Archive | राज्य

सकुषल चुनाव कराना तथा प्रत्याषी की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता- प्रतिभा अम्बेडकर (एसपी)

Posted on 28 March 2014 by admin

जनपद में सकुषल चुनाव सम्पन्न करवाना तथा प्रत्याषिओं का विषंेशकर वरूण गाॅधी की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उक्त बातें नवागत पुलिस अधीक्षक प्रतिभा अम्बेडकर ने पुलिस लाईन सभागार हाल में पत्रकारों से अपनी प्रथम मुलाकात में कही। 2007 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रीमती अम्बेडकर ने बताया कि पहले वे कोषाम्बी जनपद में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य कर चुकी हैं। लखनऊ स्थित विषेष जाॅच प्रकोश्ठ से उनका तबादला सुलतानपुर जनपद में चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए हुआ है। अपराधिक घटनाओं का अनावरण तथा अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी  ही अपराध रोकने में सहायक होता है। जनपद के थानों  में अपराधिक घटनाओं पर तहरीर के आधार पर षत प्रतिषत मुकदमें दर्ज किए जायेंगे। थानों पर आने वाले पीडि़तों के साथ मानवता का व्यवहार पुलिस करेगी। इसके पूर्व उन्होंने जनपद के थानाध्यक्षों के साथ क्राईम मीटिंग करके उन्हें आवष्यक निर्देंष दिए। डनहोंने बताया कि वे लखनऊ की मूल निवासी हैं तथा उनके पिता केरल में आइ्रपीएस थे। इसलिए उनकी षिक्षा-दीक्षा केरल में हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारी लापरवाही से परहेज़ करें …..संध्या तिवारी आईएएस

Posted on 28 March 2014 by admin

जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने सभी अधिकारियों को आगाह किया है कि वें काम समय से निपटायें तथा जनता की आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से करें और किसी भी प्रकार से लापरवाही का प्रमाण न दें। कर्मठ जिलाधिकारी संध्या तिवारी का सीधा कहना है कि जब वें जनता से मिल रही हों तो किसी भी कर्मचारी को कोई भी फाईल लेकर या कोई भी कार्य लेकर उन्हे डिस्टर्ब नही करना चाहियें। योग्य जिलाधिकारी ने कहा कि जो समय जनता से मिलने का है, उसमें वें केवल जनता से ही मिलेगीं और जनता की ही शिकायतें सुनेगीं। उल्लेखनीय है कि हमारे जनपद की नवागन्तुक जिलाधिकारी श्रीमति संध्या तिवारी ने पचास साल पुराने तरीके को बदलते हुए कर्मचारियों को सीधे तौर पर कहा है कि जब उनकी फाईलों को देखने का और उनकी फाईलों/विभागीय फाईलों को निस्तारित करने का समय निश्चित है, तो वें फाईलें उसी समय लायें। श्रीमति संध्या तिवारी ने कहा कि जब वें  जनता से मिल रही हों या जनता की शिकायतों का निस्तारण कर रही हों तब उन्हे किसी भी प्रकार से विचलित नही किया जाना चाहिये। श्रीमति तिवारी ने कहा कि चुनाव से सम्बन्धित वोटर लिस्टों का प्रसार बूथ स्तर पर हर स्तर पर तथा लेखपालों द्वारा बूथ स्टेशनों के अतिरिक्त तहसील व पंचायत घरों मंे भी किया जाना अति आवश्यक है। जिलाधिकारी का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान प्रकाशित वोटर लिस्टों का प्रदर्शन आम जनता के लिये किया जाना अत्यन्त जरूरी है ताकि जनता अपने वोट के बारे में जानकारी सरलतापूर्वक प्राप्त कर सके। योग्य जिलाधिकारी ने कहा कि जनता अपने वोट की बाबत आॅन लाईन भी जानकारी प्राप्त कर सकती है।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संध्या तिवारी ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2014 को विधिवत, व्यवस्थित, स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु लोक सभा निर्वाचन से सम्बन्धित सूचनाओ के आदान प्रदान पोलिंग पार्टियो के प्रस्थान एवं मतदान केन्द्रो पर पहुंचने की सूचना लखनऊ मुख्यालय भेजने तथा मतदान के दिन की सूचना प्रत्येक दो घण्टे बाद भिजवाने की कार्यवाही सम्पन्न कराने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यय अनुवीक्षण नियन्त्रण कक्ष एवं शिकायत काल सेन्टर टीम के अंर्तगत प्राप्त शिकायतो का निस्तारण जिसका टोल फ्री न0-18001803320 जो 24 घण्टे कार्य करेगा पर शिकायतो का रिकार्ड व उसके निस्तारण हेतु अविलम्ब भेजे जाने हेतु उप गन्ना आयुक्त आर0सी0पाठक, सहायक अभियन्ता विकास प्राधिकरण एस0के0एस0चैहान, अवर अभियन्ता सहारनपुर विकास प्राधिकरण सुबोध शर्मा, सहायक अर्थ संख्याधिकारी जय किशन व राकेश कुमार, सामान्य सहायक कलेक्ट्रेट विजय गर्ग, अरेन्जर वीडर कलेक्ट्रेट अखिल माथुर, नकल नवीस कलेक्ट्रेट बबीता जैन की डयूटी लगाई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वक्फ सम्पत्तियों की दुर्दशा: जिसकी लाठी उसकी भैंस

Posted on 28 March 2014 by admin

वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों पर वक्फ तथाकथित नियुक्त प्रबन्धक/मुतवल्ली नामक पहरेदारों ने ही इस प्रकार कुण्डली मार रखी है कि अब वें सम्पत्तियां उनकी पैतृक बन चुकी हैं तथा वक्फ बोर्ड अपनी दलाल मुतवल्लियों के सहारे केवल जनपद सहारनपुर ही में अरबों रूपयों की वक्फ सम्पत्तियों से लाखों रूपया मासिक कमा रहे हैं। सर्वप्रथम जामा मस्जिद कलां पर वक्फ बोर्ड लखनऊ के एक आॅडिटर व जामा मस्जिद के एक मुलाजि़म कमेटी के मेम्बरान के साथ मिलकर गत दस वर्षों से जामा मस्जिद की सम्पत्ति को एक हाथ से निकाल कर दूसरे हाथ मे देकर करोडों रूपया कमा चुके हैं। लगभग 200 सम्पत्तियों की अकेली वारिस अरबों रूपयों की हैसियत वाली यह जामा मस्जिद आज भी पुराने फर्श और पुरानी बिल्डिंग के साथ साथ पुरानी सफों पर संतोष किये हुए है। जबकि वक्फ बोर्ड के आॅडिटर, जामा मस्जिद के स्थायी मुलाजि़म तथा जामा मस्जिद प्रबन्धक कमेटी के चन्द मेम्बरान के घर आलीशान बन चुके हैं। डेढ सौ रूपये का कुर्ता पायजामा पहनने वाले आज तीन हज़ार रूपयों की ड्रेस पहने घूम रहे हैं। जामा मस्जिद से जुडे इन ठेकेदारों के घर आलीशान बने हुए हैं। शहर के पुलिस अधिकारियों के साथ इनके घनिष्ठ सम्बन्ध हैं। जो मौजूदा सुन्नी सैन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ ने कमेटी स्वीकार करके यहां भेजी है। उसमें भी ज़्यादातर लोग ऐसे हैं कि जिनका वर्तमान एवं भूतकाल हमेशा से संदिग्ध रहा है। साठ फीसद से ज़्यादा लोग इस कमेटी के नमाज़ और कुराने पाक की तिलावत से दूर हैं। आम चर्चा है कि प्रदेश के दबंग मंत्री आज़म खां ने अपने चेलों को मलाई चटाने के लिये जामा मस्जिद की प्रबन्ध कमेटी का प्रभार सौंपा है। आज जनपद मंे जगह-जगह इस कमेटी की निन्दा की जा रही है। इसके अतिरिक्त पुरानी ईदगाह कदीम का मुतवल्ली सुन्नी सैन्ट्रल वक्फ बोर्ड मंे कारी अब्दुर्रहमान को बनाया हुआ है तथा उसके सचिव नईम पीरज़ादा होते हैं। इना दोनों के रहते पुरानी ईदगाह को तथा उसके पुराने आसार खुर्द-बुर्द करके कब्रों को नष्ट करके इस पाक ज़मीन पर सैंकड़ों दुकानें तामीर की जा चुकी हैं। करोड़ों रूपयों के इस घपले में सुन्नी सैन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन उनके स्थानीय आॅडिटर, पुरानी ईदगाह के मुतवल्ली तथा सचिव पूर्ण रूप से शामिल हैं। न्यायालय वक्फ ट्रिब्यूनल में मौहर्रम अली पप्पू बनाम अब्दुर्रहमान जो केस चल रहा था, उसको भी इन दलालों ने भारी रकम खर्च करके अपने हक में करा लिया। कुल मिलाकर वक्फ बोर्ड की शह पर इस तरह की सैंकड़ों सम्पत्तियां इस जनपद में खुलेआम खुर्द बुर्द की जा रही हैं। कोई पूछने और सुनने वाला नही है। कारी अब्दुर्रहमान तथा उनके सचिव नईम पीरज़ादा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जिस प्रकार वक्फ की इस सम्पत्ति को क़ब्ज़ाया और उस पर अवैध रूप से वक्फ बोर्ड की साजि़श से दुकानों का निर्माण कराया और फिर उन दुकानों को करोड़ों रूपया पगडी लेकर किराये पर चढाया वह अपने आप में शर्मनाक हरकत है। पूरे जनपद मंे इस कृत्य की कडी निन्दा की गयी। परन्तु उसके बावजूद भी कारी अब्दुर्रहमान तथा वक्फ बोर्ड के लोग अपने दलालों के जरिये वक्फ की सम्पत्ति को पूर्ण रूप से किरायेदारी में तब्दील करने पर बजि़द हैं। माननीय मुख्यमंत्री को भी दर्जनों शिकायतें भेजी जा चुकी हैं। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन भी निष्पक्षता के साथ इन सम्पत्तियों की जांच नही कर पा रहा है। आम चर्चा यह भी है कि वक्फ सम्पत्तियों पर कब्जा करने वालों के साथ स्थानीय तथा राज्य स्तर के कई समाजवादी नेता भी शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव ऐसा त्यौहार है जिसे सब एक साथ मनाते है- जिलाधिकारी संध्या तिवारी

Posted on 28 March 2014 by admin

मुख्य विकास अधिकारी मोनिका रानी के सौजन्य से गांधी पार्क जनमंच प्रेक्षागृह में आंगनवाडी कार्यकत्री एवं आशाओ के अधिक मतदान प्रतिशत बढाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद की 3300 आंगनबाडी कार्यकत्रियो एवं आशाओ ने दो पालियो में भाग लिया। जनमंच में सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने कहा कि हम सभी अपने-अपने धर्मो के अनुसार त्यौहार अपनी-अपनी सामर्थय के अनुसार मनाते है लेकिन चुनाव एक ऐसा त्यौहार है जिसे सब एक साथ मनाते है। अमीर-गरीब एक साथ अपने हक के साथ मनाते है और इसको मनाने के लिये सबका बराबर का हक है। पहचान पत्र हमारी पहचान है। पहचान पत्र मतदान हेतु प्रयोग किया जाता है। विगत चुनावो में मतदान करने में सहारनपुर का प्रदेश में दूसरा स्थान था। हम सभी को मिलकर अपने जिले को प्रथम स्थान पर लाना हम सभी का कर्तव्य है।
जिला निर्वाचन अधिकारी संध्या तिवारी ने कहा कि इस मतदान मंे महिलाओ की सबसे अधिक जिम्मेदारी है। आप स्वयं अपना वोट डालकर अपने सम्बन्धितो/मौहल्लेवालो से मतदान अवश्य कराये। हमारे जनपद में 90 प्रतिशत मतदान होना चाहिये। जो आंगनवाडी व आशाये अपने-अपने क्षेत्रो में अधिक मतदान कराये। प्रत्येक विधान सभा से 10-10 का चयन कर उनको जनपद स्तर पर सम्मानित किया जायेगा और उन्हे प्रदेश व देश स्तर पर सम्मानित कराने का प्रयास किया जायेगा, साथ ही कम मतदान कराने वालो को भी चिन्हित किया जायेगा।
एस0एस0पी0डा0मनोज कुमार ने कहा कि मैं नौकरी मंे आने से पहले चिकित्सक था। मैं आशाओ के महत्व से भली-भांति परिचित हूं कि कितनी जिम्मेदारी से कार्य करती है। मै अपने परिवार के साथ-साथ लोगो को बच्चो, महिलाओ को स्वस्थ रखने में महत्वूपर्ण भूमिका होती है और आपकी पहुंच घर-घर तक होती है। इसीलिये आप मतदान का प्रतिशत बढाने में व सहारनपुर को देश प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आप जाति धर्म, सम्प्रदाय की भावना से ऊपर उठकर अच्छे प्रत्याशियो को वोट देकर मजूबत लोकतन्त्र बनाये।
मुख्य विकास अधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि आप सब हमारे बुलावे पर आई है आपका स्वागत अभिनन्दन है। आप घर-घर जाकर मतदान करने का दिया जलाये और स्वच्छ मतदान कराये। इस अवसर पर मतदाताओ द्वारा शपथ ली गई कि‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतन्त्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाएं रखेगे तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे’’ की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को नगर आयुक्त नीरज शुक्ला, डी0पी0आर0ओ0 अमरजीत सिंह, प्रभारी सी0डी0पी0ओ0आशा त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी संध्या तिवारी व एस0एस0पी0डा0 मनोज कुमार ने गांधी पार्क में राहुल गांधी की होने वाली सभा स्थल का दौरा कर जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियो को व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संध्या तिवारी ने निर्देश दिये कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2014 को विधिवत, व्यवस्थित, स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु राजनैतिक दलो एवं अभ्यार्थियो द्वारा आयोजित सभाओ व जलूसो आदि की वीडियोग्राफी करने हेतु इमरान मसूद इण्डियन नेशनल कांग्रेस के साथ वीडियाग्राफर विनीत कुमार शर्मा मो0 न0 9058184940, जगदीश सिंह राणा बहुजन समाज पार्टी के साथ वीडियाग्राफर नीरज सैनी मो0 न0 8273744769, राघव लखन पाल भारतीय जनता पार्टी के साथ वीडियाग्राफर प्रदीप कुमार चैधरी मो0 न0 9458509600 तथा शाजान मसूद उर्फ शादान मसूद समाजवादी पार्टी के साथ वीडियाग्राफर सतीश कुमार मो0 न0 9045401172 को लगाया गया है।
तिवारी ने निर्देश दिये कि उक्त समस्त फोटोग्राफर संबंधित सहायक रिटर्निंग आफिसर से उक्त दलो के अभ्यार्थियो की आयोजित सभाओ व जलूसो आदि की सूचना प्राप्त कर मतदान समाप्ति तक वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करेगे तथा तैनात वीडियाग्राफर प्रत्येक दिवस के कार्यक्रम एवं सभाओ की वीडियाग्राफी की सी0डी0 प्रत्येक दिन सायं को जिला मनोरंजन कर अधिकारी/सहायक मनोरंजन कर आयुक्त सहारनपुर के संरक्षण में वीडियो अवलोकन प्रकोष्ठ में जमा करायेगे। सहायक आयुक्त मनोरंजन कर सी0डी0 को देखेगे तथा कोई अप्रिय घटना हो तो उसके संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट-प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहारनपुर को अवगत करायेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 7 व्यकित गिरफ्तार

Posted on 26 March 2014 by admin

दिनांक 24.03.2014 को उ0नि0 गर्ग मुनि राय थाना हलियापुर सुलतानपुर मय हमराही फोर्स देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित क्षेत्र में थे प्राथमिक विधालय हलियापुर के पास पहुचने पर सामने से आते तीन व्यकित पुलिस वालो को देखकर भागने लगे। हमराहियो की मदद से घेर कर पकड़ लिया गया। पूछने पर पकडे़ गए व्यकितयो ने अपना नाम पता क्रमश: मनीराम पुत्र उधर्इ राजेन्द्र पुत्र राजकुमार, सेाहन लाल पुत्र राम चन्द्र पासी निवासीगण हलियापुर थाना हलियापुर सुलतानपुर बताया, तलाशी लेने पर तीनो व्यकितयो के पास से 5-5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुर्इ। अभियुक्तो के विरूद्ध थाना हलियापुर में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। विवेचना प्रचलित है।थाना बल्दीराय-दिनांक 24.03.14 को कां0 जंगबहादुर यादव,कां0 हसन अब्बास नेमा के पुरवा के पास से जगजीवन पुत्र हनुमान नि0 नेमा का पुरवा थाना बल्दीराय सुलतानपुर के पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। अभियुक्त के विेरूद्ध थाना बल्दीराय में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।विवेचना प्रचलित है।थ्ाांना धम्मौर-दिनांक 24.03.14 को उ0नि0 भृगुनाथ त्रिपाठी मय हमराही फोर्स देखभाल क्षेत्र मे थे सूचना के आधार पर शिवकुमार पुत्र रामकिशोर कोरी व छठठू पुत्र रामदुलार नि0 धारूपुर थाना धम्मोैर जनपद सुलतानपुर को नरही नहर मोड़ के पास सेे गिरफ्तार किया। अभियुक्तो के पास से 5-5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना धम्मौर में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। विेवेचना प्रचलित है। थाना कुड़वार- दिनांक 24.03.14 को कां0 सलीमुददीन  थाना कुड़वार जांच प्रार्थना पत्र व तामिला के दौरान गजेड़ी ग्राम के पास से राज कुमार पुत्र बाबूलाल नि0 गजेड़ी थाना कुड़वार सुलतानपुर को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुड़वार में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। विेवेचना प्रचलित हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देष पर जनपद में चलाये गए वारंटियो की गिरफ्तारी के अभियान में 25 गिरफ्तार

Posted on 25 March 2014 by admin

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देष पर जनपद में चलाये गए वारंटियो की गिरफ्तारी के अभियान में 25 वारंटी को गिरफ्तार किया गयां विभिन्न थानों में गिरफतारिया निम्न प्रकार रहीं। थाना जयसिंहपुर:-उ0नि0महबूब आलम थाना जयसिंहपुर सुलतानपुर मय हमराही फोर्स तलाश वांछित वारंटी क्षेत्र मे थे कि तलाश करते हुए वारंटी चंदि्रका प्रसाद पुत्र शीतला प्रसाद निवासी कस्बा सेेमरी थाना जयंिसंहपुर सुलतानपुर,व वारंटी संजय सिंह पुत्र कमला सिंह निवासी बुआपुर थाना जयसिंहपुर सुलतानपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, व वारंटी राहुल पुत्र मघ्घू हरिजन निवासी बगिया गांव थाना जयसिंहपुर सुलतानपुर को शन्तशरण सिंह थानाध्यक्ष जयसिंहपुर द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।थाना गाेंसार्इगंज:- वारंटी रमाशंकर पुत्र श्रीनाथ मिश्रा, व वारंटी इकराम पुत्र अतहर निवासी सोनारा थाना गाेंसार्इगंज सुलतानपुर को अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना गोंसार्इगज सुलतानपुर द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। थाना हलियापुर:-वारंटी हैदर अली ऊर्फ मंसूर अली पुत्र सलामत अली निवासी अहिरी मजरे कापा थाना हलियापुर सुलतानपुर को जितेन्द्र गिरी प्रभारी निरीक्षक थाना हलियापुर सुलतानपुर द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।थाना कादीपुर:- आर0पी0 शाही प्रभारी निरीक्षक कादीपुर सुलतानपुर द्वारा तलाश करते हुए वारंटी अवधेश कुमार चौरसिया पुत्र अच्छेलाल चौरसिया निवासी पुरानी बाजार कस्बा कादीपुर सुलतानपुर के घर पर दबिश दिया वारंटी घर पर मौजूद मिला  गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।ााना अखण्डनगर:- के0के0 गुप्ता थानाध्यक्ष थाना अखण्डनगर सुलतानपुर मय हमराही फोर्स के वारंटी विजय बहादुर यादव पुत्र रामसूरत यादव निवासी कस्बा अखण्डनगर व वारंटी सेवाराम पुत्र शिवराज,व वारंटी घनश्याम पुत्र रामसमुझ निवासीगण बलुआ थाना अखण्डनगर सुलतानपुर को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।थाना को0नगर :-वी0पी0 सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना को0 नगर सुलतानपुर मय हमराही के आर्मस एक्ट के वारंटी बब्लू पुत्र अवसार निवासी काशीराम कालोनी को0नगर सुलतानपुर को उसके घर पर दबिस देकर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।उ0नि0 सुनील कुमार वाजपेर्इ थाना को0 नगर सुलतानपुर मय हमराही के मार पीट के वारंटी भुटटो पुत्र जियालाल निवासी बल्लीपुर थाना को0 नगर सुलतानपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।थाना कुड़वार:- उ0नि0 भरत उपाध्याय मय हमराही कां0 के गोवध निवारण अधिनियम के वारंटी अफरोज पुत्र नियामतुल्लाह व नफीस पुत्र मलकू निवासीगण चकिया हसनपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।इसी क्रम मे उ0नि0धनंजय सिंह उ0नि0 रामलखन द्वारा वारंटी महबूब आलम पुत्र हनीफ निवासी इमामगंज हसनपुर थाना कुड़वार व मुमतियाज पुत्र असफाक निवासी चकिया हसनपुर थाना कुड़वार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।थाना कूरेभार :-दीना नाथ मिश्रा थानाध्यक्ष थाना कूरेभार मय हमरही फोर्स के वारंटी दीलीप कुमार पुत्र रामलखन निवासी सेवरा थाना कूरेभार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।थाना बल्दीराय:-दिनांक 23.03.2014 को फजरूल्लाह थानाध्यक्ष थाना बल्दीराय मय हमराही फोर्स के गैगेस्टर एक्ट के वारंटी सिद्धू उर्फ सिद्धनाथ यादव पुत्र राम संजीवन यादव निवासी बंधवा महमूदपुर थाना बल्दीराय को उसके घर पर दबिस देकर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। थाना को0 देहात:- शमशेर बहादुर सिंह थानाध्यक्ष थाना को0 देहात सुलतानपुर मय हमराही के मारपीट के वारंटी जितेन्द्र सिंह उर्फ दारा सिंह व रवीन्द्र प्रताप सिंह पुत्रगण महेन्द्र प्रताप सिंह निवासीगण कन्धर्इपुर थाना को0 देहात को उनके घर के सामने से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।थाना धम्मौर:-राज कुमार यादव थानाध्यक्ष थाना धम्मौर द्वारा वारंटी विजय राज यादव पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी अहिरन का पुरवा थाना धम्मौर को गिरफ्तारकर न्यायालय भेजा गया।थाना लम्भुआ:-विवेक कुमार श्रीवास्तव थानाध्यक्ष थाना लम्भुआ द्वारा वारंटी ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता निवासी कस्बा लम्भुआ सुलतानपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।इसी क्रम मे थाना लम्भुआ मे ही उ0नि0 विनोद राय द्वारा वारंटी दान बहादुर व लाल बहादुर पुत्रगण राम कूबेर निवासी अमहरी थाना लम्भुआ सुलतानपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।थाना चांदा :-उ0नि0 भागवत राय थाना चांदा द्वारा वारंटी अशोक कुमार यादव पुत्र बनवारी लाल यादव निवासी प्रतापपुर कमैचा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आज दिनांक 24 मार्च 2014 को विश्व क्षय रोग दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन

Posted on 25 March 2014 by admin

आज दिनांक 24 मार्च 2014 को विश्व क्षय रोग दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन टी0बी0डी0टी0सी0 आगरा के सभागार कक्ष में डा0 सन्तोष कुमार, विभागाध्यक्ष, क्षय एवं वक्ष रोग विभाग, स0ना0 मेडिकल कालेज, आगरा की अध्यक्षता में किया गया। इस वर्ष की थीम है  श्त्मंबी जीम जीतमम उपससपवदश्ए पिदकए जतमंज ंदक बनतम ज्ठण्
डा0 सन्तोष कुमार, विभागाध्यक्ष, क्षय एवं वक्ष रोग विभाग, एस0एन0 मेडिकल कालेज, आगरा ने एम0डी0आर0 रोगियों के इलाज सम्बन्धी विस्तृत रूप से विचार व्यक्त किये।
डा0 महावीर सिंह ने कहा कि डाटस अपनायें टी0बी0 भगायें, टी0बी0 की जाँच एवं इलाज मुफ़्त नजदीकी सेन्टर से प्राप्त करेें तथा जनपद के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी एवं बताया कि आगरा अपने मानकों को प्राप्त कर रहा है जिसमें सारे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सी0बी0सी0आर्इ0 कार्ड अक्षय प्रोजेक्ट का सहयोग सराहनीय रहा है।
डा0 योगेश भार्गव, निदेशक, टी0बी0डी0टी0सी0, आगरा ने कहा कि आगरा में क्षय रोग सम्बन्धी कल्चर व ड्रग ससैपिटबिलिटी टेसिटंग करने हेतु इन्टरमीडिएट रेफरेंस लैबोरेटरी स्थापित हो गयी है। जिसमें डाटस प्लस कार्यक्रम के अन्तर्गत एम0डी0आर0 रोगियों की जाँच की जा रही है।
डा0 अनुराग शुक्ला, उप जिला क्षय रोग अधिकारी, डा0 रमेश चन्द्र जौहरी, चिकित्साधिकारी, डा0 भरत बजाज, बी0पी0सोनी, प्रताप सिंह, शिवओम शर्मा, योगेन्द्र शर्मा एवं एम0डी0आर0 रोगी, डाटस प्रोवाइडर, एन0जी0ओ0 आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अतिरिक्त वीडियो निगरानी टीमों का गठन

Posted on 25 March 2014 by admin

जिला निर्वाचन अधिकारीजिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2014 में आदर्श आचार संहिता का पूर्णत: अनुपालन सुनिशिचत कराने हेतु प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में अधिकारियोंकर्मचारियोंवीडियोग्राफरों को नियुक्त करते हुए अतिरिक्त वीडियो निगरानी टीमों का गठन किया है।
उन्होंने निर्देश दिए है कि गठित टीमों के अधिकारीकर्मचारीवीडियोग्राफर तत्काल प्रभाव से अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव प्रचार, जन सभा, पोस्टर आदि में किए जाने वाले निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखेगी और प्रत्याशियों की जन सभा व प्रचार की पूर्ण वीडियोग्राफी करवायेगी तथा प्रत्येक दिन की गर्इ वीडियोग्राफी की रिकार्डिंग की सीडी निर्धारित प्रारूप में एक क्यू सीट तैयार करके सीडी के साथ उपलब्ध करायेगी। उक्त अतिरिक्त वीडियो निगरानी टीम तत्काल प्रभाव से अपना कार्य प्रारम्भ करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फोटोयुक्त मतदाता पर्ची वितरण हेतु नोडल अधिकारी नामित

Posted on 25 March 2014 by admin

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 के निर्वाचन हेतु मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश आयोग द्वारा प्राप्त हुए हैं। मतदाता पर्ची को आयोग के साफटवेयर से निकलवाकर सभी मतदाताओं को शत प्रतिशत वितरण सुनिशिचत करने हेतु जनपद स्तर पर नोडल आफीसर की नियुकित की गर्इ है। तहसील स्तर पर जनपद के सभी उप जिलाधिकारीअपर नगर मजिस्टेेट एवं तहसीलदार-निर्वाचकसहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारीअपर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारीजिलाधिकारी मनीषा त्रिघाटिया ने जनपद स्तर पर मतदाता पर्ची के वितरण आदि के पर्यवेक्षण हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरनाम सिंह को नोडल आफीसर नामित किया है। नोडल अधिकारी अपने पर्यवेक्षण में मतदाता पर्ची के लेजर प्रिन्ट अधिकृत फर्म मै0 डाटा पावर कम्प्यूटर प्रा0लि0, 2063, सेक्टर-7, आवास विकास कालोनी, आगरा से निकलवाये जाने एवं विधानसभा वार मतदाता पर्ची जनपद स्तर से सभी उप जिलाधिकारीअपर नगर मजिस्टेेट एवं तहसीलदार-निर्वाचकसहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारीअपर प्रभारी अधिकारी को उपलब्ध कराए जाने तथा निर्वाचकसहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने स्तर से मतदाता पर्ची को समस्त बीएलओ को प्राप्त कराने तथा बीएलओ के द्वारा शत प्रतिशत मतदाता पर्ची मतदाताओं को घर-घर जाकर प्राप्त कराने के कार्य का पर्यवेक्षण सुनिशिचत करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डाक विभाग द्वारा सारनाथ में डाक मेले का आयोजन, डाक निदेशक केके यादव ने किया उदघाटन वाराणसी कैंट के बाद अब शीघ्र ही वाराणसी प्रधान डाकघर भी जुड़ेगा सीबीएस से-केके यादव

Posted on 22 March 2014 by admin

भारतीय डाक विभाग द्वारा वाराणसी (पूर्व) डाक मंडल अंतर्गत सारनाथ डाकघर में 21 मार्च 2014 को डाक मेले का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृृष्ण कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर डाक जीवन बीमा के तहत 2 करोड़, ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत 6 करोड़ 20 लाख एवं 8,029 विभिन्न तरह के खाते खोले गये।
डाक मेले का उदघाटन करते हुए इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें श्री —ष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग जहाँ नित नर्इ सेवायें लागू कर रहा है, वहीं विभाग ने अपनी परम्परागत छवि को प्रतिस्पर्धा के तहत कारपोरेट इमेज में भी तब्दील करने का प्रयास किया है। संचार क्रानित के दौर में अपनी सेवाओं को त्वरित बनाने और उनकी गुणवत्ता में वृद्वि हेतु डाक विभाग ने जहाँ सभी डाकघरों को कम्प्यूटरी—त किया है, वहीं ग्राहकों की वर्तमान एवं भावी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये प्रौधोगिकी आधारित नये उत्पाद एवं सेवायें भी आरम्भ की हैं। डाक निदेशक श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि वाराणसी कैंट के बाद अब शीघ्र ही वाराणसी प्रधान डाकघर को भी सीबीएस से जोड़ा जा रहा है। सीबीएस से जुड़ने के बाद एनीव्हेयर एनीटाइम बैंकिंग के तहत क्रमबद्ध रूप में धीरे-धीरे ग्राहकों को आन लाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम इत्यादि का लाभ मिल सकेगा।
निदेशक श्री यादव ने डाक अधिकारियों  से रूबरू होते हुए कहा कि फील्ड में उनकी कार्य गतिविधियाँ ही विभाग के प्रति अवधारणा (इमेज) बनाती हैं, ऐसे में उन्हें ग्राहकों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होने की जरुरत है। आज के प्रतियोगी दौर में यह सोचना कि  मात्र काउंटर पर सेवाएँ देकर जनता को आकर्षित किया जा सकता है, उचित नहीं है। ज्यादा राजस्व के लिए हमें खुद लोगों के पास जाना होगा, नियमित संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सेवाओं और गुणवत्ता के बारे में जागरूक करना होगा, तभी लक्ष्यों की प्रापित हो सकेगी।
वाराणसी पूर्व मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक श्री डी बी त्रिपाठी ने कहा कि, तमाम गांँवों को बचत बैंक ग्राम और सम्पूर्ण ग्रामीण डाक जीवन बीमा ग्राम के तहत भी आच्छादित किया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी (पूर्व) डाक मंडल में जहाँ विभिन्न तरह के 5 लाख खाते चल रहे हैं, वहीं इस वित्तीय वर्ष में लोगों का 13 करोड़ का डाक जीवन बीमा व 11 करोड़ का ग्रामीण डाक जीवन बीमा कराया जा चुका है।
वाराणसी के डाक अधीक्षक श्री टी बी सिंह ने कहा कि डाकघरों में निवेश की तमाम योजनायें हैं, जिनमें बचत खाता, आवर्ती जमा, सावधि जमा, मासिक आय योजना, पी. पी. एफ., सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एवं राष्ट्रीय बचत पत्र में निवेश किया जा सकता है।
इस अवसर पर पोस्टमास्टर श्री रामायण प्रसाद, सहायक डाक अधीक्षक श्री आरसी राम, श्री बीपी सिंह,  डाक निरीक्षक दीपक कुमार, श्री विनोद श्रीवास्तव, सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, बचत अभिकर्तागण व नागरिक उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in