Categorized | लखनऊ

गणतन्त्र दिवस मनाया गया

Posted on 27 January 2010 by admin

लखनऊ -   राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं गौरव के प्रतीक गणतन्त्र दिवस को राष्ट्रीय एकता विकास संगठन के तत्वावधान में अमीनाबाद के ऐतिहासिक चौराहे पर अत्यन्त हर्षोलास से मनाया गया।

c1

कार्यक्रम में झण्डा रोहण स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी धर्मनारायण मेहरोत्रा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मन्त्री एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्रीमती स्वरूप कुमार बख्शी सम्मिलित हुयी। उक्त कार्यक्रम में समाज में उत्क्रष्ट कार्यों के लिए पंचमलाल वर्मा को तथा अब्दुल वहीद को पत्रकार हितों के लिये किये गये कार्यों के लिये सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा कुमारी शबीना खातून को सम्पूर्ण भारत की निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम आने पर जो पूर्व में राश्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित की जा चुकी हैं संस्था द्वारा विशेश रूप से सम्मानित किया गया।

संगठन के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पूर्व सभासद आसिफ उल्ला खां ने कार्यक्रम के बारे मे बताया क यह हमारी अस्मिता तथा स्वाभिमान का त्यौहार है लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ने तथा समाज के लोगों में देश प्रेम की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन हम प्रति वर्ष करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एफ.ए.एस चर्चिल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में पूर्व विधायक रामकुमार भार्गव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामन्त्री एवं प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोश्ठ के चेयरमैन मारूफ खान, उत्तर प्रदेश मान्यताप्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के चेयरमैन अज़ीज़ सिद्दीकी, महामन्त्री अजय वर्मा, छात्र नेता प्रदीप सिंह बब्बू, एमए हसीब एडवोकेट, अब्दुल वहीद भोला, सुशील कुमार साहू, जंगबहादुर सक्सेना आदि रहे।

उक्त कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रूप से उमाकान्त मिश्रा, जुबैर अहमद, संजय कुमार गुप्ता, मुश्ताक बेग, राजेश गुप्ता, अनूप वर्मा आदि रहे। कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त सभी को मिश्ठान वितरित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in