Categorized | लखनऊ

गणतन्त्र दिवस पर शहीदों की झॉकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम

Posted on 27 January 2010 by admin

लखनऊ - गणतन्त्र दिवस की 60वीं वर्षगाठ का पावनपर्व श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन इन्टर कालेज देवरी रूखारा, बक्शी का तालाब व एस0डी0एस0एन0 पब्लिक स्कूल छोटा भरवारा, गोमतीनगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। छात्र/छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट के साथ कालेज के संस्थापन/प्रबन्धक श्री जगजीवन प्रसाद कोशाध्यक्ष श्रीमती राज कुमारी द्वारा ध्वजारोहरण किया गया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं द्वारा मर हीदों की झॉकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम की शुरूआत श्री जगजीवन प्रसाद संस्थापक/प्रबन्धक श्रीमती राज कुमारी कोशाध्यक्ष, श्री कृश्णा मुरारी प्रबन्धक एस0डी0एस0एन0 पब्लिक स्कूल व श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन समिति के अध्यक्ष श्री राम कर यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित करके की गई।

इस शुभ अवसर पर प्रबन्धक/संस्थापक श्री जगजीवन प्रसाद, श्री कृश्णा मुरारी जी, अध्यक्ष श्री रामशंकर यादव, समन्वयक, श्री एस0सी0 पाण्डेय, प्रधानाचार्य एस0डी0एस0एन0 पब्लिक स्कूल श्रीमती रिचा पाण्डेय, श्रीमती डा0 सिम्मी तिवारी प्राचार्या, श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन महाविद्यालय श्री अखिलेश सिंह प्रधानाचार्य श्री दुर्गा शिक्षा निकेतन इन्टर कालेज ने अपने-अपने विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in