Archive | राज्य

आयुश उत्पादों पर स्वैच्छिक गुणवत्ता चिन्ह

Posted on 05 February 2010 by admin

आयुश के विभाग ने भारतीय गुणवत्ता परिशद (क्यू.सी.आई.) के साथ मिलकर आयुश के उत्पादों के लिए एक स्वैच्छिक प्रमाणीकरण योजना लांच की है। इसके तहत भारतीय बाजारों में व्यवनप्राश आदि जैसे सामान्य उत्पादों को एक गुणवत्तपरक मुहर के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
यह योजना भारतीय गुणवत्ता परिशद ने तैयार की है और वह उसका प्रबंधन करेगी। यह परिशद गुणवत्ता को सुसाध्य बनाने वाली भारत की शीशZ संस्था हैं इस योजना के  तहत दो स्तरों के प्रमाणीकरण पर जोर दिया गया है पहला, घरेलू नियामक की आवश्यकताएं पूरी करने के लिए एक आयुश मानक चिन्ह नियमों को पूरा करने के लिए एक आयुश प्रीमियम चिन्ह। इस योजना में शामिल होने वाले इच्छुक निर्माता तीसरे पक्ष की मूल्यांकन प्रणाली की कठिन परीक्षा से गुजरते है।

मविश्य में अन्तर्राश्ट्रीय स्वीकार्यकता  को बढ़ावा देने के लिए यह येाजना उन प्रमाणीकरण निकायों और प्रयोगशालाओं का उपयोग आवश्यक मानती है, जो कयू.सी.आई. के तहत आने वाले प्रमाणीकरण निकायों के राश्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एन.ए.बी.सी.बी.) और एन.ए.बी.एल. अन्तर्राश्ट्रीय प्रत्यायन प्रणाली के अंग है ओर भारत की ओर से तद्नुरूप अंन्तर्राश्ट्रीय निकायों के सदस्य हैं। ये दोनेां उन अन्तर्राश्ट्रीय पारस्परिक मान्यता समझौतों पर भी हस्ताक्षरकर्ता हैं, जो भारत स्थित भारतीय प्रमाणीकरण निकायों और प्रयोगशालाओं को मिलने वाले प्रत्यायनों की मंजूरी को अन्तर्राश्ट्रीय स्वीकार्यकता प्रदान करते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसंधान अभिकल्प ओर मानक संगठन के महानिदेशक का प्रभार

Posted on 05 February 2010 by admin

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सी. एच.जोशी को अनुसंधान अभिकल्प ओर मानक संगठन (आर.डी.एस.ओ.) के महानिदेशक का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। आरडीएसओ के पूर्व महानिदेशक एच.एस. पन्नु गत 31 जनवरी 2010 को सेवा निवृत्त हो गये हैं।
यह जानकारी देते हुए आरडीएसओ के कार्यकारी निदेशक प्रशासन एवं जनसम्पर्क ए.के. माथुर ने बताया कि आरडीएसओ के पूर्व महानिदेशक एच.एस. पन्नु के सेवा निवृत होने के उपरान्त उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एच.सी.जोशी को आरडीएसओ के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री माथुर ने बताया कि गत 31 जनवरी को सेवा निवृत हुए श्री पन्नु की महानिदेशक के पद पर रहते हुए आरडीएसओ में उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो के लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई।

कार्यकारी निदेशक श्री माथुर ने बताया कि श्री जोशी ने स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिंस (एससीआरए) के रूप में रेलवे में कार्यभार ग्रहण किया था। उन्हें प्रशासनिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में व्यावसायिक कार्यो का व्यापक अनुभव है। अपनी 39 वशZ की सेवा में उन्होंने पूर्व रेलवे में मुख्य यान्त्रिक इंजीनियर, मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन में मण्डल रेल प्रबंधक एवं मुख्य संरक्षा अधिकार मध्य रेलवे मुम्बई जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए भारतीय रेलवे की सेवा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सगाई टूटने के मामले पर स्पेशल ब्रांच की टीम ने की छानबीन

Posted on 05 February 2010 by admin

खेलमंत्री अयोध्यापाल व डाक्टर पीपी पाल के विवाद पर शासन भी हुआ सक्रिय
टीम ने कुछ गोपनीयता की बात कह जांच के विषय में कुछ नहीं कहा                                                                  डाक्टर के घर पहुंच देखे फोटो व वीडियो फुटेज वकील के भी लिए बयान
यूपीटी बंगले में छानी रजिस्टरों की खाक

चित्रकूट -   डाक्टर की बेटी से मंत्री द्वारा पुत्रा की सगाई तोड़ने को संज्ञेय अपराध मानते हुए जहां अदालत ने मंत्री व परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश बुधवार को दिए थे। वहीं दूसरी ओर मामला सुर्खियों में आने के बाद शासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत मण्डल मुख्यालय बांदा से स्पेशल ब्रांच की टीम ने गुरुवार को यहां पहुंच डाक्टर के परिवार वालों से पूछताछ करते हुए सगाई से सम्बंधित फोटो आदि देखे। इसके बाद टीम ने सगाई कार्यक्रम स्थल यूपी टूरिस्ट बंगला पहुंच वहां के रजिस्टर आदि की खाक छानी। परन्तु टीम का नेतृत्व कर रहे स्पेशल ब्रांच के सीओ ने इस जांच को गोपनीय बताते हुए कुछ भी कहने से मना कर दिया।

प्रदेश सरकार के खेलमंत्री अयोध्यापाल द्वारा मुख्यालय निवासी पीपी पाल की बेटी के साथ की गई अपने बेटी की सगाई तोड़ देने के खिलाफ शासन व प्रशासन ने अपने-अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है। डाक्टर पीपी पाल ने हर तरफ से ना उम्मीद हो चुकने के बाद अपने वकील रुद्र प्रसाद मिश्रा के माध्यम से अदालत में प्रार्थना-पत्र दे एफआईआर करवाए जाने की गुहार लगाई थी। जिसके आधार पर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को कर्वी कोतवाली पुलिस को मंत्री अयोध्यापाल सहित परिवार के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसके अनुसार देर शाम कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उधर मामला सुर्खियों में आने के बाद शान्त बैठे शासन ने भी हस्तक्षेप करते हुए जांच करने के आदेश दिए। शासन से आदेश मिलने के बाद मण्डल मुख्यालय बान्दा से स्पेशल ब्रांच की एक 4 सदस्यीय टीम सीओ एन के सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह जनपद मुख्यालय पहुंची। यहां पहुंचते ही सबसे पहले टीम के सदस्य अपने अधिकारी के साथ डाक्टर पीपी पाल के घर पहुंचे और डाक्टर सहित पत्नी व अन्य परिवारीजनों से गहन पूछतांछ की। इसके बाद टीम ने सगाई से सम्बंधित सारी फोटो व वीडियो फुटेज भी देखे और सघनता से जांच की। जबकि टीम के द्वारा डाक्टर की पुत्री प्रीती पाल के बयान बांदा में लिए जाने की बात बताई जा रही है। यहां से निपटने के बाद टीम ने डाक्टर के वकील रुद्र प्रसाद मिश्रा से भी काफी गहराई के साथ पूछताछ करते हुए मामले पर गहराई से जानकारी ली। वकील मिश्रा ने कहा कि स्पेशल ब्रांच की टीम को उन्होंने इस मामले से जुड़े सारे तथ्य सौंप उनके सवालों पर अपने बयान भी दर्ज कराए हैं। स्पेशल ब्रांच टीम ने वकील श्री मिश्रा से पूछताछ करने के बाद चित्रकूट स्थित यूपी टूरिस्ट बंगला सीतापुर में भी धावा बोला। यहां पर ही मंत्री अयोध्यापाल के बेटे की डाक्टर की पुत्री से सगाई हुई थी। इसी को आधार मानते हुए टीम के अधिकारियों ने उस समय के रजिस्टर आदि की खाक छानते हुए वहां तैनात कर्मियों से सगाई समारोह को लेकर बयान दर्ज किए। जहां कर्मियों ने बताया कि मंत्री पाल के नाम 7 अक्टूर की तिथि में चार सूट बुक किए गए थे। जबकि पर्यटक बंगले के मैनेजर टी एन यादव ने जांच के बारे में बताया कि उन्होंने स्पेशल ब्रांच की टीम को उनके द्वारा मांगी गई सारी जानकारियां दे दी हैं। जबकि उस समय व सगाई आदि के मामले पर वे कुछ नहीं बोले। अपनी कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम ने मीडिया कर्मियों को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। टीम लीडर सीओ श्री सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार वे गोपनीय जांच करने के लिए यहां आए थे और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप देंगे। जांच के दौरान उनके साथ स्थानीय अधिसूचना इकाई के अधिकारी व सहयोगी मौजूद रहे।

श्री गोपाल 09839075109

Comments (0)

उत्तर प्रदेश की जमीन पर सामाजिक परिवर्तन की ठोस शुरूआत - मायावती

Posted on 04 February 2010 by admin

बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर - मायावती

लखनऊ - उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने कहा है कि आज विधानसभा में वित्त मन्त्री द्वारा प्रदेश का विकासोन्मुखी बजट प्रस्तुत किया गया है। जिसमें सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति के आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गो, समुदायों एवं क्षेत्रों का सन्तुलित विकास करने का प्रयास उनकी सरकार द्वारा किया गया है। इस बजट में किए गए प्राविधान से गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न पेशों में लगे लोगों और समाज के उपेक्षित व निर्बल वर्गो, अल्पसंख्यकों, युवाओं तथा छात्रों का उत्थान होगा, जो पिछली किसी सरकार के दौरान नही हो पाया। उन्होंने कहा कि यह बजट उनके स्वयं के अनुभव एवं जमीनी सोच को प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही यह बजट उत्तर प्रदेश की जमीन पर सामाजिक परिवर्तन की ठोस शुरूआत करने की दिशा का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

सुश्री मायावती ने कहा है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि की प्रधानता के दृष्टिगत तथा किसानों को केन्द्र बिन्दु मानते हुए कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों के विकास तथा समग्र ग्रामीण विकास को पहली बार इतनी अधिक प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को खुशहाल और समृद्ध देखना चाहती है, इसलिए उनकी सरकार द्वारा समय-समय पर ऐतिहासिक निर्णय लिये गये है। उन्होनें कहा कि वर्षो से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए चौतरफा रणनीति सहित एक व्यापक कृषि योजना बनायी गई है। इसके अन्तर्गत किसानों को खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही खाद के अग्रिम भण्डारण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही प्रमाणित बीजों की आपूर्ति एवं सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कार्यक्रम भी बनाये गये हैं। कृषि एवं सम्बद्व कार्यकलापों के लिए 4125.85 करोड़ तथा मुख्य एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं हेतु 5485 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लघु सिंचाई कार्यक्रमों हेतु 1296 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कृषि की पैदावार को दोगुना करने का निर्णय लिया है। इसको दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त कृषि निवेश के साथ ही गांवो में पम्प सेटों को निबंध बिजली की आपूर्ति के लिए अलग फीडर से जोड़ने हेतु 2600 करोड़ रुपये की धनराशि से डा0 अम्बेडकर कृषि ऊर्जा सुधार योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजनान्तर्गत कृषि हेतु ऊर्जा के फीडर को ग्रामीण घरेलू बत्ती के फीडरों से अलग करके स्वतन्त्र कृषि फीडर भी लगाये जायेगें। इससे जहॉ किसानों की विभिन्न समस्याओं का निदान होगा तथा वहीं उनकी आय में भी वृद्धि होगी और खाद्यान्न के उत्पादन में भी बद्वोत्तरी होने से आम जनता को उचित दर पर खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा।

सुश्री मायावती ने कहा कि पूर्ववर्ती किसी भी सरकार ने केन्द्र द्वारा निर्धारित बी0पी0एल0 सूची से छूटे हुये गरीबों के बारे में नहीं सोचा और न ही कोई ठोस कदम उठाया। उन्होंने कहा कि आज पेश किये गये बजट में प्रदेश में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करनें वाले ऐसे हर गरीब परिवार को, जिसे भारत सरकार द्वारा बी0पी0एल0 कार्ड धारकों की संख्या न बढ़ाये जाने के कारण सस्ता खाद्यान्न पाने से वंचित हो रहे थे तथा अन्य कोई पेंशन भी प्राप्त नही हो रही थी, को रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करने में सहयोग देने के लिए 402 करोड़ रुपये की व्यवस्था मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना में की गई है। इस नयी योजना के तहत ऐसे गरीबो को 300 रुपये प्रतिमाह की नगद धनराशि सीधे दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दूरगामी एवं अभिनव सोच को दर्शाता है।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि आज पेश किये गये बजट में माध्यमिक स्तर पर शैक्षिक सुविधाओं के सृजन तथा विस्तार के साथ-साथ बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा और कम्प्यूटर सहायतित शिक्षा प्रदान करनें पर बल दिया गया है और माध्यमिक शिक्षा हेतु 6340.36 करोड़ रुपये की बृहद व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यह बजट हाईस्कूल की शिक्षा अधिकतम 5 किमी0 के अन्दर तथा इण्टर कालेज की शिक्षा अधिकतम 7 से 10 किमी0 की परिधि में सर्वजन को उपलब्ध हो सके। उसकी दिशा में चलने का मार्ग प्रशस्त करता है। बजट में ऐसी शिक्षा की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है, जो सबसे अच्छी एवं गुणवत्तापरक हो। इसके साथ ही उच्चशिक्षा क्षेत्र में भी गुणात्मक सुधार और शोधकार्यो हेतु उत्कृष्टता-केन्द्र विकसित किये जाने की व्यवस्था की गई है।

सुश्री मायावती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में निरन्तर सुधार के लिए विगत 3 वर्षो में किये गये प्रयासों के परिणाम अब नज़र आने लगे है। इसके फलस्वरुप बाह्य एवं अन्त: रोगियों की संख्या दूनी हुई है। प्रतिदिन 16 घंटे आपरेशन की सुविधा और 24 घंटे पैथालॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाने की व्यवस्था प्रतिदिन की गई है, जिससे अब किसी भी गरीब को निजी अस्पताल जाने के लिए अपने खेत बेचनेें के लिए मजबूर नही होना पड़ेगा।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि इस बजट में ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को आवास उपलब्ध करानें लिए 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शहरी गरीबों को भी सस्ती आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 5-6 लाख तक के कीमत वाले मकान गरीबों को नि:शुल्क दिये जा रहे हैं। राज्य सरकार गरीबों को छत उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विगत 3 वर्षो में मूलभूत आर्थिक अवस्थापना सुविधाओं जैसे ऊर्जा, सड़क, पुल, परिवहन, शहरी अवस्थापना आदि के विकास पर अपने सीमित संसाधनों के बावजूद भी बडे़ पैमाने पर व्यय किया है। हाल ही के वैश्विक मन्दी के दौर में यद्यपि राज्य सरकार उतना नही कर पायी है जितना कि वह चाहती थी परन्तु अब इस बजट में विकास की दर विकास के लिए बड़े पैमाने पर जो कदम उठाये गये हैं, उसके चलते प्रदेश इस वर्ष निश्चित रूप से प्रस्तावित 10 प्रतिशत विकास दर को प्राप्त करने में सफल होगा।

सुश्री मायवती ने कहा कि विपक्ष को चाहिए था कि सर्वजन के विकास पर आधारित इस बजट की खुले कंठ से सराहना करते परन्तु सदैव की भान्ति राजनीतिक कारणों और पूर्वाग्रहों के चलते उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सिर्फ रस्मी तौर पर बजट की आलोचना से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें सोशल सेक्टर के विकास के लिए किए गए सरकार के प्रयासों का भी खुले मन से स्वागत करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनहित विरोधी,,किसान विरोधी और विकास विरोधी बजट है - सपा

Posted on 04 February 2010 by admin

लखनऊ -  समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रस्तुत वर्ष 2010-2011 का घाटे का बजट प्रदेश की जर्जर आर्थिक स्थिति पर और ज्यादा बोझ बढ़ाने वाला, निराशाजनक, जनहित विरोधी,किसान विरोधी और विकास विरोधी बजट है। इसमें जनता को कोई राहत नहीं दी गई है बल्कि अनुत्पादक खर्चो को बढ़ावा देने से घपला घोटाला करने की पूरी पृष्ठभूमि तैयार कर ली गई है।

यह बजट मायावती सरकार की भ्रम और जालबट्टा वाली राजनीति का हो पोषक है। इसमें गरीबों, महिलाओं, मजदूरों, किसानों, कर्मचारियों, अल्पसंख्यको तथा छात्रों के लिए जो भी प्रावधान है सब छलावा है। किसानों को फसल के उत्पादन/विपणन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। औद्योगिक विकास के विस्तार का कोई इरादा इसमें नहीं झलकता है। इसमें निवेश और रोजगार के झूठे दावें किए गए हैं।

सरकार घाटे के बजट के माध्यम से जो लुभावनी योजनाएं बता रही हैं उनकी हकीकत समझने में किसी को ज्यादा देर नहीं लगेगी। छठे वेतनमान के कारण 21 हजार करोड़ का अतिरिक्त व्यय तो ऐसे ही बढ़ गया है। सरकार न तो राजस्व वसूली लक्ष्य पूरे कर पा रही है और नहीं निजी क्षेत्र तथा सार्वजनिक क्षेत्र से पर्याप्त धन जुटाने में समर्थ है। दरअसल सरकार का वित्त प्रबंध भी अनियमितता और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। पिछले बजट का अधिकांश हिस्सा पाकोZ, स्मारकों, पत्थरों पर खर्च कर दिया गया। अब इन स्थलों की और मुख्यमन्त्री की व्यक्तिगत सुरक्षा के नाम पर भी करोड़ों खर्च होगें, जिसका बोझ भी आगे चलकर पड़ेगा ही। अभी जनरोष से  इसे टाल दिया गया है।

इस बजट में न तो मांग के अनुरूप विद्युत उत्पादन बढ़ाने का कोई ठोस प्रयास किया गया है और नहीं भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी रोकने की चेष्टा है। विगत ढाई वर्षो में इस सरकार ने सभी वर्गो की घोर उपेक्षा की है और इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को दमन का शिकार होना पड़ा है।

बजट में अन्यायमुक्त, अपराधमुक्त तथा भयमुक्त वातावरण सृजित किए जाने का दावा किया गया है जो कि वास्तविकता से परे है। आए दिन गम्भीर अपराधो में वृद्धि हो रही है और महिलाओं सहित जनमानस में असुरक्षा व्याप्त है। इस सरकार का लोकतन्त्र तथा संविधान विरोधी चरित्र है। वह प्रदेश को समस्याग्रस्त बना रही है। यह बजट अत्यन्त निराशाजनक है और प्रदेश को आगे ले जाने के बजाए पीछे ले जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधानसभा में पेश किया गया बजट पूरी तरह भ्रामक - कांग्रेस

Posted on 04 February 2010 by admin

लखनऊ - उ0प्र0 सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किया गया बजट पूरी तरह भ्रामक है। राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं है। इसके साथ ही गरीबी की रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों के हितो के लिए सरकार द्वारा किसी भी तरह की रियायत की कोई घोषणा नहीं की गई है। जिस प्रकार का बजट पेश किया गया है उससे उ0प्र0 में पूंजीनिवेश पहले भी शून्य पर था और आगे भी वही स्थिति बने रहने की प्रबल सम्भावना है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से उ0प्र0 सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रस्तुत बजट में बिजली की उपलब्धता के लिए फण्ड की बात तो गई है लेकिन नये पावर प्लाण्ट लगाने हेतु कोई कार्ययोजना नहीं है, इससे आने वाले दिनों में बिजली की किल्लत और बढ़ेगी। मंहगाई पर काबू पाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई कार्ययोजना नहीं है।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि बजट किसान विरोधी है। आने वाले समय में किसानों की दिक्कतें, जिसमें गन्ने के बकाया भुगतान और खाद, बीज तथा पानी की कमी के सम्बन्ध में बजट में किसी तरह का कोई उल्लेख नहीं किया गया है, कि आखिर किसानों की इन समस्याओं को कैसे दूर किया जाय। सम्पूर्ण बजट देखने के बाद ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया यह बजट प्रदेश की आम जनता, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों, महिलाओं, नौजवानों और गरीबों के खिलाफ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्पेंसर्स रीटेल द्वारा गिट बैक ऑफर की पेशकश

Posted on 04 February 2010 by admin

गाजियाबाद - स्पेंसर्स रीटेल लिमिटेड, भारत के विशालतम मल्टी फॉर्मेट रीटेलर्स में से एक, के साथ गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सौभाग्यशाली बनें, क्योंकि आप के लिए रोचक गिट बैक ऑफर की पेशकश की जा रही है। स्पेंसर्स में इस गणतन्त्र दिवस के अवसर पर फूड, फैशन, होम, एंटरटेन्मेंट से सम्बंधित अनेक नायाब पेशकशें की जा रही हैं। 999 रुपये के एक सिंगल बिल एमाउंट की खरीद पर समूचे स्पेंसर्स हायपर स्टोर्स में एपरेल (मेंस वीयर, वीमेंस वीयर, किड्सवीयर व फूट वीयर से) तथा होम सलेक्शन (हाउस होल्ड प्लास्टिक आइटम्स, स्टील युटेंसिल्स, खिलौने, स्टेशनरी, होम फर्निसिन्ग्स जैसे चयनित श्रेणी से) पर ग्राहकों को एक स्क्रेच कार्ड प्राप्त होगा, जिससे वे करेंगे और 599 रुपये और उससे अधिक मूल्य के निश्चित उपहार (एश्योर्ड गिट्स) प्राप्त कर सकेंगे।

भाग्यशाली उपहारों में एलसीडी टीवी, रेफ्रिजरेटर्स, वाशिंग मशीन्स, एयर कण्डिशनर्स, क्रॉकरी सेट्स, खिलौने इत्यादि शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्य बजट - आम आदमी के लिये निराशाजनक और किसानों के लिये हताशाजनक -त्रिपाठी

Posted on 04 February 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने राज्य बजट को आम आदमी के लिये निराशाजनक और किसानों के लिये हताशाजनक बताते हुए कहा कि इस बजट से राज्य की जनता के किसी भी वर्ग को कोई राहत नहीं मिलेगी। बजट में करोड़ो का घाटा है। घाटे को पूरा करने की कोई कार्ययोजना नहीं दिखाई गई। अनुत्पादक खर्चे ज्यादा हैं। उत्पादक खर्च कम हैं। कृषि उत्पादन के लिये बजट में कोई विशेष प्राविधान नहीं है।

डॉ0 त्रिपाठी ने बजट को जानलेवा महंगाई के मोर्चे पर भी निराशाजनक बताया और कहा कि बजट के किसी भी प्राविधान से महंगाई की तेज रतार नहीं रूकेगी। विकास कार्यो को गति नहीं मिलेगी। बजट में रोजगार के नये अवसरों का कोई प्राविधान नहीं है और न ही रोजगार के नये अवसर पैदा करने के लिये अतिरिक्त धन प्राविधान किया गया है। बजट किसान विरोधी, नौजवान विरोधी, व्यापारी विरोधी और आम आदमी विरोधी है। इस बजट से राज्य की जनता को कोई भी फायदा नहीं होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बजट भाषण से साफ जाहिर होता है कि इसे सरकार ने नहीं बल्कि अफसरों ने ही तैयार किया है। इसीलिए बजट में आम आदमी के लिये कोई भी धन प्राविधान खोजे भी नहीं मिलता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

न्यायालय ने मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के दिए आदेश

Posted on 03 February 2010 by admin

दहेज के चलते मंत्री द्वारा सगाई तोड़ने का मामला
मंत्री की पत्नी, भाई, पुत्र व पुत्रियों सहित सात लोग आए घेरे में
पुलिस ने देर शाम 3/4 दहेज निषेध अधिनियम व धारा 406 आईपीसी के तहत दर्ज किया मुकदमा

चित्रकूट -  पुत्री की सगाई टूटने के मामले में डाक्टर पाल को न्याय मिलने की उम्मीद जगने लगी है।  मंत्री के रुआब से चुप बैठी पुलिस  न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करेगी। इसके लिए डाक्टर के वकील ने मंत्री व उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना-पत्र दिया था। जिसके आधार पर न्यायालय ने संज्ञेय अपराध मानते हुए एफआईआर दर्ज कर कृत कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने के आदेश दिए हैं। जिसके आधार पर बुधवार की देर शाम कर्वी कोतवाली में प्रदेश सरकार के मंत्री अयोध्यापाल सहित उनके सात परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

मालूम हो कि प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री अयोध्यापाल ने अपने पुत्र ओमदत्तपाल उर्फ राजू पाल की सगाई चित्राकूट स्थित यू.पी. टूरिस्ट बंगला में अपने रिश्तेदारों की उपस्थित में डा. पीपी पाल की पुत्री प्रीती पाल से की थी। इसके बाद मंत्री व उसके परिवार वाले व्यस्तता का बहाना बना शादी की तारीख निश्चित करने से बचते रहे, और काफी समय बीत जाने के बाद  दहेज की मांग पूरी न होने के कारण सगाई तोड़ दी गई। जिससे आहत हो डाक्टर ने पुलिस से उचित कार्रवाई करने की अपील की। लेकिन मामला सत्तापक्ष के मंत्री का होने के कारण पुलिस हाथ डालने से बचती रही। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस अधिकारी जांच कर कार्रवाई करने की बात तो करते रहे लेकिन मंत्री व उसके किसी भी रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जिस पर डाक्टर पाल ने अपने वकील रुद्र प्रसाद के मार्फत न्यायालय में प्रार्थना-पत्रा देकर न्याय मांगा। जिसके आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र पाण्डेय ने सुनवाई करते हुए डाक्टर पाल की पुत्री से हुई सगाई तोड़ने के मामले को संज्ञेय आपराध माना और कोतवाली पुलिस को मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, मंत्री की पत्नी, मंत्री के भाई राजकुमार पाल व पत्नी, पुत्रा ओमदत्त पाल उर्फ राजू पाल व उसकी दो बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए विवेचना करने के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा कृत कार्रवाई से अदालत को भी अवगत कराने के आदेश पुलिस को दिए गए हैं। डाक्टर के वकील श्री मिश्रा ने बताया कि उनके प्रार्थना-पत्रा के आधार पर पुलिस को दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद अब उन्हें अवश्य ही न्याय मिलेगा। उधर दूसरी तरफ न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रीती के पिता डा. पी.पी पाल व उसके परिवार वालों के चेहरे पर खुशी झलकने लगी है।

डा. पाल का कहना है कि अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अब कोई भी व्यक्ति अपने पद और रुआब के बल पर किसी भी लड़की का जीवन बर्बाद करने का अपराध नहीं करेगा।

कोतवाली प्रभारी सी.डी गौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री अयोध्यापाल समेत उनके पुत्र व भाई, पत्नी, बेटियों आदि सात लोगों के खिलाफ कर्वी कोतवाली में धारा 3/4 दहेज निषेध अधिनियम व धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गयाहै।

श्री गोपाल

09839075109 (bundelkhandlive.com)

Comments (0)

रूद्र गैस एजेन्सी पर अनियमितता मिली, नोटिस जारी

Posted on 03 February 2010 by admin

जांच में पाया गया आमद अधिक व आपूर्ति कम
सुलतानपुर- नगर स्थित रूद्र गैस एजेन्सी पर जांच करने पहुंची टीम को कई अनियमितताएं मिली हैं। सत्यापन के दौरान स्टॉक में दर्शाये गये  गैस सिलेन्डर नहीं मिले। जांच रिपोर्ट पर जिला पूर्ति निरीक्षक ने गैस एजेन्सी को नोटिस जारी किया है।

जिले में कूकिंग गैस सिलेन्डरों की काला बाजारी जोरों पर है। इसके मद्दे नज़र जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित की है। इसी क्रम में तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार नगर व पूर्ति निरीक्षक सदर ने 21 जनवरी को रूद्र गैस एजेन्सी पर अचानक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर में दर्शाये गये 200घरेलू गैस सिलेन्डर सत्यापन में नहीं पाया गया। बुकिंग रजिस्टर के अनुसार गैस सिलेन्डर निर्गत नहीं किया गया था। इतना ही नहीं इसके पूर्व एसडीएम के निर्देश पर जांच करने गये पूर्ति निरीक्षक ए.पी.सिंह ने जब 29 दिसंबर 09 से 19 जनवरी 10 तक बुकिंग रजिस्टर चेक किया तो उसमें कुल बुकिंग 226 थी और आमद 600 सिलेन्डर था। इसके बाद भी कई उपभोक्ताओं को रिफिल नहीं मिला था।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने रूद्र गैस एजेन्सी को नोटिस जारी की है, जिसमें तीन दिन के अन्दर स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर अग्रिम कार्रवाई की बात कही गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in