Categorized | हरदोई

सवायजपुर विधानसभा का क्षेत्र साख बचाने की भरपूर कोशिश

Posted on 29 December 2011 by admin

जनपद का सवायजपुर विधानसभा का क्षेत्र मे सभी पार्टियो के प्रत्याशिओ की यही कोशिश है कि किसी प्रकार अपने साख पर बट्टा न लगने पाये, व्यक्तित्व और रूतवा दोनो बच जाये। मौजूदा समय मे काग्रेस को छोडकर बाकी सभी ने अपने प्रत्याशी उतारकर रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। नये परिसीमन का यह नयी विधानसभा का क्षेत्र है। वावन, बिलग्राम, शहाबाद का कुछ हिस्सा मिलाकर यह विधान सभा क्षेत्र बना है। इसमे तीन लाख तैतीस हजार आठ सौ साठ मतदाता है। जिसमे ब्राहमण मतदाता पचास हजार, क्षत्रिय मतदाता छत्तीस हजार, मुस्लिम मतदाता पचीस हजार, किसान मतदाता तीस हजार, यादव वत्तीस हजार, कुशवाहा पैतालिस हजार, दलित पचास हजार, कश्यप बीस हजार, पाल और तेली का आकडा पन्द्रह-पन्द्रह हजार का है। बसपा विधायिका रजनी तिवारी का कैडर वोट एवं सहानुभुति के वोट पर चुनाव मैदान मे है। सपा के उम्मीदवार डा0 अशोक बाजपेई का राजनैतिक वजूद साथ बढाने मे उनकी कामयाबी का सेहरा बधा दिखाई पड रहा है । भाजपा प्रत्याशी माघवेन्द्र सिह उर्फ रानू का राजनैतिक परिवार का वजूद ही उनकी कामयाबी का सपना माना जा सकता है। पदमराग सिह पम्मू पिता के राजनैतिक वजूद को भुनाकर जनक्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी और सपा विराधी राजनीति के कायल है। तो पीस पार्टी के प्रत्याशी डा0 अरूण मौर्या वसपा को हासिये पर दिखाना शायद उनका लक्ष्य रहा है। काग्रेस पार्टी का प्रत्याशी और उसका वोटर अपनी बारी की प्रतीक्षा मे है और हाईकमान की राह देख रहा है, कि प्रत्याशी उतारा जाये और हम भी राजनीति के दाॅव पेंच खेले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in