Archive | राज्य

अपने मोबाइल को सिर्फ रू 2.50 में बनाएं पर्सनल म्युज़िक प्लेयर

Posted on 20 January 2011 by admin

यूनिनॉर ने पेश किया अनलिमिटेड म्युज़िक - अब सिर्फ रू 2.50 में एक दिन के लिए अनगिनत गाने अनगिनत बार सुनने का अवसर

यूनिनॉर ने आज यहां यू.पी. (पूर्व) समेत अन्य सभी सर्कलों में अपनी नई पेशकश ´अनलिमिटेड म्युज़िक` लॉन्च करने की घोशणा की। अनलिमिटेड म्युज़िक ऐसा मंच है जो यूनिनॉर के ग्राहकों को हर दिन सिर्फ रु 2.50 के खर्च पर 2,50,000 से अधिक गानों के संग्रह में से मनपसन्द गाने अनगिनत बार सुनने का अवसर प्रदान करेगा। ग्राहकों को इसी मंच पर कॉलर ट्यून, अनलिमिटेड म्युज़िक स्टेशन तथा रिंगटोन जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी और एक ‘ाुल्क व्यवस्था के तहत् उपलब्ध अनलिमिटेड म्युज़िक कुल मिलाकर सुविधाजनक तथा ग्राहकों के लिए उपयोगी वैस पैक है।

यूनिनॉर की इस अनलिमिटेड म्युज़िक सर्विस को प्राप्त करने के इच्छुक ग्राहकों को टॉल फ्री नंबर 52222 डायल कर सेवा के लिए अपना अनुरोध देना होगा। इस सर्विस की सदस्यता लेने वाले ग्राहकों को बॉलीवुड, इंटरनेशनल हिट, पॉपुलर म्युज़िक और यहां तक कि रीजनल चार्टबस्टर्स जैसी विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत उपलब्ध हजारों गानों में से मनपसन्द गानों को सुनने का मौका मिलेगा। युनिनॉर ने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के इरादे से भारत के अग्रणी म्युज़िक कन्टेंट प्रदाता हंगामा के साथ गठबंधन किया है। साथ ही, करीब 30 रीजनल लेबलों के साथ भी करार किया है ताकि जोरदार संगीत की पेशकश की जा सके।

श्री राजीव सेठी बिजनेस हेड/सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यूनिनॉर यू.पी. (ईस्ट) सर्कल ने कहा, ´´ अनलिमिटेड म्युज़िक की बदौलत आप सवेरे से ही गाने सुनने का सिलसिला ‘ाुरू कर सकते हैं और पूरे दिनभर इसे जारी रखा जा सकता है। और सबसे रोचक बात तो यह है कि सिर्फ रू 2.50 के खर्च में आपका फोन आपका पर्सनल एमपी3 प्लेयर बन जाएगा जिस पर आप 2,50,000 से भी ज्यादा गानों के संग्रह को एक्सेस कर सकते हैं।“

अनलिमिटेड म्युज़िक को प्रचारित करने के लिए कंपनी ने बड़े पैमाने पर विज्ञापनों और अन्य प्रचार अभियानों की तैयारी की है। इसके लिए एक नया टेलीविजन विज्ञापन भी तैयार किया गया है जिसे नेशनल चैनलों पर दिखाया जाएगा और साथ ही मूवी चैनलों तथा सिनेमा हॉल पर भी इसे प्रसारित करने की योजना है। इस प्रचार अभियान के अन्तर्गत बाहरी मीडिया तथा रेडियो पर प्रचार भी ‘ाामिल है।

एल्बर्ट एलमीडा, सीओओ, हंगामा मोबाइल ने कहा, ´´उपभोक्ता अब सोशल नेटविर्कंग मंचों पर मनोरंजन और लाइफस्टाइल सम्बंधी अपनी पसन्द को जाहिर करने लगे हैं। यूनिनॉर के म्युज़िक अनलिमिटेड के माध्यम से हमने अपने ग्राहकों को अनूठा मनोरंजन उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। यूनिनॉर के साथ इस गठबंधन के चलते हम मोबाइल वैस की दुनिया में नई बुलन्दियों को हासिल करेंगे।“

श्री राजीव सेठी बिजनेस हेड/सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यूनिनॉर यू.पी. (ईस्ट) सर्कल ने कहा, ´´मोबाइल फोन पर संगीत का दायरा काफी बड़ा है और यदि सही तरीके से कदम बढ़ाया जाए तो इसके और व्यापक होने की संभावना है। हमने हर गाने या हर एमबी के हिसाब से ‘ाुल्क लेने की व्यवस्था को त्याग दिया है और न ही मंहगे विकल्प रखे हैं। हमारी संगीत पेशकश का खर्च तो एक सैशे की तरह है जहां आप संगीत को संगीत की तरह चुनते हैं न कि प्रति गाने के हिसाब से, और वो भी पूरे दिनभर के लिए।“

यूनिनॉर ने अपनी ´अनलिमिटेड म्युज़िक` पेशकश को प्रचारित करने के लिए विज्ञापन अभियान के अलावा जमीनी स्तर की और भी कई गतिविधियों की योजना बनायी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मा0 काशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के निवासियों को सुविधाएं

Posted on 18 January 2011 by admin

प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र प्रारम्भ: प्रतिदिन पचास रोगी लाभ उठा रहे है
मनरेगा कार्यो का शतप्रतिशत सत्यापन हेतु 100 अधिकारी तैनात

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के भवनों में निवासियों की सुविधा हेतु स्वास्थ्य,िशक्षा, विद्युत, जल, सडक , आगनवाडी केन्द्र आदि सुविधांए तत्परता से सुलभ करायें और कार्य पूर्ण कर फोटो सहित विवरण अविलम्ब प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट में विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कालिन्दी विहार स्थित मां0 काशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के भवनों में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र प्रारम्भ कर दिया है और आसपास के नागरिक भी इसका लाभ उठा रहे है। उन्होंने बताया है वर्तमान में औसतन 50 रोगी इस स्वास्थ केन्द्र पर आ रहे है।

जिलाधिकारी ने आंगबाडी केन्द्र अभी तक प्रारम्भ न किये जाने पर नाराजगी प्रकट की और जिला कार्यक्रम अधिकारी को तुरन्त मौके पर जाकर आगंनबाडी केन्द्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये। बेसिक िशक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक स्कूल के भवन की नीव भरने का कार्य पूर्ण हो गया है कार्य तत्परता से पूर्ण कराने हेतु नियमित समीक्षा की जा रही है। आगरा विकास प्राधिकरण के अभियन्ता ने बताया कि इन भवनों की खिडकियों में शीशे लगाने का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि भीमनगरी में इण्टर कालेज की स्थापना हेतु शासनादेश हो गया है और 50 लाख रूपये का चैक भी आज राजकीय निर्माण निगम के अभियन्ता को उपलब्ध करा दिया गया है।उन्होंने कार्य तत्परता से प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक प्रकार की छात्रवृत्ति वितरण का विकास खण्ड/प्राथमिक स्कूलवार प्रमाणपत्र सम्बन्धित सहायक वेसिक िशक्षा अधिकारी से ले लें। उन्होंने जनपद में जल निगम द्वारा स्थापित टी.टी. एस.पी. की टंकियों का शतप्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लो.नि.वि. तथा आर.ई.एस.के अभियन्ता समन्वय बैठक कर डा0 अम्बेडकर ग्रामों में सम्पर्क मार्ग, सी.सी. रोड, के.सी. ड्रेन तथा जल निकासी की आउट फाल तक व्यवस्था का कार्य सुनििश्चत कराये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने विभागीय कार्यो का 18 तथा 19 जनवरी को स्थल निरीक्षण/सत्यापन करालें और 20 जनवरी की सांय तक अपनी आख्या प्रस्तुत कर दें। उन्होंन अम्बेडकर ग्रामों के लिए तैनात 15 नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्थल निरीक्षण कर लें और खण्ड विकास अधिकारी का प्रमाण पत्र भी ले लें कि कार्य पूर्ण हो गये है। जिलाधिकारी ने जनपद के 100 अधिकारियों को तैनात करने के निर्देश दिये ताकि मनरेगा कार्यो का शतप्रतिशत सत्यापन अबिलम्व कराया जा सके।।

बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की । बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी(ना0आ0) ए0 के0 मौर्य, अपर जिलाधिकारी(प्र0) जगदीश, लोनिवि, आर.ई.एस., जल निगम, विकास , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , िशक्षा, नेडा , समाज कल्याण आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला योजना समिति के सदस्य निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन दावा/आपत्तियां 19 जनवरी तक अपर मुख्य अधिकारी को दे दें

Posted on 18 January 2011 by admin

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में जिला पंचायत सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची का आलेख्य का प्रकाशन आज कर दिया गया है। दिनांक 17 जनवरी से 19 जनवरी 2011 तक मतदाता सूची का निरीक्षण एवं दावा/आपत्तियां दाखिल की जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी/प्र0अ0 पंचास्थानि चुनावालय राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकाशन के उपरान्त निरीक्षण/दावा आपत्तियां प्राप्त करने हेतु के0एन0 कनौजिया अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को नियुक्त किया गया है जो जिला पंचायत स्थित अपने कार्यालय में दावा/आपत्तियां प्राप्त करेगें। उन्होंने निर्देश दिये है कि अपर मुख्य अधिकारी दावे/आपत्तियां प्राप्त करके स्वंय 20 जनवरी को प्रात: 10 बजे पंचास्थानि चुनावालय,आगरा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनििश्चत करें ।

उन्होंने पचास्थानि चुनावालय, कलेक्ट्रेट ,विकास भवन, कार्यालय जिला पंचायत, सभी तहसील एवं विकास खण्डों के नोटिस बोर्ड पर निर्वाचन हेतु निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची चस्पा कराने के निर्देश दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनाव को लेकर सियासी दलों की सरगर्मियंा तेज

Posted on 17 January 2011 by admin

मिशन् 2012 विधान सभा का चुनावी रिहर्सल राजनीतिक दलों ने शुरू कर दिया है। जहां कई राजनैतिक धुरन्धरों पर तलवारें लटकी है वही पार्टियों में उथल पुथल भी चल रही है। प्रमुख राजनैतिक दल सपा बसपा भाजपा व काग्रेंस एक दूसरे के मतों में सेध मारी करने को प्रयास रत सतरंजी चालें चलना शुरू कर दिया है।

गौरतलब हो कि लोकतन्त्र में राजतन्त्र का बदला स्वरूप जन भावनाओें के साथ खिलवाड़ है। जहां जोर जबरदस्ती घोटाले पर घोटाला जुल्म जादतियां व हत्यायें आदि जैसी घटनाओं को संरक्षण दे स्वार्थ परक नेता अपना उल्लू सीधा करने में महारथ हासिल कर रखी है। चुनाव के दौड़ मे लोकसभा,एमएलसी,जिलापंचायत, त्रिस्तरीय पंचायत, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के उपरान्त अब आगामी विधान सभा चुनाव पर राजनैतिक दलों ने अपनी निगाहें टिका दी है। ऐसे में जनभावनाओं को भुनाने को प्रयासरत प्रमुख राजनैतिक दल सपा बसपा कांग्रेस भाजपा एक दूसरे के मतों में सेंध मारी कर जिला फतह् करने के प्रयास में सरतरंजी गोटे विछाने शुरू कर दी है। भाजपा गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच अपनत्व दिखाने को प्रयास रत है। वही सपा व कांग्रेस प्रदेश सरकार  पर तीखा प्रहार कर जनभावनाओं को अपनी तरफ आकर्सित करने को बेताब है। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष बसपा जन कल्याणकारी नीतियों का गुण गान कर पार्टी के दिग्गजोें को जनता के बीच बने रहने की हिदायत दे रखी है। सूत्रों के अनुसार बसपा सुप्रीमों मायावती ने अपने जन्म दिन के अवसर पर जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर जनभावनाओंं को भुनाने के अथक प्रयास किया है। जबकि सत्ता रस में डूबे पार्टी के विधाायक मन्त्री व जिम्मेदार पदाधिकारी चाटुकारों से घिरे जनभावनाओं का कद्र करना मुनाशिब नही समझा। सूत्रों के अनुसार सत्ता का सुख भोग रहे  पार्टी के कई जिम्मेदार पदाधिकारी व विधायक केा हत्या जुल्म व बलात्कार जैसे गम्भीर आरोपों के चलते मुख्य मन्त्री मायावती ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। चर्चाओं के अनुसार सुल्तानपुर की पांच विधानसभा सीटों में दो वर्तमान विधायकों के पर कतरे जाने की उम्मीदें है वही सपा कांग्रेस व भाजपा में दिग्गज नेताअेां के पर कतर कर नये लोगों को पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने के आसार के रहते राजनीतिक पार्टियों में भगदड़ मचने की उम्मीद है। उथल-पुथल के समीकरण में जातीय आकड़े, राजनैतिक प्रतिद्धिन्दता व नये परिसीमन में राजनैतिक धुरन्धर सुरक्षित स्थान के लिये तलाश में मैराथन दौड़ शुरू कर रखा है। गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले नेता जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर हत्यायें जुल्म जादतिया,अपरहरण आदि धिनौने अपराधों व अपराधी को संरक्षण दे स्वार्थ परक नीतियां लागू करके सत्ता सुख भोगने के लिये कामयाब होते रहते है। ज्ञातब्य हो कि लोक तन्त्र में राज्य तन्त्र का परिदृश्य बदल चुका है, पहले जनप्रतिनिध जनभावनाओं का कद्र कर जनकल्याणकारी नीतियां लागू करने में इमानदारी का प्रयास करते रहे। यहां तक कि अपने त्याग भावनाओं व इमानदारी से जनता का दिल जीतनें में कामयाब रहते थे। आज अपराध जगत में `पैर रखने वाले ही बड़े नेता´ व सम्मानित व्यक्तियों में से एक है। जबकि कुछ बुद्विजीबी त्याग व बलिदान की भावना रखने वाले इमानदार लोग भूमिगत हो गये है। लोगों का कहना है कि भ्रस्टाचार को जन्म देने वाले व अपराधियों के सरक्षंण में सत्तासीन बाकी राजनैतिक दलों पर कब अकुंश लगेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

धनराशि का सद्उपयोग करके करें अपने क्षेत्र का विकास-डी.एम

Posted on 15 January 2011 by admin

पंचायत सामान्य निर्वाचन 2010 के फल स्वरूप नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में शपथ ग्रहण कराया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी गौरव दयाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अनीता सिद्धार्थ को शपथ दिलाया तत्पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया।

जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कहा कि आज से आप सबको विधिवत जिला पंचायत अध्यक्ष/सदस्य के रूप में जाना जायेगा। उन्होंने सभी को हादिZक बधाई देते हुए कहा कि पंचायत जिले के विकास की सबसे बड़ी संस्था है। जिला पंचायत की जिले के विकास में अहं भूमिका होती है ,आप सबको 5 वषोंZ का मौका जनता द्वारा दिया गया है ,आपसे जनता को जो अपेक्षाएं हैं उसका निर्वहन निष्पक्षता पूर्वक करते हुए जिले का विकास करें। जिले के विकास के लिए जिला पंचायत में काफी धनराशि दी जाती है,उसका सद्उपयोग करते हुए अपने-अपने क्षेत्र का विकास करें जो भी प्रशासन द्वारा सहयोग होगा आप सबको दिया जायेगा।

सांसद धनन्जय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सबको जनता ने चुनकर भेजा है । इसलिए आप सबका दायित्व है कि अपनी जिम्मेदारी समझे और अपने क्षेत्र का विकास करें। इस अवसर पर विधायक केराकत बिरजूराम, श्रीमती प्रभावती पाल सदस्य विधान परिषद, वीरेन्द्र कुमार चौहान सदस्य विधान परिषद ने भी सम्बोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार तथा संचालन सभाजीत द्विवेदी `प्रखर´ ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूर्या ने हाईमास्ट का उत्पादन शुरू किया

Posted on 14 January 2011 by admin

सूर्या रोशनी ने हाईमास्ट और उच्च स्तरीय स्ट्रीट लाइटिंग पोल का उत्पादन शुरू कर दिया है। कारोबार विस्तार और देश-विदेश के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए नई-नई खोजों के मामले में सूर्या का गौरवपूर्ण रिकॉर्ड रहा है।

सूर्या के पास स्टील पाइप और जिंक गैल्वेनाइजिंग का गहरा अनुभव है और लाइटिंग के उत्पादन में भी इसकी विशेषज्ञता जगजाहिर है। अच्छी क्वालिटि हेतु इन दोनो अनुभवों का स्ट्रीट लाइटिंग और हाईमास्ट तकनीकी में जोड़ा गया है।

photo-1लाइटिंग और जीआई स्टील पाइप दोनों क्षेत्रों में नेतृत्व हासिल करने के बाद कम्पनी अब टोटल लाइटिंग सॉल्यूशन देती है। ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में अत्याधुनिक संयन्त्र/प्लांट की स्थापना के साथ अब हाईमास्ट और पोल का उत्पाद शुरू हो गया है जिससे कम्पनी के मौजूदा व्यवसाय क्षेत्रों को अतिरिक्त सिनर्जी मिलती है।

स्टील और लाइटिंग यानी दो टैक्नोलोजी के मिलने से पहले चरण में 4000 हाईमास्ट और 30000 ओक्टागोनल पोल के उत्पादन का लक्ष्य दिख रहा है। कम्पनी के दूसरे चरण में पावर और टेलीकॉम जगत में भी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की योजना है।

ग्वालियर का हाई मास्ट प्लांट 48 एकड़ क्षेत्र में फैला है और वाईएसडी (बेिल्जयम के सहयोग से), जर्मनी और अमेरिका की कम्प्यूटर नियन्त्रित अत्याधुनिक मशीनों से लैस है। इसका गैल्वेनाइजिंग बाथ भारत में सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक है।

हाईमास्ट और ओक्टागोनल पोल का इस्तेमाल कई प्रकार से होता है जैसे शहर के अन्दर सड़कों, फ्लाईओवर, और पार्क आदि की प्रकाश व्यवस्था, परिवहन क्षेत्र में रेलवे यार्ड, हवाई अड्डा, एप्रेन, पािर्कंग आदि, औद्योगिक क्षेत्र में स्टोरेज यार्ड, सुरक्षा क्षेत्र, मैटिरियल हैण्डलिंग प्लांट आदि, खेल काम्पलेक्सों जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक स्टेडियम, गोल्फ कोर्स आदि और पेट्रोल पम्प, मेट्रो रेलवे स्टेशन, मॉल आदि के लिए साइनेज।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रश्टाचार की मकड़जाल में विपणन विभाग

Posted on 14 January 2011 by admin

•    अधिकारी कर्मचारी,कोटेदार एंव प्रधानों की मिली भगत से खेला जा रहा लाखों का खेल

कुड़वार/सुल्तानपुर 13 जनवरी। जनपद का विपणन विभाग भ्रश्टाचार की चपेट मे है। जहां सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गरीबों के खा़द्यान का बन्दर बांट कर मालामाल हो रहे हैं। वहीं समय सीमा के अन्दर राशन कार्ड न बदले जाने से कोटेदार की भी बल्ले-बल्ले है।

गौरतलब हो कि बडे पैमाने पर प्रदेश स्तर पर खाद्यान घोटाला मामले के प्रकाश में आते ही सूबे की मुख्यमन्त्री मायावती ने कड़ा रूख अिख्तयार किया। ऐसे मे शासन के मन्शानुसार डी.के. गुप्ता विशेश सचिव उत्तर प्रदेश ने बीते वशZ के अन्तिम तारीख कों पत्र संख्या 3065/ 29 जून 10-32 सा/10 के माध्यम से आयुक्त खाद्य व रसद विभाग व समस्त जिलाधिकारियों को दिशा निर्देिशत कर विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। परन्तु जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगा।भ्रश्टाचार के मकड़जाल में उलझा विपणन विभाग कागजी घोड़ा दौड़ा योजनाअों का लाभ गरीबों तक पहुंंचने से पहले ही डकारता रहा। सूत्रों के अनुसार सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुड़वार में तीन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकाने हैं। तीनो कोटेदारों को निर्धारित वितरण तिथि से दो दिन पूर्व ही निलिम्बत कर दिया गया और तत्पश्चात निलिम्बत कोटे खाद्यान का बन्दर बांट कर विभागीय अधिकारी व कर्मचारियेां ने मोटी रकम वसूल किया। ऐसे में विभागीय अधिकारी सक के दायरे में आते ही पुन: तीनों सरकारी सस्ते गल्ले की दुकांनो को बहाल कर दिया गयां, विपणन विभाग के कारगुजारियेां के यह खेल कोई नया नही है। इसके पूर्व भी जनपद मेें खाद्यान घोटाले का पर्दाफास औचक निरीक्षण के दौरान हुआ। जहां पयागीपुर चौराहा स्थित ढाबों पर राशन माफिया व अधिकारियों की सांठ गांठ से खाद्यान से भरे ट्रकों केा रोक कर उसमें लदे प्रति बोरों से 10 से 5 कि.लो.गा्रम गेहूं व चावल निकाल कर लाखों रूपये का खेल ख्ेालते रहे। मौजूदा समय मे ंकोटेदारों को विना तौल के खाद्यान दिया जा रहा है जिसमें निर्धातिरत वजन से कम होने की िशकायत पर सम्बन्धित विभागीय कर्मचारी उनके कोटे को निलिम्बत करने की धमकी देता है। भुक्त भोगी कोटेदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब सग्बन्धित विभागीय अधिकारी को प्रतिमाह सुविधा शुल्क देना ही है तो मजबूरन चोरी करना ही पड़ेगा। इसी क्रम मे कई ग्राम पंचायत के निवासियों ने िशकायत की है कि हमारे गांव में कई सम्पन्न परिवारो के राशन कार्ड बना दिये गये है। जिनके अभिभावक सरकारी नौकरी में हैं या कई बीधों के कास्कार है। जिनका संयुक्त परिवार में रहते हुए भी अलग दिखाया गया और जबकि हमारे जैसे गरीबों के पास दो जून की रोटी की व्यवस्था नही है। परन्तु बीपीएल व अन्त्योदय कार्ड नही बने। कमोवेश ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान की मिलीभगत से राशन काडोZ मे की गई हेरा फेरी कोटेदारो की भी बल्ले बल्ले हो रहा है। एक तरफ जहां पात्र व्यक्ति खा़द्यान पाने से वचिन्त रहा वहीं अपात्रों में कुछ लोग राशन की दुकान से राशन लेने जाते ही नही दूसरी तरफ राशन कार्ड की समयावधि समाप्त होने से राशन वितरण की तिथि व मात्रा भी स्पश्ट नही की जाती है। जिसका लाभ सरकारी गल्ले के कोटेदार उठा रहें है। गरीबों का निवाला छीनने वाले भ्रश्टाचारियो ंके उपर अकुंश लगा पायेगी य सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय का िढढोंरा पीटने वाली प्रदेश सरकार नत मस्तक हो चुकी है र्षोर्षो यह अहम विचारणीय प्रश्न लेागों के बीच चर्चा का विशय बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बिना संक्रमणीय अधिकार के पट्टों का विक्रय अवैध-ए.डी.एम.(वि0/रा0)

Posted on 14 January 2011 by admin

राजकीय आस्थान की भूमि के दखीलकार काश्तकार मौरूसी काश्तकारों द्वारा बिना संक्रमणीय अधिकार प्राप्त किये राजकीय आस्थान की भूमि का विक्रय किया जा रहा है जो अवैध है।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राम आसरे ने जनहित में सूचित किया है कि मौजा चक अब्बल, मौजा चक दोयम के (नई आबादी नगला फकीर चन्द, नगला वासी, सराय ख्वाजा, रसूलपुर, “याम नगर, नई आबादी, िशवनगर, अर्जुन नगर खेरिया मोड, काछीपुरा, सौना नगर, कृश्णा कालौनी, अजीत नगर, प्रहलाद नगर, नगला महराज खॉ, अकबरपुर ख्वासपुरा) , मौजा चक सोयम के (नई आबादी, गुम्मट, देवरी रोड, नगला भवानी सिंह) मौजा चक चाहरम के (सैनिक पुरम्, मधुनगर, न्यू मधुनगर, रम्पू की झोपडी, अमृतपुरी, बुन्दूकटरा, ताल फिरोज खॉ) एवं मौजा चक सात के (गौतम नगर, सुशील नगर, हनुमान नगर , गोकुल नगर, जौहरा बाग), मौजा एम.पी.पुरा, तहसील सदर के उक्त मौजों में जिन व्यक्तियों द्वारा राजकीय आस्थान की भूमि को क्रय करके कब्जा प्राप्त किया है तथा दखीलकार काश्तकार एवं मौरूसी काश्तकार को राजकीय आस्थान की भूमि पर संक्रमणीय अधिकार बिना प्राप्त किये विक्रय किये जाने का कोई अधिकार नहीं है।

अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ने बताया कि राजकीय आस्थान की भूमि के दखीलकार काश्तकार एवं मौरूसी काश्तकार द्वारा सरकारी सम्पत्ति प्रबन्ध से सम्बन्धित संशोधन नियमावली 2003 में आवासीय संक्रमणीय अधिकार प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित सिर्कल रेट के 40 प्रतिशत पर तथा व्यावसायिक अधिकार प्राप्त करने के लिए निर्धारित सिर्कल रेट 60 प्रतिशत पर तथा दिनांक 01-04-1992 से पूर्व अवैध कब्जेदारों को सिर्कल रेट के 100 प्रतिशत पर संक्रमणीय अधिकारयुक्त पट्टा प्राप्त करने का प्राविधान है।

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों द्वारा उक्त भूमियों को क्रय करके कब्जा प्राप्त किया है, उन्हें निर्देिशत किया जाता है कि इस सूचना के 15 दिवस के अन्दर निर्धारित धनरािश जमा कर अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं किये जाते है तो उक्त अवैध कब्जेदार अपने-अपने अध्यासन को स्वत: हटा लें। नियत अवधि समाप्त होने के उपरान्त नियमानुसार अवैध कब्जों को हटाने की कार्यवाही करने के लिए विवश हो पडेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नगर में धड़ल्ले से चल रहा है देह व्यापार का धंधा

Posted on 13 January 2011 by admin

वैसे तो देह व्यापार के धंधे के लिए शासन-प्रशासन ने कुछ पेशेवरों का लाइसेंस दे रखा है। जिसे लोग कोठा, पाढ़ा, वैश्यालय आदि की संज्ञा देते हैं। ऐसे स्थान तो चििन्हत हैं। मगर सरकारी लाइसेंसधारी होने के कारण उन्हें रोका नहीं जा सकता जो वर्तमान में भी अच्छी तरह फल-फूल रहे हैं, लेकिन इससे हटकर बदनाम गली वालों के बाद अधिकांशत: लोग इस फायदेमन्द धंधे को रोजी-रोटी का जरिया बनाकर सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसमें महिलाएं-युवतियां उस अड्डे से जुड़कर देह व्यापार का धंधा करती हैं और कुछ तो स्वयं ही अपने घर को अड्डा बनाकर धंधा चलाती हैं। इस समय नगर के कुछ इलाकों को छोड़कर अधिसंख्य इलाकों में ताजे चमड़ी का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सहारा वन अपने प्रसारण समय का विस्तार

Posted on 13 January 2011 by admin

आगामी 24 जनवरी से सहारा वन अपने प्रसारण समय का विस्तार करने जा रहा है। शाम 7.30 बजे से लेकर रात 11.30 बजे तक इस चैनल पर मनोरंजन निरन्तर रूप से चलता रहेगा।

ज्ञातव्य है कि सहारा वन टेलीविजन विगत कुछ महीनों से निरन्तर वृद्धि के पथ पर अग्रसर है। वशZ 2010 की अन्तिम तिमाही में चैनल ने ो नये कार्यक्रमों गंगा की धीज और हमारी बेटी राज करेगी को लॉन्च किया। यह दोनों कार्यक्रम जल्दी ही दशZकों से जुड़ गए और इन्होंने सहारा वन की जीआरपी में उल्लेखनीय योगदान दिया। इस सफलता का उत्सव मनाते हुए अपने दशZकों से प्राप्त प्रतिसाद का स्वागत कर सहारा वन दो और नये कार्यक्रम लॉन्च करने जा रहा है।

सहारा इण्डिया कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स, लखनऊ के सूत्रों के अनुसार 24 जनवरी से सहारावन पर दो नये शो का प्रसारण प्रारंभ होने जा रहा है। ये दो नये शो हाय पड़ोसी और रिश्तों के भंवर में उलझी… नियति। हाय पड़ोसी एक कॉमेडी शो है, जबकि रिश्तों के भंवर में उलझी…. नियति एक भावनात्मक कहानी है। इन दोनेां नये शो का प्रसारण प्रारंभ होने के बाद इस चैनल का प्राइम टाइम प्रसारण एक नयी ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही सहारा वन अपने प्राइम टाइम कार्यक्रमों को शुक्रवार तक के लिए विस्तारित कर रहा है, ताकि साप्ताहिक प्रसारण स्थायी रहे। जितने भी प्राइम टाइम कार्यक्रम सप्ताह में चार दिन (सोमवार से गुरूवार) प्रसारित हो रहे थे, वे अब सोमवार से शुक्रवार तक, अर्थात पांच दिन प्रति सप्ताह प्रसारित होंगे।

उल्लेखनीय है वर्तमान परिदृश्य में सामान्य मनोरंजन चैनलों के बीच कड़ी प्रतिस्पद्धाZ है, इसलिए अपने ब्राण्ड को लोकप्रिय बनाये रखना आवश्यक है। अपने दशZकों के लिए विविधतापूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति इसी दिशा में सहारा वन का एक प्रयास है। सहारा वन अपनी पुरानी रौनक में लौट आया है और लगातार वृद्धि कर रहा है तथा इस बार भी इसके लिए यह सर्वश्रेश्ठ प्रस्तुति का समय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in