Archive | राज्य

एफडीआई पर हरदोई बन्द, संगठनो ने बनाई रणनीति, डीएम बोले जबरदस्ती नही

Posted on 01 December 2011 by admin

देश के रिटेल मार्केट मे विदेषी निवेष पर व्यापारी संगठन लामबन्द होकर सरकार के विरूद्व खडे हो गये है व्यापार संगठन एवं अखिल भारतीय उघोग व्यापार संगठन ने हरदोई बन्द का नारा दिया । जिलाध्यक्ष विमलेष कुमार दीक्षित ने बाताया प्रातःआठ बाजे से सभी दुकाने बन्द है । दस बाजे से जुलूस निकाला शहर का भ्रमण किया और दो बाजे आखिल भारतीय उधोग व्यापार मडल के जिलाध्यक्ष सुरेन्द कुमार गोर के साथ प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया गया भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा बाजार बन्दी का स्वागत किया । अन्ना टीम के सदस्य अमित गुप्ता ने बन्द का स्वागत किया एंव सर्मथन दिया इस सम्बन्ध में जिला अधिकारी ए0के0 सिह ने कहा व्यापारी स्वतः बन्द करे तब तो ठीक है किसी को भी जबरदस्ती बन्द कराने की इजाजत नही दी जायेगी । कानून व्यवस्था बिगडने पर प्रशासन सख्त कदम उठायेगा

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रूण लिंग चयन एक्ट पर कार्यशाला

Posted on 30 November 2011 by admin

अधिनियम को लागू करने में जन जागरण व सक्रिय सहभागिता जरूरी

राजकीय महिला चिकित्सालय में आज आयोजित मण्डलीय पीसीएनडीटी आॅरियेन्टेशन वर्कशाप में अधिनियम को लागू करने में जन सहयोग, जन जागरूकता और सक्रिय जन सहभागिता बटाने पर बल दिया गया। डा0 आर. एन. गोयल तथा सिफ्सा के मण्डलीय प्रोजेक्ट मैनेजर डी.सी. त्रिपाठी ने अलग अलग पावर पाइन्ट  प्रस्तुतिकरण द्वारा गर्भ धारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। डा0 गोयल ने अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकरण, अभिलेखों का रखरखाब, छापामार कार्यवाही, तथा आचार संहिता के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस एक्ट तथा नियमो की जानकारी अपने मरीजो को भी देकर प्रोत्साहित करें।
अपर निदेशक स्वास्थ्य डा0 आर0 के0 गुप्ता ने ’’यत्र नार्मस्तु पूजयन्ते रमन्ते तत्र देवता‘’ और दुर्गा पूजा आदि की चर्चा करते हुए लोगों में जागृति लाने का आवाहन करते हुए कहा कि कानून को सफलता पूर्वक लागू करने में सामाजिक सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा कि दक्षिण के राज्यों में महिला-पुरूष अनुपात की स्थिति ठीक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्ति की कि विभिन्न स्तरों पर जन जागृति, एन.जी.ओ. तथा मीडिया के सहयोग से लोगो के सोच में रचनात्मक सुधार आया है और विगत कुछ वर्षा में महिला-पुरूष अनुपात में बृद्वि देखी गई है।
संयुक्त निदेशक डा0 संजय जैन ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। मथुरा के जिला शासकीय अधिवक्ता बलदेव प्रसाद सिंह ने कानूनी पहलूओं पर चर्चा की। कार्यशाला के खुले सत्र में प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों के साथ विचारों का आदान प्रदान किया।
आगरा के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनुपम भास्कर ने कहा कि पंजीकृत संस्थान निर्धारित प्रारूप पर पंजिका अनिवार्य रूप से रखे और वांछित प्रपत्रों को सी.एम.ओ.कार्यालय में समय से जमा करायें। संस्थान DISCLOSURE OF THE SEX OF FOETUS IS PROHIBITED UNDER LAW  अंग्रेजी तथा हिन्दी में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें ।
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा0 सत्यमित्र ने समाज में महिला-पुरूष की आबादी के असन्तुलन से उत्पन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की और विभिन्न अवसरों-बैठकों आदि में चर्चा किये जाने पर बल दिया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा कि जनपद स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जायेगी। कार्यशाला का संचालन डी.सी. त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर मण्डल के जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एन.आर.एल.एम. के जिला कार्यक्रम अधिकारी, रेडियोलोजिस्ट ,एस.एन.मेडिकल कालेज के डा0 एक.के. गुप्ता, डा0 वन्दना वर्मा, मण्डल के जनपदों के शासकीय अधिवक्ता, जिला सूचना अधिकारी/सहायक निदेशक, विभिन्न एन.जी.ओ. के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लम्बित मामलों के निस्तारण में तेजी लायें-मण्डलायुक्त

Posted on 30 November 2011 by admin

जनपद आगरा में नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन करायें, जिससे कि रोजगार के अवसर बढ सकें।
यह निर्देश मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने दिये जो कमिश्नरी सभागार में आज मण्डलीय उद्योग बन्धु बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जनपद फिरोजाबाद की औद्योगिक इकाइयों को प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने हेतु गैस अवान्टिटी आॅफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक कराने के निर्देश संयुक्त निदेशक उद्योग को दिये।
मैसर्स एस0 जे0 आइस एण्ड कोल्ड स्टोरेज प्रा0लि0 सिरौली (आगरा) को रूग्ण इकाई घोषित करने के सम्बन्ध में कोल्ड स्टोरेज की बीमार इकाइयों के सन्दर्भ में केनरा बैंक को निर्देशित किया कि शासनादेश के अनुसार निर्णण लिया जायें। लैम्कों में पुनः उत्पादन प्रारम्भ करने के लिए उपयुक्त कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाये। लैदर पार्क प्रकरण में उद्यमियों की मांग पर निर्णय कराने का निर्देश क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0 प्र0 राज्य औद्योगिक विकास निगम लि0 को दिया कि वे सभी  सम्बन्धित उद्यमी संघों के पदाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने व्यापार कर छूट की समीक्षा करते हुये गुप्ता पम्प प्राइवेट लि0 मथुरा को पंूजी विनियोजन में दो लाख रूपये की मांग समायोजन स्वीकृत कर लिया है। कृष्णा आयल मिल्स फरह (मथुरा) के सम्बन्ध में एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मै0 एवलास्ट पालीमर्स लि0 मथुरा के प्रकरण को उघोग बन्धु की अगली बैठक में समीक्षा करने के निर्देश दिये। डा0 एम0सोय जनरल लि0 मथुरा के उपस्थित नही होने पर अंतिम नोटिस भेजने का निर्देश दिया। फारूखी ग्लास एण्ड लि0 फिरोजाबाद की निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने तथा वरूण बेवरेज छाता(मथुरा) प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार धनराशि कम की गयी।
संयुक्त निदेशक उद्योग आगरा देशराज गौतम ने बैठक का संचालन करते हुये बताया कि शासन द्वारा एकल मेज व्यवस्था को सुृदृण बनाने के लिए यूजर्स मैन्यूअल जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य उद्यमियों को बेबसाइट के माध्यम से उद्योग स्थापित करने के लिए समस्त आवेदन पत्रों को उपलब्ध कराने, आन लाइन भरकर प्रिण्ट करने की सुविधा प्रदान करने के पश्चात वांछित संलग्नकों व निर्धारित शुल्क के साथ सम्बन्धित जिला उद्योग केन्द्र में जमा कर सकने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
बैठक में आगरा मथुरा फिरोजाबाद, मथुरा के महा प्रबन्धक सहित नेशनल चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कामर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गुड़ में भी मिलावट, घातक केमिकल रसायन पाए गए

Posted on 30 November 2011 by admin

अगर आप बाजार में गुड़ खरीदने जा रहे है तो सावधान हो जाइयें देखने में अच्छा खाने में स्वादिष्ट लगेगा परंतु स्वास्थ्य के लिए वह गुड़ बड़ा ही हानिकारक है। खाद विभाग की टीम ने पिहानी के बाजार में छापा डाला तो यह तथ्य सामने आया। अभीहित अधिकारी अमित प्रकाष वर्मा ने बताया कि उनके साथ मण्डलीय खाद निरीक्षक कमल किषोर जिलास्तरीय ओमपाल वीरेंद्र सहित टीम के सदस्यों ने दो व्यापारियों के यहां जब जांच की तो उन्हें पता चला कि उनके गुड़ मंे रसायनों का मिश्रित स्वादिष्ट चमकीला लुभावना गुड़ मौजूद रहता है जिसमें प्रमुखता से सेलखड़ी का इस्तेमाल काफी मात्रा में किया जाता है। नमूना लेकर जांच दल ने जांच हेतु भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट मिलने पर समुचित कार्यवाही की जाएगी। छापें के अभियान से व्यापारियों में खलबली मची हैं परंतु अधिकारियों का कहना है कि कार्यवाही बराबर चलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यापारियों का पारा आसमान पर, पुतला फूंककर विरोध जताया

Posted on 30 November 2011 by admin

भारत के खुदरा व्यापार में विदेषी निवेष की खबर पर सोमवार को अखिल भारतीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने बैठक कर बड़े चैराहे पर सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। व्यापारियों ने नारा लगाया कि विदेषी भगाओं आर्थिक आजादी बहाल करो। केंद्र सरकार को जो इसे लागू करने की कोषिष में है। विरोध की पुरजोर एकता का व्यापारियों ने परिचय दिया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में गगनभेदी नारे लगाकर कहा कि राष्ट्र और व्यापार को बचाने का आगाह किया। गौर ने कहा कि विदेषी कंपनी व्यापार के बहाने पहले भी आई थी और हमारी आजादी चली गई और देष गुलाम होगया। विदेषी निवेष बाजार में फिर घुसने की फिराक में है। यह भारत के लिए घातक होगा। खुदरा व्यापारी की कमर टूटेगी तो आर्थिक शोषण होगा। बात न माननेे पर सरकार को हम उखाड़ फेंकेगें। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अषोक गुप्ता, हरिप्रसाद, अनिल सर्राफ, लियाकत अली, धीरेंद्र बहादुर आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रंगारंग कार्यक्रम का समापन भी रंगारंग हुआ

Posted on 30 November 2011 by admin

हरदोई महोत्सव 2011 का समापन भी रंगारंग हुआ, महोत्सव के अंतिम दिन बच्चों का रहा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कषिष मिश्रा तारकासुर बनें तो हासिर ने लक्ष्मीबाई अनिमेष सिंह अन्ना हजारें आयुष महात्मागंाधी की वेष भूषा में नजर आए। पुष्पेंद्र मिश्र हनुमान तो वैष्णवी ने इंदिरा जी के रोल में दर्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आदित्य ने चुड़ैल की भूमिका के रूप में मन मोहा। इन होनहारों के बीच हमारी दर्षक दीर्घा की पंक्ति में वीआईपी सांसद नरेष अग्रवाल, सेवानिवृत्त सीएमओ जेपी उपाध्याय तथा पूर्व एसडीएम हरदोई व वर्तमान में कानुपर के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूण कुमार शुक्ला, जिलाधिकारी एके सिंह राठौर, सीडीओ एकेद्विवेदी सहित सभी प्रषासनिक अधिकारी मौजूद रहकर उत्साह वर्द्धन करते नजर आए। अपनी बारी आने पर सिटी मजिस्ट्रेट अरूण कुमार शुक्ला ने सबके अनुरोध करने पर गाना गाया कि कजरा मोहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला….., जो जेपी उपाध्याय द्वारा मुसाबिर ने मोह लिया पिजरें वाली मुनिया को भी लोगों ने खूब सराहा। समापन अवसर पर सांसद नरेष अग्रवाल ने कहा कि हमारी तरफ से हरसंभव सहयोग को मैं आष्वासन देता हूं। रचनात्मक कार्यो को बढ़ावा देना हर छोटे स्तर से ही शुरू किया जाता है। जो विषाल रूप मेें भविष्य में सामने आएगा। फिर विजयी बच्चों को पुरस्कृत भी किया। जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने कहा कि यह पांच वर्षो बाद हो रहा है पर भविष्य में ऐसा न होकर प्रतिवर्ष होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होते ही कलाकारों द्वारा रासलीला होली के रंग और आतिषबाजी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। शहर वासियों ने उसका पूरा लुत्फ उठाया। सीडीओ आंनद द्विवेदी नगर पालिकाध्यक्ष उमेंष अग्रवाल एएसपी एके सिंह आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विष्व बैंक पोषित योजना के अंतर्गत सात नई सड़कों को मिली मंजूरी

Posted on 29 November 2011 by admin

विष्व बैंक पोषित योजना से शासन द्वारा जिले के लिए करीब सात करोड़ की लागत से सात गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए निर्माण कार्यो को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्माण करवाने की मंजूरी मिल गई हैं जिसके द्वारा लखनऊ मुख्यालय ईटजरिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बावन ब्लाॅक के ओधरपुर संपर्क मार्ग से सुहेड़ी गांव तक 1.90 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य 90.93 लाख में हरियावां ब्लाॅक के अहमदी रोड़ से बिलहैया गांव तक 1.75 किलोमीटर का निर्माण कार्य 82.40 लाख में कराया जाएगा। पिहानी ब्लाॅक का मनकापुर बहेरा गांव का 1.50 किलोमीटर का मार्ग निर्माण कार्य में 80.19 लाख, भरखनी ब्लाॅक के आमतौरा से पतौरा से मामपुर तक 2.40 किलोमीटर का मार्ग 1 करोड़ 8 लाख 30 हजार की धनराषि स्वीकृत हुई तथा टोडरपुर ब्लाॅक के बेहटागोकुल से पिहानी रोड़ तक के लिए 3.20 किलोमीटर पर 1 करोड़ 41 लाख 47 हजार की  मंजूरी मिली है। इसके अलावा हरपालपुर से नंदखेड़ा 3.25 किलोमीटर के लिए 1 करोड़ 37 लाख 85 हजार तथा महरौला पुर से पिथनापुर के लिए 2.65 किलोमीटर लंबी सड़क हेतु 1 करोड़ 21 लाख 33 हजार की राषि स्वीकृत की गई है। यह सभी सड़के हाॅटमिक्स के द्वारा बनाई जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा कार्यकर्ताओं से भरी बस पलटी

Posted on 28 November 2011 by admin

1150 से अधिक बसपा कार्यकर्ता घायल, 2 की हालत गंभीर

शाहजहांपुर (शमिन्दर सिंह) - प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा की दलित रैली में जा रहे बसपा कार्यकताओ से भरी दो वसे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 50 से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गये। चार घायलो को जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गम्भीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।
पीलीभीत से बसपा कार्यकर्ता वस में सवार हो कर बसपा हाईकमान मायावती द्वारा आहूत की गयी दलित रैली में भाग लेने के लिये लखनऊ जा रहे थे कि शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र में वस दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिस में 20 बसपा कार्यकर्ता घायल हो गये। बसपा कार्यकर्ताओ की बस पलटने की सूचना मिलते ही खुटार पुलिस के हाथ पांव फूल गये। पुलिस ने आनन फानन में घायलो को खुटार के प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र पर भर्ती करा दिया, जिन घायलो के मामूली चोटे आई थी उनकी मरहम पट्टी कर छुट्टी कर दी गई।
5_5_2001-11_07-pm_0001वहीं बुलन्दशहर केे बसपा कार्यकता रैली में शामिल होने जा रहे थे कि थाना कलान क्षेत्र में ड्रायवर को नींद की झवकी आ जाने से चलती वस गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गये घायलो को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से भी एक की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

टूरिस्ट बस मे विदेशी महिला की हार्ट हैटक से मृत्यु

Posted on 28 November 2011 by admin

फरूखाबाद जिले के बौद्व स्थल संकिशा से श्रावस्ती जा रही विदेशी पर्यटक दल के साथ म्यामार की एक महिला का टूरिस्ट बस में कछौना कस्बे के पास अचानक तवियत बिगड़ गयी दल के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे  जहाॅपर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जिला पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव सौंप दिया ।ए0एस0पी0 अनिल कुमार सिंह ने बताया म्यामार निवासी महिला प्र्यटक दल के साथ बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थलों का भ्रमण हेतु भारत में आयी थी। म्यामार के तुगाना योगर टाउन सिप ऊगगोट निवासी 72 वर्षीय डाऊकोइ पत्नी यूविन टुंग अपनी बहन चिमोलोगिन और पौत्र मिन्नोई के साथ दिल्ली से फरुखाबाद संकिसा आश्रम से श्रवस्ती जा रही थी लखनऊ के रास्तें में कछौना के पास तवियत बिगड़ गयी अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक से मृत्यू हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने जिला प्रशासन को फिर जिला प्रशासन ने एक पैनल बनाकर पोस्टमार्टम करवाया जिसे हार्ट अटैक से मृत्यू होने का कारण बताया प्र्यटक दल शव लेकर रवाना हो गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा में सामाजिक सहभागिता की पहल ‘‘सारथी‘‘

Posted on 26 November 2011 by admin

commissioner-amrit-abhijat-hosting-meet-of-saarthi-to-encourage-social-engagement-in-education‘‘सारथी‘‘ की पहली बैठक में ही विद्यालयों को अंगीकृत हेतु भारी उत्साह

शिक्षा में सामाजिक सहभागिता हेतु मण्डलायुक्त अमृत अभिजात द्वारा एक पहल की गई है और ‘‘सारथी‘‘ कार्यक्रम की शुरूवात हुई है । कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘सारथी‘‘ की प्रारम्भिक बैठक में ही नागरिकों ने भारी उत्साह दिखाते हुए स्वेच्छा से प्राइमरी स्कूलों को अंगीकृत किये जाने हेतु सहमति देते हुए सारथी की भावना को साकार करने का संकल्प दोहराया।
मण्डलायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि सामाजिक संस्थाओं से इस कार्य में आर्थिक सहयोग की कोई अपेक्षा नही है। केवल यह अनुरोध है कि इन प्राइमरी स्कूलों के संचालन में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए उत्साह के साथ आगे आकर सहयोग करें। आपका पर्यवेक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लायेगा। इन बच्चों को अपना स्नेह स्नेह दें, उनका सुख दुख बांटे और आने वाले वर्षो में हाथ पकडकर उनको मार्ग दर्शन देकर उनका शैक्षिक और सामाजिक स्तर ऊंचा करें।
उन्होंने बताया कि विद्यालय को अंगीकृत करने पर एक साधारण शपथ पत्र देना होगा। अंगीकृत किये गये विद्यालय के सम्बन्ध में शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों व बच्चों का विवरण, अनुदान मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, निःशुल्क स्कूल बैग व यूनीफार्म वितरण आदि के बारे में पूरी सूचना दी जायेगी जिससे कि इस योजनाओं का अनुश्रवण भली प्रकार कर सकें।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने सारथी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सुखी और सबल समाज की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब ‘‘सब पढे-सब बढे‘‘ हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि स्कूलों में बच्चों का सर्वागींण विकास हो।
अशोक जैन सी.ए. ने सारथी अभियान को रचनात्मक पहल बताते हुए समाज सेवी संस्थाओं की भरपूर सहयोग की ओर ध्यान दिलाया। इस अवसर पर हर विजय सिंह वाहिया, रमन जी, सन्देश जैन, बी.डी.अग्रवाल, पवन आगरी, रमाशंकर गोयल मानाजी, सुधा कपूर, शशि गोपाल, उषा बंसल, वत्सला प्रभाकर, नीलिमा पाटनी आदि ने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर माधवी अग्र महिला मण्डल द्वारा- 4, आराधना संस्था द्वारा-7 महिला शांति सेना-5, लल्ला बाबू माना जी यूथ फण्ड , रितु जैन महिला मण्डल, नारी स्मिता समिति, रामलाल वृद्वा आश्रम, लार्ड कृष्णा संस्थान, श्रीमती पुष्पा अग्रवाल पुष्पांजलि ग्रुप, सिटी जन आफ आगरा की महिला शाखा , हिन्दुस्तानी विरादरी के डा0 शिराज कुरैशी आदि द्वारा विद्यालयों को अंगीकृत किये जाने पर सहर्ष स्वीकृति देते हुए सूची भी प्रस्तुत की गई।
बैठक में आगरा मण्डल के चारों जिलो के जिलाधिकारी गण, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in