Archive | राज्य

लालटेन की रोशनी में हुआ मतदान

Posted on 12 October 2010 by admin

दो ब्लाको में देर शाम तक लगी रही मतदाताओं की लाइन

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकाध जगह को छोड़ कहीं पर भी कोइ्र घटना का समाचार नहीं मिला। कुडेभार ब्लाक के सेमरी ग्राम में पर्ची कटाने को लेकर दो पक्षों में मार - पीट का समाचार प्रकाश में आया है। चार ब्लाक में आज हुए प्रधानी, अी डी सी एवं डी डी सी के मतदान के आखिरी समय पर संाय होते हीं मतदाताओं की लम्बी कतार लग गई तथा समय बीत जाने के बाद भी लालटेन और मोमबत्ती की रोशनी में मतदान पड़े।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छुटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान सम्पé

Posted on 12 October 2010 by admin

जिले में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 60.6 प्रतिशत शान्तिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जिले के कुछ मतदान केन्द्रों पर देर सायं तक मतदान जारी रहा।

matdan-kendraआज सुबह मतदान शुरू होते ही बल्दीराय ब्लाक के पारेमौजा एवं कूरेभार के बसौढ़ी बूथ पर एक प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह मतपत्र से गायब मिला। जिस पर प्रत्याशी ने सम्बन्धित अधिकारियों से शिकायत की। कुछ समय तक मतदान को रोकना पड़ा और दूसरा मतपत्र आने के बाद मतदान शुरू हो सका।
मतदान के दौरान वल्दीराय थाने के नरसड़ा गांव के प्रधान पद के लिए मृतक महिला गीता सिंह की प्रत्याशिता को लेकर हड़कंप मचा रहा। मामले की शिकायत पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पिंकी जोवेल के निर्देश के बाद मृतक महिला के पति अनिल सिंह उर्फ लक्ष्मन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। यहां 16 लोेगो ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया था। जिसमें 6 साल पहले मृत हो चुकी गीता सिंह का नामांकन हो गया और पूरी प्रक्रिया के साथ चुनाव चिन्ह किताब आवांटित कर दिया गया। जानकारी होते ही विपक्षियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जिसके बाद जांच की गई और मामला सही पाया गया। मतदान स्थल पर नोटिस चस्पा कर दी गई तथा मृतक के पति के खिलाफ धोखाधड़ी एवं चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सेवा भाव से होता है इलाज

Posted on 12 October 2010 by admin

यशलोक हािस्पटल के डायरेक्टर डॉ0 वी0के0शुक्ला ने बताया कि उनका उद्देश्य रहता है कि रोता हुआ मरीज तो आये लेकिन वह हसता हुंआ जाये। उन्होंने बताया कि उनका मिशन रहता है कि सभी रोगियों का उपचार मदद की भावना से रहता है। इसके लिए कर्मचारियों को दक्ष किया गया है। गरीब रोगियों के उपचार की वरीयता दी जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नो इंंट्री के बावजूद घुस रहे भारी वाहन

Posted on 12 October 2010 by admin

टैªफिक पुलिस की लापरवाही  से नगर में नो इंट्री के बावजूद भारी वाहनो का प्रवेश बदस्तूर जारी है। कोतवाली के ठीक पीछे इन वाहनो की कतार से अक्सर जाम लग जाता है।

यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए जिलाधिकारी पिंकी जोवेल ने अभियान चला कर अतिक्रमण को हटवा दिया लेकिन शहर में नो इंट्री के बावजूद भी  भारी वाहन प्रवेश कर जाते हैं जिससे शहर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। कोतवाली के पीछे तो आलम देखने लायक रहता है। भारी वाहनो की लम्बी कतार अक्सर लगी रहती है लोगो ने पुलिस अधीक्षक से भारी वाहनों के प्रवेश पर अंकुश लगाये जाने की मांग की है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात वदीZधारी इन वाहन मालिको से सुविधा शुल्क लेकर नज़रे फेर लेते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दुगाZ पूजा पर डी0एम0 हुई सख्त

Posted on 12 October 2010 by admin

ऐतिहासिक दुगाZपूजा एवं दशहरा के नाम पर पखवारे भर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले तथा कथित लम्बरदारो की इस बार जिला प्रशासन के  सामने कोई भी चाल कामयाब  नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से नामित 3-4 समितियां बेचैनी महसूश कर रही है। बताते हैं कि बिगत वशोंZ में कोई भी ऐसा अवसर नहीं रहा जब शान्ति कमेटी और ऐतिहासिक दुगाZ पूजा एवं दशहरा महोत्सव को सद्भाव पूर्ण वातावरण में सम्पé कराने का जिम्माा लेने वाली केन्द्रीय पूजा समिति आदशZ रामलीला समिति नगर सुरक्षा संगठन एवं अपराध निरोधक कमेटी के तत्वाधान में जिला प्रशासन कई दौर की बैठक न किया हो किन्तु इस वशZ सिर्फ एक बार की बैठक में ही सारे लम्बरदार अपनी हेकड़ी भूल बैठे और दोबारा बैठक के लिए प्रशासन से न तो अनुरोध किये और न ही कोई सुझाव ही संप्रेशित कर सके। ऐसा लगता है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के तीखे तेवर के सामने आने से लोग परहेज करने लगे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धनाढ्यो का है गरीब के आिशयानों पर कब्जा

Posted on 12 October 2010 by admin

गरीब तो गरीब धनाढ्यो ने भी काशी शहरी विकास योजना की कालोनी हथिया ली है। जानकारो का कहना है कि यदि जांच निश्पक्ष हो जाये तो कई वीआईपी चार पहिया वाहनो के मालिक की कालोनी निरस्त हो जायेगी।

बताते चले कि शहरी क्षेत्रो में रह रहे गरीब तबको के लोगों का आिशयाना बसाने के लिए काशीराम शहरी विकास योजना आयी जिसका सपना है कि इसकी कालोनी मेें गरीबो को भी रहने दिया जायें लेकिन इन कालोनियों में :ज्यादातर रईशजादे ही रह रहे हैं। जिनके पास बंग्ला, गाड़ी व अच्छा व्यवसाय है वह भी इन कालोनियों में काबिज हैं। तमाम लोगो का कहना है कि जांच की जाये तो कई रईशजादे बाहर का रास्ता अपना लेंगंें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माननीय के इशारे पर तो नही की गई साजिश!

Posted on 12 October 2010 by admin

मुर्दा प्रत्याशी प्रकरण मे भले ही प्रधान पर भले ही प्रशासन ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया हो लेकिन सच्चाई इसके उलट नज़र आ रही है। कहा जा रहा है कि इसमें एक मन्त्री के इसारे पर गहरी साजिश को अंजाम दिया गया है। नोड्यूज जारी करने वाले सेक्रेटरी पर कार्यावाही होना तय माना जा रहा है। हालांकि खबर का असर यह रहा है कि कुम्भकरणीZ नीन्द में सोया प्रशासन हरकत में आ गया।

ब्लाक बिल्दराय के नरसड़ा गांव में 16 लोेगो ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया था जिसमें 6 साल पहले मर चुकी गीता सिंह का नामांकन हो  गया और पूरी प्रक्रिया के साथ चुनाव चिन्ह किताब आवांटित कर दिया गया। िशकायत के बाद जब जांच की गई तो सत्यता का पता चला जांच के उपरान्त वहां  मतदान  स्थल पर नोटिस चस्पा कर दी गई तथा मृतक के पति के खिलाफ धोखाधड़ी एवं चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के तहत धारा 420, 467, 468, 471/126 भा0द0वि0 का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रो के मुताबिक अनिल सिंह को मात देने के लिए विरोधियों ने एक माननीय की शह पर मृतक गीता सिंह का नामांकन करवा दिया गया। बाकायदा नोड्यूज भी जारी हो गया, हैरत की बात यह है कि हसकी िशकायत विरोधी प्रत्याशी लगातार करते रहे लेकिन कार्यावाही न के बराबर रही। समाचार पत्र में जब इस प्रकरण  को प्रमुखता से छापा तो प्रशासन हरकत में आ गया। सूत्रो की माने तो मृतक महिला का नोड्यूूेज सेक्रेटरी ने कैसे बना दिया, माना जा रहा है कि सेक्रेटरी पर जल्द ही गाज गिर सकती है। सूत्रो की माने तो पल पल की खबर रखने वाले सेक्रेटरी भी इस साजिश का अहम हिस्सा है जिससे पुलिस जल्द ही सच्चाई उगलवा लेगी। फिलहाल समाचार प्रकािशत होने के बाद से प्रशासन कार्यावाही के मूड में दिख रहा है। इस बाबत निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र मौर्या ने बताया आरोपी अनिल सिंह उर्फ लक्ष्मन सिंह अपनी माता को चुनाव लड़ा रहे हैं और उनका चुनाव निशान घंटी है। वैसे वो इसे विरोधियों की साजिश बता रहे हैं लेकिन दोनो चुनाव चिन्हों पर उनका नाम पोस्टर और नामांकन कुछ और ही कहानी बता रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

….जनाब लेखपाल है या राज्यपाल

Posted on 12 October 2010 by admin

तहसील सदर में तैनात लेखपाल है या राज्यपाल इसे अधिकारी ही बता सकते हैैं। ढूंढे से वह ढूंढे नहीं मिलता है। आरोप है कि इस लेखपाल की साठ गांठ भू माफियाओं से है। जिसपर कई आपराधिक मुकदमें भी दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक दर्जन लोगो ने मुख्यमन्त्री को भेजे िशकायती पत्र में कहा है कि सदर तहसील में तैनात लेखपाल राममिलन कभी भी कार्यालय पर नहीं मिलता है। आय, निवास प्रमाण बनवाने के लिए लोगो को दर-दर भटकना पड़ता है। ज्यादातर समय वह अपने घर पर ही मौजूद रहते हैं। लोगो ने बताया कि उक्त लेखपाल पर कोतवाली नगर में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। यह सरकारी काम कम प्रापर्टी डीलिंग में ज्यादा मशरूफ रहते हैं। लोगो ने मुख्यमन्त्री से न्याय की गुहार करते हुए तेज तर्रार डी0एम0 डॉ0 पिंकी जोवेल से कार्यवाही की आस लगायी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देर रात तक चलता रहा मतदान

Posted on 12 October 2010 by admin

जिले के चार विकास खण्ड क्षेत्रो में प्रथम चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शान्तिपूर्ण रहा। वहीं कई बूथो पर देर रात तक वोट डालने का सिलसिला चलता रहा। रोशनी के आभाव में कर्मचारियों ने मोमबत्ती की रोशनी का सहारा लिया जिसमें बुजुर्ग कर्मचारियांें को कम रोशनी के आभाव में काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विकास क्षेत्र कुड़वार के आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतो में देर रात तक मत डालने का सिलसिला चलता रहा। जहां सबसे ज्यादा देर कुड़वार ग्राम पंचायत के इसरौली बूथ पर हुई।    चुनाव आयोग के सख्ती के उपरान्त भी कई ग्राम  पंचायतो में अराजक तत्वों  ने हिंसा करने का प्रयास भी किया। परन्तु ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते अपने मकसद में वो कामयाब नही हो पाये। हांलाकि मीरापुर ग्राम पंचायत में तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पहुंची टीम को देख लगभग 150 फर्जी मतदाता भाग निकले। आरोप है कि मतदान के बाद अब मतगणना मेंं यह अराजक तत्व गड़बड़ी फैलाने की कोशिस कर सकते हैं।

कुड़वार ब्लाक के मीरापुर ग्राम पंचायत में दोपहर तक शान्तिपूर्ण ढ़ंग से मतदान चला। कमालपुर मोहल्ले के मतदाताओें ने लगभग सायं 5 बजे तक सारे वोट डाल दियंें, लेकिन मीरापुर मोहल्लेवासियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। वजह यह थी कि जो मतदाता बाहर प्रदेश में रह रहे थे उनका भी वोट दूसरा व्यक्ति बडे आसानी से डाल दे रहा था। जब इसकी खबर तेज जर्रार पुुलिस अधीक्षक डॉ0 ए0के0 राघव को मिली तो कुड़वार थानाध्यक्ष पंकज तिवारी मय फोर्स के साथ मीरापुर बूथ पर पहुंच गये, पुलिस को देखते ही 150 की लगी लम्बी लाइन सिर्फ एक दर्जन ही मतदाताओं की बची। ग्रामीणों ने बताया कि मीरापुर ग्रामसभा वासी हारते देख एक जुट हो गये, जबकि यहां पर 4 प्रत्यासी चुनाव मैदान में थे। अब  यह आशंका है कि अराजक तत्व मतगणना के दिन कर्मचारियों को हमवार कर गड़बड़ी फैला सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर होगी कठोरतम कार्यवाही

Posted on 09 October 2010 by admin

आवश्यकता पडने पर गोली चलाने में भी नहीं होगा संकोच प्रशासन निर्वाचन को निश्पक्ष, स्वतन्त्र और शान्तिपूर्ण कराने हेतु कृत संकल्प-अभिजात

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिए  हैं कि मतदान स्थल पर स्वतन्त्र एवं निश्पक्ष चुनाव कराना पीठासीन अधिकारी का परम कर्तव्य है जिसके लिए उसे विशेश अधिकार भी प्रदान किए गये हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पीठासीन अधिकारी निर्वाचन आयोग व्दारा दी गई हस्त पुस्तिका का भलीभान्ति अध्ययन कर लें। उन्होंने निर्वाचन आयोग व्दारा जारी आदशZ आचार संहिता के निर्देशों का कडाई से अनुपालन कराने के निदेश दिये हैं।

श्री अमिताभ ने बताया है कि निर्वाचन हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचाने या मतपेटियों से छेडछाड करने आदि के प्रयास करने पर कठोरतम कार्यवाही की जायेगी और आवश्यकतानुसार गोली चलाने में भी कोई संकोच नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी जोनल/सेक्टर मस्ट्रिेट को ऐसी स्थिति में सख्त और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। उन्होने स्पश्ट किया है कि प्रशासन निर्वाचन को पूर्णतया निश्पक्ष, स्वतन्त्र और शातिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु कटिबद्ध हैै।

निर्वाचन के प्रथम चरण की पुलिस ब्रीफिंग भी आज पुलिस लाइन स्थित बहुउद्दश्यीय हॉल में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमृत अभिजात, डीआईजी एन्टनी देवकुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक क्राइम अशफाक अहमद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण - संजय कुमार तथा श्रीकृश्ण आदि ने आयोग के निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे। ब्रीफिंग के पश्चात सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने डाइट परिसर से वाहन प्राप्त किये और मुख्य कोशाधिकारी (ट्रेजरी) कार्यालय से मतदान दलों हेतु नियुक्त कार्मिकों को दी जाने वाली धनरािश भी प्राप्त कर ली जिसका वितरण सेक्टर मजिस्ट्रेटों व्दारा मतदान टोलियों को रवानगी के समय किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रथम चरण में 11 अक्टूबर को चार विकास खण्डों-एत्मादपुर, खन्दौली, शमशाबाद, फतेहाबाद में निर्वाचन होगा। मतदान हेतु कार्मिक 10 अक्टूबर को सम्बंधित विकास खण्ड से प्रस्थान करेंगे।

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0रामआसरे ने बताया है कि प्रथम चरण के मतदान के उपरान्त सम्बंधित ब्लाक स्तर पर चििन्हत किए गये स्थानों पर मतपेटिकाएं एवं अवशेश निर्वाचन सामग्री जमा की जायेगी।उन्होंने मतगणना केन्द्रों की जानकारी देते हुए बताया है कि विकास खण्ड एत्मादपुर क्षेत्र की मतगणना महेन्द्रभान विमला देवी इ0का0 एत्मादपुर पर होगी। ब्लाक खन्दौली की मतगणना जवाहर इ0कालेज, खन्दौली, ब्लाक फतेहाबाद की मतगणना कृशि उत्पादन मण्डी समिति अवन्ती बाई चौराहा फतेहाबाद पर और विकास खण्ड शमशाबाद की मतगणना ए0पी0 इंटर कालेज शमशाबाद पर होगी। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि ब्लाक स्तर पर चििन्हत किए गये मतगणना केन्द्रों पर मतपेटिकाएं एवं अन्य सामग्री जमा करने के पश्चात ही पीठासीन अधिकारी ब्लाक मुख्यालय छोड सकेंगे।

श्री रामआसरे ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदान कार्मिकों के लिए दो प्रिशक्षण आयोजित किए गये। आज 09 अक्टूबर को सूरसदन में िव्दतीय प्रिशक्षण सत्र के अन्तिम कार्यक्रम में भी आयोग के निर्देशों की भलीभान्ति जानकारी के साथ मतपेटिकाओं के बारे में प्रेक्टीकल प्रिशक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि ऐंसी व्यवस्था की गई है कि एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की सभी मतदान पार्टियांएक ही बस में जायें। उनके साथ सम्बंधित पुलिस पार्टियॉं भी उसी बस में जायेंगी। सभी मतदान टोलियां मतदान दिवस से एक दिन पूर्व ही मतदान स्थलों पर पहुंच जायेंगी ताकि मतदान दिवस पर समय से मतदान प्रक्रिया प्रारम्भ हो सके। मतदान का समय प्रात: 7 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in