Archive | राज्य

राष्ट्रीकृत बैंकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ही खाते खोले जायें - इन्द्रजीत सरोज

Posted on 03 May 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार बी.पी.एल. सूची 2002 में अंकित गरीब परिवारों के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के समस्त वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन योजना से आच्छादित करने हेतु कटिबद्ध है। इस योजना के लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया में बिचौलियों एवं दलालों की भूमिका को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से गत वर्ष वृद्धावस्था
पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन कराया गया जिसमें मृत और अपात्र लाभार्थी भी पाये गये हैं, उनकी जगह नये
लाभार्थियों के चयन करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह जानकारी समाज कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा कृषि विपणन मन्त्री श्री इन्द्रजीत सरोज ने दी है।
उन्होंने बताया कि सत्यापन में पाये गये मृत एवं अपात्र लाभार्थियों का नाम सूची से हटाकर उनके स्थान पर नये
लाभार्थियों का चयन करने के निर्देश सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को दिये गये हैं। इस योजना के
अन्तर्गत बी.पी.एल. सूची 2002 में अंकित परिवारों के 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों का चयन किया जाये,किसी भी दशा में मानक का उल्लंघन नहीं होने पाये।

उन्होंने बताया कि नये लाभार्थियों के चयन में बी.पी.एल. सूची का क्रमांक दर्ज करना आवश्यक है जिसका मिलान
करने के पश्चात ही जिला समाज कल्याण अधिकारी मांग पत्र निदेशालय को उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि
वृद्धावस्था पेंशन योजना  के अन्तर्गत चयनित नये लाभार्थियों के आवेदन पत्र, खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से बन्द लिफाफे में जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यालय में एक रजिस्टर बनाकर तिथिवार प्राप्त आवेदन पत्रों का अंकन करना आवश्यक है। समस्त जिलों में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के बारे में ओ0ए0पी0 रजिस्टर संख्या-8 रखा जायेगा जिसमें सभी
पेंशननरों का अंकन होगा।

श्री सरोज ने बताया कि समस्त जिला समाज कल्याण अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि पेंशन लाभार्थियों के खाते राष्ट्रीयकृत बैंक तथा क्षेत्रीय ग्रामीण बैक में ही खुलवाये जायें और यदि किसी लाभार्थी का खाता सहकारी समितियों, मिनी बैंकों तथा निजी बैंकों आदि में हों तो उनके खाते भी राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में
अभियान चलाकर एक माह के अन्दर हस्तान्तरित करवा दिये जायें।

उन्होंने बताया कि इस अवधि के बाद यदि किसी लाभार्थी के खाते में त्रुटि होने अथवा अन्यत्र खाता पाये जाने पर
सहायक विकास अधिकारी एवं ग्राम्य विकास अधिकारी (स0क0) पूर्ण रूप से दोषी होंगे और उनके विरूद्ध कठोर
कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि ओ0ए0पी0 रजिस्टर संख्या-8 सुचारू रूप से कार्यालय में रखा जायेगा और इसे अद्यावधिक रखने की जिम्मेदारी सम्बंधित सहायक के साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारियों की होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वर्ष 2010-11 में लगभग 600 करोड़ रूपये के वित्त पोषण का प्रस्ताव - गोविन्दन नायर

Posted on 03 May 2010 by admin

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा उ0 प्र0 के सहकारिता विभाग को वर्ष 2009-10 में 250 करोड़ रूपये का वित्त पोषण किया गया

लखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम वर्ष 2010-11 में लगभग 600 करोड़ रूपये का वित्त पोषण करेगा। गत वित्तीय वर्ष में निगम ने 250 करोड़ रूपये का सहयोग दिया था।
यह जानकारी राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री गोविन्दन नायर ने देते हुये बताया है कि
सहकारी क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर एन0सी0डी0सी आर्थिक सहायता ऋण/अनुदान के रूप में देता है। उन्होंने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत पी0सी0एफ0 को गेहूं खरीद हेतु 300
करोड़ रूपये निगम द्वारा दिये जाने का प्रस्ताव है। प्रदेश स्थित चीनी मिलों की स्थापना तथा आधुनिकीकरण
हेतु एन0सी0डी0सी0 धन देता है। पी0सी0एफ0 को व्यवसाय में वृद्धि, गोदाम एवं शीतगृह के निर्माण हेतु धन तथा
प्रदेश की 11000 सहकारी समितियों को व्यवसाय वृद्धि हेतु एन0सी0डी0सी0 मार्जिन मनी देता है।

श्री नायर ने बताया है कि कमजोर वर्गों के लोगों के लिए संचालित योजनाएं जैसे मत्स्य पालन, डेयरी, पशुधन,
कुक्कुट पालन, हथकरघा आदि हेतु निगम आर्थिक सहयोग प्रदेश सरकार के माध्यम से देता है। जिला सहकारी बैंक, उ0 प्र0 सहकारी बैंक एवं सहकारी ग्राम विकास बैंक के कम्प्यूटरीकरण हेतु भी एन0सी0डी0सी0 धन दे रहा है।
समेकित सहकारी विकास परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में कृषि एवं कृषि पर आधारित उद्योगों, गैर कृषि कुटीर उद्योगों के विकास के लिए 4-5 वर्ष में परियोजना के क्रियान्वयन हेतु एन0सी0डी0सी0 धन दे रहा
प्रबन्ध निदेशक श्री नायर ने बताया कि सहायता का पैटर्न ऋण एवं अनुदान पर आधारित है। शीर्ष सहकारी संघोें
में टेक्निकल एवं प्रमोशनल सेल की स्थापना करने 100 प्रतिशत अनुदान का प्राविधान है। एन0सी0डी0सी0 उन सहकारी समितियों को सीधे वित्त पोषित भी करता है, जो तीन वर्ष से अधिक से कार्यरत है तथा समिति को पिछले 3 वर्षो में नकद हानि न हुई हो तथा तीन वर्षो में से कम से कम दो वर्षो में शुद्ध लाभ हुआ हो। श्री नायर ने उत्तर प्रदेश के
सभी सहकारी संस्थाओं से अपील करते हुए कहा है कि सहकारिता को सुदृढ़ बनाने के लिए एन0सी0डी0सी0 को अधिक से अधिक प्रस्ताव भेंजें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय बचत योजना में 240 प्रतिशत शुद्ध जमा - अग्रवाल

Posted on 03 May 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय बचत योजना के अपर निदेशक श्री अजय अग्रवाल ने बताया है कि वित्त वर्ष 2009-10 में राष्ट्रीय बचत योजना का कुल वार्षिक लक्ष्य रू0 2600 करोड़ निर्धारित रहा, इसके अनुपात में 31.03.2010
तक कुल रू0- 6250 करोड़ शुद्ध जमा किया गया। यह लक्ष्य का 240 प्रतिशत है। इस योजना में मण्डल एवं जनपदों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले झॉसी (299.98 प्रतिशत ) लखनऊ (297 प्रशित) एवं बरेली
(277.49 प्रतिशत) है। इस प्रकार जनपदों में झांसी (375 प्रतिशत) सीतापुर 355 प्रतिशत तथा बरेली 340
प्रतिशत प्राप्त कर अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य पूरा किया गया श्री अग्रवाल ने बताया है कि प्रदेश 71 जनपदों
तथा 18 मण्डलों में राष्ट्रीय बचत योजना में अधिकतम 375 प्रतिशत तथा न्यून्तम 109 प्रतिशत शुद्ध जमा
हुआ है।

इस योजना मे शामिल बचत विभाग के अधिकारियों तथा अभिकर्ताओं को वर्ष 2010-11 में प्रमाण
पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित भी किया जाएगा। श्री अग्रवाल द्वारा वर्ष 2010-11 का राष्ट्रीय बचत का लक्ष्य रूपये 4200 करोड़ निर्धारित भी करते हुए अभी से राष्ट्रीय बचत के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देंश विभागीय अधिकारियों को दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संस्था वनागंना ने छ: दिवसीय प्रशिक्षण दिया

Posted on 02 May 2010 by admin

चित्रकूट (ब्यूरो) महिलाओं के अधिकारों के लिए लडने की पहचान बनाने वाली संस्था वनागंना ने छ: दिवसीय प्रशिक्षण देकर अन्य संस्थाओं को भी महिलाओं के हक की खातिर लडने के लिए कमर कसा दिया है। इस आवासीय प्रशिक्षण में कई संस्थाओं के 50 कार्यकर्ता साथियों ने सफल प्रशिक्षण प्राप्त किया।

उक्त जानकारी वनांगना की प्रशिक्षिका ममता सोनी ने दी । उन्होनें बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उददेश्य महिलाओं व दलितों के मुददे सामने आने पर हम उस मुददों को कैसे सम्बोधित करें। जातीय व लिंग आधारित व्यवस्थाए किस प्रकार से समाज को प्रभावित करती हैं। इस मुददे पर कार्यकर्ताओं की समझ का खुलासा करते हुए उन्हें नेतृत्व व निर्णय की भूमिका में आगे लाने का प्रयास किया गया है। ताकि प्रशिक्षण के पश्चात अपनी अपनी संस्था में कार्यकर्ता प्रभावी तरीके से आगे ले जा सकें। इस प्रशिक्षण में उक्त समझ को और बेहतर बनाने के लिए देश विदेश का तजुरबा हासिल मशहूर प्रशिक्षिका माधुरी कुकरेजा ने जातीय पहचान,जातिगत इतिहास और पित्तसत्ता से जुडाव तथा जातिगत राजनीति की समझ कार्यकर्ताओं के अन्दर पैदा की। अनेक तरीकों से प्रतिभागियों को समझा कर उसी समय उनकी प्रतिभा का परखा गया है। निरन्तर दिल्ली से आयीं प्रशिक्षिका पूिर्णमा ने बहुत बेहतर तरीके से जाति और शिक्षा का जुडाव एवं जातिऔर यौनिकता पर सत्र चलाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को वाद विवाद एवं तर्क वितर्क के माध्यम से एक दूसरे के अन्दर समझ पैदा करने का सफल तरीका अपनाया गया। पुश्पा,रातरानी वनांगना से प्रशिक्षिका के रूप् में जुडीेंं।

प्रगति माध्यम समिति की कार्यकर्ता रूपाली श्रीवास्तव ने माधुरी दीदी व ममता दीदी के द्वारा प्रशिक्षण देने की शैली की सराहना करते हुए कहा कि जो हमे प्रशिक्षण में सिखाया गया है हमें हमेशा याद रहेगा और हम कभी भी उसे नहीं भूलेगेंं। उक्त प्रशिक्षण में डग नेटवर्क लखनउ, एक्शन एड छतरपुर,संकल्प सा0संस्थान जौनपुर,अस्तित्व सामाजिक संस्थान सहारनपुर, प्रगति माध्यम समिति चित्रकूट,सहयोगी ग्रामीण वि0संस्थान कानपुर,सहजनी शिक्षण केन्द्र ललितपुर,खबर लहरिया चित्रकूट,सनतकदा लखलउ,महिला समाख्या चित्रकूट एवं बान्दा नरैनी,अर्तरा,बदौसा,भरतकूप,कर्वी रैपुरा,मानिकपुर आदि संगठनों के साथी शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नि:शुल्क हुआ इलाज

Posted on 26 April 2010 by admin

rt34कुशभुवनपुर सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय कथा  में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प सुबह आठ बजे से दो बजे तक चला। जिसमें दो सौ सैन्तालिस मरीजों के स्चास्थ्य परीक्षण में जनपद के चिकित्सकों का योगदान रहा। नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प में डा0 शिश सिंह, डा0 एस0 के0 वर्मा, डा0 एस0 पी सिंह, डा0 सुधीर सिंह, डा0 आर0 एन0 सिंह आदि ने अपना अमूल्य योगदान दिया। िशविर को िशप्ला के मुकेश द्विवेदी, सुभाश पाण्डेय, अशोक सिंह, सन्दीप बरनवाल आदि ने अपने अथक परिश्रम से सफल बनाने में पूर्ण योगदान दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सांसों का क्या भरोसा रूक जाए कब कहॉ पर - रामायणी

Posted on 26 April 2010 by admin

rt13कुशभुवनपुर सामाजिक  सेवा संस्थान द्वारा  आयोजित सात  दिवसीय संगीतमय कथा के छठवें दिन देवेश शास्त्री ने श्रोताओं को प्रेम के महत्व को बतलाते हुए कहा कि `मिलहिं न रघुपति बिनु अनुरागा Þ:अनुराग से परमात्मा का साक्षात्कार होता है क्यों कि सीता जी ने गौरी का पूजन अनुराग से किया ,तो प्रभु राम मिल गये `पूजा कीन्ह अधिक अनुरागा, निज अनुरूप सुभग वर मांगा`। अवध को बैराग्य, काशी को ज्ञानधाम एवं जनकपुरी को भक्तिधाम कहा गया है। श्री रामायणी ने बतलाया कि प्रेम कें अभाव में प्रभु का साक्षात्कार नहीं हो सकता । श्री बम -बम महराज ने कृश्ण सुदामा प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा ने प्रेम से अपने प्रभु को तीन मुट्ठी टूटा चावल ही दिया था जिसके बदले भगवान ने उन्हें दो लोकों का स्वामी बना दिया।वहीं प्रेम दास रामायणी ने` `बरबस राम सुमन्त पठावा ` चौपाई की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि  श्रीराम के प्रेम में कोल ,  भीलों , किरात आदि बनवासी भी मगन हो गये थे। कथा में आगे जब उन्होनें `जब-जब राम अवध सुधि करहीं ,तब-तब वारि बिलोचन भरहीं` rt13चौपाई की व्याख्या की तो पांण्डाल में बैठे प्रत्येक श्रोता की आंखों में ऑसू आ गये। श्री रामायणी ने जब भजन ` सॉसों  का क्या भरोसा रूक जाए कब कहॉ पर ,चुन ले गुणों के मोती बिखरे जहॉ- जहौं पर गाया` तो श्रोता मन्त्र मुग्ध हो गये। कथा में मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक रेलवे नई दिल्ली देव मणि द्विवेदी , पंकज श्रीवास्तव आयकर आयुक्त कानपुर, पं0 ज्ञान प्रकाश शुक्ल, आर0 के0 सिंह सी0ओ0, बाबू रवि शंकर एडवोकेट, राम िशरोमणि वर्मा, सुशील त्रिपाठी, शिवा कान्त मिश्र, राजेन्द्र कुमार यादव , अनिल मिश्र, केश कुमार मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, जय नाथ मिश्र,अशोक मिश्र आदि ने व्यास पीठ की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्ंाक्रमण के दौर से गुजर रहा कायस्थ समाज

Posted on 26 April 2010 by admin

rt5म्न्दिर निर्माण में गबन और चन्दे के लाखों रूपये के घपले का मामला गरमाया
•    असली कौन नकली कौन की पहचान कराने के लिए की प्रेस वार्ता

वर्तमान परिवेश में लिप्शा- स्वार्थ और धन लोलुपता की चकाचौंध में  जनपद की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कतिपय नेताओं की कारगुजारियों के कारण  संगठन संक्रमण के दौर से गुजर रहा है, इससें जिले के कायस्थ काफी आहत हैंं डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तप और अशोक लाल एक दूसरे को फर्जी व संगठन का धन डकारने जैसे आरोपों से नवाज रहे है, और स्वयं को संगठन का जिलाध्यक्ष साबित करने की तमाम कोिशश कर रहे हैं। जिससे जिले की अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की छीछालेदर हो रही है और लोग शीशZ नेतृत्व पर टिप्पणी कर रहे हैं। प्रदेश सचिव अरविन्द श्रीवास्तव अशोक लाल को जिलाध्यक्ष बता रहे हैं। वहीं  प्रदेश  महामन्त्री डा0 रमेश श्रीवास्तव डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष  और अशोक लाल को कायस्थ चेतना यात्रा का संयोजक बताते हुए डा0 डी0 सी0 श्रीवास्तव को तटस्थ बता रहे हैं। बहरहाल यह चेतना यात्रा कायस्थों को जगाने निकली है किन्तु यहॉ कायस्थ एक अन्धेंरे कुंए में डूबता हुआ नज़र आ रहा है जिसे जिले में अपने मुखिया को तलाशने में परेशानी हो रही हैं । आज अलग-अलग प्रेस वार्ता के दौरान दोनों नेता स्वयं को असली और दूसरे को नकली साबित करने में जुटे रहे। वहीं कुछ संभ्रान्त कायस्थ इस पर मौन रहे । फिलहाल प्रदेश इकाई और राश्ट्रीय कार्यकारिणी के नेताओं की स्थित दिग्भ्रमित करने वाली है जिससे जिलेे के कायस्थ आहत हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कायस्थ चेतना यात्रा आज

Posted on 26 April 2010 by admin

रथ यात्रा का होगा जोरदार स्वागत

rt4अखिल भारतीय कायस्थ परिचारों में चेतना एवं एकता की भावना को बल प्रदान करने के उद्देश्य से ( कायस्थ चेतना यात्रा) का आयोजन किया गया है। चेतना यात्रा सिद्धार्थ नगर से प्रारम्भ होकर विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए 26 अप्रैल दिन में 10 बजे सोमवार को जनपद में प्रवेश करेगी। यात्रा का नेतृत्व चि0 ए0 के0 श्रीवास्तव व जोनल प्रभारी चि0 रमेश लाल श्रीवास्तव करेंगे। यात्रा का स्वागत एवं पूजन प्रात: 10 बजे कोयरीपुर िशवाला, 11 बजे चॉदा चौराहा, 12 बजे रानीपुर कायस्थ थाना  एवं 2 बजे मुंशीगंज,( अमेठी) एवं शायं 5 बजे स्थानीय सभागार में होगा तथा वहीं एक स्भा का भी आयोजन किया गया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष एवं महामन्त्री ने समस्त कायस्थ परिवारों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सभागार में पहुंच कर चेतना यात्रा को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सु0 ज0 ए0 करेगा दिवंगत पत्रकारों का सम्मान

Posted on 26 April 2010 by admin

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मेलन में होगा सम्मान समारोंह

हिन्दी पत्रकारिता दिवस आगामी 30 मई ेको यहॉ स्थानीय प्रेस क्लब में सुलतानपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के त्तवावधान में पिराट पत्रकार सम्मेलन का इआयोजन किया गया है। जिसमें जिले के वरिश्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान जिले के दिवंगत उन पत्रकारों के नाम से दिया जायेंगे। इसके अलावा दिवंगत पत्रकारों के परिजन को भी कार्यक्रम मतें आमन्त्रित किया जाएगा। इस परम्परा का शुभारम्भ होने से जिले के पत्रकारों का उत्साह बढ़ेगा। इसके अलावा प्रकािशत हो रही संगठन की स्मारिका में दिवंगत पत्रकारों के विस्मरण पर भी विचार किया जायेगा। पत्रकार को सम्मेलन को लेकर तैयारियॉ चरम पर हैं। इसे लेकर संगठन के कार्यालय पर एक बैठक की गई जिसमें इस विशय पर निर्णय किया गया हें बैठक की अध्यक्षता डा0 अवधेश शुक्ल ने किया। जिसमें अम्बरीश मिश्र, जितेन्द्र श्रीवास्तव, इन्द्रजीत तिवारी, अवधेश  गुप्ता, राकेश शर्मा , इिम्तयाज रिजवी, दीपक श्रीयास्तव सहित दर्जनापें पत्रकार उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अमीनो ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

Posted on 26 April 2010 by admin

उ0 प्र0 राजस्व संग्रह अमीनों की जिला संघ की शाखा ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सम्बोधित अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिया ।

संग्रगह अमीनों ने लिखित ज्ञापन में मांग किया है कि एक मांग पत्र पूर्व में दिनांक 9 अप्रैल को ही दिया जा चुका है और उसमें समस्याओं के निस्तारण का समय 23 अप्रैल तक दिया गया था। परन्तु समस्याओं का निस्तारण अभी तक नहीें हो सका है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज जनपद के सभी संग्रह अमीनों नें जुलूश कर शक्ल में तहसील से जिला कलेक्ट्रेट तक आए और अपनी समस्याओं की निस्तारण के बाबत ज्ञापन दिया। प्रमुख मांगों में प्रथम प्रोन्नत वेेतन मान के भुगतान , ज्येश्ठता सूचीका पालन शीघ््रा हो आदि समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में लिखा है कि 26 तारीख से सभी जनपद के संग्रह अमीन उक्त समस्याओं के निस्तारण तक सभी सदस्य अपनी तहसीलों में उपस्थित रहकर 10 बजे से 5 बजे तक धरना देंगें। जिले के पदाधिकारी अपनीर तहसीलों में रहकर जिले की समीक्षा रिपोर्ट भेजेंगें। यह कार्यक्रम उपरोक्त दोनों समस्याओं के निस्तारण होनेउ तक जारी रखेंगें। अन्त में मिांग करते हुए कहा है कि हमारी मांगों का आकलन करते हुए सहानुभूत पूर्वक विचारोपरान्त  बकाए का भुगतान व  ज्येश्ठता सूची भेजने पर कार्यवाही करें अन्यथा आन्दोलन का पूर्ण दायित्व प्रशासन का होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in