Archive | राज्य

समाजवादी महिला सभा की समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक

Posted on 17 February 2010 by admin

a2

लखनऊ - विधानसभा मे नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी के प्रकोश्ठ कार्यालय 6 ए राजभवन कालोनी, लखनऊ में समाजवादी महिला सभा की समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न और मंहगाई, भ्रश्टाचार की बढ़त पर केन्द्र सरकार की मौन स्वीकृति से उनके बीच मिलीभगत का अन्दाजा होता है। प्रदेश में महिलाओं के लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और अपने हक की आवाज उठाने पर उन्हें लाठियों से पीटा जाता है। बसपा की मुख्यमन्त्री को महिलाओं से नफरत हैं उनके रहते दलित महिलाएं भी सुरक्षित नहीं। दबंग उनको घरों से बेदखल कर रहे हैं और बलात्कार के मामलों में कहीं सुनवाई नहीं होती है। चारों तरफ भ्रश्टाचार व्याप्त है।

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देगी। समाजवादी आन्दोलन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्हें संकल्प लेना चाहिए कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में गुटबन्दी के लिए कोई स्थान नहीं है और महिलाओं की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नेता विरोधी दल ने कहा कि मंहगाई और भ्रश्टाचार से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं ही होती है। उत्तर प्रदेश में महिला मुख्यमन्त्री हैं फिर भी यहॉ आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं के इज्जत से खिलवाड़ होता है। आए दिन पर्स, चेन छिनने, बलात्कार, दबंगों द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें आती है पर मुख्यमन्त्री को किसी पीड़ित महिला से मिलना पसन्द नहीं। थाना पुलिस में सुनवाई नहीं। ऊपर से नीचे तक लूट का बाजार गर्म है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय छात्रछात्राओं को छात्रवृत्ति, यूनीफार्म, पाठ्यपूस्तकें देने के साथ कन्या विद्याधन योजना, वृद्ध महिलाओं को पेंशन आदि की सुविधा दी गई थी। गरीब महिलाओं को साड़ी देने की योजना बनी थी। बसपा सरकार ने ये सारी योजनाएं रोक दी हैं। इनकी जगह वह करोड़ों रूपए पाको, स्मारकों एवं अपनी प्रतिमाएं लगाने पर फूंक रही है। पत्थर लगाकर शहर का पर्यावरण बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा कि इन सब कामों में लगे मन्त्रियों एवं अफसरों पर उनकी सरकार बनने पर कार्यवाही की जाएगी। सभा में दो मिनट का मौन रह कर छोटे लोहिया स्व0 जनेश्वर मिश्र जी को श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने की। इसमें मुख्य अतिथि श्री शिवपाल सिंह यादव थे। बैठक को प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी, महिला सभा की कोशाध्यक्ष श्रीमती परवीन अय्यूब, श्रीमती शारदा सिंह, तथा श्री दीपक मिश्र ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूना बम विस्फोट में नवयुवक की मृत्यु पर शोक प्रकट किया

Posted on 17 February 2010 by admin

लखनऊ। लखनऊ के नवयुवक अभिषेक सक्सेना की पूना में जर्मन बेकरी में हुए बम विस्फोट में दु:खद मृत्यु हो जाने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने गहरा शोक प्रकट किया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं महामन्त्री सुबोध श्रीवास्तव आज स्व0 अभिषेक सक्सेना के महानगर स्थित आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं भैंसा कुण्ड में हुई अन्त्येष्टि में शमिल हुए।

Comments (0)

फर्जी मुकदमें दर्ज करने का आरोप

Posted on 17 February 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा जनपद बलरामपुर के अन्तर्गत ग्राम सभा नारायनपुर थाना महाराजगंज में मोहर्रम के दिन 28.12.2009 को ताजिया दफन को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इस बहाने बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के दबाब में पुलिस ने सैकड़ों मुस्लिमों के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कर दिए हैं। कई लोगों पर एन0एस0ए0 आदि की धाराएं लगाकर जेल भेज दिया है। पुलिस ग्राम नरायनपुर धनौड़ा, महाराजगंज, कौवापुर, नेवाजपुर, जयनगर, गुलरिहा रिसानपुर आदि गॉवों में घरों में घुसकर ताण्डव कर रही है। पुलिस के आतंक से सैकड़ों लोग गॉव छोडकर भाग गए हैं।

पुलिस और बसपा नेता मिलकर लोगों का जीना मुहाल किए हुए है और जन विरोध के बावजूद मुस्लिमों के उत्पीड़न से बाज नहीं आ रही है। प्रदेश की मायावती सरकार के इशारे पर मुस्लिमों को प्रताड़ित किया जा रहा है, क्योंकि मुसलमान अभी भी यह यकीन करते हैं कि उनके हक -हुकूक की लड़ाई श्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी ही बेहतर लड़ सकती है। अपने मुख्य मन्त्रित्वकाल में उन्होने अल्पसंख्यक कल्याण के कई कदम उठाए थे। मदरसों को अनुदान सूची में लेने के साथ लखनऊ-गाजियाबाद में हज हाउस भी बनवाए थे। उर्दू को रोजी-रोटी से जोड़ा था। अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मान की रक्षा करने के श्री यादव हमेशा आगे रहें।

श्री मुलायम सिंह यादव ने बाबरी मस्जिद बचाने के लिए अपनी सरकार तक दॉव पर लगा दी थी। उसके उलट बसपा सरकार अल्पसंख्यकों के साथ पक्षपात और द्वेषपूर्ण व्यवहार कर रही है। चुन-चुनकर मुस्लिम अफसरों को किनारे किया गया है। पुलिस व प्रशासन में उनकी भागीदारी नगण्य है। समाजवादी पार्टी महाराजगंज थानान्तर्गत गॉवों में पुलिस उत्पीड़न की कार्यवाही तत्काल रोकने, फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने तथा अल्पसंख्यक गॉव वालों को परेशान करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मॉग करती है।

Comments (0)

लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

Posted on 16 February 2010 by admin

लखनऊ महिला हिंसा के खिलाफ कांग्रेस महिला संगठन के प्रदर्शन के दौरान सहीद स्मारक से राजभवन का कूंच कर रही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मेरे सिंह व कार्यकर्तायो को रोकते पुलिस कर्मी
15
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस

25


लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस

34

लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस

43

लखनऊ पुलिस लाठी चार्ज में बेहोस हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता

52

लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस

61

लखनऊ कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान लगा जाम

72
लखनऊ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस कर्मी से भिद्ति हुए
72
लखनऊ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस कर्मी से भिद्ति हुए
72
लखनऊ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस कर्मी से भिद्ति हुए
72
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस
72
लखनऊ लाठी चार्ज में घायल कार्यकर्ता को ले जाते साथी
72
प्रदर्सन के बाद गिरिफ्तरी देते कांग्रेस अद्य्क्ष रीता जोशी व कार्यकर्ता
72
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस
72
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस
72
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस
72
लखनऊ महिला हिंसा व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तायो पर लाठी भांजती पुलिस
72

Comments (0)

क्ववेलेन्टाइन डें के स्थान पर लोगों ने मनाया मातृ-पितृ दिवसं

Posted on 16 February 2010 by admin

* आर्य समाज मन्दिर में भी हुआ आयोजन

वेलेन्टाइन डें के स्थान पर मातृ-पितृ पूजन दिवसं का आयोजन आलोक विला पर सन्त आलोकानन्द द्वारा किया गया। इस मौके पर सन्त आलोकानन्द ने अपनी वृद्धा माता श्रीमती राजकुमारी कोछड़ व अपनी प%ी श्रीमती मंजू कोछड़ के साथ तिलक पुष्प तथा माथा नवाकर पूजन किया वहीं उपस्थित नागरिकों का पूजन उनके आये बच्चों ने किया।

इस अवसर पर सेवा समर्पण संस्थान पूवीü उत्तर प्रदेश के श्रद्धा जागरण प्रमुख रामगुलाम द्विवेदी, अशोक कुमार गुप्ता एडवोकेट तथा सन्त आलोेकानन्द ने माता-पिता की सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वेलेन्टाइन डे पश्चिमी जगत की सयता का अर्मायादित रूप है। इस दिन हमें मातृ देेवो भव, पितृ देवो ाव, आचायोü देवो भव के सूत्र अनुसार अपने जीवित माता-पिता की पूजा भारतीय परपरा को उजागिर करनी चाहिए।

सन्त आलोकानन्द ने किशोरावस्था के बच्चों में पुनीत भारतीय संयम, ब्रह्मचर्य, वीर्यरक्षा को सुन्दर विचारों को पैदा करने हेतु सुन्दर बाल पुस्तकों-बाल संस्कार, दिव्य प्रेरणा प्रकाश, तू गुलाब होकर महक, मधुर व्यवहार आदि को जहां दे, वहीं उन्हें पुण्डिलिक, श्रवण कुमार बाल कथा नाटक के माध्यम से शिक्षा दें तथा क्वमाता-पिता-गुरू-प्रभुचरणों मेंं व क्वभूलो सभी को तुम मगरं ऐसे भजनों से बच्चों का ज्ञान करायें। उन्होंने इस अवसर पर गोबर, सूर्य तथा स्वास्थ्य नियमों की भी जानकारी श्रोताओं को दी। इस मौके पर पूज्य आशाराम बापू के सामयिक लिçात सन्देश को वितरित किया गया, तथा सैकड़ों गरीबों को भोजन कराया गया।

इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक रामकृष्ण जायसवाल, कैप्टन एस.एन. सिंह, दिनेश कसौंधन, रामचन्द्र गुप्ता, किशोरी लाल, सौरभ अग्रवाल तथा अनेक विशिष्ट देवियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

आर्य समाज मन्दिर सुलतानपुर में प्रधान कामता प्रसाद मिश्र ने वेलेन्टाइन डे को भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात बताया और कहा कि आज टी.वी. के चैनलों से विदेशी संस्कृति एवं परपराओं को परोसा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज लोग जन्मदिन पर केक काटा जाता है और दीपक को बुझाते हैं, जो गलत है। हम सभी को भारतीय परपरा को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजनों पर यज्ञ का आयोजन होना चाहिए। आज अपने देश के खेलों कबaी, खो-खो आदि के स्थान पर विदेशी खेल क्रिकेट को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी प्रकार भारतीय विक्रमी संवत् के स्थान पर गिरगैरियन कैलेन्डर को हम अपना लिए हैं। इसाई का प्रतीक चिन्ह नेकटाई को अपनी वेश भूशा में शामिल कर लिया है।

इस अवसर पर डॉ. अरविन्द चतुवेüदी, राजेश कुमार आर्य, ओमप्रकाश पाण्डेय, डॉ. सत्यप्रकाया श्रीवास्तव, केदारनाथ बरनवाल, रामचन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नए स्थान्तरित किये गए I.A.S अधिकारी .

Posted on 16 February 2010 by admin

transfer-16feb_10

Comments (0)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गिरफ्तारियां दी

Posted on 16 February 2010 by admin

लखनऊ - महिला कांग्रेस द्वारा राजधानी लखनऊ में सीतापुर की एक शिक्षिका की हुई मौत पर शहीद स्मारक पर जनतान्त्रिक अधिकारों के तहत धरना देने के प्रयास को विफल करने के लिये माया सरकार ने अंग्रेजी राज्य की बर्बरता को अपनाकर लोगों के रोंगटे खड़े कर दिये। लोकतन्त्र को कलंकित करने वाले इस प्रयास की सभी राजनैतिक दलों ने घोर निन्दा की है।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी तथा सांसद जगदिम्बका पाल सहित कांग्रेस के अनेक  वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा के समक्ष गिरफ्तारियां दी। यूपी पुलिस का खौफनाक चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ। एक दिन पूर्व ही इलाहाबाद में दो व्यक्तियों की पुलिस हिरासत में मौत का मामला ठण्डा ही नही पड़ा था कि राजधानी में पुलिस ने राजनैतिक कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं  पर जमकर लाठिया भांजी। लाठियों से घायल कार्यकर्ताओं को उठाने तक नहीं दिया गया। एक व्यक्ति को पुलिस ने चारो तरफ से इतना पीटा कि पुलिस की कई लाठियां टूट गई तब महिला कार्यकर्ताओं को आगे आकर पुलिस से लोहा लेना पड़ा तब जाके जान बची। पुलिस उत्पीड़न के विरोध में वाराणसी के लोहार बीर चौराहे  पर कांग्रेस कार्यकर्तां ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

Comments (0)

तहसील प्रांगड़ में हो रहे निर्माण को लेकर हुए विवाद

Posted on 15 February 2010 by admin

3324तहसील प्रांगड़ में हो रहे निर्माण को लेकर हुए विवाद तें उपभोक्ता फोरम व तहसील प्रशासन आमने-सामने आ गया है। यह मामला तब तूल पकड़ा जब समाचार पत्रों में तहसील प्रशासन द्वारा उपभोक्ता फोरम पर की जा रही ज्यादती और नाराज अधिवक्ता ने कोर्ट में याचिका दायर कर उपभेक्ता फोरम का रास्ता मुहैया करवा दिये जाने का आदेश पारित करा दिया तब जाकर तहसील प्रशासन स्थिर हुआ तभी उपभोक्ता फोरम को रास्ता मिला और कोर्ट ने 22 तारीख को जिलाधिकारी शंकर लाल पाण्डेय को तलब कर लिया है। इन सब को देखते हुए आनन- फानन में कमिश्र्नर फैजाबाद ने मौके का निरीक्षण तो किया मगर उपभेक्ता फोरम के चेयरमैन से मिलना मुनासिब नहीं समझा। अब उक्त प्रकरण जिलाधिकारी महोदय के गले का फा¡स बन गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नन्द लाल की मौत पर राजनीति हुई खत्म ,मृतक का भाई विधयिका के रहमों-करम पर हुआ आçश्रत

Posted on 15 February 2010 by admin

मामला अमेठी संसदीय क्षेत्र का है-

राजनीति करने में माहिर मौका परस्त सियासी पाटिüयॉ अपने फन में माहिर किस तरह होती हैं जो मौका पाते ही राजनीत शुरू कर देती हैं। चाहे किसी की मौत का मामला हो या और कोई कारण, इसका जीता जागता उदाहरण अमेठी सेसदीय क्षेत्र में देखने को मिला।

वर्ष 2003 में अमेठी के पुन्नूपुर गा¡व में दलित राम भजन की संग्रामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर प्रियंका गा¡धी थाने में जाकर खुद बैठ गईथी और रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूबे çी मुखिया माया वती ने दलित का कार्य इनके अलरवा कोई और करे कैसे सह सकती थीं। इसकी चर्चा खूब जोरों पर हुई और यह भी एक राजनैतिक मुद्दा बनाने में काई पार्टी पीछे नही रही। जिसके बाद राजनैतिक लाभ लेने कि लिए बसपा सुप्रिमों एवं उ. प्र. की मुय मन्त्री मायावती नेअमेठी को एक नया जिला छत्रपति शाहू जी महाराज के नाम से बना दिया था।

कांग्रेस के युवराज राहुल गा¡धी द्वारा वर्ष 2007 में अपने संसदीय क्षेत्र में एक दलित महिला सुनीता कोरी के घर जाकर भेाजन करना एवं रात बिताना भी एक राजनैतिक मुद्दा बनने में देर नहीं लगी थी और बसपा सुप्रिमों ने भी खूब बयान बाजी की थी।

पिछले वर्ष कांग्रेस महा सचिव राहुल गा¡धी ब्रिटिश के विदेश मन्त्री डेविड मिलीबैण्ड के साथ अमेठी के सीमरा गा¡व दलित महिला शिव कुमारी के घर गये और रात गुजारी शिवकुमारी की आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण राहुल ने उसे आर्थिकमदद देने का आEासन दिया जो एक राजनैतिक मुद्दा बना ।

विदित हो कि  इसी तरह 04 अक्टूबर 2009 को अमेठी क्षेत्र के सरवनपुर गा¡व में दलित रिक् शा चालक नन्द लाल की मौत पर राजनैतिक पाटिüयों ने भर पूर राजनीति की। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ कि बचपन में तो नन्द लाल काफी सपन्न था लेकिन आगे चलकर धीरे-धीरे गरीबी ने अपने आगोश में ले लिया।

कांग्रेस, बसपा, सपा एवं उ0 प्र0 में आई हासिए पर भाजपा ने मृतक नन्द लाल के भाई सुनील को क्षेत्र के दबंगों द्वारा उसकी हड़पीजमीन को दिलाने का बीड़ा उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। समाचार पत्रों में दलित नन्द लाल की मौत भूख से हुई पर प्रशासन ने इसे बीमारी से मौत बता कर इस प्रकरण को समाप्त करना चाहा। पर राजनैतिक  पाटिüयों ने इसे एक राजनैतिक मुद्ा बना कर दो-तीन महीने खूब हाय तौबा मचाई।पा¡च महीने बाद आज भी मृतक नन्द लाल की हड़पी जमीन उसके भाईको नहीं मिली और अब तो कोई उसका हाल-चाल लेने वाला भी कोई नहीं है कि वह कहां रह रहरा है। उ0 प्र0 की दलित मुय मन्त्री भी शयद भूल गईं होगी। मृतक नन्द लाल के पिता की मौत के बाद उसकी पुश्तैनी 18 विEा जमीन उस क्षेत्र के दबंगों ने उसे झा¡सा देकर उस पर कब्जा कर लिया था।

अमेठी संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रभारी आशीष शुक्ला को यह भी नहीं पता कि मृतक नन्द लाल का भाई इस समय कहां रह रहा है।  दबंगों द्वारा उसकी हड़पीजमीन उसके भाई सुनील को अभी तक नहीं मिली है। राजनीति से जुड़े लोगों से जब मृतक नन्द लाल के भाई सुनील के बारे में जब जानकारी की गई तो जो जानकारी प्राप्त हुई वह चौकाने वाली है।

राजनीति से जुड़े लोगों ने क्या कहा? जानने का विषय है-
राजेश अग्रहरि- अमेठी  नगर पंचायतचेयर मैन एवं सपा पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हें।
दूरभाष पर हुई बात-चीत में बताया कि सब राजनीति करते हैं। धरातल पर कुछ भी नहीहै। मैं तो पहले समाज सेवक ह¡ूपिुर व्यापारी बाद में नेता। सबसे पहले मैने ही नन्द लाल के मौत होने के बाद घर से उसे चिता तक ले जाने तक जो भी खर्च आया मैने सारा खर्च किया मैं करने में विEास करता हू¡ दिखाने में नहीं।
आशीष  शुक्ला- अमेठी संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रभारी दलितों की रहनुमाई का दावा करने वाली बसपा सुप्रिमों उ0 प्र0 की मुय मुत्री माया वती ने अमेठी संसदीय का बसपा प्रभारीआशीष शुक्ला को बनाया है। जानिए मायावती के नुमाइन्दे क्या कहते हैं-

दूरभाष पर श्री शुक्ला ने बताया कि मृतक नन्द लाल के भई को सन्तुष्ट कर दिया गया है,उसे कालोनी दिला दी गई है। जब श्री शुक्ला से यह पूछा गया कि उसका भाई सुनील इस समय कहा¡ रह रहा है। तो उन्होंने अनिभिज्ञता जतायी। बहुत कहने सुनने के बाद कहा कि क्या? अब हमें इसकी भी जानकारी रखनी पड़ेगी।परन्तु सच्चाई यह है कि उसे कोई कालोनी नहीं मिली हुई है।

अमिता सिंह- अमेठीविधान सभा क्षेत्र की विधायक,कांग्रेस पार्टी दूरभाष पर वार्ता  करने पर उन्होंने कहा कि नन्द लाल का भाई सुनील इस समय मेरे यहा¡ ही रह रहा है और स्वतन्त्र रूप से रह रहा है।सुनील का सारा खर्च मेरे द्वारा ही उठाया जा रहा है। जमीन व मकान की बात करने पर श्री सिंह ने कहा कि मकान तो मैं बनवा ही दू¡गी, पर उसकी जमीन क्लीयर हो जाय तो ,नहीं तो मैं रूपया भी लगाऊ¡ और काम भी नहो हो , ऐसी दशा में इस सबन्ध में सबçन्धत अधिकारियों से बात -चीत चल रही है। उस जमीन का मुकदमा चल रहा है। जब तक वह निणिüत नहीं हो जाता तब तक कुछ नहीं हो सकता हे। दूरभाष पर जब  मैने उन्हें यह बताया कि आशीष शुक्ला तो कह रहे हैं कि उसे कालोनी दिला दी गई हैतो श्री सिंह ने कहा कि सब झूठ है कालोनी दिलाने की बात तो दूर उसे कोई पूछने वाला भी नहीं है कि वह जी रहा है या मर गया है। शासन-प्रशासन भी इसे पूछने वाला नही है।

जमीन सबçन्धत मामला न्यायालय में होने के कारण सब ठण्डे बस्ते चला गया है। नन्द लाल की मौत पर हूुई राजनीति  अब उसके भाई को न कोई पार्टी जमीन दिला पाई और न मकान।

फिल हाल मृतक नन्द लाल का मामला सियासी हलकों मे ंशान्त हो गया और उसकी आžमा भी शान्त हो चुकी है। उसकी मौत पर राजनीति भी होनी बन्द हो गई है।फिलहाल इस समय सुनील  अमेठी की विधायक अमिता सिंह की रहमों करम पर निर्भर है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग सफाई कर्मियों को नहीं मिली योगदान के बाद भी नियुक्ति पत्र

Posted on 15 February 2010 by admin

14सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश न्यायालय के आदेश पर जिला पंचायत राज्य अधिकारी ने कोर्ट में लिख कर तो दिया कि सभी की नियंक्ति दे दी गई है परन्तु आज भीउनमें से 109 सफाई कर्मी  को आज भी नियुक्ति नही मिली है जिसमें 28 विकलांग हैं भी सफाई कर्मी भी हैं। सत्यापन के नाम पर सी एम ओ के यहा¡ प्रपत्र भेजने की बात तो सबçन्धत अधिकारी करते तो हैंपर हकीकत हैकि इन 28 बिकलागों का सत्यापन हो कर विभाग में पहले ही आ चुका है। ीाुखमरी के कगार पर पहु¡चे इन सफाई कर्मी को पूछने वाला कोई नçीं हे। कोर्ट के आदेश का उलघंन सरे आम जिला पंचायत राज्य अधिकारी खुले आम कर रहे हैं। कोर्ट में लिखित नियक्ति बताने के बाद भी 28 विकलांग सफाई कर्मी सहित 109 सफाई कर्मी अपने अधिकार से वचिन्त अब भी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in