Archive | राज्य

उपजिलानिर्वाचन अधिकारी ने अधीनस्थां को हिदायत दी

Posted on 19 January 2012 by admin

news-no-04निर्वाचन कार्यालय मे उपजिलानिर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने स्वयं उपस्थिति होकर सभी को कर्तव्यो का पाठ पढाकर जल्दी पाठ पढाने की प्रेरणा भी दी। कर्मचारियो को गति प्रदान करने को सलाह दे रहे है सबको बता रहे चुनाव आयोग के प्रेक्षक 21 जनवरी तक आजायेगे, इसलिये सभी लोग मिलजुलकर जल्दी जल्दी काम खत्म करलो। उनका पूरा घ्यान निर्वाचन पहचान पत्र, निर्वाचन फोटो सूची पर पूरा ध्यान और जल्दी काम निपटाने की प्रेरणा देने मे लगा रहा। ज्ञातव्य हो जो कार्य चुनाव आयोग के कर्मचारियो का था वो अब वाहरी व्यक्तिओ द्वारा अन्जाम दिया जा रहा है। अगर वो समय से अपना काम करते रहते तो काम का वोझ एकदम से नही पडता, अगर इन कर्मचारियो को पहले ही कर्तव्य बोध हो जाता तो गलतियो की गुन्जाइस पहचान पत्र वितरण के बाद जो सामने आयेगी उनकी भरपाई कैसे हो सकेगी। एडीएम राकेश मिश्रा ने सभी बीएलओ एवं चुनाव कार्य मे लगें कर्मचारियो को पारितोषिक देने की बात भी कह रहे है जो अच्छा काम करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुखसागर मिश्रा मधुर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

Posted on 19 January 2012 by admin

हरदोई सदर सीट से जिसकी घोषणा काग्रेस पार्टी हाईकमान ने अभीतक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नही की थी। सुखसागर मिश्रा उर्फ मधुर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उनकी घोषण होने पर काग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिह, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष कीर्तिप्रकाश एवं प्रान्तीय नेता उमेशजी , एडवोकट रामप्रकाश अग्रवाल, संयोजक अशोक सिह लालू, सहित समस्त वरिष्ठ काग्रेसियो ने स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष अजय सिह ने कहा कि उन्हे पूरे दमखम के साथ चुनाव लडाकर जिताया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि वो पूर्व मे सपा के टिकट पर प्रत्याशी घोषित कर दिये गये थें परन्तु उनका टिकट काटकर सांसद नरेश अग्रवाल ने बेटे विधायक नितिन अग्रवाल को सपा पार्टी ने टिकट दे दिया तो वो सपा पार्टी से रूष्ट चल रहे थे, हालाकि पार्टी द्वारा राज्य कार्यकारिणी मे शामिल होने की पेशकश की थी, जिससे उन्होने इन्कार कर दिया था। उनके पिता और चाचा पूर्व मे काग्रेस से विधायक रह चुके है। पिता लालन शर्मा तीन बार विधायक और एक बार एमएलसी काग्रेस पार्टी के रहे है अब उनकी घर वापसी पर खुशी की लहर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर रेलवे महाप्रबन्धक का निरीक्षण आचार संहिता के दायरे मे

Posted on 19 January 2012 by admin

news-no-01विधानसभा के चुनाव मे आयोग के नियमो का पालन करने मे कही कोई चूक से लेने के देने न पड जाये इस बात का पूरा घ्यान जीएम उत्तर रेलवे ने पूरे तौर पर रखा। महाप्रबन्धक ने मेमो ट्रेन या किसी अन्य ट्रेन के संचालन न होने को कहा। सबकी बाते सुनी कोई भी निरीक्षण मे किसी प्रकार की घोषणा नही की पूरा निरीक्षण मात्र 43 मिनट मे निपटाकर मुरादाबाद की ओर प्रस्थान कर गये, ज्ञातव्य हो कि हरदोई स्टेशन पर महाप्रबन्धक का निरीक्षण पूर्व निर्धारित तारीख पर ही होना था इसी बीच चुनाव की घोषणा और आचार सहिता लागू कर दी गई। उत्तर रेलवे जीएम, एस0 के0 बुधिला कोटि विशेष ट्रेन के द्वारा मलिहाबाद का निरीक्षण करके सीधे हरदोई स्टेशन पर आये, यहा पर जीएम ने रिटायरिग रूम प्लेटफार्म की सफाई पर प्रसन्नता जताई। बुकिग काउन्टर माल कार्यालय मे रखरखाव रिजर्वेशन काउन्टर सभी कुछ देखकर 12ः50 पर मुरादाबाद को प्रस्थान कर गये, जबकि वो 12ः07 मिनट पर हरदोई आये थे, सभी के प्रस्तावो को जिसमे दैनिक यात्री संघ, माल गोदाम व्यापारी, अन्य की बातो को सुना समझा, परन्तु आचार सहिता की वजह से टिप्पणी करने से मना कर दिया, उनके साथ डीआरएम सुनील माथुर सीनियर डीसीएम मनोज शर्मा, सीसीएम गोयल, डीसीआईटी जयपाल सिह, एचटीई रामनरेश राम, एसटीई अदीव आलम व सुभाष चैवे आदि मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन अधिकारी ने किया विस चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

Posted on 18 January 2012 by admin

चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए 21 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के तहत 21 जनवरी को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ नामांकन प्रकिया शुरू हो जाएगी। 28 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि घोषित की गई है। 30 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक फरवरी तक नामांकन पत्र वापस किए जा सकेंगे। 15 फरवरी को मतदान और छह मार्च को मतगणना कराई जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी जनपद की सभी दुकानों -वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए साप्ताहिक बन्दी दिवस घोषित

Posted on 18 January 2012 by admin

उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 की धारा-8(2) तथा तत्सम्बन्धी नियमावली के अधीन अनुसूची-3 में शामिल तथा शासनादेश संख्या-173/36-3-2006 दिनंाक 20 जून,2006 के अनुसार छूट प्राप्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1962 में प्रदत्त अधिकारीें का प्रयोग करते हुए मैं अजय चैहान, जिला मैजिस्ट्रेट ने नगर निगम आगरा, छावनी परिषद आगरा, स्वामी बाग, दयालबाग, एत्मादपुर, बाह, फतेहाबाद, अछनेरा, फतेहपुरसीकरी, शमशाबाद, पिनाहट, खेरागढ जगनेर एवं किरावली में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए सामने अंकित दिवसों को वर्ष 2012 हेतु साप्ताहिक बन्दी दिवस निश्चित कर दिये है।
रविवार को बेलनगंज, गुदडी मंसूर खां, धूलियागंज, फ्रीगंज, पथवारी, लेन गऊशाला, छत्ताबाजार, कचहरीघाट, फिलिपगंज, दरेसी नं0 3, जमुना किनारा, ट्रांसपोर्ट नगर , बांस दरवाजा, मोतीगज, गली बारहभाई, नूरी दरवाजा, हींग की मण्डी, संजय प्लेस तथा उपरोक्त क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
सोमवार को सुभाष बाजार, तिकोनिया, शिवाजी मार्केट, छीपीटोला, दरेसी नं0 1 व 2 एम0 जी0 रोड, साई की तकिया चैराहे से सैन्ट जौंस चैराहा तक, राजामण्डी, जगदीशपुरा, बोदला, बिचपुरी रोड नगर निगम सीमा तक, आवास विकास काॅलोनी, पश्चिमपुरी, माल का बाजार, लोहामण्डी, नौबस्ता, शाहगंज, गोकुलपुरा, जौहरी बाजार, कसरेट बाजार, लुहारगली, रावतपाडा, तिलक बाजार, पीपल मण्डी, ख्वाजा की सराय , ताजगंज, रकाबगंज, विभव नगर, जसवन्त सिनेमा से फौव्वारा तक, नाई की मण्डी चैराहा, मीरा हुसैनी, सदर भट्टी, सेठगली, मण्टोला, हाॅस्पीटल रोड, पचकुइंया, मोतीकटरा, फौव्वारा, छिली ईट, घटिया में स्थित दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान ।
मंगलवार को कालामहल, नामनेर, जीवनीमण्डी, बल्केश्वर, कमलानगर, लॅगडे की चैकी, एम0एल0रोड, सुल्तानगंज, देहलीगेट, एम0जी0 रोड (राजामण्डी से भगवान टाॅकीज तक), गाॅधीनगर, नुनिहाई, सदर बाजार, नौलक्खा, राजपुर चुंगी का क्षेत्र (बगिया राजाराम), शमशाबाद का क्षेत्र, प्रतापुरा, आगरा कैण्ट रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र, बालूगंज, किशनगढ, नगला छऊआ, सुल्तानपुरा, अर्जुन नगर, खेरिया मोड, जगनेर रोड नगर निगम सीमा तक, लालकुर्ती, बुन्दुकटरा, मधुनगर, गोपालपुरा, देवरी रोड एवं आस-पास के क्षेत्र, कुतलूपुर, हरीपर्वत, स्वामीबाग, दयालबाग, ईदगाह, न्यू आगरा, मदिया कटरा, बजीरपुरा, पीर कल्यानी, बाग फरजाना, बाग मुजफ्फरखां, सिकन्दरा, घटिया आजम खां, मण्डी सईद खां, सिटी स्टेशन का क्षेत्र (धूलियागंज को छोडकर), शहजादी मण्डी, कटरा वजीर खां, मुस्तफा क्र्वाटर वाला क्षेत्र, रामबाग, कालामहल क्षेत्र के चैराहों(पोस्ट आफिस से पत्थर वाली गली तक), जमुना ब्रिज, पल्लीपार, हाथरस रोड एवं सेवला स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान ।
गुरूवार को अछनेरा में अछनेरा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। रविवार को फतेहपुरसीकरी में फतेहपुर सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में स्थित आढत की दुकान। शुक्रवार को फतेहपुरसीकरी में फतेहपुर सीकरी में स्थित समस्त अन्य दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। शुक्रवार को शमशाबाद में शमशाबाद नगर पालिका क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। शनिवार को एत्मादपुर में एत्मादपुर टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। शनिवार का बाह में नगर पालिका क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। शुक्रवार को फतेहाबाद में फतेहाबाद टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। शनिवार को खेरागढ में खेरागढ टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान । रविवार को जगनेर में जगनेर टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। गुरूवार को पिनाहट में पिनाहट टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान। रविवार को किरावली में किरावली टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित खाद, बीज, डीजल, इंजन, पम्पसैट, इलैक्ट्रिक मोटर, मोनोब्लाॅक, मोबिआॅयल की समस्त दुकान । शुक्रवार को किरावली में किरावली टाउन एरिया क्षेत्र में स्थित समस्त दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान के लिए साप्ताहिक बन्दी दिवस निश्चित किये गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई और भ्रश्टाचार के चलते खुषहाली नहीं आ सकती

Posted on 18 January 2012 by admin

17-01-rtsar-baliya-3समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव ने कहा है कि मंहगाई और भ्रश्टाचार के चलते खुषहाली नहीं आ सकती है। बसपा और कांग्रेस ने इन्हें बढ़ाया है। इससे गरीबी बढ़ी है। समाजवादी पार्टी इनके मुकाबले संघर्शषील रही है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में जन लहर है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही नीतियों के तहत पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, गरीबों की मदद की योजनाएं षुरू की जाएगी। उन्होने आगाह किया कि बसपा-भाजपा में साठगांठ है। इनमें से किसी एक को वोट देना दूसरे को वोट देना होगा।
प्रदेष प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि आज बलिया जनपद में समाजवादी क्रान्तिरथ से पहुॅचे समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव ने रतसड़ (फेंफना) और बैरिया की विषाल जनसभाओं में भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी कमजोरों के हितों की रक्षा में आगे रहेगी। बांसडी में उनका रथ रोककर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर उनके साथ सर्वश्री अम्बिका चैधरी, नीरज षेखर, रामगोविन्द चैधरी, जयप्रकाष यादव, मो0 रिजवी, संजय यादव, राजेन्द्र राय, लालता प्रसाद निशाद, संजय सविता विद्यार्थी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
बलिया की क्रांतिकारी धरती को नमन करते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रदेष में बसपा की जुल्मी, अन्यायी और उत्पीड़न करनेवाली सरकार है। अपने कार्यकाल में इसने पुल-सड़क, स्कूल और अस्पतालों पर खर्च होनेवाली रकम पत्थरों पर लगाई है। किसान खाद के लिए परेषान है। उन्हें मंहगे दामों पर और ब्लैक में इसे खरीदना पड़ रहा है। किसान को फसल की लाभकारी कीमत भी नहीं मिल रही है। बसपा सरकार की वजह से बेकारी बढ़ी है। लोगों पर फर्जी केस लगाए गए हंै। अल्पसंख्यकों को उपेक्षित रखा गया है।
श्री अखिलेष यादव ने वायदा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को विषेश सुविधाएं मिलेगी। उन्हें मुफ्त सिंचाई, बिजली मुहैया कराई जाएगी। बुनकरों को राहत मिलेगी। नौजवानों को रोजगार अथवा बेकारी भत्ता दिया जाएगा। कन्या विद्याधन दूना करके दिया जाएगा क्योंकि अब मंहगाई बढ़ गई है। बसपा सरकार ने यह सुविधा सत्ता में आते ही बंद कर दी। समाजवादी पार्टी सरकार में इसे चालू किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि गरीब इलाज के बगैर दमतोड़ देता है। घरवाले बेबस होते है। समाजवादी पार्टी की सरकार में ग्रामीण इलाकों में भी मेडिकल कालेज खोलने और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने की नीति बनी थी। आजमगढ़ में और सैफई में इसकी षुरूआत की गई। समाजवादी पार्टी फिर इस नीति को चलाएगी ताकि गरीब को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। मुफ्त दवाई और इलाज का वायदा समाजवादी पार्टी का ही है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष ने जनता का आव्हान किया कि वह बसपा को हटाकर समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए निर्भय होकर मतदान करे। बलिया की धरती समाजवादी आंदोलन की उर्वर भूमि है यहां के स्व0 चन्द्रषेखर प्रखर समाजवादी थे। इसलिए उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में जनता का समर्थन मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सभी विभागप्रमुख लेगंे चुनाव ड्यूटी के प्रशिक्षण का ब्यौरा

Posted on 16 January 2012 by admin

काफी दिनो की उठा पटक, फीडिग के बाद अब ड्यूटी आदेश का प्रशिक्षण ब्यौरा आज बांटा जा रहा है, कार्मिक अधिकारी सीडीओ और एडीएम आदि की मौजूदगी मे एनआईसी रेड माइजेशन करके ड्यूटी निकाली गई है, जिसका वितरण आज 16 जनवरी को विकास भवन मे सभी विभाग प्रमुखो को हस्तान्तरित कर दिया जायंेगा। सभी विभाग प्रमुखांे को वहा पहुॅचने का आदेश भी निर्गत किया जा चुका है, जिनका प्रशिक्षणकाल 19 जनवरी से 22 जनवरी तक रखा गया है। विधानसभा निर्वाचन 2012 मे मतदान कर्मिकांे की नियुक्ति प्रथम रेड माइजेेशन एनआईसी मे सीडीओ ऐ0के0 द्विवेदी उपजिलानिर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, सहायक अभियन्ता शैलेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी आशिफ आफताब की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। कार्मिक अधिकारी सीडीओ आनन्द कुमार द्विवेदी के अनुसार ड्यूटी स्लिप निकाल कर आज 16 जनवरी से सुबह 11 बजे से विकास भवन सभागार मे बांटी जायेगी। नियत की गई तारीखो पर अनिवार्य रूप से बांटे गये प्रशिक्षण काल मे जीआईसी मे सम्पन्न कराया जायेगा, जो 19 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य 2 पालियों मे प्रशिक्षण दिया जायेगा, प्रथम पाली मे सुबह नौ बजे से 1 बजे तक तथा दूसरी पाली मे 2 बजे से सायंकाल 6 बजे तक चलेगीं। 19 जनवरी को सुबह के पाली मंे कोड संख्या 1 से 960 तक दूसरी पाली मे 961 से 1920 तक। इसी क्रम मे 20 जनवरी को प्रथम पाली मे 1921 से 2880 तक, दूसरी पाली मे 2881 से 3840 तक। 21 जनवरी को 3841 से 4800 तक प्रथम पाली मे, दुसरी पाली मे 4801 से 5760 तक। तथा 22 जनवरी को 5761 से अन्त तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमे केवल पीठासीन अधिकारी और प्रथम मतदान अधिकारी भाग लेगे। अगर पीठासीन अधिकारी या प्रथम मतदान अधिकारी कार्यक्रम मे भाग नही लेगे तो लोक प्रतिनिधि धारा 1951 के अन्तर्गत उन पर कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्याशिओं के भाग्य विधाता बनेगी अबकि बार जनपद की महिलायें

Posted on 16 January 2012 by admin

विधानसभा 2012 के चुनाव मे जनपद की आठ विधानसभा की सीटों पर अगर काबिज होना है तो एक बात निश्चित रूप से विल्कुल सत्य है कि अबकि बार इसकी चाभी या जीत का सेहरा उसी के सर पर सजेगा जिस पर मेहरबान होगी जनपद की महिला वोटर। जिले की पचीस लाख मतदाताओं मे 1,25,000 से ज्यादा वोटरो को हमारी मातायें, बहने, चाची, बुआ, ताई या दादी दवायंे बैठी है, इस प्रकार कुल मिलाकर पैंतालिस फीसदी वोट वैंक प्रत्याशिआंे की जीत का आधार ये महिलायंे ही बनेगी। आयोग के प्रतिदिन नये नये आदेश राजनैतिक दलो के प्रत्याशिओ का गाॅव गॅाव, गली गली मे घूमने को चुनाव आयोग ने मजबूर कर दिया है, सभी ने अपने साथ रिश्ते दारी का हवाला दे रहे है। मुलाकातिओं के बीच अनुनय विनय दन्डवत सभी का जोर लगा रहे है। जनपद मे कुल वोटर मतदाता 25,21,404 है, इनमे महिला मतदाता की सख्या 11,50,110 के लगभग बताई जा रही है इस प्रकार महिला मतदाताओ के हाथ मे 45 फीसदी का वोट बैक रिजर्व मे है। अगर ये कहा जायें किसी का भी भाग्य ये वोटर पलट सकते  है, गलत कदापि नही होगा। क्योकि सवायजपुर मे 3,33,825 मतदाताओ मे महिला वोटर 1,44,964 है, जबकि शहाबाद मे कुल मतदाता 3,08,856 से सापेक्ष महिला मतदाता 1,38,807 है। हरदोई विधानसभा क्षेत्र मे कुल मतदाता 3,35,975  की तुलना मे महिला वोटर 1,50,033 है इसी प्रकार से गोपामऊ मे 2,98,591 के सापेक्ष 1,33,354 है, सान्डी विधानसभा क्षेत्र मे 2,91,519 की तुलना मे 1,27,918 महिलाये है, बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र मे 323518 की तुलना मे महिलाओ की वोटर सख्या 1,50,504, इसी प्रकार बालामऊ मे कुल सख्या 3,22,692 जिसमे महिला वोटर 1,43,661 है। सण्डीला विधानसभा क्षेत्र मे 3,06,428 है वहा पर महिला मतदाता सख्या 1,35,949 है। इस प्रकार कुल मिलाकर 25,21,404 कुल मतदाताओ मे से 11,55,110 महिला वोटर है। इस वोट बैक को भला कौन सी पार्टी या प्रत्याशी नजरअन्दाज कर सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संजरपुर बदायूं में फर्जी मुठभेड़ पर पीयूसीएल जांच दल की रिपोट

Posted on 15 January 2012 by admin

बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के बृजपाल मौर्य पुत्र लीलाधर मौर्य की सात जनवरी 2012 की रात खेत की रखवाली पर जाने के बाद 8 जनवरी 2012 को यह पता चलने पर कि उनकी पुलिस द्वारा फर्जी मुठभेड़ के नाम पर हत्या दी गई है, मानवाधिकार संगठन पीपुल्स यूनियन फाॅर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) के तीन सदस्यी जांच दल ने 12 जनवरी 2012 को घटना स्थल का दौरा किया। जांच दल ने पाया कि एसटीएफ और पुलिस हत्या में लिप्त है। जहां उसने बृजपाल मौर्य को न सिर्फ डकैत बताकर फर्जी मुठभेड़ में मार डाला बल्कि उनकी पहचान मिटाने की नियत से षव को जलाने का भी प्रयास किया।
घटनाक्रम- 7 जनवरी 2012 की रात को रोज की तरह किसान बृजपाल मौर्य अपने खेतों के बीच बने नलकूप की झोपड़ी में सो रहे थे। रात को करीब 12 बजे एक दर्जन से अधिक संख्या में एसटीएफ-पुलिस वालों ने उन्हें गोली मार दी। घटना स्थल के निकट के गांव के चष्मदीद लोगों के मुताबिक पुलिस ने कई राउंड गोली चलाई जिससे आस-पास के गांवों तक में दहषत फैल गई। घटना स्थल के पास के गांव तिगौड़ा के चैकीदार षिषुपाल समेत ग्रामीणों ने तीन सदस्यीय पीयूसीएल जांच दल को बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर गांव केे लोग घटना स्थल से थोड़ी दूर पर खड़े हो गए और वहीं से पूरी घटना को देखा। लेकिन डर के चलते कोई आगे नहीं बढ़ा। इसके बाद वर्दीधारी पुलिस के कुछ जवान गांव के चैकीदार षिषुपाल को षव की षिनाख्त कराने ले गए। षिषुपाल ने जांच दल को बताया कि उनसे पुलिस वालों ने षव को पहचानने के लिए कहा। जिसकी तस्दीक उन्होंने बृजपाल मौर्य के रुप में की इसके बाद पुलिस वालों ने उन्हें वहां से यह कहते हुए भगा दिया कि षव बृजपाल का नहीं पृथ्वी सिंह डकैत का है।
तदउपरान्त पुलिस ने मृतक की पहचान मिटाने की कोषिष के तहत झोपड़ी में आग लगा दी जिससे षव समेत झोपड़ी जलने लगी। इसी बीच कुछ पुलिस वाले संजरपुर गांव में मृतक बृजपाल के घर पहुंचे और दरवाजे पर ईंटा-पत्थर पीटकर खुलवाया और घर की तलाषी ली जब घर में मौजूद लोगों ने पुलिस से ऐसा करने की वजह पूछी तो पुलिस ने कहा कि हमने एक डकैत को मारा है। तुम्हें उसकी पहचान करनी है। पुलिस परिवारीजन समेत पांच लोगों को अपने साथ जीप पर ले गई वहां जाने के बाद मृतक की पत्नी चमेली देवी और प्रमिला ने अधजले षव की षिनाख्त अपने पति और पिता बृजपाल के रुप में की। पुलिस ने षव की षिनाख्त के लिए बृजपाल की बहन कलावती, पत्नी चमेली देवी, पुत्री प्रमीला, अनेकपाल और धर्मपाल को रात में जीप में बैठाकर घटना स्थल पर ले गई थी। इसके बाद पुलिस ने सभी को गाली देकर धमकाते हुए भगा दिया। संजरपुर गांव के विजय सिंह पुत्र मोहनलाल, धर्मेन्द्र पुत्र टीकाराम रामचन्द्र पुत्र खमारी राम ने जांच दल को बताया कि जब ग्रामीण और परिजनों ने  पुलिस वालों को बृजपाल का षव ले जाने से मना करने की कोषिष की तो पुलिस ने उनपर राइफलें तान दीं और धमकी दी कि कोई भी आगे बढ़ा तो मार देंगे। इसके बाद पुलिस अधजली लाष को घसीटते हुए अपने वाहन में लेकर चली गई।
आठ जनवरी को दिन में 12 बजकर 20 मिनट पर बृजपाल की पत्नी चमेली देवी ने वरिश्ठ पुलिस अधिक्षक को दी गई तहरीर में कहा कि दिनांक 8-1-2012 को करीब तीन बजे भोर में उझानी थाना के दरोगा जेपी परिहार व अन्य पांच पुलिस वाले प्रार्थिनी के घर आए और घर की तलाषी ली और तोड़-फोड़ किया। प्रार्थिनी समेत परिवार वालों और मुहल्ले के अन्य लोगों को गाड़ी में बिठाकर नलकूप पर ले गए। जब प्रार्थिनी व अन्य लोग नलकूप पर पहुंचे तो देखा कि बृजपाल पुलिस वालों की गोली लगने से मृत पड़े हैं। तब हम सब लागों ने पहचान कर कहा कि यह बृजपाल हैं। इतना सुनकर वहां उपस्थित करीब एक दर्जन पुलिस वालों ने हमें वहां से हटाकर हमारे सामने ही बृजपाल की लाष को दुबारा आग लगा दी। और साक्ष्य मिटाने की भरसक कोषिष की। जब हम लागों ने इसका विरोध किया तो पुलिस वालों ने हमें मार-पीटकर भगा दिया। और पुलिस वाले अधजली लाष को लेकर भाग गए। चमेली देवी ने तहरीर में दोशी पुलिस कर्मियों के खिलाफ अपने पति को गोली मारने और साक्ष्य मिटाने का शडयंत्र रचने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
बृजपाल की हत्या के बाद षव को पुलिस द्वारा गायब किए जाने के विरोध में उझानी बाजार के चैराहे पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगा दिया गया। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करावने के बाद षव देने की बात कही। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों पर दबाव डाला कि वे सादे कागजों पर अंगूठे और हस्ताक्षर करें। इस बीच पुलिस द्वारा षव को अज्ञात बनाने की भी कोषिष की गई जिसके तहत उसने षव का अज्ञात के बतौर पोस्टमार्टम करवाया। जिसपर ग्रामीणों और परिजनों ने यह कहते हुए विरोध किया कि जब षव की षिनाख्त बृजपाल के रुप में हो चुकी है और इस बाबत बृजपाल की पत्नी चमेली देवी द्वारा वरिश्ठ पुलिस अधिक्षक को तहरीर देकर बृजपाल के हत्यारे पुलिस कर्मियों पर हत्या और साक्ष्य मिटाने की मांग की जा चुकी है तब षव को नए सिरे से षिनाख्त कराने और उसे अज्ञात घोशित करने की कोषिष क्यों की जा रही है? परिजनों द्वारा सादे कागज पर अंगूठा लगाने और पुलिस द्वारा षव को अज्ञात बताने का विरोध किए जाने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को पीटने की धमकी दी। और ग्रामीणों की तरफ से बात कर रहे अधिवक्ता अषोक कुमार सिंह व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेष्वर सिंह को पुलिस ने बुरी तरह पीटा। जिसमें राजेष्वर सिंह का हाथ फैक्चर हो गया और परिजनों और ग्रामीणों को पुलिस ने वहां से भगा दिया। जिसके वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं।

पुलिसिया कार्यवाई से उठने वाले सवाल-

1- अगर एसटीएफ-पुलिस ने डकैत पृथ्वी सिंह को मारा तो फिर षव का पोस्मार्टम अज्ञात के रुप में क्यों करवाया?
2- षव का अज्ञात में पोस्टमार्टम करवाने के बाद षव और पोस्टमार्टम रिपोर्ट बृजपाल के परिजनों को क्यों सौंपा गया?
3- षव का पंचनामा मौके पर ही क्यों नहीं भरा गया? जबकि नियम है कि पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने मौके पर ही पंचनामा भरेगी?
4- षव के पंचनामे पर क्षेत्रीय पांच लोगों के अंगूठा हस्ताक्षर क्यों नहीं लिए गए? आखिर पुलिस ने क्यों पचनामें पर थाने के पास के चाय वाले और वहां पर खड़े रिक्षा चालक से क्यों अंगूठा/हस्ताक्षर लिए गए?
5- सवाल यह भी है कि यदि पुलिस ने मुठभेड़ में पृथ्वी को मारा तो सूचना अलीगढ़ एसएसपी और पृथ्वी के परिजनों को क्यों नहीं दी गई? अखबारों में अलीगढ़ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एनपी सिंह का यह बयान भी एसटीएफ और पुलिस के दावे को गलत साबित करता है जिसमें उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी मारा गया होता तो अलीगढ़ पुलिस को भी सूचित किया गया होता?

बृजपाल मौर्य को जिस तरह से पुलिस ने गोली मारने के बाद षव को घर वालों के सामने झोपड़ी में जलाकर परिजनों और गांव वालों को आतंकित किया यह मानवाधिकार हनन का गंभीर मसला है।
पीयूसीएल मांग करता है कि-

1- घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की सीबीआई जांच हो।
2- दोशी एसटीएफ और पुलिस कर्मियों पर हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाय।
3- मृतक के परिजनों को बीस लाख रुपए मुआवजा दिया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नवागत जिलाधिकारी ने चार्ज लेकर कार्यभार सभाॅला

Posted on 15 January 2012 by admin

140112-hardoi-newsdocxआज जनपद के नवागत जिलाधिकारी एम0के0एस0 सुन्दरम् ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट स्थिति कोषागार कार्यालय पहुचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया, तथा महत्वपूर्ण अभिलेखो पर हस्ताक्षर किये। कार्यभार ग्रहण करते समय नवागत जिलाधिकारी के साथ पूर्वजिलाधिकारी ऐ0के0 सिह राठौर, सीडीओ आनन्द कुमार द्विवेदी,  अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर एवं जिला सूचना अधिकारी तुलसीराम आदि अधिकारी उपस्थिति रहें। इस के उपरान्त श्री सुन्दरम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुचकर संयुक्त कार्यालय, नजारत, सस्त्र कार्यालय, शिकायत अनुभाग, एनआईसी सहित सभी कार्यालयो का गहन निरीक्षण किया। विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार मे पहुच कर निर्वाचन सम्बन्धी जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेटो के अलावा अन्य अधिकारियो से परिचय प्राप्त किया, और सभी अधिकारियो से भयमुक्म स्वतन्त्र एव निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु सभी अधिकारियो को पर्ण सहयोग प्रशासन द्वारा दिया जायेगा। आप लोग भी इसमे पूरी मदद करें। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अपने पद का प्रयोग करते हुये आचार सहिता का पूर्ण पालन करवायें। अपना परिचय देते हुये कलेक्ट्रेट सभागार मे पत्रकारो के सम्मुख उन्होने कहा वो गृह राज्य तमिलनाडु के निवासी है, विज्ञान मे परास्नातक विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन, अपर निदेशक संजय गाॅधी राजकीय आयुर्वेदिक संस्थान लखनऊ तथा जिलाधिकारी बुलन्दशहर, गाजियाबाद, झाॅसी, महोबा, और मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर रह चुके है। निष्पक्ष निर्विरोध पार्दशिता पूर्वक बगैर पक्षपात के चुनाव करवाना अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होने कहा कि हमारी कार्यप्रणाली ही हमारी जवावदेही को प्रमाण बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in