Archive | राज्य

आयोग ने काफी समय से विभागों मे जमंे हुये अफसरों की सूची मांगी

Posted on 07 December 2011 by admin

विधान सभा चुनाव 2012 का समय ज्यौ-ज्यौ नजदीक आ रहा है जनपद मे उपलब्ध 3500 कंट्रोल यूनिट तथा 4500 बैलेट यूनिट को सुरक्षित कर दिया जायेगा। इनको बाहर से आयी इंजीनियरों की टीम जांच मे लगी हुयी है। समय ज्यादा लग सकता है परन्तु सबकुछ ठीक ठाक ही निपटाया जायेगा। चुनाव आयोग द्धारा उन सभी अधिकारियों की सूची मांगी गयी जो लम्बे समय से विभागों मे जमे बैठे है। इस पर निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सूची भेज दी गयी है अन्य सूचनायें आॅन लाइन कम्प्यूटरीकृत भेजा जा रहा है। इससे अधिकारियों और कर्मचाारियों को पसीना छूट रहा है हैदराबाद से आयी तीन सदस्यीय जांच टीम जांच मे लगी हुयी है। जो ई0वी0एम मसीने असम राज्य से जिले मे आयी है। ये टीम एक दिन मे 50 मसीनो की जांच कर रही है अभी तक 3400 कटंªोल यूनिट 2032 बैलेट यूनिट की जांच कर पायी हैं। ई0वी0एम को कंट्रोल रुम मे सुरक्षिमत कर दिया जायेगा चुनाव से पूर्व एक बार फिर इनकी जांच होगी नम्बरों को आॅन लाइन करके आयोग को सूचना भेजी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंगल रहा सब पर भारी अमंगल लेकर आया, फौजी सहित 4 की मृत्यू

Posted on 07 December 2011 by admin

मंगल का दिन जिले के निवासियो को बहुत भारी पड़ा कही पर बस  दुर्घटना हुयी तो रेलवे ट्रैक पर भौजी की मृत्यू हर दुर्घटना पर पीडि़त परिवार के परिजन पोस्ट मार्टम हाउस पर विलाप करते देखे गये सेना का एक जवान रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला उसके शव से निकले परिचय पत्र पर जानकारी मिली वो हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। असम राइफल्स का जवान असम मे ड़यूटी समाप्त कर नवीन पोस्टिंग पर पूना जाने के लिये सफर कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने पहुचकर पोस्टमार्टम हेतु शव को कब्जे ंमे लिया और सेना के अफसरों सहित परिजनों को भी सूचना भेजी अन्य घटनाओं मे अरवल थाना क्षेत्र क चांदा महमद पुर निवासी सुनील दुबे (30) वर्ष गोली मारकर आत्महत्या कर ली टडि़यावां क्षेत्र में घने कोहरे से एक बस पेड़ से टकरायी एक की मृत्यु हुयी 35 घायल हुये मृतक की पहचान भड़ायल निवासी सत्यपाल के रुप मे हुयी लोनार थाना क्षेत्र का देश राज (55) वर्षीय घरेलू कलाह सम्पत्ति के बटवारे मे बहू के रिपोर्ट करने पर हुयी बदनामी से फांसी लगाकर जान दे दी। इसी प्रकार बेनीगंज थाना क्षेत्र के अरुण (30) वर्ष घर मे विवाद होने पर अपने आप को गोली मार ली। और जान चली गयी । इसी प्रकार की घटनाओं का पोस्टमार्टम हाउस पर बोलबाला रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वसूली मे वाणिज्य विभाग का कीर्तिमान

Posted on 07 December 2011 by admin

वर्तमान समय मे वाणिज्य कर विभाग मे 6325 ब्यापारी पंजीकृत है। इनमे एसी श्रेणी मे 1740 सीटीओ श्रेणी में 4118 और डीसी श्रेणी के 467 व्यापारी है। इन सभी से मासिक त्रैमासिक और वार्षिक ब्यापार रिटर्न कर भरना पड़ता है। विभाग ने  अब रिटर्न भरने की आॅन लाइन ब्यवस्था कर दी है। आॅन लाइन का लाभ भी ब्यापारियों के साथ विभाग को मिल रहा है विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस बार 2.करोड़ 78 लाख की वसूली करनी थी इसके सापेक्ष इस बार 4.करोड़ 21 लाख की वसूली हो चुकी है। यानि लक्ष्य से 2 गुना ज्यादा पिछले वर्ष 2.करोड़ 78 लाख के सापेक्ष 2. करोड़ ज्यादा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीजी ने देखी जेल कैदियो की बेबसी

Posted on 06 December 2011 by admin

मानवाधिकार डीजी सुनील कृष्णा ने सोमवार को अपरान्ह जिला कारागार का औचक निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया कैदियो का रहने का स्तर खाने पीने की व्यवस्था दी जाने वाली हकीकत को जाना परखा । मुलाकात करने वालो को मुलाकाती घर जेेल कर्मियो की आवासो की मरम्मत कार्यो के बनवाने के भी निर्देश दिये इन सब से पहले बिजली विभाग के गेस्ट हाउस मे सीडीओ ऐ0के0 द्विवेदी एडीएम राकेश मिश्र सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियो के साथ उन्होने बैठक भी की । सुनील कृष्णा ने पाकशाला, अस्पताल का निरीक्षण व्यवस्था पर समुचित सुधार का आदेश दिया । बन्दियो से वार्ता करते समय उनकी कठिनाईयो को जाचा परखा कुछ बन्दियो ने बताया कि जमानत हो जाने पर भी हमारी रिहाई नही हुई है उनकी हकीकत से भी वो रूबरू हुये । 30 बन्दियो ने बताया हमारी जमानत मिल चुकी है पर छोडा नही गया कारण डीजी को पता चला कि उनके जमानत दार ढूढे नही मिल रहे है इसलिये रिहाई रोक दी गई गम्भीर अपराधो मे लिप्त लोगो की जमानत हो जाती है पर हमारी नही हुई क्योकि हमारी जमानत लेने वाला हमे कोई नही मिला हम काफी समय से जेल मे बन्द है । सभी हकीकत को डीजी ने जाचा परखा जेल अधीक्षक ने बताया 50 कैदियो को हाईस्कूल और इन्टर के फार्म भरवाकर शिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है तब डीजी ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी इस मौके पर जाच अधिकारी शरद कुलश्रेष्ठ जेल अधीक्षक एस0आर0 सिह जेलर महेश गुप्ता उनके साथ रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक गर्भवती महिला पर रहेगी दिल्ली मे बैठे अधिकारियो की नजर

Posted on 05 December 2011 by admin

मदर एण्ड चाइल्ड टैªकिग सिस्टम के द्वारा हर गर्भवती मा एवं उसके शिशु की संख्या टीकाकरण की सारी सूचनाये एमसीटीएस की अपलोडिग करके आनलाइन की जायेगी । एनएचओएम के अधीन इस व्यवस्था से जच्चा एवं बच्चा की सुरक्षा के तहत समस्त कार्य प्रणाली को पंजीकृत करके अपलोडिग करवाई जा रही है जिसमे एक से पांच वर्षो के मध्य बच्चो को 6 जानलेवा बीमारी और उससे बचाव मे टीकाकरण प्रमुख है । अभी तक ये सूचनाये भेजी जाती थी जिससे गडवडी सामने आ रही थी अब नई व्यवस्था मे सीएमओ डा0 एस0के0 तिवारी के अनुसार एनएचआरएम के निदेशक के अनुसार उनके निर्देश पर मदर चाइल्ड टैªकिग सिस्टम के बन जाने पर गर्भवती महिला और उसके शिशु से सम्बन्धित जानकारी ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक महिला उसके पति का नाम गाॅव ब्लाक सभी जगह कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था डाटा आपरेटर द्वारा आनलाइन करके अपलोडिग करकर सभी जगह दिल्ली मे बैठे अधिकारियो की नजर रहेगी और गडवडी की आंशका खत्म हो जायेगी । इस वर्ष मौजूदा समय मे एक लाख ग्यारह हजार एक सौ तीस बच्चो का लक्ष्य रखा गया है अभी तक अडतालिस हजार पाच सौ छियालिस गर्भवती महिला और वयालिस हजार सात सौ अडतिस बच्चो का टीकाकरण किया जा चुका है । सारी सूचनाये डाटाफीड होकर दर्ज है । सारी व्यवस्था आनलाइन चल रही है  कोई भी अधिकारी जहा चाहे वहा देखकर हकीकत जान सकेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चेतावनी कार्यो का होना कागजो पर नही धरातल पर दिखाई दे वरना खैर नही - डीएम

Posted on 05 December 2011 by admin

अम्बेडकर ग्रामो मे चल रहे विकास कार्यो पर सख्त रूख को अपनाकर डीएम ऐ0के0  सिह राठौर ने विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार मे सीडीओ आनन्द कुमार द्विवेदी के साथ अधिकारियो को चेतावनी देते हुये कहा कि विकास कार्यो का लेखा जोख कागजो पर नही हमे धरातल पर दिखाई दे नही तो परिणामो की जिम्मेदारी आप स्वयं पर होगी फर्जी रिपोटिग पर कार्यवाही निश्चित है आर ई एस विधुत विभाग द्वारा वर्ती गई लापरवाही पर डीएम बहुत नाराज दिखाई पडे दोनो विभागो को शीघ्र प्रारम्भ करने एवं उसे समाप्त करने के निर्देश भी दिये । बीएसए सियाराम निर्मल को जूनियर और प्राइमरी स्कूलो के भवन निर्माण के प्राथमिकता पर तत्काल शुरू करवाने के निर्देश दिये और गणवत्ता पर नजर रखे । सीएचसी पीएचसी के उपकेन्द्रो पर भवन निर्माण मे सीएमओ को कडे निर्देश दिये । जलकल विभाग की भी हैडपम्पो पर खिचाई की अम्बेडकर ग्रामो की सडको पर सम्पर्क मार्ग ग्रामीण शौचालय पंचायत स्कूल घर की सभी सिलसिले वार जाच की आदेश निर्गत किये फिर पेन्शनरो की पेन्शन पर समीक्षा करते हुये त्वरित आदेश दिये । सीडीओ आनन्द द्विवेदी ने मनरेगा के कार्यो पद एमआईएस फीडिग मे तेजी लाने को कहा बैठक मे एडीएम राकेश मिश्र डीडीओ पीके सिह सहिज सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

थानो से प्रत्येक पीडित व्यक्ति रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाये - जिलाधिकारी

Posted on 05 December 2011 by admin

थानो मे जब पीडित व्यक्ति एफआईआर दर्ज करवाना चाहता है तब हीलाहवाली करना एक गम्भीर मामला है उन्होने दिशा निर्देश देते हुये कहा कि पुलिस विभाग मे अब ये सब नही चलेगा । सख्त रूख अपनाकर चेतावनी दी विभागीय अधिकारियो से कह अब अगर ऐसी शिकायते प्राप्त हुई थाने मे रिपोर्ट दर्ज न करने पर उन थानाप्रभारियो पर कार्यवाही होगी जिले मे बढते अपराध महिला और दलितो पर अपराघियो की गिरफ्तारी 10 दिनो मे होनी चाहिये डीएम ने मोहर्रम पर शान्ति व्यवस्था थानो की जिम्मेदारी है इस सम्बन्ध मे थानाप्रभारी सीओ एसडीएम सभी को सतर्कता बरतने को कहा । तारचोरी गोकशी पर सख्ती करने मतदाता सूची का मिलान एक ही व्यक्ति कई जगहो पर अपना मताधिकारो का प्रयोग पाया जाये उस पर कार्यवाही की जाये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पर्यटको को सुखद और यादगार अनुभव दें-पर्यटन सचिव

Posted on 05 December 2011 by admin

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव आर0 एच0 ख्वाजा ने कहा है अधिकारी आत्म चिन्तन करते हुए अन्तरात्मा के प्रकाश में क्रिएटिव और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें और पर्यटकों को यादगार, अच्छा, सुखद और अविस्मरणीय अनुभव दें। आगरा परिक्षेत्र के समन्वित पर्यटन विकास हेतु कार्य योजना तैयार करें। पर्यटन सचिव आज यहां होटल अमर विलास में आयोजित बैठक में पर्यटन विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होनें गत 6 तथा 7 अक्टूबर 2010 को अपने आगरा भ्रमण अवसर पर दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या (ACTION TAKEN REPORT) पर विस्तार से समीक्षा की। बैठक में आगरा में पर्यटन विकास हेतु प्रस्तावित नवीन कार्यो पर भी चर्चा की गई। उन्होंने आगरा में मा0 सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कराये जा रहे कार्यो की भी बिन्दुवार जानकारी ली और कहा कि मा0 न्यायालय की मानटरिंग कमेटी की संस्तुति का प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें।
श्री ख्वाजा ने कहा कि विश्व में ताजमहल भारत के प्रतीक के रूप में प्रसिद्व है अतः इसे गौरव के रूप मे लेते हुए सभी स्टेक होल्डर्स आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि केरल आदि में पर्यटन क्षेत्र में किये जा रहे अच्छे कार्यो से प्रेरणा लेकर एक जुनून (passion) के रूप में कार्य करें ताकि पर्यटकों की संख्या को दुगना करने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।
उन्होंने अच्छे कार्यो से सदैव सीखने पर चर्चा करते हुए तिरूपति बालाजी , वैष्णव देवी, गोल्डन टैम्पल, तथा अन्य देशो के उदाहरण देते हुए वैज्ञानिक ढंग से क्राउड कन्ट्रोल और विजीटर्स मैनेजमेंट किये जाने की व्यवस्था विकसित किये जाने पर बल दिया।
श्री ख्वाजा ने पर्यटन सेक्टर में रोजगार की असीम सम्भावनाओं पर प्रकाश डालते हुए अप्रैल 2012 से हास्पीलिटी सेक्टर विकास, हास्पीलटी एजुकेशन, ग्रामीण पर्यटन विकास आदि की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि रूरल टूरिज्म में क्रिएटिव कार्यक्रमों में रोजगार को लिंक करें और स्थानीय आवश्यकता के अनुसार सुविधाएं और प्रशिक्षण आदि की समुचित व्यवस्था करें।
महानिदेशक उ0प्र0 पर्यटन मनोज कुमार सिंह ने कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने नाईट बाजार, वटेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, गोल्फ कोर्स, ईको-टूरिज्म तथा आगरा में एयर कनेक्टीविटी सुलभ कराने आदि की ओर ध्यान आकर्षित किया।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने वटेश्वर में पर्यटन विकास, आगरा डबलपमेल्ट माई कन्ट्रीव्यूशन अभियान,मेरा वृक्ष कार्यक्रम, जेएनएनयूआरएम के कार्य तथा ताजगंज क्षेत्र के विकास हेतु अध्ययन रिपोर्ट आदि के बारे में बताया । डी.एफ.ओ. एन.के.जानू ने वृक्षारोपण, वैटलैण्ड विकास, तथा कैमल सफारी आदि योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में पुरातत्व, सीआईएसएफ, पर्यटन, जल निगम, विद्युत, परिवहन, नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
पर्यटन सचिव ने आज बैठक से पूर्व फतेहपुर सीकरी में स्मारकों का अवलोकन किया और पुरातत्व विभाग के निरीक्षण भवन पर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अपरान्ह में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ताज महल का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

झंडा दिवस निधि में उदारता पूर्वक योगदान दें-जिलाधिकारी

Posted on 05 December 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जनपद के सभी सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों, शहीद सैनिक पत्नियों और उनके आश्रितों को हार्दिक शुभ कामनांए दी है। उन्होंने सभी जनपद वासियों का ध्यान आगरा की सैन्य विरासत तथा यहां के वीर सैनिकों द्वारा मातृभूमि की रक्षा के लिए किये गये सर्वोच्च बलिदान की ओर आकर्षित करते हुए जनपद की सैन्य विरासत की प्रशसंा की है।
उन्होंने अपील की है कि जिस प्रकार ये जाॅबाज सपूत हॅसते-हॅसते भारत वर्ष की अखण्डता तथा देश की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों की आहूति देने के पावन कर्तव्य से कभी कतराते नहीं हैं, उसी प्रकार हम सभी आगरा वासियों का परम कर्तव्य है कि झंडा दिवस के अवसर पर न केवल 07 दिसम्बर को ही बल्कि पूरे वर्ष झंडा दिवस निधि में उदारता पूर्वक खुले मन से योगदान दें जिससे कि संग्रहित धनराशि का उपयोग भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण में किया जा सके। उन्होंने आशा प्रकट की है कि देशभक्त आगरावासी झण्डा दिवस के पुनीत अवसर पर उत्साह पूर्वक सहयोग करेगें। ज्ञातव्य है कि 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने 14 पर्यवेक्षणीय अधिकारियो का नवम्बर माह का वेतन रोका

Posted on 05 December 2011 by admin

तहसील एत्मादपुर क्षेत्र के अन्तर्गत उचित दर की दुकानों पर लगाये गये 14 पर्यवेक्षणीय अधिकारी अपनी ड्यूटी पर अनुपस्थित पाये गये, जिसके कारण जिलाधिकारी अजय चैहान ने इन सभी 14 पर्यवेक्षणीय अधिकारियों का माह नवम्बर 2011 का वेतन रोक दिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि जिलाधिकारी ने सचेत किया है कि जनपद की समस्त उचित दर की दुकानों पर लगाये गये पर्यवेक्षणीय अधिकारीगण निर्धारित पर्यवेक्षण तिथियों में अपनी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें और निर्धारित प्रारूप पर वितरण की सूचना सम्बन्धित कार्यालयों में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें । यदि उनके द्वारा अपनी ड्यूटी नही की जाती है तो उनका वेतन रोकने सम्बन्धी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in