Archive | राज्य

टंकी फटने से महिला की मौत, चार घायल

Posted on 18 August 2011 by admin

रोजा क्षेत्र में बुधवार को स्वजल धारा अभियान के तहत एक घर में लगाई गई पानी की टंकी फटकर एक छप्पर पर गिर गयी। इससे छप्पर और उसकी दीवार का एक हिस्सा ढह गया। जिससे मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
क्षेत्रीय निवासी लोगों के अनुसार वर्ष 2002-03 में राजीव गांधी स्वजल धारा अभियान के अंतर्गत ब्लाक भावलखेड़ा के जमुही गांव के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांव में बहादुरलाल, शत्रुघन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह और सरदार माखन सिंह के घरों पर पीवीसी की चार टंकियां लगायी गयीं थीं।
बुधवार को तड़के चार बजे शत्रुघन सिंह के मकान पर लगी पानी की टंकी अचानक फट गई। यह टंकी पानी समेत पड़ोस में वीरेन्द्र सिंह के छप्पर पर जा गिरी। छप्पर के नीचे 38 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह, उसकी मां कमला देवी उनकी पत्नी 34 वर्षीय रेनू, 13 वर्षीय पुत्र हरिओम, सुरजीत तथा पुत्री शोभा सो रहे थे। छप्पर का पूरा मलवा इन लोगों के ऊपर गिर जाने से दबकर घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर गांव वालों ने मलवे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला।
उन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार लोगों को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के शव का पीएम करवाया। उपजिलाधिकारी सदर इन्द्रमणि त्रिपाठी मौके पर गांव में पहुंचे और मृतका कमला देवी के वारिसों को एक लाख रुपये का चेक दिया। उधर भाजपा विधायक सुरेश खन्ना तथा बसपा नेता मो. असलम खां जमुही गांव पहुंचे और महिला की मौत पर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने शासन से भी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यापारियों ने की सरकार के रवैये की आलोचना व उपवास को रोकना संविधान का अपमान

Posted on 18 August 2011 by admin

नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा चैक घण्टाघर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि व संचालन महामंत्री संजय लोहिया ने किया। सभा को सम्भोधित करते हुए नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि ने कहा कि लाल किले के प्राचीर से 65 वें स्वतंत्रा दिवस पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा दिया गया संन्देश  देश को जागृत नही बस कमजोर बनाता है। कडे लोकपाल विल की सहमति व संसदीय समिति को दिया गया प्रस्ताव विल्कुल विपरीत है। व्यापारियों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया और कहा कि  प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार को कैंसर की तरह  बताया है  और दूसरी तरफ वे खुद इस कैंसर को संरक्षण दे रहे है। सरकार द्वारा बनाया गया लोकपाल विल से भष्टाचार का खात्मा नही हो सकेगा। संविधान की मर्यादा में रहते हुये शािन्तपूर्ण अहिंसा,उपवास को रोकना एक मानवीय सविधान की धज्जिया उडाने वाला, एंव भष्टाचार में डूबे हुए लोगो को बचाना राष्ट्रद्रोह है। अन्त में व्यापारी नेताओं द्वारा अन्ना हजारे एंव उनके साथियों को तुरन्त रिहा किये जाने व अन्ना हजारे के जन लोकपाल विल को समाबेश कर संसद में पेश किये जाने की मांग की गयी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विनय कुमार बरनवाल,विन्नू संरक्षक गोवर्धन कनोडिया, राम शब्द मिश्र, सुन्दर लाल टण्डन, मुन्ना लाल जायसवाल, अनिल अग्रवाल, प्रेम श्रीवास्तव, सफीक अहमद, नदीम अहमद, परमजीत सिंह, दया शकंर शेरू, अजयदार हुसैन,मंगल दास,सन्तोष चैधरी, आशीष आर्या, धमेन्द्र , गुलाब चन्द्र बरनवाल, हाजी अस्फाक अंसारी, दिनेश चैरसिया, रज्जन चैधरी, ओम प्रकाश मिश्र, भावना सिंह आदि सैकडो की संख्या में व्यापारी व नेता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कट्टे के बल पर दुराचार के आरोपी को सात वर्ष की कठोर कारावास

Posted on 18 August 2011 by admin

अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एक्स कैडर ने दुराचार के आरोपी को सात वर्ष की कठोर कैद से दण्डित किया है। मामला थाना गौरीगंज अन्तर्गत निवासी गूजर टोला के सगीर अहमद पुत्र जब्बार ने 21अक्टूबर.09 थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 15 सितम्बर 2009 को दिन में दो बजे अभियुक्त मो. कलाम, फुल्लू उर्फ आमिर, अनिल उर्फ सब्बीर निवासी गूजर टोला थाना गौरीगंज ने उसकी नाबालिक लडकी (शीमा काल्पनिक नाम) केा बहका फुसलाकर भगा ले गया। लडकी को भगा कर ले जाते समय गांव के ही सुल्तान व मकबूल ने देखा था। घटना के 10 दिन बाद मुल्जिमानों ने उसकी लडकी को गांव के पास छोड दिया। लडकी ने अपने बयान में पुलिस केा बताया कि अभियुक्त गंण उसे गाव से दिल्ली भगा कर ले गये थे ,जहा ंपर कटटे की नोक पर उसके साथ बुरा काम करते थे। जब वह विरोध करती थी उसे व उसके परिवार वालो को जान से मारने की धमकी देते थे।
मामले की विवेचना गौरीगंज पुलिस द्वारा की गयी थी और अभियुक्त मो. कलाम,फुल्लू उर्फ आमिल उर्फ सब्बीर के विरूद्व पुलिस न्यायालय में बहंका फुसलाकर भगा लेजाने तथा दुराचार करने के आरोप में आरोप पत्र उक्त लोगेां के विरूद्व प्रेषित किया। न्यायालय में विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों को पेश किया गया। सभी गवाहो ंने घटना का समर्थन किया। बचाव पक्ष की ओर से उसके अधिवक्ता द्वारा कहा गया कि सभी अभियुक्त गंण निर्दोष है लडकी बालिग थी उसे किसी ने बहका फुसला कर भगाया नही, और न ही उसकी इच्छा के विरूद्व उसके साथ कोई दुराचार किया गया है। अभियुक्त के अधिवक्ता केा जोर दार विरोध अभियेाजन पक्ष द्वारा किया गया। शासकीय अधिवक्ता ने न्यायालय के समक्ष अपने बहंस में कहा कि अभियुक्त गंण द्वारा नाबालिग के साथ कट्टे के बल पर दुराचार किया गया है, जो कि धोर अपराध है और अभियुक्त गंण केा कड़ी से कड़ी सजा दी जाय। दोनो पक्षो की बहस सुनने के बाद और पत्रावली के अवलोकन के बाद प्रथम अपर सत्र. न्यायाधीश एक्स कैडर ने अभियुक्त मो. कलाम केा दुराचार के आरेाप में सात वर्ष की कठोर कैद तथा तीन हजार रूपये अर्थदण्ड के से तथा फुल्लू उर्फ आमिर तथा अनिल उर्फ सब्बीर को नाबालिग लडकी  केा बहका फुसलाकर भगा ले जाने के आरेाप में पांच वर्ष की कठोर कैद और दो हजार रूपये अर्थ दण्ड से दण्डित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Sahara India Power Corporation collaborates with Korea East-West Power Company to set up 6000 MW of Mega and Ultra Mega Power Plants in India

Posted on 18 August 2011 by admin

sahara-power-ewp-pic-1Sahara India Power Corporation Ltd. in association with Korea East-West Power Co., Ltd., a Government of Korea undertaking, will be setting up 6000 MW of power plants through mega projects in India. Mr. Ashok Bhargava, C.E.O., Sahara India Power Corporation Ltd. and Mr. Lee, Gil Gu, President & C.E.O., Korea East-West Power Co., Ltd. have signed a Memorandum of Agreement (MOA). The companies have entered into an agreement to jointly participate in tariff based bidding for Ultra mega Power Projects (UMPPs) and other opportunities in India to add upto a total capacity of 6000 MW. This is a further extension of an earlier tie-up between Sahara India Power Corporation Ltd. and Korea East-West Co. Ltd for setting up of 2X 660 MW (1320MW) Power Plant in Titlagarh based on Supercritical Technology, with investment of approx. Rs. 8000 Crores. In this context, a delegation led by Mr. Lee, Gil Gu, President & C.E.O., Korea East-West Power Co. Ltd. has come to India.
Sahara India Power Corporation and Korea East West Company are bringing to India new and innovative thermal power generation technologies. This can be achieved by optimizing the resources in terms of fuel consumption, heat recovery and waste water resources, recycling.  They will explore possibility of integrating power generation modes i.e., Thermal, Hydro, Solar at one location etc.  Environmentally the emission levels are expected to be lower than present Indian conditions. Their advisors and experts are working together to evolve innovative models by following these principles to suit Indian condition for environmentally friendly technology for thermal power generation.
Speaking on the occasion, Mr. Ashok Bhargava, C.E.O., Sahara India Power Corporation Ltd. said, “We are delighted to partner with Korea East - West Power Co., Ltd. in setting up 6,000 MW power projects in India. The association will bring in World class high end technological advancements in power generation and the establishment of 6000 MW of Power Plants through Mega and Ultra Mega Projects will help in reducing the power deficit of our nation. We hope that with this we will be able to contribute in the development of the nation.”
Mr. Lee, Gil Gu, President & C.E.O., Korea East-West Power Co. Ltd. said, “We are happy to associate with Sahara India Power Corporation Ltd. and bring in our international expertise in power generation. India is an important country for us as it is one of the emerging powers of the world and with Sahara India Power as our partner we are confident that our projects will serve the energy requirement in the all round integrated further development of India.”
Besides, as part of their visit, Mr. Lee, Gil Gu along with Mr. Ashok Bhargava had also met         Union Ministers of India Government including Hon’ble Minister of Power, Shri Sushil Kumar Shinde ji; Hon’ble Minister of Coal, Shri Sriprakash Jaiswal ji, Shri I. S. Jha Ji, Director (Projects), Power Grid Corporation of India, and Shri T.N. Thakur, Chairman & Managing Director, PTC India Ltd.

About Sahara India Power Corporation Ltd
Sahara India Power Corporation Ltd. is Sahara India Pariwar’s initial venture into power sector. The company has a vision to be an energy efficient major in generation, transmission & distribution of power and development of green energy infrastructure globally.

About Korea East-West Power Co. Ltd
Korea East-West Power Co., Ltd. is a power generation company. It is one of the five power producers spun off from Korea Electric Power Corporation (KEPCO). The company generates electrical power from 6 power plants with total installed capacity of 9,509 MW.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूनीनाॅर पर पायें रु. 33 त्र 99 लोकल मिनट

Posted on 18 August 2011 by admin

उत्तर प्रदेश ;पूर्वद्ध में रू. 33 का रिचार्ज करे और 99 लोकल मिनट बात करें।

उत्तर प्रदेश ;पूर्वद्ध में यूनीनाॅर के ग्राहक रु. 33 के रिचार्ज पर 99 लोकल मिनट की टाॅक वैल्यू का आनन्द उठा सकते है। क्षेत्र के अग्रणी जीएसएम ब्राण्ड यूनीनाॅर ने यह रोमांचक पेशकश अपने ग्राहकों के लिए जो की रू. 33 के रिचार्ज  पर 99 लोकल मिनट की टाॅक वैल्यू का आनंद प्रत्येक रिचार्ज पर उठा सकते है इस ;एस टी वीद्ध ैज्ट की वैधता 7 दिनों तक मान्य है।
इस नए आॅफर के बारे में बताते हुए उत्तर प्रदेश ;पूर्वद्ध के सर्किल बिजनेस हेड श्री राजीव सेठी ने कहा कि, श्हमारा उद्देश्य लगातार ऐसे प्लान विकसित करना है जो ग्राहकों और उनकी जेब के अनुरूप हो।श् ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप धन के एवज में गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता है इस नए आॅफर के साथ हम ग्राहक सुविधा पर केन्द्रित है और हमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश ;पूर्वद्ध के उपभोक्ता इस टाॅक टाइम योजना का पूरा लाभ उठाएगे।
इस टाॅक टाइम योजना का लाभ यूनीनाॅर की नेटवर्क के अलावा दूसरे नेटवर्क पर भी लिया जा सकता है। यूनीनाॅर टाॅक टाइम योजना पेपर रिचार्ज और ई-टाॅपअप दोनों में ही उपलब्ध है।

यूनिनाॅर के बारे में

यूनिनाॅर का स्वामित्व विश्व के छठे सबसे बड़े मोबाइल सेवा प्रदाता नार्वे के टेलीनाॅर ग्रुप और भारत की दूसरी सबसे बड़ी बहुआयामी रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के पास है। फिलहाल टेलीनाॅर ग्रुप ने इस संयुक्त उपक्रम में 6135.63 करोड़ रुपये का निवेश किया है और इस तरह कम्पनी में उसकी हिस्सेदारी 67ण्25ः हो गयी है।

कंपनी के पास भारत के सभी 22 सर्किल में मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए यूएएस लाइसेंस है। इसे इन 22 में से 21 सर्किलों में अपनी सेवाएं देने के लिए स्पैक्ट्रम भी आबंटित किया जा चुका है। भारत भर में इस समय यूनीनाॅर की सेवाएं उत्तर प्रदेश (पश्चिम), उत्तर प्रदेष (पूर्व), बिहार, उड़ीसा, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, मुंबई, महाराष्ट्र और गुजरात के तेरह सर्किलों में उपलब्ध हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्योसेरा मीता इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने किया किल्बर्न आॅफिस आॅटोमेषन लिमिटेड की फोटो काॅपियर डिवीजन का अधिग्रहण

Posted on 18 August 2011 by admin

भारत के आॅफिस आॅटोमेषन मार्केट में क्योसेरा मीता इंडिया को राश्ट्रीय स्तर का सषक्त सहभागी बनाने के लिए अधिग्रहण

12 अरब डाॅलर के कारोबार वाले जापान के क्योसेरा समूह की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुशंगी क्योसेरा मीता इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (केएमआईपीएल) ने आज किल्बर्न आॅफिस आॅटोमेषन लिमिटेड की फोटो काॅपियर डिवीजन के अधिग्रहण की घोशणा की। किल्बर्न आॅफिस आॅटोमेषन लिमिटेड भारत में क्योसेरा ब्रांड के नाम से फोटो काॅपियर की मार्केटिंग और सर्विसिंग, बहु-उद्देष्यीय उत्पादों और प्रिंटर्स के क्षेत्र की प्रसिद्ध कम्पनियों में से है। इस अधिग्रहण से क्योसेरा मीता इंडिया,  प्रत्यक्ष सेल्स टीम तथा चैनल पार्टनर्स के माध्यम से काॅर्पोरेट और सरकारी दोनों ही तरह के ग्राहकों को अत्याधुनिक उत्पाद और डाॅक्यूमेंट साॅल्यूषंस बहुत जल्द मुहैया कराने में सक्षम हो जाएगी।

सरकारी और काॅर्पोरेट जगत के प्रमुख ग्राहकों के साथ बरसों से किल्बर्न द्वारा निभाए जा रहे सम्बंधों से क्योसेरा मीता को फायदा मिलेगा।

क्योसेरा मीता इंडिया को किल्बर्न से देष भर में मौजूद उसके कार्यालय उपकरण बिक्री कारोबार, सर्विस सेंटर्स और उसके ग्राहक हासिल हुए हैं। इनके माध्यम से, क्योसेरा की बिक्री और सर्विस की सुविधा तकरीबन पूरे भारत में उपलब्ध कराई जा सकती है।

इस अवसर पर क्योसेरा मीता एषिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री एम. हिगुची ने कहा, ‘‘क्योसेरा की चीन, भारत, कोरिया और आसियान के सदस्य देषों में मार्च 2012 (वित्त वर्श 2011) में बिक्री से मिलने वाली राषि को मार्च 2014 (वित्त वर्श 2013)तक तिगुना करने की योजना है और इसमें कामयाबी पाने के लिए भारत की भूमिका अनिवार्य है। भारत में प्रिंटर्स और बहुउद्देष्यीय प्रिंटर्स उद्योग के क्षेत्र में षीर्श समूह बनने के क्योसेरा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किल्बर्न का अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अधिग्रहण हमारे अंतिम लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के लिए क्योसेरा मीता काॅर्पोरेषन की भारतीय बाजार में निवेष और विकास की प्रतिबद्धता को भी स्पश्ट रूप से दर्षाता है।‘‘

क्योसेरा मीता इंडिया की सम्पूर्ण रणनीति पर टिप्पणी करते हुए क्योसेरा मीता इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेषक श्री के. स्वेथारायन ने कहा, ‘‘ इस अधिग्रहण के साथ  किल्बर्न के 108 कर्मचारियों

और उसके 9000 से ज्यादा चैनल पार्टर्स में से अधिसंख्य, प्रत्यक्ष एमआईएफ तथा देष भर का विषाल ग्राहक आधार हमसे जुड़ जाएगा। इससे हमें 15 प्रमुख षहरों में प्रत्यक्ष उपस्थिति मिलेगी। क्योसेरा मीता अपने ग्राहकों की संतुश्टि बढ़ाने के लिए दोनों तरह के चैनल विस्तार, डीलर  विकास और तकनीकी कौषल में सुधार पर भारी निवेष करेगी। हम अपने ग्राहकों को विस्तृत कार्यक्षेत्र और तकनीकी रूप से उत्कृश्ट उत्पादों की दृश्टि से अनूठी सेवाएं प्रदान करने के लिए   सामूहिक ताकत और बेहतर पद्धतियों का लाभ उठाने के इच्छुक हैं। हमारे वर्तमान और भविश्य के उत्पादों की रेंज में आधुनिक डिजिटल मल्टीफंक्षनल उत्पाद, डिजिटल कलर प्रिंटर्स, लेज़र प्रिंटर्स, वाइड फार्मेट डिजिटल डिवाइसिज, मैनेजड डाक्यूमेंट सर्विसिज षामिल हैं।‘‘

क्योसेरा के बारे में
क्योसेरा की स्थापना जापान में 1948 में की गई थी। कम्पनी ने स्टील और प्लास्टिक के विकल्प के रूप में उत्कृश्ट सेरेमिक का इस्तेमाल करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। इसने सेमीकंडक्टर्स, टेलीकम्युनिकेषंस, आॅप्टिक्स, इलेक्ट्रिाॅनिक्स, मैटल प्रोसेसिंग, आॅटोमोटिव कम्पोनंेट्स, औशधि और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बाजार में अग्रणी स्थान बनाया है। 40 विर्निर्माण संयंत्रों, 213 कम्पनी समूहों के साथ दुनिया भर के 30 देषों में क्योसेरा के 65,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं।

जनवरी 2000 में, क्योसेरा ने मीता काॅर्पोरेषन का अधिग्रहण कर लिया और इस तरह नई कम्पनी का नाम  क्योसेरा मीता काॅर्पोरेषन रखा गया। यह कम्पनी कलर एंड मोनोक्रोम प्रिंटर्स/काॅपियर/ मल्टीफंक्षनल प्राॅडक्स/ वाइड फाॅर्मेट मषींस/एमडीएस साॅल्यूषंस की पूरी रेंज की पेषकष करती है।

केएमआईपीएल गठन
क्योसेरा मीता इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का गठन 4 मार्च 2008 को क्योसेरा मीता काॅर्पोरेषन, जापान, की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुशंगी के रूप में किया गया। इससे क्योसेरा मीता इंडिया भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकेगी और  भारतीय ग्राहकों को क्योसेरा मीता उत्पादों का इस्तेमाल करते हुए बेहतर साॅल्यूषंस और सेवाओं की पेषकष करने में सक्षम हो सकेगी। केएमआईपीएल का गठन दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बाजार में हमारे कारोबारी चैनल सहभागियों की सहायता के लिए किया गया है।

क्योसेरा मीता इंडिया की अपने राजस्व में पांच वर्शों में (2016 तक) पांच गुणा वृद्धि किए जाने की योजना है और यह अधिग्रहण हमारे अंतिम लक्ष्यों को हासिल करने की दिषा में उठाये गए महत्वपूर्ण कदमों में से है।

क्योसेरा मीता इंडिया की वर्श 2016 तक भारत में आॅफिस आॅटोमेषन उद्योग की तीन षीर्श कम्पनियों में षुमार होने की योजना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गिरफ्तारी पर आक्रोश, सभी वर्गो से जनसमुदाय सड़को पर देर शाम रिहाई पर जनाक्रोश थमा

Posted on 18 August 2011 by admin

मंगलवार को सुबह जैसे ही टीवी चैनलों पर सूचना आई लोगांे का गुस्सा आक्रोश पर आवाजें बुलंद करने हेतु सड़को पर निकल कर आ गए। जिसमें समाजसेवी संगठन, अधिवक्ता व्यापारी राजनैतिक कार्यकर्ता स्टूडेंट महिला संगठन व वृद्ध सभी लोगों द्वारा बस एक ही नारा अन्ना तुम संघर्ष करों हम तुम्हारें साथ है भ्रष्टाचार संबंधी सभी लामबंद थे। कोई संगठन पुतला फूंक रहा है तो कोई ज्ञापन देकर विरोध प्रकट कर रहा है। तो कचहरी परिसर से निकलकर अधिवक्ता नारे लगाते हुए मानों श्रंखला बनाकर विरोध दर्ज करवाया। जगह जगह यातायात जाम रहा। अधिकारियों द्वारा प्रयास करके अवरूऋ मार्ग को किसी प्रकार खुलवाकर यातायात चालू करवाया। हमारें संवाददाता ने प्रदर्शन कर रहे लोगों की प्रतिक्रिया जानी तो कुछ विचार इस प्रकार के थे। गायत्री परिवार के प्रमुख भगवत शरण अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस परिवार का अंत सन्निकट है। आने वाले समय में यह जनता ही बताएंगी। समाजसेवी सेवानिवृत्त डा. एसके सिंह ने कहा कि लोकपाल विधेयक लाकर केंद्र सरकार ने जनता से धोखा किया है। तो अधिवक्ता विरेंद्र सिंह ने अन्ना गिरफ्तारी पर कंेद्र सरकार की लोकतंत्र की हत्या बताया। महिला अधिवक्ता सरस्वती त्रिपाठी समाजसेवी नेता रीता सिंह केंद्र के दमनकारी नीति का परिणाम भोगने की चेतावनी दे डाली। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कांगे्रस को मानसिक दिवालिया पन का द्योतक बताया। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि हमारी पार्टी अन्ना की हर बात समर्थन करती है बसपा जिलाध्यक्ष ने प्रतिक्रिया व्यक्त करना उचित नहीं समझा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह से जब हमारें संवाददाता ने संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल बंद था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्यटकों की सुविधा के लिए: स्मारकों के भ्रमण हेतु लग्जरी बस सेवा आरंभ

Posted on 17 August 2011 by admin

journey-by-heritage-monument-bus-service-at-agra-cantt-station-begins-todayआरामदेह सेवा एवं लपकों से मुक्ति का प्रयास-मण्डलायुक्त

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने बताया है कि पर्यटकों की सुविधा हेतु स्मारकों का अवलोकन करने के लिए पर्यटन विभाग और उ0प्र0 राज्य परिवहन निगम के संयुक्त तत्वावधान में मान्युमेन्ट सिटी बस सेवा प्रारम्भ की गई है। कैण्ट रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर आज प्रातः बस सेवा का शुभारम्भ किया गया, जिसमें भारतीय और विदेशी पर्यटकों ने रूचि दिखाई है।

उन्होंने बताया कि इससे पर्यटको को आरामदेह, सुविधा युक्त बस सेवा सुलभ होगी और लपकों की समस्या से भी राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने कहा है कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बस सेवा प्रारम्भ की गई है। उन्होंने कहा है कि अन्य पर्यटक स्थलों पर संचालित इस प्रकार की बस सेवा उपयोगी सिद्व हुई हैं।
विश्व विरासतों की नगरी आगरा में भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों के परिभ्रमण हेतु वातानुकूलित टुअर का संचालन आज प्रारम्भ किया गया। ‘‘आगरा वल्र्ड हेरिटेज टुअर‘‘ के नाम से प्रारम्भ किये गये इस वातानुकूलित कन्डेक्टेड टुअर को आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन से प्रातः 10ः30 बजे रवाना किया गया। पर्यटकों की सुख-सुविधा को ध्यान रखते हुए इस टुअर के लिए लो-फ्लोर वाली एयर कन्डीशन्ड मार्कोपोलो बस लगाई गई हंै, जिसमें विकलांग पर्यटकों के लिए व्हील चेयर एवं अटेन्डेन्ट की विशेष व्यवस्था की गयी है, जो कि पर्यटकों को फतेहपुर सीकरी, आगरा फोर्ट एवं ताजमहल जैसे विश्व विरासत श्रेणी के स्मारकों एवं धरोहरों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक वैभव से परिचित करायेगा। आगरा के विभिन्न पर्यटक आकर्षण वाले चित्रोें से सुसज्जित इस बस में एल0सी0डी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गयी है, जिसके माध्यम से यात्रा के दौरान पर्यटकों को आगरा के विभिन्न स्थलों के बारे में आडियो-विजूअल जानकारी भी प्रदत्त की जायेगी। इसके अतिरिक्त पर्यटकों को मिनरल वाटर की बोतल तथा आगरा गाइड मैप भी कैरी बैग में दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम एवं परिवहन निगम के संयुक्त तत्वाधान में संचालित इस परिभ्रमण के कार्यक्रम का टिकट शुल्क भारतीय पर्यटकों के लिए रू0 400/-मात्र तथा विदेशी पर्यटकों के लिए रू0 1700 मात्र रखा गया है, जिसमें गाइड चार्जेज, मान्यूमेन्ट्स फीस, पार्किग एवं टोल आदि सभी प्रकार के शुल्क सम्मिलित है। यह कन्डेक्टेड टुअर प्रतिदिन प्रातःकाल 10ः30 बजे आगरा कैन्ट रेलवे स्टेशन से चलेगी और फतेहपुर सीकरी, आगरा फोर्ट एवं ताजमहल घुमाने के पश्चात् सांयकाल 6ः30 बजे आगरा कैन्ट स्टेशन पर लाकर छोडेगी। इस बीच पर्यटकों को लन्च टाइम पर उपयुक्त स्थल पर पर्याप्त समय प्रदान किया जायेगा। आयुक्त अमृत अभिजात की इस पहल पर पर्यटकों को लाभ होगा तथा पर्यटकों की आवक में वृद्वि होगी।

सहायक निदेशक पर्यटन अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस टुअर का टिकट कैन्ट  रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नं0-1 पर स्थित टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टर(टी0एफ0सी0) और पर्यटक आवास गृह राजा की मण्डी, आगरा से प्राप्त किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए टेलीफोन नं0-0562-2851720, 2850120, 2226431, 2421204, 9415013781 एवं ई-मेलः rahitbagra@up-tourism.com तथा   www.up-tourism.com  से  सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपने आयकर का भुगतान एटीएम के माध्यम से कर सकते हैं

Posted on 17 August 2011 by admin

एचडीएफसी बैंक, देश में निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक
ने मंगलवार को अपने ग्राहकों के लिये एक नई सेवा की शुरूआत करने की
घोषणा की है, जिसके अंतर्गत वे अपने आयकर का भुगतान एटीएम के माध्यम से कर
सकते हैं। इस सेवा की शुरूआत आज नई दिल्ली स्थित बैंक के डीयर पार्क स्थित
शाखा में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के महा लेखा परीक्षक श्री सी आर
सुंदरमूर्ति ने की।

इस सुविधा की शुरूआत कर बैंक ने अपने ग्राहकों को लंबी कतार में खड़े होकर
कर जमा कराने तथा इस कार्य के लिये इंटरनेट पर लाॅगिंग करने से मुक्ति दिला दी
है। यह सुविधा देशव्यापी स्तर पर बैंक के 115 लाख डेबिट कार्ड धारकों के लिये
1111 शहरों में स्थित एचडीएफसी बैंक के 5998 एटीएम पर उपलब्ध है। इस सुविधा
का लाभ उठाने के लिये बैंक के ग्राहकों को पंजीकरण कराना होगा और एटीएम
भुगतान का विकल्प तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो जायेगा। पंजीकरण के पश्चात बैंक
का कोई भी ग्राहक एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर जाकर चरणबद्ध तरीके से ट्रांजैक्शन
की प्रक्रिया को पूरा कर सकता है। बैंक का कोई भी खाता धारक एक सिंगल डेबिट
कार्ड के सामने कम से कम दो पैन नंबर पंजीकृत करा सकता है।

इस अवसर पर टिप्पणी करते हुये श्री राजेन्द्र सहगल, ग्रुप प्रमुख, गवर्नमेंट बिजनेस
ग्रुप, एचडीएफसी बैंक ने कहा कि, बैंक का सीजीए आॅफिस का बेहतरीन संबंध वर्ष
2001 से ही है और यही वजह है कि एचडीएफसी बैंक पर विश्वास करते हुये सरकार के
बदले प्रत्यक्ष कर संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एचडीएफसी बैंक गैर
सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है जिसे यह दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि,
‘‘बैंक करदाताओं को मूल्यवर्द्धित सेवायें उपलब्ध कराने के लिये सतत् प्रयत्नशील
रहता है। अपने विश्व स्तरीय नेटबैंकिंग सेवा के माध्यम से बैंक ने ग्राहकों के घर
से भी चलान के संग्रहण की व्यवस्था कर रखी है। बैंक द्वारा प्रदत्त इन्हीं सेवाओं
की वजह से बैंक देशव्यापी स्तर पर प्रत्यक्ष कर संग्रह करने वाला दूसरा सबसे बड़ा
बैंक बनकर उभरा है।‘‘

श्री सुंदरमूर्ति ने कहा कि, ‘‘एचडीएफसी बैंक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर संग्रहण के
मामले में सरकार की कसौटियों पर खरा उतरा है। यही वजह है कि सरकार ने
एचडीएफसी बैंक पर विश्वास करते हुये एटीएम के माध्यम से कर का भुगतान करने की
सुविधा प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की है।‘‘

इस अवसर पर श्री जवाहर ठाकुर, पीआर, सीसीए, सीबीडीटी तथा एस. एम. कुमार,
अतिरिक्त सीजीए तथा आयकर विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश की प्रगति के लिए सकारात्मक सोच और समय दें- जिलाधिकारी

Posted on 15 August 2011 by admin

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों का सम्मान

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आज प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गान के उपरान्त स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को मल्यार्पण एवं शाॅल भंेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री चैहान ने राष्ट्रीय पर्व पर सभी को शुभकामनांए दी । उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों का श्रृद्वापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि देशवासी सदैव अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञ रहेगें।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज को लोगों के सकारात्मक सोच की जरूरत है। भाग दौड की जिन्दगी में से देश के लिए भी समय निकालें। देश की उन्नति और प्रगति के बारे में सकारात्मक सोच लायें। अच्छे विचार ही आगे पाॅलिसी-नीतियों का रूप लेते है।

उन्होंने आह्वान किया कि राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनायें और जीवन काल में कुछ ऐसा जरूर करें कि लोग याद रखें।
उन्होंने स्वतंत्रता के बाद देश और प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की उन्नति-प्रगति के साथ विश्व मंच पर भी प्रतिष्ठा मिली है। उन्होंने नागरिकों की देश भक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय सहयोग दें।
इस अवसर पर वीर सिंह यादव ने आजादी के बाद हुई प्रगति तथा जीवन स्तर में सुधार पर विचार प्रकट किये। ओ.एस.डी. दिनेश कुमार वर्मा सारथि ने कविता के माध्यम से अमर शहीदों को श्रंद्धाजलि दी। ओ.एन.वर्मा तथा अशोक कुमार शर्मा ने भी अपने उद्बोधन में देश सेवा की प्रेरणा दी। संचालन राजेन्द्र नाथ श्री वास्तव ने किया। महावीर सिंह चाहर ने देशभक्ति के लोकगीत प्रस्तुत किये।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने स्वतंत्रता सैनानियों की समस्याओं के त्वरित निदान हेतु त्रैमासिक बैठक आयोजन हेतु अपर जिलाधिकारी (नगर) को निर्देश दिये ताकि समस्याओ के समाधान के साथ उनके अनुभवो व सुझावों से भी सीखने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों में श्याम बाबू शर्मा, मूल चन्द बैध, ईलम सिंह, श्रीमती सरोज कुमारी, गनेशी लाल, लक्ष्मी नारायन , चिम्मनलाल, विजय शंकर चतुर्वेदी, नरेश चन्द्र सेठ, कु0 वीना मिश्रा आदि सम्मिलित थे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि/रा0) राम आसरे, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) श्रीशचन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश, अपर जिलाधिकारी (भू0अ0) वी.के. सिंह एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट आदि अधिकारीगण एवं कर्मचारी, अधिवक्ता आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in