Archive | राज्य

विकास कार्यों का मौके पर सत्यापन कर कमियों को ठीक करायें- बोबडे

Posted on 07 September 2010 by admin

आगरा - मण्डलायुक्त सुधीर एम0 बोबडे ने निर्देश दिये हैं कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों में भ्रमण कर विकास कार्यों को देखे और यदि कोई कमी मिलती हैं तो उसे तत्परता से ठीक करायें। अधिकारीगण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे और समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु सार्थक प्रयास करें।

श्री बोबडे ने कहा हैं कि वृक्षारोपण के लक्ष्यों को 15 सितम्बर तक पूर्ण करें। मण्डल में वनभूमि पर 1244 है0 तथा अन्य विभागों व्दारा 885 है0 कुल 2129 हैक्टर में वृक्षारोपण का लक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि िशक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें। मण्डल में 8518 प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जो सभी मिड-डे-मील योजना से आच्छादित है और 1027883 बच्चे लाभािन्वत हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बी0आर0सी0 स्तर पर प्रिशक्षण आयोजित कर इस सम्बंध में शासनादेश आदि की जानकारी दें, और िशक्षकों से संकल्प कराये कि व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर मिड-डे-मील का वितरण करायें।

उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान में निर्माणाधीन विद्यालयों तथा अतिरिक्त कक्षा, कक्षों का निर्माण तत्परता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। मण्डल में इस योजना में 29 विद्यालय तथा 205 अतिरिक्त कक्षा कक्ष इस वर्ष बनाये जा रहे हैं। मण्डल में नगरीय क्षेत्रों में असेवित मलिन बस्तियों में 12 तथा दो मल्टी स्टोरी विद्यालय स्थापित किये जाने हैं। उन्होंने मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के भवनों के लिए भी प्राथमिक विद्यालय स्थापना के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा हैं कि उ0प्र0 मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के चिन्हाकित परिवारों का सत्यापन ग्रामसभा/वार्ड की खुली बैठकों में कराकर पात्र लाभार्थियों का चयन करें। मण्डल में 735724 परिवारों को चिन्हाकित किया गया है, और 1568 खुली बैठक हो चुकी है, जिनमें 950 आपत्तियां प्राप्त हुयी है जिनको निस्तारित कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि चििन्हत भूमि का आवंटन सुनििश्चत करें और यदि कहीं से पट्टों पर अवैघ कब्जे की िशकायत मिलती है तो तत्काल कडी कार्यवाही करें।

उन्होंने 16 अधिकारियों की मण्डलीय टास्क फोर्स गठित की है जिनमे से चार चार अधिकारी विभिन्न जिलों में सभी विकाय कार्यों का सत्यापन कर रहे हैं। अम्बेडकर ग्रामों के कार्यों के सत्यापन हेतु 10 अधिकारी लगाये हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापन रिपोर्ट तत्परता से भेजे।

अपर आयुक्त पी0के0 अग्रवाल ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बीमा कर्मियों ने की हडताल

Posted on 07 September 2010 by admin

सुल्तानपुर - भा,जी,बी, निगम के   बीमा कर्मचारी संध यूनिट सुल्तानपुर के सभी कर्मचारी अपने केन्द्रीय नेतृत्व के आवाहन पर बढती हुई महगांई सार्वजतिक वितरण प्रणाली को मजबूती, सार्वजनिक उद्योगो, बीमा व बैंको के बिनिवेशी करण वा निजीकरण, श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी परिवर्तन, असंगठित क्षेत्र के श्रमिको का न्यूनतम बेतन निर्धारित करने को लेकर हडताल किया। बैठक मे इन्द्रदेव पाठक अध्यक्ष, माता प्रसाद पाण्डे महामत्री, राजेश तिवारी, राजेश सिंह सहित अनेको बीमा कर्मी मौजूद रहे।

वहीं आज दूसरी तरफ भारतीय स्टेट बैक को छोडकर जनपद के सभी राश्ट्रीय कृत बैक अपनी मागों को लेकर आज हडताल पर रहे, जिससे आज बैंक उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना उठाना पडा। एटीएम पर भारी भीड देखी गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के एक करोड अस्सी-लाख कायस्थो को संगठित करेगा अभाकामा: रमेश लाल

Posted on 07 September 2010 by admin

जनसमस्या को लेकर हुई बैठक

सुल्तानपुर - अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा एक बार फिर प्रदेश में अपनी उपस्थिती दर्ज कराने को लेकर जिले स्तर पर बैठक करना प्रारम्भ कर दिया है। जन समस्याओ के समाधान एवं प्रदेश के चौमुखी विकास के लिये जनपद मुख्यालयों पर कार्यक्रम चलाने के उद्देश्य से जनपद के विवेक नगर मुहल्ले के बैकुण्ठ धाम मिन्दर पर प्रदेश के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने एक बैठक की।

बैठक के बाद प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा उत्तर प्रदेश नव निवार्चित प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महा सभा संबिधान के अनुसार ही कार्य करेगा। महा सभा के सबिंधान में राष्ट्र सर्वोपरि है। प्रदेश में 1 करोड लाख कायस्थ है, जो अनेको जगह उपेक्षित है। सरकारी तन्त्र भी जाति गत सर्वेक्षण करा रहा है । सर्वेक्षण के पश्चात देश एवं प्रदेश में जाति वार स्थित पूरी तरह स्पश्ट हो जायेगी। महासभा के बैनर तले उ0प्र0 के समस्त जनपदो के जिला अध्यक्षो के नेतृत्व में जनससमयाओ के समाधान एवं प्रदेश के चौमुखी विकास के लिये जनपद मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम चलेगा। समाज से समक्ष विजली, स्वास्थ्य वर्तमान में बहुत बडी समस्या है। स्थाई नीति न होने के कारण जनता काफी कठिनाइयों में है।महा सभा प्रदेश में बिजली एंव स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ ठीक प्रकार से जनता को मिले समय बद्व कार्यक्रम बनाये जाने की मांग सरकार से करेगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश के आजादी के 63 साल बीत गयें। चारो तरफ समस्याओ का भण्डार है। केन्द्र एंव राज्य सरकार की नीतियां के बावजूद जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। जनता को अब जागृति होना पडे गा, हर स्तर पर सबको अपने दायित्वों पर ध्यान देना होगा तभी समस्याओ से निजात मिलेगा। वर्तमान में बिगडती दशा में समाज सेवा के माध्यम से सोच को केिन्द्रत रखा जा सकता है। कायस्थ समाज केा राश्ट एवं समाज हित में एक नया रास्ता तयं करना होगा, ताकि सभी को ताकत मिल सके। प्रेदश के पंचायत मे 52 हजार ग्राम सभाओ में जिन गावों में कायस्थ परिवार रहते है वहा सयोंजक बना कर उन सभी ग्रामो केा महासभा के कार्यक्रमो से निरन्तर अवगत कराया जायेगा। दिसम्बर 2010 तक प्रदेश भर में ग्राम स्तर पर संगठन खडा हो जाय, इसके लिये निरन्तर कार्य शुरू कर दिया गया है। प्राथमिकता के तौर पर जिन जनपदो में श्री चित्रगुप्त महराज का मिन्दर नही था वहा स्थानीय सहयोग से मिन्दर का निर्माण कराया जा रहा है।

महासभा समाजिक कार्यक्रमो को प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में राश्टीय अध्यक्ष ए0के0 श्रीवास्तव की उपस्थिती एवं मार्ग दर्शन में जिम्मेदारियां बाटी जायेगी। 2010 तक प्रदेश कार्यकारणी की बैठकें प्रदेश भर मे विभिन्न जनपदो, मण्डलो में होगी। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी एम द्वितीया के अवसर पर जनपद मुख्यालयों पर भगवान चि़त्रगुप्त महाराज जी जो समस्त मानव जाति के देवता है, की भव्य सोभा निकालने के लिये अभी से बैठके करके प्रयास शुरू कर दिया गया हैं।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मनीश श्रीवास्तव प्रदेश सचिव, अरविन्द श्रीवास्तव मण्डल प्रभारी, अशोक कुमार लाल श्रीवास्तव जिलाअध्यक्ष, बीरेन्द्र श्रीवास्तव जिला महामन्त्री, सुनील कुमार श्री0 राधवेन्द्र श्री0, हरीलाल श्री0 जगदीश प्रसाद श्री0 प्रमोद कुमार, हरीश चन्द्र सक्सेना, विवेक सुनील, िशवब्रत लाल, सन्दीप कुमार, डी0पी0 श्रीवास्तव, एंव भगवान प्रसाद मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावटखोरी समाप्त होने तक चलता रहेगा अभियान

Posted on 06 September 2010 by admin

बागपत में 6.5 कुन्तल खोया एवं 15 कुन्तल मावा बरामद


अभियान के तहत 523 मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ0आई0आर दर्ज, 397 व्यक्ति गिरफ्तार


आज 4 जनपदों में 5 छापे, 5 एफ0आई0आर दर्ज 16 व्यक्ति गिरफ्तार,

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निर्देश पर खाद्य पदार्थों एवं औषधियों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रदेश में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा अब तक 523 मिलावटखोरों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए 397 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहॉ देते हुए बताया कि मिलावटखोरों के विरूद्ध यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक मिलावटखोरी की समस्या जड़ से समाप्त नहीं हो जाती। प्रवक्ता ने बताया कि मिलावटखोरों के विरूद्ध आज जनपद बागपत, सहारनपुर, बुलन्दशहर एवं मुजफ्फरनगर में एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापे मारकर 5 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई तथा 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि जनपद बागपत के सिंधावली अहीर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लगभग 2.8 लाख रूपये मूल्य के 15 कुन्तल मावा एवं 6.5 कुन्तल खोया जब्त करते हुए 2 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई जिसमें 13 व्यक्तियों को नामित करते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जनपद सहारनपुर के देवबन्द थाना क्षेत्र के अन्तर्गत 800 ली0दूध कास्टिक सोडा पाजिटिव एवं एक किग्रा0 कास्टिक सोडा जब्त करते हुए बबलू पुत्र लक्ष्मण निसार पुत्र हयात एवं मैनुदीन पुत्र शफीक के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बबलू एवं निसार को गिरफ्तार किया गया। जनपद बुलन्दशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में 80 किग्रा0 घी 7 ली0 रिफाइण्ड, 500 ग्राम के 30 पीस पाली पैक एवं एसेन्स जब्त करते हुए पुनीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र में 20 किग्रा0 क्रीम, 10 किग्रा0 मावा, 5 किग्रा0 घी एवं 6 किग्रा0 घी जैसा पदार्थ जब्त करते हुए अफजल पुत्र मकबूल के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई तथा गिरफ्तार किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समीक्षा बैठक से अनुपस्थिति रहने वाले नागर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

Posted on 06 September 2010 by admin

चार स्थानीय निकायों के कराच्छादित भवनों की रेन्डम चेकिंग की जाए

नगर विकास मन्त्री ने की यूआईडीएसएसएमटी योजना से आच्छादित निकायों तथा पचास हजार से अधिक जनसंख्या वाली नगर पालिका परिशदों के कार्यकलापों की समीक्षा
लखनऊ  -    उत्तर प्रदेश के नगर विकास मन्त्री श्री नकुल दुबे ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर गम्भीर रूख अपनाते हुए स्थानीय निकाय निदेशक को इन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि अगली समीक्षा बैठक में सम्बन्धित अधिकारी अपने कार्य से सम्बन्धित पूरी रिपोर्ट लेकर अनिवार्य रूप से उपस्थिति हो। उन्होंने मवाना, मुगलसराय, दादरी तथा सुल्तानपुर स्थानीय निकाय क्षेत्र के अन्तर्गत कराच्छादित भवनों की रेन्डम चेकिंग हेतु मुख्यालय से टीम भेजने के भी निर्देश दिये।

नगर विकास मन्त्री ने आज पर्यावरण विभाग के गोमतीनगर स्थित सभागार में यूआईडीएसएसएमटी योजना से आच्छादित निकायों तथा योजना भवन के आडीटोरियम में पचास हजार से अधिक जनसंख्या वाली नगर पालिका परिदों के कार्यकलापों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों को स्थानीय निकायों में दिये जाने वाले निर्माण कार्यो के ठेकों में आरक्षण की स्थिति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि इस वर्ग के लोगों को अप्रैल, 2009 से सितम्बर, 2010 तक इन निकायों में दिये गये कुल कार्यों की लागत तथा उसके सापेक्ष किये गये भुगतान की स्थिति की निकायवार सूचना अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कहा यह भी सुनििश्चत किया जाये कि इन वर्गों के लोगों को आवंटित कार्यों का नियमित भुगतान लगातार मिलता रहे, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस कार्य में अनावश्यक विलम्ब किये जाने के लिए उत्तरदायी अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

श्री दुबे ने अपर आयुक्तों से अपेक्षा की वह 25 लाख रूपये से कम लागत के ठेकों में आरक्षण के अनुरूप कार्य का आवंटन तथा भुगतान की स्थिति एवं कर/करेतर राजस्व की वसूली की स्थिति की गहन समीक्षा करें। स्थानीय निकायों में कराच्छादित भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सम्बन्धित अधिकारी जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों से सम्पर्क कर अपने स्थानीय निकाय क्षेत्र के भवनों की संख्या की जानकारी प्राप्त कर अपने रिकार्ड से उनका मिलान करे तथा छूटे भवनों को कर के दायरे में लाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये यूआईडीएसएसएमटी योजना के अन्तर्गत जो धनरािश निकायों को उपलब्ध करायी गई है, उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराये जायें।

नगर विकास मन्त्री ने सुल्तानपुर एस0टी0पी0 की जांच, भदोही में कालीन धुलाई, देवबन्द में स्लाटर हाउस तथा गंगा घाट में हैण्ड पम्पों के पानी के प्रदूण की स्थिति की जांच कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने नागर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से अपेक्षा की वे ईद के त्योहार के मद्देनज़र निरन्तर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनििश्चत करायें। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री आलोक रंजन, स्थानीय निकाय निदेशक सुश्री रेखा गुप्ता, जल निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री ए0के0श्रीवास्तव सहित शासन एवं स्थानीय निकाय निदेशालय व जल निगम के वरिश्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विशाल छात्र युवा सम्मेलन में हजारों नवजवान भाग लेंगे

Posted on 06 September 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विशाल छात्र युवा सम्मेलन में हजारों नवजवान, छात्र भाग लेंगे। विशाल छात्र सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिये युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिलों-जिलों में युवाओं से सम्पर्क कर रहे हैं।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने बताया कि 9 सितम्बर को राजधानी लखनऊ के मोती महल लान में नवजवान प्रदेश सरकार के छात्र विरोधी, भ्रष्टाचारी नीतियों के विरूद्ध संघर्ष का ऐलान करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नवजवानों में उत्साह है। प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की बहाली, प्रवेश की समस्या, इंजीनियरिंग, मेडिकल व बी0एड0 छात्रों से हो रही अवैध वसूली, नियुक्तियों में व्यापक भ्रष्टाचार, शिक्षामित्रों की स्थाई नियुक्ति आदि मुद्दों पर युवा मोर्चा विशाल छात्र युवा सम्मेलन कर रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

असुई प्राइमरी पाठशाला को मतदान केन्द्र बनाये जाने की मांग

Posted on 06 September 2010 by admin

सुलतानपुर- पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ गई है। जिला प्रशासन जहां निश्पक्ष चुनाव कराने के लिए तरह तरह के जतन कर रहा है वहीं बूथ पर कब्जा करने वाले अपने जुगाड़ में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला मौजा मीरानपुर का सामने आया है यहां के निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र भेज कर मतदान केन्द्र बदले जाने की मांग की है। ज्ञात हो कि मौजा मीरानपुर की पोलिंग विगत वर्षो तक असुई प्राइमरी पाठशाला पे होती थी किन्तु इस बार मीरानपुर प्राइमरी पाठशाला बन जाने के बाद इसी स्थान को पोलिंग केन्द्र चुन लिया गया है। यहां दो पोलिंग बूथ हैं। ग्रामीणों की माने तो मीरानपुर प्राइमरी पाठशाला को मतदान केन्द्र बनाये जाने से यहां के …………. खतरा बढ गया है। इतना ही नहीं प्रशासन ने इस ग्राम को पहले ही अति संवेदनशील घोशित कर दिया है। ऐसे में ग्रामीणो ने जिलाधिकारी डॉ0 पिंकी जोवेल से असुई प्राइमरी पाठशाला को मतदान केन्द्र बनाये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फैसला आया नहीं पर हर कोई गृहस्थी का सामान जुटाने में लगा

Posted on 06 September 2010 by admin

सुलतानपुर- इसी माह के दूसरे हफ्ते में अयोध्या स्थित विवादित परिसर पर हाईकोर्ट का फैसला आने की सम्भावना है। शासन प्रशासन किसी भी अनहोनी को लेकर जहां सतर्क है वहीं जागरूक लोगों ने भी एहितयात बरतनी शुरू कर दी है। जिसे देखो वही घर और गृहस्थी से जुड़े सामानो की खरीद फरोस्त में जुट गया है।

18 वर्ष पहले रामनगरी में बाबरी मिस्जद ढ़ाये जाने के विवाद की आग फैली थी जिसका वाद उच्च न्यायालय में चल रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि 17 सितम्बर को मामले का नतीजा निकलने वाला है जिसको लेकर प्रदेश भर में उहाफोह की स्थिति बनी हुई है। जहां एक ओर शासन प्रशासन किसी भी प्रकार के तनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क है वहीं अब आम जनमानस में भी फैसले को लेकर बेचैनी बढ गई है। ऐसी स्थिति शहर में देखने को मिल रही है। हर कोई घर-गृहस्थी के सामान जुटाने में व्यस्त हो गया है। लोगो ने गेंहू, चावल, दाल, आलू जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं को डम्प करना शुरू कर दिया है। खैराबाद निवासी जलीम खान ने बताया कि अखबारो और चैनलों पर खबरे देखने के बाद अंन्दाजा लग रहा है कि …………. जैसी स्थिति पैदा हो जायेगी ऐसे में सतर्कता बरतनी जरूरी है। वहीं शास्त्री नगर निवासी मोनू सिंह ने बताया कि सरकार किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए तैयार है लेकिन हमारे घरो की स्थिति के लिए हम ही तो जिम्मेदार हैं। ऐसे में हमने अभी से ही राशन पानी का इन्तिजाम करना शुरू कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगली खाद पदार्थो की जनपद में बम्पर सप्लाई

Posted on 06 September 2010 by admin

सुल्तानपुर  - एक तरफ जनपद में नगली खाद्यपदार्थो को रोकने के लिये उपजिलाधिकारी सदर आशुतोश मोहन अग्निहोत्री स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिशा निर्देश देकर छापे तक की कार्यवाही करवा रहे है। परन्तु ठीक इसके विपरीत नगर के कुछ व्यापारियो ने शायद कसम खा रखी है कि जनपद के लोगो को नकली व घटिया सामाग्री खिलाकर जबतक किसी बडी त्रासदी में नही झोंक देंगे , तब तक इस नकली कारोबार को बन्द नही करेगें।

आज नगर के प्रतिष्ठित दुकानदार नकली खोआ, नकली खाद्ययतेल, बुदिंया, इमिरती, पनीर, आदि रोडबेज की बसो से प्रतिदिन कुन्तलों में मगवातें है। आये दिन स्वास्थ्य टीम से छापे मे नकली माल पकडा भी जा रहा है। परन्तु नकली खाद्यय सामिग्रयों के सौदागर अपना धन्धा जम कर चला रहे है। अब तो नकली सामनों को व्यापारी ट्रान्सपोर्ट के द्वारा मगवा रहें है। प्रतिदिन जनपद में कई कुन्तल नकली खाद्यय सामाग्री परिवहन निगम की बसों व ट्रान्सपोर्ट कम्पनी के माध्यम से लाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसी भी स्थिती निपटने के लिये सुरक्षा बल हमेशा तैयार

Posted on 06 September 2010 by admin

फैजाबाद - अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि बाबरी मिस्जद विवाद में हाइकोर्ट के आने वाले फैसले के बाद की स्थित में अभी स्थानीय स्तर पर फिलहाल कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला नही है। न्यायलय के फैसला सुनाये जाने की अटकलोंसे देश के गृह म़त्रालय द्वारा अयोध्या के मुद्दे को लेकर पूरे देश की सुरक्षा ब्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के लिये केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है।लेकिन शासन प्रशासन की सुरक्षा की दृष्टि से की जा रही तैयारी के चलते किसी भी स्थिती निपटने के लिये सुरक्षा बल हमेशा तैयार है। इसकी तैयारी बैठके लगातार चल रही है।

दूसरी तरफ हिन्दू मुस्लिम नेता अदालत के फैसले के बाद पक्ष मे न होने पर फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने का रास्ता निकाल लिये है। अयोध्या का यह मामला दो साम्प्रदायों की धार्मिक आस्था से जुड़े होने के कारण अति स़म्बेदनशील हो गया है ।

फैजाबाद परिक्षेत्र केपुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि अयोध्या फैजाबाद की जनता की सुरक्षा के मद्वदेनज़र यहॉंके लिये अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की बात कही।वरिश्ठपुलिस अधीक्षक आर0 के0 एस0 राठौर ने जनता से अपील की कि अफवाहो से सावधान रहे। उन्होने आगे कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in