Archive | राज्य

वर्तमान सरकार आम जनता को गुणात्मक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध - अनन्त कुमार मिश्रा

Posted on 19 May 2010 by admin

नवनियुक्त चिकित्साधिकारी गुणात्मक चिकित्सा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण दायित्व निभायें-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री

नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निदेशक, प्रशासन की अध्यक्षता में समिति गठित

नवनियुक्त चिकित्सकों की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री श्री अनन्त कुमार मिश्रा ने कहा है कि चिकित्सा सेवा राज्य की सबसे पुरानी एवं सम्मानित सेवा है। सरकारी सेवा में नियुक्त चिकित्सकों को समाज में जितना सम्मान मिलता है उतना निजी क्षेत्र में काम करने वाले चिकित्सकों को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सा सेवाओं से जुड़ने वाले नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर रहकर लोगों को गुणात्मक चिकित्सा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाना होगा, जिससे इस सेवा का मान और बढ़ सके। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा कार्य करने वाले चिकित्सकों को पूर्ण संरक्षण देगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री श्री अनन्त कुमार मिश्रा ने नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय के निदेशक, प्रशासन की अध्यक्षता में पॉच सदस्यीय समिति गठित की है, जो इन चिकित्साधिकारियों से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों में इंगित समस्याओं का परीक्षण कर उनका परिणामपरक समाधान करेगी। उन्होंने चित्रकूटधाम मण्डल के अपर निदेशक को निर्देश दिए कि वे नवनियुक्त चिकित्सकों के योगादान में बाधा डालने वाले दो लिपिकों को तत्काल स्थानान्तरित करें। फैजाबाद के मुख्य चिकित्साधिकारी को भी चिकित्सकों के योगदान में बाधा डालने वाले लिपिकों को चििन्हत कर स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए गये है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री आज यहॉ कानपुर रोड़ स्थिति सिटी मान्टेसरी स्कूल के सभागार में नवनियुक्त चिकित्सकों की एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार आम जनता को गुणात्मक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है। आम जनता का सरकारी अस्पतालों में विश्वास बढ़ा है, यही कारण है कि वर्ष 2009 में प्रदेश के अस्पतालों में 614.32 लाख लोगों का ओ0पी0डी0 में इलाज किया गया, जबकि वर्ष 2007 में ओ0पी0डी0 में मरीजों की संख्या 422.22 लाख थी। इसी प्रकार इनडोर मरीजों की संख्या वर्ष 2009 में 47.41 लाख हो गई है। इसी प्रकार वर्ष 2006 की अपेक्षा मरीजों की संख्या में 247 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

श्री अनन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1000 से अधिक ऐसे डाक्टरों को सेवा से निकालने का साहसिक कार्य किया है, जो वर्षो से अपनी ड्यूटी से अनुपस्थिति चल रहे थे। इस कार्य में पी0एम0एस0 एशोसियेशन ने भी पूरा सहयोग दिया। राज्य सरकार ने चिकित्सा सेवा संवर्ग के अन्तर्गत कैडर मर्जर के बाद 4107 चिकित्सकों को पदोन्नति दी जो किसी भी पूर्ववर्ती सरकार द्वारा नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों के रिक्त पदों की भर्ती के लिए 5511 पदों का अधियाचन भेजा गया है, जो ऐतिहासिक कार्य है। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में उपलब्ध सभी 13000 पदों को भरने के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में प्रयास जारी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि चिकित्सक विभाग का आईना है जिसके ऊपर विभाग की छवि निखारने का दायित्व है। उन्होंने विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नवनियुक्त चिकित्सकों का मार्गदशZन करें। मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों से अपेक्षा कि उनकी तैनाती के जनपदों में जिन नवनियुक्त चिकित्सकों ने अभी तक योगदान नहीं किया है वे उनसे सम्पर्क कर उन्हें सेवा में योगदान के लिए प्रेरित करें तथा सी0एम0ओ0/सी0एम0एस, नये चिकित्सकों को यथोचित सम्मान, कार्यसम्पादन में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन दें क्योंकि नये चिकित्सक ही उनके अस्पतालों की छवि निखारने में साधक बनेगे। उन्होंने कहा कि एक माह बाद दो-दो मण्डलों के अपर निदेशकों एवं विभागीय अधिकारियों तथा नवनियुक्त चिकित्सकों के साथ पुन: चर्चा कर स्थिति का आकलन करेंगे।

श्री मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त चिकित्सक अपने तैनाती स्थल पर कार्य करके आम जनता का विश्वास जीतेंगे। उन्होंने कहा कि नये चिकित्सकों को उनके दायित्व निर्वहन में वरिष्ठ चिकित्सकों तथा विभागीय अधिकारियों का पूर्ण संरक्षण एवं सहयोग मिलेगा।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रमुख चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री प्रदीप शुक्ला ने कहा कि सरकार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति सकरात्मक रूख अपनाते हुए इसके विस्तार की दिशा में काफी ठोस कदम उठाये है। 140 अस्पतालों को अपग्रेड किया गया है तथा मॉनीटरिंग सिस्टम में क्लीनकल टारगेट निर्धारित किए गये है।

सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री पी0के0सारंगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नये चिकित्साधिकारियों की कार्यशाला एक अभिनव प्रयोग है। उन्होंने आशा व्यक्त की सी0एम0ओ0/सी0एम0एस चिकित्सा परिवार से जुड़ने वाले नये चिकित्सकों का मार्गदर्शन कर उनका मनोबल बढायेंगे। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा0आर0आर0भारती ने कहा कि चिकित्सा सेवा प्रदेश की पुरानी सम्मानित सेवा है जिसमें कार्यरत चिकित्सकों ने अपने कार्यों से देश-विदेश में काफी नाम कमाया है। इससे पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपने बच्चे से ज्यादा उसकी तस्वीर को सम्भालें

Posted on 19 May 2010 by admin

चित्रकूट-जब आप का बच्चा पैदा हो तब से लेकर हर  माह उसकी फोटो जरूर निकलवा कर रखे क्यो  कि यदि दुर्भाग्य से आप का बच्चा गुम हो गया तो पुलिस बिना उसकी फोटो के आप की गुमशुदगी की रिर्पोट नही लिख सकेगी।

उक्त जानकारी का खुलासा उस समय हुई जब ग्राम तरौंहा निवासी मुतीबुन निशा बेवा मरहूम जफर खान फरासन टोला इमाम बाडा के पास जिला चित्रकूट अपने नाबालिग बेटे साहिल खा उर्फ बॉबी उम्र 13 साल  की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने कोतवाली कर्वी गई। डयूटी मे तैनात  मुन्शी ने विना फोटो के उनकी प्रथम सूचना लेने से मना कर दिया। बच्चे के गम में दुखी मुतीबुन निशा वापस अपने घर आयीं और फोटो तलाशी और स्टूडियों से 5 फोटो पास पोर्ट साइज और एक पोस्ट कार्ड साइज बनवाकर दी फिर भी डयूटी पर तैनात मुन्शी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट का प्रार्थना पत्र नही लिया परन्तु कोतवाली प्रभारी चन्द्रधर गौड की मदाख्लत से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो सकी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पत्थरों के साथ हल्की बारिश हुई

Posted on 19 May 2010 by admin

चित्रकूट - अचानक हुई बर्फ के पत्थरों की बारिश से जनजीवन थोडी देर के लिए थम सा गया था। पत्थर गिरने से ब्यस्त सडक भी सूनसान हो गई । लोक निमार्ण विभाग कार्यालय के सामने नीम का पेड गिरने से रास्ता जाम हो गया और कोई अनहोनी होने से टल गई।

बुधवार की शाम 4 बजे अचानक आसमान से बर्फ के पत्थर गिरने लगें। राहगीरो ने पत्थरों की मार से बचनें के लिए जहां जगह पायी शरण ली। पत्थरों की गिरने की रफतार इतनी तेज थी कि कुद वाहनों के शीशे चकना चूर हो गये। सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने एक पुड गिर गया जिससे कार्यालय का रास्ता बन्द हो गया। एक नीम का पेड बस स्टैन्ड के पहले गिर गया जिससे भी कोई अनहोनी होने से बच गई। सब्जी के थोक व फुटकर व्यवसायी मोहम्मद शफी ने पत्थरों की रफतार के बारे में बताया कि ह दूकान के अन्दर बैठे थे और एक पत्थर उनके पैर में लगा तो ऐसा लगा कि किसी ने गोली मार दी हो। अजय रिछारिया ने बताया कि पत्थर देख कर छोटे बच्चे डर गये और सहम गये। कुछ लोगों का कयास है कि अब मोसम खुशगवार हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के 18 जनपदों में नेशनल बैम्बू योजना कार्यान्वित

Posted on 18 May 2010 by admin

योजना के अन्तर्गत वन कर्मचारियों एवं किसानों को प्रशिक्षण

लखनऊ -  प्रदेश में नेशनल बैम्बू योजना के अन्तर्गत वन क्षेत्रों में जिला वन विकास अभिकरण तथा गैर वन क्षेत्रों में जिला बांस अभिकरण के माध्यम से बांस सम्बर्धन की योजनाएं चलाई जा रही है।

योजना के प्रमुख कार्यों में सेन्ट्रलाइज्ड नर्सरी, बांस वृक्षारोपण कार्यशाला का आयोजन, मौजूद बांस क्षेत्रों का संवर्धन तथ वन कर्मचारियों व किसानों को प्रशिक्षित किया जाना है। निजी क्षेत्रों में भारत सरकार द्वारा बांस नर्सरी स्थापना, बांस वृक्षारोपण हेतु निर्धारित मानक तक सिब्सडी दी जाती है।

प्रदेश में नेशनल बैम्बू योजना इलाहाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, ओबरा, जौनपुर, महोवा, चित्रकूट, ललितपुर, सीतापुर, बारावंकी, बलिया, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत सामाजिक वानिकी, रामपुर व शिवालिक (सहारनपुर) वन प्रभागों में कार्यान्वित की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के लिए 42,000 करोड़ रूपये की वार्षिक योजना अनुमोदित

Posted on 18 May 2010 by admin

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने केन्द्रीय योजना आयोग के साथ आज नई दिल्ली में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की वार्षिक योजना 2010-11 के आकार के सम्बन्ध में व्यापक विचार-विमर्श किया। इस बैठक के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की योजनाओं के वित्त पोषण के लिए 42 हजार करोड़ रूपये से अधिक के संसाधन आंकलित किये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया कि विभिन्न कार्यक्रमों में मांगी गई धनराशि का पूर्ण औचित्य है। इस पर योजना आयोग ने विस्तृत चर्चा के बाद प्रदेश के लिए 42,000 करोड़ रूपये की वार्षिक योजना अनुमोदित की।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर अपेक्षित संसाधन उपलब्ध कराने की अपेक्षा की जाती रही है। साथ ही पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की गई थी, लेकिन भारत सरकार ने अभी तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश को भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित कार्यक्रमों में अपेक्षित अंश उपलब्ध नहीं हो रहा है। ऋण माफी के मद में जहॉ एक ओर केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2008-09 में 1063.91 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत ही नहीं की गई है, वहीं दूसरी ओर 2009-10 के राजस्व में कटौती कर ली गई है तथा कोई धनराशि स्वीकृत नहीं गई गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय औद्यानिक मिशन के अन्तर्गत वर्तमान में प्रदेश के 45 जनपद आच्छादित हैं। केन्द्र सरकार से अवशेष 26 जनपदों को भी आच्छादित करना चाहिए।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि ए0आई0बी0पी0 योजना में पिछले वर्षो के अन्तर्गत व्यय की गई धनराशि के सापेक्ष 162 करोड़ रूपये की प्रतिपूर्ति अभी तक नहीं की गई है और बुन्देलखण्ड तथा विन्ध्याचल प्रदेश की परियोजनाओं को सूखाग्रस्त क्षेत्र की परियोजना में लेते हुए राज्य सरकार को अन्य प्रदेशों की भान्ति 90 प्रतिशत अनुमन्य अनुदान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरयू तथा शारदा सहायक परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजनाओं के रूप में घोषित किया जाये तथा केन्द्र सरकार अन्तर्राज्यीय नवीन जसराना सिंचाई परियोजना (उत्तराखण्ड) तथा कनहर सिंचाई परियोजना का तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित करे। इसके अलावा केन्द्र सरकार द्वारा मिर्जापुर, सोनभद्र तथा बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी विकास खण्डों को डीपीएपी ब्लाक घोषित किया जाना चाहिए।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि 12वीं पंचवार्षिय योजना में स्थापित किये जाने वाली ऊर्जा परियोजनाओं हेतु कोल लिंकेज तथा कोल ब्लाक के आवंटन की कार्यवाही भारत सरकार के कोयला मन्त्रालय द्वारा की जानी चाहिए। इसके अलावा 1,27,000 बस्तियों को, जो विद्युतीकरण के लिए अवशेष हैं, उन्हें 2012 तक पूर्ण करने हेतु भारत सरकार प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार में लिम्बत 228.07 करोड़ रूपये के प्रतिपूर्ति दावे को यथाशीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए तथा निराश्रित पेन्शन तथा विकलांग पेंशन की योजनाओं में बीपीएल सूची 2002 की बाध्यता को समाप्त किया जाना चाहिए तथा ताकि अधिक से अधिक लोग लाभािन्वत हो सकें।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 को प्रदेश में लागू किये जाने के लिए प्रतिवर्ष लगभग 20,000 करोड़ रूपये की अतिरिक्त आवश्यकता राज्य को है, जिसके लिए केन्द्र को संसाधन उपलब्ध कराने होंगे। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति के बदले भारत सरकार से विगत वर्षो की लगभग 2059 करोड़ रूपये की धनराशि भारत सरकार से प्राप्त होनी शेष है। इस धनराशि को शीघ्र अवमुक्त किये जाने का अनुरोध किया गया।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2009-10 में योजना आयोग द्वारा अनुमोदित वार्षिक योजना 39 हजार करोड़ रूपये के सापेक्ष 37,161 करोड़ रूपये व्यय किये हैं, जो योजना का 95.3 प्रतिशत है। इस प्रकार भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये परिव्यय का लगभग पूरा उपयोग किया गया है। उन्होनें कहा कि वर्ष 2008-09 में प्रदेश की विकास दर 7.2 प्रतिशत अनुमानित थी, जबकि देश की विकास दर 6.7 प्रतिशत अनुमानित है। वर्ष 2009-10 के अिग्रम अनुमानों के आधार पर प्रदेश की विकास दर 6.6 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह विकास दर 7.2 प्रतिशत है।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि वर्ष 2008-09 में प्राथमिक सेक्टर के अन्तर्गत प्रदेश की विकास दर 4.9 प्रतिशत अनुमानित है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.8 प्रतिशत आंकलित की गई है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में कृषि के विकास के लिए बुन्देलखण्ड क्षेत्र में 551.91 करोड़ रूपये तथा पूर्वांचल क्षेत्र में 57.26 करोड़ रूपये व्यय किये जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं संवर्गीय क्षेत्र के विकास को वरीयता प्रदान करने के परिणाम अब परिलक्षित होने लगे हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अन्तर्गत गत वर्ष 5906 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं, जो देश के सभी राज्यों से अधिक है। जिसके फलस्वरूप राज्य में सर्वाधिक रोजगार सृजन हुआ है।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि गत वर्ष इिन्दरा आवास योजना के तहत प्रति यूनिट लागत 35 हजार रूपये थी, जिसके आधार पर 4.81 लाख आवास बनाये गये हैं। केन्द्र द्वारा वर्ष 2010-11 में प्रति इकाई लागत को बढ़ाकर 45 हजार रूपये कर दिया है। परन्तु धनराशि में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है, जिसकी वजह से इस वर्ष आवासों की संख्या में कमी करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से गरीबों के लिए 0.83 लाख आवास निर्मित किये जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इन्दिरा आवास योजना में गत वर्ष 4.93 लाख आवास दिए गए थे, जिनमें इस साल कमी करके 3.40 लाख कर दिया गया है। प्रदेश में लगभग 39 लाख आवासों की कमी है। उन्होंने कहा कि इस कमी को पूरा करने के लिए 10 लाख इन्दिरा आवास प्रतिवर्ष की दर से स्वीकृत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीपीपी के आधार पर प्रदेश में लगभग 1,61,618 करोड़ रूपये के प्रस्ताव आ चुके हैं और इसमें से 60,842 करोड़ रूपये की परियोजनायें क्रियािन्वत की जा रही हैं और 27,000 करोड़ रूपये की परियोजनाओं हेतु विकासकर्ताओं का चयन कर लिया गया है।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के अन्तर्गत 10वीं योजना में 1698 मेगावाट की क्षमता वृद्धि की गई है, जबकि 11वीं योजना अवधि के प्रथम तीन वर्षो में 759 मेगावाट की क्षमता वृद्धि की गई है। वर्ष 2010-11 में 2329 मेगावाट व वर्ष 2011-12 में लगभग 3000 मेगावाट क्षमता की वृद्धि प्रस्तावित है। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना संचालित की जा रही है। वर्ष 2009-10 में अपने संसाधनों से 437.50 लाख रूपये व्यय करके 2.36 लाख बालिकाओं को लाभािन्वत किया गया है। वर्ष 2010-11 में 420.60 करोड़ रूपये व्यय करके 3.02 लाख बालिकाओं को लाभािन्वत किये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जे0एन0एन0यू0आर0एम0 में राज्य सरकार को 2700 करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध करानी चाहिए। इसी प्रकार ए0आई0बी0पी0 में 953 करोड़ रूपये, एन0एस0ए0पी0 में 1291 करोड़ रूपये, सी0आर0एफ0 में 500 करोड़ रूपये, इस प्रकार लगभग 7600 करोड़ का अनुदान केन्द्र सरकार को स्वीकृत करना चाहिए।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत केन्द्र द्वारा गत वर्ष प्रदेश के मात्र 561 राजकीय विद्यालयों को लिया गया है, जबकि राजस्थान में 6315, पंजाब में 3119 विद्यालय लिये गये हैं, जिनकी संख्या काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संस्थागत प्रसव पर विशेष बल दिया गया है। वर्ष 2009-10 में संस्थागत प्रसव की संख्या 20.82 लाख रही जिसके सकारात्मक प्रभाव के कारण शिशु मृत्यु दर में कमी परिलक्षित हो रही है। आम जनता को स्पेशलिस्टों द्वारा इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक विकास खण्ड में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। निर्धन एवं बेसहारा रोगियों को सरकारी अस्पतालों में विशिष्ट उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध किये गये हैं।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि पी0एम0जी0एस0वाई0 योजना में गत वर्ष 2915 करोड़ रूपये व्यय किए गए थे। इस साल अभी तक कोई धनराशि नहीं मिली है। राज्य सरकार द्वारा 5668 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण के प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रस्तुत किए गए थे, लेकिन अभी तक स्वीकृत नहीं किए गए हैं।  उन्होंने कहा कि सी0आर0एफ0 में भी अपेक्षित सहायता उपलब्ध नहीं करायी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण में सुधार के लिए सीसी रोड तथा केसी ड्रेन निर्मित कराये जा रहे हैं। गॉवों की सफाई के लिए 93,447 सफाई कर्मियों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बीपीएल की संख्या में बढ़ोत्तरी न करने के कारण राज्य सरकार द्वारा उ0प्र0 मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना प्रारम्भ की गई है, जिसके प्रथम चरण में 30 लाख ऐसे गरीबों को जिन्हें बीपीएल अथवा अन्त्योदय कार्ड आदि किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है उन्हें 300 रूपये प्रति माह आर्थिक सहायता दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष 402 करोड़ रूपये व्यय करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से कार्यक्रम आधारित अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता के रूप में 7,601.01 करोड़ रूपये की मॉग की गई है। गत वर्ष इस मद में केन्द्र से 3927.32 करोड़ रूपये की धनराशि प्राप्त हुई थी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डी 14 गैंग का लीडर राजा खान अपने साथी के साथ एसटीएफ के हाथों हुआ ढेर

Posted on 17 May 2010 by admin

60 हजार का ईनामी था राजा खान उर्फ ओमप्रकाश
दाहिने हाथ राहुलपण्डित पर भी था 22 हजार का ईनाम
लोगों ने एसटीएफ टीम को दी बधाई

मानिकपुर - थोड़े ही समय में अपने आतंक का पर्याय बन चुका अंर्तरप्रान्तीय डकैत राजा खान अपने दाहिने हाथ राहुल पण्डित के सहित सोमवार की तड़के एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड में प्रशिक्षित कमाण्डों द्वारा ढेर कर दिया गया। 60 हजार के ईनामी बदमाश राजा खान पाठा क्षेत्रा में दूसरे नंबर का बड़ा गैंग लीडर था। मुठभेड़ के दौरान उसके पास से पुलिस से लूटी थ्री नॉट थ्री रायफल व 22 हजार के ईनामी राहुल पण्डित के कब्जे से 12 बोर की दोनाली बन्दूक व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
17ckt2
बड़े गैंगों के सफाए के बाद शान्त हो चुके पाठा इलाके में इधर एक बार फिर छुटभैया डकैतों ने सर उठाना शुरू कर दिया था। जिनमें बड़ी तेजी से उभर कर सामने आए डी 14 गैंग के लीडर दस्यु राजा खान उर्फ ओमप्रकाश यादव ने अपने साथियों सहित पाठा क्षेत्रा में थोड़े ही समय में अपने आतंक के बल पर दहशत फैला दी थी। वह मानिकपुर के ग्रामीण इलाकों में संचालित पत्थर की खदानों में तो वसूली करता ही था साथ ही गांवों हो रहे विकास कार्यों में चौथ न मिलने पर कई काम भी बन्द करवाए थे। उसके आतंक से लोग इतने भयभीत हो गए थे कि मानिकपुर इलाके में काम करवाने की हिम्मत किसी भी ठेकेदार की नहीं होती थी। इसी के चलते विभिन्न विभागों द्वारा संचालित दर्जनों विकास कार्य ठप्प हो गए थे। दस्यु राजा खान द्वारा इधर कई सामाजिक संस्थाओं के कार्यों में भी हस्तक्षेप करते हुए उनसे भी चौथ देने की मांग की जाने लगी थी। उसके डर से पाठा के ग्रामीण इलाकों में समाज कार्य कर रही संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भी अपना काम बन्द कर दिया था। ग्रामीण इलाकों में घटनाएं दर घटनाएं करते हुए उसने पुलिस की नाक में भी दम कर दिया था। जिसके बाद से जिला पुलिस बदमाशों की तलाश में सघन अभियान चला रही थी। वहीं इसी बीच जिले को ददुआ और ठोकिया से मुक्ति दिलाने वाली एसटीएफ ने भी गैंगों को ठिकाने लगाने के लिए कमर कसते हुए अपना अभियान शुरू कर दिया था। रविवार की देर रात एसटीएफ को उसके सूत्रो से जानकारी मिली कि मारकुण्डी थानान्तर्गत मोटवन जंगल में डी 14 गैंग का लीडर दस्यु राजा खान उर्फ ओम प्रकाश यादव अपने दाहिने हाथ राहुल तिवारी उर्फ राहुल पण्डित के साथ मौजूद है। जिस पर एसटीएफ के डिप्टी एसपी आलोक जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार की तड़के लगभग ढाई बजे इंस्पेक्टर ऋषि यादव, उप निरीक्षक एफ आर खान, उपनिरीक्षक महावीर समेत एक दर्जन प्रशिक्षित कमाण्डों से लैस टीम ने बदमाशों की घेराबन्दी करने के लिए जैसे ही नाले को पार किया कि एसटीएफ टीम पर बदमाशों की ओर से फायर होने लगे। एसटीएफ जवानों ने भी अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें कुछ ही देर बाद सामने की ओर फायरिंग रुक जाने पर एसटीएफ टीम ने आड़ लेकर 17ckt10नजदीक पहुंची तो दस्यु राजा खान उर्फ ओम प्रकाश यादव मर चुका था। जबकि एक बदमाश भागता दिखा जिसे ललकारते हुए रुकने के लिए कहा गया। लेकिन वह एक ढह चुके घर की आड़ लेकर एसटीएफ जवानों पर दोबारा फायर करने लगा। जिसे नाले के दूसरे कोने से आई कमाण्डों की टीम ने तड़के लगभग साढ़े तीन बजे ढेर कर दिया।
जिसकी पहचान राहुल पण्डित उर्फ राहुल तिवारी के रूप में की गई। मुठभेड़ के बाद एसटीएफ के डिप्टी एसपी आलोक जायसवाल ने बताया कि अन्तर्रप्रान्तीय दस्यु सरदार राजा खान के पीछे उनकी टीम पिछले तीन दिनों से लगी हुई थी। जहां कई बार दस्यु उनको चकमा दे कर निकल भागा था। लेकिन रविवार की रात एक बार उन्होंने फिर मारकुण्डी थाना क्षेत्रा के टिकरिया स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे मोटवन जंगल में उसे घेर लिया गया। जहां उनके कमाण्डों ने बिना किसी नुकसान के उसे ठिकाने लगाने में सफलता पाई। उन्होंने बताया कि राजा खान उर्फ ओम प्रकाश यादव निवासी बिलहरी थाना बहिलपुरवा के कब्जे से पुलिस से लूटी गई थ्री नॉट थ्री रायफल और राहुल पण्डित उर्फ राहुल तिवारी निवासी कैलहा थाना बहिलपुरवा के कब्जे से 12 बोर की दो नाली बन्दूक व आधा सैकड़ा विभिन्न बोरों के कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा राजाखान उर्फ ओम प्रकाश के ऊपर 50 हजार का ईनाम था। जबकि मध्यप्रदेश पुलिसा द्वारा दस हजार रुपये का ईनाम घोषित था। वहीं उसके दाहिने हाथ राहुल पण्डित के ऊपर यूपी से 12 हजार और एमपी से 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। इधर एसटीएफ के हाथों डी 14 गैंग के लीडर राजा खान के ठोके जाने की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान डा. तहसीलदार सिंह, सीओ सिटी उदयशंकर, सीओ मानिकपुर, एसडीएम सदर गुलाब सिंह, कोतवाली प्रभारी सीडी गौड़, मारकुण्डी एसओ भाष्कर मिश्रा, मानिकपुर एसओ के के मिश्रा, मऊ एसओ हरिशरण यादव, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही दस्यु के मरने की खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों का हुजूम भी मोटवन जंगल पहुंचा था जो दस्यु राजा खान के ठोके जाने से राहत की सांस लेते हुए एसटीएफ टीम की वाहवाही कर रहा था।

Comments (0)

अब भूंख से नही मरेगा कोई गरीब किसान: फातिमा

Posted on 17 May 2010 by admin

चित्रकूट,एक्शन एड लखनऊ के सहयोग से प्रगति माध्यम समिति चित्रकूट ने 5 ग्रामों में ग्रेंन बैंक की स्थापना कर दी है। इस ग्रेंन बैंक से कोई भी गरीब जरूरतमन्द अनाज उधार लेकर अपनी भूख शान्त कर सकता है।

उक्त जानकारी प्रगति माध्यम समिति की मुखिया सुश्री शहरोज फातिमा ने दी। सुश्री फातिमा ने आगे बताया कि लगातार कई वर्षो से पड रहे सूखे के कारण किसानों की जिन्दगी में बहुत असर पडा हैं। वह  अपना व अपने बच्चों का पेट भरने में मनरेगा  योजना का भी लाभ नहीं उठा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ट्रक चालक की हत्या का पर्दाफाश, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 17 May 2010 by admin

7थाना गोसाईगंज अन्तर्गत  बीती 14 मई को अज्ञात बदमाशों ने  ट्रक चालक की हत्या कर ट्रक लूट लिया था।  थाना गोसाईगंज के थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंशारी ने सूचना के आधार पर मु0 अ0 स0 393,/2010 धरा 394,/ 302,/201 भा दि वि, पंजीकृत किया। सुरागकसी एवं सर्विलांश के जरिये संज्ञान में आया कि मो0 अहमद खान ट्रक चालक की हत्या का सूत्रधार था औार उसी ने पुलिस को चकमा देने की कोिशश की थी। मो0 अहमद खान ने उक्त ट्रक टाटा मोटर्स इन्श्यारेन्श से किश्त में ली थी । किश्त की अदायगी न कर पाने की स्थित में एक योजना के तहत ट्रक को अगवा कर  जौनपुर की कबाड़ की दुंकान पर तीन लाख अस्सी हजार में बेच दिया और ट्रक  चालक की हत्या कर दी। जिसे पुलिसने बड़ी सूझ- बूझ से मामले का पर्दा फास करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार  कर जेल के हवाले कर दिया । उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों में मो0 शाहिदपुत्र हामिद अली तेलियाना मुसाफिरखाना, एहशान उल्ला पुत्र किस्मत उल्ला चितई पुर मुसाफिरखाना, मो0 अहमद खान पुत्र महमूद अहमद खान निवासी राजापुर मजरे सरैया पूरे विसेन थाना कुड़वार से दो लाख तीस हजार रूप्ये पुलिस ने बरामद किया। घटना का पर्दाफास करने वाली पुलिस को 2500 रूप्ये से पुरस्कृत करने की घोशणा पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र वीर सिंह ने की ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बौखलायी पुलिस ने पत्रकारों के साथ की अभद्रता

Posted on 17 May 2010 by admin

•    पत्रकारों ने किया कोतवाली का घेराव
•    आक्रोिशत मीडिया ने किया सड़क  जाम

5पुलिस ने आज फिर एक बार अपना पुलिसियां रौब झाण्डकर मीडियां को कबरेज से रोकने का प्रयास किया। जिसके लिए पुलिस ने मीडिया के कैमरा मैनों को गालियां दी और कपडे पकड़ कर बाहर कर दिया। कोतवाल ने कोतवाली का गेट तक बन्द कर दिया।

इस मामले से कुद्ध पत्रकार कोतवाली के सामने सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कई घण्टे जाम के बाद पहुंचे पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र वीर सिंह ने मामले को समझा और इसमें कोतवाल की गलती के लिए खुद माफी मांगी, इसके बाद भी कोतवाल के निलम्बन पर अडे़ पत्रकारों से श्री सिंह ने यहां तक कह दिया कि “यदि कोतवाल ने आपके कालर पकडे़ थे बदले में आप लोग मेरा कालर पकड़ ले और रास्ता छोड़कर कोतवाली में आकर अपनी समस्या पर बातचीत करें।´´ जिस पर सभी उनकी बात को मानकर कोतवाली आ गए। इसके पहले विधायक के निवास पर विधायक समर्थक पप्पू नामक एक व्यक्ति ने भी मीडियां से अभद्रता की थी, जिसके विरूद्ध मीडिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है। घरने में अनिल द्विवेदी, सन्तोश पाण्डेय, मनोराम पाण्डेय, अफजाल अहमद, दिनेश श्रीवास्तव ,राजुल निगम विनोद मिश्रा, नीरज मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव , शरद श्रीवास्तव अरविन्द श्रीवास्तव , मोहन शर्मा , अनूप श्रीवास्तव, शतीश तिवारी, डा0 अवधेश शुक्ला, जितेन्द्र श्रीवास्तव, किशन पाठक, अनिल पाठक, अवधेश गुप्ता  के, के तिवारी, रमन पाण्डेय, सहित जिले के  इलेक्ट्रानिक मीडिया व प्रिन्ट मीडिया के सैकड़ों पत्रकार शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधायक के घर घुस कर युवती ने किया हंगामा, विधायक पत्नी ने लगाया वसूली का आरोप

Posted on 17 May 2010 by admin

1सदर विधायक अनूप सण्डा का सी डी प्रकरण अभी शान्त भी नही हुआ था कि आज एक महिला प्रात: एकाएक विधायक के घर आ धमकी ।इसकी सूचना जैसे ही मीडिया वालों को लगी विधायक अनूप सण्डा के घर लोगों का ताता लग गया। जनता आर मीडिया के लोग हजारों की संख्या  में विधायक के घर के सामने इकट्ठा हो गये। सूत्रों अनुसार ज्ञात हुआ कि महिला अपना अन्तरंग सम्बन्ध विधायक से बता कर विधायक के बेड रूम में घुस कर अपना कब्जा जमा लिया । अन्दर से कमरा बन्द कर लिया। सूत्र बताते हैं के जिस समय विधायक के घर महिला पहुंची उस समय विधायक अपने निवास पर मौजूद थे। मीडिया वालों से बचते बचाते विधायक किसी तरह अपने निवास से बाहर चले गये। अफवाहें इस बात बात की उड रही थी कि विधायक ने जहर खा लिया है और उन्हे ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक विधायक मीडिया के सामने उपलब्ध नही हो सके।  विधायक की पत्नी  अमिता सेठ  पुलिस  अधीक्षक के कार्यालय जाकर मामले की सूचना दी तो उन्होने उनको पूरे मामले की तहरीर लिख कर थाना कोतवाली नगर में देने का निर्देश देने को कहा। विधायक की पत्नी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी नगर आर0 पी सिेह, नगर कोतवाल वीरेन्द्र सिेह तथा महिला थाना प्रभारी पूनम अवस्थी नगर के सब्जी मण्डी स्थित विधायक आवास पर पहुंचे। जहॉ पर मीडिया एवं नगरवासियों की भारी भीड़ जमा थी। वहॉ पर मौजूद विधायक के समर्थकों नेे मीडिया वालों  के साथ गाली गलौज और मार पीट की। पुलिस टीम द्वारा विधायक के घर घुसी महिला को पकड़ कर थाना कोतवाली लायी। जहॉ पर महिला सेे लिखित तहरीर ली गई । महिला ने निखा है कि हैदर जो लौहर भॉई के रहने वाले हैं जो कि हमें  और सण्डा को इस केस मे फंसा दिये हैं। सण्डा का और हमारा कोई सम्बन्ध नही है।  हैदर जो भॉई के निवासी है उन्होने मेरे फोन पर बात कर तथा सन्देश भेज कर ब्लैक मेल लगभग 6 माह से कर रहे हेैं। मैं अनूप सण्डा से मिलने उनके आस पर गई थी  वह सही मामला नही जान सकी और कोतवाली आकर मेरे खिलाफ एफ आई आर लिखवा दी। बताते चले कि पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बतायी कि  उक्त महिला अपना नाम समरीन पत्नी शफीक खान निवासी लौहर पिश्चम थाना धम्मौर बतायी है।  मीडिया के सामने कोतवाली में समरीन ने कहा कि मेरा अनूप सण्डा से कोई सम्बन्ध नही हैं सारा का सारा हैदर किया धरा है। सीडी के  प्रकरण के बारे में जब मीडिया  लोगों ने बेगलौर जाने की बात की तो समरीन ने कहा कि मैं पेशे से डाक्टर हूं मेरा दिल्ली और बेंंगलोर आना जाना लगा रहता हैं । रही सीडी की बात तो यह गलत हैं मीडिया को यह सवाल उठाना चाहिए कि प्लेन में सीडी कैसे बन गई यह एक सोची समझी साजिस के तहत हैदर ने हमें फंसाया हैं हैदर महा फ्राड और ब्लैक मेकर है। पुलिस ने विधायक पत्नी अमीता सेठ की तहरीर पर समरीन के खिलाफ मुकदमा धारा 384, 452, 504, 506, 527 पंजीकृत कर लिया हैं समाचार लिखे जाने तक समरीन थाना कोतवाली में मौजूद थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in