Archive | राज्य

भाजपा लाओं-प्रदेश बचाओं अभियान कार्यक्रम की बैठक में हुई चर्चा

Posted on 18 December 2011 by admin

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक की गई, संचालन शशीकान्त पांडेय ने किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में सभी सेक्टरों में भाजपा लाओं-प्रदेश बचाओं अभियान कार्यक्रम की चर्चा की गई। जिसमे इस अभियान को और गति देकर गांव-गांव, घर-घर संदेश पहुंचाने का निर्णय लिया गया, तथा प्रदेश के नेतृत्व के निर्देशन में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों से मंडल के प्रमुख स्थानों पर दीवालों पर लेखन कार्य प्रारम्भ करने का निर्णय लिया। जिसमें भाजपा शासनकाल की उपलब्धिया और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचारी, जनविरोधी, व्यापारी विरोधी, किसान विरोधी, नीतियों को उजागर कर जन-जन का ध्यान आकृष्ट करना है। आगामी 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिन सभी विधानसभाओं के सेक्टरों में जोरदार ढ़ंग से मनाने का निर्णय किया है। उपरोक्त कार्यक्रमों की दृष्टि से तैयारियां 19 दिसम्बर को अपराह्न 2 बजे भाजपा कार्यालय पर लम्भुआ, सुलतानपुर एवं इसौली विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों/महामंत्री की बैठक आहुति की गई। जिस बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं विभाग संगठन मंत्री रवीन्द्र जी का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। बैठक में विधानसभाओं के प्रभारी/सहप्रभारी भी उपस्थित रहेंगे। सुलतानपुर विधानसभा के धनपतगंज मंडल के सेउरा में होने वाली सभा के मुख्य वक्ता मंडल के मुड़कटनी बाजार में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह एवं महामंत्री शशीकान्त पंाडेय तथा नगर मंडल के विवेकनगर चैराहे पर प्रवीण अग्रवाल सहित सभी प्रमुख नेता 18 दिसम्बर को सभी नुक्कड़ सभाओं में बैठक लेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, शशीकान्त पांडेय, संजयसिंह सोमवंशी, ज्ञान जायसवाल, इन्द्रदेव मिश्रा, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, कृपाशंकर मिश्र, जगदीश गुप्ता, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज चतुर्वेदी, मनीष जायसवाल, धीरज शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनभावना के अनुरूप कैमिकल फैक्ट्री का स्थानान्तरण

Posted on 18 December 2011 by admin

सण्डीला की औद्योगिक इकाई की बहुचर्चित केमिकल फैक्ट्री अमित हैक्टोकेमेलिन्टस इण्डिया लिमिटेड को जो एक वर्ष पूर्व रिसाव होने से आधा दर्जन लोगों के काल के गाल में चले जाने से बन्द हो गयी थी। फैक्ट्री प्रशासन खतरनाक फास्जिन प्लान्ट को गुजरात में स्थानान्तरित करने का निर्णय लिया है। जिससे फैक्ट्री प्रशासन कर्मचारियों को बेरोजगार होने से बचाने हेतु कह रहा है। कम्पनी का टी0पी0 तथा बी0एन0टी0सी0एफ0 प्लान्ट जिससे न तो गैस बनती है न निकलती है को ही यहाँ पर चलाया जायेगा। फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर डाॅ0बी0एन0लाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद राजनैतिक दबाव, राज्य सरकार के असहयोग तकनीकी कारणों के चलते जनभावनाओं का आदर करते हुए हमने यह निर्णय लिया है कि फैक्ट्री के फास्जिन प्लान्ट को गुजरात स्थानान्तरित करने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया में टीम को 3-4 महीने का समय लग सकता है। जो ब्यालिंग प्लान्ट यहाँ पर चलाया जायेगा वह 75डिग्री के ऊपर है उससे किसी प्रकार का खतरे  की सम्भावना नहीं है। उन्होने यह भी बताया कि गुजरात में 5प्लान्ट हमारे चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त 60 अन्य इकाइयाँ वहाँ पर कार्यरत हैं। वहाँ की सरकार उद्योगों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण रवैया रखती है। सण्डीला हादसा मात्र एक संयोग था। मानक की कमी नहीं थी। इसको बन्द करवाने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा रही। जिलाधिकारी ने राजनैतिक दबाव में सतही जाँच करके रिपोर्ट लगा दी। उक्त दुर्घटना का स्काडा सिस्टम न चलने तथा थ्रिलर के काम न करने से यह दुर्घटना हुई। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि मानक को गलत करने का सिस्टम ठीक नहीं था। डायरेक्टर को गलत धाराओं में दोषी पाया गया। घटना के कारण साक्ष्यों को मिटा दिया गया जाँच टीम ने अगर स्काडा चलाने की कोशिश की होती तो सत्य सामने आ जाता। प्रशासन ने विधि विरूद्ध फैक्ट्री बन्द करवायी है। हमारे लाख प्रयास करने पर भी चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले-नरेश अग्रवाल

Posted on 18 December 2011 by admin

बसपा सांसद नरेश अग्रवाल और विधायक नितिन अग्रवाल ने गांधी भवन के सभागार में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर में लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं में लाभान्वित किया। सांसद अग्रवाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी, सरकार के द्वारा दी जा रही जन समुदाय के हितांे के लिए सर्वसमाज हितकारी योजना में उचित लाभ पात्रों तक पहुँचायें। सांसद ने यह भी कहा कि बसपा की सरकार में गरीबों के उत्थान में पात्रों को लाभ मिले यही शासन की मंशा है ताकि कोई भी पात्र बंचित न रहने पाये। उन्होने यह भी कहा हम स्वयं क्षेत्र का भ्रमण करके उनका सत्यापन कर रहे हैं। डी0एम0 ए0के0सिंह राठौर ने इस अवसर पर कहा कि पात्रों को लाभ पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है हमने निर्देश दिये हैं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसका क्रियान्वयन भी हो रहा है। सीडीओ ने कहा कि अगर कोई पात्र बंचित रह जाता है और लाभार्थी है तो वह किसी भी वरिष्ठ अधिकारी से या स्वयं हमसे सम्पर्क कर सकता है। विधायक नितिन अग्रवाल ने गरीब बालिका आशीर्वाद योजना में 87 शादी, बीमारी अनुदान योजना में 20, पारिवारिक लाभ योजना में 03, केसीसी में 11, कृषि लाभार्थी को 21 अनुदान चेकें प्रदान की। उन्होने 43 छात्र/छात्राओं को स्कूल ड्रेस, सावित्रीबाई फूले शिक्षा मदद योजना में साइकिलें वितरित की। शिविर में डीडीओ पी0के0सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मांगी गयी समस्त जानकारी अधिकारी उपलब्ध करवायें

Posted on 18 December 2011 by admin

जिलाधिकारी ए0के0सिंह राठौर ने सभी क्षेत्राधिकारियों को यह निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मांगी गयी समस्त जानकारी सही एवं तथ्यपरक ढंग से देने को कहा है उन्होने कहा कि संवदेनशील, अति संवेदनशील बूथों को सूचीबद्ध करें। जहाँ मतदाता 1500 से ज्यादा है, डी0एम0 कलेक्ट्रेट में निर्वाचन आयोग के अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों को सूचीबद्ध करें उनके मुखिया का नाम, सदस्यों का नाम, पता, मोबाइल नं0 सभी चीजों की सूचनायें एस0पी0 कार्यालय में जमा कर देवें। उन्होने यह भी कहा कि एस0डी0एम0 और सी0ओ0 अपने-अपने क्षेत्रों के फोटोग्राफरों, फोटो खींचने वालों से नाम पते मोबाइल सभी कुछ अपने पास रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर उनके कैमरे, वीडियो का उपयोग किया जा सके। एसडीएम राकेश मिश्रा ने कहा निर्वाचन आयोग जो भी जानकारी मांगेगा वह सब सही-सही उपलब्ध करवाना आप सबकी जिम्मेदारी बनती है। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग की यह सब करवाने की मंशा यह है कि मतदान निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक हो। ऐसे लोगों की सूची बनायी जाय जो फर्जी मतदान करते और करवाते हैं। इस प्रकार के दबंग किस्म के लोगों को अलग से सूचीबद्ध किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने दिया धरना

Posted on 17 December 2011 by admin

राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा राज्य सरकार द्वारा केन्द्र से भत्तों की समानता पर फैसला लेने न लेने व 25 जनवरी 2009 का समझौता लागू न करने समेत अन्य मांगो का निराकरण न किये जाने, आश्वासनों की पूर्ति न होने जैसी मांगांे को प्रदेश सरकार द्वारा अनदेखा करने पर आन्दोलन की घोषणा  की है के क्रम में केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा लिये गये निर्णय के अनुपालन में रा0क0स0प0जनपद शाखा उन्नाव के कार्यवाहक अध्यक्ष अरूण तिवारी व प्रान्तीय पर्यवेक्षक रमेश चन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया।धरने का संचालन करते हुये परिषद के सयंुक्त मंत्री विजय नारायण तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों का यदि जल्द से जल्द निस्तारण नहीं किया जाता है तो एस0पी0तिवारी के नेतृत्व मंें  12 जनवरी 2012 को महाधरना दिया जायेगा। धरने को सम्बोधित करते हुये प्रान्तीय पर्यवेक्षक रमेश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारी के हित में गुटबाजी छोडकर जब एक मंच पर संगठित होकर  कर्मचारी समुदाय आन्दोलन करेगा। तभी शासन व सरकार राज्य दैनिक वर्कचार्ज,  निकाय तथा अन्य संवर्गो की जायज मांगोें को मानने के लिये बाध्य होगी। अपने सम्बोधन में परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष अरूण तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार में राज्य कर्मियों को वेतन तथा मंहगाई भत्ते में समानता प्रदान कर दी है। किन्तु अन्य भत्तों में समानता नहीं लागू किया है। भत्तों को लागू कराने हेतु राज्य दैनिक वर्कचार्ज निकाय तथा शिक्षक समाज के कर्मचारी गणों तथा अन्य संवर्ग के सभी कर्मियों को एकमंच आकर  लम्बी लडाई लडनी पडेगी। तभी सफलता मिलेगी। साथ ही यह भी बताया कि सरकार अपने मंत्रि गणों विधायकों तथा आईएएस अफसरों को पूर्ण सुविधा प्रदान  कर रही किन्तु कर्मचारियों की जायज मांगों को न मानकर हठधर्मिता का परिचय दे रही है। धरने की समाप्ति के उपरान्त राज्य दैनिक वर्कचार्ज, निकाय तथा अन्य संवर्गो की प्रमुख मांगों की पूर्ति हेतु प्रदेश की मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से सौंपा गया।  आज के धरने में मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग स्वास्थ्य विभाग, आईटीआई, श्रमिक तथा राज्य, दैनिक वर्कचार्ज निकाय,. माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ तथा अन्य संवर्ग के कर्मचारियों ने भाग लेते हुये रजनीश बाजपेयी, लाला राम, अनिल कुमार, शंकर अवस्थी, इन्द्र बहादुर सिंह, मोहम्मद इस्लाम, सुरेश आदि ने धरने को सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलित युवती हुई दुष्कर्म का शिकार

Posted on 17 December 2011 by admin

समाचार लिखे जाने तक नहीं दर्ज हुयी रिपोर्ट
बांगरमऊ(उन्नाव),16 दिसम्बर। शौच क्रिया हेतु खेत पर गयी दलित युवती को गांव के ही एक युवक ने बन्धक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के भाई को आता देख दुष्कर्मी फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट लिखाने गयी युवती को पुलिस समझा कर मामले को टालने की जुगत में लगी हुयी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुशराजपुर के मजरा बाजी पुरवा निवासी बुधई रैदास (परिवर्तित नाम)की 17 वर्षीया पुत्री मीनू  अपनी छोटी बहन 5 रीनू को शौच क्रिया हेतु गांव के बाहर ले गयी थी। रीनू को खेत में बैठाने के बाद वह खेत की मेढ पर खडी हो गयी। तभी गांव का ही विनोद पाल पुत्र भगवान दीन वहां आ धमका और मीनू के गले में पडी शाल को कस दिया तथा उसको शाल के सहारे घसीटते हुये पडोस में यूके लिप्टस की बगिया में ले गया। बगिया में पटक कर  उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इधर छोटी बहन रीनू जब निवृत्त हुयी तो उसने बडी बहन को नदारद पाया। वह दौडकर अपने घर गयी और मीनू के गायब होने की घटना अपने भाई भरोसे से बतायी। भरोसे दौडता हुआ खेत पर गया। भरोसे को आता देख विनोद भाग  खडा हुआ। विनोद को भागते देख उसे श्ंाका हुयी वह बगिया में गया बगिया में मीनू के कपडें अस्त व्यस्त थे भाई को देख वह फूटफूट कर रोने लगी और आप बीती बतायी। भरोसे अपनी बहन को लेकर घर चला आया और विनोद के घर जाकर विनोद को पूछा सिर्फ पूछने पर ही विनोद के परिजन उत्तेजित हो गये और उसे गाली गलौच करने लगे।भरोसे वहां से चला गया। आज प्रातः वह अपनी पीडित बहन को थाने लेकर आया और दुष्कर्मी के विरूद्ध घटना की रिपोर्ट लिखने की मांग की किन्तु थाना पुलिस ने उसे लोक लाज क वास्तादेकर समझाने का प्रयास किया लेकिन पीडिता का भाई रिपोर्ट दर्ज कराने पर अडा रहा। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीे हो सकी थी। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि विनोद और मीनू के बीच काफी अर्से से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कल मीनू के भाई ने देख लिया तो बवाल खड़ा कर दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाल विकास परियोजना चढ़़ी भ्रष्टाचार की भेंट

Posted on 17 December 2011 by admin

आॅगनवाड़ी केन्दों में बच्चों को मिलने वाला पोशाहार आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजरों तथा कार्यक्रम अधिकारी की मिली भगत के चलते बाजारों में बेचा जा रहा है । बच्चों केा मिलने वाला पोषाहार बच्चे नही बल्कि अधिकारी ही डकार जा रहे  हैं। केन्दों पर बच्चे नदारत हैं। फर्जी संख्या दिखाकर पोषाहारों को  बाजारों में बेचा जा रहा है। पौष्टिक पोषाहार बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण क्षेत्र में पैदा हेा रहे अपंग व कुपोषित बच्चे हैं। गरीब जनता को स्वस्थ्य और सामान्य बनाने के लिये केन्द्र द्वारा बाल विकास पुष्टाहार परियोजना केा संचालित कर हर प्रदेश केा एक नयी दिशा देने का जो काम केन्द्र सरकार ने किया है वह अपने में सराहनीय तेा है ही लेकिन प्रदेश सरकार में जपनद स्तर के कर्मचारी इस विभाग केा दीमक की तरह चांट जा रहे हैं। विभाग में तैनात कर्मचारी इसकी गुणवत्ता केा बनाये रखने के क्षेत्र में जाकर गरीब मांओं की लिस्ट तैयार कर प्रतिमाह 5 वर्ष से कम बच्चो की गणना देकर प्रतिमाह पोषाहार विभाग द्वारा आवंटित कराकर  रजिस्टर को सही सलामत रख स्वय जानवरांे के हवाले कर दिया जा रहा है।
बताते चले कि केन्द्र सरकार से मिलनेवाला धनराशि कार्यकत्री को 1500 रूपये तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 200 रूपया देने का शासन का प्राविधान है। इसी प्रकार कार्यकत्रियों के सहयोगियो के लिये कुल 850 रूपये मानदेय देने का नियम सरकार द्वारा निर्धारित है। पर विभाग की जनपद की मुखिया डीपीओ का आदेश बताते आगनवाडी सुपरवाइरज जब हर माह आडिट के रजिस्टर का जाॅच करती है  तो जांच में चाहे  जो त्रुटि हेा, या न हेा उनकेा बाल बिकास परियोजना की मुखिया के खाते में प्रतिमाह 500 रूपया काटकर जमा करवाना आवश्यक होता  है। अगर जिन सुपरवाइजरों ने कुछ विरोध जताया तो विभाग द्वारा स्पस्टीकरण मांगकर परेशान किया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की महापंचायत

Posted on 17 December 2011 by admin

अधिकारी हुए लापरवाह,नही मिल रही किसानों को विजली, खाद, पानी

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने नगर के तिकोनिया पार्क में एक महापंचायत किया। जिसमें किसानों की तमाम समस्याओं केा लेकर वक्ताआंें ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट की महापंचायत राजेन्द्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महापंचायत में किसानों से सम्बन्धित 08 विन्दुओं की मागों पर अधिकाश वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। धान खरीद केन्द्र सभी ब्लाकों में खुलवाया जाय,किसानांे का गेहूं केन्द्रो पर खरीदा जाय न कि विचैलियों एवं जनपद में किसानों के गन्ना तौल में की जा रही घटतौली पर अकुंश लगाया जाय। चीनी मिल द्वारा गन्ना आपूर्ति का भुगतान समय से कराया जाय तथा गन्ना मिल परिसर में लदी ट्राली एंव ट्रकों केा आठ घण्टे के अन्दर खाली कराया जाय,अन्यथा विलम्ब से खाली करने पर अलग से किसानों को भुगतान दिया जाय। जनपद के सभी किसानों को समय से विजली पानी खाद,बीज उपलब्ध कराया जाय। ए0आर0केाआपरेटिब बाबू राम वर्मा द्वारा सहकारी सहमितियों को बन्द कराया जा रहा है कि क्यों कि उनके चालू रहने से उन्हे आर्थिक लाभ नही मिलता। ए0आर0 द्वारा खाद का आवंटन दूरस्थ भण्डार पर किया जाता है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पडता है तथा पहले कई वर्षो से चल रही सहकारी समितियों को ए0आर0 द्वारा बन्द किया जा रहा है। बाबू राम वार्म ए0आर0केा इस जनपद से तत्काल स्थानान्तरित कराया जाय। जनपद के अधिकांश राजकीय नलकूप खराव व ढप पडे़ हंै इन्हें अविलम्ब ठीक कराया जाय। जिले के थानों पर किसानों व महिलाओं को बुलाकर अपमानित किया जा रहा है। पुलिस की इस बर्बरता पूर्ण कार्यशैली पर रोक लगाई जाय। जनपद के गोमती नदी में हलियापुर से लेकर देवाढ़घाट तक जंगली सुअरांे का आतंक व्याप्त है।वन विभाग  द्वारा आदेशित कर इनके आतंक से किसानों को राहत दिलाई जाय।
महापंचायत के मुख्य अतिथि टिकैत गुट के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत महापंचायत मंे उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूनियन के पदाधिकारी गंाव गांव जाकर किसानों की समस्याओं से अवगत हो, उनके लिये संधर्ष कर संगठन केा मजबूत करें। यदि आज के महापंचायत की आठ सूत्रीय मागों का सन्तोष जनक हल नही निकलता तो सारे किसान आन्दोलित हो सकते हैं। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत का स्वागत कर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष दीवान चन्द्र चैधरी,महासचिव धनश्याम वर्मा, मण्डल अध्यक्ष अभयराज व्रम्हचारी, तथा जनपद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा समेत कई वक्ताओं ने  करते हुए अपने- अपने विचार व्यक्त किये। महापंचायत में कर्मराज द्विबेदी,श्यामनन्द दूबे,नरेन्द्र प्रताप सिंह,राम चन्द,अकील अहमद,सैयद बेगम महिला अध्यक्ष,नसीम भाई,रामकुमार यादव,वसीम खां,फहीम खां समेत सैकडो किसान मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राहुल जी अमेठी की सड़कों पर नजरें इनायत कीजिये

Posted on 17 December 2011 by admin

अमेठी संसदीय क्षेत्र की सड़कें अपनी दुर्दशा पर आंशू बहा रही है। इन सड़को पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। कहने केा अमेठी में सड़को को जाल विछा हुआ है लेकिन हालात बद से बदतर हंै। आम आदमी व राहगीर अमेठी के विकास को लेकर अपने को। ठगा सा महशूस कर रहें हंै।
छत्रपति शाहू जी महाराज नगर जिले के अमेठी संसदीय क्षेत्र की रहनुमाई कांग्रेस युवराज/महासचिव कर रहे है,ंजिनको लोग भावी प्रधानमत्री के रूप में भी देख रहे हंै, उनके ही गढ़ अमेठी क्षेत्र की सडके अपनी दुर्दशा पर आंशू बहा रही हंै। विश्व मंे सर्वाधिक चर्चित संसदीय क्षेत्र अमेठी की सडकेां पर पैदल चलना दूभर हो गया है।    विकास खण्ड भादर अन्तर्गत ढेमा से भईसहा सम्पर्क मार्ग पर जाये तो सडक पर साफ दिखाई देने वाले गड्ढे मौत को दावत देते दिखाई दे हैं, लगता है यह छिछला तालाब हो गया है इस पर चलने वाले राहगीर घायल हो रहे हं, पैदल चलना दुश्वार हो गया है। वही अग्रेसर वाया सांगापुर होते हुए अयोध्यानगर बाजार की हालत भी बद से बदतर हेा चुकी है,आये दिन दुर्धटनायें होती रहती है। नवसृजित जिले को जोड़ने वाला धम्मौर से मुंशीगंज का मार्ग भी दुर्दशा का शिकार है। पीपरपुर से लहना मार्ग भी चलने लायक नही है। गैरिकपुर से खण्डारे तक नुकीली गिट्टियों से राहगीरेां को रूबरू होना पडता है, दर्जनों राहगीर को प्रतिदिन परेशानी का शिकार होना पडता है। ऐसा नही है कि इन सडकों की मरम्मत के लिये क्षेत्रवासिंयो द्वारा प्रदेश सरकार, सांसद राहुलगंाधी,सासंद प्रतिनिधि के0एल0शर्मा से मांग न की गयी हो, किन्तु स्थित जस की तस बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों को विश्वास, विधायक व संासद से खत्म हो गया है। क्षेत्र के बीरेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व सदस्य क्षेत्रपंचायत त्रिनेत्र शुक्ला,कलीम अनवर सिद्वीकी,डा0राम आशीष,राम भजन यादव,अखिलेष यादव,रामअचल, जगदीश यादव एंव प्रमोद गांधी जायसवाल आदि क्षेत्रवासियों ने सांसद राहुल गांधी समेत प्रदेश सरकार से उक्त मार्गों की मरम्मत कराये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कड़ाके की गलन के साथ कोहरा, तापमान काफी निचे गिरा

Posted on 17 December 2011 by admin

मौसम के तेवर काफी सख्त हो गये है घना कोहरा शाम से सुबह से तक की गलन सूरल आखो से ओझल रहता है रात के समय सुबर तक गलन ठन्ड का तापमान 7 ड्रिग्री से नीचे तथा दिन का तापमान 10 के आसपास रहने से बूढे बीमार और बच्चे जो स्कूल जाते है उनकी परेशानी बढ गई है वेधशाला प्रभारी जयशंकर मिश्र के अनुसार मौसम के तेवर अभी और तीखे होगे गलन और ठन्ड बढने की सम्भावना है दो दिन के अन्दर 5 ड्रिग्री सेल्सियस से गिरावट दर्ज हुई है प्रशासन ने सडको पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दे दिये जिससे राहगीरो को कुछ मदद मिल सकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in