Categorized | आगरा

राजस्व परिषद के अध्यक्ष करेंगे राजस्व कार्यों की मंडलीय समीक्षा

Posted on 25 September 2013 by admin

उ0प्र0 राजस्व परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार जोशी आगामी 25 से 27 सितम्बर तक आगरा में रहकर राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
प्राप्त अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार श्री जोशी 25 सितम्बर को रात्रि 8-30 बजे आगरा पहुंचेंगे तथा अगले दिन 26 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे स्थानीय सर्किट हाउस में राजस्व कार्यों की मंडलीय बैठक लेंगे, इसके अतिरिक्त वह राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली योजना के अंतर्गत प्रत्येक राजस्व न्यायालय के कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।
बैठक में आगरा के मण्डलायुक्त के साथ ही मण्डल के सभी जिलाधिकारी, सभी अपर जिलाधिकारी और सभी उप जिलाधिकारी भाग लेंगे।
रात्रि विश्राम के उपरान्त अध्यक्ष राजस्व परिषद 27 सितम्बर को प्रात: 9-30 बजे फिरोजाबाद के लिए रवाना होंगे और तत्पश्चात सड़क मार्ग से लखनऊ चले जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in