Archive | राज्य

गौकसी का ध्ंाधा चरम पर

Posted on 29 December 2011 by admin

जयसिंहपुर 29 दिसम्बर। सेमरी क्षेत्र गौकसी के मामले में अक्सर सुर्खियों में रहता है। अक्सर यहां पर गौकसी करने वाले गौमांस के साथ पकड़े जाते हैं। कार्यवाही भी होती है। गोकसी करने वाले अपने धंधे और आदत में कोई बदलाव नहीं करते। पता चला है कि जमानत के बाद यही गौकसी करने वाले लोग अब अपने ध्ंाधे मंे और भी इजाफा कर लिये हैं। हालाॅकि चुनावी आचार संहिता चल रही है, गौकसी के धंधे पर अंकुश न लगा तो यह प्रशासन के लिए कभी भी परेशानी का सबब बन सकता है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तियरी गांव में पुलिस ने पिछले दिनों छापा मारकर भारी मात्रा में गौमांस बरामद किया था। जिसमे पुलिस ने बड़ी तत्परता से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नौशाद समेत कई लोगों पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया था। सूत्रों से पता चला है कि सेमरी, तियरी, सैफुल्लागंज आदि गांवों में गौकसी करने वालों का आतंक बन चुका है। यहीं से रातों-रात मांस लादकर गैर जनपद भी भेजे जाते हैं। नौशाद आदि का नाम भी गौमांस माफिया के नाम से जाना जाता है। सूत्रों का तो यहां तक भी कहना है कि यह लोग गौकसी करने में माहिर हैं। मांस छोेटे-छोटे टुकड़े में कर यह गांव-गांव तक पहुंचा देते हैं। मुनाफा अधिक होने की वजह से इनके संपर्क भी कई संदिग्धों से हैं। गोसाईंगंज पुलिस बीते कई वर्षों में कई बार गौमांस बरामद कर चुकी है। चुनावी महौल चल रहा है ऐसे में गौकसी का यह धंधा भले ही अपने निजी लाभ के लिए कसाई करते हों लेकिन स्थिति बिगड़ते देर नहीं लगेगी। इस बाबत तेज तर्रार थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र ने बताया कि गौकसी करने वालो को कतई बख्शा नहीं जाएगा। जिन पर उनकी पैनी नजर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सवायजपुर विधानसभा का क्षेत्र साख बचाने की भरपूर कोशिश

Posted on 29 December 2011 by admin

जनपद का सवायजपुर विधानसभा का क्षेत्र मे सभी पार्टियो के प्रत्याशिओ की यही कोशिश है कि किसी प्रकार अपने साख पर बट्टा न लगने पाये, व्यक्तित्व और रूतवा दोनो बच जाये। मौजूदा समय मे काग्रेस को छोडकर बाकी सभी ने अपने प्रत्याशी उतारकर रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। नये परिसीमन का यह नयी विधानसभा का क्षेत्र है। वावन, बिलग्राम, शहाबाद का कुछ हिस्सा मिलाकर यह विधान सभा क्षेत्र बना है। इसमे तीन लाख तैतीस हजार आठ सौ साठ मतदाता है। जिसमे ब्राहमण मतदाता पचास हजार, क्षत्रिय मतदाता छत्तीस हजार, मुस्लिम मतदाता पचीस हजार, किसान मतदाता तीस हजार, यादव वत्तीस हजार, कुशवाहा पैतालिस हजार, दलित पचास हजार, कश्यप बीस हजार, पाल और तेली का आकडा पन्द्रह-पन्द्रह हजार का है। बसपा विधायिका रजनी तिवारी का कैडर वोट एवं सहानुभुति के वोट पर चुनाव मैदान मे है। सपा के उम्मीदवार डा0 अशोक बाजपेई का राजनैतिक वजूद साथ बढाने मे उनकी कामयाबी का सेहरा बधा दिखाई पड रहा है । भाजपा प्रत्याशी माघवेन्द्र सिह उर्फ रानू का राजनैतिक परिवार का वजूद ही उनकी कामयाबी का सपना माना जा सकता है। पदमराग सिह पम्मू पिता के राजनैतिक वजूद को भुनाकर जनक्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी और सपा विराधी राजनीति के कायल है। तो पीस पार्टी के प्रत्याशी डा0 अरूण मौर्या वसपा को हासिये पर दिखाना शायद उनका लक्ष्य रहा है। काग्रेस पार्टी का प्रत्याशी और उसका वोटर अपनी बारी की प्रतीक्षा मे है और हाईकमान की राह देख रहा है, कि प्रत्याशी उतारा जाये और हम भी राजनीति के दाॅव पेंच खेले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मे 2011 की विदाई, हत्या लूट और दुराचार की घटना से पुलिस प्रशासन पूरे वर्ष रहा परेशान

Posted on 29 December 2011 by admin

वर्ष 2011 पूर जनपद मे हत्या, दुराचार, लूटपाट, चोरी की घटनाओ से पुलिस प्रशासन परेशान रहा। पूरे वर्ष पुलिस प्रशासन जाॅच मे खुलासे का दावा तो करता रहा और जनता खुलासे की राह देखती रही, जनपद के आकडे गवाह है कि 1 जनवरी से दिसम्बर 2011 के तीसरे सप्ताह तक जनपद के अन्दर 68 हत्याये 10 लूटपाट की घटनाये, 35 दुराचार की रिपोर्टे दर्ज हुई। हत्या, ब्लाइन्ड मर्डर, सनसनी खेज चोरी की वारदातो मे जड जोरू जमीन से बदले की भावना जिसमे महेन्द्र नगर का लेखपाल मर्डर कान्ड, महोलिया के व्यापारी की हत्या, बिलग्राम मे डा0 की हत्या, सुरसा भिगारीपुरवा की घटना, मझिला थाना क्षेत्र का शिक्षक कान्ड जैसे 12 अपराध कान्ड पुलिस फाइलो मे कैद रहे उनका खुलासा अभी तक नही हो पाया। 36 महिलाओ को दहेेज का दानव खा गया, 35 महिलाओ के साथ वर्ष भर मे दुराचार की घटनाये हुई, 70 घटनाओ मे छेडछाड का मामला प्रकाश मे आया। बाबरिया और पखिया गिरोह की वारदातो का जन्म और खुलासा इसी वर्ष मे हुआ, जिसमे शहाबाद और रेलवेगंज की घटनाये घटी। 55 चोरी की वारदाते 28 वाहनो की चोरी, 145 नाबालिक लडकियो को बहलाफुसलाकर भगाया गया, जिसमे 319 लोगो को पुलिस ने जेल मे भेजा। वर्ष भर की उपलब्धियाॅ पुलिस के लिये सरदर्द रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी धन का दुर्प्रयोग, जाली हस्ताक्षर करके निकाले 4 लाख 90 हजार रूपये

Posted on 29 December 2011 by admin

ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत एक मामला अधिकारियो के संज्ञान मे आते ही कार्यवाही पर आदेश दे दिये है। जिला विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को मामले की जाॅच करके रिपोर्ट देने को कहा है। मामला यह हुआ कि प्रधानमन्त्री स्वरोजगार योजना के अन्तराल ग्रामीण क्षेत्र मे समूहो का गठन करके विकास कार्य करवाया जाता वाकायदा इस पर सरकारी अनुदान भी देती है। विकास भवन की सबसे महत्वपूर्ण एसजीएसवाई योजना जिले के अन्तराल सैकडो की संख्या मे विकास कार्य करवाये जाते है। इसी एसजीएसवाई की योजना मे दो बैको से कई तिथियो मे फर्जी हस्ताक्षर करके 4 लाख 90 हजार रूपये निकाले जाने की बात सामने आई। सण्डीला ब्लाक मुख्यालय के लेखा लिपिक द्वारा यह जानकारी अधिकारियो को दी गई कि बैक आफ इन्डिया की शाखा से कई तिथियो मे तीन लाख पचास हजार रूपये तथा पंजाब नेशनल बैक की शाखा एक लाख चालीस हजार रूपये निकाले जा चुके है। स्टेटमेन्ट के अध्ययन के बाद जानकारी पर उसने समस्त जानकारी अपने अधिकारियो को बताई तभी फर्जी हस्ताक्षर की बात सामने आ रही है। सहायक लेखाकार ने वीडिओ द्वारा जिला विकास अधिकारी को डीडीओ ने जाॅच के आदेश तुरन्त अग्रसरित कर दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारत बनाम भ्रष्टाचार टीम अन्ना समर्थक धरना हेतु सिटी मजिस्ट्रेट से भिड़ गये, डीएम ने मामला शान्त कराया

Posted on 29 December 2011 by admin

अन्ना समर्थक टीम जनलोकपाल बिल के बजाय सरकार द्वारा प्रायोजित बिल पर धरने पर कचेहरी परिसर पर बैठ गये जिस पर जिला प्रशासन द्वारा बगैर अनुमति के धरने पर बैठने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा ने कोतवाली से पुलिस बुलाकर धरना स्थल पर झन्डे बैनर हटवाकर उनसे कचेहरी परिसर खाली करने को कहा। तब टीम अन्ना के समर्थको ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात करके वास्तविकता की जानकारी देने पर भी जब बात नही बनी तब उन पर अभ्रदता का आरोप लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। बैनर के साथ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान का भी जिला प्रशासन पर आरोप लगाया मामला तूल पकड़ने पर कचेहरी परिसर मे नारेबाजी की नोकझोक की सूचना पर जब डीएम ऐ0के0 सिह राठौर को मिली तो उन्होने अन्ना समर्थक टीम अन्ना के पदाधिकारियो से वार्ता के बाद शहर के मध्य महराज सिह पार्क मे धरना प्रर्दशन की अनुमति देकर मामले का शान्त कराया। फिर भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन कर रहे टीम अन्ना ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भारत सरकार नई दिल्ली को फैक्स द्वारा सूचना तथा निर्वाचन आयोग को उसकी कापी भेजने का सकल्प लिया। इस मौके पर जिला कार्यालय प्रभारी अमित सिह, राधेश्याम, कपूर, भगत बाबा, तेज गिरी, टीपी सिह, प्रिया मिश्रा, आनन्द द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदर्श आचरण संहिता- सामान्य निर्वाचनों के दौरान मंत्रियों के दौरे के सम्बन्ध में निर्देश

Posted on 28 December 2011 by admin

निर्वाचन की घोषणा होने के उपरान्त समस्त जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश ने बताया है कि माननीय मंत्रीगणों के भ्रमण के सम्बन्ध में भी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश जारी किये गये है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सामान्य निर्वाचन की घोषणा के पश्चात कोई भी केन्द्र या राज्य का कोई मंत्री अपने शासकीय दौरे को निर्वाचन कार्य के साथ सम्मिलित नही करेगें और शासकीय दौरे के पश्चात् वे अपने मुख्यालय लौट आयेगें। जिलों जहां निर्वाचन हो रहा है और जहां आदर्श आचरण संहिता प्रभावी है, वहां उनकी यात्रा पूर्णतया निजी प्रकार की होगी और ऐसी यात्रा मंत्री के मुख्यालय से प्रारम्भ हो मुख्यालय पर समाप्त होगी यदि कोई मा0 मंत्री किसी शासकीय कार्य से किसी अन्य जिले में जा रहे है और रास्ते में उस जिले से होकर गुजरना है जहां निर्वाचन हो रहा है तथा आदर्श आचरण संहिता प्रभावी है तो वह उस जिले में न तो रूकेगें और न ही किसी राजनीतिक कार्य में भाग लेगें।

आचार संहिता के अनुसार जिला जहां निर्वाचन हो रहा है, के किसी भी श्रेणी के कर्मचारी को किसी मंत्री द्वारा किसी जिले में की गयी किसी बैठक में सम्मिलित होने हेतु नही बुलाया जायेगा। यथा उन जिलों में भी नही जहां निर्वाचन नही हो रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी मा0 मंत्री के निजी भ्रमण के दौरान, जहां निर्वाचन हो रहा है, मिलेगा तो वह सम्बन्धित सेवा नियमों के दुराचरण का दोषी होगा और यदि वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 129 (1) के अन्तर्गत कोई अधिकारी है तो उसे उक्त धारा के संवैधानिक प्राविधानों के उल्लघंन का दोषी माना जायेगा और उनके खिलाफ उक्त धारा के प्राविधान में कार्यवाही की जायेगी।
मा0 मंत्री द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में किसी निजी भ्रमण के दौरान उनकी उपस्थिति को दर्शित करने के लिए कोई बीकान लाइट लगी पायलट कार या अन्य रंग की कार प्रयुक्त नही की जायेगी। भले ही राज्य प्रशासन ने उन्हें दौरे के दौरान सशस्त्र गाई ले जाने की अनुमति दी हो।
आयोग ने यह निर्देश दिये है कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जिन्हे निर्वाचन गतिविधियों के पर्यवेक्षण के साथ-साथ आदर्श आचरण संहिता को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, को राज्य अथवा केन्द्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे की सूचना उस जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी जानी चाहिए जहां निर्वाचन हो रहा है और मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोग को तद्नुसार अवगत कराया जायेगा। मा0 केन्द्रीय मंत्रियों तथा अन्य राज्य सरकारों के मंत्रियों पर भी उक्त निर्देश यथावत् लागू रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

छात्रबृत्ति का मामला पकड़ा तूल! बौखलाये विद्यालय के बाबू ने की परिजनों से मारपीट

Posted on 28 December 2011 by admin

  • पूर्व में लगाई थी प्रधान व ग्रामीणों ने छात्रबृत्ति वितरण का आरोप
  • महत्वपूर्ण योजनाओं का हो रहा बंटाधार

छात्रबृत्ति का मामला तूल पकडता जा रहा है। महत्वपूर्ण योजनाओं का बंटाधार करने विद्यालय के बाबू अपनी बौखलाहट के चलते शिकायत करने वाले ग्रामीणो व प्रधानों पर अपनी दबंगयी का नया हथकंडा अपना मार-पीट पर उतारू हो गये हंै। जिसका खामियाजा दर्जनों गरीब छात्र/छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर परसौंहा केे राष्ट्रवादी इण्टर कालेज सपाही इन दिनों सुर्खियों बना हुआ है। कार्यालय प्रमुख द्वारा ग्रामीणांे से मारपीट करना, गाॅव पंचायत प्रतिनिधि को गाली गलौज देना किसी गुण्डई से कम नही है। सूत्रों की माने तो पूर्ण रूप से अपने को फंसा देख विद्यालय के बाबू इस पर उतर आये हंै । न तो उन्हें विभाग का डर और न ही नौकरी का। छात्रांे केा शासन से दिया जाने वाला छात्रबृत्ति डकारने तथा दंबगयी का आरोप लगाया है। जिला बिद्यालय निरीक्षक  ने स्वीकार किया गया कि विद्यालय की सूची पर  ही मिलने वाली धनराशि समाज कल्याण विभाग धन उपलब्ध कराता है। सूत्रों का कहना है समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एस0के0उपाध्याय से मुलाकात पर हुई वार्ता पर कहा कि ब्लाक जयसिंहपुर के ग्राम सभा उदयपुर परसौंहा के ग्राम प्रधान की शिक्षा समिति के खाते में कुल मिलाकर 36 छात्रों की सूची जिला विद्यालय के कार्यालय से आयी थी। उक्त के खाते में 17,280 रूपया खाते में भेज दिया गया है। जिसमें से 13 एस0सी0 एंव 23 सामान्य वर्ग के छात्रों को विद्यालय द्वारा भेजी गयी सूची पर सहायता राशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। वहीं बौखलाये ग्रामीणों का कहना है कि क्या उक्त इण्टर कालेज सपाही में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र नही हंै, और है तो क्यों उन्हंे सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि उपलबध नहीं करायी गयी।  जिस पर समाजसेबी संगठन नाराजगी जताते हुए कागे्रंस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आसिफ जहांगीर का कहना है कि अल्पसंख्य वर्ग के छात्रों के साथ विद्यालय के बाबू द्वारा धोखा किया जा रहा है । काग्रेंस अल्प संख्यक प्रकेाष्ठ इस वर्ग के खिलाफ हो रहे शोषण को लेकर सड़क पर उतने केा मजबूर हेागा। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यालय मंे शिक्षा गं्रहण करने वाले कक्षा 6 से 8, तक  गरीब,विकलांग,व असहाय पढ़ने वाले बच्चों को छात्रबृत्ति ना बांटना अति निन्दनीय है। आगामी समय में कार्यालय प्रमुख को उक्त जातियों का शोषण करना महंगा पड़ सकता है। वहीं प्रधान समेत ग्रामीणों का मानना है कि,दबंगो के चगुंल मंे पड़ा 17280 रूपया विद्यालय के दबंग बाबू ड़कार जाना चाहता है। शासन द्वारा चलायी जाने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं मंे  गरीब छात्रों के लिये ज्योतिबा बाई फूले शिक्षा मदद योजना पर घुन लगाने में स्कूलों पर तैनात कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हंै। अन्त्योदय, व बी0पी0एल0 परिवारों को शासन से दी जाने वाली गरीब छात्रों को प्रथम चरण मंे 15 हजार रूपया व एक साईकिल तथा दूसरे चरण में मात्र 10 हजार रूपये की राशि देना विभाग द्वारा निर्देशित है। जिसे लेकर प्रधान द्वारा लगाया गया आरोप अपने मंे चैकाने वाला है। छात्रों को दिये जाने वाले सुविधाओं के क्रियान्वयन पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए एक वार्ता में गांव पंचायत प्रतिनिध राम दयाल वर्मा ने बताया कि अभी शिकायत मिली है कि जिन छात्राओं ने ज्योतिवा बाई फूले शिक्षा मदद योजना का लाभ पाने के लिये फार्म भरे थे उनसे बिद्यालय के बाबू द्वारा 500 रूपये की सुविधा शुल्क का मांग किया जा रहा है। जो गरीबों के लिये हितकर नहीं साबित हो रहा है। जबकि जनपद में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में तैनात संजय कुमार का कहना है कि राष्ट्रवादी इण्टर कालेज सपाही में लगभग 06 से 07 फार्म आये है। इसका वितरण स्कूल के कार्यरत बाबू, छात्रा समेत उनके अभिभावक की देख रेख में किया जाता है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से सारी सुविधायंे अधर में हंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आदर्श आचार संहिंता के पालन में नगर पालिका प्रशासन ने हटवायी होर्डिंग्स

Posted on 26 December 2011 by admin

24 दिसम्बर को निवार्चन आयोग द्वारा विधान सभा चुनाव की तिथि घोषित कर दी। चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिंता लागू कर दी गयी। नगर के चैराहों पर तथा सड़कों के किनारगे पार्टी नेताओं की लगी होर्डिंग्स आदर्श आचार संहिता को मुॅह चिढ़ा रही हैं जिसे आज नगर पालिका ईओ मुशीर अहमद आनी टीम के साथ निकले तथा न्रर के मुख्य चैराहों पर लगी होर्डिंग्स हटवायी। नगर के करूणाश्रय  अस्पताल गेट के सामने लगी प्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री एवं  विधान सभा सीट लम्भुआ के विधायक वसपा प्रत्याशी विनोद सिंह की फोटो युक्त होर्डिंग को उतारने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। परन्तु जब नगर पालिका प्रशासक से इस बाबत जब जानकारी चाही तो उनका गोलमाल जवाब था। परन्तु देर शाम वह होर्डिंग भी प्रशासक ने हटवा दी। पूरे प्रदेश में निवार्चन आयोग  की सख्ती के बाद से ही पार्टी नेताओं की होर्डिंग्स एवं बैनर उतारे जा रहे हैं। जनपद के उपजिलाधिकारियों ने अभी भी शुरूआत नहीं की है। इस बार निवार्चन आयोग विधानसभा चुनावों को लेकर सख्त है, चुनाव तिथियों की घोषणा भी उसने सरकार की सहमति के बगैर ही की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संतोष पाण्डेय आठवीं बार पुनः सपा प्रत्याशी बनाये गये

Posted on 26 December 2011 by admin

ऽ    कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

लम्भूआ 26 दिसम्बर। विधानसभा लम्भुआ से संतोष पाण्डेय को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अधिसंख्य मतदाताआंे ने सपा मुखिया को बधाई दी है। आठवीं बार पुनः प्रत्याशी घोषित कर सपा मुखिया ने यह संदेश दिया है कि जिताऊ प्रत्याशी ही क्षेत्र में सपा की साइकिल चलायेगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र में साईकिल ने सफ्तार पकड़ ली है। उसे झाड़-पोछ कर हवा भरी जा रही है जिससे पूरे रफ्तार से लखनऊ तक का सफर बेधड़क होकर पूरी करे। क्षेेत्र के अधिकतर ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने संतोष पाण्डेय को सपा का प्रत्याशी बनाये जाने पर एक दूसरे से गले मिलकर मुॅह मीठा करवाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्याशियों की जनता के बीच की छवि व उसको क्रिया कलापो व्यवहारिकता पर प्रकाशन करना चाहिये

Posted on 26 December 2011 by admin

dscn0829उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन फैजाबाद द्वारा आयोजित मंडलीय सम्मेलन में उपजा प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने पत्रकारों को वर्तमान में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों व पार्टी के क्रिया कलाप और प्रत्याशियों की जनता के बीच की छवि व उसको क्रिया कलापो व्यवहारिकता पर प्रकाशन करना चाहिये जिससे विधानसभा में अच्छे छवि व अपराध जगत से दूर रहने वाले को भेजा जा सके। उपजा के महासचिव सर्वेश सिंह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये पत्रकारों को सलाह दिया कि समाचार द्ववेश भाव से न लिखे जनता को हरआह से छिपीय हुई बुराइयों को उजागर करें। dscn0828उन्होंने कहाकि उपजा पत्रकारों के हरतरह की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। मंण्डलीय सम्मेलन में फैजाबाद मंण्डल पाटनदेवी मंण्डल बस्ती मण्डल का पत्रकारों व उपजा के जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन को प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेश पाठक, सचिव त्रियुग नारायन एनयूजे के सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, डा0 नरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पाठक, सुरेन्द्र अग्रवाल, इन्द्रभूषण पाण्डेय ने सम्बोधित किया सम्मेलन में सभी मण्डलों के पत्रकारगण भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in