Categorized | जौनपुर

दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा हेतु शिविर 09 एवं 10 फरवरी को आयोजित

Posted on 02 February 2010 by admin

जौनपुर- मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) एस0के0 मिश्र ने जानकारी दी कि उप जिलाधिकारी शाहगंज यू.के. त्रिपाठी के निर्देशानुसार तहसील शाहगंज में स्थित ग्राम गंगौली परगना, अंगुली तहसील शाहगंज स्थित तालाब जिसका रकबा नं0 826/0.340 हे0 का दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा नीलामी के माध्यम से करने हेतु 3 फरवरी 2010 की तिथि को तहसील परिसर में अपरान्ह 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा , जिसमे न्यूनतम बोली रू0 4000/- वार्षिक से कम नहीं होगी।

इच्छुक व्यक्ति नीलामी की कार्यवाही में भाग लेने हेतु आमन्त्रित किये जाते है, उसी दिन नियमानुसार अधिकतम बोलीदाता के पक्ष में प्रश्नगत तालाब का पट्टा मत्स्य पालन हेतु किया जायेगा। किसी भी दशा में उक्त तिथि के बाद प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कोई विचार किया जाना सम्भव नहीं होगा।

एस0के0 मिश्र ने जानकारी दी है कि  तहसील शाहगंज में दस वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा करने हेतु शिविर 09 एवं 10 फरवरी 2010 को आयोजित है, जिसमे पात्र व्यक्तियों को 0.200 हे0 से ऊपर के तालाबों का मत्स्य पालन पट्टा स्वीकृत किया जायेगा। तहसील के सभी प्रधानों से शिविर में प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया है अन्यथा की स्थिति में स्वविवेक से पट्टा स्वीकृत करने का निर्णय ले लिया जायेगा, जिस हेतु किसी की आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in