Archive | राज्य

देष के संत धर्माचार्य अब आर-पार की लडाई लडेंगे

Posted on 07 August 2011 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम 2011 को समाप्त कराने के लिए देष के संत धर्माचार्य अब आर-पार की लडाई लडेंगे। संत-धर्माचार्यो की अयोध्या के कारसेवकपुरम् में आवष्यक बैठक के तहत इस अधिनियम को काला कानून बताते हुए राश्ट्र जागरण करने का आवाहन किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष मंहत नृत्यगोपाल दास जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संतों ने कहा केन्द्र सरकार हिन्दू समाज का दमन करने के लिए अन्तर्राश्ट्रीय शडयंत्रकारी षक्तियों से मिल गयी है।
कारसेवकपुरम् के भारत कल्याण प्रतिश्ठान में प्रातः 10 बजे से आयोजित एक दिवसीय बैठक को विष्व हिन्दू परिशद के अन्तर्राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री अषोक सिंहल ने संबोधित करते हुए कहा हिन्दू समाज का अस्तित्व इस पृथ्वी पर रहेगा यह विचारणीय प्रष्न है? जिस प्रकार का साम्प्रदायिक एवं लक्षित अधिनियम को पास कराने के लिए केन्द्र सरकार उतावली है उससे प्रतीत होता है कि इस देष पर ईसाई साम्राज्यवादी षक्तियों का प्रभाव जड जमा चुका है। उन्होनंे कहा षीतकालीन संसद सत्र में इसे पास कराने का भरपूर प्रयास होगा जिसे सफ    ल नहीं होने दिया जाये। संतों और धर्माचार्यो का अपमान और भ्रश्टाचार मंे आकंठ ठूबी कांग्रेस की यह सरकार हिन्दू समाज को इस पृथ्वी से समाप्त करने का लगातार कुचक्र रच रही है। गंगा, गऊ और गायत्री और भारतीय संस्कृति इसके रहते हुए सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए इसे बदलने की आवष्यकता है। और यह तभी संभव होगा जब देष के 100 करोड हिन्दूओं को जागृत कर उनके स्वाभिमान को झंकृत किया जायेगा। जब-जब देष की संत षक्ति ने कोई निर्णय लिया है तो उसकी सफलता में साक्षात् ईष्वरीय षक्ति ने सहयोग किया। इस प्रकार के काले कानून का हश्र भ्रूण हत्या के समान होगा।
पूर्व सांसद व श्रीरामजन्मभूमि न्यास के सदस्य डा.रामबिलासदास वेदान्ती ने कहा केन्द्र सरकार हिन्दू विरोध की पराकाश्ठा पार कर चुकी है। साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा को लागू कराने के प्रयास में स्वयं सोनिया गांधी का हाथ है वह अपने इटली के एजेन्डे को इस देष में लागू कराने में तत्पर है। जिस राश्ट्रीय सलाहकार परिशद की वह अध्यक्ष है उसमें अधिकतर सदस्य हिन्दुओं का विरोध करने वाले हैं। उनके द्वारा प्रस्तावित यह कानून कैसे सर्वमान्य हो सकता है। इससे पूर्व विष्व हिन्दू परिशद के संयुक्त महामंत्री चम्पतराय ने श्रीराम जन्मभूमि की अदालती कार्यवाई की अद्यतन स्थिति पर प्रकाष डालते हुए साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम के प्रत्येक बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक संतों के बीच में रखा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे महंत नृत्यगोपालदास महाराज ने कहा राश्ट्रीय सलाहकार परिशद का विरोध पूरे देष में किया जाना चाहिए। साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम राश्ट्र हित में नहीं अन्तर्राश्ट्रीय साजिषों के तहत ईसाई व मुस्लिम हित इस देष में थोपने का प्रयास है। उन्होंने कहा अब अल्पसंख्यक षब्द की व्याख्या होनी चाहिए। कौन हैं अल्पसंख्यक? और उनकी जनसंख्या कितनी है? क्या देष के विभिन्न भागों में जहाॅं पर हिन्दूओं की सुख्या 20 प्रतिषत है उनको अल्पसंख्यक माना गया फिर दूसरे संप्रदाय के 25 करोड लोगों की आबादी को कैसे अल्पसंख्यक माना जाये? साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम को कानूनी जामा पहनाने से पूर्व राश्ट्रव्यापी जन जागरण किया जायेगा। बैठक को सद्गुरू सदन गोलाघाट के महन्त सिया किषोरी षरण, सनकादिक आश्रम के महंत कन्हैया दास, सियाराम किला के महंत करूणानिधानषरण, रंग मंहल के महंत रामषरणदास, महामंडलेष्वर प्रेम षंकर दास, महामंडलेष्वर सीताराम त्यागी, रामायणी रामषरणदास, महंत राम अवतार दास, महंत रामकृश्णदास, नृसिंहदास, रामायणी रामषंकरदास, महंत राजीव लोचनषरण, महंत बृजमोहन दास आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रेस वार्ता श्री अषोक सिंहल - अयोध्या

Posted on 07 August 2011 by admin

विहिप अध्यक्ष श्री सिंहल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा देष में विदेषों से 42 हजार करोड रूपया आया जिसका दुरूपयोग धर्मान्तरण के कार्याे में किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी अपने धर्मगुरू पोप के एजेन्डे को लेकर देष को खंडित करने का प्रयास कर रही हैं। उनके इस अभियान को संत-धर्माचार्य और उनके मार्गदर्षन में चलने वाले विहिप कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे।
श्री सिंहल कारसेवकपुरम् में आयोजित साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम में आये हुए संतों की बैठक के उपरान्त प्रेस को सम्बोधित करते हुए एक प्रष्न के उत्तर में कहा देष में देवत्व सम्पत्तियों का सद्पयोग होना चाहिए देवता की सम्पत्ति पर मंदिर का ही अधिकार है। श्री सिंहल ने कहा संत-धर्माचार्य अगर निर्णय लेंगे तो देवता की सम्पत्ति को बचाने के लिए भी जनान्दोलन खडा किया जायेगा।  उन्होने देष में हो रहे बडे-2 घोटालों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा प्रधानमंत्री भी इसके लिए सीधे जिम्मेदार हैं।  उन्होंनें आषंका व्यक्त करते हुए कहा देष में इमरजेन्सी की स्थिति पैदा की जा रही है। साम्प्रदायिक एवं लक्षित हिंसा अधिनियम के द्वारा लाखों हिन्दूओं को अभियुक्त बनाने का शडयंत्र किया जा रहा है।
श्री सिंहल ने अन्ना हजारे के जन लोक पाल बिल का समर्थन तो किया लेकिन यह भी कहा कि श्री हजारे को सबको साथ में लेकर चलना चाहिए ताकि सरकार बाबा रामदेव की भाॅंति उनके आन्दोलन को कुचल न सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा विभाग धांधली, घोटालांे और अराजकता का बना संगम

Posted on 07 August 2011 by admin

शि़क्षा विभाग द्वारा 50 लाख रूपए के मुख्य अभियुक्त की पत्नी सुनीता देवी के आज किए स्थानांतरण में जहां एक ओर अदालती आदेशों की अवहेलना की गई तो वही दूसरी ओर शासन के आदेशों को ताक पर दिया। विदित हो कि सुनीता त्यागी अहिरोरी विकास क्षेत्र में बीआरसी के पद पर उच्च न्यायालय की डबल बेंच के आदेश से कार्यरत है तथा उन्हें बीआरसी पद से हटाने के लिए न्यायालय की अनुमति आवश्यक है। परंतु इस तथ्य की अनदेखी करते हुए आज उन्हें अहिरोरी के बीआरसी पद से हटा दिया गया। वहीं दूसरी ओर कछौना में बीआरसी का पद वहां के बीआरसी सोमेंद्र यादव के हटने के कारण रिक्त हुआ था क्योंिक कछौना बीआरसी प्रकरण अदालत में नहीं है। इसके चलते कछौना में आज बेसिक शिक्षाधिकारी पदेन रूप से कार्य करेगें। इस शासना देश को ताक पर रख दिया गया हैं सुनीता देवी को बीआरसी पद से हटाकर कछौना का बीआरसी बनाया गया हैं अभी हाल में सुनीता देवी के पति शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेश त्यागी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान हमारें संवाददाता को बताया कि उन पर और उनकी पत्नी पर जो आरोप लगाए गए है वह निराधार है और मुझे और मेरी पत्नी को झूठे आरोपों में फसाया जा रहा है। लाखों रूपयों का घोटाला में कई लोग शामिल है यह समय पर पता चलेगा क्योकि किसी सत्तारूढ़ नेता की मेहरबानी है जबकि योगेश त्यागी को कैसे बनाया गया जबकि चारों तरफ विवादोें से घिरे हुए त्यागी जी पर आखिर शिक्षा विभाग कैसे मेहरबान हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा विरोधी मंच बनाया, घोषित की कार्यकारिणी- डा.मौर्या

Posted on 07 August 2011 by admin

पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक गैर राजनीतिक मंच की घोषणा करते हुए जिला कार्यकारिणी घोषित की। जिलाध्यक्ष डा. अरूण मौर्या के द्वारा जारी कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष रामशंकर कश्यप, उमाकांत अर्कवंशी, संतराम पाल, पवन राजपूत, देवी दयाल, गौतम, इरफान खान, अवधेश यादव, शिवकुमार राठौर, गुड्डू कुशवाहा को जिम्मेदारी दी। जिला महासचिव पद पर विजय कुमार कश्यप, अमर पाल कश्यप, श्रवण अर्कवंशी, स्वदेश पाल, सोनपाल, भूप नारायण वर्मा, हरिशंकर यादव, सत्येंद्र यादव, आनंद लोधी, बलवीर कुमार, जिला सचिव दाताराम कश्यप, रमेशपाल, भगवत सहाय राजपूत, इलियास खाॅ, नरेंद्र सिंह, रामकिशोर राठौर, मौजीराम गौतम, विवेक, सविता, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, जिला प्रचार मंत्री सियाराम कश्यप, जिला संगठन मंत्री अब्दुल सत्तार को बनाया है। इसी के साथ सवायजपुर विधान सभा अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह कुशवाहा, आशाराम कुशवाहा, सांडी डा. राजपाल सिंह कुशवाहा, बालामऊ अजय मौर्या, संडीला जोधे लाल कुशवाहा, शाहाबाद रामौतार कुशवाहा तथा गोपामऊ विधानसभा अध्यक्ष हरिपाल कुशवाहा को बनाया है। डा. मौर्या ने यह निर्णय सभी की राय से लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्कूली बच्चों को बस सुविधा उपलब्ध करायें

Posted on 06 August 2011 by admin

मण्डलायुक्त की स्कूल प्रबन्धकों से सहयोग की अपील

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने विद्यालय संचालको-प्रबन्धको से कहा है कि माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशों तथा छात्रों को सस्ता और सुरक्षित यातायात साधन सुलभ कराने हेतु बसों के संचालन को प्रोत्साहित करें। स्कूलों द्वारा बसों के संचालन से नगर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आयेगा। उन्होंने आर.टी.ओ. को निर्देश दिये कि यातायात सलाहकार समिति में स्कूल एसोसियेशन के पदाधिकारियों को भी सम्मिलित कर लें।
मण्डलायुक्त ने आज कमिश्नरी सभागार में स्कूलों के प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यो तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक को सम्बोन्धित कर रहे थे। उन्होंने प्रबन्धको को प्रेरित करते हुए कहा कि बस एक सस्ता, सुरक्षित और बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रबन्धक अपने स्कूल के लिए प्राइवेट बस या रोडवेज की बसों का अपनी सुविधानुसार विकल्प चुन सकते हैं। उन्होंने आर0एम0 रोडवेज को निर्देश दिये कि बसें समय से संचालित हो और दरें भी मार्केट फ्रेडली रखें।
स्कूल प्रबन्धकों द्वारा स्कूल बसों के लिए सी0एन0जी0 की व्यवस्था कराने हेतु अनुरोध किया गया। उन्होंने ग्रीन गैस के प्रबन्धक को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। ग्रीन गैस के प्रतिनिधि ने बताया कि एक नया सी0एन0जी0 स्टेशन 10 सितम्बर से प्रारम्भ हो जायेगा।
उन्होंने प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यो से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों मे अभी बसें नही हैं वे प्रथम चरण में प्रयोग के रूप में एक या दो बसों से शुरूवात करें। उन्होंनें सचेत किया कि किसी को भी मासूम बच्चों की जिन्दगी से खिलवाड करने नही दिया जायेगा।
बैठक में स्कूलों में 05 दिन कार्य दिवस  शिक्षण किये जाने पर भी चर्चा हुई । माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमानुसार एक वर्ष में 220 दिन स्कूल खुलना अनिवार्य है। सभी प्रबन्धकों ने स्थानीय अवकाश के दिनों में कटौती की मांग की। मण्डलायुक्त ने कहा कि प्रबन्धकगण, परिवहन, पुलिस, शिक्षा तथा जिला प्रशासन आदि के अधिकारी समन्वय बैठक कर लें ताकि 16 अगस्त को पुनः बैठक में अन्तिम रूप दिया जा सके।
मण्डलायुक्त ने शिक्षण में नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता लाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने ध्यान दिलाया कि स्कूलों द्वारा स्पोर्ट फीस ली जा रही है। अतः खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि एकलव्य स्टेडियम के कलैण्डर आफ स्पोर्टस को जिला प्रशासन की बेबसाइट पर भी डालें।
उन्होंने बताया कि रोडवेज द्वारा मान्युमेन्ट सिटी टूर प्रारम्भ किया गया है। बसें कैन्ट स्टेशन से फतेहपुर सीकरी, किला और ताजमहल का भ्रमण कराती है। स्कूल भी अवकाश के दिनो में या अपनी सुविधानुसार छात्र भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज ने परिवहन निगम द्वारा स्कूल बसों के संचालन की व्यवस्थाओं नियमों और प्रस्तावित दरों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में जिलाधिकारी अजय चैहान, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण कुमार, आर.टी.ओ. वी.के. सोनकिया व विजय कुमार, पुलिस अधीक्षक(नगर) मण्डलीय उप निदेशक (शिक्षा) जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, एवं विभिन्न स्कूलों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 31 अगस्त तक प्रवेश मिलेगा

Posted on 05 August 2011 by admin

निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन ने निर्देश दिये है कि अगस्त 2011 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु एन0सी0बी0टी0 से मान्यता प्राप्त व्यवसायों में अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रत्येक दशा में 31 अगस्त 2011 तक पूर्ण कर लिये जायें और प्रवेश की सूची की हार्ड एवं साफ्ट प्रति निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवा योजन उ0प्र0 लखनऊ को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दी जाये। इस सूची से इतर कोई अभ्यर्थी अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पात्र नही होगा।
उन्होंने समस्त मण्डलीय संयुक्त निदेशक एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित दिये है कि समस्त राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अभ्यर्थियों के प्रवेश की कार्यवाही 31 अगस्त से पूर्व किया जाना सुनिश्चित करायें और सूचना निदेशालय को समय से भिजवा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सर्टिफिकेट कोर्स आॅन कम्प्यूटर कान्सेप्ट हेतु 12 अगस्त तक आवेदन

Posted on 05 August 2011 by admin

प्रमुख सचिव श्रम उ0प्र0 शासन द्वारा निर्देश दिये गये कि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित कराया जाय इसी क्रम में बेरोजगार अभ्यर्थियों में कौशल वृद्वि (स्किल इनहासमेंट) करने हेतु सेल्फ फाइनेंस योजना के अन्तर्गत डोएक सोसाइटी (सूचना प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार) द्वारा संचालित सर्टिफिकेट कोर्स आॅन कम्प्यूटर कान्सेप्ट (ब्ब्ब्) संचालित करने के भी निर्देश दिये गये।
श्रेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा प्रमुख सचिव श्रम के आदेश के अनुपालन में डोएक सोसाइटी में आवेदन किया गया था। डोएक सोसाइटी द्वारा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय को सर्टिफिकेट  कोर्स आॅन कम्प्यूटर कान्सेप्ट (ब्ब्ब्) चलाने की अनुमति प्रदान की गई है। इस हेतु आवेदन-पत्र दिनांक 08-08-2011 से विक्रय किये जायेंगें। आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 12-08-2011 है तथा नियमित क्लास 17-08-2011 दिन मंगलवार से प्रारम्भ होगीं। विस्तृत जानकारी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साई की तकिया, एम0जी0 रोड, आगरा कक्ष संख्या 10 से प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजगार मेला में सिक्योरिटी गार्ड/सिक्योरिटी सुपरवाईजर की भर्ती

Posted on 05 August 2011 by admin

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा के परिसर में 08 अगस्त, 2011 दिन सोमवार की प्रातः 10ः00 से 02ः00 बजे तक एम0आई0एस0ए0 सिक्योरिटी,एजेंसी, सूरत (गुजरात) द्वारा सिक्योरिटी गार्ड पद हेतु रोजगार मेला में भर्ती की जानी है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि उक्त पद हेतु शैक्षिक योग्यता कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण आयु सीमा 20 से 40 वर्ष सीविलियन एवं 20 से 50 वर्ष एक्स सर्विस मैन, ऊॅचाई 5.6 फुट हो आवश्यक है। क्षेत्रीय सेवा योजन अधिकारी ने बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन-पत्र कक्ष सं0 19 से निःशुल्क प्राप्त कर पूर्णरूप से भरने के उपरान्त उक्त साक्षात्कार की तिथि तक जमा करें तथा चयन साक्षात्कार हेतु उक्त तिथि को सभी मूल प्रमाण-पत्रों चार फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड तथा कोई पहचान पत्र (राशनकार्ड/ वोटर कार्ड आदि) सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होंवे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता सेवा मोबाइल वैन 5 अगस्त से प्रारम्भ -जिलाधिकारी

Posted on 05 August 2011 by admin

आॅन लाइन फोटो तैयार कर ग्राम में मौके पर ही मिलेगें डुप्लीकेट पहचान पत्र

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि मतदाता फोटो पहचान पत्र ग्राम में जाकर मतदाता सेवा मोबाइल वैन के द्वारा आॅन लाइन फोटो तैयार कर मौके पर ही उपलब्ध कराये जाने के लिए आगरा जनपद में पहल की गई है। यह कार्य सर्वप्रथम प्रयोग के रूप में तहसील किरावली के ग्रामों में 5 अगस्त से प्रारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र खो गये हैं या फट गये हैं उनके फोटो पहचान पत्र मतदाता सेवा मोबाइल बैन के द्वारा तैयार कर उपलब्ध कराये जाने हैं।
उप जिलाधिकारी किरावली धीरेन्द्र सिंह सचान ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक सुपरवाइजर के क्षेत्र में आने वाले समस्त ग्रामों में एक दिन कार्य होगा। इन ग्रामों के बी0एल0ओ0 दो दिन पहले क्षेत्र में जाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगें और डुप्लीकेट फोटो पहचान पत्र बनवाने वाले इच्छुक मतदाताओं के प्रपत्र 002 भरकर व इनकी आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क 15 रूपये की रसीद काट कर प्रपत्र तैयार रखेगें जिससे मोबाइल वैन के पहॅुचते ही पहचान पत्र तैयार हो सके। पहचान पत्र तैयार होने के बाद पहचान पत्र सम्बन्धित मतदाता को उपलब्ध करा दिये जायेगें तत्पश्चात मोबाइल वैन अगले ग्राम के लिए प्रस्थान करेगी। यह कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से सांय 6 बजे तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि 05 अगस्त को यह वैन ग्राम महुअर, नगला खुयाली, गोपऊ, विद्यापुर , भरगांपुर, धनौली, पुरामना के प्राथमिक विद्यालयों पर फोटों बनायेगी। दिनांक 06 अगस्त को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभेदोंपुरा, तथा वाकन्दा, गुढा, बरौली मोरी, नगला भयोंराम के प्राथमिक विद्यालयों पर उपलब्ध रहेगी। इसी क्रम में वैन 7 अगस्त को वरौदा सदर, डावली, नगला खाॅडिया, नगला ब्रहाम्ण, कराहरा, गढी विचित्रा और सगुनापुर के प्राथमिक विद्यालयों पर उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि सम्बन्धित बी.एल.ओ., सुपरवाइजर, के साथ ही ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनवाडी कार्यकत्रियों , लेखपाल, राशनडीलर सम्बन्धित विद्यालयों के अध्यापकों आदि को कार्य में सहयोग हेतु निर्देशित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय चम्बल वन्य जीव विहार हेतु ‘‘पर्यावरण संवेदी क्षेत्र‘‘ बनेगा

Posted on 05 August 2011 by admin

इटावा व आगरा के संबंधित अधिकारियों के मण्डलायुक्त के निर्देश

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिए है कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी शासन द्वारा जारी निर्देशात्मक तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए विभिन्न गतिविधियों की प्रतिबन्धित या विनियमित/अनुमति लेकर संचालन आदि के बारे में अपनी आख्या अबिलम्व प्रस्तुत करें ताकि इको सेन्सिटिव जोन की संरचना हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा सके।

मण्डलायुक्त आज यहां कमिश्नरी सभागार में राष्ट्रीय चम्बल, वन्य जीव विहार हेतु ईको सेन्सिटिव जोन का निर्धारण किये जाने हेतु आहूत बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में ईको सेन्सिटिव जोन पर परिचर्चा के साथ जोन के सम्बन्ध में चम्बल सेन्चुरी के मानचित्र पर चिन्हीकरण, इस जोन में भविष्य में होने वाले विकास कार्यो के चिन्हीकरण और ईको सेन्सिटिव जोन निर्धारण होने से लाभ आदि पर भी चर्चा की गई।
आगरा वृत्त के वन संरक्षक विभाग रंजन ने मुख्य सचिव उ0प्र0 के आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में स्थित दुधवा नेशनल पार्क तथा 24 वन्य जीव विहार/पक्षी  विहारों के चारों ओर ‘‘ईको सेन्सिटिव जोन‘‘ का निर्धारण पर्यावण एवं वन मंत्रालय के दिशा निर्देश के अनुरूप किया जाना है।
राष्ट्रीय चम्बल वन्य जीव विहार के डी.एफ.ओ. नीरज कुमार ने ईको सेन्सिटिव जोन के सम्बन्ध में दिशा निर्देशो की जानकारी दी। उन्होंने इस जोन में विभिन्न गतिविधियों को रेगुलेट/प्रतिबन्ध आदि के बारे में कहा कि लकडी की टाल, ईंट भटृा,उद्योग, हाई टेंशन विद्युत लाइन, होटल व रिसोर्ट, प्लास्टिक बैग का  उपयोग, मौरगं/बालू तथा मछली पालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित और भविष्य मे संचालित होने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध में आख्या उपलब्ध करा दें।
उप जिलाधिकारी बाह ए0के0 मिश्रा ने मानचित्र  प्रस्तुत करते हुए बताया कि तहसील बाह के तीन विकास खण्डो-पिनाहट-बाह- जैतपुर के अन्तर्गत पाॅच थाना क्षेत्र मनसुखपुर, पिनाहट, बासौनी, खेडा राठौर, जैतपुर क्षेत्र आते है।
डी.एफ.ओ.-एन.के. जानु ने बताया कि वन क्षेत्र में नान फारेस्ट एक्टिविटी की स्वीकृति हेतु निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव दिया जाता है। जिसे स्वीकृत हेतुु शासन को भेजना होता है।
बैठक में आगरा तथा इटावा जनपदों के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in