Archive | राज्य

इंजीनियर का शव पद्मावत एक्सप्रेस मंे मिला

Posted on 21 November 2011 by admin

पद्मावत एक्सपे्रेस के स्लीपर कोच नंबर दो से एक शव बरामद हुआ। प्राप्त कागजातों के आधार पर पता चला की यह शव इंजीनियर इंडियन टेलीकाॅम इंस्ट्ीट्यूट जो रायबरेली से स्लीपर कोच में दो में सवार हुए थे। शक्तिनगर निवासी राजेश कुमार सिंह (50) अधेड़ व्यक्ति का था जो संभवतः हृदय गति रूक जाने की वजह से उनकी मृत्यु को कारण बना। तब जीआरपी हरदोई ने मोबाइल नंबरों पर परिजनों को सूचित किया और रविवार को राजेश कुमार के साले संतोष और उनके परिजन हरदोई आए तो बताया कि इंजीनियर राजेश कुमार रामपुर जनपद में तैनात रहे और वही जाने हेतु घर से चले थे। शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट व अन्य निशान नहीं पाए गए। इसलिए पुलिस और परिजन हृदय गति रूकने पर मौत होनेे का कारण बता रहे है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर रविवार की शाम को उन्हें परिजनों को सौंप दिया। इन सबसे पूर्व हरदोई जीआरपी को सूचना ट्रेन के गार्ड से प्राप्त हुई थी जो 11.40 बजे हरदोई आने पर शव को जीआरपी ने स्टेशन पर उतारा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दो कत्ल एक रात, थर्राया जनपद

Posted on 21 November 2011 by admin

कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम गाजू निवासी मुकेश दिल्ली मंे काम करता था। कुछ समय पूर्व ही वह गांव आया था तब संतोष ने उसका मोबाइल छीन लिया था। उस समय पर दिल्ली वापस चला गया। दीवाली पर वह पुनः घर वापस आया और यही पर रह रहा था। मुकेश के पिता रामभजन ने बताया कि मुकेश खेत पर सिंचाई कर रहा संतोष के उधर से निकलने पर उसने अपना मोबाइल मांगा। संतोष मांगने पर मारने दौड़ा तो उसने भागकर अपनी जान बचाई। मुकेश ने शाम को थाना कछौना पर उसकी शिकायत दर्ज करवाई और घर लौट आया। रामभजन पिता मुकेश के अनुसार दूसरे दिन शाम को 6.30 बजे वह पुत्र मुकेश के साथ आग ताप रहे थे तभी संतोष उसका भाई रामसेवक बराती बगैरह लाठी डण्डों से लैंस होकर आए और मुकेश पर ताबड़तोड़ हमला करके मरणासन्न कर दिया। जब तक कुछ समझे और दौड़े वह मौके की नजाकत को देखते हुए फरार हो गए। मुकेश को कछौना पीएचसी पर ले जागा गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शव का पोस्टमार्टम हेतु भेजा और बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अगर वक्त पर इलाकाई पुलिस चेत जाती तो यह मुकेश की जान बच सकती थी। दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी चंद्रप्रकाश (32) खेती बाड़ी का काम करता था। पत्नी की मृत्यु होेने के बाद सिघाड़ा बेचने हरदोई शहर को आता जाता था। अपने चार बच्चों की परवरिश भी कर रहा था। घटना के दिन हरदोई सिघाड़ा बेचने आया लेकिन वापस नहीं लौटा। बच्चोें ने सब जगह पता किया पर कोई सुराग हाथ न लग सका। वहीें दूसरे दिन सुबह जब उसका भाई तालाब से सिघाड़ा निकाल रहा था। तो भाई का शव तालाब में मिला। चंदप्रकश की दोनों आंखे चाकू से फोड़ी गई थी। सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई और बताया गया कि रास्तें मंे उसका किसी से झगड़ा होना बता रहे थें। घटना के कारणों का अभी तब पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में कोतवाल उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मार्ग मंे झगड़े की बात उनके समझ में नहीं आ रही है तफ्तीश मेें खुलासा कर दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गायब लड़कियों का कोई सुराग नहीं मां बाप परेशान

Posted on 21 November 2011 by admin

संडीला कोतवाली क्षेत्र मंे सुनियोजित षडयंत्र के तहत गायब की गई लड़कियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है जिसके चलते उनके परिजन व पुलिस दोनों ही खासे परेशान नजर आ रहे है वहीं पुलिस की सर्तकता के सभी दावंे खोखले साबित हो रहे है। बतात चले कि क्षेत्र के मोहल्ला बरौनी निवासी एमए की 18 वर्षीय छात्रा फिरदौस को पड़ोसी अवनीश अस्थाना दिल्ली मंे नौकरी का झांसा देकर ले गया। ठीक इसी प्रकार 14 अक्तूबर को फिरदौस के साथ चार लड़किया दिल्ली मंे नौकरी के लालच में चली गई। स्थानीय थाना पुलिस ने सभी लड़कियों के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। बताया जाता है कि फिरदौस अपने साथ बैंक की पासबुक और एलआईसी के कागजात लेकर घर से चली गई थी। पर अभी तक न तो फिरदौस का पता लगा है न ही अवनीश का। वहीं पुलिस मामलें को लेकर अवनीश के रिश्तेदारों से भी पंूंछतांछ कर चुकी है पर अभी तक कोई सटीक सुराग नहीं लगा है। इसी प्रकार थाना औरास जनपद उन्नाव के गंाव जर्रई खेड़ा निवासी रामकुमार अपनी 20 वर्षीय पुत्री (काल्पनिक नाम) विमला को साइकिल पर बैठाकर 9 नवंबर को कासिमपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर जा रहा था तभी रास्तें में गोसवां सुंदरपुर के पास संतोष के साथ दो लोग मोटरसाइकिल से आए और तमंचे के बल पर लड़की को जबरन साइकिल से उतार कर बाइक से लेकर फरार हो गए। पिता ने पुलिस को सूचना दी। जिर्स कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दबिश दी पर पुलिस के मौके से पहुचनें से पहले आरोपी गंोसवां सुंदर पुर से भी निकल गए। घटना के संबंध में प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान में प्रदेश में आगरा को द्वितीय स्थान मिला

Posted on 21 November 2011 by admin

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में स्वच्छता उत्सव के आयोजन के अन्तर्गत जनपद स्तर पर संचालित गतिविधियों का शासन स्तर पर मूल्याकंन करने पर उत्तर प्रदेश के दस जनपद जिन्होंने सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान अन्तर्गत सफलता पूर्वक कार्य किये है इनमें उत्कृष्ट कार्य हेतु आगरा जनपद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पंचायतीराज मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी आगरा टी.सी. पाण्डेय को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया है
जिलाधिकारी अजय चैहान में अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी प्रधानों, जनप्रतिनिधियों आदि के प्रति अभार प्रकट करते हुए अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है और कहा कि स्वच्छता अभियान की भावना को निरन्तर बनाये रखें।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2011 तक सम्पूर्ण उ0 प्र0 में स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया गया था। जिला स्वच्छता समिति जनपद आगरा के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों/ अपर प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में स्वच्छता सम्बन्धी  जागरूकता हेतु रैलियों का आयोजन किया गया। विकास खण्ड स्तर पर समस्त प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों की एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन कर ग्राम की स्वच्छता क्यों आवश्यक है के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा बताया गया तथा ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा भी ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम की स्वच्छता सम्बन्धी गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिनमें ग्राम वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया सभी गतिविधयों का शासन स्तर पर मूल्यांकन किया गया जिसमें आगरा जनपद को द्वितीय स्थान मिला है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टेंपों बन रहे लेवर रूम, दो प्रसूताओं ने जन्में बच्चें

Posted on 20 November 2011 by admin

जिस प्रकार से जननी सुरक्षा पर सरकार जोर देकर अरबों रूपए खर्च कर रही है। ठीक उसी प्रकार क्या उसी तल्लीनता के साथ उनके कर्मचारी भी काम कर रहे है। गांव गांव में स्वास्थ्य परिचारिका रखी गई है। जो अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए जोरदार संघर्ष करती है। ठीक उसी प्रकार वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन की जिम्मेदारी स्वयं क्यों नहीं उठाती। कल जिलाअस्पताल गेट पर दो प्रसव टेंपों के अंदर करवाए जा रहे थे तब लोगांे की जुवान पर एक ही शब्द रहा टेंपों बन गए है अस्पताल का लेवररूम, घटना के संबंध में जानकारी मिली की एक टेंपों सुरसा थाने में गोरही मजरा खजुराहरा निवासी विनोद कुमार पत्नी निर्मला को प्रसव पीड़ा होेने पर टेंपो से जिला अस्पताल लाए, जिला अस्पताल का गेट बंद था आशा बहूं डाक्टर के पास अंदर गई थी तभी टेंपों के अंदर प्रसव हो गया। दूसरा टेंपों भी सुरसा थाने के पोथे पुरवा से आशाराम पत्नी केतकी को लेकर आया। तब भी गेट बंद था गेट खोलने में देरी होने पर टेंपों में ही प्रसव हो गया। दोनों में आशा बहंू का प्रसूता को देर से लाना ही समझ मंे आ रहा हैं हकीकत पर जानकारी घोर लापरवाही की वजह ही ग्रामीण क्षेत्र से आए यह परेशानी उठाते है। जबकि सीएमओ सबकुछ ठीक ठाक बताकर पल्ला झाड़ रहे है। स्वास्थ्य निदेशालय भी जांच की बात करके लीपापोती करने मंे लगा हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी भंग

Posted on 19 November 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा जनपद इटावा की जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव सहित तथा सभी जिला प्रकोष्ठ तथा विधान सभा कमेटियां अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चन्द्रपाल सिंह कश्यप को आज पार्टी मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई

Posted on 19 November 2011 by admin

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने मऊ  से विजय प्रताप सिंह तथा दातागंज बदायूं के चन्द्रपाल सिंह कश्यप को आज पार्टी मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पिछली विधानसभा में बसपा प्रत्याशी के रूप में 63 हजार से अधिक मत पाने वाले विजय प्रताप सिंह ने आज भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों में आस्था जताते हुए पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विजय प्रताप सिंह 1996 में मऊ विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं प्रारम्भ से ही भाजपा के सदस्य रहे हैं तथा जिले के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले आंवला से पूर्व सांसद श्री जयपाल सिंह कश्यप के पुत्र कांगे्रस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव चन्द्रपाल सिहं कश्यप ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री चन्द्रपाल सिंह, कश्यप समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तथा आॅंवला संसदीय क्षेत्र से 1996 में बसपा के टिकट पर एवं 1999 में कांगे्रस के टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ चुके हैं। 1996 में इन्हें एक लाख सैतीस हजार तथा 1999 में 80 हजार मत प्राप्त हुए थे। श्री कश्यप बंदायू जनपद के दातागंज के निवासी हैं।     इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, लल्लन तिवारी, संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ आदित्य नारायण मिश्र, खेल कूद प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सक्सेना उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद के समस्त जल स्रोतो का सर्वेक्षण कर डाटाबेस बनेगा

Posted on 19 November 2011 by admin

राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2011-12 में जनपद में समस्त जलस्रोतों तथा ग्राम सभा/ सामुदायिक तालाबों, निजी क्षेत्र के तालाबों एवं मत्स्य, सिंचाई,वन आदि विभिन्न विभागों के स्वामित्व के तालाबों/पोखरों/ झीलों/जलाशयों शासकीय एवं गैर शासकीय मिनी मत्स्य हैचरी, मछुआ आबादी ए0पी0एल0 पूर्व निर्मित मछुआ आवास का मत्स्य विभाग द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण कराकर डाटाबेल तैयार किया जाना है।
सर्वेक्षण कार्य एवं आंकडों के संकलानार्थ सर्वेक्षण कार्य हेतु प्रत्येक विकास खण्ड के लिए एक सर्वेक्षणकर्ता तीन माह अथवा 89 कार्य दिवसों से अनाधिक समय के लिए सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडकर) के माध्यम से दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर रखे जायेगें, जो निर्धारित प्रपत्रों पर सर्वेक्षण कार्य सम्पादित करेगें। सर्वेक्षणकर्ताओं के चयन की न्यूनतम अहर्ता इन्टरमीडिएट आवश्यक होगी परन्तु उच्च आहर्ता वाले अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जायेगी।
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य 392 पश्चिमपुरी सिकन्दरा आगरा से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिलाओं के लिए विशेष विधिक साक्षरता सभाएं

Posted on 19 November 2011 by admin

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘‘नेशनल प्लान आॅफ ऐक्शन 2011 योजना के अन्तर्गत माह नवंबर में महिलाओं के लिए विशेष विधिक साक्षरता सभाएं आयोजित की गई है। जिला जज/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जकी उल्ला खान ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आयोजन का लाभ उठाने के लिए अपील की है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी ने तहसीलवार आयोजन की जानकारी देते हुए बताया है कि 26 नवम्बर 2011 को दोपहर 1 बजे से तहसील खेरागढ में जगनेर ब्लाक के ग्राम उदैना में, दोपहर 2 बजे तहसील किरावली में ग्राम जैंगारा में, प्रातः 10 बजे तहसील सदर के ब्लाक बरौली अहीर के ग्राम कुॅआ खेडा में तथा अपरान्ह 3 बजे एत्मादपुर तहसील में दान कुॅवर इण्टर कालेज आंवलखेडा पर विधिक साक्षरता सभांए होगी।
इसी क्रम मे 25 नवम्बर 2011 को पूर्वान्ह 11 बजे विकास खण्ड फतेहाबाद के ग्राम रसूलपुर में और दोपहर 2 बजे से बाह तहसील के ब्रज किशोर दास कन्या इण्टर कालेज विजौली में विशेष विधिक साक्षरता सभाएं होगी। दिनांक 27 नवम्बर को सदर तहसील के ग्राम रोहता में प्रातः 10 बजे सभा होगी ।
उन्होंने बताया कि 29 नवम्बर को दोपहर 1 बजे खेरागढ तहसील में सैंया ब्लाक के ग्राम वीरई में , दोपहर 2 बजे से किरावली तहसील में मण्डीपुर फतेहपुर सीकरी, पूर्वान्ह 11 बजे से फतेहाबार ब्लाक के ग्राम रसूलपुर में, बाह तहसील में दोपहर 2 बजे से वटेश्वर मन्दिर परिसर में और 29 नवम्बर को ही अपरान्ह 3 बजे से तहसील मुख्यालय एत्मादपुर में महिलाओं के लिए विशेष विधिक सभाएं आयोजित की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2011 को कानून दिवस  के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में लायर्स, पैरा लीगल वालन्टियर्स, एन.जी. ओ. आदि भाग लेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनीति में युवाकंधों की जरूरत-सांसद नरेष अग्रवाल

Posted on 19 November 2011 by admin

वर्तमान राजनीति को नए परिवेष में नौजवान को मजबूर दृढ़इच्छा शक्ति रखने वाले युवाओं की आवष्यकता पर जोर देते हुए नया इतिहास बनाने वालों मंे आगे आने की जरूरत है। यह कहना है सांसद तथा बसपा महासचिव नरेष अग्रवाल का जो लाल बहादुर शास्त्री इंटरकाॅलेज में आयोजि पाल समाज की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि हमनें अपनी जिम्मेदारी अपने विधायक बेटे नितिन अग्रवाल को सौंप दी जो आपकों नए माहौल मंे नए विकास का आयाम देगें। आपके और उनके बीच के मार्ग दर्षन के लिए हम सेवा हेतु हमेषा तैयार है। उन्होंने कहा कि पाल समाज जब भी हमें आवाज देगा हम हमेषा सहयोग के लिए तैयार रहेगें। इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य बलरामपाल, द्वारिकाप्रसाद पाल, मुन्नूलाल पाल आदि मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in