Categorized | जौनपुर

तहसील दिवस सम्पन्न

Posted on 02 February 2010 by admin

जौनपुर - जिलाधिकारी अपर्णा यू0 की अध्यक्षता में सदर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर 145 फरियादियों ने जिलाधिकारी के सम्मुख उपस्थित होकर अपना दुख दर्द सुनाया। तहसील दिवस के अवसर पर 10 शिकायतों का सम्बंधित अधिकारियों से निस्तारण कराते हुए अवशेष प्रार्थना पत्रों को मौके पर सम्बंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि समय सीमा के अन्तर्गत शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हरहालत में करायें। पिछले तहसील दिवस के अवशेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जिन विभागों द्वारा नहीं किया गया है, नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करते हुए उसकी सूचना उपलब्ध करायें।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामभरोसे, मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी हुबलाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 डी0के0 पटेरिया, जिला विकास अधिकारी प्रहलाद त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर ए0के उपाध्याय, जिला पंचायतराज अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी बुद्धि सागर दूबे, कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, उप संचालक चकबन्दी रामलखन प्रजापति, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी पतिराम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in