Archive | राज्य

दहेज की खातिर बहू को जहर दे कर मारा

Posted on 22 September 2011 by admin

मायके से विदा होकर ससुराल गई एक युवती ने चैखट पर पैर रखा ही था कि पति ने दहेज की खातिर उसे कथित रूप से जहर देकर मार डाला। उधर मृतका के ससुर का कहना है कि उसने स्वयं जाहर खाकर जान दी है।
जलालाबाद थाना क्षेत्र के परेना गांव निवासी लटूरी सिंह ने अपनी पुत्री 22 वर्षीया प्रीति की शादी ढाई वर्ष पूर्व ज्ञानेन्द्र सिंह निवासी सैजना थाना पसगवां जिला लखीमपुर खीरी के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह उसकी पुत्री पर दहेज में मायके से बाइक मंगाने का दबाव बनाने लगे। उसने असमर्थता जताई तो ससुराल वाले उसकी पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। उत्पीड़न के कारण ही वह पांच दिन पूर्व अपनी पुत्री की विदा कराकर अपने घर ले आया था, लेकिन ज्ञानेन्द्र सिंह सोमवार को ससुराल आया और मंगलवार को पत्नी की विदा कराकर घर ले गया।
आरोप है कि शाम को उसके पति ने दहेज की खातिर जबरन उसे जहर दे दिया। उसे देर रात जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के ससुर अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि उसकी पुत्र वधू ससुराल नहीं आना चाहती थी। इसीलिए उसने स्वयं जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हिंदुस्तानी संस्कृति सारी दुनिया में बेमिसाल- मन्नान

Posted on 20 September 2011 by admin

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अब्दुल मन्नान ने शनिवार को देर शाम को गोड़वा कस्बे के पंच पकिरया विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर बच्चों को बेहतर तालीम के साथ अपने देश की हिंदुस्तानी संस्कृति का ज्ञान बच्चों को अवश्य दे। जो सारी दुनिया में बेमिसाल है। हमारी संस्कृति दुनिया में सभी संस्कृतियों में श्रेष्ठ है मंत्री महोदय ने कहा कि किसी शिक्षा का व्यवसायी करण करने की सलाह दी। हमारी हिंदुस्तानी संस्कृति मंे मां बहन का सम्मान करने की पंरपरा को विश्व बिरादरी में आदर की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होनंे इस अवसर पर विज्ञान कक्ष की स्थापना में सहयोग करने को कहा। मंत्र संचालन कौशल किशोर ने किया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक बाबू सिंह ने विद्यालय का प्रतीक चिंह भेंट किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सरला द्विवेदी, पप्पू तिवारी, राहुल सिंह, कल्लू सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई के दो गांवों का अस्तित्व समाप्त हो रहा

Posted on 20 September 2011 by admin

बिलग्राम छिबरामऊ के दो गांव जो जनपद हरदोई के है बाढ़ की भीषण तबाही में कटान होने की वजह से चिरंजूपुरवा तथा शेखनपुरवा गांव का अस्तित्व लगभग समाप्त होने की कगार पहुंच गया है। यहां के वाशिंदों का 2/3 गांव पूरी तरह कटान की भंेट चढ़ गया। कटे हुए भाग के निवासी सामान सहित डेरा छोड़कर कूच रहे है या पास पड़ोस की रिश्तेदारी में इस उम्मीद के साथ रूके हुए कि शायद प्रशासन हमारी मद्द को आगे आए। शायद प्रशासन हमारी मद्द को आगे आए। शेष बचे हुए हिस्से के निवासी संक्रामक रोगों के शिकार बन रहे है यही स्थिति लगभग गन्नी पुरवा महानंदी पुरवा निहाल पुरवा और गुलाब पुरवा का भी करीब आधा हिस्सा कटान की भेंट चढ़ चुका हैं। सभी जगह के निवासियोें का रोरोकर यहीं कहना है कि पिछले साल मंे बाढ़ की चेंके अभी तक नहीं मिली है तो क्या भरोसा इस वर्ष हमंे शासन स्तर से मद्द मिलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्माण प्रभारियों और ग्राम प्रधानों पर कार्यवाही पर विभागीय अधिकारियों पर क्यों नहीं

Posted on 20 September 2011 by admin

परिषदीय विद्यालयों के निर्माण कार्य पर भारी गोलमाल पर जब खूब हाय तोबा मची तो जंाच कमेटी बनाकर लीपापोती करके विभागीय लोगों को बचाकर केवल निर्माण प्रभारी शिक्षक एवं ग्राम प्रधान पर रिकवरी की तलवार लटकाकर धनराशि जमा करने का भुगतान करने की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की जांच टीम ने 10 शिक्षकों पर 50 लाख की संस्तुति पहले की थी जिसकी रिकवरी होनी थी परंतु फिर फेरबदल करके दोबारा टीम बनाई गई और कहा गया कि पुराने मूल्यों पर रिकवरी आदेश दे दिया गयां। उनमें जो तथ्य सामने आए उनमें शिक्षक नेता योगेश त्यागी पर मात्र 3.49 लाख रूपए का भुगतान उन्हंे देना है उनकी पत्नी अहिरोरी की बीआरसी सुनीता त्यागी पर 2.71 लाख रूपए, धर्मेंद्र ंिसह 4.64 लाख रूपए मनोज कुमार पर 2 लाख रूपए गौरव सिंह पर 95 हजार अनुराग अस्थाना पर 55 हजार अनुराग सिंह पर 54 हजार, आशीष श्रीवास्तव 79 हजार, धर्मेंद्र कुमार पर 4 हजार कंचन ंिसह पर 5 हजार लगभग रिकवरी का आदेश किया गया। इनमें प्रधान अध्यापक ग्राम प्रधान ही दोषी पाए गए। तत्कालीन प्रधानों से वसूली का प्राविधान बनाया गया है। ग्राम प्रधानों द्वारा खातों के प्रकार के हिसाब से खर्चो की अनुमानित राशि वसूल की जाएगी। बेसिक शिक्षाधिकारी सियाराम निर्मल का कहना है परंतु बीएसए इस संबध में मौन कि उनके शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी जिन पर यह जिम्मेदारी है उन पर कार्यवाही होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण और न्यायिक साम्प्रदायिकता के खिलाफ आयोजित सम्मेलन

Posted on 20 September 2011 by admin

dscn1131बाटला हाउस फर्जी एनकाउंटर की तीसरी बरसी पर संजरपुर में आयोजित साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण और न्यायिक साम्प्रदायिकता के खिलाफ आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए तहलका के संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार अजीत शाही ने कहा कि बाटला जैसे फर्जी मुठभेड़ों के खिलाफ देश के सेकुलर समाज और मुसलमानों को सड़क पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार,पिछले 10 साल की तमाम आतंकी घटनाओं में पकड़े गये लोगों को न्याय दिलाने के लिए एक ज्यूडिशियल कमीशन का गठन किसी सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज के नेतृत्व में होना चाहिए करे। जो एक साल के भीतर अपनी रिपोर्ट दे।
2004 में गुजरात पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ में मार दी गई इशरत जहां की मां शमीमा कौसर ने कहा कि हमारी बेटी के साथ जो हुआ आप लोगो के साथ न हो,इसलिए यह लड़ाई हम लड़ रहे हैं। जिन लोगों ने हमारी बेटी को मारा है,उन्हें सजा दिलाने के लिए हम लोग लड़ रहे हैं,जिसमें हमें आपकी जरूरत है। इशरत के भाई अनवर इकबाल ने कहा कि सरकार की नाइंसाफी के खिलाफ हम सब एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। पौने चार साल बाद उत्तराखंड की जेल से रिहा हुए मानवाधिकार नेता और पत्रकार प्रशांत राही ने कहा कि सरकार सिर्फ मुसलमानों को ही नहीं,बल्कि आदिवासियों और दलितों जैसे तमाम वंचित तबकों के अपने हक और अधिकार के लिए खड़े होने से रोकने के लिए फर्जी एनकाउंटरों में निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि वंचित तबकों का मनोबल तोड़ने के लिए सरकारों ने पुलिस को खुली छूट दी है। बाटला हाउस प्रकरण इसी का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश संविधान के तहत चले इसके लिए जरूरी है कि एक तमाम वंचित तबके एकजुट होकर सड़कों पर उतरे।
वरिष्ठ माकपा नेता और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि आज जब मोदी अहमदाबाद में उपवास का ढोंग कर रहे हैं,ऐसे में इशरत जहां,जिसको मोदी की सरकार ने फर्जी मुठभेड़ में मार डाला,उनकी मां और भाई-बहन का संजरपुर में आना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इशरत के मां के न्याय की लड़ाई मोदी को सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। बस जरूरत है कि न्याय की लड़ाई निरंतर चलती रहे। पीयूसीएल के राष्ट्रीय सचिव चितरंजन सिंह ने कहा कि न्यायपालिक में बढ़ती साम्प्रदायिकता देश की न्याय व्यवस्था के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि पीयूसीएल आतंकी घटनाओं की जांच के लिए ज्यूडिशियल कमीशन की मांग के ले देशव्यापी अभियान चलायेगा। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली से आये मानवाधिकार नेता महताब आलम ने कहा कि संजरपुर के इस आयोजन के साथ ही पूरे देश में  ‘इंडिया अगेस्ट टेरिरिज्म’ का अभियान चलाया जायेगा। जिसमें ज्यूडिशियल आयोग की मांग प्रमुख होगी। जिसकी जिम्मेदारी हर तरह की आतंकवादी घटनाओं चाहे उसमें हिंदू बंद हों या मुसलमान बंद हों,सबपर अपनी रिपोर्ट देनी होगी।
dscn1137लखनऊ से आये अधिवक्ता मो.शुऐब ने कहा कि जिस तरह आतंकवाद के सवाल पर न्यायालय बिना किसी ठोस सबूतों के लंबे समय तक मुदकमों को लटकाया है,उसमें आम आदमी का मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। आजमगढ़ के ही तारिक कासिमी और खालिद मुजाहिद की गिरफ्तारी पर गठित आर डी निमेष जांच आयोग की रिपोर्ट को लटकाये रखा है और कोर्ट में लंबे समय से कोई गवाही नहीं करवायी जा रही है। जिससे वे जेलों में घुटने के लिए मजबूर हैं,जहां उन्हें खराब खाना व पानी दिया जा रहा है,जिससे वे धीरे-धीरे मौत के मुंह में जा रहे हैं।
एस आर दारापुरी   ने कहा कि पुलिस की साम्प्रदायिकता की वजह से ही न जाने कितने निर्दाेष मुसलमान जलों में बंद हैं। आज जरूरत है कि पुलिस की साम्प्रदायिकता के खिलाफ आवाज उठे।
बनारस से आये सुनील सहस्र बुद्धे ने कहा कि आतंकवाद की राजनीति व्यवस्था की देन है। इसलिए आतंकी घटनाओं पर सवाल उठाने के साथ पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाना जरूरी है। अयोध्या से आये महंत युगल किशोरशरण शास्त्री ने कहा कि हिंदू धर्म के नाम पर जो लोग राजनीति करते हैं,उनका खूफिया एजेंसियों और पुलिस के साथ वैचारिक एकता है। जिसको बेनकाब करना है,आतंकवाद की राजनीति के खिलाफ होने वाले किसी भी आंदोलन का जरूरी हिस्सा होना चाहिए। लखनऊ से आये ‘अलग दुनिया’ के के.के.वत्स ने कहा कि आजमगढ़ को मीडिया ने आतंकवाद की नर्सरी बताकर यहां के लोगों के विकास के सभी रास्तों को बंद कर दिया है। इसलिए मीडिया की साम्प्रदायिकता के खिलाफ भी आवाज उठाने की जररूत है। चित्रा सहस्र बुद्दे ने कहा कि बाटला हाउस में जो लड़के मारे गये हैं,वे शहीद हैं। और जो लोग बंद हैं,उन्हें राजनीतिक बंदी कहा जाना चाहिए,क्योंकि वे इस आतंक की राजनीति का शिकार हुए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिमंदिर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम संचालन पीयूसीएल के प्रदेश मंत्री मसीरूद्दीन संजरी ने किया। सम्मेलन के शुरूआत में तमाम आतंकी घटनाओं की याद में मारे गये लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। अंत में सात सूत्र प्रस्ताव पेश किया गया-
1.    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा बाटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी मानने के बाद दोषी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।
2.    आतंकवाद के नाम पर कई वर्षाे तक जेल मे रहने के बाद बेकसूर साबित होने वालों को मुआवजा दिया जाय।
3.    इंडियन मुजाहिद्दीन पर श्वेत पत्र जारी किया जाय।
4.    पिछले दस सालों में हुई आतंकी घटनाओं और आतंकवाद के नाम पर हुई मुठभेड़ों की उच्चतम न्यायालय के कार्यरत न्यायाधीश से जांच कराई जाय।
5.    आतंकवाद के आरोप में बंद युवकों की जेलों में सुनवाई न करके फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाय।
6.    मानवाधिकार कार्यकर्ता व पीयूसीएल की नेता सीमा आजाद और उनके पति विश्व विजय को तत्काल रिहा किया जाय।
7.    आजमगढ़ के लोगों का पासपोर्ट बनने में उत्पन्न की जा रही बाधाओं को तत्काल रोका जाय।
नोटः पीपुल्स इन्क्वायरी कमीशन गठित करने की घोषणा की जाती है। जिसके पूरे ढ़ांचे और कार्यक्षेत्र की विस्तृत घोषणा 2 अक्टूबर को की जायेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सालिम दाउदी,तारिक शफीक,जितेंद हरि पाण्डेय,फहीम अहमद,ओअज्जम शहबाज, अबु बकर फराही, मो. अकरम, आफताब अब्दुल्ला, असलम खान,कलीम अहमद,ऋषि कुमार सिंह,शाहनवाज आलम,राजीव यादव,रवि शेखर,एकता सिंह,लक्ष्मण प्रसाद,अंशुमाला सिंह,बलवंत यादव,बलवीर यादव,रवि राव, अवनीश राय इत्यादि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा का विजय संकल्प सम्मेलन सम्पन्न

Posted on 20 September 2011 by admin

photo-n4आगामी चुनाव के परिदृष्य के परिपेक्ष्य में भाजपा की विजय संकल्प सम्मेलन नगर के स्थानीय तिकोनिया पार्क में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अथिति भाजपा के प्रदेश मंत्री पंकज सिंह रहे। आगामी विधान सभा चुनाव के परिपेक्ष्य में भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर उ0 प्र0 में भाजपा को विजय श्री दिलवा कर फिर सत्ता को सुख भोगना चाहती है। सुलतानपुर 188 विधान सभा में मण्डल स्तर पर मण्डल अध्यक्ष व बूथस्तर के  कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में शत प्रतिशत भागेदारी का पाठ अपने कार्यकर्ताओं का पढ़ाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कार्यसमिति के सदस्य डा0 एम0पी0 सिंह ने किया। लगभग 10 बजे से विधान सभावार मण्डल अध्यक्ष व बूथ स्तर के कार्यकर्ता तिकोनिया पार्क में मुख्य अतिथि का इन्तजार करते रहे। मुख्य अतिथि का आगमन लगभग तीन बजे हुआ।
विभाग प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को मतदाता के बीच में जा कर उनको भाजपा की नीतियों को तथा कमल के फूल को पहचानवाने का कार्य करने के लिए  भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की नीतियों को बताया।  कार्यक्रम की शुरूवात  भारत माता एवं पंडित दीन दयाल तथा  डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण करने के बाद हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पंकज सिंह को भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से लाद दिया। बिन्नू पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करजे हुए कहा कि आगामी विधान सभा भाजपा का है। हमें गाॅवों में जाकर लोगों को यह बताना होगा कि मतदाता जातिवाद को छोड़ कर वोट करें। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए भाजपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता इस बार का चुनाव लडेंगे। अब तक जो भी चुनाव हुए उसमें चुनाव प्रत्याशियों ने लड़े थे। परन्तु इस बार का चुनाव हमारे कार्यकर्ता लडेंगे। तहसील स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए इच्क्षा बल की आवश्यकता होती ह  तहसील स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कम से कम 5 हजार कार्यकर्ता जाॅय और भ्रष्टाचार को रोकें। भ्रष्टाचार पर लड़ाई लड़ने से लोगों में यह संदेश जायेगा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हे जो किसानों से लेकर आम जनता की पार्टी है। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने वालों में पूर्व विधायक व उच्च राज्य शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक सूर्य भान सिंह, संजय तिवारी, महिला उपाध्यक्ष भावना सिंह, पूर्व महा मंत्री राम भुवन  मिश्रा, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा0 एम0 पी0 सिंह ने  किया। सम्मेलन में अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राम पूजन पटेल पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव कुमार अग्रहरि, चाॅदा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी हनुमान सिंह,  पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह बबबन सिंह आदि मौजूद रहे। अन्त में मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि आगामी चुनाव हमारा है। यदि हमारे कार्यकर्ता केन्द्रीय नेतृत्व के बताये निर्देशों के अनुसार  कार्य करेंगे तो वह दिन दूर नहीं कि प्रदेश में आप का शासन होगा। अन्त में मुख्य अतिथि  भाजपा के पदाधिकारियों तथा पाॅचों मण्डल के अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का स्वागत, सम्मेलन का संचालन कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष  ने आभार के साथ किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश वकास में दिलचस्पी नहीं दिखायी: जितिन

Posted on 20 September 2011 by admin

spn-041केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने अपने कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस जनों एवं जनता से मुलाकाते कर उनकी समस्याओं को सुना। कांग्रेस जनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपने-अपने क्षेत्रों में लगकर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जितायें। ताकि प्रदेश का अवरूद्ध विकास प्रारम्भ हो सके। श्री प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने से कार्यकर्ताओं, नेताओं सभी का मान सम्मान बढ़ेगा इसलिए इस चुनाव में सभी कांग्रेस जन अपने मान सम्मान को बढ़ाने के लिए अभी से दिन-रात लगकर जनता के बीच जाकर कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बनाये जिससे कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में पुर्नवापसी हो सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 के बाद भाजपा, सपा, बसपा जो भी दल सत्ता में आये वह प्रदेश में अपनी राजनीति करने में ही लगे रहे। प्रदेश में विकास के लिए दिलचस्पी नहीं दिखायी। उन्होंने कहा कि गांव, शहर की गलियों में कांगे्रस के लोगों ने जाना कम कर दिया। उसी की परणिति हुई कि कांगे्रस प्रदेश में जनता से दूर होती चली गयी। आज जब हम गली-गली जाकर जनता से सम्बाद स्थापित कर रहे हैं तो जनता फिर कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देखने लगी है। ऐसे में हमंे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने पर हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। अभाकं कमेटी के सदस्य शाहिद अनवर कुरैशी इस दौरान पूर्व विधायक चेतराम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष सुहेल वेग, कृष्ण विनोद मिश्रा, मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, रजनीश गुप्ता, कौशल मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, राजीव सिंह, मुजीव उर रहमान खां, शिवनन्द कुमार सिंह, विपिन त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, सालिम खां, रोहित सिंह, प्रशान्त कठेरिया, मुनीश परिहार आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

माननीया मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को आगरा की घटना की तह में जाकर पूरी गहनता से छानबीन करने और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये

Posted on 19 September 2011 by admin

माननीया मुख्यमंत्री जी ने घायलों को एक-एक लाख रू0  की आर्थिक मदद देने की घोषणा की
माननीया मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, पुलिस महानिदेशक तथा विशेष पुलिस महानिदेशक मौके पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी नेे अधिकारियों को आगरा की घटना की तह में जाकर पूरी गहनता से छानबीन करने तथा इस घटना के लिए दोषी लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्हांेने पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था से जुडे़ सभी अधिकारियों को भी सतर्क रहने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने घटना में घायल हुए चार लोगों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि माननीया मुख्यमंत्री जी को कल आगरा के घटना की जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने मामले को अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक आहूत की। इस बैठक में उन्होंने स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त की और घटना के संबंध मंे अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इस प्रकार की घटना के तुरन्त बाद मंत्रियों एवं मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पुलिस व जांच एजेन्सियों को विवेचना में दिक्कत होती है और घायलों का उपचार एवं उनकी देखभाल का कार्य भी प्रभावित होता है। इस परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ अधिकारी मुख्यालय से ही इस घटना की जांच-पड़ताल में मौके पर कार्य कर रही एजेन्सियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें सभी आवश्यक तकनीकि सुविधाएं एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि जांच एजेन्सियां एवं पुलिस के अधिकारियों को छानबीन करने तथा ़सुबूत आदि एकत्रित करने में कोई असुविधा न हो और घायलों के उपचार एवं उनकी देखभाल का कार्य भी प्रभावित न हो। माननीया मुख्यमंत्री जी ने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिये कि घटना में जो लोग घायल हुए हैं, उनके निःशुल्क इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाये।
प्रवक्ता ने बताया कि माननीया मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, पुलिस महानिदेशक श्री आर0के0 तिवारी तथा विशेष पुलिस महानिदेशक श्री बृजलाल आज दिनांक 18 सितम्बर, 2011 को मौके पर पहंुच कर स्थित की समीक्षा कर रहें हैं और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि माननीया मुख्यमंत्री जी ने कल आगरा में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे इस घटना के तह में जाकर पूरी गहनता से छानबीन करें। माननीया मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि ऐसे तत्व पुनः इस तरह की घटना को अंजाम देने  का दुःसाहस न कर सकें। उन्हांेने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था से जुडे़ सभी अधिकारियों को भी सतर्क रहने के भी निर्देश दिये हैं, ताकि आगरा जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संजरपुर में होगा राष्ट्रीय मानवाधिकार जनसम्मेलन

Posted on 19 September 2011 by admin

photo-sanjarpurसंजरपुर, आजमगढ़ -  सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और न्यायिक सांप्रदायिकता की राजनीति के खिलाफ आयोजित राष्ट्रीय मानवाधिकार जनसम्मेलन में शिरकत कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अजीत साही और मानवाधिकार नेता महताब आलम ने संजरपुर ग्रामवासियों से मुलाकात की।
तहलका के वरिष्ठ पत्रकार और मुंबई के टीवी नाइन चैनल के हेड रह चुके अजीत साही ने कहा कि आतंकवाद के नाम पर आजमगढ़ के आम नागरिकों को जिस तरह से आतंकित किया गया है वो मानवाधिकार हनन का गंभीर मसला है। यह बात ऐसे दौर में और मौंजू हो जाती है कि जब यूपीए सरकार अमेरिका की तर्ज पर आतंकवाद से लड़ने के नाम पर पूरे मुस्लिम समाज को निशाना बना रही है। इसलिए सरकार इंडियन मुजाहिदीन जैसे कथित आतंकी संगठनों पर श्वेत पत्र जारी करने से भाग ही नहीं रही है बल्कि किसी भी आतंकी घटना की निष्पक्ष जांच कराने से भी कतरा रही है। उन्होंने कहा कि इंडियन मुजाहिदीन नाम का कोई संगठन है भी की नहीं यह जांच का विषय है। जिसकी आड़ में सरकार मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाने का खेल खेल रही है। ऐसे में अगर आतंकवाद से लड़ना है तो पिछले दस सालों में हुई आतंकी वारदातों पर एक जांच कमीशन का सरकार गठन करे। नही ंतो आतंकवाद के नाम पर हो रही इस राजनीति में आम आदमी ही शिकार बनेगा।
कार्यक्रम के संयोजक मसीहुद्दीन संजरी और तारिक शफीक ने बताया कि सम्मेलन को लेकर पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है कि सरकार इंडियन मुजाहिदीन पर श्वेत पत्र जारी करे, हकीम तारीक और खालिद की गिरफतारी पर गठित आरडी निमेष जांच आयोग की रिपोर्ट का क्या हुआ सरकार जवाब दे, पिछले दस सालों में हुई आतंकी वारदातों की जांच के लिए जांच आयोग का गठन करे, राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर बनाए गए काले कानूनों को रद्द करे समेत अनेक मागों को लेकर यह सम्मेलन हो रहा है।
सम्मेलन के प्रमुख वक्ता सुभाषिनी अली पूर्व सासंद और लेखिका, नर्मदा बचाओ आंदोलन से जुड़ी अरुन्धती ध्रुव, वरिष्ठ अधिवक्ता और मानवाधिकार नेता मो0 शुएब, अजीत साही, अयोध्या के महंत युगल किशोर शरण शाष्त्री, जल्द ही उत्तराखंड के जेल से रिहा हुए वरिष्ठ पत्रकार और मानवाधिकार नेता प्रशांत राही, महताब आलम, चितरंजन सिंह, एसआर दारापुरी, फौजिया इस्लाम, वंदना मिश्रा, सुनील सहस्त्रबुद्धे होंगे।
कार्यक्रम के प्रचार अभियान को संचालित कर रहे सालिम दाउदी, रवि शेखर और शाहनवाज आलम ने बताया कि फूलपुर, सरायमीर, फरिहा, दाउदपुर, इसरौली, छाउ मोड़ समेत दर्जनों गावों और कस्बों में सम्मेलन की कामयाबी के लिए प्रचार अभियान चलाया गया है।
सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देशभर से मानवाधिकार नेता और कार्यकर्ता संजरपुर पहुंचने लगे हैं। जिसमें प्रमुख रुप से महाराष्ट्र से लक्ष्मण प्रसाद, ऋषि कुमार सिंह, रवि राव, अंशुमाला सिंह, एकता सिंह समेत दर्जनों लोग पहुंच चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ

Posted on 19 September 2011 by admin

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में आने वाली न्यायिक बाधाओं को दूर करने के लिए  साधू-संत व सद्ग्रहस्थ रामभक्त 30 सितम्बर को पूरे देष भर में एक साथ हनुमत षक्ति का आवाहन करते हुए सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ करंेगे। हनुमान चालिसा का पाठ अपने-अपने मठ-मंदिरों तथा ग्राम और मुहल्लों के किसी एक सार्वजनिक स्थल पर होगा।
श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष व श्रीमणिरामदास छावनी के महन्थ नृत्यगोपाल दास जी महाराज ने आज सम्पूर्ण भारत के समस्त संत-धर्माचार्यो तथा सद्ग्रहस्थों से अपील की है कि विगत वर्श 2010 के सितम्बर माह में उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ ने अयोध्या में विराजमान भगवान रामलला की जन्म भूमि को स्वीकार करते हुए फैसला सुनाया था। इसका एक वर्श पूर्ण हो रहा है। फैसले से पूर्व पूरे देष भर में हनुमत षक्ति जागरण अनुश्ठान समिति के माध्यम से हनुमान जी का आवाहन किया गया था जिसका परिणाम समाज के सामने रहा। उन्होंने कहा प्रत्येक अच्छे कार्य के मार्ग में बाधायें अवष्य आ जाती है। लेकिन हिन्दू समाज को विचलित होने आवष्यकता नहीं है क्योंकि उसका मार्गदर्षन और उसके कश्टों का निवारण साक्षात् हनुमान जी स्वयं कर रहे है।
उन्होंने कहा 30 सितम्बर के दिन प्रातः 10 बजे लोग सामूहिक रूप से एक दिवसीय हनुमान चालीसा का 11 पारायण अवष्य करें। जिससे प्राप्त होने वाली आध्यत्मिक ऊर्जा से सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित श्रीराम जन्मभूमि के इस मुकदमें का षीघ्र निपटारा हो।
उन्होंने कहा अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण अवष्य होगा। देष की सामूहिक दृढ इच्छा षक्ति के आगे राजनीतिक षक्तियों को भी झुकना पडेगा। उन्होनंे कहा यह विशय राश्ट्र के उत्थान और धार्मिक जीवन मूल्यों की रक्षा का है। श्रीराम साक्षात् धर्म, संस्कृति एवं आदर्ष के प्रतीक हैं। प्रभु श्रीराम के अनन्य सेवक पवन पुत्र श्रीहनुमान जी का पूर्ण सहयोग इस कार्य को अवष्य प्राप्त होगा।
श्री दास ने विष्व हिन्दू परिशद के षीर्श पदाधिकारियों, देष के प्रमुख संत-धर्माचार्यो से इस संबंध में दूरभाश पर वार्ता कर उन्हें अपने स्तर से इस कार्यक्रम को मूर्तरूप प्रदान करने के लिए मंत्रणा कर 30 सितम्बर को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की घोशणा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in