Archive | राज्य

जबतक थाने व पोस्ट बिकेंगे तबतक भ्रष्टाचार खत्म होने की बात सोचना बेमानी

Posted on 21 June 2011 by admin

प्रदेश की बसपा सरकार में थाने व चैकियाॅ जब तक बिकेंगी तब तक भ्रष्टाचार को खत्म होने की आशा  लोगों का करना बेमानी होगी। दिन दहाड़े अपराध होना, मारपीट और चेन स्केचिंग होना बाद में एफआईआर होने के बाद भी पुलिस द्वारा समझौता करने का दबाव डालना इसका सबूत है। प्रशासन हो या शासन सब का कमीशन बॅधा होना, आये दिन अधिकारियों का, पत्रकारों की माफियाओं द्वारा हत्या होना  बाद में लीपापोती होना सब भ्रष्टाचार जीता जागता नमूना है। रजिस्ट्री विभाग हो या तहसील,पुलिस चैकी हो  या थाना सब जगह बिना सुविधा शुल्क दिये बिना कल्याण होना नहीं है। थाने के थानेदार हों या किसी भी विभाग के प्रमुख अधिकारी सब इस बात को दबी जबान से स्वीकारतें हैं कि घोटाला या गलत कार्य करने के लिए हम मजबूर हो जाते हैं। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि थानों में तैनाती के लिए बोली लगाई जाती है। नो इण्ट्री में ट्रकों व ट्रैक्टरों का शहर में प्रवेश होना स्वयं कानून बनाना व तोड़ना इसका प्रमाण है। थाने में एफआईआर का न लिखना बाद में लिखना यह भी भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करती है। कुछ अधिकारियों ने अपना नाम गुप्त रखने पर बताया कि प्रत्येक माह एक बॅधी रकम निश्चित समय पर नियत स्थान पर  पहुॅचाना होता है। जिस माह हमारे स्तर पर देरी हुई नहीं कि हमारा स्थानान्तरण होना निश्चित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पोलियों की बीमारी को जड से मिटाने हेतु मिलकर प्रयास करें

Posted on 21 June 2011 by admin

जिलाधिकारी द्वारा नियमित टीकाकरण कार्य को प्रभावी बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि बरसात के मौसम को देखते हुए सघन पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत 26 जून से प्रारम्भ अभियान में विशेष सतर्कता के साथ लक्षित सभी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायें। वायरस के ट्रांसमीशन के लिए बरसात में सम्भावनाएं बढ जाती है। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि वर्तमान में जनपद में कोई नया पोलियो केस नही मिला है। अतः अब सब मिलकर पोलियो की बीमारी को समूल नष्ट करने के लिए सार्थक प्रयास करें। उन्होंनें नियमित टीकारण को प्रभावी बनाने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने हेतु तैयारियों की जिला ट्रास्क फोर्स की बैठक में समीक्षा की । उन्होंने निर्देश दिये कि निर्धारित इन्डीकेटर्स के आधार पर तीन सर्वोत्तम कार्य करने वाले चिकित्साधिकारीयों को सम्मानित किया जायेगा और सबसे खराब काम करने वाले तीन चिकित्सकों को भी चिन्हित कर प्रथम बार चेतावनी और तत्पश्चात प्रतिकूल प्रविष्टी अंकित की जायेगी। उन्होंने गत अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिये कि इंगित कमियों में सुधार करें। विशेष माइक्रोप्लान तैयार करें और उसका शतप्रतिशत अनुपालन भी सुनिश्चित करायें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि टीमों में प्रशिक्षित वैक्सीनेटर्स ही तैनात करें । उन्होंने निर्देश दिये कि आवश्यकता के सापेक्ष 20 प्रतिशत अधिक संख्या में टैªनिंग कराते हुए कुछ स्टाफ रिजर्व में रखें ताकि कोई आकास्मिक स्थिति होने पर ट्रेन्ड स्टाफ ही रिप्लेस हो। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सत्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लें।

उन्होंने कहा कि निर्माण इकाईयों, ईट भट्टों, प्रतिरोधक स्थानों सहित हाई रिस्क स्थानों पर विशेष ध्यान दें। जनपद में ऐसे 1902 स्थान चिन्हित किये गये है। उन्होंनें कहा कि निर्माण स्थलों आदि पर बच्चों का डाटा बेस भी तैयार करें और शतप्रतिशत कवरेज करें।

उन्होंने निर्देश दिये बूथ दिवस पर पूर्व की भाॅति प्राइमरी स्कूल खुलेगें। उन्होंनें राशन की दुकान के कोटेदार, सभासदों, शिक्षक/ शिक्षा मित्रों, ग्राम प्रधानों आदि जनप्रति निधियों, धर्मगुरूओं और क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तियों का भी सक्रिय सहयोग लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी कार्यकत्री एवं आंगनबाडी सुपरबाइजर्स, आशा, एस.एन. मेडिकल कालेज के इन्टर्नस तथा एन.जी. ओ. की पूर्व की भांति भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने रेलवे स्टेशन बस अड्डों आदि पर ट्रांजिट पाॅपुलेशन के लिए भी पोलिया ड्राप पिलाने हेतु टीके तैनात करने के निर्देश दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन ने बताया कि आगामी रविवार को पोलिया बूथों पर प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक पोलिया ड्राप पिलाई जायेगी। उन्होंने अभियान की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में 636 ग्राम पंचायत है। ग्रामीण अंचलों में 1630 पोलियो बूथ बनाये जायेगे ताकि किसी भी ग्राम में बच्चे पोलियो ड्राप पीने से छूट न पायें।

बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , शिक्षा, विकास, बाल विकास, यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नूरजहां आडिटोरियम में ताज इण्टर प्रटेशन सेन्टर बनेगा

Posted on 19 June 2011 by admin

प्रथम चरण में नगर के 6 चैराहों का विकास
अतिक्रमण हटाने हेतु संयुक्त टीमें नियमित रूप से कार्यवाही करें

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि प्रथम चरण में नगर में 6 चैराहों बोदला चैराहा, भगवान टाकीज चैराहा, सेन्ट जांन्स, हरीपर्वत, पचकुईयां और नौबस्ता चैराहों के सौन्दर्यीकरण और विकास हेतु आगरा विकास प्राधिकरण योजना बनायें और एन.जी.ओ./ अन्य संस्थाओं का सहयोग प्राप्त करें । उन्होंने अतिक्रमण हटाने हेतु संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश देते हुए कहा कि टीमें नियमित रूप से पूरे वर्ष सक्रिय रहें और दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि शिल्प ग्राम स्थित नूरजहां आडिटोरियम में ताज इण्टर प्रटेशन सेन्टर की स्थापना की जायेगी। उन्होंने इस कार्य के लिए वित्तीय तथा तकनीकी बिड अविलम्ब आमंन्त्रित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि इसमें फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पुरातत्व आदि विभिन्न पहलूओं से पर्यटकों को अवगत कराया जा सकेगा।

उन्होंने पालीवाल पार्क के सौन्दर्यीकरण के निर्देश देते हुए कहा कि हरियाली, पानी की सुविधा तथा सफाई की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने सूरसदन चैराहे पर जल भराव की समस्या पर भी संज्ञान लिया और जल निगम के महा प्रबन्धक को कडे निर्देश दिये कि समस्या के निदान हेतु प्रभावी कार्यवाही करें और टैण्डर आदि की प्रक्रिया अविलम्ब पूर्ण करायें। उन्होंने निर्देश दिये कि जल निगम काजी पाडा में नाला निर्माण तथा अन्य स्थानों पर भी कार्य रात्रि में भी करायें ताकि दिन के समय लोगांे को परेशानी कम हो और दो शिफ्टों में काम शीघ्र पूरा हो सके।

उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देश दिये। एम.जी. रोड-2 पर कराये कार्यो को तत्परता से पूर्ण करायें। डी.आई.जी. असीम अरूण ने यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु कार्यो की जानकारी दी। उन्होंनेे टैªफिक लाइटो के अपग्रेडेशन के बारे में भी अवगत कराया ।

बैठक में सडकों पर वाहन पार्क करने आदि कार्यो के कारण अस्थाई अतिक्रमण को भी तत्परता से हटाने के निर्देश दिये।

उन्होंने भीमनगरी आयोजन के दौरान प्रारम्भ कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि विभिन्न कार्यो की जांच गठित तकनीकी समिति से करालें और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें। उन्होंने काजीपाडा नाला निर्माण की प्रगति पर असन्तोष प्रकट करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मा0 कांशीराम जी शहरी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र विकास योजना में चयनित दलित बाहुल्य बस्ती टेढी बगिया, रामनगर तथा राजनगर में कार्य अविलम्ब शुरू करायें।

बैठक में जिलाधिकारी अजय चैहान, डीआईजी असीम अरूण, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष आविप्रा, अपर जिलाधिकारी(नगर) पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं वन, पर्यटन, जल निगम, डूडा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

थाना दिवस आयोजन को प्रभावी बनायें

Posted on 19 June 2011 by admin

प्रमुख सचिव द्वारा जिला अस्पताल तथा विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

प्रमुख सचिव सिंचाई एवं आबकारी किसन सिंह अटोरिया ने आज थाना न्यू आगरा पहुॅचकर जन समस्याएं सुनी और निर्देश दिये कि अधिकारी थाना दिवस तथा तहसील दिवस के प्रकरणों का निर्धारित समय में प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि थाना दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग के साथ अन्य विभागों के नामित अधिकारी भी अनिवार्य रूप से भाग लें। उन्होंने ग्रामों में पटृों पर कब्जा या पेमाईश के प्रकरणों आदि में राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके पर ही प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने थाना दिवस पंजिका का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान, डीआईजी असीम अरूण, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसर,े पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रतिभा अम्बेडकर, उप जिलाधिकारी तथा तहसील सदर ने गत थाना दिवसों में प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया।

प्रमुख सचिव ने इस से पूर्व राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने एमरजेन्सी वार्ड, महिला वार्ड, जनरल वार्ड आदि का निरीक्षण किया और मरीजों से मिलकर उनकी समस्या की जानकारी प्राप्त की ।

उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं में बृद्वि और सुधार हुआ है और मरीजों की संख्या में भी बृद्वि हुई है।

उन्होंने नगला रामवन में बनाये जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। यहां मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुपालन में खत्ताघर में सुधार कर पार्क बनाया जा रहा है। उन्होंने कालिन्दी विहार में मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना तथा बीएसयूपी योजना में बनाये भवनों का निरीक्षण किया और जलापूर्ति, विद्युत, स्कूल, आगंनबाडी केन्द्र आदि सुविधाओं पर सतत निगाह रखे के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि यहां स्थापित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक एक सप्ताह में तैनात कर दें ताकि 01 जुलाई से स्कूल प्रारम्भ हो सके साथ ही घर घर सम्पर्क कर बच्चों को स्कूल, भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्कूल में शौचालय तथा पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि इन भवनों के आंवटियों को प्रदेश सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं- पेंशन, महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना, महामाया बालिका आर्शीवाद योजना आदि भी सन्तृप्त करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान, मुख्य विकास अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव एवं विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राहुल के सपनांे को साकार करेंगे

Posted on 19 June 2011 by admin

इसौली विधान सभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता  रण विजय सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, सांसद माननीय राहुल गाॅधी के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन  पर राहुल गाॅधी के जन्मदिन 19 जून को किसान अधिकार दिवस एवं जन सुनवाई दिवस के रूप में मनाने का निर्णय हुआ है। श्री गाॅधी के संकल्प मिशन 2011 को किसान को  पूरा करने के लिए पूरे प्रदेश का युवा कांग्रेसी उत्साहित है।  वर्तमान सरकार के ऊपर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि  किसानों की भूमि  को अधिग्रहण के नाम पर  सरकार लेकर उसे बिल्डरों को मॅहगे दामों पर  बेच रही है। विधायको व पुलिस द्वारा अपने परिसर में अपनी ताकत का दुरूपयोग करते हुए लड़कियों के साथ बलात्कार कर रहे हैं। उ0 प्र0 में अब परिवर्तन की पहल का संकल्प का लेकर राजनैतिक मैदान मे आये राहुल  गाॅधी  के साथ प्रत्येक गाॅव गली, तक जाकर श्री गाॅधी के सपनों को साकार करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की सरकार बलात्कारियों व भ्रष्टाचारियों की सरकार है- डा0 मन्नान

Posted on 19 June 2011 by admin

नगर के तिकोनिया पार्क में पीस पार्टी की जन सभा को मुख्य अतिथि के रूप  में सम्बोेधित करते  प्रदेश अध्यक्ष डा0 अब्दुल मन्नान ने कहा कि प्रदेश की सरकार बलात्कार, भ्रष्टाचार, भुखमरी, मॅहगाई की सरकार है। विजली, पानी, खाद के लिए किसान परेशान हो रहा है। श्री मन्नान ने  कहा कि  सपा, बसपा  हमारे वोट से जीतती है परन्तु भागीदारी के नाम पर ठेंगा दिखा देती है। डुमरियागंज के चुनाव मे पीस पार्टी की सफलता पर कहा कि हम वहाॅ भले ही  चुनाव हार गये पर हमने वहाॅ पर अपना जनाधार बढा़या है। हमें वहाॅ पर सभी जातियों का वोट मिला है।  जिसे देख कर भाजपा कहती है कि यदि हमारी पार्टी चुनाव जीतती है तो भारत पाकिस्तान हो जायेगा। हमारी पार्टी  का जन्म हिन्दू, मुस्लिम की एकता पर हुआ है। हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी में केवल मुस्लिम  को ही नहीं हैं सभी  धर्म व जातियों को बराबर प्रतिनिधित्व देती है। हमने संकल्प लिया है कि डा0 अयूब को मुख्यमंत्री बनाना हैं। सभा में मुख्य रूप  से जिलाध्यक्ष अब्दुल रहमान,सानू, डी0पी0 सिंह आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शहीदों की सरजमीं पर बढ़ा नशे का प्रकोप, युवाओं को लगी नशे की लत विभिन्न प्रकार के नशीले इंजेक्शन, मादक सीरप बाजार में उपलब्ध

Posted on 17 June 2011 by admin

वतन की रक्षा में प्राणों की परवाह न करते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ाते हुए अपने जीवन की आहुति देने वाले अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रौशन सिंह की नगरी शाहजहांपुर आज नशे की गिरफ्त में है। जनपद के युवा सिगरेट से लेकर स्मैक, नशीली दवाएं, इंजेक्शन और मादक सीरप का सहारा ले रहे हैं। चेन स्नेचिंग, बाइक चोरी आदि की वारदात बढऩे का सबसे कारण नशे को ही बताया जा रहा है।

जलालाबाद व तिलहर तहसील में अफीम, स्मैक व हेरोइन का धंधा बड़े पैमाने पर होता है। जलालाबाद में होने वाली अफीम की खेती के लिए लाइसेंस व सीमा तय है लेकिन उत्पादन कम दर्शाकर इसकी तस्करी की जाती है। कोतवाली क्षेत्र में बंकाघाट व मिशन स्कूल फील्ड इस कारोबार के लिए बदनाम है। शहर में स्मैक की आधी पुडिय़ा 55 तथा पूरी 110 रुपये में मिलती है। एक बार नशा करने पर इसका असर 12 घंटे तक रहता है। महिलाएं भी इस नशे की आदी होती जा रही है। झोपड़-पट्टी, रोडवेज व रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लोग नशे की मस्ती में डूबे मिल जाएंगे।

हर साल कुंतलों भांग का कारोबार होता है। परचूनी व कुछ मेडिकल स्टोरों पर पेट दर्द के चूर्ण के नाम से बिकने वाली भांग की पुडिय़ों की मांग भी ज्यादा है। शहर में ठंड़ाई पीने का चलन भी नशेडिय़ों में बढ़ता जा रहा है।

नशीली दवाओं का नशा युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। क्योंकि इनमें महक नहीं आती, और मेडिकल स्टोरों पर आसानी से उपलब्ध हो जाती है। कंपोज, क्लोजिपाम, लोनाजिपाम, पेन्टोफिल, नाइट्राबिट, गार्डिनाल, डायजीपाम, फेनरगान सहित सैंकड़ों की संख्या में नशीली दवाएं, सीरप व नशीले इंजेक्शन बाजार में उपलब्ध है।

जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेश चंद्र का कहना है कि जिले में नशीली दवाओं का सालाना कारोबार करोड़ों रुपये में है। वर्तमान में लगभग 500 नशे की दवाएं बाजार में मौजूद है। रोजाना बड़ी संख्या में युवा मेडिकल स्टोरों से नशीली दवाएं खरीदकर ले जाते हैं।

छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। एक तरफ तो मद्यनिषेध विभाग के जरिए नशाबंदी पर जोर दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग पर राजस्व बढ़ाने का दबाव। सिगरेट व स्मैक को संरक्षण कौन दे रहा है सब जानते हैं।

काउंसलर पूनम का कहना है कि अक्सर मां बाप का प्यार नहीं मिलने के कारण बच्चे नशा करने लगते है। अधिकांश परिवार टूटने के कारण नशे के आदि होते जा रहे है। नशे के लती को जोर जबरदस्ती से नहीं बल्कि समझा बुझाकर ही इस लत से छुटकारा दिलाया जा सकता है।

वहीं होम्योपैथिक चिकित्सक रवि मोहन का कहना है कि ज्यादा समय तक नशीली दवाओं का सेवन करने से शरीर में गंभीर रोग हो जाते हैं। इंजेक्शन व कफ सीरप भी नुकसानदेय हैं। इनका असर किडनी पर भी पड़ता है।

अपने देश के कानून के अनुसार संविधान के अनुच्छेद 47 के तहत मादक द्रव्यों की औषधि का प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन 1985 में अंतर्राष्ट्रीय सन्धि के बाद अफीम व उसे बने उत्पादों के कर्मिशियल प्रयोग पर रोक लगा दी गई थी। अधिवक्ता आशीष त्रिपाठी ने बताया कि अफीम की 5 ग्राम या उससे अधिक मात्रा पर 6 माह, 10 ग्राम पर 10 साल, तथा एक किलो या उससे अधिक पर मृत्युदंड का प्रावधान है। इसके अलावा मार्फिन, हेरोइन, की एक-एक किलो, कोकीन की 500 ग्राम, तथा हशीश की 200 ग्राम मात्रा पर मृत्युदंड दिया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करने वालों को 200 रुपये अर्थदण्ड, पब्लिक प्लेस पर शराब पीने पर 24 घंटे की सजा, 12 साल से अधिक किशोर को बाल सुधार गृह भेजे जाने के आदेश है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फिर से सोना एक्सचेंज करने की सबसे शानदार पेशकश

Posted on 17 June 2011 by admin

तनिष्क एक बार फिर से सोना एक्सचेंज करने की सबसे शानदार पेशकश लेकर आए आया।  इस पेशकश के दौरान ग्राहकों को तनिष्क के बारीक डिजाइनों और ताजा कलैक्शनों को खरीदने का मौका मिलेगा। इसमें ग्राहकों को अपने कम कैरेट के जेवरों को विशेष रूप से ढाले गए तनिष्क के जेवरों में तब्दील करने का भी अवसर दिया जा रहा है। इस पेशकश के बारे में तनिष्क के उपाध्यक्ष संदीप कुलहल्ली ने कहा, ’’तनिष्क अपने ग्राहकों को श्रेष्ठ क्वालिटी में पैसे का पूरा हक अदा करने वाले जेवर उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। इसके लिए आकर्षक डिजाइनों में शानदार पेशकश ग्राहकों के सामने लाई जाती हैं। इस बार ग्राहकों को अपने पुराने गहने और सिक्के बदलने के लिए तनिष्क के जेवरों पर अतिरिक्त कैरेट अर्जित करने का अवसर दिया जा रहा है।‘‘ यह पेशकश 10 जून से 26 जून 2011 तक लागू रहेगी और देशभर में तनिष्क के किसी भी स्टोर पर इस पेशकश का लाभ उठाया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीण स्वास्थ मिशन की योजनाओं को सक्रियता से लोगों तक पहुॅचाए-प्रभारी मंत्री

Posted on 16 June 2011 by admin

 राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन का
गठन जनपद के सभी नागरिकों विशेषतः निर्धन वर्ग तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से
वंचित वर्ग को सुलभ, प्रभावी, गुणवत्तापूरक तथा विश्वसनीय स्वास्थ्य
सेवायें प्रदान करने लिए किया गया है। मिशन के लक्ष्य के अन्तर्गत शिशु
मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु अनुपात को वर्ष 2012 तक वर्तमान स्तर मातृ दर
एवं मातृ 517 प्रति लाख जीवित जन्म से घटाकर 258 प्रति लाख जीवित जन्म तथा
वर्तमान शिशु मृत्यु 71 प्रति हजार जीवित जन्म से घटाकर 36 प्रति हजार
जीवित जन्म पर लाना है। इस लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चिकित्सा
दवाईयों पर 24 घण्टे प्रसव सेवा उपलब्ध करायें। मिशन के अन्तर्गत संचालित
योजनाओं की जानकारी के पम्पलेट भी ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित करायें
ताकि आम आदमी सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु आयें।     जनपद के प्रभारी
मंत्री/ होम गार्ड्स एवं प्रांतीय रक्षा दल मंत्री श्री वेदराम भाटी ने आज
यहां कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देश दिये कि ‘‘ जिला स्वास्थ मिशन‘‘ की बैठक त्रैमासिक
अनिवार्य रूप आहूत करें और मा0 जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें।
उन्होंने कहा कि बैठकों में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या अवश्य
प्रस्तुत की जाये। उन्होंनें कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु प्रचार प्रसार
के साथ जनप्रतिनिधियों,स्वैच्छिक संस्थाओं, धर्मगुरूओं आदि का सक्रिय सहयोग
लिए जाने पर भी बल दिया। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में आशा की भूमिका
को महत्वपूर्ण बताते हुए सत्त कार्यवाही के निर्देश दिये।     मंत्री जी ने
विद्यालय स्वास्थ परीक्षण कार्यक्रम तथा सलोनी स्वास्थ्य किशोरी योजना में
बालिका विद्यालयों में स्वास्थ तथा शिक्षा विभाग आदि के अधिकारियों के
समन्वय से सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी अजय चैहान
ने जनपद में जिला स्वास्थ्य मिशन में संचालित योजनाओं की जानकारी ली।    

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राम रतन ने बताया कि जनपद में 2135 आशाएं 18
सामुदायिक तथा 45 प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र और 394 उपकेन्द्र सेवारत है।
उन्होंनें बताया कि इस मिशन के अन्तर्गत सुरक्षित मातृत्व की अवधारणा को
सफल बनाने हेतु वर्ष 2005-06 में जननी सुुरक्षा योजना प्रारम्भ की गयी थी।
    ग्रामीण स्वास्थ स्वच्छता समिति के ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान तथा
ए0एन.एम के संयुक्त खाते सभी 636 ग्राम सभाओं में खुलवाकर दस हजार रूपये
प्रति ग्राम सभा की दर से धनराशि खातों में अवमुक्त करा दी गई है। उन्होंने
बताया कि जनपद में सभी 20 रोगी कल्याण समितियों के खाते खुलवाये गये है और
प्रति वर्ष प्रति सामुदायिक। प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र को एक लाख रूपया
तथा प्रति वर्ष प्रति जिला महिला/ पुरूष चिकित्सालय हेतु पाॅच लाख रूपये
प्रति वर्ष की दर से धनराशि अवमुक्त हुई है। इसके अतिरिक्त वार्षिक
अनुरक्षण निधि में प्रति वर्ष प्रति सामुदायिक/प्रा0 स्वास्थ केन्द्र एक
लाख रूपये की धनराशि दी गई है।     मंत्री जी ने नियमित टीकाकरण कार्य को
प्रभावी बनाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने जिला अन्धता निवारनण समिति के
कार्यो की समीक्षा करते हुए दृष्टिदोष से ग्रसित स्कूली बच्चों और कारागार
में निशुल्क चश्में वितरण के निर्देश दिये। उन्होंने इस कार्य में एन.जी.ओ.
का भी सहयोग लेने के निर्देश दिये।   उन्होंनंे निर्देश दिये कि वेक्टर
जनित रोगों से सभावित क्षेत्रों में निरोधात्मक एवं उपचारात्मक कार्यवाही
करें। राष्ट्रीय कुष्ट निवारण कार्यक्रम में जनपद में दो कुष्ट कालोनी है
जिनमें गाॅधी ग्राम में निवासियों की संख्या 115 तथा कुष्ट सेवा सदन में 25
निवासी है।     उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध है इसे
रोकने हेतु एन.जी.ओ. आदि का सहयोग लें और पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम के
अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करें। जनपद में कुल 233 अल्ट्रा साउण्ड केन्द्र
कार्यरत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय क्षयरोग नियन्त्रण कार्यक्रम को भी
प्रभावी ढंग से संचालन के निर्देश दिये।     

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार
श्रीवास्तव  ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि तथा
विधायक जगन प्रसाद गर्ग, के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा
स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना

Posted on 16 June 2011 by admin

प्रदेश के सफल एवं उत्कृष्ट लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उ0 प्र0 शासन द्वारा बाबा साहब डा0 भीमराम अम्बेडकर लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन हेतु प्रादेशिक पुरस्कार योजना‘‘ क्रियान्वित की गयी है जिसके अत्तर्गत जनपद की उत्कृष्ट लघु उद्यमियों से आवेदन पत्र लिये गये है। योजना में जनपद के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के अधिक से अधिक उद्यमियों को हाई टर्न ओवर, सफल एवं उत्कृष्ट उत्पाद, गुणवत्ता, अनुसंधान एवं विकास प्रयास हेतु पुरस्कार दिया जायेगा।      उ0प्र0 उद्यमी पुरस्कार एक लाख रूपये स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र दिया जायेगा। सूक्ष्म उद्योग श्रेणी प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार में क्रमशः 25 हजार रूपये तथा 20 हजार रूपये, पदक, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस़्त्र प्रदान किये जायेगे लघु उद्योग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रू0 तथा द्वितीय में 20 हजार रूपये के साथ पदक, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र दिये जाने का प्राविधान है।      मध्यम उ़द्योग श्रेणी तथा सर्विस श्रेणी में भी अलग-अलग प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार क्रमशः 25 हजार तथा 20 हजार रूपये के साथ पदक, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र दिये जायेगें।      सूक्ष्म, लद्यु एवं मध्यम उद्योगों में विशिष्ट प्रयासों हेतु अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला उद्यमी पुरस्कार में अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी को 25 हजार रू0 स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र तथा महिला उद्यमी को 20 हजार रूपये, स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र दिये जायेगे।      सूक्ष्म लघु उद्यमियों हेतु विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार के अन्तर्गत 14 पुरस्कार रखे गये है। प्रत्येक श्रेणी में एक पुरस्कार 15 हजार रूपये, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेगें। सेवा ं क्षेत्र में उघमी विशिष्ट पुरस्कार के अन्तर्गत 12 पुरस्कार रखे गये है जिनमें प्रत्येक श्रेणी में एक पुरस्कार 15 हजार रूपये, पदक व प्रशस्ति पत्र रखा गया है।      सभी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम जो उद्योग विभाग के अन्तर्गत एम.एस.एम.ई.डी. एक्ट 2006 के अन्तर्गत पार्ट-2 को मेमोरेण्डम दाखिल कर पावती प्राप्त किए हो एवं मैन्युफैक्चरिंग, सेवा क्षेत्र आदि में कार्यरत है, आवेदन करने के पात्र होगें।

पुरस्कार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र नुनिहाई आगरा से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in