Archive | राज्य

मतदाता सुविधा केन्द्रों पर जानकारी करें-नगर आयुक्त

Posted on 08 April 2014 by admin

नगर आयुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता सुविधा केन्द्रों की स्थापना की गई है। इन केन्द्रों पर कोई भी मतदाता मतदान के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकता है। नगर आयुक्त ने नगर के प्रत्येक वार्ड में अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया है कि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मतदाताओं को उनके द्वारा वांछित सूचना उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।
रकाबगंज नोर्थ वार्ड के लिए प्रकाश सिंह को मतदाता सुविधा केन्द्र पुराना एमएण्डटी वर्कशाप मन्टोला, रकाबगंज साउथ जितेन्द्र कुमार छीपीटोला पानी की टंकी, रकाबगंज 3 एमपी सिंह सुभाष पार्क के बराबर में, छत्ता साउथ सुरेन्द्र सिंह यादव छत्ता डिस्पेंसरी अचल भवन के पास, जमुना पार डी0के0 अग्रवाल चीनी का रोजा एत्माद्दोला रोड, कोतवाली साउथ सुरेश यादव नूरी दरवाजा, ताजगंज साउथ राजीव बालियान थाना ताजगंज के पास, बुन्दूकटरा कुलदीपक सिंह आर्मी वर्कशाप 509 के सामने, लोहामण्डी-1 उमाशंकर निरंजन थाना लोहामण्डी के सामने, लोहामण्डी-2 मलिखान सिंह आलमगंज पुलिस चैकी के पीछे, शाहगंज-1 राजीव यादव शाहगंज चैराहा, शाहगंज-2 पवन कुमार रामनगर पुलिया पर मतदाता सुविधा केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सामान्य प्रेक्षकों से सम्पर्क कर सकते हैं

Posted on 08 April 2014 by admin

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त0रा0) सी0पी0 सिंह ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2014 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगरा जनपद के लोकसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किये गये है।
उन्होंने बताया कि 18-आगरा (अ0जा0) लोकसभा क्षेत्र के लिए डा0 एम0बीना, (आईएएस) मोबाइल, नम्बर 9411200469, निवास सर्किट हाउस कक्ष संख्या-4 तथा 19-फतेहपुर सीकरी लोक सभा क्षेत्र के लिए डा0 ए0संतोष मैथ्यू, (आईएएस) मोबाइल नं0 9411200471, निवास सर्किट हाउस, कक्ष सं0 3 व कन्ट्रौल रूम नं0 0562-2225774 पर जन सामान्य द्वारा मा0 प्रेक्षकगणों से उपरोक्त स्थान एवं मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करायें - डी0एम0

Posted on 07 April 2014 by admin

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2014 के अंतर्गत आगरा जनपद में आगामी 24 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी है कि जनपद के समस्त मतदान बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं संबंधित विभागों से समन्वय कर अविलम्ब पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और यदि किसी मतदान केन्द्र पर कोई बूथ भवन के प्रथम तल पर है और भूतल पर कमरे उपलब्ध हैं तो उन बूथों को भी भूतल पर ही शिफ्ट कराना सुनिश्चित करें ताकि जन सामान्य को मतदान करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिघाटिया ने कलक्ट्रेट सभागार में विधान सभा क्षेत्र वार नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रट को लोक सभा सामान्य निर्वाचन को  शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु तथा प्रत्येक मतदान बूथ पर मूलभूत आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि इस कार्य में किसी विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबंधक द्वारा नकारात्मक रवैया अपनाया जायेगा तो ऐसे प्रधानाचार्य/प्रबंधकों के विरूद्ध भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशांे के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि मूलभूत आवश्यक सुविधाओं के अंतर्गत बिजली, पानी तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। विधान सभा क्षेत्र वार नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा बूथ वार कमियों को बताया गया जिसमें से अधिकतर कमियां बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से नाराजगी प्रकट करते हुए रेम्प, फर्नीचार, शौचालय की समस्या निस्तारण के लिए दो दिन में पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिये।
उन्होंने सभी विद्यालय/मतदान बूथों पर वि़द्यालय/मतदेय स्थल का नाम, बूथ संख्या, वार्ड संख्या, बीएलओ का नाम तथा फोन नम्बर अनिवार्य रूप से पेन्ट/अंकित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में विद्युत कनैक्शन नहीं है उनकी सूची टोरन्ट पावर को उपलब्ध करायें जिससे कि समय से विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित कराया जा सके।
उन्होंने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नगर के सभी मतदेय स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायें तथा मतदान के दौरान पेयजल की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए अधि0अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि अस्थाई रूप से खराब हैन्डपम्पों को अविलम्ब मरम्मत कराना सुनिश्चित करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सी0पी0 सिंह ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर बीएलओ से सम्पर्क में रहते हुए ग्राम वार मतदाता जागरूकता समिति के माध्यम से क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रयास सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक के0 बालाजी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अरविंद बंगारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जसजीत कौर, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) हरनाम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुमार विनीत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह, उप जिलाधिकारी एत्मादपुर जे0पी0 सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट रामजीलाल व उमाशंकर सहित एत्मादपुर, आगरा छावनी, आगरा दक्षिण तथा उत्तर विधान सभा क्षेत्रों के समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सपा प्रत्याषी षकील अहमद ने जुमे की नमाज अता कर लोगों से समर्थन मांगा

Posted on 05 April 2014 by admin

समाजवादी पार्टी प्रत्याषी ष्षकील अहमद ने खैक स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अता की और अपनी जीत के लिए दंवा मांगी। साथ ही देष में अमन चैैन कायम रहने और तरक्की की दुवा मांगी। जुमे की नमाज अता करने के बाद प्रत्याषी ने  अपने समर्थकों के साथ जन सम्पर्क करते हुए बीबिया मस्जिद चैक, मरकज मस्जिद तथा सराॅय मस्जिद भी गये और लोगों से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी तथा अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होने चुनाव में  लोगों से वोट व सपोर्ट देने की गुजारिष की। जमात ने उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही और कहा कि आप की जीत के  हम सब दुवाएं कर रहे हैं। जीत आप की ही होगी। दस मौके पर उनके साथ जिा महासचिव मोहम्मद अहमद, हाजी हारूनष् दिलषाद , मो0 लतीफ, अनीस अहमद, डा0 इरषाद, मो0 अन्सार, राज नारायन , पप्पू भाई, अषोक वर्मा, गिरीष मिश्रा आदि लोग साथ थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरूण ने दर्जनों गाॅवों का किया जनसम्पर्क

Posted on 05 April 2014 by admin

भाजपा उम्मीदवार वरूण गाॅधी की सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा किया। रोड षो व सभाओं को सफल बनाने  जिले भर के भाजपाईयों ने जी जान लगा दियां । श्री गाॅधी ने विकास की बात करते हुण् क्हा कि हमारा भारत विष्व गुरू कहलाता था पर आज हमारा देष विकास की दौड़ में अन्य देषो से बहुत पीछे है। हमें जाति धर्म की राजनीति छोड़नी होगी। तभी देष उन्नति करेगा। इसके लिए आवष्यक है कि हम भाजपा का जिताऐ क्यों भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें णर्म और जाति की राजनीति लहीं होती है। हम सुलतानपुर के विकास का वादा करते हैं कि यदि आप हमें अपना प्रेम व स्नेह देंगे तो जनपद देष में अग्रणी पंक्ति में खड़ा रहेगा। भाजपा जिला मंत्री अषोक यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण पंाडे, विनोद सिह, जितेंद्र यादव तथा रामदुलार कोरी ने सोमवार को क्षेत्र के  कुड़वार, पलिया, गोपाल का पुरवा, नौगवांरायतासी, सोहगौली ,मकदूमपुर ,चितईपुर आदि दर्जनो गाॅवांे में जन सम्पर्क कर कमल पर वोट देने की अपील किया था । उक्त मौके पर काषी क्षेत्र के मंत्री व इसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याषी राम चन्द्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष करूणा षंकर द्विवेदी प्रवीण अग्रवाल, संत बक्ष सिंह चुन्नू  भाजपा जिला मंत्री अषोक यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण पंाडे, विनोद सिह, जितेंद्र यादव तथा रामदुलार कोरी  आदि मौजूद रहे। षाम को सुलतानपुर नगर के पल्टन बाजार में वरूण गाॅधी ने नुक्कड़ सभा कर वोट मांगा। नगर में नुक्कडत्र सभा में भरी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कमल को वोट देने की अपील किया। इस मौके पर जिला तथा नगर के समस्त भाजपाई  पदाधिकारी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुद्दा विहीन जातिगत समीकरणों पर आधारित राजनैतिक दलों की प्रतिष्ठा दाॅंव पर

Posted on 05 April 2014 by admin

अवध प्रान्त की कुषभवनपुर नगरी सुल्तानपुर के संसदीय चुनाव  ने बड़ा ही रोचक मोड़ ले लिया है,ैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैजिसमें मुद्दा विहीन जातिगत समीकरणों पर आधारित राजनैतिक दलों की प्रतिष्ठा दाॅंव पर है ।
लोकसभा चुनाव में बजी रणभेंरी के उपरान्त चुनाव अब धीरे धीरे जोर पकड़नें लगा हैं। अधिकतर राजनैतिक दल एक दूसरे को मात देने के फिराक में कई प्रकार कें चुनावी दाॅवपेचं अपना रहें हैं ।कोई विकास के क्षेंत्र में, कोई षिक्षा के  कोई बिजली ,पानी, का अपना मुद्दा बताकर लोगो को रिझाने का प्रयास कर रहें हैं । गौरतलब हो कि सुल्तानपुर लोक सभा क्षें़त्र में कुल मतदाताओ की सख्यंा 1429854 हैं। जिसमें पुरूष 763570 व महिलायें 666285 की सख्यां में हैं। पाॅंच विधान वाली इस संसदीय सीट पर सर्वाधिक आबादी दलित एवं पिछडें,और अल्पसंख्यक समुदाय की हैं। सवर्णो में ब्राहमण बाहुल्य क्षें़त्र हैं।बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा व बसपा द्धारा पिछड़ो की उपेक्षा किये जाने सें सपा के लिए वरदान सबित हुआ हैं जहाॅ पर पिछड़े व अल्पसख्ंयक समुदाय के मतदाताओ की वजह सें सपा अपने पाॅचो विधानसभा सीटो पर अपना परचम लहराने में कामयाब हुई। वर्तमान मे इसौली विधानसभा क्षेंत्र मे कुल मतदाता की स0 281024 है जिसमे 149232 ,पुरूष,एवं 131792 महिलाएं हैं। वही सुल्तानपुर में 293131 में से 157960 पुरूष ,135178 महिला जबकि सदर मे 268397 में 144261 पु0 तथा 125136 महिला मतदाताओ की संख्या है। इसी क्रम मेेेेेे लम्भुआ वि0 क्षेत्रमे 279097 मे से 153456 पुरूष तथा 135641 महिलाये हैं। और कादीपुर विधान सभा क्षेत्र में 297198 में 159661 पुरूष और 138537 महिला हैं। ऐसे में कादीपुर विधान सभा क्षेत्र सें रामचन्दंर चैधरी 97283 मत पाकर विजयी रहे । जबकि बसपा के भगेलूराम 59173, काग्रेस के राजेशगौतम 11929,व भाजपा के काशीनाथ 8700 मत पा सके । वही सदर से अरूण वर्मा ने सपा का परचम लहराया जिन्होनें 71939 मत हासिल कर  और दूसरे  पर बसपा के राजप्रसाद 51032, भाजपा के अर्जुनसिहं 24389 तथा काग्रेंस के जयनरायन तिवारी को.़ 7174 मतो पर ही संतोष करना पड़ा ।इसी प्रकार सुल्तानपुर विधान सभा क्षेत्रमें काॅटें का टक्कर रहा  जहाॅं सपा के अनूपसण्डा 57811 मत पाकर अपनी सीअ बचानें में कामयाब रहें ।जबकि बसपा के ताहिर खॅा 50999, पीसपार्टी के चन्द्रभद्रसिंह 32457 ,और भाजपा के ओमप्रकाष पाण्डें 21443, तथा काग्रेंस के संदीपतिवारी 10175,मत हासिल कर सक़े इसी क्रम मे  लम्भुआ से सपा के सन्तोष पाण्डें  75352 मत पाकर विजयी हुऐ ।और जिसमें बसपा से विनोद सिहं 56980, काग्रेंस के रामषिरोमणि वर्मा को 24534 ,तथा भाजपा के जयसिंह 6537, मतो पर ही संतोष करना पड़ा ।एैसे मे इसौली विधानसभा क्षेत्र से अबरार अहमद की किस्मत बुलन्द रही । जिन्होने 48813 मत पाकर सपा का परचम लहराया ।वही पीस पार्टी से यषभ्रद्र सिहं 34872,निर्दल प्रत्याषी के रूप मे कक्कू पाण्डें 25081,बसपा से नरगिस नायाब 24181, भाजपा के रामचन्द्र मिश्रा 11474,तथा काग्रेस के मुईदअहमद 6500 मत पाकर चैथे स्थान पर रहें । सूत्रो के अनुसार 2009 कें लोकसभा चुनाव मे सुल्तानपुर संसदीय सीट काग्रेंस के डा0 सजंयसिहं नेेे 300410 मत हासिलकर व जीत हासिल की । जबाकि बसपा के मोहम्मद ताहिर खाॅ को 200132 मत एवं सपा के अशोक पाण्डे को 107892 तथा भाजपा के सूर्यभान सिंह को 44424 मत ही मिल सका मिशन 2014 के कुरूक्षेत्र मैदान मे सुल्तानपुर संसदीय सीट पर रोचक मुकाबला के आसार प्रबल ही वर्तमान समय मे बसपा से पवन पाण्डें और भाजपा प्रात्याषी वरूणगाॅधी, सपा से शकीलअहमद तथा काग्रेस के रानी अमितासिहं एवं आप प्रत्याषी शैलेन्द्रप्रताप सिहं अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुल्तानपुर की जनता इससे पहले कई अहम निर्णय ले चुकी हैं ।   जहाॅ पर के सीपन्त,रीताबहुगुणा,रामलखनवर्मा, कैप्टनसतीष षर्मा और एम0 एल0 सी0 ष्षैलेन्द्रप्रतापसिहं जैसे दिग्गजों को हार का सामना करना पडा़ । वही पूर्व में गनपतसहाय जैसे क्षेत्रीय नेता ने निर्दल प्रत्यासी के रूप मे विजय हासिल कर राजनैतिक दलो को हैरत मे डाल दिया था । इससे पहले लोकसभा चुनाव मे कुल सत्ररह बार चुनाव हो सका है । जिसमे सबसे ज्यादा काग्रेंस के उम्मीदवारो को जीत हासिल हुई । जनता दल के उदय के समय काग्रेस को करारा झटका लगा । जहाॅ जनता दल के रामसिहं 1989 में 1991 मे बाबा विष्वनाथ दास षास्त्री भाजपा,व 1996,1998 मे डी0बी0 राय भाजपा 1999 में जयभद्रसिहं बसपा,2004 में ताहिर खॅा बसपा,तथा 2009 में काॅफी अन्तराल के बाद काग्रेस प्रत्याषी डा0 सजंय सिहं ने जीत हासिल किया । लेकिन विकास के क्षेत्र मे सुल्तानपुर अभी भी पिछड़ा ही रहा ।देखना यह है कि अबकी सुल्तानपुर की जनता किसके सिर पर जीत का सेहरा बाॅधती हैं । यह चैकाने वाला परिणाम होगा ।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उपनिर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग श्री विनोद जुत्शी ने मेरठ में पत्रकारों से वार्ता में कहा

Posted on 05 April 2014 by admin

उपनिर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग श्री विनोद जुत्शी ने मेरठ में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आज प्रथम और द्वितीय चरण के निर्वाचन के मतदान की अब तक की तैयारियों की जनपदवार गहन समीक्षा की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले की सुरक्षा की अलग-अलग योजना तैयार करते हुए सम्बन्धित जिलों में निष्पक्ष एवं भय रहित माहौल में मतदान के लिए गहनता से विचार किया गया है। श्री जुत्शी ने बताया कि सम्बन्धित जिलों में निष्पक्ष एवं भय रहित माहौल में मतदान के लिए जो सुरक्षा व्यवस्था की गयी है वह संतोष जनक है।
उपजिला निर्वाचन आयुक्त श्री विनोद जुत्शी तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्री उमेश सिन्हा आज मेरठ में मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद तथा बरेली मण्डल के जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस कप्तानों, डीआईजी व आईजी की बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के बाद प्रेस को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री जुत्शी ने बताया कि उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने जनपदों में अतिसंवेदनशील  तथा संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर उनमें जोनल व सैक्टर मजिस्ट्रेटों की निरन्तर गश्त सुनिश्चित कराये और संवेदनशीलता के कारणों की विस्तृत जांच पड़ताल भी करें। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिये हैं जो किसी भी मतदाता को डराने, दबाव बनाने का काम रहे हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्देश दिये गये है कि ऐसा माहौल सुनिश्चित किया जाये कि प्रत्येक मतदाता दबाव रहित वातावरण में पूरी निडरता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किये हैं।
श्री जुत्शी ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम केवल मतदान केन्द्रों पर ही नहीं बल्कि उन क्षेत्रों में भी पर्याप्त मात्रा में अर्द्धसैनिक बल तैनात कर किये जा रहे हैं जहां अतिसंवेदनशीलता है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि मतदाताओं को डराने धमकाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले और बाद में भी  उन मतदाताओं को हर प्रकार की सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी जिन्हें डराया और धमकाया जा सकता हैं।
श्री जुत्शी ने निर्देश दिये है कि प्रत्याशियों की शिकायतों का तत्काल फौरी निदान जिला निर्वाचन अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से हिदायत दी है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाये। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि महिला प्रत्याशियों को विशेष सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि सैलिब्रिटियों की भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की हिदायत दी गयी है।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश श्री उमेश सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन का प्रथम चरण का निर्वाचन कराने के लिए चुनाव मशीनरी पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये कि फ्लाईंग स्कवायड, स्टेटिक टीम, माइक्रो आब्जर्वर आदि को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करें ताकि हर घटना उनके कैमरों में कैद हो। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले को किसी भी स्तर पर बख्शा नही जायेगा।
श्री सिन्हा ने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि वह निर्वाचन में ऐसा वातावरण बनायें जिससे भाईचारा प्रभावित न हो सके और एक दूसरे के प्रति घृणा का वातावरण न बन सके। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वह निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को पूरी सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी।
श्री सिन्हा ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग कर मतदाता राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता में मीडिया की भी अच्छी भूमिका है और जनपद में मतदाता जागरूकता का अच्छा कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारी अन्तिम चरण में है तथा विश्वास व्यक्त किया कि  हमारा लोकसभा का निर्वाचन सकुशल सम्पन्न होगा।    इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में राजनीतिक दलों की भी बैठक को सम्बोधित किया और उनके विचारों को भी सुना। श्री विनोद जुत्शी एवं श्री उमेश सिन्हा ने मेरठ में आकांक्षा समिति द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जारी कलेण्डर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर सभी पांच मण्डलों के जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी, डीआईजी, आईजी, एसएसपी, सभी आब्जर्वर आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नरकीय जिन्दगी गुजारने को मजबूर है इण्टरनेषनल हास्टल के छात्र

Posted on 05 April 2014 by admin

इण्टरनेषनल हास्टल जिसकी पहचान इलाहाबाद विष्वविद्यालय मे अलग ही है क्यों कि इस हास्टल मे विदेषी छात्र रहते है जो विष्वविद्यालय मे षिक्षा ग्रहण करने आते है और पढाई पूरी करने के बाद वापस चले जाते है और साथ मे सहेज कर ले जाते है यहा की संस्कृती और सभ्यता और अपने देष मे हमारे देष का आइना प्रस्तुत करते है। किन्तु इन छात्रो के लिये बने इस हास्टल मे सुविधाओं के नाम पर कुछ नही है इसकी हालत देखकर कही से भी इसका नाम सार्थक नही लगता,ऐसा प्रतीत होता है मानो एक गन्दा लाॅज हो। पूरा परिसर गन्दगी से भरा पडा है,षौचालय और बाथरुम की हालत दयनीय है परिसर मे स्थित मैदान इतना गन्दा है कि साप व विच्छू अक्सर नजर आते है। हास्टल के वार्डन को तो जैसे कोई मतलब ही नही है और वि.वि. प्रषासन जानता भी है कि नही यह वही जाने। यहा तो विदेषी छात्र है जो हो-हल्ला करेगें नही, जैसे चलता है चलने दे। एैसा भी नही है कि इस हास्टल को पैसे की कमी है, इस हास्टल के मद मेे पैसे भी खुब आते है, आखिरकार इस हास्टल के मद के पैसे का हो क्या रहा है? इस हास्टल के पास मे ही वि.वि. के प्रोफेसरों का आवास भी है और वार्डन का भी, क्या उनकी जिम्मेदारी नही बनती। इस हास्टल मे सुविधाओं के नाम पर वाई फाई के अलावा और कुछ नही दिखाई देता। कब तक इन विदेषी छात्रो के जीवन से विष्वविद्यालय प्रषासन खिलवाड करता रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय बेली की मैटे्न के दुव्र्यवहार से जनता पीडित

Posted on 04 April 2014 by admin

राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को मोटी तनख्वाह देती है ताकि  कर्मचारियों को कोइ परेषानी ना हो और वे जनता की सेवा मनोभाव से कर सके लेकिन बेली अस्पताल मे तो नजारा इसके विपरीत ही नजर आ रहा है। यहा पर तैनात मैट्रेन के दुव्र्यवहार से मरीज,मरीजों के तीरमदारों से लेकर यहा पर तैनात अन्य कर्मचारी भी परेषान व पीडित हैं। अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने नाम न छापने की ष्षर्त पर बताया की मैटे्रन अक्सर उनके साथ अमर्यादीद तरीके से पेष आती हैं और अपषब्दों प्रयोग करती है अगर इसका विरोध या जवाब देते है तो सीधे सी.एम.एस. से झूठी षिकायत करने की धमकी देती रहती है, नौकरी का सवाल है सो हमे चुपचाप सुनना पडता है क्यों की उच्च अधिकारी भी मैट्रेन की ही सुनते है। बेली अस्पताल में कार्यरत एक चतुर्थ कर्मचारी ने बताया की उक्त मैट्रेन बहुत ष्षोसण करती है,दुसरो के सामने जलील करना उसकी आदत बन गई है। वही प्रत्येक वार्ड के कई मरीजों व उनके तिमारदारों ने भी बताया की मैट्रेन का रवैया ठीक नही है। बेली अस्पताल के कर्मचारी मैट्रेन के इस रवैये से नाखुष व परेषान है और अन्दर ही अन्दर द्युट रहे है क्यो की नौकरी का सवाल है खुल कर कुछ कह भी नही सकते और उच्च अधिकारी आखें बन्द किये पडे हैं। न्यू ब्लाक वार्ड के सिस्टर इन चार्ज का भी रवैया मरीजों और वहां कार्य कर रही स्टाप नर्सो के साथ ठीक नही है। जिस अस्पताल के मैट्रेन से वहां के कर्मचारी इस हद तक परेषान हैं वहा मरीज व उनके तीमारदारो का क्या हाल होता है आप स्वयम अन्दाज लगा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कल 4-4-2014 दिन शुक्रवार को लोकसभा कानपुर नगर,(43) से भारतीय जनता पार्टी, के यशस्वी प्रत्याशी डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी शुभ मुहूर्त मे अपना नांमाकन करेंगे।

Posted on 04 April 2014 by admin

कल 4-4-2014 दिन शुक्रवार को लोकसभा कानपुर नगर,(43) से भारतीय जनता पार्टी, के यशस्वी प्रत्याशी डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी शुभ मुहूर्त मे अपना नांमाकन करेंगे। कल माननीय डाॅ॰ जोशी जी के नांमाकन जूलूस की तैयारियों को लेकर आज 3-4-2014 को दोपहर 2ः00 बजे सरोजनी नगर, स्थित कानपुर नगर लोकसभा चुनाव के केन्द्रीय चुनाव कार्यलय मे लोकसभा चुनाव संचालन समिति, की एक आवश्यक बैठक हुयी। बैठक की अध्यक्षता महानगर भा.ज.पा अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने की। बैठक मे विषय रखते हुये श्री मैथानी ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हमारी कानपुर नगर लोकसभा से चुनाव के लिए प्रत्याशी है। यह हमारे लिए बडे ही गौरव एंव सौभाग्य की बात हैं। उन्होने कहा कि कल नांमाकन मे डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी के राजनैतिक कद के अनुरूप ही जनसैलाब होना चाहिए। उन्होने कहा कि पूरे महानगर के जनमानस एंव भा.ज.पा कार्यकर्ताओ के उत्साह को देखते हुये मुझे पूरा विश्वास है कि कल के नामांकन जुलूस मे ऐतिहासिक भीड़ एकत्रित होगी। उन्होने कहा कि कल के जनसैलाब से ही विपक्षी दलो के प्रत्याशियो का आत्मविश्वास चरमरा उठेगा। बैठक मे नांमाकन जुलूस की तैयारियो को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। कानपुर नगर लोेकसभा के मीडिया प्रमुख सुनील बजाज ने कहा कि कल प्रातः 10ः00 बजे शिक्षक पार्क नवीन मार्केट से नांमाकन जुलूस प्रारम्भ होगा। उन्होने बताया कि कल सांय 5ः00 बजे बिरसामुन्डा छात्रावास, रावतपुर मे विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित है। जिसमे डाॅ॰ मुरलीमनोहर जोशी जी उपस्थित रहेगे।
बैठक मे प्रमुख रूप से सर्वश्री रवीन्द्र पाटनी, मणिाकन्त जैन, नीलिमा कटियार, सुनील बजाज, डाॅ॰ श्यामबाबू गुप्ता, सूर्यनारायण त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आनन्द राजपाल, रघुराज सरन गुप्ता, अचल गुप्ता, पूनम कपूर, अतुल मिश्रा, सत्येन्द्र मिश्रा, आलोक मिश्रा, रामबहादुर यादव, हरिभाउ खाडेकर, दीपक अग्रवाल, कैलाश शुक्ला, प्रमिला पाण्डेय, आदि प्रमुख थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in