Categorized | राज्य

नोवाटियम सॉल्यूशन ने बीएसएनएल के साथ मिलकर तीन नए उत्पाद लॉन्च किए

Posted on 02 February 2010 by admin

लखनऊ- नोवाटियम सॉल्यूशन ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के साथ मिलकर आज तीन नए उत्पादों-”नोवा नेविगेटर+”, नोवा नियॉन और नोवा सिनर्जी को लॉन्च करने की घोषणा की। चेन्नई स्थित कंपनी नोवाटियम सॉल्युशंस ने इन उत्पादों का उल्लेख एक सफल सेवा जो कम्यूटिंग सेवा का चेहरा बदल देगी के रूप में किया है। यह सेवा एक सिंगल विण्डो में मनोरंजन, संचार और शिक्षा प्रदान करती है। नोवा नेविगेटर+, जो नोवा नेविगेटर की अगली कड़ी है, जो सीपीयू के सभी फीचर्स को एक साथ जोड़ कर घर के दूसरे सभी डिजिटल उपकरणों को अनावश्यक बना देता है, जिससे उपयोगकर्ता अब ज्यादा ब्राउसिंग स्पीड के साथ परिकलन (कंप्यूट) या नेट सिर्फ कर सकते है। यह वाई-फाई सक्षम उपकरण एलसीडी टीवी से जोड़ दिए जाने के बाद लिविंग रूम को इंटरनेट होम थियेटर के रूप में तब्दील कर देता है।

नोवा नेविगेटर+ एक आकर्षक और 160 जीबी आन्तरिक हार्ड डिस्क युक्त मजबूत उपकरण है, जिसे किसी भी प्लाजमा टीवी या एलसीडी मॉनिटर के पीछे लगाया जा सकता है और यह काफी हल्का भी है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जया जा  सकता है। संक्षेप में, नोवा नेविगेटर+ घरेलू उपयोगकर्ताओं को एक सम्पूर्ण डिजिटल अनुभव प्रदान करने वाला उपकरण है। नोवाटियम ने उपभोक्ताओं को सर्वश्रेश्ठ श्रेणी का अनुभव प्रदान करने के लिए बीएसएनएल के साथ साझेदारी की है। नोवा नेविगेटर+ की कीमत 175 रूपए (कर और ब्राण्डबैण्ड शुल्क छोड़ कर) के मासिक सब्सक्रिप्शन के साथ 8.999 (कर अतिरिक्त) रूपए है।

नोवा नियॉन 10.2 इंच स्क्रीन वाला उत्क्रष्ट कॉम्पेक्ट नेटबुक है। यह वाई-फाई सक्षम है, जो द्रूत गति से इंटरनेट कनेक्शन की प्रक्रिया को सुगम बनाता है। इसमें 160 जीबी हार्ड डिस्क, वेबकैम, माइक व स्पीकर ओर मल्टीपल यूएसबी पोर्ट है, जो इसे आसानी से कही भी ले जाए जा सकने वाला सम्पूर्ण मनोरंजन सॉल्युशन बनाते है। नोवा नियॉम की कीमत 175 रूपए (कर और ब्रॉडबैण्ड शुल्क को छोड़कर) के मासिक सब्सक्रिप्शन के साथ 14,999 रूपए (कर अतिरिक्त) है। एक महत्वपूर्ण बात यह है कि नोवा नेविगेटर+ और नोवा नियॉन, दोनों बिजली की बचत करने वाली सुविधाओं से युक्त है और वास्तव में, मेंटेनेस मुक्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com


Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in