Categorized | हरदोई

टेंपों बन रहे लेवर रूम, दो प्रसूताओं ने जन्में बच्चें

Posted on 20 November 2011 by admin

जिस प्रकार से जननी सुरक्षा पर सरकार जोर देकर अरबों रूपए खर्च कर रही है। ठीक उसी प्रकार क्या उसी तल्लीनता के साथ उनके कर्मचारी भी काम कर रहे है। गांव गांव में स्वास्थ्य परिचारिका रखी गई है। जो अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए जोरदार संघर्ष करती है। ठीक उसी प्रकार वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन की जिम्मेदारी स्वयं क्यों नहीं उठाती। कल जिलाअस्पताल गेट पर दो प्रसव टेंपों के अंदर करवाए जा रहे थे तब लोगांे की जुवान पर एक ही शब्द रहा टेंपों बन गए है अस्पताल का लेवररूम, घटना के संबंध में जानकारी मिली की एक टेंपों सुरसा थाने में गोरही मजरा खजुराहरा निवासी विनोद कुमार पत्नी निर्मला को प्रसव पीड़ा होेने पर टेंपो से जिला अस्पताल लाए, जिला अस्पताल का गेट बंद था आशा बहूं डाक्टर के पास अंदर गई थी तभी टेंपों के अंदर प्रसव हो गया। दूसरा टेंपों भी सुरसा थाने के पोथे पुरवा से आशाराम पत्नी केतकी को लेकर आया। तब भी गेट बंद था गेट खोलने में देरी होने पर टेंपों में ही प्रसव हो गया। दोनों में आशा बहंू का प्रसूता को देर से लाना ही समझ मंे आ रहा हैं हकीकत पर जानकारी घोर लापरवाही की वजह ही ग्रामीण क्षेत्र से आए यह परेशानी उठाते है। जबकि सीएमओ सबकुछ ठीक ठाक बताकर पल्ला झाड़ रहे है। स्वास्थ्य निदेशालय भी जांच की बात करके लीपापोती करने मंे लगा हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in