Archive | राज्य

20 Days Long Pad -Yatra against Human Rights Violations in Uttar Pradesh reached Bareilly covering 250+ KM

Posted on 05 December 2011 by admin

img_00131Mayawati Government has crossed every limit of inefficiency and mis-governance. If one count upon the ill/mis-deeds, one will say Mayawati Govt. has lost all moral right to continue in government.
Rapes murders, loot, corruption all have made life of general public miserable. Breaking all records over the years, number of complaints from UP remained highest with NHRC. Crime records of the State again poorest in the whole country.
29+ elected legislators/ministers are involved in heinous crimes. Long list of scams and all this have only erosion the trust of general public in democratic system in the state.
Team of Human Rights Cell under leader ship of Sudhir Aggarwal, National Convener reached Bareilly(UP) on  05th Dec., 2011. To be noted that  Sudhir Aggarwal and his team is on Pad-yatra from 27th Nove.,2011 started from BJP office , Lucknow  covering villages, kasbas and cities, will reach BJP Head office , New Delhi on 16th Dec.,2011 covering 500+KM . On their way, team is interacting with masses, organizing sabhas, issueing litretures, holding press conferences to create awareness of human Rights as guaranteed by Constitution of India.
Shailender Thakur, Rakesh Khanna, Ravi Satija, Ritesh Tomar, Dinesh Jindal, Dinesh Shastri, Brijesh Bhutani and many others are dedicatedly and actively participating in the Abhiyan.
img_00531Since 27th Nov.,2011, the day Pad-Yatra was flagged-off by Smt. Kiran Maheshwari ji, Hon’ble National General Secretary, BJP, Team of Human Rights cell has covered areas, villages, kasbas in and around Hajrat Ganj, Mahavir Park, Raipur, Bakshi Ka Talab, Tikari, Behar Karari, Fakalpur, Etonja,nwada, Banoga, Ataria, Kavran, sahjanpur,  Godhana, Athraula, Kuchara Bangla,Biju Amore, Maninapur,  Sirsauli, Singhauli, Madaripur, Jatora, Manpara, Sitapur,Chadar, Maholi, Village Neri, Shahajahan pur, Farid pur and many more villages on their way to Bareilly covering 250+KM.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कैबिनेट मन्त्री के खिलाफ मोके पर जांच आरोंपो की पड़ताल

Posted on 05 December 2011 by admin

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मन्त्री अब्दुल मन्नान के खिलाफ लोकायुक्त जांच मे शिकायत पर नियुक्त वारिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुधीर जायसवाल के नेतृत्व मे उनके निर्वाचन क्षेत्र मे संण्डीला पंहुचकर आरोंपों की जांच की जिसमे मतदाता सूची में फर्जी वाणा जमीन पर नाजायज कब्जा रिसतेदारों और अपने चहीतो को सहित दर्जनों मामलों में जांच की और हकीकत से रुबरु हुये। लोकायुक्त की जांच टीम 11ः45 पर पराग डेरी के प्रोडक्ट पुराने तहसील के बाहर दुकान पर बैठे दुकान मालिक अंगूरी शंकर सिंहा के भाई विजय शंकर मिले जिनकी दुकान का उदघाटन मंत्री जी ने किया था। सवालों का जवाब नही दे पाये न ही आवंटन के कागज दिखा सके। यहाॅ बाद जांच टीम 02 बजे उन्नाव रोड पर स्थित अमर नाथ और विश्वनाथ की 6 दुकानों मे से 2 पर मंत्री के चाचा फजलू का कब्जा हैं। विश्वनाथ के अनुसार हमारे पास पक्की रजिस्ट्री है। परन्तु 2 दुकानों पर उनका कब्जा नाजायज कब्जा हैं तहसील थानें के बीच की जमीन पर भी निर्माण कार्य करवा रहे है। जिसे रुकवाया गया। इस सम्बंध में मण्डी सचिव को भी फटकार लगायी। स्टे के बावजूद निर्माण कार्य कैसे हो रहा है। ये जमीन पेट्रोल पम्प और मण्डी समिति के बीच की है। कार्ट मे केश है और उसपर स्टे भी है। जांच टीम नें लेखपाल सेसमस्त जानकारी ली और सचिव हरिश्चन्द्र के बयान लिये। शिकायत कर्ता अनुराग त्रिपाठी ने कहा जिला प्रशासन सभी कार्यवाही मे लीपापोती कर रहा है। महिला अस्पताल मे सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य निजी हैसियत से कर रहे है। डी0एम ए0के सिंह राठौर ने बताया कि हमसे 9 दिसम्बर तक आख्या मांगी गयी है। निर्धारित तिथि को हम भेजेगे। जांच टीम को जब जनपद की मीडिया ने घेरा और सभी फर्जी वाणेा पर जानकारी चाही तो जवाब नही दिया बगैर जवाब दिये जांच टीम चली गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

‘‘आगरा विकासः मेरा योगदान‘‘ अभियान में नागरिको का भारी उत्साह

Posted on 05 December 2011 by admin

photo1‘‘आगरा विकासः मेरा योगदान‘‘ अभियान में नागरिको का भारी उत्साह

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार‘‘ आगरा विकास: मेरा योगदान ‘‘ (AGRA DEVELOPMENT AND  MY CONTRIBUTION) अभियान की लगभग चार घण्टे चली बैठक में स्थानीय नागरिकों तथा संस्थाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और रचनात्मक सोच के साथ सुझाव और अपने अपने योगदान पर चर्चा की। विभिन्न क्षेत्रों में विकास हेतु 11 समूहों का गठन किया गया है। सभी समूहों की ओर से पावर पाइन्ट प्रस्तुति द्वारा समस्या, सुझाव और समाधान पर सार्थक चर्चा हुई।
श्री अमृत अभिजात ने कहा कि यह प्रसन्नसा की बात है कि आगरा के विकास के लिए स्वयं नागरिक आगे आकर हर सम्भव सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि बहुत मेहनत के बाद सुझाव और कार्य योजनाओं का विवरण नागरिकों ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक इस अभियान से जुडकर अपना सहयोग दे सकता है।
उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों को वर्किंग ग्रुपो में समूहवार बैठक कर क्रियान्वयन किया जायेगा। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा, पर्यटन, आदि क्षेत्रों जन सहयोग की अनेक सम्भावनाओं की ओर भी ध्यान दिलाया।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज की तारीख में विजन न बनाकर आगामी बीस वर्षो की आवश्यकताओं को देखतें हुए प्रोजेक्ट बनायें। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपार सम्भावनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कार्यो की नियमित समीक्षा भी की जायेगी।
डी. आई.जी. असीम अरूण ने यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, निर्धारित टेस्ट के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पुलिस पट्रोलिंग सिस्टम आदि के वारे में जानकारी दी।
टूरिज्म एण्ड हैरीटेज कन्जरवेशन समूह की ओर से राजीव नारायण ने पार्किंग सुविधा, कनेक्टीविटी, यमुना नदी विकास (River cruise) पर्यटन बन्धु गठन , पर्यटन उत्सव, उद्यान उत्सव आदि के बारे में बताया।
‘‘पर्यावरण सुधार योजना‘‘ ग्रुप की ओर से श्री रमन ने यमुना प्रदूषण नियन्त्रण, वैट लैण्ड विकास विद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा, तथा नगर की सीवर, सफाई, वृक्षारोपण आदि पर विस्तार से जानकारी दी।
लीड बैंक प्रबन्धक सुभाष चन्द गुप्ता ने बताया कि जनपद में इस वर्ष अब तक 30 नई बैंक शाखांए खुल चुकी है और मार्च तक 20 अन्य नई शाखाएं खुलेगी। किसान सुविधा केन्द्र की स्थापना इसी माह की गई है। दो हजार से अधिक आबादी के 310 ग्रामों में बैकिंग सुविधा मार्च 2012 तक शुरू हो जायेगी। गत वर्ष 5 हजार की आबादी पर एक बैंक शाखा थी जो अब 4 हजार की आबादी पर एक बैंक शाखा हो गई है। इस वर्ष 3875 करोड के ऋण में से 1800 करोड रूपया कृषि क्षेत्र के लिए है और किसान केडिट कार्ड से जनपद सन्तृप्त हो गया है।

——–2

2/

‘‘एग्रीकल्चर एण्ड रूरल इनोवेशन‘‘ ग्रुप की ओर से कमल जीत सिंह ने ग्रामों को गोद लेने की योजना, कृषि, उद्यान, प्रसंस्कण, डेयरी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आदि पर कार्य योजना की जानकारी दी।
हैल्थ ग्रुप के एस0के0 कालरा ने मेडिकल चार्टर के विकास की आवश्यकता बताते हुए हैल्थ चार्टर, वायो मेडिकल वेस्ट, स्कूलों में हैल्थ प्रोग्राम, आदि के बारे में बताया। एस.एन. मेडिकल कालेज में सुविधाओं के बारे में डा0 प्रजापति ने जानकारी दी।
इन्फ्रास्टकचर ग्रुप में अजीत फौजदार व के.सी. जैन ने आधार भूत सुविधाओं के विकास और उनकी उपयोगिता पर चर्चा की। सोशल सेक्टर ग्रुप में तूलिका कपूर ने शिक्षा, यूथपार्क, खेल सुविधाओं का विकास आदि जन समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।
ई-गवनेंस तथा आई.टी. सेवाओं के गु्रप की ओर से अरूण गुप्ता ने ई-सुविधा केन्द्र, लोकवाणी, सोशल मीडिया, ई-विजनेस केन्द्र आदि की जानकारी दी। देवाशीष ने जल प्रबन्धन और सफाई पर चर्चा की। उद्योग और व्यापार समूह की ओर से राजेश गोयल ने नया औद्योगिक क्षे़त्र बनाने, नान पालुटिंग उद्योगों की स्थापना आदि पर जानकारी दी। शिक्षा तथा संस्थागत विकास समूह में प्रवण शर्मा ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार, पुस्तक मेले, साहित्यिक मेले आदि के बारे में विस्तार से बताया।
यातायात प्रबन्धन और पुलिस-सुरक्षा ग्रुप के डा0 आनन्द राय ने पब्लिक यातायात प्रणाली को मजबूत बनाने, एकल मार्ग, इलैक्ट्रानिक सिंगनल, आटो रिक्शा शैल्टर,होर्डिंग फ्री जोन आदि अनेक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। डा0 संजय चतुर्वेदी ने धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसानों पर मेहरबान बैंक आॅॅफ इंडिया, दी पांच करोड़ की मद्द

Posted on 04 December 2011 by admin

जिले की अग्रणी बैंक का दर्जा प्राप्त बैंक आॅफ इंडिया ने शुक्रवार को किसानों की मद्द में आगे आई और मद्द का पिटारा खोलकर रख दिया। गांधी भवन के सभागार में प्रशासन ने अधिकारियों की मौजूदगी में अलग अलग योजनाओं के द्वारा 537 लाभार्थियों को 5.23 करोड़ रूपए की मद्द की। 446 किसानों को क्रेडिट कार्ड भी बांटें जिसके तहत 3.76 करोड़ का कर्ज बांटा गया। डेयरी उद्योग में 80 किसानों को 1.2 करोड़ की मद्द भी की गई। अन्य 11 योजनाओं में 45 लाख रूपए का कर्जा दिया गया। इतनी धनराशि एक मुश्त पाकरके किसानों के चेहरें खिल गए। कैंप में मौजूद जिलाधिकारी एके  सिंह राठौर नेकहा कि लाभार्थी किसानों को पैसे का सद्पयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आप लोग जागरूक किसान बनकर आगे की सरकारी योजनाओं को लाभ इसी प्रकार प्राप्त करे। बैंक आॅफ इंडिया के टीम के सदस्यों की तारीफ भी और उन्हें शाबासी भीदी। सीडीओं एके  द्विवेदी ने कहा किसान कर्ज का सही प्रयोग करके लाभ कमाएं और समय से अदायगी करना भी न भूलें। जिसकी वजह से उन्हें कर्ज मिला है बाकी  किसानों से कहा कि मायूस न हो अपने कागजों का सही सत्यापन करवाकर फिर से लाभ वितरित किया जाएगा। एलडीएम डा. लावानिया ने कहा कि बैंक  आॅफ इंडिया दूसरी बैंकों के साथ केसीसी सुविधा मुहैया कराने के  लिए प्रयत्नशील है। इस अवसर पर डीडीएम डा. एसएस सौदिया, कृषि उपनिदेषक बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, बीओआई के 29 शाखा प्रबंधक और किसान मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निजी अस्पताल में न मानक न स्टाफ न प्रशिक्षित कर्मचारी केवल पैसे की लूट

Posted on 04 December 2011 by admin

निजी अस्पतालों का हालचाल जानने सीएमओं डा.एसके तिवारी ने जब निजी अस्पतालों का रूख किया तो वहां जाने पर पाया कि मरीजों की जिंदगी रामभरोंसे चल रही है। व्यवस्था की सुरक्षा कम निजी अस्पतालों में व्यापार ज्यादा लग रहा था। मानक के अनुरूप उनमें कुछ भी नहीं पाया गया। क्षमता से अधिक छोटे कमरों में मरीज भर्ती थे जो निश्चित संख्या से ज्यादा थे। चारों तरफ गंदगी का बोलबाला रहा। जिला अस्पताल के सीएमओं सबसे पहले धर्मशाला रोड़ स्थित कटियार नर्सिग होम गए। बाहर बेतरतीब से खड़े वाहनों को पारकर किसी प्रकार अंदर पहुंचें। रोगियों और तीमारदारों की भीड़ में सांस लेना भी दुर्लभ था। अपर्याप्त सफाई जरा चूकें तो लगा धक्का। रजिस्ट्रेशन में दशायी गई सूची में मरीज कम थे। फार्मासिस्ट व व एनएनएम जो काम कर रही थी अप्रशिक्षित थी। सीएमओं ने हिदायत दी। कि केवल प्रशिक्षित स्टाफ ही रखे। ठीक इसी प्रकार की स्थित नघेटा रोड़ स्थित शिव शक्ति अस्पताल और कीर्ति कृष्णा बाल चिकित्सालय की थी। एक स्टाफ महिला से जब उन्होंने पूंछा कि तुमने यह कला व प्रशिक्षण कहां से सीखा हैं तो उसने कहा कि साहब सब कुछ यहीं से ही सीखें है। छोटे कमरें बेड ज्यादा सभी जगहों पर चिकित्सा नियमों का खुला उल्लंघन पाया।सुई लगाने सेलेकर आपरेशन थियेटर तक अप्रशिक्षित कर्मचारी लगे हुए  है। जो डाक्टर की मद्द करते है। यह व्यवस्था काफी फल फूल रहीहैं। समुचित निर्देश देते हुए सीएमओं ने कहा कि व्यवस्था सुधारों नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदिवासी बच्चों का कब्रगाह बना यूपी ,सोनभद्र में ५०० से ज्यादा मौतें -आवेश तिवारी

Posted on 04 December 2011 by admin

1अकाल मौत  से भी भयावह होता है अकेले पड़ जाना !देश की उर्जा राजधानी कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद  के आदिवासी -गिरिजन अकेले पड़ चुके हैं|पिछ्ले१५ दिनों के दौरान आदिवासी बहुल इस जनपद में अज्ञात बीमारी से 500 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है,वहीँ हजारों बच्चे अब भी जीवन -मौत से संघर्ष कर रहे हैं |शर्मनाक ये है कि मरने वाले शत -प्रतिशत बच्चे अनुसूचित जनजातियों के हैं |स्थिति की  गंभीरता का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 402 ग्राम सभाओं वाले सोनभद्र की  अकेली तीन ग्रामसभाओं में लगभग  115 मौतें हुई हैं |मौत के सर्वाधिक मामले जनपद के चोपन विकास खंड से सामने आये हैं | त्रासदी ये है कि अकाल मौतों के इस रौंगटे खड़ा कर देने वाले अध्याय में कई -कई परिवारों में एक से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है |शायद जिन्दा कौमें यकीन न करे गरीब माँ  -बाप  इलाज के लिए पैसे न होने की स्थिति में अपने स्वस्थ बच्चों को सेठ -साहूकारों के यहाँ गिरवी रख दे रहे हैंमौत के इन गंभीर मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश में इस एक वक्त जब मैडम मायावती विधान सभा चुनावों की गुना गणित में लगी हैं और नौकरशाही जैसे -तैसे गुड गवर्नेंस का माहौल बनाने की कोशिशों में  |सोनभद्र का काला पानी कहे जाने वाले इन  इलाकों में बच्चों की मौत के इन मामलों पर किसी की भी निगाह नहीं पड़ी है ,सरकारी चिकित्सक दुर्गम कहे जाने वाले इन इलाकों में जाने से पह्ले गुरेज करते थे ,निजी चिकत्सकों के लिए आदिवासियों का इलाज हमेशा से घाटे का सौदा है ,ऐसे में आदिवासियों के पास दो ही विकल्प शेष बचे हैं या तो वो अपने बच्चों का इलाज झोला झाप डाक्टरों से कराएँ या फिर उन्हें ओझाओं के भरोसे छोड़ दे |बच्चों की मौत के इन मामलों में जब जिलाधिकारी सोनभद्र से बात की गयी तो उन्होंने स्थिति की गंभीरता स्वीकार करते हुए कहा कि हमने इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव को सूचना प्रेषित कर दी है ,हमारी प्राथमिकता है कि पह्ले इस बात का पता लगाया जाए कि इन अकाल मौतों की मुख्य वजह  क्या है |हालाँकि वो बार -बार ये दलील देते रहे कि अधिकारियों को प्रभावित इलाके में भेजा गया है ,और अतिरिक्त दवाओं की मांग की गयी है |जबकि जमीनी हकीकत ये है कि अधिकारी  संक्रमण के भय और सड़कों के अभाव में मौके पर अभी तक नहीं पहुंचे हैं |इस सम्बन्ध में जब कुछेक चिकित्सकों से बात की गयी तो उन्होंने नाम न छापने कि शर्त पर बताया कि जिस तरहसे ये मौतें हो रही हैं उन्हें देखकर इन्सेफेलाइटिस की संभावनाओं से इनकार  नहीं किया जा सकता |चिकित्सक फिलहाल बीमार बच्चों का इलाज फाल्सिफेरुम  मलेरिया की दवाओं से कर रहे हैं  ,गौरतलब है कि सोनभद्र देश के सर्वाधिक मलेरिया प्रभावित इलाकों में से एक है |

देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करते करते थक चूका उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जनपद या तो भ्रष्टाचार की वजह से सुर्ख़ियों में रहता है या फिर अकाल मौत की वजह से ,यहाँ अब तक अज्ञात बीमारियों से जानवरों की मौत होती थी इस बार मासूम बच्चों की बारी हैं ,गाँव के गाँव कब्रिस्तान में तब्दिल हो रहे हैं सोनभद्र के जुगैल ग्राम सभा के भीतरी गाँव के पप्पू के पास फिलहाल अपने मृत  बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए  भी पैसे नहीं है उसका  ४ साल का बच्चा दो दिन पहले अचानक बीमार पड़ा और गाँव के अन्य १२ बच्चों की तरह उसने भी दम तोड़ दिया ,लगभग एक हजार की आबादी वाले इस गाँव में ज्यादातर आदिवासी  सीमांत कृषक है ,गरम पहाड़ वैसे भी सरकारी योजनाओं की तरह होते हैं जिनसे पेट नहीं भरा जा सकता ,इलाज कहाँ से हो ,गाँव के लोगों ने मनरेगा में काम किया लेकिन दो -दो साल की मजदूरी बाकी है ,ऐसे में इलाज के लिए आदिवासियों के पास महाजन से एक के दो सूद पर कर्ज लेने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है |गाँव के तिवारी लाल बताते हैं कि हमारे  पास झोला छाप डाक्टरों से इलाज के अलावा कोई और रास्ता नहीं ,लगभग पांच किलोमीटर दूर पंचपेडिया में सामुदायिक स्वास्थय केंद्र  है ,लेकिन चिकित्सकों के अभाव में इस पर भी ताला लगा हुआ है ,इलाज की सुविधा जिस नजदीकी कस्बे ,ओबरा में मौजूद है वो तक़रीबन ३०  किलोमीटर दूर है ,लेकिन सुगम सड़क मार्ग न होने से रात तो क्या दिन में भी जाना वहाँ  असंभव है |श्यामलाल और पृथ्वीलाल ने तो अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया  आदिवासियों के पास वाहन के रूप में खटिया और उसके चार पावे मौजूद हैं जिस पर लादकर बीमार को पहाड़ी रास्तों से ले जाना बेहद दुष्कर काम है |गाँव में एक दो झोला झाप डाक्टर मौजूद हैं वो अपने ज्ञान के अनुसार यथासंभव इलाज करते हैं |भीतरी के ही रामानुग्रह का बच्चा जब बीमार पड़ा तो उसने उसे टेक्सिम का इंजेक्शन लगा दिया और बच्चे की जान बच गयी |

dscn9877भीतरी से आठ किलोमीटर दूर घनघोर जंगल के बीचो-बीच बसे मुर्गीडांड गाँव में मरघट सा सन्नाटा पसरा हुआ है जिसे या तो रह-रह कर आने वाली महिलाओं की चीत्कार खंडित करती है ,या फिर थके हारे चक्की की आवाज ,लगभग १०० परिवारों वाले इस गाँव में महज दो दिनों के भीतर १२ मौतें हुई हैं |गाँव में घुसते ही राज्य के परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री महामाया सचल  स्वास्थ्य परियोजना  की वैन  मिलती है | वैन में बैठे डाक्टर बताते हैं कि मलेरिया की दवा उपलब्ध नहीं है ,न ही  खून जांच के लिए बुनियादी सुविधाएँ |गाँव में घुसते ही पहला घर शिवकुमार   का है जिसके बच्चे की तीन दिनों पहले मौत हुई है ,शिवकुमार  का २ साल का दूसरा बेटा भी बीमार है शिवकुमार की पत्नी  कहती है हमारे पास न तो इलाज के पैसे हैं न तो सरकारी अस्पताल तक जाने की शरीर में  हिम्मत ,क्या करें ?मुर्गीडांड की ही रामरती जिसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है के पांच बच्चों में से एक की मौत दो दिन पहले हो गयी ,घर चलाने के लिए न तो खेती| किसानी है और न ही और कोई जुगाड |रामरती ने मनरेगा में काम किया था लेकिन दो साल बीतने के बाद भी मजदूरी नहीं मिली ,गाँव वाले बताते हैं कि पूर्व प्रधान रामेश्वर ने मनरेगा के पैसे से मंदिर बनवा दिया |गाँव वाले बताते हैं कि पिछले १५ सालों से गाँव में दवा का छिडकाव नहीं हुआ है ,दवाई के लिए झोला छाप डाक्टर हैं जो ट्रेक्टर की मरम्मत का भी काम करते हैं या फिर ओझा जो गरीब आदिवासियों को तब तक चूसते हैं जब तक दम न निकल जाए |बच्चों के मौत से जुडी एक त्रासदी ये भी है कि आदिवासी समाज मौत के बाद के क्रिया -क्रमों को बेहद अनिवार्य मानता है |अब गरीब आदिवासी भोज -भात कराने के लिए कर्ज न ले या फिर अपनी छोटी जोत की खेती न बेचे तो क्या करे ?

म्योरपुर की कुल्डोमरी ग्राम पंचायत अब से कुछ समय -पहले एक अमेरिकी कंपनी द्वारा बिजली घर लगाएं जाने के कयासों के बाद चर्चा में आई थी ,बिजलीघर तो नहीं बना ,हाँ गाँव के आस -पास बच्चों के नए कब्रगाह जरुर बन गए हैं \यहाँ के हरिपुर गाँव में चहरों और मातम का माहौल है ,पिछले एक माह के दौरान यहाँ १७ से ज्यादा मौते हुई हैं |यहाँ के मेडरदह टोले में घर -घर मातम का माहौल है |यहाँ पर अज्ञात बीमारी ने बच्चों के साथ -साथ बड़ों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है ,गाँव के तमाम लोगों में हिमोग्लोबिन का स्तर अचानक तेजी से घटा है |गाँव वाले बताते है कि हमारे पस घरेलु इलाज के अलावा कोई विकाप्ल्प नहीं है ,अगर हम ओबरा पहुँच भी जाते हैं तो वाहन पर बिजलीघर का  अस्पताल भर्ती का ५०० रूपए और जांच का एक हजार रूपए मांगता है ,दवाई का खर्च अलग से |गरीब आदमी कहाँ से पैसे लाये |गाँव के शंकर बैगा बताते है कि मौत के भय से ज्यादातर ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया है लोग पानी खेती किसानी और अपने जानवरों को औने पीने दाम में बेंचकर जा रहे हैं ,न जाने किसकी नजर लग गयी गाँव को |

मौत के इन दिल दहला देने वाले मामलों में स्वयंसेवी स्तर पर भी किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही |जहाँ पर अधिकारी और एनजीओज पूरी तरह से संवेदनहीन साबित हुए हैं वहीँ ग्रामीणों की आपसी मददगारी से कुछ आशा बंधी है |रेणुका के प्रदुषण को लेकर ग्रामीण युवाओं द्वारा बांये गए “रेणुका बचाओ संघर्ष समिति ” के अध्यक्ष विश्वनाथ पांडे कहते है हम लोग जितना संभव हो सकता हैं कर रहे हैं कुछ लोगों को हमने आपस में पैसा इकठ्ठा कर अस्पतालों में भर्ती कराया है लेकिन ये नाकाफी है |पांडे कहते हैं “जब तक चिक्तिसक गाँवों में नहीं जायेंगे और ग्रामीणों तक दवाएं नहीं पहुंचेगी ,तब तक मौत के ये मामले रुकेंगे  कहना कठिन है |वो मांग करते हैं कि इन अकाल मौतों की वजह सीधे तौर पर जिला प्रशासन है ,दोषी अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए |निजी चिकित्सक डॉ गुप्ता कहते हैं कि अगर हम माने लें कि इन बच्चों को फाल्सिफेरम मलेरिया है तो भी एक बच्चे के इलाज और दवाओं में ४ से ५ हजार रूपए का खर्च आता है ,सोनभद्र के आदिवासी इतना पैसा कहाँ से पायेंगे ?फिलहाल राज्य सरकार मौत के इन आकडों पर चुप्पी साधे बैठी है ,राहुल गांधी भी पूर्वांचल आते हैं तो सोनभद्र नहीं आते ,मुख्यमन्त्री मायावती कभी आती हैं तो हेलीकाप्टर से ही आती है |आम आदिवासियों के नसीब में न तो जमीन है और न ही आस्मां ,सिर्फ मौत बदी है |

कुलडोमरी और जुगैल ग्रामसभा में मृतक बच्चों की सूची

छोटू                    8 माह                         अवध लाल                            जुगैल
गाड़िया                २ वर्ष                           अमर नाथ                             खोसी
विमलौती             १० वर्ष                          हरी प्रसाद                             पदीडाड
नगरा                  ८ वर्ष                            देवी चंद                               कडिया
गोलू                   ३ १/२  वर्ष                      देवी चंद                               कडिया
छोटू लाल             ५ वर्ष                            ह्रदय                                   कडिया
माया                   १ महिना                        शंकर                                   कडिया
टोली                   ५ वर्ष                             नारद                                   काशपानी
फूलमती               ५ वर्ष                            जगदीश                                काशपानी
अमर कुमार          २ वर्ष                            जगदीश                                काशपानी
राधे                     ५ वर्ष                            रामप्रीत                                काशपानी
फूल कुमार            ५ वर्ष                            छत्तर धारी                           काशपानी
अन्नू                   ४ माह                           संत कुमार                             जुगैना
सुदेवी                  ६ वर्ष                             राम सूरत                              करवनिथा
रजनी                 १० वर्ष                            सूरज                                    कडिया
फूल सिंह             ७ वर्ष                              राम नरेश                              चाडम
अतवरिया            ९ वर्ष                              ईश्वर                                    चाडम
अशोक वैगा         १ १/२ वर्ष                       अमृत लाल वैगा                      चाडम
दरोगा                ६ वर्ष                             हिंद लाल                               भितरी जुगैल
राम सुन्दर          ६ वर्ष                             रामबली                                भितरी जुगैल
विलिता               ६ वर्ष                            लल्लू                                    भितरी जुगैल
लड़का                ५ वर्ष                            सोबरन                                 भितरी जुगैल
लड़की                १ वर्ष                            कमलेश                                भितरी जुगैल
लड़का                ७ वर्ष                            पन्ना लाल                             भितरी जुगैल
लड़का                ५ वर्ष                            रामलाल                                भितरी जुगैल
लड़की                २ माह                           संतलाल                               भितरी जुगैल
लाती                  २ १/२ वर्ष                       लालजी                                 भितरी जुगैल
सावित्री                ६ माह                         राम सुभग                             भितरी जुगैल
फूल सिंह              ५ वर्ष                          राम नरेश                               भितरी जुगैल
टिक्कू                  १ वर्ष                          कैलाश                                   खोखरी डाड़
गीता                    ७ वर्ष                         सुग्रीव                                    जुगैल खोखरी
बल्लू                     २ वर्ष                        सुग्रीव यादव                            खोखरी डाड़
पुत्र                       २ दिन                       सूर्य बलि                                  मुर्गी डाड़
कलावती                ३ वर्ष                        शिव कुमार                               मुर्गी डाड़
सजवंती                 ४ वर्ष                        गीरज कुमार                             मुर्गी डाड़
संगीता                   ३ वर्ष                       बुधराम                                    मुर्गी डाड़
लड़का                    ५ वर्ष                       सीताराम                                  मुर्गी डाड़
लड़की                     १ १/२ वर्ष                रामजीत                                   घर हवहिया जुगैल
लड़की                     ३ वर्ष                     वाल गोबिंद                                कुराहनिया
सुनीता                     ७ वर्ष                    सुखरीभर                                  ठोघी
रिंकू                         ५ वर्ष                    राम निघरी                                 ठोघी
लड़का                      ५ वर्ष                    चेतू                                           रास्ते में
लड़का                      ३ माह                   पप्पू                                          भीतरी
भागीरथी                  6 वर्ष                    पप्पू                                          भीतरी
राहित                      ४ वर्ष                    रामलाल                                    भीतरी
विन्दु                       ६ वर्ष                    पृथ्वी लाल                                  भीतरी
पुत्री                         ८ वर्ष                    परसोतन गोंड                               हरिपुर
पुत्री                         ३ वर्ष                    छोटेलाल                                     हरिपुर
पुत्री                         ६ वर्ष                    राजकुमार गोंड                             हरिपुर
पुत्री                         १२ वर्ष                  बैजनाथ                                       हरिपुर
पुत्री                         ७ वर्ष                   राम चरण खरवार                         हरिपुर
पुत्री                         २ वर्ष                   जगत गोंड                                   हरिपुर
नाती                        ५ वर्ष                  गुलाब सिंह                                   हरिपुर
पुत्र                           १२ वर्ष                गुलाब सिंह                                   हरिपुर
पुत्र                           १ वर्ष                  जगत नारायण  सिंह गोंड                हरिपुर
पुत्र                           २० वर्ष                सुखलाल गोंड                               हरिपुर
पुत्री                          ५ वर्ष                  कुंज लाल खरवार                          हरिपुर
पुत्र                           ५ वर्ष                  ईश्वर सिंह गोंड                             हरिपुर

Comments (0)

‘‘आगरा विकासः मेरा योगदान‘‘ अभियान

Posted on 03 December 2011 by admin

photo‘‘आगरा विकासः मेरा योगदान‘‘ अभियान में नागरिको का भारी उत्साह मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार‘‘ आगरा विकास: मेरा योगदान ‘‘ (AGRA DEVELOPMENT AND  MY CONTRIBUTION) अभियान की लगभग चार घण्टे चली बैठक में स्थानीय नागरिकों तथा संस्थाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया और रचनात्मक सोच के साथ सुझाव और अपने अपने योगदान पर चर्चा की। विभिन्न क्षेत्रों में विकास हेतु 11 समूहों का गठन किया गया है। सभी समूहों की ओर से पावर पाइन्ट प्रस्तुति द्वारा समस्या, सुझाव और समाधान पर सार्थक चर्चा हुई। श्री अमृत अभिजात ने कहा कि यह प्रसन्नसा की बात है कि आगरा के विकास के लिए स्वयं नागरिक आगे आकर हर सम्भव सहयोग के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि बहुत मेहनत के बाद सुझाव और कार्य योजनाओं का विवरण नागरिकों ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक इस अभियान से जुडकर अपना सहयोग दे सकता है। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों को वर्किंग ग्रुपो में समूहवार बैठक कर क्रियान्वयन किया जायेगा। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा, पर्यटन, आदि क्षेत्रों जन सहयोग की अनेक सम्भावनाओं की ओर भी ध्यान दिलाया। जिलाधिकारी अजय चैहान ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज की तारीख में विजन न बनाकर आगामी बीस वर्षो की आवश्यकताओं को देखतें हुए प्रोजेक्ट बनायें। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपार सम्भावनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कार्यो की नियमित समीक्षा भी की जायेगी। डी. आई.जी. असीम अरूण ने यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, निर्धारित टेस्ट के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पुलिस पट्रोलिंग सिस्टम आदि के वारे में जानकारी दी। टूरिज्म एण्ड हैरीटेज कन्जरवेशन समूह की ओर से राजीव नारायण ने पार्किंग सुविधा, कनेक्टीविटी, यमुना नदी विकास (त्पअमत बतनपेम) पर्यटन बन्धु गठन , पर्यटन उत्सव, उद्यान उत्सव आदि के बारे में बताया। ‘‘पर्यावरण सुधार योजना‘‘ ग्रुप की ओर से श्री रमन ने यमुना प्रदूषण नियन्त्रण, वैट लैण्ड विकास विद्यालयों में पर्यावरण शिक्षा, तथा नगर की सीवर, सफाई, वृक्षारोपण आदि पर विस्तार से जानकारी दी। लीड बैंक प्रबन्धक सुभाष चन्द गुप्ता ने बताया कि जनपद में इस वर्ष अब तक 30 नई बैंक शाखांए खुल चुकी है और मार्च तक 20 अन्य नई शाखाएं खुलेगी। किसान सुविधा केन्द्र की स्थापना इसी माह की गई है। दो हजार से अधिक आबादी के 310 ग्रामों में बैकिंग सुविधा मार्च 2012 तक शुरू हो जायेगी। गत वर्ष 5 हजार की आबादी पर एक बैंक शाखा थी जो अब 4 हजार की आबादी पर एक बैंक शाखा हो गई है। इस वर्ष 3875 करोड के ऋण में से 1800 करोड रूपया कृषि क्षेत्र के लिए है और किसान केडिट कार्ड से जनपद सन्तृप्त हो गया है। ——–2 2/ ‘‘एग्रीकल्चर एण्ड रूरल इनोवेशन‘‘ ग्रुप की ओर से कमल जीत सिंह ने ग्रामों को गोद लेने की योजना, कृषि, उद्यान, प्रसंस्कण, डेयरी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आदि पर कार्य योजना की जानकारी दी। हैल्थ ग्रुप के एस0के0 कालरा ने मेडिकल चार्टर के विकास की आवश्यकता बताते हुए हैल्थ चार्टर, वायो मेडिकल वेस्ट, स्कूलों में हैल्थ प्रोग्राम, आदि के बारे में बताया। एस.एन. मेडिकल कालेज में सुविधाओं के बारे में डा0 प्रजापति ने जानकारी दी। इन्फ्रास्टकचर ग्रुप में अजीत फौजदार व के.सी. जैन ने आधार भूत सुविधाओं के विकास और उनकी उपयोगिता पर चर्चा की। सोशल सेक्टर ग्रुप में तूलिका कपूर ने शिक्षा, यूथपार्क, खेल सुविधाओं का विकास आदि जन समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। ई-गवनेंस तथा आई.टी. सेवाओं के गु्रप की ओर से अरूण गुप्ता ने ई-सुविधा केन्द्र, लोकवाणी, सोशल मीडिया, ई-विजनेस केन्द्र आदि की जानकारी दी। देवाशीष ने जल प्रबन्धन और सफाई पर चर्चा की। उद्योग और व्यापार समूह की ओर से राजेश गोयल ने नया औद्योगिक क्षे़त्र बनाने, नान पालुटिंग उद्योगों की स्थापना आदि पर जानकारी दी। शिक्षा तथा संस्थागत विकास समूह में प्रवण शर्मा ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार, पुस्तक मेले, साहित्यिक मेले आदि के बारे में विस्तार से बताया। यातायात प्रबन्धन और पुलिस-सुरक्षा ग्रुप के डा0 आनन्द राय ने पब्लिक यातायात प्रणाली को मजबूत बनाने, एकल मार्ग, इलैक्ट्रानिक सिंगनल, आटो रिक्शा शैल्टर,होर्डिंग फ्री जोन आदि अनेक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। डा0 संजय चतुर्वेदी ने धन्यवाद दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद के ग्राम प्रधानों-पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन

Posted on 01 December 2011 by admin

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा समय सारिणी जारी- मतदान 18 दिसम्बर को होगा।

आगरा जनपद के ग्राम पंचायत सदस्यों व प्रधानों, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायतों के सदस्यों के सभी रिक्त पदों/ स्थानों (जो मा0 न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हों) पर उप निर्वाचन हेतु जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान द्वारा समय सारणी की घोषणा कर दी गई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने हेतु 9 दिसम्बर 2011 पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 10 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से की जायेगी। उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 12 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक समय निर्धारित है तत्पश्चात 12 दिसम्बर को को ही प्रतीक आवंटन होगें । मतदान 18 दिसम्बर 2011 को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक होगा।  मतगणना 20 दिसम्बर 2011 को प्रातः 08 बजे से प्रारम्भ होगी।
उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन में  नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने, नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा मतों की गणना तथा परिणाम घोषणा भी क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी। इस समय सारिणी के मध्य पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने निर्देश दिये है कि खण्ड विकास अधिकारी अपने अपने विकास खण्ड में इस चुनाव कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करेगें और ग्राम पंचायतों में मुनादी द्वारा सूचना दें।
उन्होंने रिक्त पदों की जानकारी देते हुए बताया है कि विकास खण्ड बाह में ग्राम पंचायत मंगदपुर में प्रधान, ब्लाक अछनेरा में ग्राम पंचायत बरौली में प्रधान, तथा बबरौद में दो ग्राम पंचायत सदस्यों, बिचपुरी ब्लाक में प्रधान ग्राम पंचायत अजीजपुर व ग्राम पंचायत बिचपुरी के सदस्य पद रिक्त है। ब्लाक जगनेर में प्रधान ग्राम पंचायत सौनी खेडा तथा नगला कासिमपुर में सदस्य, ब्लाक अकोला के प्रधान ग्राम पंचायत सिरौली व सलेमाबाद मे सदस्य पद, बरौली अहीर ब्लाक में ग्राम पंचायत बाद व ककुआ के सदस्य पद फतेहाबाद ब्लाक में ग्राम पंचायत मेवनी खुर्द व वेगमपुर में सदस्य, सैंया ब्लाक के न0 ईनामी में सदस्य ग्राम पंचायत, ब्लाक खन्दौली की ग्राम पंचायत पैसई में सदस्य तथा फतेहपुर सीकरी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दूरा में सदस्य ग्राम पंचायत का पद रिक्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता की उंगली से स्याही गिरने न दीजाये - चुनाव आयोग

Posted on 01 December 2011 by admin

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्वाचन अघिकारियो को ये दिशानिर्देश दे दिया गया कि अमिट स्याही का कोई भी बूंद उगली पर लगाते समय जमीन पर न गिरने दिया जाये । मतदान स्याही की पूरी हिफाजत करे इसलिये प्याली को चैडी तली बाली पात्र मे मिट्टी या रेत से तीन चैथाई भाग को मिट्टी मे दवाकर रखे । फिर प्लास्टिक की सींक से मतदाता की उगली पर लगाये इस सींक को निशान लगाते समय नीचे की तरफ लम्बाई से रखकर पकडे नही तो स्याही नीचे जायेगी और उपयोगिता करने वाले पर गिरेगी । यदि मतदाता के बाये हाथ की तर्जनी उगली न हो तो बाये हाथ की ही मध्यमा, अनामिका अंगूठे पर लगाये यदि दोनो हाथो की उगली न हो तो दाहिने पैर की उगली पर स्याही लगाये ये दिशानिर्देश सहायक निर्वाचन अधिकारी को मिल चुका है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एड्स पाजिटिव रोगी 92, जिनमें 30 महिलाये, सेक्स वर्कर संख्या पुरूष संख्या 300 महिलाये 289 हुऐ

Posted on 01 December 2011 by admin

जिले में ऐच आई वी पाजिटिव रोगीयो संख्या में काफी बढोत्तरी हो चुकी है केवल जिला अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार जहाॅ 2004 मे 1 रोगी था उनमे अब 92 की वृद्वि हो गई । जिनमे 30 महिला एवं वाकी पुरूष है । स्वास्थ्य विभाग इसे रोकने मे अक्षम साबित हो रहा है एच आई वी (हयूमेन इमो डिफीसियेन्सी वायरस) एक्वायरड सिंडोम ही एडस का मुख्य कारण बनता है जिसके पाजिटिव लक्षण को ही एडस कहा जाता है । से शरीर मे प्रवेष करता है सीडी 4 सेलस पर हमला बोलता है जिससे शरीर धीरे धीरे विनाष की ओर जाता है डाक्टरो के अनुसार प्रति व्यक्ति 500 मे से 100 सीडी 4 सेलस पाये जाते है । जब ये समाप्त होने लगती है तब शरीर की प्रतिरोधात्मे क्षमता खत्म होकर बीमारी को दावत दे बैठता और डायरिया बुखार खाॅसी टीबी निमोनिया फिर एडस पीडित व्यक्ति कहलाकर जान गवा बैठता है । एडस सर्वे उ0 प्र0 के कार्यालय जनपद मे सर्वोदय आश्रम संस्था खगेष्वर पुरवा के आकडो की बात माने तो जनपद मे 400 महिला सेक्स वर्कर महिला मौजूद है जिनमे एफएसडब्ल्यू जिनमे 286 की निषानदेही तय है समलेेंगिक पुरूष (एमएसएम) संख्या 300 है । परियोजना प्रबन्धक प्रभात तिवारी, परामर्षदाता मनोज वर्मा के मुताबिक सबसे ज्यादा एचआईबी के वाहक है । एफएसडब्ल्यू मे 4 महिलाये और 5 पुरूषो को जागरूकता अभियान मे लगाया गया है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in