Archive | राज्य

नोवाटियम सॉल्यूशन ने बीएसएनएल के साथ मिलकर तीन नए उत्पाद लॉन्च किए

Posted on 02 February 2010 by admin

लखनऊ- नोवाटियम सॉल्यूशन ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ मिलकर आज तीन नए उत्पादों-”नोवा नेविगेटर+”, नोवा नियॉन और नोवा सिनर्जी को लॉन्च करने की घोषणा की। चेन्नई स्थित कंपनी नोवाटियम सॉल्युशंस ने इन उत्पादों का उल्लेख एक सफल सेवा जो कम्यूटिंग सेवा का चेहरा बदल देगी के रूप में किया है। यह सेवा एक सिंगल विण्डो में मनोरंजन, संचार और शिक्षा प्रदान करती है। नोवा नेविगेटर+, जो नोवा नेविगेटर की अगली कड़ी है, जो सीपीयू के सभी फीचर्स को एक साथ जोड़ कर घर के दूसरे सभी डिजिटल उपकरणों को अनावश्यक बना देता है, जिससे उपयोगकर्ता अब ज्यादा ब्राउसिंग स्पीड के साथ परिकलन (कंप्यूट) या नेट सिर्फ कर सकते है। यह वाई-फाई सक्षम उपकरण एलसीडी टीवी से जोड़ दिए जाने के बाद लिविंग रूम को इंटरनेट होम थियेटर के रूप में तब्दील कर देता है।

नोवा नेविगेटर+ एक आकर्षक और 160 जीबी आन्तरिक हार्ड डिस्क युक्त मजबूत उपकरण है, जिसे किसी भी प्लाजमा टीवी या एलसीडी मॉनिटर के पीछे लगाया जा सकता है और यह काफी हल्का भी है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जया जा  सकता है। संक्षेप में, नोवा नेविगेटर+ घरेलू उपयोगकर्ताओं को एक सम्पूर्ण डिजिटल अनुभव प्रदान करने वाला उपकरण है। नोवाटियम ने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेश्ठ श्रेणी का अनुभव प्रदान करने के लिए बीएसएनएल के साथ साझेदारी की है। नोवा नेविगेटर+ की कीमत 175 रूपए (कर और ब्राण्डबैण्ड शुल्क छोड़ कर) के मासिक सब्सक्रिप्शन के साथ 8.999 (कर अतिरिक्त) रूपए है।

नोवा नियॉन 10.2 इंच स्क्रीन वाला उत्क्रष्ट कॉम्पेक्ट नेटबुक है। यह वाई-फाई सक्षम है, जो द्रूत गति से इंटरनेट कनेक्शन की प्रक्रिया को सुगम बनाता है। इसमें 160 जीबी हार्ड डिस्क, वेबकैम, माइक व स्पीकर ओर मल्टीपल यूएसबी पोर्ट है, जो इसे आसानी से कही भी ले जाए जा सकने वाला सम्पूर्ण मनोरंजन सॉल्युशन बनाते है। नोवा नियॉम की कीमत 175 रूपए (कर और ब्रॉडबैण्ड शुल्क को छोड़कर) के मासिक सब्सक्रिप्शन के साथ 14,999 रूपए (कर अतिरिक्त) है। एक महत्वपूर्ण बात यह है कि नोवा नेविगेटर+ और नोवा नियॉन, दोनों बिजली की बचत करने वाली सुविधाओं से युक्त है और वास्तव में, मेंटेनेस मुक्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

अमरमणि त्रिपाठी को सैर कराने के आरोप में दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Posted on 02 February 2010 by admin

वाराणसी- मधुमिता हत्याकाण्ड के सजायाफ्ता पूर्व मन्त्री अमरमणि त्रिपाठी को लखनऊ में सैर कराने के आरोप में लखनऊ के जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर वाराणसी के पुलिस उपमहानिरीक्षक पी.सी .मीणा ने एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वाराणसी के पुलिस उपमहानिरीक्षक पी.सी मीणा ने बताया कि वाराणसी के केन्द्रीय कारागार में बन्द पूर्व मन्त्री अमरमणि त्रिपाठी ने विधानसभा के चालू सत्र में शामिल होने के लिए महाराजगंज की सी.जे.एम अदालत से इजाजत ली थी।

अमरमणि को यहां से 20 जनवरी को पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इनके साथ दरोगा चतुर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभु नारायण यादव, कांस्टेबल देवी सिंह, माया शंकर और चौहरजा सिंह की टीम लगाई गई थी। जिला पुलिस को दी गई हिदायत के मुताबिक अमरमणि को लखनऊ के जिला कारागार में ले जाना था। इसके लिए लखनऊ की एस्कार्ट टीम जिले की सीमा पर उनका इन्तजार भी कर रही थी लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने कारागार के बजाय पूर्व मन्त्री को उनके आवास पर छोड़ दिया। रात अपने आवास पर बिताने के बाद अमरमणि सुबह विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने चले गये। सत्र में भाग लेने के बाद कथित तौर पर वह शहर में सैरसपाटा करते रहे। शाम को सुरक्षाकर्मियों को पूर्व मन्त्री का ध्यान आया तो पुलिस कर्मी उन्हें लेकर जिला कारागार पहुंचे। इस पर जेल अधीक्षक ने उच्चाधिकारियों के आदेश के बगैर उन्हें लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम जिलाधिकारी लखनऊ से मिली। मीणा ने बताया कि इस मामले में उन्होंने लखनऊ के जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए एक दरोगा सहित पांचों पुलिसकर्मियों को सोमवार को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जांच का काम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एल.आर कुमार करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

युवा प्रकोष्ठ ने स्व0 ब्रह्माबक्श सिंह की छठवीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई

Posted on 02 February 2010 by admin

लखनऊ  -  समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठ कार्यालय, 6-ए राजभवन कालोनी पर आज समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व0 ब्रह्माबक्श सिंह (गोपाल) की छठवीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्री नरेन्द्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी के नगर सचिव श्री चन्द्रिका पाल, तथा सर्वश्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह (छात्रसभा) कल्लन खॉ (युवजन सभा) सत्य प्रताप सिंह चौहान (छात्रसभा) सहित तमाम साथियों ने अपने स्वर्गीय नेता को श्रद्धंजलि अर्पित की।

स्व0 ब्रह्माबक्श सिंह (गोपाल) लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के भी अध्यक्ष रहे थे। समाजवादी आन्दोलन में वे श्री मुलायम सिंह  की प्रेरणा से आए और निष्ठापूर्वक युवा संगठन लोहिया वाहिनी को मजबूती देने में लगे रहे। उन्होने समाजवादी आन्दोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा हेतु शिविर 09 एवं 10 फरवरी को आयोजित

Posted on 02 February 2010 by admin

जौनपुर- मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) एस0के0 मिश्र ने जानकारी दी कि उप जिलाधिकारी शाहगंज यू.के. त्रिपाठी के निर्देशानुसार तहसील शाहगंज में स्थित ग्राम गंगौली परगना, अंगुली तहसील शाहगंज स्थित तालाब जिसका रकबा नं0 826/0.340 हे0 का दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा नीलामी के माध्यम से करने हेतु 3 फरवरी 2010 की तिथि को तहसील परिसर में अपरान्ह 2 बजे कार्यक्रम आयोजि किया जाएगा , जिसमे न्यूनतम बोली रू0 4000/- वार्षिक से कम नहीं होगी।

इच्छुक व्यक्ति नीलामी की कार्यवाही में भाग लेने हेतु आमन्त्रित किये जाते है, उसी दिन नियमानुसार अधिकतम बोलीदाता के पक्ष में प्रश्नगत तालाब का पट्टा मत्स्य पालन हेतु किया जायेगा। किसी भी दशा में उक्त तिथि के बाद प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कोई विचार किया जाना सम्भव नहीं होगा।

एस0के0 मिश्र ने जानकारी दी है कि  तहसील शाहगंज में दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा करने हेतु शिविर 09 एवं 10 फरवरी 2010 को आयोजित है, जिसमे पात्र व्यक्तियों को 0.200 हे0 से ऊपर के तालाबों का मत्स्य पालन पट्टा स्वीकृत किया जायेगा। तहसील के सभी प्रधानों से शिविर में प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है अन्यथा की स्थिति में स्वविवेक से पट्टा स्वीकृत करने का निर्णय ले लिया जायेगा, जिस हेतु किसी की आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Comments (0)

तहसील दिवस सम्पन्न

Posted on 02 February 2010 by admin

जौनपुर - जिलाधिकारी अपर्णा यू0 की अध्यक्षता में सदर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर 145 फरियादियों ने जिलाधिकारी के सम्मुख उपस्थित होकर अपना दुख दर्द सुनाया। तहसील दिवस के अवसर पर 10 शिकायतों का सम्बंधित अधिकारियों से निस्तारण कराते हुए अवशेष प्रार्थना पत्रों को मौके पर सम्बंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि समय सीमा के अन्तर्गत शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हरहालत में करायें। पिछले तहसील दिवस के अवशेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जिन विभागों द्वारा नहीं किया गया है, नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करते हुए उसकी सूचना उपलब्ध करायें।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामभरोसे, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी हुबलाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0 पटेरिया, जिला विकास अधिकारी प्रहलाद त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर ए0के उपाध्याय, जिला पंचायतराज अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी बुद्धि सागर दूबे, कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, उप संचालक चकबन्दी रामलखन प्रजापति, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पतिराम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दिवाकर त्रिपाठी सूचना विभाग में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त

Posted on 01 February 2010 by admin

लखनऊ- सचिव सूचना के पद से रिटायर होते ही सरकार ने दिवाकर त्रिपाठी को विशेष कार्याधिकारी नियुक्त कर दिया है। यह सूचना विभाग में ही अपने नये पद की जिम्मेदारी को अंजाम देंगे। उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए तय किया गया है। त्रिपाठी लम्बे समय तक निदेशक सूचना के भी पद पर रह चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्वर्ण जयन्ती किसान मेले का शुभारम्भ महामहिम राज्यपाल ने किया

Posted on 01 February 2010 by admin

लखनऊ- केन्द्रीय औषधि और संगन्ध पौधा संस्थान (सीमैप) द्वारा आयोजित स्वर्ण जयन्ती किसान मेले का शुभारम्भ करते हुये, राज्यपाल बी0एल0जोशी ने संस्थान द्वारा विकसित किये गये नयी प्रजातियों के बीज किसानों को सौपने के साथ शोध करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।

मेन्था और पामरोजा की किसानी करने वाले किसानों के लिये 30 फीसदी अधिक उत्पादन देने वाले सरयू ,बहर्ष नाम की इन प्रजातियों को तैयार करने वाले वैज्ञानिक डा0 एस0पी0 सिंह और डॉ0 आर0के0 लाल है। मेन्था की प्रजाति सरयू के सन्दर्भ में डॉ0 एस0पी0 सिंह ने बताया है कि यह प्रजाती अन्य प्रजातियों के मुकाबले 30 प्रतिशत अधिक तेल प्रदान करती है। जबकि इससे पूर्व प्रतिलिपि प्रजातियों में उपरोक्त क्षमता नहीं थी। किसान मेले के अवसर पर संस्थान द्वारा प्रकाशित स्मारिका का राज्यपाल द्वारा विमोचन किया गया।

मेले के सन्दर्भ में निदेशक डॉ0 राम राज शेखरन ने कहा सीमैप किसानों के लिये उद्यमी बनाने के लिये अनेक प्रजातियों का विकास करने के साथ-साथ उत्पादन की सरल और किफायती तकनीक विकसित करने के साथ प्रशिक्षण भी प्रदान करने की दिशा में अपने कदम बढ़ रहा है। इसी के तहत सक्षमा मिशन प्रजोक्ट के तहत लखनऊ के बख्शी तालाब क्षेत्र महिलाओं को अगर और गुलाब जल बनाने का प्रिशक्षण दिया जा रहा है। डॉ0 अनिल कुमार सिंह, डॉ0 आलोक कृश्णा, डॉ0 अशोक शर्मा, डॉ0 अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

Posted on 01 February 2010 by admin

गन्ना कृषकों को बताया गया बुआई करने के उपाय
सुल्तानपुर - विकास खण्ड दोस्तपुर के ग्राम जजरही जमालपुर के पंचायत भवन पर गन्ना विकास विभाग द्वारा आत्मा योजना के अन्तर्गत गन्ना समिति के सदस्यों का एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए गन्ना विभाग के गन्ना विकास निरीक्षक लाल साहब सिंह ने आत्मा योजना के बारे में जानकारी के साथ बताया कि जिन किसान भाईयों को गन्ने की व्यवसायिक खेती करनी हो वे किसान गन्ने के खेत की तैयारी शुरू कर देंए क्योंकि गन्ने की बुआई का उपयुक्त समय फरवरी माह है।

श्री सिंह ने आग्र बताया कि इस जिले हेतु अधिक उत्पादक गन्ने की नवीनतम एवं शीघ्र पकने वाली तथा उच्च शर्करायुक्त प्रजातियों की खेती करने से अधिक लाभ होता है। प्रगतिशील कृषक बृजलाल ने गन्ने के खेत में चूहों की समस्या बताई।  श्री सिंह ने बताया कि चूहों को मारने हेतु जिंक फास्फाइड का प्रयोग करें।

गन्ना पर्यवेक्षक सुधीर कुमार शर्मा द्वारा गन्ना मेंब लगने वाले विभिन्न रोगों पर चर्चा करते हुए बताया कि गन्ना लाल सड़न नामक रोग से सर्वाधिक प्रभावित होता है। रोगी पौधों को उखाड़कर नष्ट कर देना चाहिए।
प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र के पशुपालन विभाग के डा. एस्.एन. सिंह ने एवं डी. के. सिंह, अतुल सिंह तथा प्रगतिशील कृषक राजनारायण, बृजलाल, पारसनाथ, महेन्द्र प्रताप आदि कृषक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुसलमानों में गैर इस्लामिक कार्य तेजी से बढ़ रहा है- मौलाना रसीद

Posted on 01 February 2010 by admin

21 मार्च को लखनऊ में आयोजित जलसा-ए-आम में पहुंचने की अपील
सुल्तानपुर- ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य एवं बोर्ड के  इक्कीसवी जलसे के महासचिव मौलाना खालिद रसीद ने यहां कहा कि  मुसलमानों में गैर इस्लामिक कार्य तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें  सम्पत्तिओ बंटवारे से लेकर दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां शामिल हैं। इससे आये दिन आम मुसलमान दो-चार हो रहे हैं। बोर्ड इसके सुधार के लिए विशेष तौर पर आन्दोलन चला रहा है। इन्हीं मुद्दों को केन्द्रित कर  21 मार्च 2010 को लखनऊ में एक ऐतिहासिक जलसा-ए-आम का आयोजन किया गया है।

यहां आयोजित एक जलसे को  संबोधित करते हुए फरंगी महली नायब इमाम ईदगाह लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि आज मुसलमानों में दहेज प्रथा जैसी बुराई तेजी से फैल रही है, जिसके चलते बहुत सी लड़कियां सही रिश्तों से वंचित होकर विभिन्न बुराईयों में फंस जा रही हैं। यहां तक कि गैर मुस्लिमों से शादी करके इस्लाम से भी हाथ धो बैठ रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड को दस्तूर हिन्द की दफा नं. 20 और 26 के माध्यम से कानून सुरक्षा दिया गया है, किन्तु हर दौर में कुछ इस्लाम विरोधी ताकतें बोर्ड में हस्तक्षेप करने की नापाक कोशिश् करती रही हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अधिक से अधिक इस्लामी शिक्षाओं को अमल में लाना चाहिए, जिससे वह इस्लाम और अपने को मुसलमान होने का सही मायने जान सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आकर्षण का केन्द्र बना विश्व का सबसे बड़ा अलमं

Posted on 01 February 2010 by admin

जियारत के बाद जुटी भारी भीड़
सुल्तानपुर - जिले के अमहट में अंजुमन असगरिया की ओर से विश्व का तीसरा अब तक का सबसे ऊंचा 60 फीट का विशेष तौर पर बनाया गया अलम  लोगों के देखने के लिए खुल गया। जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया है। लोग बड़ी सिद्दत के साथ इसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं।1mm3

आन्ध्रप्रदेश के हैदराबाद से अमहट में 18 ताबूत के जुलूस में तकरीर करने आये मौलाना तकी रजा आब्दी ने कहा कि यह नई पीढ़ी का धर्म के प्रति उत्साह है। यहां के लोगों की सोच दुनिया से अलग है। जिसके चलते अंजुमन के लोगों ने रात-दिन मेहनत करके इस ऐतिहासिक मोकाम को हासिल किया है।

इस विशेष अलम की जियारत शब्बेदारी व 18 ताबूत के जुलूस के मौके पर करायी गई। जिसके बाद मजलिसे व तरही शब्बेदारी का आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रदेश की तमाम अंजुमनों ने भाग लिया। बाद मजलिस 18 बनी हासिम के शबीह ताबूत जुलूस निकलाए जिसमें विभिन्न अंजुमनों के लोगों नौहा मातम किया।

उल्लेखनीय है कि इस अलम का निर्माण अमहट में प्रसिद्ध कारीगर सलमान हैदर, मसहर हुसैन व यासिर अब्बास द्वारा लोहे के मीनार पर किया गया है।  जिसकी ऊंचाई 60 फिट है। अंजुमन के प्रवक्ता हैदर अब्बास खां ने बताया कि इस अन्दाज का पहला अलम जर्मन में निकला गया था जिसकी ऊंचाई 40  फिट थी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in