Archive | राज्य

खूनी पुलिया या सड़के हादसों पर जिम्मेदारी कौन लेगा सरकार प्रशासन या जनता

Posted on 21 April 2011 by admin

जनपद हरदोई की सड़के पुलिया राजमार्ग या संपर्क मार्ग सभी रास्ते यहां तक की हरदोई शहर पर यातायात की व्यवस्था को लेकर उसे सुचारू ढंग से चलाने के लिए पुलिए अधीक्षक लव कुमार को एक विशेष मीटिंग व्यापारियों समजासेवियों के साथ इसी सप्ताह करनी पड़ी। नवीनतम घटना फरूर्खाबाद के जिलाधिकारी रिक्जान सांफियल जो सीएम की समीक्षा बैठक में भाग लेने लखनऊ जा रहे थे हरदोई के नजदीक बेहटागोकुल के पास एक युवक को बचाते बचाते उनकी कार नहर में जा गिरी। चि.वि.वि. के आर्थोपेडिक सर्जन प्रोफेसर जीके सिंह ने उन्हंे दो फैक्चर होने की जानकारी दी। अब वह लखनऊ के ट्रामा सेंटर के प्राइवेट रूम में अपना इलाज करवा रहे है। यह पुलिया थाने से कुछ ही कदम पर है। पुलिया नंगी है बाउंड्रीवाल भी नही है। कई हादसों को दावत दे चुकी। इससे पहले शाहजहांपुर के एक व्यापारी एक छात्र जो बाइक से सवार था सहित दर्जनों घटनाएं इस मास 30 तीन में 31 मौतें हो चुकी है। हरदोई जनपद में दर्जनों ऐसे एक्सीडेंट प्वाइंट है। जिनमें हरदोई उन्नाव, कन्नौज मार्ग, लखनऊ मार्ग, शाहजहांपुर मार्ग, सीतापुर मार्ग, जहां पर प्रतिवर्ष सैकड़ो की संख्या में दुघर्टनाएं होती। संपर्क मार्गो की हालत और भी बदतर है। कौन जिम्मेदारी लेगा, शासन प्रशासन या फिर जनता जो भगवान के भरोसे इन मार्गो से यात्रा करती है। शासन से धन आवंटित होता है मग रवह जनपद के अधिकारी ठेकेदार एवं जनता के तथाकथित कर्णधार की हिस्सेदारी में बंदरबाट होकर सारी राशि खर्च हो जाती है। काम के नाम पर केवल खाना पूर्ति कर दी जाती हैं। नवीनतम जानकारी के लिए हरदोई से बिलग्राम और हरदोई से फरूर्खाबाद मार्ग ही काफी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इंदिरा आवास के लाभार्थियों में से कितनों को मनरेगा के तहत लाभ दिया गया?

Posted on 21 April 2011 by admin

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 90 करोड़ से अधिक धनराशि व्यय कर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) खुद की अपनी पीठ थपथपा रहा है। इसकी तह में जाएं तो कड़वी सच्चाई का पता चलता है। नतीजतन 33 हजार लाभार्थियों में महज 29 ऐसे सौभाग्यशाली अति गरीब हैं जिन्हें इस योजना का लाभ मिला है। यह वह लाभार्थी हैं जो इंदिरा आवासों में रहते हैं।

मनरेगा योजना की सबसे बड़ी मंशा यही थी कि गांव के गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में सहयोग किया जा सके। इसके लिए श्रम शक्ति के बदले उन्हें अच्छी मजदूरी देकर शहरों की तरफ उनका पलायन रोका जाना था। योजना के तहत फैजाबाद में भी अब तक हजारों बीपीएल परिवारों को लाभांवित करने की बात कही जा रही है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। डीआरडीए द्वारा संचालित इंदिरा आवास योजना के तहत बीते तीन वर्षो में 11 हजार से अधिक बीपीएल परिवारों को आवासीय सुविधा मुहैया कराई गई है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2010-11 में ही तीन हजार 669 बीपीएल परिवारों को इंदिरा आवास आवंटित किए गए हैं। इन हजारों परिवारों में से तीन दर्जन परिवारों को भी मनरेगा में शामिल नहीं किया गया। इतना ही नहीं विभाग के पास यह सूची भी नहीं है कि इंदिरा आवास के लाभार्थियों में से कितनों को मनरेगा के तहत लाभ दिया गया? वहीं मनरेगा की वेबसाइट हकीकत से पर्दा उठाती है।

वेबसाइट में वित्तीय वर्ष 2010-11 के दौरान उत्पन्न रोजगार की टेबल के 11वें खाने में उन परिवारों की संख्या दर्ज की गई है जो इंदिरा आवास योजना और भूमि सुधार योजना के लाभार्थी हैं और उन्हें रोजगार मुहैया कराया गया है। सूची साफ करती है कि मयाबाजार, मिल्कीपुर, पूराबाजार और रुदौली विकासखंड में एक भी इंदिरा आवास धारक को रोजगार नहीं मुहैया कराया गया। हालांकि परियोजना निदेशक अजय प्रकाश कहते हैं कि योजना के तहत काम करने के इच्छुक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाती।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्ना व केजरीवाल के आने की तैयारी को लेकर बैठक तेइस को

Posted on 21 April 2011 by admin

प्रख्यात गाॅधीवादी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे व मैग्सैसे पुरस्कार प्राप्त अरविन्द केजरीवाल तीस अपै्रल को भ्रष्टाचार के खिलाफ जनपद में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आजाद समाज सेवा समिति के महामंत्री शराफत खान ने बताया कि संस्था के संस्थापक संजय सिंह दिल्ली में जाकर भ्रष्टाचार मुहिम का जनपद की सामाजिक संस्थाओं व जन संगठनों की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे अन्ना हजारे की मांग का समर्थन करते हुए सुलतानपुर में जन सभा करने का अनुरोध किया। जिस पर श्री केजरीवाल ने सहमति प्रदान कर दी है। श्री खान ने बताया कि तेइस अपै्रल को शायं सात बजे जनपद की सभी सामाजिक संस्थाओं ,मजदूर संगठनों, किसान संगठनों, बुद्धिजीवियों की एक आवश्यक बैठक  मिलन मैरिज लान कुड़वार नाका रोड पर बुलाई गयी है जिसमें सभा का को सफल बनाने  की रणनीति तैयार की जायेगी और साथ आयोजन समिति भी घोषित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रधान व पंचायत अधिकारी लाखों डकारे

Posted on 21 April 2011 by admin

प्रदेश सरकार ग्रामीण स्वच्छता अभियान के तहत अवश्य पानी की तरह बहा रही हो परन्तु क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों, कर्मचारियों की मिली भगत से लाखों रूप्ये बिना शौचालय का निर्माण कराये हजम कर गये। प्राप्त सूचना के अनुसार विकास खण्ड दूवेपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत गोड़वा में वित्तीय वर्ष 2009-2010 में प्रदेश सरकार ने ग्रामीण स्वच्छता अभियान के तहत शुलभ शौचालय के लिए लाखों रूप्ये ग्राम पंचायतों के लिए आवंटन किया गया। लेकिन ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की मिली भगत से बिना शौचालय का निर्माण किए बैंकों से भुगतान करा दिया गया। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि फर्जी तरीके से शुलभ शौचालय का भुगतान कराने वाले ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरूद्ध जाॅच करा कर कार्यवाही की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिसिया कृत्य से क्षेत्रवासियों में रोष

Posted on 21 April 2011 by admin

लम्भुआ,तहसील प्रांगण में पूर्व ज्ञापन के आधार पर अहिंसात्मक गाॅधीवादी तरीके से भूख हड़ताल पर बैठे सुनील गुप्ता को 5 दिन बाद प्रशासन ने रात में जेल भिजवा दिया। प्रशासन की इस कृत्य से ब्रिटिश हुकूमत की याद पुनः ताजा हो गयी।  जिसमें सरकार के विरूद्ध आवाज उठाने वाले लोगों पर  अंग्रेजी सरकार  द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जाती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार रात लगभग 11 बजे स्थानीय पुलिस ने सुनील गुप्ता को जबरन धरना स्थल से उठाकर पुलिस वाहन से भेज दिया तथा  धरना स्थल पर लगे टेन्ट को भी हटवा दिया। बताना आवश्यक होगा कि श्री गुप्ता की लड़ाई विद्युत विभाग, हास्पिटल व स्थानीय तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरूद्ध थी, जिसमें स्थानीय तहसील  बार एशोसिएशन ने अपना समर्थन दिया तथा कल चाॅदा क्षेत्र के पूर्व विधायकगण शिव नारायण मिश्र व अनिल पाण्डेय ने भी समर्थन की घोषणा की। जिस कारण बौखलाये प्रशासन के लोगों ने जबरन सुनील गुप्ता को धरना स्थल से हटाकर जेल भेज दिया। प्रशासन की इस निन्दनीय कार्य से क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूपी तों अपनी अब दिल्ली की बारी है - बसपा नेता महादीन गौतम

Posted on 21 April 2011 by admin

जनपद के मल्लावां कस्बें में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर अनुसूचित जन जाति आयोग के उपाध्यक्ष महादीन गौतम ने मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुूए कहा कि बसपा ने ही समाज वार्दी पार्टी के गुण्डे माफिया जेल भेजे। आतंक और गुण्डा राज को खत्म करके कानून का राज कायम किया। जिससे विरोधी सकपका गये। और उनके नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे है। पार्टी एक बार पुनः यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। लखनऊ ही नही केंद्र की सत्ता पर अब काबिज होगी। कांग्रेस की महंगाई जनता कराह रही है भाजपा देश तोड़ रही हैं सपा गुण्डाराज से जनता त्रस्त हो चुकी है। एक मात्र बसपा ही ऐसी पार्टी ने जिसमें भ्रष्टाचार गुण्डा माफियाओं पर लगाम लगाई। बसपा ने ही सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय का नाम देकर उस अमल किया। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार गौतम ने कहा कि हमारी पार्टी जिले की सभी सीटों पर जीत का एक रिकाॅर्ड फिर बनाएंगी। सम्मेलन मंे ब्रजकिशोर, मनोज, भैयालाल, खालिद आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र का निर्माण होता है - कीर्ति

Posted on 21 April 2011 by admin

जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कीर्ति प्रकाश अवस्थी ने आज कांगे्रेस कैम्प कार्यालय पर एक मासिक मीटिंग में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पार्टी के सभी आपसी मतभेदों को भुलाकर हमारा लक्ष्य केवल एक ही होना चाहिए। इन जाति पात धर्म आडंबर, भाषा, क्षेत्रीयता की राजनीति करने वालों को सत्ता से समाज से अलग थलग करके इनकी पोल खोलकर गंदगी को राजनीति से जनता को छुटकारा दिलाएं। और यह तभी संभव है जब हम छोटे मोटें भेदभाव भुलाकर केवल पार्टी हित में ही काम करें पद की लालसा हेतु चाटुकारिता को तिलाजंलि दे। जिसे हम गलत समझते है उसे पार्टी की मींिटंग में जोरदार ढंग से उठाकर विरोध करे। परंतु पार्टी में मंच के बाहर कुछ न कहे यही सच्चे कांग्रेसी की पहचान हैं पूर्व अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ के अशोक सिंह लालू ने कहा कि इस पाषाण युग में जीने वाली सरकार को जनता के बीच कथनी और करनी भेद जनता के बीच में स्पष्ट जनजागरण करना होगा। कांगे्रेस नेता श्यामलाल ने मनरेगा में मजदूरों की मजूदरी शौचालयों की धांधली कोटेदारों की मनमानी के विषय में विस्तार से बताया तो वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रकाश अग्रवाल ने दूसरी बरसात आने के पहले ही संपर्क मार्गों का यातायात कैसे चालू होगा। जब अभी तक शुरू ही नही हुआ। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उमेंश जी ने सभी उपस्थित नेताओं को जिलाधिकारी द्वारा की गई वार्ता का ब्यौरा देकर बताया कि डीएम साहब ने शीघ्र कार्ययोजना लागू की हैं। परिणाम आप सभी के सामने होगा। बैठक में सर्वश्रीमती सरला सक्सेना, घनश्याम श्रीवास्तव, कुंवर पाल आदि मोैजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्रांव वृंदावन समस्या का निदान नहीं, बिजली विभाग का तुगलकी फरमान

Posted on 21 April 2011 by admin

भरावन ब्लाॅक के वृंदावन गांव में जहां पर कुछ दिन पूर्व खेम में काम करते हुए एक मां और बेटी एचटी लाइन टूटने से धंू धंू जलकर मर गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को जर्जर तार की जगह पर नए तार डालने की मांग की। पुराने तारों का जोड़ने से मना किया। ज्ञातव्य है यह लाइन मलिहाबाद लखनऊ के उपकेंद्र से अतरौली हरदोई तक आती है। इस लाइन के रास्तें में वृंदावन, फत्तेपुर, पुवाया, इटौजा, पहाड़पुर, टिकरा आदि दर्जनों गांवों में कनेक्शन हैं। जिन्हंे विद्युत आपूर्ति होती हैं। कासिमाबाद कृषि फाॅर्म के पास दस फीट के लोहें के टुकड़े जोड़ जोड़ कर लाइन बिछाई गई। जिस पर ग्यारह हजार बोल्ट करेंट दौड़ाया जाता था। जिनकें टूटने से उपरोक्त हादसा हुआ। इसी को बदलने के लिए ग्रामीणों ने विरोध किया। तो विद्युत विभाग ने लाइन ले जाने का मार्ग ही बदल दिया। जेई मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि अधिकारियों द्वारा अतरौली थाना क्षेत्र को दी जाने वाली लाइन अब संडीला उपकें्रद से लेनी होगी। लाइन कर्मचारियों द्वारा झांसा देने की बात देर शाम ग्रामीणों को पता चल गई। तब तक कर्मचारी तार उताकर जा चुके थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रात्रि आग लगने से छः लोगों की मृत्य , आश्रितों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Posted on 19 April 2011 by admin

उत्तर प्रदेश की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने जनपद लखीमपुर-खीरी के छः गांँवों में गत रात्रि आग लगने से छः लोगों की मृत्य पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों को समुचित चिकित्सीय सुविधा एवं अन्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अग्निकाण्ड से पीड़ित परिवारों को खाने-पीने की और अन्य राहत सामग्री तुरन्त उपलब्ध कराने के निर्देश भी जिला प्रशासन को दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि तात्कालिक सहायता के रूप में भोजन की व्यवस्था, बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था एवं जिनके आवास अग्निकाण्ड में जल गये हैं उनके रहने के लिए प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए आज यहां बताया कि इस अग्निकाण्ड में कुल 24 राजस्व ग्राम प्रभावित हुए हैं और छः गाँंवों की आबादी प्रभावित हुई है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि लगभग 600-700 परिवार इस अग्निकाण्ड से प्रभावित हुए हैं। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि माननीया मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये के चैक उपलब्ध कराये जा चुके हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस अग्निकाण्ड में घायल हुए तीन व्यक्तियों का इलाज चल रहा है तथा उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं एवं अन्य सुविधाएं जिला प्रशासन उपलब्ध करा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस अग्निकाण्ड से जो गांव मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं, वे हैं-महोलिया, पिपरिया, बंजरिया, पलिया, चठिया एवं शिवपुरी। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि इस अग्निकाण्ड में लगभग 30 लाख की सम्पत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। प्रवक्ता ने कहा कि जिलाधिकारी लखीमपुर-खीरी ने अवगत कराया है कि अग्निकाण्ड से हुई वास्तवकि क्षति के सर्वे का कार्य टीमें गठित कर कराया जा रहा है जो कि आज शाम तक पूर्ण होने की सम्भावना है। प्रवक्ता ने कहा कि इसके उपरान्त नियमानुसार अहेतुक सहायता, गृह अनुदान, पशुओं की मृत्यु का अनुदान, किसानांे को फसलों की क्षति हेतु खलिहान दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत सहायता एवं अन्य अनुमन्य सहायता वितरित किये जाने की कार्यवाही तत्काल की जायेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि तात्कालिक सहायता के रूप में भोजन की व्यवस्था, बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था एवं जिनके आवास अग्निकाण्ड में जल गये हैं उनके रहने के लिए प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था करा दी गयी है। साथ ही प्रभावित परिवारों को 20-20 किलोग्राम अनाज भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में माया है तो दिल्ली में महामाया जाल है।

Posted on 19 April 2011 by admin

दिल्ली में लूट मची है तो यू0पी0 की मुख्यमंत्री भी उससे कम नहीं है। 2जी जैसे अनेक घोटालों प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह और सोनिया गंाधी ये ही कह रही हैं कि मुझे मालूम नहीं। इन घोटालों का आॅंखिर जिम्मेदार कौन ? इसे देशे की जनता के सामने मनमोहन ंिसह और सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए।

img_2804भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज वाराणसी के वेनिया बाग में भाजपा द्वारा आयोजित महासंग्राम रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके माध्यम से पूछना चाहता हॅॅू कि इन सभी घोटालों का जवाब देह कौन है? देश का धन लूटकर लोग विदेशों में जमा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के 140 में 117 अपने यहां कानून में संशोधन करके देश काले धन को वापस लाने में लगे हुए हैं। पूरू जैसे छोटे देश ने स्वीस बैंक से अपने देश का काला धन वापस मंगाया। परन्तु अपने यहां सर्वोच्च न्यायालय के कहने के बावजूद भी सरकार लुटेरों का नाम नहीं बताना चाहती। कांगे्रस नाम बताने में संकोच कर रही है। नाम उजागर होने पर कांगे्रस का मुंह काला होगा।

श्री गडकरी ने कहा कि 2014 में एनडीए की सरकार बनते ही भाजपा विदेशी बैंेकों में जमा काले धन को जब्त कर हिन्दुस्तान में लाने का काम करेगी। उस धन को गांव के गरीब किसान कि उन्नति के लिए भाजपा सरकार खर्च करेगी। कांगे्रस का यह नारा सोनिया आएगी,  नई रोशनी लाएगी यह काफूर हो गया है। देश में बढ़ रही मंहगाई के लिए यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए श्री गडकरी ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों एवं देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के कारण ही मंहगाई चरम पर है। आज मैं कांगे्रस से पूछना चाहता हॅॅू कि वे बताए कि देश की आबादी के हिसाब से प्रति व्यक्ति औसत आय 20 रूपया ही क्यों है क्या इस धनराशि से किसी गरीब परिवार का लालन-पोषण संभव है। सोनिया और प्रधानमंत्री बताए कि 20 रू0 औसत आय में किसप्रकार परिवार चले। यह देश का दुर्भाग्य है कि इस देश में केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण 58 हजार करोड़ का अनाज प्रतिवर्ष सड़ जाता है। इस देश को जिम्मेदार, दमदार प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। आज देश की जनता देश की गैर कांगे्रसी एकमात्र प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की सरकार को याद कर रही है। जिनके शासनकाल में देश का मान बढ़ा, सम्मान बढ़ा, दुनिया के देशों को भारत का सम्मान करने पर विवश होना पड़ा। देश में सड़को का जाल बिछा, दूरसंचार की क्रांन्ति आई, मंहगाई पर अंकुश रहा। गांव का शहर की ओर पलायन रूका, सामरिक एवं आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिली, घर-घर में गैस के सिलेण्डर पहुंचते रहे।

img_2928भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि काशी में उमड़े जनसैलाब ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विरूद्ध व्यापक आक्रोश है। जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। भोलेनाथ की काशीनगरी में आज जनता का उत्साह देखने को मिला है। मुझे याद आ रहा है फिल्म का वह गीत ’खाइके पान बनारस वाला, खुल जाए बन्द अक्ल का ताला’। मायावती और मुलायम के अक्ल पर ताला पड़ गया है, दोनों ही की सरकारों में प्रदेश में जंगलराज रहा, कानून व्यवस्था ध्वस्त रही, अपहरण उद्योग के रूप फला-फूला, भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी रही। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे देश व प्रदेश को बचाने के लिए आगे आऐं। देश के शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति, ऐसे जंगलराज के लिए नहीं दी थी। उन्होंने कहा यदि एनडीए की सरकार चलती तो सन् 2020 तक भारत विश्व की महाशक्ति एवं धनी देश बन जाता।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरलीमनोहर जोशी ने कहा कि भीड़ को देखकर लगता है कि जनता ने उ0प्र0 से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प ले लिया है। जनता का कुम्भ जो काशी पर इकट्ठा हुआ है उसका मुख्य पुरोहित नितिन गडकरी हैं। यह हरिश्चन्द्र की नगरी है। हरिश्चन्द्र जी ने स्वप्न में दान दिए गए राज्य को स्वप्न पूरा करने के लिए सारा राजकाज छोड़ दिया था।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह महारैली मायावती सरकार के कुशासन के खात्मे के लिए है। भंेट में मिले त्रिशूल को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि इस मदमस्त सरकार पर यह त्रिशूल अंकुश लगाने का काम करेगा। श्री शाही ने कहा कि भाजपा मायावती के अनाचार को कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा ने माया सरकार के 100 घोटालांे का पर्दाफाश किया है। माया सरकार उस पर चुप क्यों है? भाजपा आगे भी माया सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करती रहेगी। उन्होंने केन्द्र की कांगे्रसी सरकार और उ0प्र0 की माया सरकार को घोटालों की सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि इस घोटाले के लिए कांगे्रस, बसपा और सपा तीनों ही जिम्मेदार हेंै क्योंकि केन्द्र की सरकार के दोनों समर्थक दल हैं। उन्होंने उ0प्र0 की भाजपा सरकार तथा केन्द्र की अटल बिहारी बाजपेई सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। श्री शाही ने कहा कि उ0प्र0 में जनता की खुशहाली के लिए भाजपा प्रयत्नशील है और भाजपा ही इस जंगलराज से प्रदेश को मुक्त दिलाएगी।

img_2951भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव संचालन समिति के संयोजक कलराज मिश्र ने उ0प्र0 में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर राष्ट्रीय महिला आयोग की चर्चा की। उन्होंने कहा कि 63 वर्षो से पूर्वाचल का विकास नहीं हुआ। पटेल आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की गई। उन्होंने प्रदेश में 4500 बच्चों के अपहरण की बात की। श्री मिश्र ने कहा कि ये विराट रैली आह्वान करती है कि की गद्दी खाली करो जनता आती है। ऐसी रैली का उत्साह और उमंग बाबा विश्वनाथ की नगरी में देखने को मिला है।

श्री मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 की माया सरकार और केन्द्र की कांगे्रसी सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुइ्र्र है। इन दोनों सरकारों से जनता उब चुकी है। देश और प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और मंहगाई के लिए कांगे्रस, बसपा एवं सपा तीनों ही जिम्मेदार हैं।उन्होंने इन सरकारों को उखाड़ फेंकने का आहफवान किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि डा0 अम्बेडकर ने मुस्लिम तुष्टिकरण की आलोचना की थी। डा0 अम्बेडकर के नाम पर बनीं हुई सरकार आज अम्बेडकर के राष्ट्रवाद को नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि डा0 अम्बेडकर व्यक्ति पूजा के खिलाफ थे। उन्होंने केन्द्र एवं माया सरकार के घोटालों पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही अटल बिहारी बाजपेई की सरकार की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि काशी नगरी में आए हैं तो हम ये संकल्प लें कि हम तुष्टिकरण को समाप्त करेंगे।

भाजपा विधान मण्डल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह ने स्वतंत्रता के बाद सबसे भ्रष्ट एवं निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आप लोग इस भ्रष्ट एवं घोटालों की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

रैली में राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, सहप्रभारी राधा मोहन ंिसह, संतोष गंगवार, केसरीनाथ त्रिपाठी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, जयप्रकाश चतुर्वेदी, कुसुम राय, शिवप्रताप शुक्ला, महेन्द्र सिंह, स्वतंत्र देव, केदार सिंह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, हरीश द्विवेदी, प्रो0 रामजी सिंह, उदयभान करवरिया, सीमा द्विवेदी, नरेन्द्र सिंह गौड, भरत सिंह, मनोज सिन्हा, आनन्द रत्न मौर्य आदि नेता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया तथा बनारस के मेयर कौशलेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चैहान कार्यक्रम के संयोजक रहे।

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं माल्यापर्ण से स्वागत किया। सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। बनारस को तोरण द्वारों एवं झंडा बैनर से सजाया गया। पूरे प्रदेश में आई0टी0 प्रकोष्ठ के माध्यम से महासंग्राम रैली को इण्टर नेट से सीधा प्रसारण किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in