Archive | राज्य

पुलिस की नििश्क्रयता से तैयार हुई अपराधियों की फौज

Posted on 15 February 2011 by admin

मुंगराबादशाहपुर मेे आधा दर्जन अन्तरप्रान्तीय अपराधी सक्रिय

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में पुलिस की नििश्क्रयता से अपराधियो की एक बड़ी फौज तैयार हो गई हैं। यहॉ से निकले अपराधी जौनपुर पुलिस को ही नही बल्कि महाराश्ट्र, गुजरात पुलिस को भी चुनौती दे रहे है। महराजगंज थानाक्षेत्र में अध्यापक के अपरहण में शामिल  अपराधियों के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र का निवासी होने से सक्रिय अपराधियों की सक्रियता का अनुमान लगाया जा सकता है।

मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के इटहरा निवासी राजू मौर्या और सरायडिगूर निवासी दीपक पटेल अध्यापक के अपरहण में सक्रिय रहें। यदि सरायडिगूर और इटहरा के ग्रामीणों की बात सही माने तो अपराधी मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र बराबर सक्रिय रहे। अपहरण में प्रयुक्त जायिलोकार सरायडिगूर गॉव में अक्सर आया करती थी। और इटहरा में भी देखी गई है। राजू मौर्या का वैसे तो मुंगराबादशाहपुर के पुलिस रिकार्ड कोई अपराध पंजीक‘त नही है फिर भी वह अपराधी किस्म का हैंं। तीन वशZ पूर्व उसने क्षेत्र एक अध्यापक को भी मारा पीटा था। विश्वस्त सूत्र बताते कि वह मादक पदार्थो की तस्करी में सक्रिय था और उसकी पहुंच ऊची बताई जाती है। सरायडिगूर निवासी दीपक पटेल का महाराश्ट्र,गुजरात, मध्यप्रदेश में बराबर आना जाना था। इसके पिता लालजी पटेल भी अपराधिक गतिविधियों में दो दशक पूर्व लिप्त रहें। मुंगराबादशाहपुर थाने से उसका चालान भी हो चुका है। महाराजगंज के अध्यापक अपहरण काण्ड में मुंगराबादशाहपुर के अभी कितने लोग सामने आयेगें यह कहना कठिन है। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में अपराधियों के कई संगठित  गिरोह संक्रिय बताये जाते है। अन्तरप्रान्तीय ट्रक लुटेरा ब‘जेश यादव मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरयाडीह ग्राम का निवासी है। उस पर कई ट्रक लूट और हत्या के मामले पंजीक‘त है। नागपुर के बारी थाने के पुलिस ट्रक लूट के प्रकरण में रविवार को नागपुर से मुंगराबादशाहपुर लायी थी और उसके घर से इण्डिका कार नागपुर ले गई। इसी तरह मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र मेें कई अन्तरप्रान्तीय वाहन लुटेरों का गिरोह सक्रिय है। जो बाहर से गाड़ियो को चुराकर क्षेत्र में बेचते है। थाने में पंजीक‘त अनेक अपराधी सफेद पोस बनकर टहल रहें है। मुंगराबादशाहपुर कभी भी न तो पंजीक‘त अपराधियो की जॉच करती और न ही उनके संरक्षण में अपराध कर रहें  नये अपराधियो की तलाश करती है। मुंगराबादशाहपुर थानाक्षेत्र में विगत दो वशZ कोई भी पंजीक‘त अपराधी या नये अपराधी गिरफ्तार नही किये जा सके है। पुलिस की नििश्क्रयता से दर्जनों पंजीक‘त और नये अपराधी मुंगराबादशाहपुर में संरक्षण लेकर अपराध करने में सक्रिय है। पुलिस का मुखबिर तन्त्र पूरी तरह से नििश्क्रय हो गया है। यदि क्षेत्र में इसी तरह पुलिस नििश्क्रय रही तो ये अपराधी किसी भी दिन बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

युवक की मौत पर बवाल

Posted on 15 February 2011 by admin

दो पक्षों में हुये संघर्ष में घायल युवक की मौत के बाद मंगलवार को सुबह बल्केश्वर में बवाल हो गया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर हमला बोल दिया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शान्त कराया।

बल्केश्वर çस्थत लाल मçस्जद, मुगाü वाली गली में सोमवार को दो पक्ष आपस में çाड गये। दोनों के बीच चले लाठी-डण्डों में कई लोग घायल ाी हो गये। इसमें गंाीर रूप से घायल बलवेन्द्र की मौके के बाद मंगलवार सुबह उसके परिजनों ने बस्ती में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही न्यू आगरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर न्यू थाना आगरा एनके सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में एक युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया था। दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शान्त करा दिया गया है। आरोपियों के çालाफ कार्रवाई की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री मायावती दौरा : काश बहिन जी अति रहे

Posted on 15 February 2011 by admin

झाँसी मंडल के ललितपुर और झाँसी का दौरा करने आई मुख्यमंत्री मायावती के आगमन से  जुड़ी सभी जगहों को चकाचक किए जाने की कवायद दो दिन पहले से जरी थी । झाँसी जिले के मौरानीपुर  के भटपुरा गाव का निराक्चन किया जहा महिलाये मायावती को रोकने के लिए सड़क पर लेट गई उन्हें हटाने के लिए पोलिसे को हलके बल का प्रयोग करना पड़ा उसके बाद गरोठा जा कर तहशील  और थाने का निरीक्षण कर झाँसी पहुची जहा जिला अस्पताल, सहर  कोतवाली, मलिन बस्ती, तहसील परिसर और मुख्यालय का कांशी राम आवास परिसर सभी जगहों का निरीक्षण किया.जहा   पर अंतिम क्षण तक कुछ न कुछ दुरुस्त किया जाता रहा।  मलिन बस्ती तालपुरा  की हालत यह थी कि पुलिस वालों ने एक तरह से लोगों को  घरों में कैद कर दिया था। काफी संख्या में पुरुष सदस्यों  महिलाओं को भी निरीक्षण के दौरान घरों में ही रहने को कहा गया था। वैसे तो जिला मुख्यालय राब‌र्ट्सगंज से चोपन का करीब 25 किमी दूरी का रास्ता तय करने में अक्सर ही घंटों लग जाते हैं लेकिन गुरुवार को ऐसा नहीं हुआ। सुबह से लेकर दोपहर तक जिन लोगों ने भी वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सफर किया वह जिला अस्पताल में बहती मरीज तो  खूब खुश दिखे उनका कहना था की जिला अस्पताल की इतनी साफ - सफाई और डाक्टरों का बर्ताब आज से पहले कभी देखने को नही मिला . अमित कुमार जब आज जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे तो बताया कि मात्र बीस मिनट में दबा मिल गई  इससे पहले कभी इतनी जल्दी मुमकिन नहीं था। वही  मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। इस वजह से लोगो को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।
मार्ग से गुजरने वाले बालू व गिट्टी लदे ट्रकों की आवाजाही मुख्यमंत्री के वापस जाने तक तो पूरी तरह से ठप कर दी गई थी। एक तरह से इन ट्रकों पर अघोषित क‌र्फ्यू का प्रकोप दिखा। इस वजह से झाँसी कानपुर  मार्ग से जुड़े संपर्क मार्गो पर जहां-तहां रात से ही ट्रकों को खड़ा कराए जाने के सिलसिला शुरू हो गया था । जिसकारण  मार्गो पर सैकड़ों ट्रकों की कतार लगी दिखी।

जो खनन व क्रशर क्षेत्र हर दिन बेइंतहां वायु प्रदूषण करता था  लेकिन मेडम के आने से उसका हाल यह रहा कि सुबह से ही यहां सबकुछ खामोश रहा। खदानों पर हर रोज की तरह ब्लास्टिंग नहीं हुई और न ही क्रशर प्लांट की गड़गड़ाहट सीएम के उड़नखटोले के रवाना होने से पहले तक सुनने को मिली। इसी वजह से खनन क्षेत्रों में उड़ने वाली धूल और उसका गुबार भी देखने को नहीं मिला।
मुख्यमंत्री के निरीक्षण तक तो सभी निर्धारित स्थलों पर परिंदा भी पर न मार सके ऐसे इंतजाम किए गए थे लेकिन, जैसे ही उनका उड़नखटोला आसमान की ओर गया प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस ली। बावजूद इसके कार्रवाई क्या होगी इसे लेकर तमाम हाकिमों के चेहरों पर भाव उतराते रहे। चूंकि अन्य  दौरों की भांति इस बार सीएम मौके पर ही कार्रवाई की घोषणा नहीं कर रही हैं इसलिए लोग चकरा गये। कार्रवाई के बाबत लखनऊ से फेक्स पर नजरे लगी रही , ऐसे में लोग तरह-तरह के कयास लगाने में जुटे रहे। कोई फला अधिकारी के नप जाने की बात कह रहा था तो कोई किसी और पर गाज गिरा रहा था। नतीजा जो भी हो मगर मुख्यमंत्री के निरीक्षण से आम जनता के प्रति अधिकारियो का बर्ताब नरम रहा ।

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com , www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com  , editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

नहीं रहे ए. जेड. रहमान

Posted on 10 February 2011 by admin

छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक नेपथ्य भूमिका में रहकर समाज की अहनिZश सेवा करने वाले चौधरी अहमद जुबैरूर रहमान का आज दोपहर हृदय गति रूक जाने से स्थानीय सेवा अस्पताल में निधन हो गया। वे लगभग 67 वर्ष के थे। उनके निधन को पीसीसी अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी एवं पूर्व विधायक डी0पी0 बोरा ने व्यक्ति क्षति बताया साथ ही विभिन्न राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों और पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

हरदोई जनपद के सण्डीला में जन्में रहमान साहब की शिक्षा-दीक्षा लखनऊ में हुई। यहीं वह लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में डी0पी0 बोरा के अभिन्न सहयोगी के रूप में सक्रिय हुए । कालान्तर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री हेमवती नन्दन बहुगुणा के निकट सम्पर्क में आने के बाद उन्होंने अपने सामाजिक चिन्तन का बेहतर उपयोग किया। बहुगुणा जी के केन्द्रीय मन्त्री बनने के बाद वे उन्हीं के साथ दिल्ली चले गये, तथा अन्तिम समय तक उनके वैयक्तिक सलाहकार व सहयोगी के रूप में सेवा दी। रहमान साहब के चिन्तन में गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, एवं अन्य कमजोर वर्गो के उत्थान जैसे विषय रहते थे। उन्होंने आजीवन हिन्दू मुस्लिम एकता तथा राष्ट्र की मजबूती के लिए मनसा-वाचा- कर्मणा समर्पण भाव से काम किया तथा अविवाहित रहें। वर्तमान में वे हजरतगंज के त्रिलोकनाथ रोड स्थित आवास पर रह रहे थे। मधुमेह रोग से ग्रस्त श्री रहमान पिछले कुछ दिनों से गम्भीर स्थिति में थे। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर हजरतगंज स्थित आवास लाया गया जहां उन्हें लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

बाद में श्री रहमान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास चौधरी मोहल्ला सण्डीला स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया जहां पीसीसी अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, बोरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चैयरमैन पंकज बोरा, श्रीपत नारायण, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ0 नीरज बोरा, सत्यप्रकाश गुलहरे, आर0के0 धवन, मो0 इस्माईल, एस0के0 गोपाल, आई0पी0 यादव, नीरज गुप्ता, धीरज श्रीवास्तव, भानू सिंह, आदि की मौजूदगी में उन्हें देर रात सुपुर्दे-खाक किया जाएगा । उनके परिवार में भाई श्री चौधरी अहमद, नजीबुर रहमान, चौधरी नदीम रहमान और एक बहन (अब पाकिस्तान में) हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकलांगों की स्पेशल ओलिम्पक खेल का हुआ समापन

Posted on 10 February 2011 by admin

पन्त स्टेडियम में विकलांगो की स्पेशल ओलिम्पक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह मे बच्चो ने मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि बेसिक िशक्षा अधिकारी के समक्ष अपने सशक्त कौशल का प्रर्दशन करते हुए अपनी क्षमताओं को प्रर्दशन किया। स्पेशल ओलिम्पक प्रतियोगिता के अन्तर्गत बैडमिंटन व शाटपुट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में सजंय सिह, पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, डा0 रामकुमार तिवारी, वरिश्ठ पत्रकार रामकृश्ण जायसवाल,राश्ट्रीय वालीवाल खिलाडी पंकज दूबे, वालीवाल संध के संयुक्त सचिव अतुल श्रीवास्तव (दीपक) “याम नरायण, कृशि अधिकारी ए0के0 सिंह व जे0पी0 ने बच्चो को स्वर्ण,रजत व कांस्यपदक से सम्मानित किया।

स्पेशल ओलिम्पक प्रतियोगिता के अन्तर्गत बैडिंमन्टन व शाटपुट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फुटबाल विजेता ब्यक्ति कौशल में रामरूप प्रजापति प्रथम, रविशंकर कश्यप द्वितीय, मो0 मुनाफ तिृतीय रहे। शाटपुट में पंकज कुमार प्रथम, बलीराम मौर्य द्वितीय, राहुल शुक्ला तृतीय रहे। विजय विक्रम वर्मा केा विशेश स्वर्ण पदक दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेबी संजय सिहं नव चेतना विकलांंग सस्थान के सारे बच्चो को रजाई व कम्बल प्रदान करने की घोशणा की। समाजसेबी जय प्रकाश ने बच्चो को नकद पुरस्कार दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान निदेशन डा0 “याम बाबू मिश्र ने किया, संस्थान अध्यक्ष श्रीमती रिशा वर्मा ने सारे अतिथियो को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, रामकरन, अशोक, आशीश वर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मांगों को लेकर राज्य कर्मियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Posted on 10 February 2011 by admin

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देश पर जनपद के राज्य कर्मियों ने जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में गुरूवार को विशाल धरना का आयोजन किया।

धरना सभा को सम्बोधित करते हुए श्री श्रीवास्तव नेे राज्य सरकार पर कर्मचारी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अनेक बार संगठनात्मक कार्यवाही के उपरान्त प्रान्तीय नेतृत्व और प्रदेश शासन के मध्य हुए लिखित समझौतों के बाद भी सरकार संवेदन शून्य बनी हुई है। सरकार द्वारा जान बूझकर कर्मचारियों के पावनों में विसंगतियां उत्पन्न कर प्रताड़ित करने की कार्रवाई की जाती है। दिनों-दिन सरकार की उपेक्षा में वृद्धि होती जा रही है। जिलामन्त्री सीबी सिंह ने समस्याओं/मांगों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि केन्द्रीय पद से पद की समानता के आधार पर लिपिक सहित अन्य सभी संवगोंZ की विसंगतियां जो राज्य सरकार द्वारा उत्पन्न की गई है, को तत्काल दूर किया जाये। बाद में पुनरीक्षित वेतनमानों को 01 जनवरी 2006 से लागू किया जाये। इसके अतिरिक्त मत्स्य विकास निगम के साथ ही अन्य निगमों, अभिकरणों में केन्द्रीय छठवें वेतनमान लागू करने, परिवहन विभाग की विसंगतियों को दूर करने, राजकीय रोडवेज काल के नियुक्त कर्मियों तथा अगस्त 1982 के बाद नियुक्त सभी कर्मियों को पेंशन देने, मकान किराया भत्ता, नगर प्रतिकर भत्ता, शिशु शिक्षा भत्ता आदि की विसंगतियों को दूर करने, नियम 56 के आधार पर अधिवर्षता आयु 62 वर्ष किये जाने, जीपीएफ का रख-रखाव महालेखाकार से वापस लेने आदि 17 सूत्रीय मांगे सरकार के पास उचित शासनादेश जारी करने हेतु लिम्बत है।

धरना सभा में कर्मचारी प्रतिनिधियों ने सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री ने जिन विकास कायोंZ का दावा करते नहीं थकती हैं, उन विकास कायोंZ की रीढ़ कर्मचारी समाज है। सरकार की समझ में यह क्यों नहीं आता कि इन कर्मचारियों की प्रताड़ना सरकार की चूलें हिला देने के लिए बहुत पर्याप्त है। धरना सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी पाण्डेय, संरक्षक डीआर सिंह, जेडी सिंह, हीरालाल आजाद, राजबली यादव, आरपी सिंह, शिव कुमार यादव, देवी प्रसाद मिश्र, कमलाकर पाण्डेय, कामरेड मो0 हनीफ, बसन्तू, बीबी सिंह, केके त्रिपाठी, महालक्ष्मी, श्रीदेवी, आशा मौर्या, रोशन श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, विकास भवन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह बब्बू, मिनिस्ट्रीयल संघ के अध्यक्ष पारसनाथ यादव, राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद अध्यक्ष राजबली यादव, संजीव रतन, सभाजीत यादव, आरआर तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार से मांग किया कि यदि मांगों के सन्दर्भ में विधि सम्मत त्वरित कार्यवाही नहीं हुई तो 24 फरवरी को लखनऊ में प्रदेशव्यापी धरना आयोजित कर अगली रणनीति पर निर्णय लेकर संघर्ष किया जायेगा। परिषद द्वारा मुख्यमन्त्री को सम्बोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट बालमयंक मिश्र को सौंपा गया। अन्त में जिलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए 24 फरवरी को प्रान्तीय धरने की भागीदारी हेतु लखनऊ चलने का आवाह्न करते हुए धरना समाप्ति की घोषणा किया। संचालन जिला मन्त्री सीबी सिंह ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी केके त्रिपाठी ने दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा समिति के निष्क्रिय प्रभारी पद से हटाये गये

Posted on 10 February 2011 by admin

मनरेगा निगरानी समिति के चेयरमैन डा0 राकेश मिश्र मंगला ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मनरेगा निगरानी समिति के कुछ ब्लाक प्रभारी कार्यो के प्रति निष्क्रिय हैं। जिन्हें पदच्युत करने हेतु प्रदेश चेयरमैन संजय दीक्षित से अनुमति लेकर नये ब्लाक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें रामपुर ब्लाक से राजेश कुमार पाण्डेय, मछलीशहर से महेन्द्र कुमार सिंह, सिकरारा से अरूण कुमार सिंह, सुइथाकला से राम आशीष यादव तथा महराजगंज से सन्तोष कुमार मिश्र की नियुक्ति की है।  साथ-साथ फरवरी माह के अन्त तक ब्लाक कमेटी, न्याय पंचायत प्रभारी और ग्राम पंचायत प्रभारी के साथ उनकी कमेटी बनाकर देने हेतु आदेशित किया है, जिससे समस्त जनकल्यणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार व मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य मन्त्री द्वारा औचक निरीक्षण की आशंका से जिला प्रशासन हलाकान

Posted on 10 February 2011 by admin

विकास भवन जिलाअस्पताल, नगर के डिवाइडरों की रंगाई पोताई जोरों पर

सूबे की मुखिया द्वारा प्रदेश का औचक निरीक्षण की  फरमान  जिला प्रशासन की नीद हराम कर  दी है। अम्बेडकर ग्रामों मेें निरीक्षण  के दौरान कोई कमी बहिन जी को न मिले इस कारण जिले के आला अधिकारियों का पूरा का पूरा अमला  विकास भवन से अम्बेडकर गॉव के लिए पलायन कर दिया है। विकास भवन में कोई अधिकारी मौजूद नहीं रह रहा हैं विकास भवन जहॉ लगभग अधिकतर विभागों के कार्यालय हैं, केवल पुताई का ही कार्य चल रहा है। विभागों  की कुर्सियां एवं फाइलें कार्यालय के बाहर या अन्य कमरों में बंधी दिखाई पड़ रही है। जिला चिकित्सालय  जहॉ पिछलों दिनों गन्दगी के अम्बार को देखकर  आयुक्त फैजाबाद  ने सीएमएस को क्लास ली थी,र्षोर्षो वहीं सूबे की मुखिया के संभावित दौरे को लेकर अस्पताल परिसर  में साफ-सफाई एवं रंग रोगन का कार्य जोरों पर चल रहा है।नगर में सड़को पर बने डिवाइडर तक को रंगा जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गैेंगरेप की िशकार महिला का मेडिकल न कराना राजनैतिक दबाव तो नहीं

Posted on 10 February 2011 by admin

कोतवाली देहात गांव लहिया जलपापुर में हुए 31 जनवरी को दबंगो द्वारा गैग रेप की िशकार महिला पति एैनुल हसन ने दुबारा अपनी पत्नी का मेडिकल कराना इन्कार कर दिया। एकाएक  इस सूचना ने एकाएक जिला अस्पताल में हडकम्प मच गया। जिले के वरिश्ठ नेताओ ने जिला अस्पताल पहुंचे कर अपना विरोध जताया। ज्ञात हो कि गैंगरेप की िशकार महिला को देखने राहुल गॉधी एवं केन्द्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष डा0 गिरिजा व्यास ने जिला अस्पताल आयी थी। जहॉ पर श्रीमती डा0 व्यास ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण  स्पेशल मेडिकल बोर्ड द्वारा कराने की बात कही थी। परन्तु महिला के पति द्वारा महिला चिकित्साधिकारी को  दिए गये प्रार्थना पत्र ने जिले के कांग्रेसियों की नीन्द हराम कर दी।

जिला अस्पताल पहुचे कांग्रेस जिलाअध्यक्ष मकसूद आलम ने मेड़िकल परीक्षण न कराने पर विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही। उक्त घटना से पूरे नगर में आम चर्चा रही कि पीड़ित महिला के पति द्वारा अपनी पत्नी का मेड़िकल परीक्षण न कराना कही न कहीं राजनीतिक दबाव जरूर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंसूरी समाज की `ऑनर किलिंग´ की बात सच निकली

Posted on 10 February 2011 by admin


सगे भाई ने मारा था िप्रया वर्मा उर्फ सुजैन और उसके पति गुìा मंसूरी को

photo-1-gudda-mansoori

photo-2-priya-verma

फरुZखाबाद जिले के कायमगंज का चर्चित िप्रया वर्मा उर्फ सुजैन हत्याकाण्ड का कल पुलिस नेे खुलासा कर दिया। इस मामले में मंसूरी समाज ने पहले ही ऑनर किलिंग की ओर इशारा किया था, सच्चाई भी यही निकली। अपनी बदनामी की वजह से िप्रया के भाई संजय वर्मा ने अपनी ही बहन और उसके पति गुìा मंसूरी का बेरहमी से कत्ल कर दिया था। संजय और उसके साले सहित तीन लोगों को कल फरूZखाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। ं

ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के राष्ट्रीय महामन्त्री दाऊद नबी मंसूरी प्रदेशिक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी, फारूZखाबाद जिले के अध्यक्ष शाकिर मंसूरी व आबिद मंसूरी ने बताया कि कायमगंज निवासी गुड्डा मंसूरी व प्रिया वर्मा ने गत मई माह में शादी की थी लेकिन इस बात की भनक जब प्रिया के परिवार वालों को हो गई तब दोनों भागकर इलाहाबाद जा पहुंचे और 21 जनवरी को उच्च-न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर कर प्रिया ने अपने भाई से अपनी व अपने पति गुड्डा मंसूरी की हत्या किये जाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इसी बीच 27 जनवरी को प्रिया का शव कन्नौज जिले में काली नदी के पास बरामद हुआ जबकि उसी दिन से गुड्डा मंसूरी लापता था।

मंसूरी समाज के नेता सलीम अहमद मंसूरी, ने बताया कि जिस स्थान पर प्रिया की लाश् बरामद हुई वहां पर काफी मात्रा में खून पड़ा था, जिससे प्रतीत होता है, कि यहां पर प्रिया के साथ-साथ गुड्डा मंसूरी की भी हत्या की थी और उसका शव हत्यारों ने गायब कर दिया ताकि हत्या का पूरा शक गुड्डा मंसूरी व उसके परिवार पर जा सके।

मंसूरी नेताओं ने बताया कि पुलिस एक तरफा कार्यवाही करते हुए गुड्डा मंसूरी को मुख्य अभियुक्त बना कर उसकी तलाश में जुटे थे और उसके कई निर्दोश लोगों को अभियुक्त बनाकर जेल भेज दिया था।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये  गये संजय वर्मा, मनोज वर्मा और उमेश यादव
photo-3-sanjay-verma

पुलिस द्वारा गुड्डा मंसूरी के परिवार को प्रताड़ित करने की जानकारी जब मंसूरी समाज के सीनियर नेता व पूर्व यू.पी.एग्रो के चेयरमैन राज्य मन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी को प्राप्त हुई तो उन्होने इस मामले की शासन स्तर पर जोरदार कोशिश शुरू कर तथा मंसूरी समाज के विधायक डा. आर.ए.उस्मानी मंसूरी और मंसूरी समाज के नेताओं ने इसे प्रिया के भाई द्वारा ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। फरूZखाबाद में भी मंसूरी समाज के नेता शाकिर मंसूरी, आबिद मंसूरी, दाऊद नबी मंसूरी व आकिल मंसूरी ने इस मामले को लेकर जर्बदस्त अभियान चलाया। जिसका नतीजा अब सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में प्रिया उर्फ सुजैन के भाई सहित उसके साले व मामा को गिरफ्तार किया है।

संजय ने अपनी जिस लाइसेंसी रिवाल्वर से हत्या की थी, वह भी बरामद कर ली गई है। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। कायमगंज के मोहल्ला बजरिया वृन्दावन निवासी रामशरण वर्मा की पुत्री िप्रया को मोहल्ले के युवक गुìा उर्फ नगीम पुत्र जहान शेर भगा ले गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। गत 27 जनवरी को कन्नौज में काली नदी के किनारे िप्रया का शव बरामद हुआ। एसपी डा. के एजिलरसन ने मामले में एसओजी प्रभारी नरेन्द्र सिंह को लगाया था। एसओजी और कायमगंज पुलिस ने कल इस मामले का खुलासा किया।

मंसूरी नेताओं ने बताया कि 26 जनवरी को गुìा और िप्रया इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट पर संजय, उसके साले मनोज पुत्र श्री—ष्ण वर्मा निवासी कमालगंज और मनोज के नौकर उमेश यादव पुत्र रामप्रकाश निवासी चौपेडा थाना कमालगंज को मिल गए थे। उस समय िप्रया बुरके में थी। संजय और उसके साथियों ने दोनों को इमोशनल ब्लैकमेल किया। इलाहाबाद से संजय दोनों को जयपुर ले गया। फिर अपनी ससुराल कमालगंज ले आया। यहां से उसी रात अपनी वैगन-आर से दोनों को कन्नौज ले गए। यहां संजय ने काली नदी के पुल पर पहले गुìा को तीन गोलियां मारी। फिर उसने िप्रया का गला दबाया और एक गोली उसे भी मार दी। दोनों को पुल से नीचे फेंककर हत्यारे चले आए। 27 जनवरी को जब िप्रया की लाश मिलने की खबर संजय के घर पहुंची तो पूरे परिवार ने ड्रामा करना शुरू कर दिया। मंसूरी नेताओं ने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस और काल डिटेल के सहारे जब तथ्य जुटाए तब संजय की गिरफ्तारी का फैसला किया। सबसे पहले पुलिस ने उमेश को पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर संजय को दबोच लिया। संजय का साला मनोज भी गिरफ्तार कर लिया गया। संजय का वह लाइसेंसी रिवाल्वर जिससे उसने िप्रया और गुìा मंसूरी की हत्या की वह भी बरामद कर लिया गया। एसपी ने पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी ने बताया कि संजय का भतीजा गौरव वर्मा और उसका दोस्त टीटू गुप्ता भी हत्या में शामिल हैं। दोनों की तलाश हो रही है।

मंसूरी नेता सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि यदि पुलिस ने समय रहते मंसूरी समाज के नेताओं की बात पर अमल करते हुए इसे `ऑनर किलिंग´ का मामला मान लिया होता तो गुड्डा मंसूरी के परिवार को इतने दिनों तक प्रताड़ित नही होना पड़ता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in