Archive | राज्य

एफ0डी0ए0 टास्क फोर्स के गठन के निर्देश

Posted on 05 March 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती दवाओं एवं खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण से होने वाली जीवन हानि के प्रति अत्यधिक गम्भीर हैं। उन्होंने नकली दवाओं एवं खाद्य पदार्थो में मिलावट के प्रति गम्भीर रूख अपनाते हुए खाद्य अपमिश्रण तथा नकली और अधोमानक दवाइयों के उत्पादन और बिक्री में शामिल संगठित अपराधियों/माफियाओं की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु एफ0डी0ए0 टास्क फोर्स के गठन के निर्देश दिए हैं। मुख्यमन्त्री के निर्देशों क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा टास्क फोर्स के गठन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि एफ0डी0ए0 टास्क फोर्स, अपर आयुक्त (अभिसूचना/प्रवर्तन), खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नेतृत्व में कार्य करेगा। इसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश होगा।

उन्होंने बताया कि खाद्य अपमिश्रण एवं नकली, मिथ्याछाप व अधोमानक औषधियों के उत्पादन तथा उसके विक्रय में संलिप्त संगठित अपराधियों के विरूद्ध अभिसूचना आधारित प्रवर्तन की कार्यवाही करना टास्क फोर्स के उद्देश्यों में शामिल है। इसके साथ ही टास्क फोर्स ऐसे अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस एवं अभिसूचना इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष कार्य योजना तैयार करेगां। टास्क फोर्स द्वारा संगठित तथा अन्तर्जनपदीय अपराधियों के विरूद्ध भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शासन के गृह विभाग द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) को इस आशय के निर्देश दिए गए हैं कि अभिसूचना की सभी जनपदीय इकाईयों को इस बारे में संवेदनशील करते हुए इन इकाईयों को ऐसे मामलों का स्थानीय स्तर पर अभिसूचना का संकलन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से अपेक्षित जानकारी जिलाधिकारी तथा आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा अपर आयुक्त (अभिसूचना/प्रवर्तन), कार्यालय आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ को उपलब्ध कराई जाए।

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि एफ0डी0ए0 टास्क फोर्स द्वारा किसी भी सम्बंधित शाखा अथवा इकाई से अपराधिक अभिसूचना व अन्य विवरण प्राप्त किये जायेंगे। टास्क फोर्स में सम्मिलित खाद्य निरीक्षकों को तलाशी (सर्चद्ध तथा जब्ती ( सीजर) एवं अन्य वही शक्तियां प्राप्त होगी, जो खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम, 1954 एवं तत्सम्बन्धी नियमावली, 1955 तथा अन्य विधियों के अधीन प्राप्त हैं। टास्क फोर्स में सम्मिलित औषधि निरीक्षकों को भी तलााशी  और जब्ती तथा अन्य वही शक्तियां दी गई हैं, जो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं तत्सम्बन्धी नियमावली, 1945 तथा अन्य विधियों के अधीन प्राप्त हैं। टास्क फोर्स में सम्मिलित पुलिस उपाधीक्षक एवं निरीक्षक को भारतीय दण्ड संहिता की धारा-272 से 276 में कार्यवाही करने हेतु वही शक्तियां प्राप्त होगी, जो दण्ड प्रक्रिया संहिता तथा अन्य विधियों के अधीन प्राप्त हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि टास्क फोर्स अपने कार्यक्षेत्र में स्थित किसी भी थाने में उपरोक्त अधिनियमों का उल्लंघन करने वाले अपराधियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराने हेतु सक्षम होगा। एफ0डी0ए0 टास्क फोर्स को आवश्यक संसाधन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से तथा जनशक्ति पुलिस विभाग/खाद्य औषधि प्रशासन विभाग से उपलब्ध करायी जाएगी। टास्क फोर्स को आवश्यकतानुसार पुलिस विभाग से पुलिस अधिकारियों को अस्त्र-शस्त्र इत्यादि तथा आवश्यकतानुरूप उपयुक्त वाहन चालकों सहित खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा उपलब्ध करायेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों/जिलाधिकारियों जनपदीय पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि वे एफ0डी0ए0 टास्क फोर्स को अपेक्षित सहायता उपलब्ध कराएं। इनके अतिरिक्त प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, नगर स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला आपूर्ति अधिकारियों तथा बांट एवं माप विभाग के अधिकारियों को एफ0डी0ए0 टास्क फोर्स को अपेंक्षित सहयोग के भी निर्देश दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कभी बन्दरगाह भी रहा है तुलसीजन्म स्थल राजापुर

Posted on 05 March 2010 by admin

प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में गोताखोरों ने पानी के भीतर खोजा सैकड़ों साल पुराना जलसमाधि लिए जलपोत ,पड़ोसी गांव में मिले बारुद से भरे काठ के डिब्बे

चित्रकूट - राजापुर थाना क्षेत्र के बिहरवां गांव के समीप यमुना नदी के दूसरे किनारे पर फतेहपुर जिले की सीमा स्थित सैदपुर गांव में बीते दिनों बालू खनन के दौरान लोगों ने काठ के कुछ पुराने डिब्बे देखे। जिसमें बारूद भरा हुआ मिला। इससे लोगों में सनसनी फैल गई। और इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिस पर फतेहपुर जिले के प्रशासनिक नुमाइन्दों ने मौके पर पहुंच डिब्बों को अपने कब्जे में ले लिया और गोताखोरों को पानी में उतारा। यमुना नदी के गहरे पानी में उतरे गोताखारों को लगभग बीस फुट गहराई में काफी लंबा एक जलपोत पड़ा दिखाई दिया। मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों सहित लोग आशंका जता रहे हैं कि 19वीं शताब्दी के मध्य तक इस क्षेत्र से होने वाले जलपरिवहन के दौरान यह पोत यहां पहुंचा रहा होगा और किसी दुर्घटना का शिकार हो पानी में डूब गया होगा।5ckt12

गौर तलब है कि कभी जलपरिवहन ही इस क्षेत्र से लंबी दूरी की यात्रा का एक मात्रा साधन था। प्रमाण के रूप में पता चलता है कि सन् 1575 में तत्कालीन मुगल बादशाह अकबर राजापुर के यमुना घाट आए थे। और उन्होंने रामचरित मानस के रचइता गोस्वामी तुलसीदास जी के शिष्य गनपत राम उपाध्याय को घाट हाट व सैकड़ों बीघे जमीन की माफी सौंपी थी  तथा इससे होने वाली वसूली से गोस्वामी जी के मन्दिर की देखरेख करने की जिम्मेदारी भी दी थी। राजापुर व आसपास के इलाकों में रहने वाले बुजुर्ग भी बताते हैं कि 19वीं शताब्दी के मध्य तक  दिल्ली से कलकत्ता के लिए जाने वाले उस समय के जलपोत आगरा होते हुए राजापुर बन्दरगाह पहुंचते थे  और इलाहाबाद होते हुए कलकत्ता के लिए निकल जाते थे। उस समय यमुना का पाट तो किलोमीटरों में चौड़ा था ही साथ ही यहां गहराई भी अथाह थी। जो छोटे से लेकर बड़े जलपोतों के आवागमन सहायक सिद्ध होती थी। बीते दिनों फतेहपुर जिले की सीमा पर यमुना तट के किनारे बसे सैदपुर गांव में बालूखनन के दौरान मिले बारूद से भरे काठ के डिब्बे में अंग्रेजी से खुदा हुआ इ-66 एच 5/18 सन् 1836 नंबर भी इस बात को प्रमाणित करता है कि यहां से जलपोतों का आवागमन होता रहा होगा। और उसी दौरान कोई जलपोत यहां आकर किसी दुर्घटना का शिकार बन गया होगा। डिब्बे मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शुक्रवार को गोताखोरों द्वारा यमुना के गहरे पानी में खोजे गए जलपोत को देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि इसके द्वारा भारी मात्रा में बारूद एक स्थान से दूसरे स्थान को ले जाया जा रहा होगा।

Comments (0)

बुलन्दशहर में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के प्रश्न पत्रों की चोरी

Posted on 28 February 2010 by admin

प्रधानाचार्य एवं अन्य संलिप्त कर्मचारी गिरफ्तार

जिला विद्यालय निरीक्षक हटाए गये

जनपद बुलन्दशहर के हैदरी इण्टर कालेज में गत 27 फरवरी, 2010 को हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के प्रश्न पत्रों की चोरी हो जाने के कारण शासन के निर्देश पर सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अन्य संलिप्त कर्मचारियों के विरूद्ध प्राथमिकी (एफ0 आई0 आर0) दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह जानकारी सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रभा त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि जनपद बुलन्दशहर के तहसील अनूपशहर में स्थित परीक्षा केन्द्र संख्या-1058/11230, हैदरी इण्टर कॉलेज, शंखिनी पर गत 27 फरवरी को हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के कतिपय प्रश्न पत्रों की चोरी हो जाने के कारण शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक, बुलन्दशहर द्वारा सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं इस कृत्य में संलिप्त कर्मचारियों के विरूद्ध प्राथमिकी (एफ0 आई0 आर0) दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना से प्रदेश के 11 जनपद प्रभावित हो रहे हैं। प्रभावित जनपदों में परिवर्तित प्रश्न पत्रों से, पूर्व निर्धारित तिथि एवं समय पर ही परीक्षायें सम्पादित करायी जायेंगी। इस प्रकार चोरी हुए प्रश्न पत्रों का अस्तित्व स्वत: समाप्त हो जायेगा।

श्रीमती प्रभा ने बताया कि सम्पूर्ण प्रकरण की जांच क्षेत्रीय सचिव (मेरठ) को साैंपी गई है। शासन द्वारा बुलन्दशहर के जिला विद्यालय निरीक्षक को हटा कर उनका चार्ज बुलन्दशहर के एसोसियेट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय सचिव द्वारा जांच पूरी करने के बाद दोषियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी बुलन्दशहर को यह निर्देश दिये गये हैं कि घटना से सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र को निरस्त करते हुए इस केन्द्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की परीक्षा अन्य केन्द्र पर निर्धारित करते हुए परीक्षा सम्पादित कराई जाय, ताकि प्रश्न पत्रों एवं परीक्षा की गोपनीयता, शुचिता एवं पवित्रता बनी रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वन्य जीवों के सरंक्षण के सम्बन्ध में ठोस कदम उठाये

Posted on 28 February 2010 by admin

अधिकृत रूप से पालतू वन्य जीवों को भीड़-भाड़ अथवा
ध्वनि प्रदूषित स्थल पर लाये जाने पर रोक

वन्य जीवों के लिए उचित आवास, आहार एवं
चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जाए - राज्य सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने वाइल्ड लाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट, 1972 (तथा संशोधित), वाइल्ड लाइफ (टांन्जेक्शन एण्ड टैक्सी डर्मी) नियमावली 1973 तथा वाइल्ड लाइफ स्टॉक उदघोषण नियमावली-2003 के प्राविधानों के अन्तर्गत वन्य जीवों के सरंक्षण के सम्बन्ध में कुछ ठोस कदम उठाये हैं।

वन विभाग द्वारा वन्य जीवों के संरक्षण हेतु शासनादेश जारी किया गया है। इस अधिनियम के विभिन्न अनुसूची में उिल्लखित वन्य जीवों के संरक्षण हेतु प्राविधानों के अन्तर्गत ऐसे वन्य जीव जिनकों लाइसेन्स प्राप्त करने के पश्चात् पालतू रूप में रखे जाने का प्राविधान है, इन वन्य जीवों के लाइसेन्स स्वामी द्वारा उचित आवास, आहार, चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जाए ताकि वन्य जीवों के प्रति सौहार्दय्पूर्ण व्यवहार हो सके। लाइसेन्स स्वामी को वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील होना आवश्यक है ताकि वन्य जीव एवं लाइसेन्स स्वामी के बीच सह-अस्तित्व स्थापित हो सके। इसके साथ ही अधिकृत रूप से पालतू वन्य जीवों के रख-रखाव में टीकाकारण, रोग एवं उपचार, आवागमन, आहार एवं कार्य रजिस्टर भी बनाये जाने का प्राविधान है।

इसके अलावा वर्ष में कम से कम दो बार पशु चिकित्सक से वन्य जीवों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना, अधिकृत रूप से पालतू वन्य जीवों को भीड़-भाड़ अथवा ध्वनि प्रदूषित स्थल पर न लाये जाने का भी प्राविधान रखा गया है। राज्य सरकार ने इन वन्य जीवों के संरक्षण हेतु पहल करते हुए कहा है कि वन्य जीवों के संरक्षण सम्बन्धी अधिनियम/नियमावली के उल्लंघन किये जाने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिना छानबीन किये व तथ्यों को जाने समाचार का प्रकाशन न - एसपी

Posted on 28 February 2010 by admin

लखनऊ से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र में गलत समाचार प्रकाशन पर एसपी ने क्षोभ व्यक्त किया

28lmलखनऊ से प्रकाशित एक समाचार पत्र में एक लड़की के साथ दुराचार किये जाने व लावारिश हालत में पंचरास्ते के पास पड़े होने से सबçन्धत समाचार प्रकाशित किये जाने पर क्षोभ व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रवीर सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उक्त घटना पूरी तरह से गलत है। मुझे इस बात की दुज्ख है कि ऐसे समानित समाचार में बिना कोई छानबीन किये समाचारों का प्रकाशन किया जाना जहां उस समाचार पत्र की विEनीयता पर प्रश्र्नचिन्ह खड़ा कर दिया है, वहीं समाज में इसका गलत सन्देश भी गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि  यदि पुलिस गलत है तो आप अवश्य उसे उजागर करें, किन्तु बिना वजह के घटनाओं को प्रकाशित कर पुलिस को बदनाम करने का षडयन्त्र न करें। उन्होंने लड़की के साथ दुराचार किये जाने की गलत समाचार प्रकाशन पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि आप सभी लोग ऐसे लोग हैं जो किसी को ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं और नीच भी गिरा सकते हैं। आप पर लोगों को काफी भरोसा रहता है उस भरोसे को न तोड़ने दें। उन्होंने यह भी कहा गलत समाचारों को प्रकाशित करने वालों पर आप स्वयं लगाम लगायें जिससे भविष्य में उसकी पुनरावृçत्त न हे सके। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस गलत प्रकाश के विरूद्ध प्रेस परिषद व सबçन्धत पत्र के सपादक को पत्र लिखेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चन्द्रशेखर आजाद की अस्सीवी तिथि पर संगोष्ठी सम्पन्न

Posted on 27 February 2010 by admin

राष्ट्रीय जनतान्त्रिक क्रान्ति की धारा में जनमी चुगान्तर समित, अनुशीलन समित एवं बब्बर अकाली दल 1917 की सोवियत क्रान्ति के पश्चात लक्ष्य और सिद्धान्त का चिन्तन बढ़ा यहीं कारण है कि अमर शहीद शिरोमणि चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में हिन्दुस्तान रिपब्लिकन आर्मीZ बनी जिसने लगातार हमलों से ब्रिटिश साम्राज्यवादी शाषकों की चूल हिला दिया। लेकिन साम्राज्यवादियों की दलाली में लगे कांग्रेसियों, कम्युनिष्ठों, शोषलिष्टों ने विश्वासघात कर आजद सहित उनके तमाम साथियों को शहादत देनी पड़ी। परन्तु आज के भारत में बढ़ता हुआ धार्मिक आडम्बर के कारण उन्हें भी भूल गया है।

भारत की क्रान्तिकारी समाजवादी पार्टी (मा.-ले.) की जिला इकाई द्वारा जिला परिषद स्थित पार्टी कार्यालय पर शहीद शिरोमणि चन्द्रशेखर आजद के अस्सी वे. शाहदत दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता कोरी समाज के मण्डल अध्यक्ष आरपी कोरी एवं संचालन जिला मन्त्री दिनेश कुमार दूबे ने किया। संगोष्ठी के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव कामरेड वीआर तिवारी ने कहा शहीदों की शहादत का लक्ष्य अधूरा है। जब तक उनके सोंच का भारत नहीं बनता मनुष्य-मनुष्य के रक्त पर निर्भर रहेगा। जनक्रान्ति की मानवीय धारा से जुड़े शहीदों ने श्रम की सत्ता का सपना देखा था लेकिन तथाकथित आजाद भारत में ब्रिटिश साम्राज्यवाद के षडयन्त्र में फंसी कांग्रेस, कम्युनिष्ट समझौता करके देश को सम्प्रदावाद की दावाग्नि में धकेल दिया वही पूंजी की सत्ता कायम करके श्रमिक शोषित जनता का शोषण दोहन, उत्पीड़न आबाध गति से किया जा रहा है। उनके शहादत की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब भारत सहित पूंजी की सत्ता का ध्वंश और रक्षक राजयन्त्रों का उन्मूलन कर सारी दुनिया में श्रम की सत्ता कायम हो जाय। अध्यक्षता कर रहे कामरेड कोरी ने कहा कि शासकों के षडयन्त्र को समाज में उत्पन्न हुई जातियता, सम्प्रदायिकता एवं क्षेत्रियता की मधानता समाप्त कर कोरी समाज और आज की विभिन्न जातियों और श्रेणियों में बटा हुआ मजदूर वर्ग अपने अिस्त्तव से शासक शोषक वर्ग को चुनौती नही देता तब तक उसके जीवन में कोइ्र मूलभूत परिवर्तन नही होगा। यहीं पर आजाद के वह शब्द मूल्य से पहले कहा था कि “मिले गरीबों को रोटी तो मेरी जान सस्ती है´´ परन्तु रोटी के बजाए शासक शोषक वर्ग आतंकवाद और नक्सलवाद के नाम पर गोलियों की बौछार करा रहे हैं। उन्होनें संगोष्ठी में आये पार्टी के सदस्यों एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं का क्रान्तिकारी अभिवादन किया। इस अवसर पर वििश्ष्ठ वक्ता प्रमोद कुमार पाण्डेय, नितिन तिवारी, रमेश चन्द्र गौतम, मंगल पाण्डेय, राजनरायन पाठक, उमाशंकर त्रिपाठी एडवोकेट ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महंगाई पर एकजुट विपक्ष का स्वागत करेगी जनता

Posted on 27 February 2010 by admin

बजट आम जनता के साथ धोखा
विहारी बालिका प्रकरण मानवता को शर्मशार करने वाली
घटना सभ्य समाज के मंुह पर तमाचा

एतिहासिक मंहगाई की मार से त्रस्त आम जनता को राहत देने के स्थान पर डीजल व पेट्रोल की मूल्य वृद्धि करने वाले केन्द्रीय सरकार के बजट ने आम आदमी के साथ धोखा किया है।इसकी जितनी ही निन्दा की जाय कम है। जनता के साथ ही साथ किसानों को भी राहत नहीं देने वाला है। बेरोगारों के साथ भी न्याय नहीे किया गया है।  एक बेठक में जद यू के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि बजट के विरोध  में एक जुट संयुक्त विपक्ष की एकता का आम जनता स्वागत करेगी।जद यू की बैठक में पारित प्रस्ताव की जानकारी देले हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि चाहे केन्द्रीय शासन हो या राज्य सराकर या स्थानीय प्रशासन वर्तमान में सभी का कहर आम जनता को ही सहना पडे़गा, इस बिशम परिस्थित में विपक्ष का एक जुट होना एक शुभ संकेत है।जद यू के जिलाध्यक्ष ने घंटाघरं में प्राप्त नग्न पीड़ित विहारी बालिका के प्रकरण को मानवता को शर्मशार करने वाली घटना बताते हुए प्रशासनिक उपेक्षा को अक्षम्य एवं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा करार दिया है,जिसकी सभी उपस्थित पार्टीजनो ने अपनी सहमति व्यक्त किया है। उक्त बैठक में देवेन्द्र प्रताप, कप्तान दुबे, राजीव श्रीवास्तव, घनश्याम,अजय मिश्रा ,सुरेश सोनी,ओम प्रकाश पाल उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपराधी व अपराधी को बचाने वाला दोनों दडिण्त हों

Posted on 27 February 2010 by admin

दो दिन पूर्व नि:वस्त्र नाबालिक लड़की का चौक घंटाघर में मिलना और अªानन फानन में उसे उसके घर भेज देना आम जनमानस में काफी प्रतिक्रिया हो रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार गैंगरेप के बाद शहर के घण्टाघर इलाके में घ्ण्टो एक बालिका का नि:वस्त्र रहना, थाने जाने के बाद भी मेडिकल व मुकदमा न दर्ज करना सामाजिक एवं कानूनन अपराध है ऐसे में एैसे निन्दनीय कार्य करने वाले के फिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करना अपराध को बढ़ावा देना है। कई अविक्ताओं ने कहा कि नाबालिक को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जाना चाहिए और उस लड़की के अभिभावक को बुला कर उसको सुपुर्द करना चाहिए। जैसा कि सूत्र बताते हैं कि वह लड़की दुराचार की िशकार हुई थी और वह बार-बार किसी राजू नाम के लड़के का नाम ले रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नये बजट ने आम जनता की कमर तोड़ी

Posted on 27 February 2010 by admin

ताबड़तोड़ महगाई के कारण पहले से परेशान जनता को बजट में राहत देने की जगह उनके ऊपर और बोझ डाल देने वाला बजट पर अपनीप्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सदर विधायक अनूप सण्डा ने कडे़ शब्दों में निन्दा की है। श्री सण्डा ने केन्द्र सरकार द्वारा नये बतट पर एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उसे महगाई की आग में जलने वाला बजट बताया है। श्री सण्डा ने कहा कि यह साफ होता है कि यह सरकार आम जनता ,मजदूर और किसानों को तबाह कर देने की साजिश रच रही है। तेल के दाम बढ़ने से जहॉ एक ओर आदमी पर इसका सीधा असर पडे़गाही वहीं किसानो िी सिचाई पर भी इसका प्रभाव पडे़गा। इस सरकार को आम जनता के दुख दर्द से कोई वास्ता नहीे है। अब समय आ गया हे कि सभी पार्टियों को एक जुट हो कर इस सरकार को उखाड़ फेकना होगा।इसी परिपेक्ष्य में चिकित्सक डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तव ने कहा कि यह बजट आम जनता का बजट नही है।बसपा नेता अजीत श्रीवास्तव कायस्थ समाज भाई चारा समिति के अध्यक्ष ने कह कि यह बजट केवल कागजी खाना पूर्ति को पूरा करती है इससे गरीब जनता और गरीबों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रालोद कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठी चार्ज की भत्र्सना

Posted on 27 February 2010 by admin

राश्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामआसरे वर्मा ने जनपद कौशाम्बी में रालोद कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठी चार्ज की भत्र्सना करते हुए काह कि सरकार जनता की आवाज दबाकर अपने अत्याचार छिपाना चाहती है। 25 फरवरी को कौशाम्बी में राश्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता भूतपूर्व सिंचाई मन्त्री एवं एवं विधान परिशद सदस्य मुन्ना सिंह चौहान तथा युवा राश्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष, आरिफ अहमद के नेतृत्व में प्रदशZन करके यह मांग कर रहे थे कि महंगाई रोकी जाये एवं लॉक-अप से निकालकर सी0ओ0 मझनपुर द्वारा कैदियों की बर्बर पिटाई की जांच की जाये।

राश्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनपद कौशाम्बी के मुख्यालय मंझनपुर चौराहे की ओर बढ़ रहे थे। जैसे ही चौराहे पर पहुंचे मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने एकदम बिना कुछ पूछे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ लूटपाट तक शुरू कर दी। उनके कीमती सामानों एवं रूपया पैसों को लूट लिया। बिना महिला पुलिस को बुलाये हुए महिलाओं को भी पुरूश पुलिस कर्मचारियों द्वारा मारा-पीटा गया एवं लूट-पाट व अभद्र व्यवहार किया गया। अधिकारियों ने अपने जुल्म और उत्पीड़न पर पर्दा डालने के लिए कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराओं में झूठे एवं मनगढ़न्त मुकदमें दर्ज कर दिये कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराओं में झूठे एवं मनगढ़न्त मुकदमें दर्ज कर दिये कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिसियां छापे का सिलसिला कायम है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in