Archive | राज्य

बसपा के पूर्व मंत्री/विधायक ने पार्टी से दिया त्याग पत्र

Posted on 28 January 2012 by admin

बसपा सरकार में पूर्व खेल मंत्री व जयसिंहपुर से बसपा विधायक ओ0पी0 सिंह ने टिकट कटने से आक्रोशित हो कर बसपा से त्याग पत्र दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसपा की पूर्व वर्ती सरकार में  खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जयसिंहपुर से बसपा विधायक ओ0पी0 सिंह ने आज पार्टी से त्याग पत्र दे दिया। ज्ञात हो कि इस बार जयसिंहपुर(सदर)सीट से वर्तमान विधायक ओ0पी0सिंह का टिकट काट कर पार्टी मुखिया मायावती ने राज बाबू उपाध्याय को सदर सीट पर बसपा का उम्मीद्ववार बनाया है। टिकट कटने से नाराज चल रहे बसपा विधायक ने आज दोपहर बाद अपना त्याग पत्र बसपा सुप्रीमों को प्रेषित कर दिया। ओ0पी0 सिंह के त्यागपत्र देने की चर्चा जनपद में तरह-तरह से की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुख साधन कर निर्धारण हेतु उपस्थित न होने पर होटल स्वामी के विरूद्व कार्यवाही होगी

Posted on 28 January 2012 by admin

आगरा में स्थित रू0 1000/- अथवा उससे अधिक प्रति कक्ष की दरों वाले होटलों द्वारा उनके होटल में ठहरने वाले अतिथियों से 5 प्रतिशत की दर से सुख-साधन कर वसूल कर राजकोष में जमा किया जाता है उक्त कर का निर्धारण जिलाधिकारी द्वारा नामित प्राधिकारी के द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में किया जाता है।
वर्तमान में सुख-साधन कर निर्धारण का कार्य अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल), आगरा के द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य के दृष्टिगत सुख साधन कर संग्रहण एवं निर्धारण पर प्रशासन द्वारा कडी नजर रखी जा रही है जिसके क्रम में प्रत्येक बुधवार अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) द्वारा मामलों की सुनवाई की जा रही है, परन्तु शहर के कुछ होटलों द्वारा कर निर्धारण के कार्य में रूचि नहीं दिखाई जा रही है, इन होटलों को नोटिस भेजे जाने के बावजूद इन होटलों के प्रतिनिधि निर्धारित तिथियों में अपने होटलों के कर निर्धारण हेतु कर सक्षम प्राधिकारी के समक्ष उपस्थित नही हो रहे है जो कि अत्यंत आपत्तिजनक है, इससे यह परिलक्षित होता है कि इन होटलों के द्वारा कर अपवंचन किया गया है। अतः इन होटलों के विरूद्व कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
इसके साथ ही शहर में कई होटलों द्वारा अपने कक्ष का किराया रूपया, 1000/-अथवा उससे अधिक वसूला जा रहा है परन्तु सुख साधन कर की राशि राजकीय कोषागार में जमा नही की जा रही है। यह स्थिति भी अत्यंत आपत्तिजनक है। प्रशासन द्वारा गोपनीय जांच कराकर ऐसे होटलों के चिन्हांकन की कार्यवाही की जा रही है तथा शीघ्र ही छापेमारी करते हुए ऐसे होटलों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।
अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल)/सुख साधन कर निर्धारण अधिकारी  श्रीशचन्द्र वर्मा ने शहर के सभी होटल स्वामियों/प्रबन्धकों से अपील की है कि सभी होटल नियमानुसार सुख साधन की राशि राजकीय कोषागार में जमा करायें तथा अपने लम्बित कर निर्धारण की कार्यवाही सम्पादित करवायें तथा सुख साधन कर का अपवंचन न करते हुए शहर के पर्यटन उद्योग के विकास में अपना सहयोग प्रदान करें। ऐसे होटल जिनका वास्तविक किराया प्रति कक्ष रू0 1000/- से कम है, वे अकरादेयता प्रमाण-पत्र हेतु अपना आवेदन सुसंगत अभिलेखों/साक्ष्यों के साथ पर्यटक कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा में तत्काल जमा कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

करोड़पति है सपा तथा भाजपा दोनों के प्रत्याशी है

Posted on 26 January 2012 by admin

प्रथम दिन पर्चे दाखिल करने वाले सवायजपुर क्षेत्र के प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह रानू ने जो सम्पत्ति का ब्यौरा दाखिल किया उनके पास 1918412 रु0 की चल सम्पत्ति है जबकि अचल सम्पत्ति 19,27,000 रुपयों की है पर सम्पत्तियों मे 06,28,39,254 रुपये है कृषि योग्य भूमि योग 37,74,254 रुपयें की है। तथा गैर कृषि योग की कीमत 05,08,90,250 रुपयें की है। उनके पास 42.68 लाख का आवाशीय भवन तथा 89.68 लाख का भूखण्ड है। ब्यापार सम्बन्धी भवन उनके पास 39,03750रुपयें के मालिक है। नगदी मे उनके पास 47 हजार रु0 मात्र है। बैंक का 2026941 रु0के वों कर्जदार है। पत्नी संेलजा के सपास 05 हजार रु0 नगद 22,88139 की चल सम्पत्ति है। अचल सम्पत्ति मे 2054000 तथा 2552950 रु0की पर सम्पत्तियाॅ है। तथा उनके नाम गैर कृषि भूमि भी इतनी है। उनके ऊपर किसी की देन दारी नही है। पुत्री के पास 3,59,850 रु0 की कुल सम्पत्ति है। तथा पुत्र केपास 68 हजार रु0 की सम्पत्ति है। इसी प्रकार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कुंवर महावीर सिंह जो लखनऊ विश्व विधालय से बी0काॅम स्नातक है। और करोड़ों रु0 के स्वामी बताये जा रहे है। उनके पास घोषित सम्पत्ति मे 30 हजार रु0 की नगदी बता रहे है। बैकों मे जमा धन 1451707 रु0 अलग अलग बै।कों मे जता है। 03 बीमा पाॅलिसी मे कुल जमा 05 लाख रु0 है। 1996 माॅडल की 1 कार जो 01 लाख रु0 की है। एम्बेस्डर कार है। 05 हजार रु0के आभूषण कुल सम्पत्ति 1462379 रु0 की चल सम्पत्ति है। अचल सम्पत्यिों मे 45 लाख रु0 की कृषि योग्य भूमि और बाग शामिल है। ब्यापारिक  भवनांे म जिनका वर्तमान मूल्य 20 लाख रु0 आंका गया है। लखनऊ तथा भरावन मे आवाशीय भवन तथा भूमि 03 करोड़ 95 लाख रु0 की है। बैंक आॅफ इण्डिया भरावन के 80080 रु0 के कर्जदार है। पत्नी रीता सिंह के पास नगद 15 हजार रु0 है। विभिन्न बैंको तथा बीमा पाॅलिसियों को मिलाकर कुल रकम 1527838 रु0 की है। लखनऊ मे 02 प्लाजा ब्यापारिक भवन है। जिससे 6लाख 90 हजार का वार्षिक किराया है। वही पर आवाशीय भवन 49लाख 40 हजार रु0 का है। जिसकी पत्नी को कोई देनदारी नही देनी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सकारात्मक सोच के साथ आत्म चिन्तन करें-जिलाधिकारी

Posted on 26 January 2012 by admin

नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें

गणतंत्र दिवस को उत्साह के साथ परम्परागत रूप में मनाया गया। जिलाधिकारी अजय चैहान ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान के प्रति शपथ ग्रहण कराई।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री चैहान ने देश के अमर शहीदों के प्रति नमन करते हुए कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखा जायेगा। उन्होंने उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने सत्य,अंहिसा, कर्तव्य निष्ठा आदि के जो संस्कार दिये है उन्हें जीवन में उतारे। नैतिकता के प्रकरणों से प्रेरणा लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ आत्म चिन्तन करें। सभी के अन्दर शक्ति है। किसी में बुराई निकालना बहुत आसान है लेकिन अच्छाई खोजें तो बडी बात है।
उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकारी का प्रयोग अवश्य करें, वोट जरूर डाले और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। वोट डालना भी नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस अवसर पर रामवती, किरनदेवी, अंगूरी देवी, बीनू और पदम देवी आदि महिलाओं को कम्बल प्रदान किये।
इस अवसर पर दिनेश कुमार वर्मा सारथी ने प्रेरणाप्रद कविताएं सुनाई। अशोक कुमार शर्मा, ओ0एन0 वर्मा, वीरी सिंह यादव तथा राजेन्द्र नाथ श्री वास्तव आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
जनपद के विभिन्न कार्यालयों कार्यालयाध्यक्षों ने झण्डा रोहण के उपरान्त संविधान के प्रति शपथ दिलाई और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश का बॅटवारा नहीं होना चाहिए- मुलायम सिंह यादव

Posted on 25 January 2012 by admin

photo-n1प्रदेश के बूटवारे के पक्ष में नहीं हूॅ। बॅटवारे से सम्बन्ध टूट जाते हैं। प्रदेश में सपा की सरकार आई तो शिक्ष्कों की सारी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से हल किया जायेगा। उक्त बातें समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जनपद मुख्यालय के ओमनगर स्थित आवास विकास क्षेत्र में जनसभा को को सम्बोधित करते हुए कही। जनपद की पाॅचों विधानसभा के सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील के साथ ही जनपद से अलग हुई विधानसभा सीटों के पार्टी प्रत्याशियों को भी विजयी बनाने की अपील की। अल्प संख्यक मतदाताओं पर डोरे डालते हुए कहा कि सबसे अधिक सरकारी नौकरियों में भर्ती मुसलमानों की हुई। उन्होंने कहा कि जब मैं केन्द्र  सरकार में रक्षा मंत्री था तो डा0 अब्दुल कलाम रक्षा सलाहकार थे। मैंनें उनका नाम राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित किया था और आप जानते हैं कि वे देश के राष्ट्रपति बने थे। मंच पर पाॅचों विधान सभा सीटों के प्रत्याशियों सहित एम0एल0सी0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, महिला सपा नेत्री डा0 सुरभि शुक्ला सहित परिष्ठ नेता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

2 मजदूरों की मृत्यु होने की सूचना

Posted on 25 January 2012 by admin

जनपद अम्बेडकर नगर में राजमार्ग संख्या -5 पर लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर घाघरा नदी पर निर्माणाधीन सेतु पर स्पान संख्या 20-21 की डाउन स्ट्रीम की बीम कास्ंिटग के दौरान क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गयी, जिसमें कास्ंिटग पर लगे 02 मजदूरों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है तथा 15 अन्य मजदूरों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस प्रकरण में श्री सुभाष चन्द्र द्विवेदी, उप परियोजना प्रबन्धक (सिविल), श्री नरेश विश्वनाथ डेकाटे, सहायक अभियंता (सिविल), श्री जितेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता (सिविल) तथा श्री वीरेन्द्र नाथ, अवर अभियंता (यांत्रिक) को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया है। इनकों तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए इनके विरूद्ध अनुशासनिक जाॅच की प्रक्रिया प्रारम्भ की दी गयी है। इस घटना की जाॅच हेतु श्री ए0पी0 उपाध्याय, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक (यांत्रिक) की अध्यक्षता में एक जाॅच टीम श्री एन0 राम, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक (सिविल), श्री जय किशोर, महा प्रबन्धक (यांत्रिक), श्री विनोद कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक, गोरखपुर तथा श्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक अभियंता (यांत्रिक) का गठन कर टीम को कार्यस्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। प्राथमिक जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त इस घटना की जाॅच आई0आई0टी0 से भी कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हैट्रिक के फिराक में बसपा विधायक मगेलू राम दस करोड़ से भी अधिक सम्पत्ति के मालिक

Posted on 25 January 2012 by admin

विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के  लिए  आज बीस प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के  प्रत्याशी व दो बार से लगातार रह रहे विधायक भगेलू राम की सम्पत्ति दस करोड़ से भी अधिक है। उक्त जानकारी आज  कादीपुर विधान सभा प्रत्याशी  भगेलू राम ने नामांकन के दौरान अपने शपथ पत्र में बताया। इसके अतिरिक्त एक पेट्रोल पम्प के भी मालिक हैं। शपथ पत्र के अनुसार  चल सम्पत्ति में आठ करोड़ तिहत्तहर लाख चैरासी हजार दो सौ सैंतालिस रुपया तथा अचल सम्पत्ति में एक करोड़ पच्चीस लाख की सम्पत्ति तथा दसके अतिरिक्त एक पेटोªल पम्प के भी मालिक हंै। दस वर्ष पूर्व विधयाक चुने गये कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के भगेलू राम कादीपुर तहसील में वकालत करते थे और एक साईकिल के मालिक थे और आज दस वर्ष बाद दो बार लगातार विधायक चुनने के बाद उनकी  कुल सम्पत्ति दस करोड़ से भी अधिक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्वाचन आयोग ने गाजियाबाद के थाना नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर को तत्काल स्थानान्तरित करने के दिये निर्देश

Posted on 25 January 2012 by admin

चुनाव से संबंधित एवं फील्ड ड्यूटी से भी हटाया
इंस्पेक्टर के विरूद्ध सर्विस रूल के तहत सख्त कार्यवाई करने के निर्देश

गत दिनों गाजियाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर गाजियाबाद श्री एस0एल0 मौर्य के विरूद्ध कैश सीजर में अनियमितता बरतने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्राप्त शिकायतों की जांच डी.आई.जी. एस.टी.एफ. द्वारा करायी गयी।
एस.टी.एफ. की जांच रिपोर्ट के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने थाना प्रभारी कोतवाली नगर गाजियाबाद श्री एस0एल0 मौर्य को उनके वर्तमान पद से तत्काल स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये हैं। आयोग ने यह भी निर्देश दिये हैं कि श्री मौर्या की विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 में चुनाव से संबंधित कोई ड्यूटी न लगाई जाय और न ही उनकी कहीं फील्ड में तैनाती की जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पेंशनर 28 जनवरी तक बचत विवरण व पैन नम्बर की सूचना दें

Posted on 25 January 2012 by admin

समय से सूचना न देने पर पेंशन से आयकर कटौती होगी

मुख्य कोषाधिकारी बाई.सी. यादव ने सूचित किया है कि आगरा कोषागार से पेंशन पा रहे समस्त पेंशनर्स से वित्तीय वर्ष 2011-12 का अपना आयकर आगणन कोषागार कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया था परन्तु अभी तक अनेक पेंशनर्स ने आगणन कोषागार कार्यालय मे उपलब्ध नही कराया है।
श्री यादव ने कहा है कि इस वित्तीय वर्ष 2011-12 में प्राप्त की गयी पेंशन/आय से आयकर कटौती में छूट प्राप्त करने हेतु बचतों का विवरण एवं पैन नम्बर की छायाप्रति सहित कोषागार आगरा में 28 जनवरी 2012 तक अवश्य प्रस्तुत कर दें अन्यथा आयकर विवरण एवं पैन नम्बर की छाया प्रति प्राप्त न होने पर पेंशन से आयकर कटौती की कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व विधायक को आया गुस्सा, कर ली हाथी की सवारी

Posted on 25 January 2012 by admin

photo-news-no-04साण्डी विधानसभा से घोषित प्रत्याशी सपा का टिकट कटने से खफा हो गये और पूर्व विधायक शिवप्रसाद वर्मा ने सोमवार को वसपा का दामन थामकरके हाथी की सवारी करने की घोषणा कर दी है। कैबिनेट मन्त्री अब्दुल मन्नान की मौजूदगी मे उन्होने कहा कि सपा से टिकट कटने की पीडा को उन्होने रोते रोते बयान किया और कहा कि अन्तिम समय मे हमसे टिकट छीना गया है अब सपा को हराना ही हमारा मकसद रहेगा। मन्त्री मन्नान ने उनका घर वापसी पर स्वागत किया। प्रेस वार्ता मे पूर्व विधायक शिवप्रसाद ने कहा कि उनका घोषित टिकट काटकर राजेश्वरी को दिया गया है और पार्टी ने हमे धोखा दिया है ये सुनकर हमारी हालत ऐसी बिगड गई कि हम लखनऊ के एक अस्पताल मे एक माह तक भर्ती रहे और अपने चिकित्सक से अनुमति लेकर आप लोगो के बीच मे आये है। अपनी पीड़ा व्यक्त करके वो रो पडे़ और कहा कि अब हम डोर टू डोर अपने अपमान का बदला लोगो को बताकर सपा को हराऊगाॅ। सपा प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करके उसे जीतने नही दूगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in