Archive | राज्य

हरदोई पुलिस की कामयाबी शातिर बदमांस गिरफ्तार

Posted on 17 December 2011 by admin

जनपद की एसओजी टीम तथा शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने अन्तर्जनपदीय गिरोह के शातिर बदमास इनामी सरगना और उसके तीन कुख्यात बदमास जिनकी तलाश शहजहाॅपुर, फरूखाबाद, रामपुर,और बरेली जनपद की पुलिस को थी, गिरफ्तारी करके बड़ी कामयाबी हासिल की। इन्ही बदमासो की शाहाबाद पुलिस को भी तलाश थी जिन्होने स्वास्थ्य कर्मी के यहाॅ पर डकैती डाली थी। इस घुमन्तू जाति के बदमास की गिरफ्तारी मे शाहाबाद कोतवाल आर0पी0 साही एसओजी प्रभारी प्रहलाद सिंह की मुख्य भूमिका रही जिन्होने सूचना पर शहजहाॅपुर रोड के पंखिया गिरोह के सदस्यो की गिरफ्तारी को अन्जाम दिया। इनका सरगना शहजहाॅपुर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के पंखाखेड़ा गाॅव का निवासी आबिद उर्फ रमजानी है। यह रामपुर की डकैती मे भी 2009 से फरार अभियुक्त था। इसके ऊपर इस समय 2500 रूपये का इनाम रामपुर की पुलिस ने घोषित कर रखा था  उसके दो साथियो मे एक मदनापुद थाना इस्लाम नगर के ग्राम पंखाखेड़ा का सरताज उर्फ ताज एवं तीसर साथी राजेपुर थाना क्षेत्र का चाचूपुर निवासी रियाज शातिर किस्म का बदमास है उसी शातिराना ढंग से अपने शिकार को मार-मार करके अधमरा करके लूटपाट को अन्जाम देता है एएसपी रूचिता चैधरी के अनुसार स्वास्थ्य कर्मी के घर से लूटपाट के कपडे साड़ी जेवर ये पंखिया गिरोह के सदस्य जनजाति के है और आलीशान मकानो मे रहकर अपनी पहचान छिपाकर घटना को अन्जाम देते है इस गिरोह के सदस्य किसी न किसी बैंड बाजा कम्पनी के यहाॅ काम करते है और मुखबिरी करके गिरोह के सरगना को सुचना देते है फिर घटना और समय का निश्चय हो जाने पर लूटपाट की कार्यवाही करके जघन्य डकैती अपराध मे शामिल रहे है । लूटपाट करते समय इनके सदस्य केवल वांस के लाठी डंडे का प्रयोग करके मरणासन्न अवस्था मे घर के सदस्यो को छोेड़कर चल देते है। गिरोह के वाकी सदस्यो की गिरफ्तारी मे पुलिस लगी हुई है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शादी एवं बीमारी के इलाज हेतु अनुदान

Posted on 15 December 2011 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया है कि सामान्य वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में रू0 25546/- से कम एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू0 19884/- से कम है एवं जिन्होंने अपनी पुत्री की शादी अप्रैल 2011 से अब तक सम्पन्न कर ली हैं, अथवा सम्पन्न होने वाली हों, से अपेक्षा की जाती है, कि वह अपनी पुत्री की शादी अनुदान हेतु दस हजार रूपये एवं गम्भीर बीमारी के इलाज हेतु रू0 पांच हजार प्राप्त करने हेतु निर्धारित रूप पत्र पर पूर्ण औपचारिकताओं सहित आवेदन पत्र अपनी सम्बन्धित तहसील में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विस्तृत जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, आगरा के कार्यालय से की जा सकती है।
-
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दुकान निर्माण योजना के अन्तर्गत अनुदान हेतु 21 दिसम्बर तक आवेदन करें

Posted on 15 December 2011 by admin

उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं विकास निगम द्वारा संचालित शहरी क्षेत्र दुकान निर्माण योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले स्वंय भूमि के स्वामी को 78,000/- की धनराशि जिसमें 10,000/- का अनुदान एवं 68,000/- का ऋण बिना ब्याज के प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र दिनांक 21 दिसम्बर 11 तक आमंत्रित किए जाते हैं जमा आवेदन पत्रों का साक्षात्कार दिनांक 24 दिसम्बर 11 को 11 बजे होगा।
जिला प्रबन्धक ने बताया है कि आवेदन के साथ निम्न प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है-
1-व्यक्ति अनुसूचित जाति का हो। प्रमाण पत्र संलग्न करें। गरीबी
रेखा से नीचे हो।
2-भूमि स्वामित्व का प्रमाण पत्र (रजिस्ट्री की प्रति)
3-आय प्रमाण पत्र। तहसील द्वारा जारी।
4-स्थायी निवास/राशनकार्ड। मकान नं0 के साथ।
5-निर्वाचन आई कार्ड ।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला प्रबन्धक उ0 प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 कमरा नं0 35 विकास भवन तृतीय तल संजय प्लेस आगरा से सम्पर्क करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अवैध ढंग से स्कूली बच्चों को ढो रहे वाहन

Posted on 15 December 2011 by admin

कार्यवाही के नाम पर जांच कराये जाने की बात कहते हैं अधिकारी

उप संभागीय परिवहन कार्यालय में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक भ्रष्टाचार में पूरी तरह संलिप्त नजर आ रहे हैं। जिसमें इनका सहयोग करने के लिए जनपद के मोटर ट्रेनिंग स्कूल से लेकर प्राईवेट विद्यालय पीछे नहीं हैं। इनके द्वारा लगभग लाखांे रूपये महीना साहब को दिया जाता है। जिसके वसूली के लिए जनाब के रिस्तेदार से लेकर ड्राइवर तक शामिल हैं। बसपा भ्रष्टाचार मुक्त का नारा देकर प्रदेश में अपनी सरकार बनाकर भ्रष्टाचारियों के पतन के लिए अपने मातहत अधिकारियों को कठोरे दिशा निर्देश दिये, लेकिन जिले का उप संभागीय कार्यालय इसको सफेद हाथी साबित करने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।
मामला भ्रष्टाचार मुक्त के पतन का नारा देकर सत्ता हथियाने वाले बसपा सरकार के परिवहन मंत्री  के पड़ोसी जिला जनपद सुलतानपुर में उप संभागीय कार्यालय में भ्रष्टाचार इस कदर फैला हुआ है कि जिससे महीने में लगभग लाखों रूपये सरकार को चूना लगता है और खुद कमाने में अधिकारी संलिप्त रहते हैं। जनाब अवैध कमाही के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड रहे हैं। जिले में लगभग सैकड़ों बसों का रजिस्ट्रेशन सुविधा शुल्क लेकर वन टाईम टैक्स पेड विद्यालय क नाम रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है। जिसकी शिकायत परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों से किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी प्रकार जिले में लगभग सैकडों टाटा मैजिक गाडियों का रजिस्ट्रेशन वन टाइम टैक्स पेड पर स्कूल के नाम से रजिस्ट्रेशन किया गया जिस पर यह शर्तें हैं कि यह गाडियां अध्यापक और अध्यापिकाओं को उनके घर से स्कूल तक ले जाने तथा ले आने हेतु प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन यहाॅ पर इसका जस्ट उल्टा हो रहा है। एक मोटी कमाई के लिए इसमें बच्चों को उनके घर से स्कूल तक ले आने और ले जाने में प्रयोग किया जाता है। जिससे अभिभावकों द्वारा प्रति माह प्रति बच्चों से 4 सौ से लेकर 1 हजार तक लिया जा रहा है। जिससे विद्यालय को एक मोटी इनकम होती है। प्रत्येक सुबह एआरटीओ कार्यालय अमहट के सामने से  बगल में मौजूद सेन्ट्रल, सेन्जीवियस, गोपालगल्र्स, महर्षि विद्या मन्दिर, कान्वेन्ट आदि कई स्कूलों में लगभग सैकडों गाडियां बच्चों को लेकर गुजरती हैं लेकिन उस पर परिवहन अधिकारी का कोई नजर नहीं पड़ता। सूत्रों की माने तो मोटी कमाही का कुछ हिस्सा एआरटीओ कार्यालय को जाता है। जिसके कारण साहब को सब कुछ दिखाये देने के बाद भी कुछ भी नहीं दिखाई देता। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस सुविधा शुल्क को एकत्रित करने के लिए साहब के रिश्तेदार से लेकर ड्राइवर तक लगाये गये हैं। जो पाॅच सौ रूपये प्रति गाडी लेेते हैं। शायद कमाही के ही कारण साहब के पास दो जिलों का प्रभार है। अपनी कमाही का एक बड़ा हिस्सा ऊपर देने की बात बात बात पर ही साहब के मुंह से निकल पड़ा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बीएसएनएल में सभी अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल

Posted on 15 December 2011 by admin

बीएसएनएल यूनियनों एंव एशोसियोशनों के संयुक्त संधर्ष मेार्चा के आवाहन पर विभिन्न मांगो को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सभी अधिकारी व कर्मचारी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे।
जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बीएसएनएल के समस्त दूरभाष केन्द्रो,तारघर एवं महाप्रबन्धक कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी  हडताल  पर चले गये है। हड़ताल के अभूतपूर्व होने से महाप्रबन्धक हरिश्चन्द्र सिंह तालाबन्दी के फलस्वरूप कार्यालय में बैठ नही सके। सधर्ष मोर्चा संयोजक हरिशंकर मिश्र ने बताया कि सत प्रतिशत लोग हड़ताल पर रहे। दूरभाष केन्द्र,तारघर, एंव महाप्रबन्धक कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों की सभा विभिन्न मागों केा लेकर हुई। जिसमे मुख्य रूप से वीआरएस न हो,आईटीएस एब्जार्सन बोनस/पीएलआई भुगतान,मेडिकल भत्ता,एलटीसी लीब,इनकैस मेंण्ट का भुगतान,उपकरणों की उपलब्धता,एडीसी की वापसी,वास्तबिक बेतन पर पेशन का सहयोग,बीडब्लूए स्पेक्ट्रम मद में जमा आठ हजार तीन सौ तेरह करोड़ रूपये की वापसी,लाइसेन्स फीस का भुगतान,़ 3जी स्पेक्ट्रम के लिये सर्किल चयन का विकल्प, नोशनल लोन रूपये सात हजार पांच सौ करोड़ की वापसी,टीएसी मेम्बर्स/कमेटी को बन्द करना,ग्रामीण सेवाओं के लिये प्रतिकूल,3जी सर्विस देने वाले अवैध कम्पनियों का लइसेन्स निरस्त करने की मांगे सामिल है। मागों केा लेकर ज्वाइन्ट एक्सन कमेटी आफ एशोसिऐसन/यूनियनस् आफ बीएसएनएल एक्जयू क्यूटिब एंव नान एक्जयूकेटिव के ज्वाइन फोरम ने मागों केा लेकर पूरे देश मे बृहस्पतिवार केा हड़ताल पर है। जिससे सरकार व प्रबन्धन सही निर्णय लें। यदि मागों केा नही माना गया तो ऐसी स्थित में ज्वाइन फोरम आगे भी सर्धष जारी रखने का निर्णय लेगा। कादीपुर,अमेठी,जिया,मुसाफिरखाना,एंव गौरीगंज आदि सभी स्थानों पर कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गो-सुरक्षा एवं संवर्धन विशय पर एक गोश्ठी

Posted on 14 December 2011 by admin

राश्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिश्ठ प्रचारक व अखिल भारतीय गो-सेवा प्रमुख षंकर लाल जी  ने आज यहाॅं कहा प्रत्येक वर्श 2.50 करोड़ गोवंष की निर्मम हत्या की जा रही है जिसके कारण जीव, जंगल, जमीन और पर्यावरण को हानि पहुंच रही है। इसको बचाने के लिए अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाये गए तो हमारे अस्तित्व पर ही खतरा उत्पन्न हो जायेगा।
श्री लाल कारसेवकपुरम् में गो-सुरक्षा एवं संवर्धन विशय पर एक गोश्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।  गोश्ठी का संचालन राश्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक मुकेष जी ने किया। इस अवसर पर श्री षंकर लाल ने कहा 60 वर्श पूर्व इस देष में किसान आत्म हत्या नहीं करते थे क्योंकि जल, जमीन और जंगल उनके आय के साधन हुआ करते थे। कृशि, पषु एवं मनुश्य एक दूसरे के पूरक थे। दुर्भाग्य है कि यहाॅं कि सरकारी नीतियों के कारण यह चक्र टूट गया जिसके कारण आज किसान आत्म करने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा देष को संबृद्धषाली बनाने के लिए गौआधारित कृशि की पुनः आवष्यकता है। अच्छी देषी नस्ल की गोवंष तैयार करना उसके द्वारा गौ-चिकित्सा केन्द्र, गौ-आधारित कृशि, गौ-आधारित ऊर्जा का निर्माण, गोचर भूमि का संरक्षण एवं गो-संवर्धन के द्वारा हम यह कार्य कर सकते है।
उन्होंने बताया देष में विष्व मंगल गो-ग्राम यात्रा गत वर्श निकाली गयी यात्रा के बाद 500 नई गोषालाओं का निर्माण हुआ एवं लाखों लोग गोपालक बनकर गाय का पालन कर रहे है।  उन्होंने कहा प्रत्येक प्रान्त में प्रषिक्षण केन्द्र तथा गो-अनुसंधान की स्थापना की जा रही है। आज गोपालक परिवार एक गोवंष से 100/-प्रतिदिन घर बैठे आमदनी कर रहा है।  उन्होंने कहा जर्सी नस्ल के दूधारू पषु से प्राप्त दूध को पीने वाले मनुश्य अप्रत्यक्ष रूप से जहर का सेवन कर रहे है। उनका परिवार संस्कारवान कभी नहीं हो सकता है। रसायनिक खादों से पौधे जहरीले होते जा रहे हैं जिसके कारण इन पौधों का सेवन करने वाले जीव और उन जीवों के मांस को खाने वाले तक इस जहर के षिकार हो रहे है। गिद्धों की विलुप्तता का कारण भी यही है। पर्यावरण की सुरक्षा भी गौ-वंष से जुडा विशय है। उन्होंने बताया कि देषी गाय के 720 लीटर दूध से एक तोला स्वर्ण भस्म प्राप्त होता है। उन्होंने बताया ऊर्जा के क्षेत्र में भी गोवंष आधारित जनरेटर, ट्रैक्टर, टयूबबेल आदि के संचालन को विकसित किया जा चुका है जो देष के राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेष, महाराश्ट्र जैसे राज्यों में सफलता पूर्वक काम रहे है।
उन्होंने कहा गाय को मांॅ मानकर हम इसकी सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए अबिलम्ब अगर संकल्पित नहीं हुए तो गाय चित्रों पर ही रह जायेगी आने वाली पीढियाॅं हमको कोसेंगी।
क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख-विहिप श्री वसुदेव पटेल ने गोअनुसंधान केन्द्रों की स्थापना पर बल देते हुए बताया कि प्रदेष में अनेक स्थानों गोवंष से प्राप्त गोमूत्र एवं गोबर के द्वारा पंचगव्य औशधियाॅं तथा दैनिक उपयोगी एवं कीटनियंत्रक आदि बनाये जा रहे है।
इस अवसर पर डा.अनिल मिश्र प्रान्त कार्यवाह, कारसेवकपुरम् प्रभारी प्रकाष अवस्थी, डा.लाल बहादुर सिंह, विभाग प्रचारक राम चन्द्र, सर्वेष जी, श्री राम गोषाला के हरी राम गुप्त, अषोक पाठक, सेवा प्रमुख वीरेन्द्र कुमार, रवि कुमार, कमल बाबा, सुभाश पांडेय आदि अनेक गोसेवक एवं गोपालक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जल सुरक्षा पायेलट प्राजेक्ट हेतु ब्लाक बरौली अहीर का चयन

Posted on 14 December 2011 by admin

जन जागरूकता हेतु अभियान, जल प्रबन्धन से जुडे सभी विभाग सम्मिलित होगे
देश में अति-दोहित विकास खण्डों में पेयजल सुरक्षा के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पायेलट परियोजनाओं हेतु आगरा जनपद के अति दोहित विकास खण्ड बरौली अहीर के लिए गठित जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में विकास भवन पर आयोजित की गई। श्री चैहान ने बताया कि पायेलट प्राजेक्ट हेतु पूरे भारत में 15 विकास खण्डों का चयन हुआ है और इनमें उ0प्र0 से केवल आगरा जनपद का बरौली अहीर ब्लाक ही सम्मिलित किया गया है । उन्होंने बताया जल सुरक्षा अभियान में जल प्रबन्धन से सम्बन्धित -कृषि ,उद्यान , सिंचाई , जल निगम आदि विभागों के समन्वित प्रयास से कार्य होगें। पायेलट प्रोजेक्ट की अवधि तीन वर्ष है और सार्थक परिणाम आने पर माडल को राष्ट्रीय स्तर पर योजना के रूप में लागू किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना में मांग आधारित प्रबन्धन पर कार्य होगा और जल रिचार्ज हेतु जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन तथा गांवो में पेयजल टेस्टिंग किट उपलब्ध कराये जायेगें। उन्होंने पेयजल सुरक्षा हेतु विकास खण्ड स्तर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यशालाएं आयोजन के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि पेयजल समस्या को जानने के लिए ग्रामों को अधार भूत डाटा तथा आवश्यक उपकरण फील्ड टेस्टिंगकिट आदि सुलभ कराते हुए जानकारी दी जायेगी ताकि पेयजल योजनाओं के संचालन और रख रखाब का कार्य ग्राम स्तर पर ही हो सके। कार्यक्रम का आधार ग्राम स्तर पर वाटर बजट और जल के साधन के अनुरूप कार्य संचालित होगें। उन्होंने कहा कि ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों को सक्रिय करें ताकि क्षमता, दक्षता और जानकारी (capacity,skills, knowledge) में सुधार हो। उन्होंने कहा कि चयनित हर ग्राम पंचायत में स्वैच्छिक रूप से वाटर लेबिल इन्डीकेटर के डाटा भी पक्षिक रूप से एकत्र किये जायेगे, वर्षा मापन केन्द्र, फील्ड टेस्टिंग किट, घरों में पानी की उपलब्ध आदि की जानकारी की जायेगी। उन्होंने फील्ड टेस्टिंग किट (F.T.K) का प्रदर्शन इन गांवो में सार्वजनिक स्थलों तथा स्कूलों में भी कराने के निर्देश दिये।
विश्व बैंक के वाटर एण्ड सेनिटेशन प्रोग्राम के नोडल अधिकारी जे.बी.आर. मूर्ति ने जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक को सम्बोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया । बैठक से पूर्व अधिकारियों ने ग्राम इटौरा तथा नैनाना ब्राहम्ण का भ्रमण किया।
बैठक में सलाहकार भूजल विज्ञान एन.के.चैधरी, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्रा, भूगर्भ जल विभाग के जियोफिजिस्ट वी.के. उपाध्याय, हायड्रोलोजिस्ट उमेश चन्द्र, विश्व बैंक के कन्सल्टेंट डा. के ए.एस. मनी, भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के नोडल अधिकारी सुधीन्द्र शर्मा, डा0 बी0आर0अम्बेडकर विश्व विद्यालय के सोशल वर्क विभाग के प्रमुख डा0 मुकुल श्रीवास्तव, अम्बर विशाल, तथा अधिशासी अभियन्ता जल निगम ए0के0 सक्सैना, बी.डी.ओ. प्रतिभा निमेष तथा जे.पी. शर्मा आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्ना की आवाज पर जिलामुख्यालय बना धरना प्रदर्शन और जुलुस का केन्द्र

Posted on 13 December 2011 by admin

news-no-01भ्रष्टाचार के विरूद्व लडाई लड रहे अन्ना हजारे दिल्ली की जंतर मंतर रोड पर एक दिन का सांकेतिक सामूहिक उपवास पर बैठे उन्हीं के समर्थन मे जनपद मुख्यालय अछूता नही रहा कलेक्ट्रेट मे धरना देकर प्रदर्शन किया गया जनलोकपाल बिल को लागू करने की पुरजोर उठाई गयी समाज के लिये वन्देमातरम का जयघोष करके भ्रष्टतंत्र को खत्म करने हेतु अपनी गर्जना को बरकरार रखा । प्रमुख समाजसेवी अन्ना हजारे की आवाज पर लोगो का हुजूम फिर सडको पर उतरने को बेताव हो उठा बस जरूरत है एक सशक्त जनपदीय नेत्रत्व की रविवार के कचहेरी पर अवकाश रहने पर भी उस सन्नाटे को तोडता हुआ ये जयघोष बहुत सार्थक रहा जहा पर सत्यवीर सिह आर्य समरादित्य सिह, टीपी सिह, राधेश्याम कपूर, भगत बाबा तेजगिरी आदि मौजूद रहे । उसके पूर्व अलग गुट बनाये राधेश्याम कपूर और बाबा तेजगिरी अलग साथियो के साथ अलग गुट बनाये जयघोष कर रहे थे। फिर दोनो गुटो मे आपसी सहमति से समझौता हुआ और दोनो गुट एक ही साथ आ गये । इस बात को जनसाधारण को नेताओ की नाटकबाज करार दिया पिहानी सहित जनपदवासिओं, सांकेतिक धरनाप्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे अन्ना हजारे के समर्थन मे बैठे जनपद मे कई जगह किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सपा द्वारा बार-बार प्रत्याशी बदलने से लम्भुआ विधानसभा के लोग उपापोह में

Posted on 13 December 2011 by admin

स्ंातोष पाण्डेय बनाए गये थे सर्व प्रथम प्रत्याशी,उसके बाद पूर्व विधायक अनिल पाण्डेय फिर संतोष,इन्दुप्रकाश मिश्रा,डा0सुरभि शुक्ला पुनः संतोष पाण्डेय बने प्रत्याशी

स्ुलतानपुर,लम्भुआ 12 दिसम्बर।  लगभग छः माह पूर्व विधानसभा लम्भुआ क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने युवा सपा नेता संतोष पाण्डेय को प्रत्याशी घोषित किया। उनके अग्रज पूर्व विधायक अनिल पाण्डेय के विरोध पर पंनः संतोष का टिकट काटकर पार्टी ने अनिल पाण्डेय को प्रत्याशी बनाया। पंनः संतोष पार्टी के प्रत्याशी बनाये गये। फिर कादीपुर क्षेत्र निवासी अधिवक्ता इन्दु प्रकाश मिश्रा पार्टी के प्रत्याशी बनकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले, उनका संगठन के पदाधिकारियों तथा मतदाताओं ने यहाॅ तक विरोध कि उन्हें अपनी लायसेन्सी रिवाल्वर निकालकर हवाई  फायर करना पड़ा, थाना पुलिस ने उन्हें सुरक्षित वहाॅ से निकलवाया। उसके बाद सपा नेत्री डा0 सुरभि शुक्ला प्रत्याशी बनायी गई। सप्ताह भी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के रूप में उन्होंने ने  क्षेत्र भ्रमण किया। अब सर्व प्रथम प्रत्याशी बनाये गये तेज तर्रार युवा सपा नेता संतोष पाण्डेय पुनःसमाजवादी पार्टी से विधानसभा लम्भुआ के प्रत्याशी बनाये गये हैं। संतोष पाण्डेय को पुनः प्रत्याशी बनाये जाने से क्षेत्र के मतदाताओं में उपापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मतदाताओं को आशंका है कि फिर कहीं नया चेहरा स्वयं को पार्टी प्रत्याशी बताकर अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दे। संतोष पाण्डेय लम्भुआ विधानसभा के छठें प्रत्याशी हैं जो क्षेत्र से पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। क्षेत्र के मतदाताओं ने चर्चा में बताया कि इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने इतने प्रत्याशी बदल दिये हैं कि अब लोग यी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि संतोष पाण्डेय ही अन्तिम पार्टी प्रत्याशी रहेंगे। युवा सपा नेता ही ऐसे प्रत्याशी है जो सीट निकानने की स्थित में हैं किन्तु पार्टी मुखिया ने इतने बार प्रत्याशी बदल दिए कि लोगों को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि यही स्थाई प्रत्याशी हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम 13 व 14 दिसम्बर को होगें

Posted on 13 December 2011 by admin

जिला विज्ञान आगरा द्वारा 13 एवं 14 दिसम्बर को खेरागढ एवं एत्मादपुर तहसील में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है खेरागढ तहसील के अन्तर्गत जनपद  इण्टर कालेज खेरागढ एवं मोतीलाल इण्टर कालेज सैंया में 13 दिसम्बर 2011 को विज्ञान लोकप्रियकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम एवं विज्ञान के महत्व पर विस्तार से चर्चा होगी । इसीक्रम में 14 दिसम्बर को जनता इण्टर कालेज खन्दौली में आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को कठपुतली शो एवं मिरोकिल शो के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। समन्वयक/जिला विज्ञान क्लब एवं परियोजना अधिकारी नेडा अतुल ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ0 प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in