Archive | राज्य

मतदाताओं को नहीं दिख रही वरूण गाॅधी में अपेक्षित तेज तर्रार छवि

Posted on 04 April 2014 by admin

38 सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के राष्टीय महासचिव व पार्टी प्रत्याषी वरूण गाॅधी ने जनसम्पर्क अभियान के तीसरे दिन सुलतानपुर विधानसभा में मण्डल स्तर पर रोड षो व नुक्कड़ सभाएं कर मांगा वोट। जनपद के चहुॅमुखी विकास का वादा करते हुए जनपद को खुषहाल बनाने का वादा किया। सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र के नौगवा व ढकवा में नुक्कड़ सभा कर कहा कि देष को आगे ले जाने के लिए भाजपा की सरकार बनना बहुत आवष्यक है। जनपद में राजगार मुहैया कराया जायेगी जिससे बेरोजगारी दूर हो जाय।  गौर तलब है कि जनपद के मतदाताओं में जहाॅ वरूण गाॅधी की छवि पैरासूट प्रत्याषी की है वहीं भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी भी पूरे मन से वुनाव करने में रूचि नहीं ले रहे है। भाजपा प्रत्याषी को अपनी उक्त छवि को बदलकर आम जन से तथा पार्टी के साधारण कार्यकताओं के बीच अपनापन का व्यवहार प्रदर्षित करना चाहिए। लोगों ने चर्चा के दौरान बताया कि देष में मोदी लहर तो चल रही है किन्तु प्रत्याषी के व्यक्तित्व व व्यवहार से उसके जीतने में काफी मदद मिलेगी। एक बात और  विचारणीय है कि जहाॅ  पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व तथा पार्टी संगठन नरेन्द्र मोदी को  प्रधानमंत्री पद का प्रत्याषी घाषित किया है और उन्हीं के भरोसे केन्द्र में सरकार बनाने के आषावान हैं वहीं सुलतानपुर के भाजपा प्रत्याषी द्वारा रोड ष्षो तथा नुक्कड़ सभाओं के दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाने वाले नरेन्द्र मोदी के नारों का विरेाध करना सभी को नागवार लग रहा है। वरूण गाॅधी जहाॅ पार्टी के राष्टीय महासचिव व कद्दावर नेता हैं तो वहीं नरेन्द्र मोदी के सहारे भारतीय जनता पार्टी चुनावी बैतरणी पार करने जा रही है । नरेन्द्र मोदी फैक्टर को किसी भी पार्टी के नेता नकार नहीं पा रहे हैं तो ऐसे में वरूण गाॅधी द्वारा नरेन्द्र मोदी के नारे को नजर अन्दाज करना जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सपा चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न

Posted on 04 April 2014 by admin

जनपद के कुछ अधिकारी एक प्रत्याषी के एजेन्ट के रूप में काम कर रहे है। वे मतदाताओं को उक्त प्रत्याषी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे है। ऐसे अधिकारियों की सूची चुनाव आयोग को भेजकर उनकी षिकायत की जायेगी। उक्त बातें  सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक में सपा प्रत्याषी षकील अहमद ने पार्टी नेताओं को सम्बाधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री व चुनाव प्रभारी गोपी नाथ वर्मा ने पाॅचों विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। लम्भुआ विधानसभा के लिए जिलाद पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव तथा पूव्र एमएलसी षेल्ेान्द्र प्रतप सिंह, इसौली प्रभारी पूर्व विधायक सफदर रजा, जयसिंहपुर सदर प्रभारी पूर्व विधायक रईस अहमद सुलतानपुर जिला महासचिव मोहम्मद अहमद  आदि बनाऐ गये। चुनाव प्रभारी गोपी नाथ वर्मा ने सभी लोगांे  को एक जुट होकर सपा प्रत्याषी षकील अहमद को जिताने के निर्देष दिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस प्रत्याषी ने जन सम्पर्क कर मांगा वोट

Posted on 04 April 2014 by admin

लोकसभा क्षेत्र सुलतानपुर की सीट से कांग्रेस प्रत्याषी रानी अमीता ंिसह ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को जारी रखते हुए वृहस्पतिवार को वि0ख0-जयसिंहपुर की न्याय पंचायत-महमूदपुर सेमरी के अन्तर्गत आने वाली ग्राम सभाओं निदूरा, चोरमा, मैकोडीह, महमूदपुर सेमरी एवं लहौटा में दौरा कर जनसम्पर्क किया। निदूरा में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए रानी अमीता सिंह ने कहा कि श्रीमती सोनिया गाॅधी जी ने सुलतानपुर से उन्हें प्रत्याषी बनाकर सुलतानपुर की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। सुलतानपुर में 2009 के चुनाव में 24 वर्षों बाद कांग्रेस पार्टी की विजय हुई। उसी कड़ी को और अधिक मजबूत करने के लिए मैं आपके बीच हूॅ। आपके क्षेत्र में सांसद जी ने छोटे से लेकर बडे काम को बडी आसानी से कराया। जिसमें सुलतानपुर के लोगों को हैण्डपम्प, सोलर लाइट तथा क्षेत्र के मजबूर लोगों के लिए आंखों का निःषुल्क आप्रेषन, विकलांगों के लिए आवश्यक उपकरण एवं गरीब तबके के लोगों की कन्याओं का निःषुल्क विवाह कराया। इसके अतिरिक्त माॅडल स्कूल, रेलवे स्टेषन का सौंदर्यीकरण, नई गाडियों का ठहराव, ओवरव्रिज का निर्माण, सम्पर्क मार्गों का निर्माण आदि क्षेत्र के विकास के लिए किया अन्य महत्वपूर्ण काम किये। इसके साथ साथ सुलतानपुर में अमन चैन, साम्प्रदायिक सौहार्द, भाईचारा, अपनत्व एवं प्रेम की भावना कायम रखकर एक आदर्ष समाज का निर्माण किया जायेगा।  इस अवसर पर प्रमुख रुप से ओ0पी0 चैधरी, हर्ष नरायण मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष, विनोद सिंह लहौटा, अखिलेष प्रताप ंिमश्रा दाढी, कामता प्रसाद दूबे, दया शंकर पाण्डेय, पप्पू निषाद, सभाजीत निषाद, खुषीराम यादव आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

-पराजय के कगार पर भी कांग्रेस की साम्प्रदायिक भाषा: नरेन्द्र मोदी

Posted on 04 April 2014 by admin

-पराजय के कगार पर भी कांग्रेस की साम्प्रदायिक भाषा: नरेन्द्र मोदी
-घोर सम्प्रदायवाद का नारा देने के बावजूद कांग्रेस मुझसे निपटने में नाकाम: नरेंद्र मोदी
-कांग्रेस का अब सेक्युलरिज्म का नारा छोड़कर घोर सम्प्रदाय का नया नारा
-कांग्रेस प्रिंक रेव्यूलेशन को दे रही है बढ़ावा
-नोएडा के कांग्रेस का टिकट ठुकराकर भाजपा में शामिल हुए रमेशचंद तोमर भी रहे मंचासीन
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पराजय के कगार पर होने के बावजूद भी साम्प्रदायिकता की भाषा बोलने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि सेक्युलरिज्म का नारा कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा था जिसके दम पर वह 40 सालों से देश की जनता को गुमराह करती आ रही है। लेकिन अब देश की जनता की आंखों में इतनी धूल झोंकी जा चुकी है कि उनकी धंुधलाती आंखों से भी सच्चाई साफ दिखने लगी है। नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम क्षेत्र के शिप्रा सनसिटी के मैदान में आयोजित विजय भारत रैली में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
रैली में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस समेत सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर समाज को तोड़ने व राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का नारा तोड़ना और राज करना है जबकि भाजपा का नारा जोड़ो और विकास करो का है। उन्होंने कांग्रेस व भाजपा की तुलना करते हुए कहा कि सेक्युलरिज्म कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनावी नारा है जबकि भाजपा का हर सम्प्रदाय हमारा है। कांग्रेस का तोड़ो और राज करो जबकि भाजपा की विकास की नीति है। कांग्रेस को नाकामियों को छिपाने का बहाना चाहिए जबकि भाजपा को विकास का नया रास्ता बनाना है। कांग्रेस के लिए धर्म एक राजनैतिक हथकंडा है जबकि भाजपा के लिए यह राष्ट्रीय आस्था का विषय है। कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का एहसास नहीं था कि एक चाय वाला आकर उससे उसकी कर्मों का हिसाब मांगेगा। कांग्रेस परेशान है कि वह कैसे नरेन्द्र मोदी से निपटे। उसे कहीं से कोई सूरत नजर नहीं आ रही है। उसकी धर्मनिरपेक्षता का खेल खत्म हो चुका है और निराशा में डूबी कांग्रेस को अपनी पराजय साफ नजर आ रही है। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सपा और बसपा के साथ-साथ कांग्रेस केवल कुर्सी के लिए राजनीति करते हैं जबकि भाजपा देश के विकास और जन आवाज के लिए काम करती है। गुजरात में किसानों की समृद्धि के बारे में कहा कि गुजरात में पशु-पालन उद्योग को बढ़ावा देकर वहां के किसानों की आर्थिक तरक्की हुई है जबकि कांग्रेस ने पिं्रक रेव्यूलेशन को बढ़ावा देकर किसानों को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि भारत में मटन के निर्यात के लिए सब्सिडी दी जाती है जबकि देश में नाॅनवेज खाने वालों को अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार को कमजोर करार देते हुए कहा कि पड़ोसी देश भी कमजोर नेतृत्व के कारण आंख दिखाता है जबकि भाजपा आंख दिखाने नहीं आंख मिलाने में विश्वास रखती है। देश के समुचित विकास के लिए उन्होंने भाजपा को पूर्ण बहुमत वाली कम से कम 300 सीटों पर विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा से 4 बार गाजियाबाद से सांसद रहे डा. रमेशचंद तोमर को नरेन्द्र मोदी ने मंच पर ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। डा. रमेशचंद तोमर ने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी और वह इस बार नोएडा की लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे। विजय रैली में मंचासीन भाजपा के गाजियाबाद के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह उनकी पत्नी भारती सिंह, पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर, नोएडा के प्रत्याशी डा. महेश शर्मा, चैधरी कृष्णवीर सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा, पूर्व विधायक सुनील शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह तेवतिया, वाई.पी. सिंह, अतुल गर्ग, दिनेश गोयल, राजीव शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, पवन गोयल, मीडिया प्रभारी राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण

Posted on 04 April 2014 by admin

ऽ    छः लूटेरे गिरफ्तार, लूटे गये तीन लाख पचहत्तर हजार रू0 ,पाॅच तमन्चे व आठ कारतूष हुए बरामद
ऽ    क्राइम ब्रान्च व जयसिंहपुर थाना पुलिस के संयुक्त प्रयास से मिली सफलता
ऽ    पुलिस उपमहानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र में टीम को 5 हजार से किया पुरस्कृत

थाना जयसिंहपुर में हुई लूट की घटना का अनावरण करते हेए पुलिस ने भारी सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो कि  व्यवसायी सुरेष कुमार वर्मा पुत्र दयाराम वर्मा निवासी लखैचनपुर थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकर नगर की कटेहरी बाजार में कटेहरी टी हाउस के नाम से फैक्ट्री है, जिसमें चाय,किसान मासाला व बाबा गुटखा का निर्माण होता है। निर्मित माल को अपनी डीसीएम वाहन के द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में पहुॅचाने के लिये उन्होंने चालक रईस अहमद पुत्र नफीस निवासी मदनगढ़ व खलासी योगेन्द्र राजभर निवासी अईया कमालपुर थाना सम्मनपुर जनपद अम्बेडकर नगर को रखा था। दिनांक 28.03.2014 को उक्त चालक व खलासी डीसीएम में माल लादकर सुबह करीब 11 बजें जनपद सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघरपुर बाजार में श्यामल ट्रेडर्स के मालिक श्यामल सिंह के यहा सामान पहुॅचाने लाया थां। माल उतारने के बाद श्यामल सिंह ने उक्त सामान का पेमेन्ट 9 लाख 67 हजार 940 रूपये चालक व खलासी के द्वारा व्यवसायी सुरेश वर्मा को देने के लिये दिये थें। जिसे लेकर चालक व खलासी कटरा चुग्घूपुर गांव के पास पहॅुचे ही थें कि 5-6 अज्ञात व्यक्तियो ने उनके डीसीएम गाड़ी को मोटरसाईकिलो से ओवरटेक करके तमन्चे दिखा कर जबरन रूकवा लिया, और उनके पास मौजूद नकदी व सामान लूट कर फरार हो गये थें। आपाधापी में बदमाश अपनी एक मोटरसाईकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गये। जिसके सम्बन्ध में थाना जयसिंहपुर में अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 211/14 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुये नवागत पुलिस अधीक्षक प्रतिभा अम्बेडकर ने घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देष दिये थे। उक्त घटना के अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम कमलेष दीक्षित व क्षेत्राधिकारी क्राइम राम अवतार कर्णवाल के नेतृत्व में क्राइम ब्राॅन्च इन्टेलीजेन्स प्रभारी अभिषेक सिंह व  थानाध्यक्ष जयसिंहपुर संतषरण सिंह की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। जिसके क्रम में उक्त टीम लूट की घटना को कारित करने वाले अपराधियो की सरगर्मी से तलाष कर रही थी। टीम दिनांक 02.04.2014 को क्षेत्र में सुरागरसी व पतारसी में भ्रमण करते हुये बरौसा चैराहे पर पहुॅची ही थी कि इन्टेलीजेन्स प्रभारी अभिषेक सिंह को मुखबिर खास ने सूचना दिया कि जयसिंहपुर पुरानी तहसील के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलहो के साथ किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में है अगर शीघ्रता किया जाय तो उन्हें पकड़ा जा सकता है।मुखबिर की सूचना पर टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुॅकर मुखबिर के इशारा करते ही टीम ने 06 बदमाशो को दौड़ा कर घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में पकडे़ गये अभियुक्तो ने अपने दो अन्य साथियो के साथ घटना कारित करने की बात स्वीकार करते हुये अपना नाम क्रमशः 1.मो0 इजहार उर्फ मुन्ने पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम सुरौली थाना गोसाईगंज , 2.शिव सागर सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी जासापारा थाना गोसाईगंज, 3. रहबर अली पुत्र जुम्मन निवासी सुरौली थाना गोसाईगंज, 4.सादाब अहमद उर्फ छोटू पुत्र फरीदी(फौजी) निवासी सैफुल्लागंज थाना गोसाईगंज, 5.शिवसागर उर्फ कल्लू मिश्रा पुत्र विष्णु नारायण मिश्रा निवासी पाण्डेयपुर(सुरौली) थाना गोसाईगंज, 6.मो0 इरफान पुत्र फरीदी (फौजी) निवासी सैफुल्लागंज थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 3,75000 रूपये (प्रत्येक के पास से 62500 रूपये ) व 05 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 08 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। रूपये के बावत पूछने पर उक्त अभियुक्तो ने बताया कि उक्त रूपये दिनंाक 28.03.2014 को कटरा चुग्घूपुर के पास डीसीएम चालक रईस अमहद व खलासी योगेन्द्र राजभर के साथ लूट से प्राप्त हुये है और लूट की घटना कारित करने की बात स्वीकार किये और बताया कि हम लोग लूट में मिले रूपयो का बटवारा करने के लिये इकट्ठा हुये थेे। हमारे अन्य साथी लूट की शेष राशि लेकर आने वाले थें मगर अभी तक नही आये। हम लोगो को अभी प्रत्येक के हिस्से में 62500 रूपये मिले है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तो से पुलिस को अहम सुराग मिले है। गिरफ्तार गैंग द्वारा को0 नगर में 11.09.2013 को गुड व्यवसायी के साथ सुबह लूट करना स्वीकार किया गया है। फरार अभियुक्तों व लूटी गयी शेष राशि की बरामदगी के लिये टीम द्वारा दबिष व प्रयास जारी है।जनता द्वारा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भॅूरि-भॅूरि प्रशंसा की जा रही है। उक्त शातिर अपराधियो के गिरफ्तारी से जनपद में हो रही आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगेगा। उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 5000 रूपये नकद से पुरस्कृृत करने की घोषणा की हैं, साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक फैजाबाद से भी उक्त टीम को पुरस्कृत कराये जाने की संस्तुति की है।
फोटो-1 व 2 प्रेस वार्ता करते हुए एएसपी व पकड़े गये अपराधी के साथ पुलिस टीम व बरामद सामान

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

काफी जद्दोजहद के बाद छात्रों के खातों में फेजा गया 45 करोड़

Posted on 03 April 2014 by admin

चुनाव के मद्देनजर जारी की गई अधिसूचना के चपेट में छात्रों की छात्र वृत्ति भी लटक गई थी। परन्तु आखिरकार सोमवार को कोषागार से छात्रों के खाते में 45 करोड़ रू0 की भारी भरकम राषि भेज दी गई।  जानकारी होने  पर छात्रों में खुषी की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि वर्ष 2013-14 के दषमोत्तर छात्रों की छात्रवृत्ति अभी तक नही मिल पाया था। छात्रों के चयन व स्वीकृति में विलम्ब की वजह से षासन से धनराषि अवमुक्त नही हो सकी थी। मार्च में षासन से समाज कल्याण विभाग को छा़त्रवृत्ति के 45 करोड़ रूप्ये दो किस्तों में जारी कर दिए थे। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने की वजह से कोषागार धनराषि को रिलीज नहीं कर रहा था। षासन से इस सम्बन्ध में दिषा निर्देष मिलते ही सोमवार को कोषागार ने छात्रवृत्ति की धनराषि अवमुक्त कर दी। धनराषि अवमुक्त होते ही समाज कल्याण विभाग  ने छात्रों के खाते में भेज दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

व्यभिचार के अभियोग का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार , भेजा गया जेल

Posted on 03 April 2014 by admin

थाना कूरेभार के हरिकेष पुत्र राम किषोर निवासी सैदखानपुर थाना कूरेभार सुलतानपुर ,अपने ही गांव की लड़की को  बहला फुसला कर भगा ले गया व उसके साथ बलात्कार किया। लड़की के पिता द्वारा थाना कूरेभार मे दिनांक 31.03.2014 को हरिकेष के विरूद्ध बहला फुसलाकर बलात्कार करने का अभियेाग पंजीकृत कराया गया था। आज दिनंाक 02.04.2014 को थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा मय हमराही कां0 के क्षेत्र गस्त व तलाष वांछित अभियुक्त के क्षेत्र मे थे कि सूचना मिली की उपरोक्त अभियोग का वांछित अभियुक्त कही जाने की फिराक मे रेलवे क्रासिंग के पास है इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराह कूूूरेभार से धनपतगंज रोड़ पर बढे कि एक बालक सामने से आता दिखाई दिया व पुलिस वालो को देखकर भागने लगा। शक होने पर घेर कर पकड़ लिया गया। पूछने पर अपना नाम हरिकेष पुत्र राम किषेार उम्र 17 वर्ष बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

व्यभिचार के अभियोग का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार , भेजा गया जेल

Posted on 03 April 2014 by admin

थाना कूरेभार के हरिकेष पुत्र राम किषोर निवासी सैदखानपुर थाना कूरेभार सुलतानपुर ,अपने ही गांव की लड़की को  बहला फुसला कर भगा ले गया व उसके साथ बलात्कार किया। लड़की के पिता द्वारा थाना कूरेभार मे दिनांक 31.03.2014 को हरिकेष के विरूद्ध बहला फुसलाकर बलात्कार करने का अभियेाग पंजीकृत कराया गया था। आज दिनंाक 02.04.2014 को थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा मय हमराही कां0 के क्षेत्र गस्त व तलाष वांछित अभियुक्त के क्षेत्र मे थे कि सूचना मिली की उपरोक्त अभियोग का वांछित अभियुक्त कही जाने की फिराक मे रेलवे क्रासिंग के पास है इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराह कूूूरेभार से धनपतगंज रोड़ पर बढे कि एक बालक सामने से आता दिखाई दिया व पुलिस वालो को देखकर भागने लगा। शक होने पर घेर कर पकड़ लिया गया। पूछने पर अपना नाम हरिकेष पुत्र राम किषेार उम्र 17 वर्ष बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

केन्द्र व राज्य सरकार सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली में पूर्णतया असफल?

Posted on 02 April 2014 by admin

स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के बाबत जो शिकायतें जिलाधिकारी के साथ-साथ तहसील दिवस में नियमित रूप से प्रस्तुत की जाती रही हैं, उस बाबत स्थानीय पंजाब होटल मंे प्रदेश के सचिव खाद्य वितरण प्रणाली श्री अब्दुल नासिर कमाल से जब हमारे प्रतिनिधि ने प्रश्न किया तो उन्होने कहा कि मुझे पहली बार यह शिकायत आपके द्वारा मिल रही है। यदि आपको वास्तव में शिकायत है और आपके पास इस सम्बन्ध में माकूल प्रमाण हैं तो आप मुझे अवगत करायें मैं  बिना किसी दबाव और दखल के सम्बन्धित के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने को प्रतिबद्व हूं। यहां यह बात सबसे अहम है कि गत सात वर्षों से लगातार केन्द्र सरकार ने राज्यों पर जो सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के अन्तर्गत गरीब व्यक्तियों को कम से कम दर पर राशन उपलब्ध कराने की जो जिम्मेदारी सौंप रखी है, राज्य सरकारें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार उस वितरण प्रणाली में पूर्णतया असफल साबित हो रही है। सरकार चाहे भाजपा की हो, कांग्रेस की हो, बसपा की हो या फिर वर्तमान समाजवादी पार्टी की सरकार हो, हर सत्तापक्ष के साथ अनाज के माफियाओं का गहरा सम्बन्ध है। जितनी भी सरकारी स्तर से पूरे राज्य में राशन की दुकानें अलाट की गयी हैं, उन सभी में सरकार की ओर से महीने में दो बार ग्राहकों/राशन कार्ड धारकों को देने के लिये जो सामग्री डिपों में आती है, वह गोदामों से डिपो तक पहंुचते-पहंुचते मात्र 60 प्रतिशत ही रह जाती है, 40 प्रतिशत खाद्यान सामग्री गोदाम से उठने के बाद माफियाओं के कब्जे में चली जाती है। अनाज माफिया 4 रूप्या किलो और 7 रूपया किलों वाला चावल और अनाज 14 रूपये के हिसाब से चक्की वालों तथा बडे व्यापारियों को हाथों हाथ बेच देते हैं। स्थानीय स्तर पर इस गोरख धन्धे को जिलाधिकारी से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारी और सत्ता पक्ष के नेता भली भांति जानते हैं। सबको यह भी मालूम है कि इस गोरख धन्धे का मुखिया स्थानीय स्तर पर जिला पूर्ति अधिकारी होता है। यदि आप किसी डिपो होल्डर की शिकायतें लेकर जिला पूर्ति अधिकारी के पास जाते हैं तो वह सीधे मुंह बात करने को ही तैयार नही होते हैं। यदि आप जिला पूर्ति अधिकारी को अपने प्रभाव में ले लेते हैं, या उन के व्यक्तित्व पर आपका दबाव पड जाता है, तो वें सत्ता पक्ष के नेताओं को लाकर आपकी ज़बान खामोश करा देते हैं। कुल मिलाकर स्थानीय स्तर पर खाद्यान सामग्री को डिपो से उठाकर बाजार में स्वतंत्र रूप से गैर कानूनी ढंग से बेचने वाले खाद्यान्न माफियाओं का दबदबा है। आम आदमी की शिकायत सुनने के लिये कोई भी तैयार नही है। इससे भी बडी बात तो यह है कि हर डिपो होल्डर के पास 30 प्रतिशत जाली राशन कार्ड बने हुए हैं जिनका राशन वें स्वयं हज़म कर लेता है। सरकार कितनी भी सख्ती क्यों न करे मगर जबतक सत्ता पक्ष के नेता और खाद्यान्न माफियाओं की इसी प्रकार सांठ गांठ रहेगी, तबतक केन्द्र से चलकर प्रदेश तथा प्रदेश से चलकर गांव-गांव पहंुचने वाली सरकारी खाद्यान्न वितरण प्रणाली ईमानदारी के साथ संचालित नही हो पायेगी?
राशन की कालाबाज़ारी अब आम बात हो चली है और इस घोटालेबाजी से कोई भी अछूता नही है जिसका कारण प्रत्येक नागरिक का राशन कार्ड होना और उसके साथ राशन के नाम पर छल किया जाना अब प्रत्येक माह का मामला है। इस विषय में आम आदमी बेहद परेशान नज़र आता है। सवाल यह नही है कि ऐसा क्यों हो रहा है तथा कब से हो रहा है। सवाल यह है कि इस परेशानी और हकतलफी पर रोक कौन और कब लगा पायेगा।
तहसील सदर सहारनपुर के गांव पटनी निवासी अब्दुल राजि़क ने बताया कि हमारे यहां कर्मवीर और विकास नामक दो व्यक्ति राशन डिपो का संचालन करते हैं जो तीन महीने में एक बार राशन का पूर्ण वितरण करते हैं, उनका स्पष्ट कहना है कि हम तो अधिकारियों तक हिस्सा पहंुचाते हैं, हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता। स्थानीय पक्का बाग निवासी तमसील ने बताया कि कभी भी राशन डिपो पर राशन पूरा नही मिलता और जितना चाहे उतना माल डिपो होल्डर स्वयं रखकर ब्लैक में बेचता है, और विरोध करने पर दबंगई पर उतारू हो जाता है। उधर सदर तहसील के ही गांव लखनौती कलां एवं हीराहेडी निवासी समरेज आलम ने भी यही बताया कि पहली बात तो यह कि हमारे गांव हीराहेडी से लखनौती कलां लगभग 5 किलोमीटर दूर पडता है जहां डिपो होल्डर सुभाष समय पर वितरण की सूचना भी नही देता है तथा अधिकतर माल को ब्लैक करता है।
समाजसेवी एवं पत्रकार नफीसुर्रहमान का कहना है कि उपरोक्त प्रकरणों में जब भी मैं स्वयं शिकायतें लेकर जिला पूर्ति कार्यालय पंहुचा तो जिला पूर्ति अधिकारी ने मेरी शिकायतों को अनदेखा करते हुए स्पष्ट रूप से बताया कि हमारे डिपो होल्डर जिस तरह का कार्य अन्जाम दे रहे हैं, वह सन्तोषजनक है। उनका कहना था कि हम पर भी लखनऊ वालो का दबाव रहता है, इसलिये हम स्थानीय स्तर पर डिपो होल्डरों पर सख्ती नही कर सकते। हमारे स्टाफ और निरीक्षकों को ऊपर पैसा भेजना पडता है तथा बहुत से खर्चे भी हम पर शासन की ओर से लगे हुए हैं।
इस विषय में जब जिलाधिकारी श्रीमति संध्या तिवारी से बात की गयी तो उन्होने कहा कि अच्छा हुआ आपने मेरे संज्ञान में मामला डाल दिया है, अब मैं सख्ती से इस विषय में पूछताछ करूंगी और किसी भी प्रकार से इस प्रकार के मामलों पर रोक लगाई जायेगी तथा ऐसा करने वालों के विरूद्व सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी
इस विषय में जब विशेष सचिव अब्दुल नासिर कलाम साहब से हमारे प्रतिनिधि नफीसुर्रहमान से स्थानीय होटल पंजाब में भेंट हुई तो सहारनपुर में बढती जा रही सरकारी खाद्य वितरण प्रणाली में धांधलियों के बाबत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री ए.एन. कमाल ने कहा कि मैं अपने स्तर से लखनऊ जाकर इसकी जांच कराऊंगा। आपने यह भी कहा कि आप स्थानीय खाद्य वितरण प्रणाली/सस्ते गल्ले की दुकानों/स्थानीय पूर्ति कार्यालय से सम्बन्धित सभी शिकायतों की फाईल अतिशीघ्र मुझे भिजवाएं ताकि मैं अमुक जि़म्मेदार के विरूद्व कार्यवाही कर सकंू। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए.एन. कलाम ने जिस हंसमुख वातावरण में पत्रकारों से शिकायत की बाबत वार्तालाप किया और जिस प्रकार कार्यवाही का आश्वासन दिया, उसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भूखे बच्चों की तसल्ली के लिये . माँ ने पानी पकाया देर तक ! गुनगुनाता जा रहा था इक फकीर. कि धूप रहती न साया देर तक।

Posted on 02 April 2014 by admin

मुल्क में अगर किसी ने उर्दू को जि़न्दा रखा हुआ है तो वो मुशयरे और मुशायरों के मुन्तज़मीन का ही हौंसला है। हमने हर मुशायरे मंे हर तरह के टाॅपिक पर और हर तरह के मौके पर मुल्क के और गै़र मुमालिक के शौरा हज़रात को कलाम पेश करते हुए सुना है। फख्ऱ इस बात पर है कि मुल्क में होने वाले मुशायरों को मुसलमानों से ज़्यादा ग़ैर मुस्लिम अवाम और अफसरान सुनते समझते और उनसे लुत्फ अन्दोज़ होते हैं। सीनीयर जर्नलिस्ट रविश अहमद ने अपने सर्वे में पूरे उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में जो कुछ देखा और उर्दू की बाबत जो कुछ पाया, उससे साफ ज़ाहिर है कि मुल्क में उर्दू के लिये जो कुछ किया जा रहा है वो सिर्फ दिल बहलावा है। खुशी इस बात की है कि गुफ्तग़ू के दौरान उत्तराखण्ड के गवर्नर डाॅ. अज़ीज़ कुरैशी ने सबसे पहले उर्दू को तहज़ीब और क़ौमी एकता की ज़बान करार देते हुए कहा कि आज मुल्क को आज़ाद कराने में उर्दू ने और उर्दू पढने वालों ने जो शहादतें पेश की हैं, उनकी कहीं मिसाल नही है। जहां महात्मा गांधी, पण्डित नेहरू उर्दू से वाकि़फ थे, वहीं मौलाना महमूद हसन और मौलाना हुसैन अहमद मदनी भी उर्दू में ही तमाम काम काज किया करते थे। हिन्दू और मुसलमानों को जोड़ने वाली इस ज़बान ने रेशमी रूमाल तहरीक के ज़रिये अंग्रेज़ों को मुल्क छोड़ने को मजबूर कर दिया। सीनीयर जर्नलिस्ट रविश अहमद को डाॅ. अज़ीज़ कुरैशी ने दो टूक जवाब दिया कि आज अगर मुल्क में हिन्दू मुस्लिम इत्तहाद को कायम रखना है तो उर्दू को प्रयोग में लाना होगा। गवर्नर मौसूफ ने कहा कि हिन्दी राष्ट्रभाषा है, हम उसका सम्मान करते हैं, मगर उर्दू मुल्क को आज़ाद करने वाली ज़बान है, उसका भी सम्मान ज़रूरी है। इसी बाबत मशहूर शायर जनाब नवाज़ देवबन्दी से जब उर्दू के बाबत खुलकर बातचीत की गयी तो उन्होने कहा कि मैं उर्दू का सिपाही हँू और उर्दू को उसकी वही पुरानी ऊंचाईयों पर लाने में अपनी खिदमात देना चाहता हँू कि जो पाक़ीज़ा और मुहब्बत वाली उर्दू ज़बान की असल जगह है। एक इन्टरव्यू में अपनी सहारनपुर आमद पर हमारे खुसूसी नुमाइन्दे नफीसुर्रहमान से एक खास गुफ्तगू करते हुए देवबन्द में पैदा हुए और शायरी की बदौलत अपनी जाय पैदाइश का नाम पूरी दुनिया में रौशन करने वाले मौजूदा उर्दू एकेडमी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन जनाब नवाज़ देवबन्दी ने मन्दरजाबाला ख्यालात का इज़हार करते हुए कहा कि ये ओहदा मैने जनाब वज़ीरे आला यूपी अखिलेश यादव के हुक्म पर क़बूल किया है। जनाब नवाज़ देवबन्दी ने कहा कि मैने वज़ीरे आला को साफ तौर से बता दिया है कि मैं सियासी आदमी नही हँू, और किसी भी सियासी सरगर्मी से मेरा कोई सरोकार नही रहेगी। नामानिगारे खुसूसी नफीसुर्रहमान के एक सवाल के जवाब में उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के चेयरमैन नवाज़ देवबन्दी ने वाज़े किया कि मुस्तक़बिल में उनका प्रोग्राम एकेडमी के ज़रिये अवाम को उर्दू से हिन्दी और हिन्दी से उर्दू ज़बान सिखाना होगा। उन्होने ये भी कहा कि उर्दू और हिन्दी दोनों सगी बहने हैं। उर्दू इसी मुल्क में पैदा हुई और इसी मुल्क में जवान हुई है। आज पूरी दुनिया में हमारी फिल्म इन्डस्ट्री बाॅलीवुड का नाम रौशन कराने वाली हमारी उर्दू ज़बान ही है। जनाब नवाज़ देवबन्दी ने कहा कि ये सच है कि मुल्क से उर्दू को मिटाने की साजि़शें 1947 से आज तक होती आ रही हैं मगर मेरे करमफरमां और सूबे के वज़ीरे आला जनाब अखिलेश यादव ने उर्दू की खि़दमत के लिये मुझे उर्दू एकेडमी का चेयरमैन बनाकर जो इज़्ज़त और एजाज़ बख़्शा है, मैं उसका दिल से शुक्रगुज़ार हँू और बाफज़ले खुदा सूबाई वज़ीरे आला की हस्बे मन्शा उर्दू के फरोग़ और उर्दू की तशहीर के लिये वो काम अन्जाम दूंगा कि जिनकी आज मुल्क को सख़्त ज़रूरत है। सीनियर जर्नलिस्ट रविश अहमद के एक सवाल के जवाब में जनाब नवाज़ देवबन्दी ने बेबाक लहज़े में फरमाया कि उर्दू को मिटाने वाले खुद ही मिटते जा रहे हैं। मक़बूल शायर नवाज़ देवबन्दी ने रविश अहमद को मुखि़्लसाना अन्दाज़ मंे और मुस्कुराते हुए ये भी कहा कि हमें तो खुदा ने पैदा ही उर्दू की खि़दमत के लिये किया है। सीनीयर जर्नलिस्ट रविश अहमद के साथ गुफ्तगू करते हुए नवाज़ देवबन्दी ने अपने अशआर का इज़हार करते हुए उर्दू को गंगा जमना का संगम करार दिया और ये भी कहा कि उर्दू ही हमारी गंगा जमनी तहज़ीब और हमारी एकता को मज़बूत करने वाली कडी है। जो स्कूल अपने बच्चों को उर्दू की तालीम फराहम कराना चाहते हैं वो स्कूल उर्दू उस्ताद के लिये सीधे उनके साथ राब्ता कायम कर सकते हैं। उर्दू टीचर का खर्च उर्दू तालीम के लिये उर्दू एकेडमी ही बर्दाश्त करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in