Archive | राज्य

विजेता लेखकों का कोरिया की प्रथम महिला माननीय सुश्री किम यून-ओ ने किया अभिनन्दन

Posted on 27 January 2010 by admin

लखनऊ- आज राजधानी में आयोजित भव्य समारोह में टैगोर साहित्य पुरस्कारों के विजेता लेखकों का कोरिया की प्रथम महिला माननीय सुश्री किम यून-ओ ने अभिनन्दन किया। इस अवसर पर भारत के कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़ी कई हस्तियां भी मौजूद थीं।

picture-13

साहित्य अकादमी और सैमसंग द्वारा स्थापित पहले टैगोर साहित्य पुरस्कार 2009 से भारतीय भाशाओं के लेखकों को सम्मानित किया गया - बंगाली, बोडो, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, कश्मीरी, पंजाबी और तेलुगू। पहले टैगोर साहित्य पुरस्कार 2009 के लिए निबंध, काव्य, जीवनवृत्त/आत्मवृत्त जैसी विभिन्न विधाओं के आधार पर लेखकों का चयन किया गया। आठ भारतीय भाषाओं की जिन कृतियों को चुना गया वे 2005-08 के दौरान की हैं। प्रथम टैगोर साहित्य पुरस्कार के विजेता हैं - श्री आलोक सरकार, बंगाली (अपापभूमि) ( श्री ब्रजेन्द्र कुमार ब्रह्मा, बोड़ो (रायथायहाला), डॉ भगवानदास पटेल, गुजराती (मारी लोकयात्रा) श्री राजी सेठ, हिन्दी (गम-ए-हयात ने मारा) सुश्री नसीम फई, कश्मीरी (ना थसे ना अकास) डॉ चन्द्रशेखर कंबर, कन्नड़ (शिकारा सूर्या) श्री जसवन्त सिंह कंवल, पंजाबी (पूनया दा चानन) प्रोफेसर कोवेला सुप्रासानाचार्य, तेलुगू (अन्तरंगम)।

टैगोर साहित्य पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर माननीय श्री यू इन चोन, संस्कृति, खेल-कूद और पर्यटन मन्त्री, कोरिया श्री जवाहर सरकार, सचिव, संस्कृति मन्त्री, भारत सरकार, श्री सुनील गंगोपाध्याय, अध्यक्ष, साहित्य अकादमी( श्रीर्मिला टैगोर) फिल्म अभिनेत्री ,प्रोफेसर पबित्र सरकार, टैगोर स्कॉलर और पूर्व कुलपति, रबिन्द्र भारती यूनीवर्सटी( डॉ रेबा सोमा, निदेशक, रबिन्द्रनाथ टैगोर सेंटर, कोलकाता( श्री वाई डब्ल्यू ली, उपाध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सैमसंग इलैक्ट्रॉनिक्स और श्री श्री जुंगसू शिन, अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सैमसंग दक्षिण पिश्चम एशिया मुख्यालय भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री जुंगसू शिन, अध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सैमसंग दक्षिण पिश्चम एशिया मुख्यालय ने कहा, ´´टैगोर साहित्य पुरस्कार भारतीय साहित्य में उत्कृश्टता को सम्मानित करने के साथ साथ बढ़ावा देने के इरादे से शुरू किए गए हैं और इस तरह ये भारतीय साहित्य निधि को और भी समृद्ध बनाएंगे। गुरुदेव रविन्द्रनाथ ठाकुर की स्मृति में शुरू किए गए ये पुरस्कार विभिन्न धर्मों, प्रान्तों और संस्कृतियों के लोगों को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि गुरुदेव को कोरिया में भी उतना ही सम्मान हासिल है जितना यहां भारत में है।“

इस मौके पर श्री अग्रहारा  कृष्ण मूर्ति, सचिव, साहित्य अकादमी ने कहा, ´´भारतीय भाषा साहित्य की बेहतरीन कृतियों को सम्मानित करने के लिए कोरियाई सरकार तथा दिल्ली स्थित कोरियाई दूतावास की पहल पर शुरू किए गए टैगोर साहित्य पुरस्कार वास्तव में, जोरदार कदम है। ये पुरस्कार दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक तथा साहित्यिक सम्बंधों को मजबूती देंगे।“

टैगोर साहित्य पुरस्कार हर साल आठ अलग अलग भाशाओं में सर्वश्रेश्ठ साहित्यिक योगदान करने वाले रचनाकारों को सम्मानित करेंगे और तीसरे साल के अन्त तक सभी 24 भाशाओं को इनके दायरे में शामिल कर लिया जाएगा। इस तरह, हर साल जिन 8 भाषाओं को चुना जाएगा उन्हें आगे क्रमानुसार फिर पुरस्कृत किया जाएगा।

पुरस्कार वितरण समरोह के बाद एक भारतीय और कोरियाई बच्चों द्वारा टैगोर की कविताओं का पाठ किया गया। जाने माने टैगोर स्कॉलर प्रोफेसर पबित्रा सरकार ने गुरुदेव की कृतियों और उनके जीवन की प्रमुख घटनाओं का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद अमान और अयान अली खान ने सरोद पर रविन्द्र संगीत प्रस्तुत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शीराजे हिन्द चेहल्लुम 3 व 4 फरवरी को

Posted on 27 January 2010 by admin

शीराजे हिन्द जौनपुर का ऐतिहासिक चेहलुम जो हजरत मोहम्मद साहब (स0अ0) के नवासे हजरत इमाम हुसैन (अ0) द्वारा अपने परिवार एवं मित्रों के साथ दी गई शहादत की याद में सैकड़ों वर्षो से अपनी सभ्य परम्पराओं के अनुरूप इमामबाडा शेख मोहम्मद इस्लाम मरहूम बाजार भुंआ, पानदरीबा रोड, जौनपुर पर मनाया जाता है, इस वर्ष चन्द्र दर्शन के अनुसार 3 एवं 4 फरवरी को मनाया जायेगा।

इस ऐतिहासिक चेहलुम को देश के महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जिसके कारण इसे मनाने के लिए देश के चारों ओर से सभी सम्प्रदाय के श्रद्धालु हजारों की संख्या मे यहां उपस्थित होकर हजरत इमाम हुसैन (अ0) को अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

कार्यक्रम का आरम्भ 3 फरवरी को 8 बजे रात में इमाम चौक पर ताजिया रखने से होगा, तत्पश्चात शब्बेदारी के आयोजनार्थ एक मजलिस होगी समाप्ति मजलिस जौनपुर नगर तथा बाहर से आयी अन्जुमनों का नौहा व मातम अनवरत रूप से रातभर चलता है। प्रात: 5 बजे एक मजलिस होगी जिसके बाद में आग में दहकती जंजीरों का मातम अंजुमन गुलशन इस्लाम करेगी।

दूसरे दिन 4 फरवरी 2010 को कार्यक्रम का आरम्भ एक मजलिस से होगा बाद समाप्ति मजलिस इमामबाड़े से एक ऐतिहासिक तुरबत निकाली जायेगी जो एक जुलूस के रूप में अपने  निर्धारित रास्ते पानदरीबा रोड, काजी की गली, मिस्जद तला रोड, पुरानी बाजार होता हुआ सदर इमामबाड़ा जौनपुर पर समाप्त होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए-अर्पणा यू0

Posted on 27 January 2010 by admin

जौनपुर- 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस जनपद में परम्परागत एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: 8:30 बजे समस्त सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों, भवनों एवं स्थानो पर झण्डारोहण, झण्डा अभिवादन, राष्ट्रीय गीत गायन तथा संविधान में लिखित प्रतिज्ञा एवं संकल्प का सार्वजनिक रूप से स्मरण किया गया।

जिलाधिकारी अपूर्णा यू0 ने कलेक्ट्रेट में झण्डारोहण के उपरान्त अपने सम्बोधन में जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। गणतन्त्र दिवस समस्त नागरिकों से आत्मसाक्षात्कार की अपेक्षा रखता है। हम सबों ने स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात इन साठ वषोZं में क्या खोया और क्या पाया,इस पर चिन्तन की आवश्यकता है। उन्होने सर्व शिक्षा अभियान नरेगा, मध्यान्ह भोजन, शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मात्र लाभार्थियों को हर हालत में सुविधा मुहैया करायी जाय। प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी अपने पटल का कार्य निष्ठापुर्वक करें।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी बी0बी0 सिंह, नगर मजिस्ट्रेट बालमयंक मिश्र, डिप्टी कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, टी0एन0 द्विवेदी परियोजना अधिकारी डूडा कंचन सिंह परिहार, जिला शासकीय अधिवक्ता हीरालाल गुप्ता, कर्मचारी नेता शिवमोहन श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। सभा का कुशल संचालन सभाजीव द्विवेदी `प्रखर´ ने किया।

मुख्य समारोह पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश सरकार के वस्त्रोद्योग एवं रेशम मन्त्री जगदीश नारायण राय ने ध्वजारोहण किया। परेड निरीखण के दौरान उनहोने अपने सम्बोधन में कहा कि गणतन्त्र दिवस का महत्व अकथनीय है। राय ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास के कार्यो का जिक्र भी किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमे प्राथमिक विद्यालय अमांवां कता, सेंण्ट पैट्रिक तथा सेंटजान्स के अलावां नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल दूधौड़ा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम काफी सराहा गया। इससे पूर्व पुलिस लाइन परिसर में ही स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों, पेंशनरों को स्मृति चिनह व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया। निराश्रित गरीबों को कम्बल भी वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अपर्णा यू व पुलिस अधीक्षक रामभरोसे अलावा जनपद के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश दूबे ने किया।

सभी शिक्षण संस्थाओं में झण्डारोहण, राष्ट्रगीत गायन व प्रतिज्ञा एवं संकल्प का स्मण कराया गया। तथा खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टेडियम से कुत्तुपुर तथा वापस स्टेडियम तक जिला क्रीड़ा अधिकारी व नेहरू युवा केन्द्र द्वारा साइकिल रेस का आयोजन किया गया। स्थानीय नगरपालिका परिषद के मैदान में सार्वजनिक सभा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन/मुशायरा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार तहसीलो, विकासखण्डों, पर भी गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गणतन्त्र दिवस पर शहीदों की झॉकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम

Posted on 27 January 2010 by admin

लखनऊ - गणतन्त्र दिवस की 60वीं वर्षगाठ का पावनपर्व श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन इन्टर कालेज देवरी रूखारा, बक्शी का तालाब व एस0डी0एस0एन0 पब्लिक स्कूल छोटा भरवारा, गोमतीनगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। छात्र/छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट के साथ कालेज के संस्थापन/प्रबन्धक श्री जगजीवन प्रसाद कोशाध्यक्ष श्रीमती राज कुमारी द्वारा ध्वजारोहरण किया गया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं द्वारा मर हीदों की झॉकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम की शुरूआत श्री जगजीवन प्रसाद संस्थापक/प्रबन्धक श्रीमती राज कुमारी कोशाध्यक्ष, श्री कृश्णा मुरारी प्रबन्धक एस0डी0एस0एन0 पब्लिक स्कूल व श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन समिति के अध्यक्ष श्री राम कर यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित करके की गई।

इस शुभ अवसर पर प्रबन्धक/संस्थापक श्री जगजीवन प्रसाद, श्री कृश्णा मुरारी जी, अध्यक्ष श्री रामशंकर यादव, समन्वयक, श्री एस0सी0 पाण्डेय, प्रधानाचार्य एस0डी0एस0एन0 पब्लिक स्कूल श्रीमती रिचा पाण्डेय, श्रीमती डा0 सिम्मी तिवारी प्राचार्या, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन महाविद्यालय श्री अखिलेश सिंह प्रधानाचार्य श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन इन्टर कालेज ने अपने-अपने विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साईन्स एक्स्पो: विज्ञान एवं समाज का सेतु

Posted on 27 January 2010 by admin

लखनऊ -  विभिन्न शोध संस्थानों के साथ मिलकर साईन्स एक्स्पो-2010 कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 जनवरी से 1 फरवरी 2010 तक करने जा रहा है।  साईन्स एक्स्पो कार्यक्रम मानव जीवन में विज्ञान और प्रोद्यौगिकी की उपयोगिता को समझाने के लिए एक प्रयास है।

विज्ञान नगरी लखनऊ बहुत सारी राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक एवं शोध संस्थायें मौजूद हैं जो असाधारण वैज्ञानिक शोध कर रही हैं। लखनऊ की विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की शोध संस्थानों के शोध कार्यों के योगदान को जनमानस तक पहुंचाने के लिए इस प्रदशZनी का आयोजन किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शिनी, लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान, विद्यार्थियों/अध्यापिकाओं/ सोध छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगीं।

इस विज्ञान एक्स्पो-2009 को लखनऊ में कार्यरत लगभग 17 संस्थाओं जैसे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान , भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान, इस्ट्रैक-ग्राउण्ड स्टेशन- (इसरो की एक इकाई), केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन  नई दिल्ली, विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी परिषद, यू.पी. , राष्ट्रीय सांस्कृतिक सम्पदा संरक्षण अनुसंधानशाला , बीरबल साहनी पुरावनस्पतिविज्ञान संस्थान, बॉयोटेक पार्क, भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण, केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान , राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो , छत्रपति शाहूजीमहाराज मेडिकल विश्वविद्यालय, ,उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत , इलाहाबाद एवं अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन आदि संस्थानों के साथ मिलकर मनाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता दर्शको से, विशेषकर बच्चों से, मिलेंगे और अपने शोध कार्यों एवं अनुभवों की जानकारी देगें।  विज्ञान एक्स्पों के दौरान अन्य कई कार्यक्रम जैसे वाद-विवाद प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं जो 5 दिनों तक चलेगें।  इसमें एक विशेष प्रतियोगिता परिवारों के लिए की जा रही है जिसमें आम जिन्दगी में विज्ञान के ऊपर आधारित प्रश्नों के जवाब देकर वे आकर्षक उपहार प्राप्त कर सकते हैं।  ऐसी आशा की जा रही है कि यह विज्ञान एक्स्पो कार्यक्रम जनमानस में विज्ञान एवं वैज्ञानिक शोध को समझने एवं समाज में उसकी उपयोगिता का प्रसार करने में सहायक होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गणतन्त्र दिवस मनाया गया

Posted on 27 January 2010 by admin

लखनऊ -   राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं गौरव के प्रतीक गणतन्त्र दिवस को राष्ट्रीय एकता विकास संगठन के तत्वावधान में अमीनाबाद के ऐतिहासिक चौराहे पर अत्यन्त हर्षोलास से मनाया गया।

c1

कार्यक्रम में झण्डा रोहण स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी धर्मनारायण मेहरोत्रा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मन्त्री एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्रीमती स्वरूप कुमार बख्शी सम्मिलित हुयी। उक्त कार्यक्रम में समाज में उत्क्रष्ट कार्यों के लिए पंचमलाल वर्मा को तथा अब्दुल वहीद को पत्रकार हितों के लिये किये गये कार्यों के लिये सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा कुमारी शबीना खातून को सम्पूर्ण भारत की निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम आने पर जो पूर्व में राश्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित की जा चुकी हैं संस्था द्वारा विशेश रूप से सम्मानित किया गया।

संगठन के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पूर्व सभासद आसिफ उल्ला खां ने कार्यक्रम के बारे मे बताया क यह हमारी अस्मिता तथा स्वाभिमान का त्यौहार है लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ने तथा समाज के लोगों में देश प्रेम की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन हम प्रति वर्ष करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एफ.ए.एस चर्चिल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में पूर्व विधायक रामकुमार भार्गव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामन्त्री एवं प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोश्ठ के चेयरमैन मारूफ खान, उत्तर प्रदेश मान्यताप्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन अज़ीज़ सिद्दीकी, महामन्त्री अजय वर्मा, छात्र नेता प्रदीप सिंह बब्बू, एमए हसीब एडवोकेट, अब्दुल वहीद भोला, सुशील कुमार साहू, जंगबहादुर सक्सेना आदि रहे।

उक्त कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रूप से उमाकान्त मिश्रा, जुबैर अहमद, संजय कुमार गुप्ता, मुश्ताक बेग, राजेश गुप्ता, अनूप वर्मा आदि रहे। कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त सभी को मिश्ठान वितरित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

गणतन्त्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए

Posted on 26 January 2010 by admin

सुलतानपुर -  गणतन्त्र दिवस के मौके पर आज पुलिस लाईन प्रांगण में जिले के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कमला विद्या मन्दिर प्रथम, महर्षि विद्या मन्दिर द्वितीय व सेंट जेवियर्स विद्यालय तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पुलिस परेड में अच्छे प्रदर्शन के लिए पुलिसकर्मियों में यातायात उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी आदि को जिला जज की  पत्नी के हाथों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पर्यटन मन्त्री विनोद सिंह, जिलाधिकारी शंकर लाल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र वीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजय मोहन शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अशोक कुमार शुक्ला व सभी क्षेत्राधिकारी गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन दिवसीय युवा चेतना शिविर का शुभारंभ

Posted on 26 January 2010 by admin

सुलतानपुर -   व्यसनों में सलंग्न होकर दिशा हीन हो रही युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए शान्ति  कुंज हरिद्वार की ओर से गायत्री शक्ति पीठ पर तीन दिवसीय युवा चेतना शिविर का शुभारंभ हुआ।

इतिहास साक्षी है युवाओं के योगदान का विषय को केंद्रित कर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से युवाओं को शान्तिकुंज के साधक जमुनारानी अग्रवाल ने व्यवसनों में न भटकने शहीदों के स्वपनों का भारत निर्माण की परामर्श देते हुए उन्हें युवाओं का युग धर्म और आध्यात्म जीवन में अति आवश्यक है, तथा अभी नहीं तो  कभी नहीं का मिशन ने नारा याद दिलाया। श्रीमती जमुनारानी अग्रवाल ने कहा कि आज युवा पीढ़ी पश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में भटक कर तमाम व्यवसनों में संलग्न हो गई जिससे वह दिशाहीन हो रही है। युवा पीढ़ी का इतिहास में योगदान ही भारत के अस्तित्व को अभी तक कायम किये हुए है। युवा पीढ़ी के जीवन में परिवर्तन का एक मात्र साधन आध्यात्म ही है।

कार्यक्रम में शिविर प्रभारी प्रभाकर सक्सेना ने बताया कि शिविर में युवाओं से एक व्यवसन छोड़ने का संकल्प लिया जायेगा। कार्यक्रम में योगदान देने वालों में गौरव पाण्डेय, राकेश सिंह, पीयूष, सरजू आदि समाज सेवक मौजूद रहें

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वतन्त्रता तथा राष्ट्र के स्वाभिमान की लड़ाई लड़नें को तत्पर

Posted on 26 January 2010 by admin

लखनऊ - लम्बे संघर्षो और बलिदानों के बाद मिली आजादी के बाद बने देश के संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकारों की गारंटी दी गई। वाणी की स्वतन्त्रता,शान्तिपूर्ण विरोध को मान्यता दी गई। लेकिन आज प्रदेश की सरकार गांधी-लोहिया के सपनों को संजोए संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। प्रदेश में लोकतन्त्र का मजाक बना हुआ है। आज के दिन हम संकल्प लें कि लूट, भ्रष्टाचार और दमन की सरकार को हटाकर ही दम लेगें। समाजवादी पार्टी एकजुट होकर व्यक्ति की गरिमा, स्वतन्त्रता तथा राष्ट्र के स्वाभिमान की लड़ाई लड़नें को तत्पर हैं।26-01-2010-a1

उक्त उद्गार आज यहां नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने गणतन्त्र दिवस पर पार्टी राज्य मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार है जिसे देश के बलिदानी हीदों का सम्मान करना नहीं आता। उनकी मूर्तियॉ यहां नहीं लगती हैं। गांधी जी का कद छोटा किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के 19 जनवरी के आन्दोलन को, जो मंहगाई, बेकारी,      भ्रष्टाचार पीड़ित जनता की मांगों को लेकर हुआ था, दबाने के लिए सत्ता का दुरूपयोग किया गया और कार्यकर्ताओं पर लाठियॉ बरसाई गई। मौलिक अधिकार छीने जा रहे हैं। पर हम डरने वाले नहीं, संघर्ष करने वाले लोग हैं।

इस अवसर पर सॉसद राम नारायण साहू, नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन तथा विधायक दाब फातिमा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता ने किया। गणतन्त्र दिवस समारोह में सॉसद भगवती सिंह, यशवन्त सिंह एमएलसी, विशम्भर प्रसाद निषाद एमएलए, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राज किशोर मिश्र, सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव, श्री जगजीवन प्रसाद, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा एवं शारदा प्रताप शुक्ला, डा0मधु गुप्ता, की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इसके अतिरिक्त समारोह में सर्वश्री मो0शाहिद, जगन्नाथ यादव,एडवोकेट, मीरा शुक्ला, शान्ति यादव, जगदीप यादव, हनीफ खॉ, देवेन्द्र सिंह, राजपाल कश्यप, प्रवीन अय्यूब, एबाद हुसैन, विजय सिंह यादव, चन्द्रा रावत, धर्मानन्द तिवारी, आर0बी0 भाश्कर, जरीना उस्मानी, सहजराम,एडवोकेट, माला द्विवेदी, सागर यादव, राजा चतुर्वेदी, प्रेम प्रकाश वर्मा, बुक्कल नबाव, वी0सी0 मिश्रा, एडवोकेट, अशोक देव, फिदा हुसैन अंसारी, अनिल यादव, अशोक राय, रामशंकर यादव, नानकदीन भुर्जी, सुनील यादव, नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, मुन्नी पाल, अर्चना राठौर, श्रीपति सिंह, श्रीमती विद्या यादव, श्रीमती अल्पना बाजपेयी, जय सिंह जयन्त, लता बंसल भी उपस्थित रहे।

गणतन्त्र दिवस पर 5, विक्रमादित्य मार्ग श्री मुलायम सिंह यादव के लखनऊ आवास पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कन्नौज प्रस्थान करने के पूर्व राष्ट्रीय ध्वज फहराया। युवा संगठनों के प्रदेश कार्यालय पर छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील यादव ने झण्डा फहराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गणतन्त्र दिवस की बधाई

Posted on 25 January 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर, विधान परिषद के सभापति श्री गणेश शंकर पाण्डेय, संसदीय कार्य मन्त्री श्री लालजी वर्मा, होमगार्ड एवं प्रान्तीय रक्षा दल मन्त्री श्री वेदराम भाटी ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदेश वाशियों को बधाई दी है तथा कहा है कि यह दिवस हमें संवैधानिक आजादी एवं लोकतन्त्रात्मक व्यवस्था का सन्देश देता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in