Archive | राज्य

गोकशी को जा रहे 50 बैलों को पकड़ा

Posted on 03 September 2011 by admin

2spn-03क्षेत्र में वैल तस्करी के धन्धे के लिये प्रसि( कटरा नखाशा से अवैध रूप से गौवंशीय प्रतिबन्धित पशुओं की गौकसी के लिये 50 बैलों को मुखबिर की सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी बीके त्यागी एवं थानाध्यक्ष भइयालाल ने भारी फोर्स के साथ 50 वैलों को पकड़ लिया। पुलिस की दबिश को देखते हुये पशु व्यापारी अपने जानवर छोड़कर भागने में कामयाब रहे।
थाना खुदागंज के ग्राम दीपपुर स्थित खरमसिया की मजार के पास कटरा से आ रहे प्रतिबन्धित पशुओं की 25 जोड़ी को दूरभाष पर मिली सूचना के आधार पुलिस क्षेत्राधिकारी बी.के.त्यागी एवं थानाध्यक्ष भइयालाल ने भारी फोर्स बल के साथ घेराव करके वैलों को तो पकड़ लिया लेकिन व्यापारी भागने में कामयाब रहे। पुलिस की गाड़ियों एवं बैलों की जोड़ियों को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने थानाध्यक्ष को अज्ञात व्यापारियों के विरू( अभियोग पंजीकृत करके बैलों को गौशाला अथवा किसानों की सुपुर्दगी में देने के निर्देश दिये। वहीं थानाध्यक्ष भइयालाल ने बताया है कि क्षेत्र में पशुओं की तस्करी एवं गौकशी का धंधा किसी भी दशा में नहीं करने दिया जायेगा। एक साथ इतने बैलों की पुलिस के द्वारा पकड़े जाने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चायें हो रहीं हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आम आदमी बीमा योजना लागू: डीएम

Posted on 03 September 2011 by admin

ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में आम आदमी बीमा योजना लागू है, जिसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी भूमिहीन परिवारों के 18 से 59 वर्ष के सदस्यों को लिया जाता है किन्तु परिवार के मुखिया को ही बीमा प्रदान किया जाता है और यदि मुखिया की उम्र 59 वर्ष से अधिक होती है तो उस परिवार के मुख्य आय अर्जित करने वाले समदस्य का बीमा कराया जाता है। उक्त कथन जिलाधिकारी ने एक भेंटवार्ता में कहे।
उन्होंने बताया कि योजना के अन्तर्गत आवृत्त व्यक्ति को काई भी प्रीमियम का भुगतान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। बीमा का आवरण प्राकृतिक मृत्यु की दशा में रूपए तीस हजार तथा दुर्घटनावश मृत्यु की दशा में रूपए 75 हजार होती है। पूर्ण तथा अपंग होने की दशा में भी उसे रूपए 75 हजार मिलता है किन्तु आंशिक अपंगता की दशा में यह राशि 37500 रूपए ही देय है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अतिरिक्त योजना के अन्तर्गत लाभान्वित परिवार के दो बच्चों को जो कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत है को रूपए सौ प्रति माह कि दर से छमाही छात्रवृत्ति देने का प्राविधान है। उन्होंने कहा कि जनपद के कुल 29 हजार ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन परिवार इस योजना द्वारा लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर तहसीलदार तथा विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र में योजना केो क्रियान्वित करने के जिम्मेदार है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीएम ने की विकास कार्यो की मासिक समीक्षा

Posted on 03 September 2011 by admin

अधिकारियों को अपने दायित्वों का कराया एहसास

विकास कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन और कार्यो में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी श्री रिणवा ने समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं के निष्पादन एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालो के लिए इन्दिरा आवास, महामाया आवास आदि योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ति, सीसी रोड, केसी ड्रेनेज तथा सम्पर्क मार्ग निर्माण के साथ ही विद्युत आपूर्ति मानक के अनुरूप कराये जाने के निर्देश दिये। स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक सामुदायिक केंद्रों के निर्माण तथा विभिन्न पेंशन तथा छात्रवृत्ति तथा सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन करने के उपरांत ही लाभार्थियों को धनराशि उपलब्ध कराने। छात्रवृत्ति की धनराशि विद्यालयों के खातों में न डालकर सीधे छा़त्रों के खातों में डालने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि पट्टाधारकों का सत्यापन रकने के बाद ही पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया जाये तथा जो व्यक्ति पट्टो से तत्काल हटाया जाये। श्री रिणवा ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्यान्न उठान के समय गोदामों पर नामित अधिकारियों व खण्ड विकास अधिकारियों का संयुक्त रूप से सत्यापन कराया जाना सुनिश्चित करें तथा ग्रामों में भी वितरण पूर्ण रूप से पारदर्शी बनायें ताकि किसी को काई शिकायत न हो। इस अवसर पर उन्होंने अधिशासी अभियंता, विद्युत को निदेश दियें कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक विद्यालयों जहां विद्युतीकरण नहीं हो सका है वहां एक सप्ताह में विद्युतीकरण करायें। गांवों के विद्यालयों में खंड़जा लगवाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मुरली मनोहर लाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. केके कटियार, डीडीओ एके अग्रवाल, अधि.अभियंता विद्युत, लोनिवि, जलनिगम, ग्रामीण अभियं़त्रण सेवा  अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा में मनमानी पर रोजगार सेवक बिफरे

Posted on 03 September 2011 by admin

ग्राम प्रधान तथा सेक्रेटरी के मनमाने रवैये के विरोध में रोजगार सेवकों के स्वर तेज हो गए हैं। जिलाधिकारी को दिए पत्र में मनरेगा में धांधली की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जिला प्रभारी ललितेश शास्त्री के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने डीएम को पत्र देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी सेवकों को काम पर जाने से रोकते हैं। सम्बन्धित अभिलेख मांगने पर मानदेय तथा सेवा समाप्ति की धमकी दी जाती है। श्री शास्त्री ने कहा कि मनरेगा में हो रही धांधली के कारण ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल पा रहा। उन्होंने डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले खिरनीबाग स्थित कालीबाड़ी मंदिर में हुई बैठक में रोजगार सेवकों के साथ हो रहे अन्याय पर नाराजगी जताई गई। पत्र देने वालों में राजीव कुमार, नीरज कुमार, संतोष, बागेश सिंह, धर्मपाल सिंह, भूपेंद्र मिश्र, अमित गुप्ता, मनोज वर्मा, मुन्ना लाला, सुधीर, हरिओम सहित मदनापुर, ददरौल, तिलहर, कलान के दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डाक्टरांें की टीम अब गांव गांव मंे जाए - जिलाधिकारी

Posted on 02 September 2011 by admin

बाढ़ की विभिषिका से त्रस्त ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराने में सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने दायत्विों को समझकर वहां जाए ऐसा आदेश जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य मोहकमे को निर्देशित करते हुए कहा है पानी निकलने के बाद डीएम के निर्देश पर 49 सदस्यीय टीम सात ब्लाॅकों में टीकाकरण के लिए कूच कर गई है मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि एफएमडी में टीके लगाने का अभियान मवेशियों मंे चलाया जा रहा है पानी या पानी के खुरांे के पकने की जानकारी मिली हुई है मुंहपका, खुरपका आदि गंभीर बीमारियों की आशंका मवेशियों मंे रहती है ब्लाॅकों में शाहाबाद भरखनी हरपालपुर संाडी बिलग्राम माधौगंज मल्लावां मंे टीमें भेज दी गई। जो वहां पर काम कर रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर निशुल्क टीकाकरण करवाया जा रहा है प्रत्येक ब्लाॅक में तीन डाक्टर तीन पशुधन अधिकारी तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रखा गया है। प्रत्येक पशुधारी ग्रामीण को जानवरों के अनुपात मंे 245 किलो भूसा वितरण करवाया जा रहा है। मवेशियों मंे फुटराट की आशंका से टीकाकरण जरूरी हो गया हैं इसकी प्रकार स्वास्थ्य मोहकमंे में सीएमओं को भी निर्देशित किया गया है। कि ग्रामीणों मंे स्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारियों को समझे एवं वहां पर जाकर चिकित्सकों की टीम जाकर जांच पड़ताल करे जिससे त्वरित स्तर पर सेवा उपलब्ध करवाई जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जेल की सुरक्षा व्यवस्था लचर, साधारण कैदी भी हुआ फरार

Posted on 02 September 2011 by admin

जिला जेल की मुख्य दीवार फांदकर भागा कैदी शहर की विलग्राम चुंगी पर पकड़ लिया गया। मगर जेल की सुरक्षा व्यवस्था चैकसी सब बेकार साबित हो गई। सारी व्यवस्था प्रश्न चिंह लगाकर सवालों की श्रंृखल को मजबूती प्रदान कर रही है जिला जेल में बंदियों को बैरकों में रखा जाता है रात को बैंरके बंद रहती है सुबह जेल खुलने पर भी बंदी सर्किल दीवार के अंदर रहते है। जो चैहर फिट ऊंची होती है और उसके पीछे मुख्य दीवार भी 18 फिट ऊंची रखी जाती है सर्किल दीवार की जिम्मेदारी डिप्टी जेलर के अधीन होती है। बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था बंदी रक्षक दल करते है यह व्यवस्था चैबीस घंटे की होती है। सुबह प्रतिदिन जेल खुलने पर जेल सक्रियता बढ़ा दी जाती है। फिर भी तांत्रिक की हत्या करने वाला रामसागर उर्फ साधू सारी चैकसी को धता बताते हुए जेल से फरार हुआ तो प्रशासन हैरान हो गया। उसके बंदी साथियों ने बताया कि रामसागर नहीं है। पूरे जेल परिसर में खलबली मच गई। जिले के पुलिस अधीक्षक सूचना पाकर जेल पहंुच गए। एएसपी एके सिंह के साथ उन्होंने भागने के स्थान को देखकर परेशान हो गए। सारी व्यवस्था को एक मामूली अपराधी ने धताकर जब यह काम कर डाला तो शातिर अपराधी कुछ भी कर सकते हैं क्यों कि हरदोई जेल में शाहजहंापुर, लखनऊ, उन्नाव, सहारनपुर के कई शातिर अपराधी बंद है। जेलर डा. एसआर ंिसह का कहना है कि वह जल्द ही आए है। और सारी व्यवस्था का अवलोकर करके सख्त कदम उठाए जाएगें। रामसागर के भागने के समय 17 आदमी उसके साथ काम कर रहे थे। बंदी रक्षक भी ड्यूटी पर मौजूद था तब कैसे रामसागर लटकती हुई पेड़ की डाल के सहारे सर्किल दीवार पर चढ़ गया। वहां से लकड़ी खीचकर मुख्य दीवार पर जा पहुंचा जब कि लकड़ी की जगह पर ताजी सीमेंट लगी थीं जेल केे पीछे की दीवार जिस दीवार पर भागने की बात बताई जा रही है उसके भी पीछे मजदूर काम कर रहे थे इस प्रकार सारा मामला घटना को संहेदजनक बना रहा हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आरोपी ग्राम सचिव से रिकवरी का आदेश

Posted on 02 September 2011 by admin

विकास खंड भरावन के ऐराकाकेमऊ गांव पंचायत के विकास कार्यो में गबन के आरोपी ग्राम पंचायात अधिकारी से रिकवरी का आदेश डीपीआरओं ने दिया हैं जांच मंे ग्राम पंचायत अधिकारी 5.93 लाख का गबन सामने आया। डीपीआरओ दयाशंकर ने धनराशि को 15 दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया। नोटिस देकर जबाव मांगा गया है। कि धनराशि न जमा करने पर क्यों न वसूली की कार्यवाही की जाए। ग्राम विकास पंचायत ऐराकाकेमऊ के विकास कार्यो मंे वित्तीय वर्ष 2010.11 फर्जी बाउचरों ग्राम निधि का रूपया का फर्जी वाड़ा सामने आया था खुलासें के बाद वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी का पद समाप्त कर दिया गया था। ग्राम पंचायत अधिकारी की संलिप्तता पर 11 अपै्रल 2010 से 31 अक्टूबर 2010 तक विकास कार्यो में हेराफेरी की शिकायत की पीआरडी रामासरे सैनी और अनुदेशक तकनीकी डीआरडीए मनोज शर्मा ने की थी जिसमंे ग्राम निधि प्रथम राज्य वित्त मनरेगा से लाखों रूपए गबन का आरोप सिद्ध हुआ था। ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार दोषी पाए गए। प्रधान और सचिव ने ग्राम निधि खाते से 3.24 लाख, 96.806 रूपए व्यय किए जिसमंे 2.27194 का दुरूपयोग किया। मनरेगा में 15.34667 रूपए निकाले परंतु 5.74846 रूपए का केवल उपयेाग किया। 9.59821 रूपए का कोई भी उपयोग नहीं सिद्ध हुआ इस प्रकार रिकवरी का आदेश ग्राम प्रधान द्वारा भी किया जा सकता हैं। परंतु डीएम द्वारा अभी और जांच करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस लिए वसूली स्थगित की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस द्वारा खुलासा, सेक्स रैकेट में दारोगा पत्रकार सहित रसूखदार गिरफ्तार

Posted on 02 September 2011 by admin

एसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते समय पुलिस अधीक्षक लवकुमार ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए कहा कि मल्लावां कोतवाली ग्राम खेरवा निवासी शीवा (काल्पनिक नाम) की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर संचालिका दया सिंह निवासी रद्धेपुरवा मोनी निवासी छबरापुरवा, पुष्पा निवासी रेलवे कालोनी (काल्पनिक नाम) को गिरफ्तार किया गया। पूंछतांछ के दौरान लड़कियों ने शहनाज पुत्र कैसर अली निवासी सराॅय थोक आरपी का दारोगा बीडीराम पुत्र मुनेश्वर राम निवासी राजापुर थाना और जिला गाजीपुर का नाम बताया गया। यह लोग ग्राहक को लाने और पहुंचाने का काम करते थे। सभी महिलाएं देह व्यापार में संलग्न थी। एसपी ने इस धंधें में सफेदपोश नागरिक व्यापारी और पत्रकारों के नामों का खुलासा करने की बात जांच के उपरांत बताई है। सेक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला छबरापुरवा निवासी का खुलासा गिरफ्तारी करने के बाद किया जाएगा ऐसे पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया। पत्रकार वार्ता में एके सिंह, सीओ सिटी त्रिभुवन ंिसह आदि मौजूद रहे। इधर एक साल के अंदर पुलिस की सेक्स रैकेट पकड़ने वाली यह तीसरी कामयाबी मिल चुकी है। पहली कामयाबी शुगर मिल कालोनी, दूसरी गल्ला मण्डी का साधुवेश धारी बाबा के रूप में तथा तीसरी कामयाबी रेलवे लाइन पर लड़कियों की आत्महत्या के सुरागगशी पर प्राप्त हो पाई है शहर में यह धंधा काॅफी जोरों से फल फूल रहा था चार साल पहले भी एक ऐसे ही रैकेट का खुलासा हुआ था जिसमें सीडी फिल्म और कुछ फोटो ग्राफ बरामद हुए थें मौजूदा समय में अभियुक्ता शीवा पुलिस की गवाह बन चुकी हैंे इस लिए और खुलासा होने की संभावना पुलिस द्वारा व्यक्त की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राज्यकर्मियों को नहीं मिल सका ईद पर वेतन

Posted on 02 September 2011 by admin

महीने के आखिरी दिन ईद पड़ने के कारण अधिकांश राज्य कर्मचारियों को कर्ज लेकर ईद मनानी पड़ी हालांकि मुख्यमंत्री मायावती ने एक दिन पहले वेतन भुगतान के आदेश दिए थे लेकिन इतने कम समय में औपचारिकताएं पूर्ण न हो पाने के कारण अमल नहीं हो सका।
सोमवार देर रात शासन ने मुख्यमंत्री के आदेशों का हवाला देते हुए ईद के मद्देनजर राज्य कर्मचारियों को 30 अगस्त को वेतन भुगतान के निर्देश दिए थे। देर रात मिले आदेश को लेकर जिलाधिकारी नवदीप रिणवा ने सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों को इस सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए लेकिन दोपहर तक औपचारिकताएं पूर्ण नहीं हो पाने के कारण कलक्ट्रेट, विकास भवन, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों में वेतन नहीं दिया जा सका विकास भवन के एक लिपिक ने बताया कि महीने का आखिर होने के कारण तनख्वाह खत्म हो चुकी थी इसलिए ईद पर थोड़ा कर्ज भी लेना पड़ा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाढ़ से कटी सड़कों का सर्वे शुरू

Posted on 02 September 2011 by admin

लोक निर्माण विभाग ने बाढ़ से कटी और क्षतिग्रस्त हुई सड़कों तथा पुलों के सर्वे के साथ ही उनमें से कुछ की मरम्मत व पुननिर्माण भी शुरू कर दिया है। एक अधिशासी अभियंता की अगुआई में गठित टीमों ने तिलहर और जलालाबाद में लगभग तीन दर्जन सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया है, जबकि कुछ अन्य का सर्वे किया जा रहा है।
गंगा, रामगंगा, बहगुल, गर्रा तथा खन्नौत नदी में आई बाढ़ से जिले की करीब तीन दर्जन सड़कें कट गई। कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में तो कई सड़कों का अता-पता तक नहीं है। उन्हें सैलाब अपने साथ बहा ले गया। मिर्जापुर -कलान रोड समेत कुंडरिया परौर, पृथ्वीपुर ढाई आदि कई मार्गो पर सड़क इस कदर कट गई कि वहां से कई दिन धार बहने से गहरा बन गया। जिससे इन क्षेत्रों में आवागमन ठप होने के साथ ही जिंदगी मुश्किल हो गई। बाढ़ राहत का काम भी प्रभावित हुआ। प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खुशनुद अली, नरेश चंद्रा ने कमेटी गठित कर सड़कों की मरम्मत व पुननिर्माण के लिए सर्वे का श्रीगणेश करा दिया। कमेटी ने सदर क्षेत्र में एनएच-24 से चांदापुर सम्पर्क मार्ग, अजीजगंज रहमान नगर राईखेड़ा मार्ग, धन्योरा, पिंगरी पिंगरा, गुर्रा भमौली, तिलहर तहसील में जैतीपुर - गढिया रंगीन फतेहगंज मार्ग, डभौरा, छेदापट्ठी, बरी प्रसिद्धपुर, बंडिया कलां आदि सम्पर्क मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन किया। जलालाबाद तहसील में जलालाबाद से अल्हागंज तथा जलालाबाद से मिर्जापुर, कलान, बदायूं आदि को जाने वाले मार्गो का टीम ने एसडीएम के साथ दौरा करके मरम्मत व पुननिर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार करने की कवायद शुरू की गई है।
बता दें कि गत वर्ष आई बाढ़ में भी करीब तीन दर्जन सड़कों के कट जाने से लोक निर्माण को करीब 22 करोड़ का नुकसान हुआ था। इनमें एक चैथाई सड़कें अभी भी ऐसी हैं जिनकी मरम्मत के लिए बजट नहीं मिल सका।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in