Archive | राज्य

प्रथम चरण में 11 अक्टूबर को मतदान हेतु मतदान पार्टी रवानगी 10 अक्टूबर को होगी

Posted on 08 October 2010 by admin

उप जिलाधिकारी फतेहाबाद ने सूचित किया हैं कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु जनपद के विकास खण्ड फतेहाबाद की मतदान टोली कृशि उत्पादन मण्डी समिति अवन्तीबाई चौराहा फतेहाबाद से और विकास खण्ड शमशाबाद की मतदान टोलियां ए0पी0 इण्टर कालेज शमशाबाद से 10 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी और वापसी में इन्ही स्थानों पर मतपेटिकाएं जमा होगी।

जनपद में प्रथम चरण में मतदान 11 अक्टूबर को विकास खण्ड एत्मादपुर, खन्दौली, शमशाबाद और फतेहाबाद चार विकास खण्ड क्षेत्रों में होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रिशक्षण में अनुपस्थित निर्वाचन कार्मिकों की गिरफ्तारी के आदेश

Posted on 08 October 2010 by admin

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु िव्दतीय प्रिशक्षण मं अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियों को गिरफ्तार करने के आदेश प्रभारी अधिकारी कार्मिक/अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि0/रा0) राम आसरे  व्दारा  सम्बंधित  थानाध्यक्षों  को  जारी  कर  दिये  है। उन्होंने कहा कि
पीठासीन/मतदान अधिकारियों को प्रिशक्षण सत्र में भाग लेना आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी कल 9 अक्टूबर को सूरसदन में उपस्थित होकर प्रिशक्षण ग्रहण करना सुनििश्चत करें।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्मिकों के लिए दो चरणों में प्रिशक्षण सत्र आयोजित किये गये हैं। उन्होंने बताया िव्दतीय चरण के प्रिशक्षण सत्र का कल अन्तिम दिन हैं। अत: मतदान में आने वाली प्रक्रिया एवं उसके कानूनी बिन्दुओं को भलीभान्ति समझलें। मतपेटी के उपयोग की विधि आदि सीखले ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोई बाधा उत्पन्न न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन कार्य से ड्यूटी कटवाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही

Posted on 08 October 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कहा हैं कि पंचायत निर्वाचन का कार्य जनहित एवं राश्ट्रीय महत्व का कार्य हैं। संज्ञान में आया हैं कि राजकीय सेवा में नियुक्ति कुछ कर्मचारी/अधिकारी अनर्गल प्रयास स्वास्थ्य का बहाना, माता पिता की बीमारी और उनके ख्याल रखने का बहाना, बाहर जाने का बहाना, बच्चे की देखभाल का बहाना आदि का सहारा लेकर ड्यूटी कटवाने हेतु प्रयासरत हैं।

उन्होंने सचेत किया है कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी नही कटेगी। उन्होंने कहा है कि जब हम सरकारी सेवा में है और सर्विस कर रहे है तब भी यह सारे कार्य होते रहे है और हम सरकारी कार्य भी सम्पादित करते हैं,यदि कहीं कोई ज्यादा परेशानी होती हैं तो उसका इन्तजाम भी करते है किन्तु सरकारी सेवा से विरक्त नही होते हैं। ़

उन्होंने कहा है कि यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी वास्तव में किसी गम्भीर बीमारी से पीडित है तो उसे विधिवत सी0एम0ओ0 से Þ अनफिट फार ड्यूटी Þ का सर्टिफिकेट प्रापत कर प्रस्तुत करना चाहिए। राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार के स्पश्ट निर्देश हैं कि कोई भी कर्मचारी राश्ट्रीय महत्व के कार्यों यथा निर्वाचन आदि के लिए किसी भी ड्यूटी पर लगाया जा सकता हैं, जिसकी कोई अवज्ञा नही कर सकता। जब हम सामान्य तौर पर ड्यूटी कर सकते है तो निर्वाचन के दौरान क्यों नही कर सकते।

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों/कार्यालयाध्यक्षों को भी निर्देश दिये है कि इस तथ्य की गम्भीरता से जांच कर लें कि जो अधिकारी/कर्मचारी निर्वाचन कार्य से विरत रहेने हतु गलत तथ्यों के आधार पर आवेदन पत्र प्रस्तुन्त किये है अथवा जो वास्तव में शासकीय कार्य करने में बीमारी के कारण या किन्ही कारणों से अक्षम हैं, उनके सम्बंध मेें नियमानुसार कार्यवाही करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन शान्तिपूर्वक स्वतन्त्र और निश्पक्ष कराने हेतु तैयारियां पूर्ण-जिलाधिकारी

Posted on 08 October 2010 by admin

जिला मजिस्ट्रेट अमृत अभिजात ने कहा हैं कि प्रशासन पंचायत निर्चाचन को शान्तिपूर्वक स्वतन्त्र और निश्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए कृत संकल्प हैं। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गई हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी हैं कि इस कार्य में बाधा उत्पन्न करने और सामाजिक सद्भाव और माहोैल बिगाडने वाले असामाजिक और अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही भी सुनििश्चत की जायेगी। उन्होंने कहा हैं कि अधिकारी मतदान शान्तिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए सजग और व्यवहार कुशलता एवं दृढता के साथ निश्पक्ष रहे।

उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन में प्रत्येक पीठासीन अधिकारी के साथ चार मतदान अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। मतदान प्रक्रिया के सुव्यवस्थित एवं दक्षता पूर्ण ढंग से संचालन हेतु विभिन्न मतदान अधिकारियों को कार्य दिये गये हैं। पीठासीन अधिकारी मतदेय स्थल पर किसी भी मतदान अधिकारी को कोई भी कार्य सौंप सकता हैं। कार्य विभाजन के अनुरूप मतदान अधिकारी प्रथम-मतदाता के प्रवेश करते ही उससे नाम- वार्ड की जानकारी प्राप्त कर मतदाता सूची की प्रति में उसका नाम ढूढेगा। नाम मिलने पर वह उसे जोर से पढेगा। मतदान अभिकर्ताओं से आपत्ति न होने पर उसके नाम को सूची में रेखांकित करेगा। यह अधिकारी मतदाता के बाये हाथ की तर्जनी अंगुली में अमिट स्याही का निशान इस प्रकार लगायेगा कि आधा निशान अंगुली के नाखून पर और आधा अंगुली पर रहे। इसके बाद यह मतदान अधिकारी मतदाता को मतदान अधिारी िव्दतीय के पास भेज देगा।

मतदान अधिकारी िव्दतीय व्दारा मतदाता को दो मतपत्र दिये जायेगे इनमें से एक सफेद रंग का ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु और दूसरा हरे रंग का जो ग्राम प्रधान पद का होगा। मतदाता मतदान कक्ष-1 में जाकर अपना मत अंकित करेगा, और मतपत्र को मतपेटी क्रमांक-1 में डालेगा और पुन: मतदान अधिकारी तृतीय क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु नीला मतपत्र और जिला पंचायत सदस्य हेतु गुलाबी मतपत्र जारी करेगा। मतदान अधिकारी तृतीय व्दारा मतदाता को यह भी समझा देना आवश्यक होगा कि वह दूसरे मतदान कक्ष में जाकर अपना मत अंकित करें और अपना मत मतपेटी क्रमांक 2 में डाले। मतदान अधिकारी चतुर्थ मतदेय स्थल पर यह देखेगा कि मतदाता व्दारा मतपत्र पर मुहर लगाने के बाद मतपेटिका में डाला जाये तथा वहां रखी मतपेटियों पर सर्तक दृिश्ट रखेगा। साथ ही पुशर (लोहे/प्लास्टिक पटि्टका) से मतदाता व्दारा मतपेटी में डाले गये मतपत्र को मतपेटिका में अन्दर की ओर ढकेलता रहेगा।

उन्होंने बताया पीठासीन अधिकारी को निर्देश दिये गये है कि प्रत्येक दो घंटे पर पीठासीन अधिकारी की डायरी में विवरण लिखेगा और समय समय पर सेक्टर मजिस्ट्रेट से भी अवलोकित टिप्पणी लिखवायेगा। पीठासीन अधिकारी प्रवेश को नियन्त्रित करायेा और यह देखेगा कि अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर पाये और मतदान स्थल के अन्दर भीड न होने पाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन सम्बंधी िशकायतों एवं संचार की सुगमता

Posted on 08 October 2010 by admin

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि निर्वाचन सम्बंधी िशकायतों एवं संचार की सुगमता हेतु जनपद मुख्यालय तथा निर्वाचन आयोग मुख्यालय पर नियन्त्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन हेतु तैनात सभी सुपर जोनल, जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों में वायरलैस सेट उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित नियन्त्रण कक्ष में दो टेलीफोन की सुविधा दी गई है। इनमें (0562-2260550 या 2251332) पर भी सूचना दे सकते हैंं। इस नियन्त्रण कक्ष में वायरलैस सेट भी लगाया गया हैं कि प्राप्त सूचनाओं पर तत्परता कार्यवाही हेतु सूचित किया जा सके। यहां तैनात अधिकारी प्राप्त सन्देशों का विवरण भी रखेगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के लखनऊ मुख्यालय पर भी नियन्त्रण कक्ष बनाया गया हैं। जिसके दूरभाश संख्या 0522 2635308, फैक्स नम्बर 0522 2630115 या 2630134 (िशकायतो हेतु) तथा फैक्स नम्बर शासकीय प्रयोग हेतु 0522-2630115 या 2638985 पर सूचना दे सकते है। आयोग मुख्यालय पर नियन्त्रण कक्ष के जोनल अधिकारी के दूरभाश 09451028051 पर भी सूचना दे सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एकलब्य स्टेडियम में वेटलिफि्टंग हाल के अति आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण 08 अक्टूबर को

Posted on 07 October 2010 by admin

एकलब्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा स्थित नवनिर्मित वेटलिफि्टंग हाल में लगाये गये अति आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण मण्डलायुक्त सुधीर एम0 बोबडे द्वारा 08 अक्टूबर  को सांय 4:00 बजे किया जायेगा। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी अजय कुमार सेठी ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त एवं अध्यक्षता जिलाधिकारी अमृत अभिजात करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नव परिभाशित अंशदान पेंशन योजना

Posted on 07 October 2010 by admin

एक अप्रैल 2005 के पूर्व आच्छादित सेवकों को उसी योजना का लाभ मिलेगा

उ0 प्र0 कोशागार लखनऊ के निदेशक सोमेश्वर दयाल ने सूचित किया है कि ऐसे सभी कर्मचारी जिन्होंने राज्य सरकार की अथवा ऐसे समस्त शासन के नियन्त्रणाधीन स्वायत्तशासी संस्थाओं और शासन से सहायता प्राप्त िशक्षण संस्थाओं जिनमें राज्य कर्मचारियों की पेंशन योजना की भॉति पेंशन योजना लागू थी और उनका वित्त पोशण राज्य सरकार की समेकित निधि से जाता है की पेंशनयुक्त सेवा में दिनांक: 01 अप्रैल 2005 के पूर्व योगदान किया था तथा दिनांक: 01 अप्रैल 2005 को अथवा उसके पश्चात राज्य सरकार की अथवा शासन के नियन्त्रणाधीन उक्त उिल्लखित स्वायत्तशासी संस्थाओं और शासन से सहायता प्राप्त िशक्षण संस्थाओं की पेंशन युक्त सेवा में अपनी पूर्व सेवा से कार्यमुक्त होकर अथवा तकनीकी त्यागपत्र देकर नियुक्त होते है तो वे उसी पेंशन योजना से आच्छादित माने जायेंगे, जिस पेंशन योजना से वे दिनांक 01 अप्रैल 2005 के पूर्व आच्छादित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत निर्वाचन हेतु उम्मीदवारों के चुनाव व्यय की सीमा निर्धारित

Posted on 07 October 2010 by admin

जिलाधिकारी द्वारा व्यय नियन्त्रण-अभिलेखों की जांच हेतु समिति गठित

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु उम्मीदवारों के लिए चुनाव व्यय की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। सदस्य ग्राम पंचायत हेतु अधिकतम व्यय सीमा पॉच हजार रूपय,े प्रधान ग्राम पंचायत हेतु तीस हजार रूपये, सदस्य पंचायत हेतु पच्चीस हजार रूपये और सदस्य जिला पंचायत के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75  हजार रूपये निर्धारित की है।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि आयोग द्वारा मात्र सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत हेतु निर्वाचन में प्रचार हेतु एक वाहन की अनुमन्यता प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी ने उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय पर नियन्त्रण रखने और व्यय अभिलेखों को जांचने हेतु तहसीलवार समितियों का गठन कर दिया है। सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी समिति के अध्यक्ष बनाये गये है। समिति में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी (पुलिस) तथा खण्ड विकास अधिकारी सदस्य हैं साथ ही लेखा सवंर्ग के एक एक अधिकारी सदस्य तैनात किये गये हैं। एत्मादपुर में वित्त एवं लेखाधिकारी डीआरडीए, फतेहाबाद मे वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक िशक्षा, किरावली में वित्त एवं लेखाधिकारी मानसिक आरोग्यशाला, खेरागढ में लेखाधिकारी उ0प्र0 सेतु निर्माण निगम निर्माण इकाई-2, बाह में खण्डीय लेखाकार अधि0अभि0लघु सिंचाई और तहसील सदर में वरिश्ठ खण्डीय लेखाधिकारी, प्रान्तीय खण्ड लो.नि.वि. को समिति में सदस्य बनाया गया है।

उन्होंने निर्देश दिये हैं कि समिति सम्बन्धित तहसील के अन्तर्गत आने वाले विकास खण्डों से सम्बन्धित उम्मीदवारों के चुनाव व्यय का सत्यापन करते हुए आयोग द्वारा निर्धारित व्यय सीमा का अतिक्रमण करने वाले उम्मीदवारों का चिन्हांकन करते हुए अपनी संस्तुति प्रस्तुत करेगी।

उन्होेंने सभी सुपर जोनल, जोनल तथा सैक्टर मजिस्ट्रेट, आर.ओ. आदि अधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं। उम्मीदवारों के व्यय पर पैनी निगाह रखें। उन्होंने कहा कि आदशZ आचार संहिता का अनुपालन सुनििश्चत करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चारों `प्रथम पुरस्कार´ सी.एम.एस. छात्रा को

Posted on 07 October 2010 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर की कक्षा 5 की छात्रा आस्था टण्डन ने अन्तर-विद्यालयी सुलेख, पत्र लेखन, गायन एवं ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिताओं में चार `प्रथम पुरस्कार´ अर्जित कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराकर विद्यालय का नाम गौरवािन्वत किया है। ये प्रतियोगिताएं प्रदेश के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में `बाल उत्सव-2010´ के अन्तर्गत आयोजित की गईं। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में नगर के अनेक प्रतििष्ठत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने सृजनात्मक विचार, संगीत कला, मौलिक लेखन तथा विश्वव्यापी दृष्टिकोण के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण द्वारा अपनी सर्वाेच्चता सिद्ध की है। आयोजकों द्वारा  सी.एम.एस. की अत्यन्त मेधावी छात्रा आस्था टण्डन की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आकर्षक ट्राफी तथा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्याित्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही सांस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है। इसके लिए छात्रों को विद्यालय में अलग से विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है। श्री शर्मा ने कहा कि संगीत को आत्मा के भोजन की संज्ञा दी गई है, यह आित्मक शक्तियों को बढ़ाता है एवं छात्रों को समाज का सभ्य व सुसंस्कृत नागरिक बनाने में मदद करता है। गीत-संगीत की शिक्षा के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों में भक्ति, सरसता, करूणा एवं शान्ति को भावना संचारित करने में सतत् प्रयत्नशील है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

युद्ध में मानवाधिकारों का सर्वाधिक उल्लंघन होता है

Posted on 07 October 2010 by admin

`युद्ध अच्छे नहीं होते, युद्धों को टाला जाना चाहिए… युद्ध में मानवाधिकारों का सर्वाधिक उल्लंघन होता है´´…. कथाकार महेन्द्र भीष्म के सन्द्य प्रकाशित उपन्यास `जय! हिन्द की सेना´ के लोकार्पण समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति श्री शबीहुल हुसनैन मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

scan0006इस अवसर पर सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिवमूर्ति, आलोचक साहित्यकार रजनीगुप्त कथाकार मनसा पाण्डेय, कथाकार अमिता दुबे, समीक्षक बंधु कुशावर्ती ने 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर लिखे गये उपन्यास `जय! हिन्द की सेना´ के कथा शिल्प की चर्चा करते हुए महेन्द्र भीष्म की इस कृति को हिन्दी साहित्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। ले.कर्नल सत्यवीर यादव, प्रो. एस. के. गौण एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार श्री मदन मोहन `मनुज´ ने भी उपन्यास की विषयवस्तु व कथाविन्यास पर चर्चा की। लोकार्पण समारोह में ही कथाकार महेन्द्र भीष्म व 1971 युद्ध में वीर चक्र प्राप्त ले. कर्नल आर. पी. चतुर्वेदी एवं सिपाही माया राम वर्मा को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

`ऐ मेरे प्यारे वतन´ गीत की सस्वर प्रस्तुति करते हुए गज़लकार श्री देवकीनन्दन `शान्त´ ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। मोती महल वाटिका में चल रहे पुस्तक मेला के आयोजक श्री देवराज अरोड़ा ने उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in