Archive | राज्य

त्यौहार आते ही गैस की कालाबाजारी जोरो पर

Posted on 19 October 2010 by admin

•    छोटे, बड़े होटल कर रहे हैं घरेलू गैस का प्रयोग

जिला पूर्ति विभाग की हमेशा सोच यही रहती है कि खामिया पाये जाने के बाद उस व्यक्ति के ऊपर तत्काल कार्यवाही की जायेगी किसी प्रकार की सिफारिश नही सुनी जायेगी। भ्रश्टाचार का खुला दावा करने वाले जिला पूर्ति विभाग को भले ही न दिखाई पडे जागरूक जनता सब जान चुकी है, जब अधिकारी अपने कार्यो के प्रति सचेत नही हेागा तो आये दिन जिले में गैस की कालाबाजारी, अपने शबाब पर ही होगा। बताते चले कि केन्द्र सरकार घरेलू गैस कनेक्शन के लिये प्रदेश सरकार को सिब्सडी देती है गैस सिलेण्डरो का व्यवसायिक उपयोग होने से सरकार कि चुनौतियो पर प्रदेश सरकार के अधिकारी धोखा दे रहे है। स्थानीय प्रशासन की इस अनदेखी से कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है क्षेत्र से लेकर जिले में छोटे बड़े होटल  एवं जलपान गृहो की संख्या लगभग सैकड़ो मेें होगी लगता है कि इन व्यवसायियों का व्यवसाय इन्ही गैस सिलेन्डरो से होता है। शहर में इस समय ऐतिहासिक दुगाZ पूजा महोत्सव चल रहा है जगह जगह भण्डारे चल रहे हैं, दुकानदार चाय,समोसा आदि बना  रहे हैं। जिसके कारण आम उपभोक्ता को समय रहते गैस एजेन्सी मालिक गैस की सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। भारत  गैस के उपभोक्ता नं0-51 राधेश्याम की गैस की बुकिंग तिथि 05.10.10, रामशंकर उपभोक्ता नं0-50 गैस की बुकिंग तिथि 09.10.10 ऐसे ही दर्जनो उपभोक्ता को 15 दिन बाद भी गैस नहीं उपलब्ध हो पा रही है। हिन्दुस्तान गैस एजेन्सी के उपभोक्ता दिलीप सिंह, उमाशंकर अग्रहरि की लगभग 20 दिन बुकिंग तिथि के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं हो पायी है। जबकि गैस मालिक अपना फरमान यह जारी कर रखे हैं कि 21 दिन के बाद ही गैस उपभोक्ता को मिल पायेगी। इस सम्बन्ध में जिला पूर्ति अधिकारी से बात करने  पर पता चलता है कि ऐसा कोई सरकारी आदेश नहीं है। यह आदेश एजेन्सी वाले खुद ही बना रखे हैं, अर्थात सब जानते हुए  अधिकारी चुप क्यों है र्षोर्षो क्या गैस मालिको द्वारा प्रति माह सुविधा शुल्क साहब को मिलता है जो आंख बन्द किये जिले का कार्यभार सम्भाल रहे है। घरेलू गैस 21रू0 प्रति किलो तथा व्यवसायिक गैस 40रू0 प्रति किलो पर विक्री करने का सरकार का दावा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम लालगढी व सिकन्दरपुर में शान्ति व्यवस्था के हित में धारा-144 चकरोड के किनारे मुडिया गाडने तथा फैिन्संग करने पर प्रतिबन्ध

Posted on 19 October 2010 by admin

ग्राम लालगढी व सिकन्दरपुर में चकरोड मार्ग पर मुडिया गाड देने के कारण उत्पन्न विवाद से लोक प्रशान्ति के भंग होने की आशंका को देखते हुए जनहित में तत्काल निशेध एवं त्वरित कार्यवाही हेतु शान्ति व्यवस्था के हित में धारा 144 के अन्तर्गत निशेधाज्ञा जारी गई है।
अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) वी.के. मौर्य ने जारी आदेश में कहा है कि सचिव एवं पदाधिकारीगण राधा स्वामी सत्संग सभा दयालबाग तथा संस्था से जुडे किसी भी व्यक्ति द्वारा दयालवाग के गाटा संख्या 142 एवं 177 स्थित ग्राम सिकन्दरपुर मुस्तकिल, तहसील सदर जो कि भू-अभिलेखों में चकमार्ग अंकित है तथा जिस पर पक्की सडक बनी हुई है, के किनारे किसी भी प्रकार से वर्तमान स्थिति में परिवर्तन नही किया जायेगा और न ही कोई परिर्वतन हेतु प्रेरित करेगा। संस्था के पदाधिकारीगण तथा संस्था से जुडे किसी भी व्यक्ति द्वारा इस चकरोड के किनारे मुडिया(च्पससन्त) गाडने तथा फैिन्संग की कार्यवाही नही की जायेगी।
उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यक्ति एवं व्यक्तियों के समूह द्वारा गाटा संख्या 142 एवं 177 अथवा उसके समीप भूमि की वर्तमान स्थिति में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नही किया जायेगा और न ही कोई परिवर्तन हेतु प्रेरित करेगा। निशेधाज्ञा का उलघंन धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में जनता और सरकार के संयुक्त सहयोग से बृद्व आश्रम की

Posted on 19 October 2010 by admin

जिलाधिकारी श्री अभिजात की पहल पर संस्थाए तथा नागरिक सहयोग हेतु आगे आये

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि आगरा में वृद्वजनों के लिए शाीघ्र ही वृद्वाश्रम की स्थापना की जा रही है। उन्होंने एक सप्ताह के अन्दर वृद्व आश्रम के वाईलाज/ संविधान तैयार करने और 14 नबम्वर तक कार्य योजना प्रारम्भ करने के निर्देश दिये है । यह वृद्वाश्रम शासन, निजी संस्थाओं और जनता के संयुक्त सहयोग से संचालित होगा। श्री अभिजात ने कहा कि इस वृद्व आश्रम में वृद्वजनों के लिए ऐसी व्यवस्था सुनििश्चत करें कि सुखद वातावरण में वृद्व सुख पूर्वक और सन्तुिश्ट के साथ रहें।

जिलाधिकारी आज िशविर कार्यालय पर वृद्व आश्रम के संचालक और स्वरूप पर आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगरा में वृद्व आश्रम की स्थापना समय की मांग है। सन्त श्री सुन्दरदास समिति द्वारा इसके लिए 5 बीघा भूमि सुलभ कराई जा रही है । इसके साथ आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सी.ए. तथा आगरा कोल्ड स्टोरेज एगले के अध्यक्ष सुदशZन सिंधल भी पदाधिकारी बनाये गये है। संस्थान के पदेन जिलाधिकारी संरक्षक, अपर जिलाधिकारी(नगर) पदेन उपाध्यक्ष और नगर मजिस्ट्रेट संयोजक होगे।

उन्होंने निर्देश दिये कि जयपुर आदि स्थानों पर संचालित वृद्व आश्रमों का भ्रमण कर तथा इण्टरनेट पर सुलभ जानकारी, शासनादेशो , कम्पनी एक्ट आदि का समावेश करते हुए पदाधिकारीगण उप निबन्धक, क्षेत्रीय निबन्धन  कार्यालय हरिराम गुप्ता से समन्वय कर संस्था के पंजीयन तथा नियम निर्धारित कर लें।

श्री अभिजात ने बताया कि यह सर्व धर्म वृद्वजन सेवा आश्रम होगा और निर्धारित प्रयोजन के अलावा संस्था के संसाधनों का अन्यत्र प्रयोग नही हो सकेगा। पदेन संरक्षक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वशZ में एक बार अनिवार्य रूप से संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक वुलाई जायेगी।

जिलाधिकारी की पहल पर बडी संख्या में नागरिक सहयोग हेतु आगे आये है और उत्साह पूर्वक संस्थान के संचालन हेतु आश्वासन दिया है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) रामआसरे , नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, उप निबन्धक हरीराम गुप्ता, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सी.ए. तथा सन्दीप जैन, सन्त श्री सुन्दरदास त्यागी सेवा समिति के अध्यक्ष िशवप्रसाद शर्मा आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर कर्मचारी की गिरफ्तारी के

Posted on 19 October 2010 by admin

प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) ने दो कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी लेने से मना करने पर एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तार करने के आदेश दिये है। थानाध्यक्ष सदर को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु प्राचार्य सहकारी डेरी प्रिशक्षण एवं शोध संस्थान बुन्दुकटरा आगरा के तेजवीर सिंह प्रबन्धक गेड-3 एफ. ओ. एवं ए0के0 सैंगर प्रबन्धक की डयूटी मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में लगाई गई थी। निर्वाचन कार्यालय के पत्रवाहक द्वारा ड्यूटी प्रेशित की गई थी  जो कि इन दोनों कर्मचारियों ने अपनी मतगणना पर्यवेक्षक की ड्यूटी लेने से मना कर दिया गया था। इस प्रकार निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न की गई है।
उन्होंने कहा है कि इस परिप्रेक्ष्य में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के अधीन सुसंगत धाराओं तथा निर्वाचन कार्य(शासकीय कार्य) में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में इन दोनों कर्मचारियों के विरूद्व एफ.आई.आर. दर्ज कर सम्बन्धित को गिरफ्तार कर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) के कार्यालय कक्ष में सांय 5 बजे तक प्रस्तुत करें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव का असली घमासान

Posted on 19 October 2010 by admin

तीसरे चरण के चुनावी दंगल में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कई सूरमा अपनों से ही घिरे नज़र आ रहे हैं। ऐसे में वे प्रतिद्वन्द्वियों को पटकनी देने का दांव लगाने से पहले ही मुकाबला कर रहे हैं। जीत-हार जिसकी भी हो लेकिन इस चुनाव में कई चर्चित चेहरों की साख दांव पर है। कारण इस पद के लिए कई दलों के पदाधिकारी या उनके परिवारीजन मैदान में हैं। कतिपय उम्मीदवार जिला पंचायत का चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष पद की दावेदारी की होड़ में शामिल बताये जा रहे हैं। बाहुबली व दागी छवि के लोगों के चुनाव से जुड़े होने के कारण अनहोनी की आशंका भी कम नहीं है। तीसरे चरण के तहत आगामी 20 अक्टूबर को मया, पूरा व मसौधा ब्लाक क्षेत्रों में मतदान होगा। इन क्षेत्रों में विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रचार सवाब पर है। सबस ज्यादा जंग जिला पंचायत सदस्य पद को लेकर है। आरक्षित सीटों पर चुनाव संग्राम कुछ नम है तो सामान्य सीटों पर सभी प्रत्याशी ऐनकेन प्रकारेण बाजी मारने की फिराक में हैं। मया ब्लाक क्षेत्र के सभी जिला पंचायत सदस्य पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो गये हैं। इस कारण इन सीटों पर उतना घमासान नहीं है। वहीं पूरा ब्लाक में स्थिति उलट है। यहां पूरा प्रथम क्षेत्र से बसपा नेता विकास सिंह की पत्नी अंजू सिंह चुनाव मैदान में हैं। उनके लिए विधायक जितेन्द्र सिंह बब्लू, एमएलसी मनोज सिंह गुìू के अलावा इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुरजोर कोशिश की जा रही है। विकास सिंह विधायक बंधु के जहां काफी करीबी हैं वहीं उनके समर्थन में पार्टी कार्यकर्ता लगे हैं। इसी क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के रूप में दीपू सिंह की मां चुनाव मैदान में हैं। उनके समर्थन में सपा के पदाधिकारी लगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी की पत्नी भी चुनाव लड़ रही हैं जिनकी मदद में सांसद निर्मल खत्री व अन्य पार्टी नेताओं की टीम लगी है।

पूरा द्वितीय क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के कारण वहां से सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं। तृतीय क्षेत्र से बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य करुणाकर पाण्डेय चुनाव मैदान में हैं। उनके लिए अयोध्या के राजसदन से लेकर व्यापारी नेता तक आगे आये हैं। क्षेत्र में उन्हें व्यापक जनसमर्थन भी मिल रहा है। वहीं दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके एकादशी सिंह का चुनाव क्षेत्र इस बार आरक्षित हो जाने से वह भी इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी लोकिप्रयता व सक्रियता से अन्य दलों के प्रत्याशी भौचक हैं। इसी क्षेत्र से सपा ने लìू लाल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है जिनकी मदद के लिए सपाई कुनबा लगा है।

मसौधा प्रथम क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव का असली घमासान नज़र आ रहा है। इस क्षेत्र से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के पति गिरीश पाण्डेय उर्फ डिप्पुल चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी मदद में समाजवादी पार्टी पूरी दमखम से लगी है। गौरतलब है कि डिप्पुल लगभग चार महीने तक जेल में निरुद्ध रहे, बीती 14 अक्टूबर को वह जमानत पर रिहा होने के बाद चुनाव मैदान में डटे हैं। इसी क्षेत्र से सहकारी बैंक के सभापति व बसपा नेता बलराम मौर्य की मां पार्वती मौर्या भी चुनाव लड़ रही हैं। पार्वती देवी को बसपा के वरिष्ठ नेता परमदेव यादव की पत्नी कमला देवी से ही मुकाबला करना पड़ रहा है। दोनों के चुनाव मैदान में होने से बसपाई खेमा बंटा नज़र आ रहा है। इसी क्षेत्र से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. अखण्ड प्रताप सिंह के पुत्र अमन प्रताप सिंह व साकेत के पूर्व प्राचार्य डा. एचबी सिंह के पुत्र राना रोहित सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों प्रत्याशियों ने प्रचार की मुहिम में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

मसौधा द्वितीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह की मां रालोद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण सिंह राजू की पत्नी तथा इन्दर वर्मा की पत्नी और सपा से रमापति यादव की पत्नी चुनाव मैदान में हैं। मसौधा तृतीय क्षेत्र से बसपा से हरीराम रावत व अमरेन्द्र प्रताप सिंह बाबू भाजपा से इन्द्रभान सिंह व अरविन्द सिंह चुनाव में अपनी ताकत दिखा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव की एक अनोखी चार भाईयों के परिवार में तीन-तीन भाई, भाभियां खड़ी एक दूसरे के आमने सामने

Posted on 19 October 2010 by admin

इसे पारिवारिक ईश्र्या द्वेश की मिशाल कहें या पंचायत चुनाव में पद पाने की लालसा, जिसमें एक परिवार के चार भाइयों में तीन भाई और तीन भातियां एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में कूद पड़ी है। इनमें से जीत का सेहरा किसके सिर बधेगार्षोर्षो यह तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, केवल
इतना ही कहा जा सकता है कि इस परिवार मे पंचायत चुनावों के इतिहास में एक अनोखी मिशाल अवश्य पेश की है।

मिर्जापुर जिले के छानबे विकास खण्ड के पटखोली गांव पंचायत के कसघना गांव के एक ही परिवार के सारे सदस्य चुनाव मैदान में उतर आये है। इसमें सबसे खास बात यह है कि परिवार के अधिकतर सदस्य अपने परिवार के प्रत्याशी के खिलाफ में चुनाव मैदान में उतरे है। परिवार क सभी सदस्यों का एक दूसरे के खिलाफ पंचायत चुनाव लड़ने से मुकाबला बेहद रोचक हो गया है जिसकी चर्चा गांव गली से लेकर जिला पंचायत तक पहुंच गई है।
कसघना गांव का रमेश कुमार बेलदार पिछली बार पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य चुना गया था, इस बार भीवह छानबे वार्ड 4 से उसी पर लिये चुनाव लड़ रहा है। इनको इस बार सबक सिखाने के लिये रमेश कुमार की सगी भाभी श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी रामनरेश बेलदार चुनाव मैदान में कूद पड़ी है।

एक तरफ जहां रमेश कुमार बेलदार चुनाव मैदान मं है वही उसकी पत्नी श्रीमती किरण देवी बेलदार सिटी वार्ड से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही है। इनके अलावा रमेश कुमार के भाई दिनेश कुमार बेलदार छानबे वार्ड दो से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे है। वहीं रमेश कुमार के एक अन्य भाई सुरेश चन्द बेलदार कसघना गांव से ही प्रदान पद के लिये मैदान में उतरे है। सुरेश चन्द्र बेलदार के विरोध में उनके सगे भाई दिनेश कुमार बेलदार की पत्नी श्रीमती सरस्वती देवी भी कसघना से प्रधान पद का चुनाव लड़ रही है।
कसघना ग्राम पंचायत की यह घटना अपने आपमें अनूठी है जो भविश्य में सम्भवत: ही देखने को मिले, हय विशय वृहद्ध चर्चा का विशय बना हुआ है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सिर चढ़कर बोल रहा पंचायत चुनाव पत्नी पति के और भाई-भाई के खिलाफ ठोक रहा है ताल

Posted on 19 October 2010 by admin

पंचायत चुनाव में लोगों ने इतना अधिक अकाशZण पैदा हो गया है कि पपारिवारिक सीमायें तो टूट ही रही है पति-पत्नी के खिलाफ दीवाल खड़ी हो गई है। वे एक -दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे है।

ऐसे ही दिलचस्प मामले मिर्जापुर जनपद के विस्तरीय पंचायत चुनाव में देखने को मिल रहे है। बड़े-बुजुर्गो का कहना है कि यहां असली लोकतन्त्र उतर आया है। पंचायत चुनाव में रिश्ते ही नहीं, सात जनम् के रिश्तों के विरूद्ध बगावत का बिगुल फूकने को विवश कर दिया है।

अहरौरा क्षेत्र के बेलखरा में विश्वकर्मा परिवार के दो भाई नन्द किशोर और राजनाथ प्रधानी के चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ उतर आये है। इतना ही नही नन्द किशोर की प्रवक्ता पत्नी अपनी पति देव से पल्ला झाड़ कर अपने दुलहवा देवर राजनाथ का प्रचार कर रही हैं। नन्द किशोर एक इण्टर कालेज में कर्मचारी है उसने स्वयं स्वीकार किया है कि उसकी पत्नी सुशीला विश्वकर्मा उसके विरोध में है। जबकि उसके बच्चे पिता के साथ में है। प्रधानी के चुनाव में पति के खिलाफ बगावत करने वाली श्रीमती विश्वकर्मा 2005 के पंचायती चुनाव में खुद अपनी देवरानी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं बेलखरा गॉव पंचायत में लगभग 2800 मतदाता है। जिसमें 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

इसी प्रकार राजगढ़ क्षेत्र के मदिहानी गांव में बचन अपनी पत्नी श्रीमती छोटी देवी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर आयी है जो क्षेत्र में चर्चा का विशय बना हुआ है। पति-पत्नी के इस चुनाव सभा मे सबसे दिलचस्प बात यह है कि दोनों सुबह भोजन करने के बाद साथ-साथ चुनाव प्रचार के लिये निकलते है और घर के बाहर अलग-अलग चुनाव प्रचार के लिये चले जाते है। पति-पत्नी के बीच चुनावी जंग चर्चा का विशय बनी हुई है।

मरिहानी गांव के बचन और उसकी पत्नी के चुनावी जंग में सबसे खासबात देखने लायक है कि वे चुनाव मैदान में तो अलग-अलग है किन्तु पारिवारिक पति-पत्नी के रिश्तों में कोई कड़वाहट नहीं है। दोनों चुनाव प्रचार से वापस आकर पति-पत्नी की तरह रहते है और अगले दिन सुबह फिर एक साथ घर से निकल कर अलग-अलग दोनों क्षेत्रों में चले जाते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेले मेलगा समाज सेवी संस्थाओं का सहायता िशविर

Posted on 19 October 2010 by admin

16दुगाZपूजा व दशहरे के उपलक्ष मेेंं सहेली संस्था द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा िशविर का उद्घाटन डाक्टर वी0पी0सिंह द्वारा हुआ। इस मौके  पर संस्था अध्यक्ष शिशकला निगम ने बताया कि िशविर 17 तारीख से 21 तारीख तक चलता रहेगा। जिसमें जे0पी0सिंह, डॉ0 नफीस, एस0के0 गोयल, सरिता सिंह आदि मौजूद रहे वहीं दुगाZ पूजा महोत्सव में रोटरी क्लब द्वारा चौक में खोया पाया िशविर लगाया गया जिसका उद्घाटन डॉ0 नैयर रजा जैदी अध्यक्ष ने किया। इस मौक पर मो0 इलियास खां, उशा श्री0 अशोक जायसवाल, अरूण जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्ता, सहित आदि गणमान्य मौजूद रहे। इसी क्रम में सोना सन्देश मीडिया मंच व प्रताप सेवा समिति ने डाकखाना चौराहे पर संयुक्त रूप स्वास्थ्य िशविर लगाया। इस मौके पर डा0 वी.सी. वैद्य, विजय विद्रोही, अफजाल अहमद, मेवालाल भारती, राधेश्याम तिवारी, दीपक श्री0, आसिफ वेग, अर्जुन, विश्णु, अजय मिश्रा, उशा श्री0, आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिछ्कऔर शिछामित्र के बीच मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Posted on 19 October 2010 by admin

बल्दीराय ब्लाक के प्राइमरी पाठशाला निसासिन के एक अध्यापक और िशक्षा मित्र के बीच जम कर मारपीट हुई। स्कूल प्रांगढ में हुई मारपीट का मामला थाने पर पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार अध्यापक हामिद हुसैन जब स्कूल पहुंंचे तो िशक्षा मित्र से साफ सफाई को लेकर कहा सुनी हो गई। मामला बढ़ने पर हामिद व िशक्षा मित्र िशव कुमार वर्मा एक दूसरे पर टूट पड़े। काफी देर चली इस मार पीट को तमाशबीन बने देखते रहे। जब दोनो व्यक्ति मारपीट करके छूटे तो थाने गये जहां पर दोनो की एन.सी.आर. दर्ज कर ली गई। सूत्रो की माने तो इस स्कूल में इसके पहले भी इन्हें अध्यापक के द्वारा  एक महिला िशक्षा मित्र के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था, किन्तु मामले को दबा दिया गया था।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टैªक्टर से कुचल कर बालक की मौत

Posted on 19 October 2010 by admin

थाना क्षेत्र बल्दीराय अन्तर्गत देवरा निवासी सचिन कुमार तिवारी उम्र 11 वशZ दोपहर में अपने घर  से कापी लेने दुकान जा रहा था कि सामने से बालू लदे टैªक्टर ट्राली से लापरवारी बरतने के कारण कुचलकर मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद टैªक्टर चालक टैªक्टर लेकर भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ना चाहा जिसपर टैªक्टर शोर सराबा सुनकर पहुंच गया और लोगो से मारपीट शुरू कर दी जिससे इसी गांव  के निवासी शंकर लाल व वीर प्रसाद को मारपीट के दौरान गम्भीर चोटे आयी। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक बालक के पिता कामता प्रसाद तिवारी की तहरीर पर स्थानीय थाना बल्दीराय में अर्जुन यादव और दुघZटना घटित भरे वाहन टैªक्टर नं0 यू.पी. 44 5210 पर धारा 304, 323, 336 के तहत मुुकदमा पंजीकृत करवाया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in