प्रदेश वकास में दिलचस्पी नहीं दिखायी: जितिन

Posted on 20 September 2011 by admin

spn-041केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने अपने कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस जनों एवं जनता से मुलाकाते कर उनकी समस्याओं को सुना। कांग्रेस जनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपने-अपने क्षेत्रों में लगकर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जितायें। ताकि प्रदेश का अवरूद्ध विकास प्रारम्भ हो सके। श्री प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने से कार्यकर्ताओं, नेताओं सभी का मान सम्मान बढ़ेगा इसलिए इस चुनाव में सभी कांग्रेस जन अपने मान सम्मान को बढ़ाने के लिए अभी से दिन-रात लगकर जनता के बीच जाकर कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बनाये जिससे कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में पुर्नवापसी हो सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 के बाद भाजपा, सपा, बसपा जो भी दल सत्ता में आये वह प्रदेश में अपनी राजनीति करने में ही लगे रहे। प्रदेश में विकास के लिए दिलचस्पी नहीं दिखायी। उन्होंने कहा कि गांव, शहर की गलियों में कांगे्रस के लोगों ने जाना कम कर दिया। उसी की परणिति हुई कि कांगे्रस प्रदेश में जनता से दूर होती चली गयी। आज जब हम गली-गली जाकर जनता से सम्बाद स्थापित कर रहे हैं तो जनता फिर कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देखने लगी है। ऐसे में हमंे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने पर हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। अभाकं कमेटी के सदस्य शाहिद अनवर कुरैशी इस दौरान पूर्व विधायक चेतराम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष सुहेल वेग, कृष्ण विनोद मिश्रा, मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, रजनीश गुप्ता, कौशल मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, राजीव सिंह, मुजीव उर रहमान खां, शिवनन्द कुमार सिंह, विपिन त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, सालिम खां, रोहित सिंह, प्रशान्त कठेरिया, मुनीश परिहार आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in