Archive | राज्य

लिमटेक्स का अपने दो नए ब्रंाड की चाय के साथ आगमन

Posted on 16 November 2010 by admin

नरगिस व रायल ब्राण्ड को अपनी सूची में जोड़ा

सन् 1977 से भारत व पूरे विश्व में विख्यात नाम लिमटेक्स अपनी श्रेणी में ब्राण्डेड चाय को प्रस्तुत कर देश में अपने ग्राहक आधार को बढ़ाते हुए बाजार में व्याप्त होकर एक और मानदण्ड स्थापित करने को प्रयासरत है। लिमटेक्स एक सपने के रूप में शुरू, वास्तविकता के रूप में विकसित और अब यह निZबाध रूप से गुणवत्ता के मानको को पूरा कर अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए अदभुत रूप से उभर रही है। लिमटेक्स का यह नया प्रस्ताव ग्राहकों के करीब रहने के कंपनी के उद्देश्य को दोहराता है तथा अपने बहुमूल्य ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराता है।

इन ब्राण्डों के लॉन्च की घोषणा करते हुए लिमटेक्स के सीएमडी श्री गोपाल पोधर ने कहा कि, “कंपनी के उत्पाद की गुणवत्ता उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता का सीधा अनुपात है। लिमटेक्स का प्रयास उन ऊंचाईयों को हासिल करना है जहां गुणवत्ता और मानक कंपनी के नाम के पर्यायवाची बन जाए।´´

कंपनी सभी प्रमुख बाजारों स्पैन्सर, बिग बाजार, मैट्रो कैश में लॉन्च हुई। यह कंपनी “सेना खरीद संगठन´´ द्वारा अनुमोदित है, यह कंपनी भारतीय रेलवे (आईआरसीटीसी) में भी शुरू हुई है। कंपनी का निर्यात व्यापार रूस और यूके के बाजारों में भी है। बाजार में लिमटैक्स के अपने ब्राण्ड हैं जिनकी रेंज 1/- रूपए से लेकर 25/- रूपए तक है। भारतीय बाजार के अनुसार अब कंपनी ने चाय को यैलो, गोल्ड व ग्रीन भागों में उतारा है जो 1/-,5/-,10/- रूपए से शुरू होते हुए 1 किलों के पैकेट तक है। यह सभी प्रमुख वगोेंZ, व्यापार व बाजार के लिए उपलब्ध है।

नरगिस चाय ब्राण्ड का उद्देश्य अपने ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद का अद्वितीय मिश्रण प्रदान करना है। यह कृत्रिम रंग व स्वादों से रहित पूरी तरह से प्रकृतिक है इसके अतिरिक्त इसमें खास तरह के एंटी आक्सीडेंट व स्वास्थ्य सामिग्रयां निहित हैं जो आघात, दिल की बिमारियों और खास तरह के कैंसर का खतरा कम करने में मदद करता है। नरगिस को पहले से ही दोनो मानकों में सफलतापूर्वक शुरू किया जा चुका है।

लिमटेक्स गुणात्मक नियामकों का सख्ती से पालन करती आई है और यह अन्य बागानों दाजलिंग, आसाम व नीलगिरी के अलावा हमेशा अपने चाय के बागानों से ताजा चाय आयात करने को प्राथमिकता देती है। चाय की पत्तियों को हमारे सक्षम विशेषज्ञों की देखरेख में व पेश्ेावर कर्मचारियों द्वारा पूरी तरह से स्वास्थकर परिस्थितियों में प्रसंस्करण के लिए ध्यान से चुनकर तोड़ा जाता है।

लिमटेक्स का टेस्टींग रूम वह जगह है जहां पर हर सम्भव प्रयास किया जाता है कि बाजार में श्रेष्ठ स्वाद वाली चाय हमारे खास ग्राहकों तक पंहुच सके। चाय के प्रत्येक प्याले को स्वाद, ताजगी, शक्ति व तीव्रता के लिए विशेषज्ञो द्वारा कुशलता से चखा जाता है और इस तरह से प्रत्येक प्रकार की चाय का कुशलता से मूल्यांकन किया जाता है।

एक कप अच्छे चाय की खुशबू व स्वाद दिल व दिमाग के लिए स्फूर्तिदायक होती है। लिमटेक्स अपने सिद्धान्तों पर आगे बढ़ते हुए अपने चाय के विभिन्न ब्राण्डों के स्वाद, मिश्रण व का लाभ उठाने के लिए प्रयासरत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डा0 बी.आर. अम्बेडकर आई0ए0 एस0/पी0 सी0 एस0 कोचिंगसेन्टर शुरू : 200 लाभार्थी चयनित

Posted on 15 November 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन करे ताकि लाभार्थियों को तत्परता से योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने स्वयं भी संस्थाओं का व्यापक निरीक्षण कर सुधार हेतु निर्देश दिये है।

उन्होंने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में संस्था वार समीक्षा की। डा0 बी.आर. अम्बेडकर आई.ए.एस./पी.सी.एस. कोचिंग सेन्टर के लिए 200 पात्र लाभार्थियों का चयन कर लिया  गया है जिनमें से 103 ने ज्वाइन कर लिया है। जिलाधिकारी ने सभी के नियमानुसार नि:शुल्क आवास, भोजन, तथा कोचिंग आदि की उन्नत व्यवस्था सुनििश्चत करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों के फोटो परिचय पत्र निर्गत करने, स्थानीय-संरक्षकों के फोटो सहित पता रखने तथा स्थानीय गणमान्य नागरिको को विजिटर नामित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मजिस्ट्रेट तथा पुलिस क्षेत्रााधिकारी समय- समय पर चैकिंग करते रहे।

उन्होंने निर्देश दिये कि कुश्ठ आश्रम तथा विधवा आश्रम मे सभी सम्बन्धित विभाग कैम्प लगाकर सुविधाएं प्रदान करें । उन्होंने कहा कि अधिकारी  नियमित रूप से िशशुसदन, नारी निकेतन, बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर फोटो सहित निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करें। वर्तमान में राजकीय सम्प्रेक्षण ग्रह में 10 से 18 आयु वर्ग के 71 बच्चे है। राजकीय बाल ग्रह (िशशु) बल्केश्वर में 29 बच्चे, तथा राजकीय महिला संरक्षण ग्रह में 9 महिलाएं है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश नगर मजिस्ट्रेट चन्द्र शेखर, समाज कल्याण, विकलांग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, प्रोबेशन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वृद्वाश्रम की स्थापना हेतु समिति गठित, जिलाधिकारी मुख्य संरक्षक होगे वृद्वाश्रम में नागरिकों की सुविधा हेतु उच्च स्तरीय व्यवस्था हेतु निर्देश

Posted on 15 November 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि वृद्वजनों की समस्याओं को देखते हुए आगरा में वृद्वाश्रम की स्थापना हेतु समिति का गठन कर लिया गया है

आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने वृद्वाश्रम स्थापना हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी की पहल पर ही वृद्वावस्था स्थापना की जा रही है।
dइसके लिए रूनकता, के. के. नगर और पिश्चम पुरी में स्थान देखे गये है और शीघ्र ही स्थल चयन कर लिया जायेगा।

संस्था के जिलाधिकारी पदेन मुख्य संरक्षक, अपर जिलाधिकारी(नगर) पदेन उपाध्यक्ष, नगर मजिस्ट्रेट पदेन संयोजक, अशोन जैन सी.ए.(आगरा विकास मंच), महा सचिव, िशव प्रसाद शर्मा अध्यक्ष, डा0 सुदशZन सिंहल( अध्यक्ष कोल्ड स्टोर्स आनर्स एसो0)
सह सचिव तथा सन्देश जैन मीडिया प्रभारी बनाये गये है।

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी तथा जन सहयोग से संयुक्त रूप से वृद्वाश्रम का संचालन किया जायेगा। इस प्रकार की व्यवस्थाएं सुनििश्चत की जायेगी कि वृद्व लोग सुख पूर्वक  रह सके। बैठक में उप निदेशक सोसाइटी निबन्धक हरिराम गुप्ता तथा विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने संस्था का स्मृति पत्र प्रस्तुत किया। अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने संस्था की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर निर्वाचन की घोशणा

Posted on 15 November 2010 by admin

नामांकन 19 नवम्बर  को और मतदान  28 नवम्बर को होगा

जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) अमृत अभिजात ने बताया है कि जनपद के ग्राम पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदो के लिए सम्पन्न हुए सामान्य निर्वाचन 2010 के सभी रिक्त पदों/ स्थानों (जो मा0 न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो) पर निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार समय सारिणी घोशित कर दी गई है।

उन्होंने बताया है कि नामांकन पत्र दाखिल करने हेतु 19 नवम्बर 2010 को पूर्वान्ह 8 बजे से सांय 4 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवम्बर को होगी। उम्मीदवारी वापसी हेतु 22 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से सांय 3 बजे तक, प्रतीक आबंटन कार्य 22 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे से किया जायेगा। मतदान 28 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। मतगणना 30 नवम्बर को पूर्वान्ह 8 बजे से प्रारम्भ होगी।
उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन में नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आबंटन का कार्य, मतों की गणना और परिणाम की घोशणा क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एवं निर्देिशत प्रक्रिया अपनाई जायेगी। इस समय सारिणी के मध्य पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों मे भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिये कि खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खण्ड में इस चुनाव कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करेगें और ग्राम पंचायतों में मुनादी द्वारा सर्व साधारण को इसकी सूचना दी जाये। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय के सूचना पट्टो पर यह कार्यक्रम किये जायेगें।

ज्ञातव्य है कि जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2010 के उपरान्त रिक्त रह गये पदों में ग्राम पंचायत सदस्य के 2144 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या-35 विकास खण्ड खेरागढ रिक्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदि गंगा-गोमती के तट पर अखण्ड सौभाग्य की कामना लेकर सूर्य की उपासना

Posted on 15 November 2010 by admin

11सूर्योपासना का पर्व डाला छठ को परम्परागत ठंग से मनाया गया। सुबह नगर के सीताकुण्ड स्थित आदि गंगा गोमती तट पर डाला छठपर्व पर विविध अनुश्ठान के कार्यक्रम शुरू हुआ। परम्परा के मुदाबिक छठ पर महिलाएं अपने पुत्र एवं पति के सौभाग्य की कामना करते हुए निकलते हुए भास्कर को अध्र्य दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने पूजा - अर्चना की। 24 घण्टे का  निराजल ब्रत रख कर महिलाओं ने सूर्य दशZन कर आदि गोमता गंगा में सुर्य को अध्र्य दिया। समाजसेवी संस्थाओं ने भी श्रद्धालुओ ने पारण कराया । नगर चेयरमैन एवं सांई सेवा संस्थान ने ब्रत रखने वालों एवं परिवार वालों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था नि:शुल्क टैंम्पों के द्वारा किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाज के सबसे कम पढ़े-लिखे और गरीब व्यक्ति को दक्ष कर स्वरोजगार योग्य बनाया जाय - डा0 यशवन्त सिंह

Posted on 12 November 2010 by admin

निर्मित शौचालयों की गुणवत्ता एवं मानकों का भौतिक सत्यापन हो - नवनीत सहगल

नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यम के कार्यकलापों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यम राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा0 यशवन्त सिंह ने कहा है कि समाज के सबसे कम पढ़े-लिखे और गरीब व्यक्ति को दक्ष कर उसकी क्षमता इस तरह विकसित की जाय कि वह अपना स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर जीवनयापन अच्छेे ढ़ंग से कर सके। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी जाने वाली टेनिंग के टेड का चयन महत्वपूर्ण है। टेड का चयन स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाय और उसे रोजगारपरक होना चाहिए।

डा0 यशवन्त सिंह आज यहॉ राज्य नगरीय विकास अभिकरण के सभागार में सूडा के कार्यकलापों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा समाज के गरीब और बेरोजगार व्यक्ति  को रोजगार दिलाने की है। यदि टेनिंग के लिए पात्रों का चयन करते समय ऐसे लोगों को ही चुना जायेगा जिनका कोई काम चल रहा है तो नये रोजगार का सृजन नहीं हो सकेगा।

नगरीय  रोजगार राज्य मंत्री ने कहा कि आज सभी मुख्य परियोजनाओं की समीक्षा की गयी और यह पाया गया कि कार्य तो हो रहा है परन्तु कार्य जिस तेजी से होना चाहिए, चाहे वह शौचालयों के निर्माण का हो अथवा मकानों का। कहीं न कहीं कार्य की गति में कमी है।    उन्होंने कहा कि आपसी ताल-मेल स्थापित कर सेक्टरवार रिपोर्ट तैयार/संकलित करने के लिए किसी अधिकारी को उत्तरदायी बनाया जाय और प्रत्येक स्तर पर कार्य में और तेजी लायी जाय।

विभागीय सचिव श्री नवनीत सहगल ने भी सूडा के सभी प्रमुख कार्यमों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयों में परिवर्तित करने सम्बन्धी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जिन जनपदों में अभी तक दो हजार से अधिक शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालय में परिवर्तित करने का कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका है,  वहां मुख्यालय से एक अधिकारी भेज कर स्थानीय समस्याओं का अध्ययन कराया जाय। मुख्यालय से जाने वाला अधिकारी वहां रूके और जिलाधिकारी से मिले, कार्य करने वाली संस्था के प्रतिनिधि से भी बात करे और स्थानीय समस्याओं का त्वरित निराकरण कराकर कार्य प्रत्येक दशा में आगामी 30 नवम्बर तक अवश्य प्रारम्भ करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि जो शौचालय बने हैं उनकी गुणवत्ता एवं मानकों का भौतिक सत्यापन कराया जाय और सतही निरीक्षण कर के ही इतिश्री न कर ली जाय। गुणवत्ता की जांच कराते रहने के लिए जिलाधिकारियों को पत्र भेजने के निर्देश भी उन्होंने दिये।

श्री सहगल ने प्रशिक्षण टेनिंग कार्यम और ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि टेनिंग शुरू होते ही लोन के लिए फार्म भरा दिया जाय। उन्होंने नियमानुसार देय अनुदान के भी त्वरित वितरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दूसरी किश्त के लिए जिन कार्यों के सम्बन्ध में भारत सरकार को उपयोगिता प्रमाण-पत्र भेजे जाने हैं उन्हें भी तत्काल भेजा जाय और 15 नवम्बर तक सभी प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेज दिये जाय।

इसके पूर्व सूडा के निदेशक श्री चिन्तामणि ने नगरीय रोजगार  राज्य मंत्री और विभागीय सचिव को सभी महत्वपूर्ण कार्यमों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सभी परियोजना अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे शुष्क शौचालयों को जल प्रवाहित शौचालयों में परिवर्तित करने के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे प्रत्येक दशा में आगामी 15 दिसम्बर तक पूरा कर लें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्कार्पियों-ट्रक में घुसी एक की मौत, तीन घायल

Posted on 10 November 2010 by admin

* मृतक आवास विकास लखनऊ में था लिपिक

लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अलीगंज बाजार के निकट देर रात सड़क पर खड़े एक ट्रक में स्कार्पियों घुस जाने पर उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, और तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भतीü कराया गया है।

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज बाजार के निकट देर रात सुलतानपुर से लखनऊ की ओर जा रही स्कार्पियो सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। इस दुघüटना में स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों को वाहन के बाहर निकाला गया किन्तु इसी दौरान लखनऊ आवास विकास में कार्यरत लिपिक भ्0 वर्षीय लाल बहादुर वर्मा पुत्र रामसमुझ निवासी मनिकापुर थाना कोतवाली देहात जिला सुलतानपुर की मौत हो चुकी थी। जबकि वाहन पर सवार 48 वर्षीय निरंजन वर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी सिविल लाइन पिपरी, 4भ् वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र आरपी सिंह निवासी नवाबपुर जिला झंासी व भ्0 वर्षीय त्रिवेणी प्रसाद वर्मा पुत्र राम संजीवन निवासी रतनपुर थाना लभुआ गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भतीü कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों का मानना है के चालक को झपकी आने से दुघüटना हुई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व चैयरमैन गिरतार

Posted on 10 November 2010 by admin

कोर्ट में फर्जी जमानत आदेश जमा कराकर पति की कराई थी रिहाई

धोखाधड़ी कर हाईकोर्ट का फर्जी जमानत आदेश दाखिल करने के मामले में आरोपी नगर पंचायत कोइरीपुर की पूर्व चेयरमैन जमीला खातून को फैजाबाद पुलिस ने गिरतार कर लिया। रिहाई के बाद से आरोपी चेयरमैन का पति फरार है।

कोईरीपुर बाजार निवासी अशोक अग्रहरि की 11 जून 200भ् को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि अशोक अग्रहरि की हत्या नर पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर हुई थी। मृतक के भाई अरविन्द अग्रहरि की तहरीर पर चान्दा थाने में पूर्व चैयरमैन जमीला खातून के पति मुतार इहमद सहित छह लोगों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। फैजाबाद की गैंगेस्टर कोर्ट से आरोपी मुतार की अर्जी खारिज कर दी गई थी।

आरोप है कि पूर्व चेयरमैन ने हाईकोर्ट का एक फर्जी आदेश दाखिल कर अपने पति मुतार की रिहाई कराई थी। चान्दा थाने में पूर्व चेयरमैन के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में फैजाबाद जिले की पुलिस ने पूर्व चैयरमैन जमीला खातून को उनके घर से गिरतार कर लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तीन जजों के घर में एक साथ चोरी से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुली

Posted on 10 November 2010 by admin

* चोरों ने हजारों की नकदी व जेवरात उड़ाये

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन में स्थित जजेज कालोनी मंे चोरों ने तीन जजों के घर में चोरी कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। घर के दरवाजों का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व कीमती जेवरात चोर ले उड़े। घटना के समय तीनों जज विधिक सेवा दिवस में न्यायालय में मौजूद थे। जजों के घरों में चोरी होने पर पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिये हैं।

सिविल लाइन मोहल्ले में जजेज कालोनी स्थित है। इसी कालोनी में ग्राउण्ड लोर के जे-2 में एफटीसी पंचम तहसीलदार सिंह, फस्र्ट लोर के जे-3 में एफटीसी प्रथम ए.के. रवि तथा जे-4 में सिविल जज अवर खण्ड उत्तरी विनय सिंह का आवास है। मंगलवार को तीनों जज दीवानी न्यायालय में वादों की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान चोरों ने तीनों जजों के मकान में अपने हाथ साफ किये। देर शाम लगभग छह बजे तीनों जज अपने आवास पहुंचे तो उन्हें अपने घरों में चोरी होने की जानकारी हो सकी।

तीनों जजों ने घटना की जानकारी तुरन्त कोतवाली नगर पुलिस को दी। सिविल जज विनय सिंह के यहां से चोरों ने 1भ् हजार नकदी तथा कीमती जेवरात, जज ए.के. रवि के यहां से हजारों की नकदी व कीमती सामान, एफटीसी पंचम के यहां से अटैचियां तोड़ कर चोरों ने हजारों की नकदी व जेवरात उड़ा ले गये। जजों के घर चोरी होने की जानकारी होने पर कई जज व अधिवक्ता मौके पर पहुंच गये। सीताकुण्ड पुलिस चौकी इंचार्ज पुलिस टीम को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और तीनों जजों से तहरीर लेकर कोतवाली में दर्ज कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्र को भयमुक्त करने की राज्यपाल को दिया मांगपत्र

Posted on 10 November 2010 by admin

जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को दिए के 14 सूत्रीय मांग पत्र में  ग्राम मझवारा को भय मुक्त करने की मांग की है। ज्ञात हो कि  चुनावी रंजिस के चलते जिले का चर्चित हत्या काण्ड में मझवारा ग्राम के निवासी तथा फैजाबाद के बीकापुर तहसील में तैनात  कानूनगों रामकुमार यादव की हत्या उस समय कर दी गयी ज बवह चुनाव ड्‌्‌यूटी कर अपने गॉव वापस आ रहा था। म्‌तक की पत्नी कमला देवी ने बसपा विधायक इसौली चन्द्र भद्र सिंह सोनू एवं उनके भाई या भद्र सिंह मोनू व्लाक प्रमुख धनपतगंज सहित नौ लोगों को नाम जद प्राथमिकी लिखाई थी, जिसमें बसपा विधायक छोड- सभी अभियुक्तो की गिरफ्‌तारी अब तक हो चुकी है। बसपा विधायक को राज्य सरकार ने क्लीन चिट दे दी है।वहीं पिछले दिनों प्रदो कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा की अगुवाही में आरोपित अभियुक्तो की गिरफ्‌तारी को लेकर मृतक रामकुमार यादव के गॉव मझवारा से जिला मुख्यालय तक पद यात्रा निकाली थी जिसमें दसियों हजार लोग पद यात्रा में ाामिल हुए थे। दबाव बढ-ता देख या भद्र सिंह मोनू ने अपनी गिरतारी फैजाबाद की बीकापुर तहसील में दे दी थी। मृतक की विधवा कमला देवी जो मझवारा गॉव से प्रघानी का चुनाव जीत चुकी हैं, ने अपने 14 सू-त्रीय मांग पत्र में अपने गॉव का कोटा जो मांयग से सम्बद्ध है उसे अलग किया जाय। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर की उपस्थिति सुनिचित  किया जाय। पट्‌टे की जमीन पर दबंगई से बनाया गया ईट भट्‌ठा एवं चावल मिल को मुक्त कराया जाय। मुख्यालय से धनपतगंज ब्लाक तक वाया मायंग सरकारी बस चलायी जाय। ब्लाक में निर्विरोध चुने गये ग्राम प्रधान, बी-डी-सी- एवं      डी-डी-सी- का चुनाव निपक्षतापूर्वक पुन: कराये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in