Archive | राज्य

ए0पी0 एल0 कार्ड धारक गेहॅू प्राप्त करें

Posted on 07 September 2011 by admin

जिला पूर्ति अधिकारी आगरा ने जनपद-आगरा के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत ए0पी0एल0 योजना हेतु आवंटित गेहॅू (रेगूलर एवं विशेष तदर्थ अतिरिक्त) का वितरण ए0पी0एल कार्ड धारकों को 10 किग्रा गेहॅू प्रति राशन कार्ड की दर से प्रतिमाह दिया जाना सुनिश्चित करें। यदि किसी उचित दर विक्रेता द्वारा 10 किग्रा गेहॅू से कम मात्रा किसी भी कार्ड धारक को वितरित की जायेगी, तो सम्बन्धित उचित दर विक्रेता के विरूद्व दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उक्त गेहॅू का विक्रय मूल्य रू0 06.60 प्रति किग्रा निर्धारित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भूमि के अवैध कब्जा धारकों पर प्राथमिकी दर्ज के साथ ही

Posted on 07 September 2011 by admin

गिरफ्तारी भी होनी चाहिए-मण्डलायुक्त

commissioner-agra-amrit-abhijat-lanked-by-dm-agra-and-ferozabad-holding-divisional-meetingआवासीय एवं कृषि भूमि के पट्टों पर यदि अवैध कब्जाधारकोें का कब्जा है तो ऐसे प्रकरणों में अवैध कब्जा धारकों के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित करानी चाहिए, ताकि वास्तविक पट्टेदारों को कब्जा दिलाया जा सके।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कृषि भूमि के पट्टों पर मथुरा में 07 तथा मैनपुरी में 02 अवैध कब्जों के सम्बन्ध में यह निर्देशित किया । राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत प्रकरणों के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरणों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाये।
मध्यान्ह भोजन वितरण एवं गुणवत्ता के लिए मण्डलायुक्त ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी स्वयं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, साथ ही ए.डी. बेसिक को निर्देश दिये कि समय से स्कूल न आने वाले तथा बच्चों को पढाने में रूचि नहीं लेने वाले अध्यापकों के विरूद्व विधि सम्मत एवं कडी कार्यवाही अमल में लायी जाये।
स्कूलों के अतिरिक्त कक्ष निर्माण में जो ग्राम प्रधान और अध्यापक लापरवाही दिखा रहे हैं, ऐसे लापरवाह ग्राम प्रधानों तथा अध्यापकों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जाये। मण्डलायुक्त ने कहा कि समस्त ग्रामों के परिसम्पत्ति रजिस्टर अबिलम्व पूणर््ा कराये जायें। उन्होंने कहा कि रजिस्टर पूर्ण होने पर इसी माह विशेष कमेटी गठित करके परिसम्पत्ति रजिस्टरों को चैक कराया जायेगा। उन्होंने वर्ष 2011-12 की गाॅव-वार कार्य योजना तैयार कराने तथा ग्राम प्रधानों द्वारा वृक्षारोपण कराने के लिए उप निदेशक पंचायती राज को निर्देशित किया।
डाक्टरों की उपस्थिति कम होने तथा मानक से कम आपरेशन करने पर मण्डलायुक्त ने मैनपुरी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिये कि ऐसे लापरवाह एवं प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डाक्टरों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि जन सामान्य को सरकारी अस्पताल से अच्छा इलाज मिले । मण्डलायुक्त ने आंगनबाडी केन्द्रो पर पंजीकरण की स्थिति में सुधार लाने, सभी प्रकार की पंेशन तथा छात्रवृत्ति समय से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासनादेश एवं मानक के अनुसार छात्रवृत्ति व पेंशन की धनराशि समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने आगरा मण्डल में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के लिए संयुक्त निदेशक कृषि को निर्देशित किया। संयुक्त निदेशक कृषि ने बताया कि उर्वरकों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। किसानों के लिए एन.पी. के खाद भी वर्तमान में काफी मात्रा में उपलब्ध है।
मण्डलायुक्त ने आगरा मण्डल में जनपद वार तहसील दिवस की जन शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ

——–2

2/
होना चाहिए। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान ने बताया कि आगरा जनपद में तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों पर शिकायतकत्र्ता का मोबाइल नं0 दर्ज कराया जा रहा है, जिससे कि निस्तारण की जानकारी उसे दी जा रही है। साथ ही हिन्दी में एस.एम.एस. भेजने की भी कार्यवाई की जायेगी। मण्डलायुक्त ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण की रेण्डम चैकिंग करायी जायें,और प्रत्येक अपर जिलाधिकारी को एक तहसील की रैण्डम चैकिंग की जिम्मेदारी दी जाये।
सावित्रीबाई फुले बालिका शिक्षा मद्द योजना के अन्तर्गत गरीब बालिकाओं को सहायता उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने संयुक्त निदेशक शिक्षा को निर्देश दिये कि आवेदन पत्र सभी गरीब बालिकाओं से भरवायें जायें। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका सत्यापन जिलाधिकारी स्वयं करायें, जिससे कि पात्र बालिका लाभ से वंचित न रह जाये। उन्होंने पात्रता के अनुसार ही सूची बनाने के निर्देश दिये।
मा0 कांशीराम आवास योजना के वासियों द्वारा विद्युत बिल न देने के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने कहा कि बिल जमा करने के लिए लोगों की सोच को बदलना होगा। मण्डलायुक्त ने डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा विकास योजनान्तर्गत सम्पर्क मार्गो के निर्माण, सी.सी.रोड, मजरों को आपस में जोडने, ग्रामीण विद्युतीकरण, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय, सामुदायिक केन्द्रो के निर्माण कार्यो को तेजी से कराने के निर्देश दिये।
संयुक्त विकास आयुक्त बी.एल.अग्रवाल तथा अपर आयुक्त (प्रशासन) पी0के0 अग्रवाल ने मण्डल की प्रगति आख्या से अवगत कराया । बैठक में जिलाधिकारी आगरा, अजय चैहान, जिलाधिकारी फिरोजाबाद सुरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी मथुरा एन.जी. रविकुमार तथा मैनपुरी के जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामस्वरूप, सचिव उदयीराम सहित आगरा मण्डल के समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रामगंगा की तबाही से बचाने को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, तटबंध व पैटूनपुल की मांग

Posted on 06 September 2011 by admin

हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेल रहे मिर्जापुर, कलान व परौर के वाशिन्दे अब इस मुसीबत से आजिज आ चुके तथा अब वह इस से निजात पाना चाहते हैं और इसलिए लगातार अधिकारियों से लेकर सरकार तक इस बाढ़ से छुटकारा दिलाने की मांग कर रहे है। इसी के तहत रामगंगा के किनारे बसे दर्जनों ग्रामों के प्रधानों ने उप जिलाधिकारी जलालाबाद द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बाढ़ पीड़ितों को मदद करने सहित पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र आज भी गरीबी का दंश झेल रहा है। वहीं हर वर्ष रामगंगा द्वारा जो भयानक बाढ़ का मंजर आता है उससे सैकड़ों गांव तबाह हो जाते हैं इसलिए इस भीषण बाढ़ से निपटने के लिए ग्राम परौर, माझा, दहेलिया, घाट पर पीपोका पैटून पुल बनवाया जाये तथा रामगंगा घाट दहिलिया घाट, कुडरी, सोहड़ में एक नाव डाली जिससे किसान पार होकर खेती की देखभाल कर सके। ठण्ड से हुई आश्रितों के आर्थिक सहायता दी जाये तथा केन्द्र पर नियुक्त एनएम अल्पना के कार्यों की जांच कराकर उसका स्थानान्तरण किया जाये वहीं मिर्जापुर से थरिया जरौली से परौर, कुण्डरिया मार्ग तक एक रोडवेज बस चलायी जाये तथा मिर्जापुर से चैाराखेत, जरौली, परौर के पास कटे मार्गों का निर्माण कराया जाये। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान दोदपुर ग्राम चैारा बागर, ग्राम भुड़िया तथा कुनिया आजमाबाद सहित दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वकीलों की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने की हड़ताल

Posted on 06 September 2011 by admin

मोहम्मदी में दो अधिवक्ताओं की हुई निर्मम हत्या से जिले के वकीलों में उबाल देखा गया। राजीव सभागार मंे सुबह ही एकत्र होकर जहंा उन्होंने शोक सभा की वहीं बीस लाख रुपये मुआवजे और एसडीएम व तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन के लिए जाते समय कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर देने पर वकील भड़क गये और कुछ देर के लिए उन्होंने तिराहे पर जाम भी लगा दिया। वकीलों में आक्रोश देख प्रशासन के हाथ पैर तो फूल गये लेकिन हालात पर जल्द ही समझा बुझाकर काबू पा लिया।
बीते दिनों मोहम्मदी कचहरी परिसर मंे लेखपालों द्वारा की गयी फायरिंग से हुई अधिवक्ता प्रदीप दीक्षित व मुकुन्द तिवारी की मौत से भड़के वकीलों ने कचहरी परिसर में न्यायिक कार्य से विरत रहकर राजीव सभागार में शोक सभा की। बाद में ज्ञापन के लिए जाते समय जैसे ही मौजूद पुलिस बल ने कलेक्ट्रेट का गेट बन्द किया वैसे ही वकील भड़क गये और उन्होंने पीडब्ल्यूडी तिराहे पर पहुंचकर जाम लगाना शुरू कर दिया। बवाल की आशंका को देखते हुए अधिकारियों के हाथ पैर फूल गये। मौके की नजाकत को देखते हुए एडीएम ने वहीं पहुंचकर ज्ञापन लेकर अधिवक्ताओं के गुस्से को शंात किया। इस बीच कुछ अधिवक्ताओं ने आम मोटर साइकिल सवारों को दौड़ाया। जाम लगाते समय प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री भी आ गये लेकिन गुस्साये वकीलों की स्थिति देख अवधेश वर्मा कुछ पल रूककर अपनी गाड़ियां तिराहे से वापस ले गये। इस दौरान सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, सचिव जदुवीर सिंह, बसंत लाल खन्ना, राजीव कुमार गुप्ता, एजाज हसन खां, गायत्री प्रकाश अवस्थी, जितेन्द्र गुप्ता, लतीफ खां, कृपा राम मिश्रा, संजय मिश्रा, राकेश मिश्रा, नन्द किशोर अवस्थी, प्रमोद मिश्रा, आलोक द्विवेदी, संजीव शुक्ला, अनिल मिश्रा, अमोघ चन्द्र दीक्षित, देवेन्द्र गुप्ता, राम कुमार राजवंशी, शफीकुद्दीन अंसारी, छेदालाल आदि मौजूद थे। उधर पुवायां में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम से एसडीएम पुवायां को ज्ञापन सौंपा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आजम खाॅ मांगे माॅफी, नही तो होगा आन्दोलन

Posted on 06 September 2011 by admin

सपा नेता आजम खाॅ की मुसलमानों के प्रति की गयी टिप्पणी सपा के लिए भी भारी जान पड़ रही है। जिसका खामियाजा आगामी चुनाव में मुलायम की पार्टी को भुगतना पड़ जायेगा। ज्ञात हों कि प्रदेश की राजधानी लखनउ में पूर्व मुख्यमंत्री  मुलायम सिंह यादव द्वारा रोजा आफ्तार पार्टी में आजम खाॅ ने मुसलमानों को भुख्खड़, नकली दाढी़, और बेईमान कहने पर मुस्लिम वर्ग और मौलानाओं में काफी आक्रोश है। इसी के बाबत आज मुनतखब वलमा की एक बैठक नगर स्थित एक विद्यालय में प्रेस वार्ता कर आजम खाॅ  की निन्दा करते हुए मौलाना अबरारूल हक फहमी ने कहा कि आजम खाॅ किसी पार्टी के शियासतदार हो सकते हैं पर किसी धर्म के प्रति टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। आजम खाॅ का टिप्पणी से मुस्लिम समाज को काफी ठेस पहॅची है। इसके लिए उन्हें मुस्लिम समाज से माॅफी माॅगनी चाहिए। मौलाना शमीम राईनी ने कहा कि इस कांफ्रेस के माध्यम से हम लोग मांब करते हैं कि आजम खाॅ को अपनी बात को वापस लेते हुए मुस्लिम समाज से माॅफी मांगे। यदि माॅफी नहीं मांगते हैं तो हम सभी मौलाना दनकी सभा का बहिष्कार कर काला झण्डा दिखाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अधिवक्ताओं मंे भारी रोष, प्रदर्शन और हाइवे जाम

Posted on 06 September 2011 by admin

पूरे जनपद की हरदोई, सवायजपुर, संडीला, बिलग्राम, शाहाबाद तहसील सहित मुख्यालय पर वकीलों के संघ द्वारा भारी रोष प्रदर्शन करते हुए लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर बार काउंसिल आॅफ यूपी के आहवाहन पर विरोध दिवस मनाते हुए न्यायिक कार्यो का विरोध किया। हरदोई में वकीलों द्वारा पुतला फंूककर प्रदर्शन किया गया। सवायजपुर तहसील पर हाइवे जाम करके प्रदर्शन किया गया। संडीला, बिलग्राम और शाहाबाद मंे भी न्यायिक अदालतों का बहिष्कार करके प्रदर्शन आयोजित करके विरोध दिवस मनाया गया। ज्ञातव्य हो कि लखीमपुर खीरी के वकीलों और लेखपालों के संघर्ष मंे दो वकीलों की मृत्यु होने पर तथा कुछ के घायल होने पर बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश ने प्रदेश बंदी का नारा देकर विरोध दिवस मनाने का ऐलान किया। बैठक करके रामौतार शुक्ला, आरके पंकज, अशोक कुमार द्विवेदी, शीतला वक्श सिंह, रामप्रताप यादव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद बाजेपई सहित सभी पदाधिकारियों ने लखीमपुर के डीएम, एडीएम, एसडीएम, एवं तहसीलदार मोहम्मदी का अविलंब तबादला गैर जनपद में करने की मांग की। वहीं मृतक वकीलों के परिजनों को 50-50 लाख रूपए और घायलों का 10-10 हजार का मुआवजा शासन से मुहैया कराने और दोषी लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस निरस्त करवाने की मांग रखी। वकीलों द्वारा डीएम कार्यालय के बाहर पुतला फंूककर प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल कलेक्ट्रेट परिसर और सभी दीवानी अदालतों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सदर तहसील केे अलावा जनपद की सभी तहसीलों में फायर बिगे्रड सहित पीएसी भी तैनात रखी गई। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों ने भी राज्य पाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर वकीलों के समर्थन में लेखपालों का दंडित करने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकलांग पेंशन हेतु आवेदन करें

Posted on 06 September 2011 by admin

जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद ने जनपद आगरा के विकलांग जनों को सूचित किया है कि मान्यवर कांशीराम जी शहरी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र विकास योजना के अन्तर्गत जो लोग टेढी बगिया, राजनगर एवं रामनगर के निवासी हों, और विकलांग पेंशन न मिल रही हो, ऐसे विकलांग व्यक्ति कार्यालय जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, विकास भवन आगरा से आवेदन पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं बैंक खाता संख्या के साथ समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुये कार्यालय में ही जमा करें , ताकि नियमानुसार आवश्क कार्यवाही की जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाराबंकी के कु0 मोहिनी प्रकरण में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Posted on 05 September 2011 by admin

इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी
अभियुक्त बी0एस0पी0 का कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं

प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) श्री बृजलाल ने जनपद बाराबंकी के ग्राम सिहाली थाना फतेेहपुर में कु0 मोहिनी द्वारा आग लगा लिये जाने की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में नामजद अभियुक्त मो0 असलम को सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जनपद बाराबंकी पुलिस अभियुक्त को बाराबंकी लाने के लिए गजियाबाद के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल लखनऊ में उपचार हेतु भर्ती कु0 मोहिनी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विधि सम्मत प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
विशेष पुलिस महानिदेशक आज यहां पुलिस मुख्यालय में मीडिया को इस घटना के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मीडिया में इस आशय का समाचार आया है कि कु0 मोहिनी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई किन्तु उसने अपने साथ छेड़छाड़ की बात न तो प्रथम सूचना रिपोर्ट में और न ही मजिस्ट्रेट के सामने दिये गये बयान में ही कही है। उन्होंने कहा कि मो0 असलम के संबंध में सूचना प्राप्त हुई है कि वह बी0एस0पी0 का कार्यकर्ता या पदाधिकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है यदि छेड़छाड़ संबंधी कोई घटना हुई है तो उसकी तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जायेगी।
श्री बृजलाल ने घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02 सितम्बर, 2011 को अपराह्न 03 बजकर 55 मिनट पर श्री सदन रावत पुत्र स्व0 शत्रुधन लाल निवासी सिहाली, थाना फतेहपुर, बाराबंकी द्वारा थाना फतेहपुर पर सूचना दी गई कि उसकी मौसेरी बहन मोहिनी उर्फ मन्नी (उम्र 16 वर्ष) को उसके गांव के जिला पंचायत सदस्य/प्रधान पति मो0 असलम पुत्र लल्लन ने मारा पीटा व गाली दिया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। सूचना पर थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 687/11 धारा-323/504/504 भादवि एवं 3(1)10 अनुसूचित जाति/जनजाति का अभियोग पंजीकृत किया गया। पीड़िता कु0 मोहिनी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, फतेहपुर ले जाया गया जहां से वह रिफर होकर वर्तमान में सिविल अस्पताल, लखनऊ में चिकित्सारत है।
विशेष पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इस घटना की सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रकरण की छानबीन करने पर प्रथम दृष्टया पाया गया कि ग्राम सिहाली निवासी बजरंगी उर्फ हनोमान लोध व उसकी पत्नी रानी के मध्य विवाद चल रहा था। पूछताछ में बताया गया कि बजरंगी की औरत रानी अपने पति के साथ न रहकर गांव के दूसरे अन्य घरों में रहती थी। यह भी प्रकाश में आया कि वह उसी गांव के हंसराज नामक व्यक्ति तथा अन्य लोगों के अतिरिक्त मोहिनी उर्फ मन्नी के घर भी रहती थी। पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने की मध्यस्थता के उद्देश्य से गांव में दिनांक 29.08.2011 को पंचायत बुलाई गई।
श्री बृजलाल ने बताया कि पंचायत में रानी से यह कहा गया कि वह या तो अपने पति के साथ रहे अथवा अपने मायके में रहे, गांव में किसी अन्य के घर न रहे। इस बात का मोहिनी उर्फ मन्नी ने प्रतिरोध करते हुए कहा कि रानी के बारे में वह निर्णय करने वाले कौन होते है, रानी की जहां इच्छा होगी, वहां रहेगी। इसी नोक-झोक के मध्य मो0 असलम ने मोहिनी को थप्पड़ मार दिया जिससे क्षुब्ध होकर मोहिनी वहां से चली गई। कुछ देर पश्चात कु0 मोहिनी ने अपने घर से लगभग 700 मीटर की दूरी पर नहर के किनारे स्वयं को आग लगा लिया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षक केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि अध्यात्मिक व्यक्तित्व का स्वामी: डा0 सिंह

Posted on 05 September 2011 by admin

5spn-2शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया डा0 राधाकृष्णन का का जन्म दिवस

5spn-1शिक्षक केवल व्यक्ति नहीं वह आध्यात्मिक व्यक्तित्व का स्वामी होता है। जो अपनी आत्मा के प्रकाश से शिष्य के अन्तःकरण को उसी प्रकार प्रकाशित करता है जैसे एक दीप से दूसरा दीप आलोकित किया जाता है।
उक्त वक्त्व्य एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के शिक्षा संकाय के डीन प्रो. एन. पी. सिंह ने व्यक्त किए। प्रो. सिंह आज एस.एस. कालेज में डाॅ. राधाकृष्णन शोध संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित व्याख्यान माला में मुख्य अतिथि के रूप में ‘‘डाॅ. राधाकृष्णन की शैक्षिक दृष्टि’’ विषय पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि डाॅ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व में धर्म और शिक्षा का अनूठा संयोग था। उनकी ये दोनो विशेषताएं उन्हें एक दार्शनिक के साथ शिक्षा शास्त्री के रूप में स्थापित करती हैं। भारतीय ज्ञान और दर्शन की विशेषताएं उनमें दिखाई देती हैं। भारतीय संस्कृति में धर्म जोकि परलोक से जुड़ा है और विज्ञान जोकि संसार के ज्ञान और समझ पर आधारित है वह दोनों दूसरों के कल्याण के लिए इस प्रकार समन्वित हो जाते हैं कि विज्ञान संयमित आचरण करता है और धर्म तार्किक। डाॅ. राधाकृष्णन शिक्षा की पूरी प्रक्रिया को भारतीय आधारों पर आधारित करना चाहते थे। वे चाहते थे कि भले ही शिक्षा का शरीर नवीन विज्ञान और भौतिकता पर आधारित हो परन्तु उसकी आत्मा हर हालत में भारतीय होनी चाहिए। राधाकृष्णन की दृष्टि में शिक्षा का सर्वाधिक मजबूत स्तम्भ आध्यात्म है। उन्होंने आत्मपरीक्षण को आवश्यक मानते हुए श्रद्धा, संयम और समप्रण को मनुष्य के विकास के लिये आवश्यक बताया।
मनुष्य के विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है उसे चरित्रवान होने के साथ रोल माॅडल भी होना चाहिए। उसमें उचित अनुचित, सत् असत् और धर्म अधर्म के बीच अन्तर करने की सामथ्र्य होनी चाहिए।
5spn-3कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि किसान पी.जी. कालेज, बहराइच के बी.एड. विभाग प्रमुख डाॅ. ओ.पी. सोनी ने कहा कि डाॅ. राधाकृष्णन के विचारों में जहां वैचारिक विविधता है वहीं उनका सांस्कृतिक बोध भारतीय संस्कृति और सभ्यता की आत्मा को शिक्षा के शरीर में स्थापित करता है। राधाकृष्णन के अनुसार जबतक भारतीय शिक्षा और शैक्षिक परिसरों में भारत की आत्मा प्रविष्ट नहीं होगी तब तक गहन ज्ञान के लक्ष्यों, चिन्तन के नवीन लक्ष्यों और मानव कल्याण की ओर उन्मुख शिक्षा का परिवेश निर्मित करना सम्भव नहीं होगा। अगर हम दुनिया के इतिहास को देखें तो पायेंगे कि सभ्यता का निर्माण उन महान ऋषियों और वैज्ञानिकों के हाथों से हुआ है जो स्वयं विचार करने की सामथ्र्य रखते हैं, देश और काल की गहराइयों में प्रवेश करते हैं, उनके रहस्यों का पता लगाते हैं और इस तरह से प्राप्त ज्ञान का उपयोग विश्वश्रेय या लोक कल्याण के लिए करते हैं। राधाकृष्णन की दृष्टि में विश्वविद्यालयों की आस्था मनुष्य की अज्ञेय आत्मा में होनी चाहिए। विश्वविद्यालयों को चाहिए कि वे विद्वानों और साहित्यकारों को बिना बाधा के अध्ययन-अनुशीलन की पूरी सुविधा दें। उन्हें चाहिए कि वे प्रत्येक विद्याध्ययन करने वाले अभ्यासी को अपने मानदण्ड के अनुसार अपने सत्यान्वेषण को वहाँ तक ले जाने का पूरा अवसर दें जहाँ तक उनकी बुद्धि, कल्पना और ईमानदारी उसे ले जा सकती है। कोई भी आजादी तब तक सच्ची न प्राप्त हो। किसी भी धार्मिक विश्वास या राजनीतिक सिद्धान्त को सत्य की खोज में बाधा नहीं देनी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला स्काउट मुख्यायुक्त एवं दैवीय सम्पद इण्टर कालेज के प्रबन्धक सन्तोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि डाॅ. राधाकृष्णन का भारतीय शिक्षा से लगाव जीवन पर्यन्त था। वे शिक्षा की स्वायत्ता कट्टर समर्थक थे। अपने भाषणों में शिक्षा संस्थाओं को मनुष्य के निर्माण और उपकरण मानते हुए कहते थे कि विद्यालयों को समाज के भविष्य को महान बनाने के लिए भारतीय की प्राचीन समृद्ध संस्कृति का उपयोग करना चाहिए। वे चाहते थे कि विश्वविद्यालय मानवातवाद, सहिष्णुता और सत्य की साहसिक खोज के अनवरत कार्य में लगें।
कार्यक्रम के शुभारम्भ पर अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव सुरेश सिंघल ने किया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। एस.एस.एम.वी. की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना तथा गुरूवन्दना की। स्वागत भाषण प्राचार्य डाॅ. अवनीश मिश्र ने दिया। व्याख्यान माला में विषय का प्रवर्तन एम.एड. की छात्रा कु. नेहा मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डाॅ. के.के. शुक्ल, प्रादेशिक स्काउट संगठन कमिश्नर श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव, डाॅ. रंजना प्रियदर्शिनी, डाॅ. रेनू शर्मा, डाॅ. सतेन्द्र पाठक, आर.डी. अग्रवाल, अनिल मालवीय, डाॅ. अनुराग अग्रवाल, डाॅ. एम.एस. शुक्ल, डाॅ. एम.के. वर्मा, डाॅ. प्रभात शुक्ल, शोध संस्थान की निदेशक डाॅ. मीना शर्मा, डाॅ. आदर्श पाण्डेय, डाॅ. रमेश चन्द्रा, डाॅ. हरिचरण यादव, अरविन्द शुक्ल, बलराम बाजपेई सहित मुमुक्षु शिक्षा संकुल की पांचों शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रशान्त अग्निहोत्री ने किया तथा आभार सुरेश सिंघल ने व्यक्त किया।
वहीं शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों ने शिक्षकों का सम्मान किया। इस दौरान समाज में शिक्षकों के योगदान पर चर्चा हुई।
रोटरी क्लब और इनरव्हील सिटी ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन एक स्थानीय होटल में किया। मुख्य अतिथि शहर विधायक सुरेश कुमार खन्ना का स्वागत रोटेरियन अमिताभ बेरी ने माल्यार्पण करके किया। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार मौजूद रहे। इस मौके टीचर्स सुरेश चंद्र गुप्ता, सुषमा गुलहरी, आशाकिरन यदुवंशी व परमेश्वरी देवी लाहोरी का सम्मान किया गया। माल्यार्पण के बाद इन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं पूजा वर्मा, पूनमरानी, पूजा भार्गव, अकील अहमद, सुषमा सक्सेना भी सम्मानित हुए। संयोजक रोटेरियन पंकज भार्गव, अध्यक्ष निर्मल कुमार, सचिव केपी सक्सेना, नवनीत पाठक, अमिताभ बेरी, रमेश, राजीव भारती आदि उपस्थित रहे।
उधर इनरव्हील क्लब द्वारा सदस्य रीमा खन्ना के आवास पर आयोजित समारोह में दो शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। क्लब सदस्यों ने अध्यापिका श्रीमती साइमन व मधुरिमा श्रीवास्तव को शॉल ओढ़ाकर व साड़ी भेंटकर उनका सम्मान किया। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने अध्यापिकाओं के व्यक्तित्व पर रौशनी डाली। कार्यक्रम में रागिनी कपूर, अलका अरोरा, रेनू अरोरा, आदर्श सक्सेना, मंजू गर्ग, मिथला अंचल सीमा वर्मा आदि उपस्थित थीं।
इसके अलावा जीआईसी में लायंस क्लब ‘श्रेष्ठ’ ने शिक्षिकाओं का सम्मान किया। प्रधानाचार्या वंदना यादव, उपप्रधानाचार्या कुसुमलता सारस्वत, दर्शन कपूर, पीडी लाहौरी को उनकी सेवाओं के लिए सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही पांच बच्चों को उनकी सालभर की फीस व ड्रेस प्रदान की गई। इस अवसर पर डा.अमित सिंह, डा.नमिता सिंह, मधु कपूर, राहुल वर्मा, अलका वर्मा, धर्मपाल रैना, प्रिया रैना, आशा सहगल आदि उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद की मैत्री शाखा द्वारा एसएस कालेज के शिक्षक कृष्ण कुमार वर्मा व सुदामा इंटर कालेज की प्रधानाचार्या शशि खरे को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीता तुली, वंदना गुप्ता, नेहा बहल, अपर्णा सक्सेना, ज्योति ग्रोवर, रुचि गुप्ता, अनिल बहल , अमृतलाल आदि उपस्थित थे। भारत विकास परिषद की महिला शाखा ने डा.सारिका अग्रवाल व सुरैया खान अध्यापिकाओं का सम्मान किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंुशी प्रेम चन्द्र की मूर्ति का अनावरण व पार्क का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न

Posted on 05 September 2011 by admin

सुप्रसिद्ध साहित्यकार  मुंशी प्रेम चन्द की यादगार में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अथक प्रयास से बढ़ैयावीर मंे उनकी मूर्ति का अनावरण किया तथा साथ ही साथ उनके नाम से ही पार्क का लोकार्पण किया गया। मुंशी प्रेम चन्द्र की मूर्ति का अनावरण भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधान सभा सदस्य विन्द्ययवासिनी कुमार एवं मुंशी प्रेम चन्द्र के पौत्र एवं लुम्बनी पत्रिका के संपादक विजय राय ने संयुक्त रूप से किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने उक्त मौके पर बताया कि नगर में अब तक 14 पार्को का जीर्णोद्धार हमारे कार्यकाल में होे चुका है। समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू रवि शंकर एडवोकेट ने मुंशी जी के द्वारा लिखे गये सहित्य पर चर्चा करते हुए कहा कि श्री मुंशी के साहित्य में गरीबों से लेकर अमीरों तक के भावों का समावेश जिस तरह से किया गया है वह अपने में अद्वितीय है। अभाकामा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द श्रीवास्तव ने मुंशी जी का जीवन परिचय से सबको अवगत कराया। पूर्व एमएलसी ने मुंशी प्रेम चन्द्र के जीवन के संघर्ष से शिक्षा लेने की बात कही। लुम्बनी पत्रिका के सम्पादक एवं मुंशी जी के पौत्र विजय साहू ने मुंशी जी की कुछ स्मृतियों के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय कायस्थ समाज के जिला महामंत्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भाजपा के डा0 एम पी सिंह, जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय,  बजरंग दल के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश पाण्डेय, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, विन्नू पाण्डेय, दिनेश चैरसिया, पूर्व चेयरमैन शिव कुमार अग्रहरि, पूर्व जिला महामंत्री राम भुवन मिश्र, केशव श्रीवास्तव,डी एन श्रीवास्तव, कादीपुर तहसील से श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, नगर पलिका के सहायक अभियन्ता आशीष त्रिवेदी, रेनू श्रीवास्तव, डा0 शलिल श्रीवास्तव, डा0 राजीव श्रीवास्तव, डा0 ए के अग्रवाल,  सभासद उषा श्रीवास्तव,सहित सैकड़ों की संख्या में अभाकामा  के सदस्य व पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद होकर कार्यक्रम में चार चाॅद लगाये। अन्त में कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का अभाकामा के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव व महामंत्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने अभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in