2 मजदूरों की मृत्यु होने की सूचना

Posted on 25 January 2012 by admin

जनपद अम्बेडकर नगर में राजमार्ग संख्या -5 पर लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर घाघरा नदी पर निर्माणाधीन सेतु पर स्पान संख्या 20-21 की डाउन स्ट्रीम की बीम कास्ंिटग के दौरान क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गयी, जिसमें कास्ंिटग पर लगे 02 मजदूरों की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है तथा 15 अन्य मजदूरों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस प्रकरण में श्री सुभाष चन्द्र द्विवेदी, उप परियोजना प्रबन्धक (सिविल), श्री नरेश विश्वनाथ डेकाटे, सहायक अभियंता (सिविल), श्री जितेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता (सिविल) तथा श्री वीरेन्द्र नाथ, अवर अभियंता (यांत्रिक) को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया है। इनकों तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए इनके विरूद्ध अनुशासनिक जाॅच की प्रक्रिया प्रारम्भ की दी गयी है। इस घटना की जाॅच हेतु श्री ए0पी0 उपाध्याय, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक (यांत्रिक) की अध्यक्षता में एक जाॅच टीम श्री एन0 राम, संयुक्त प्रबन्ध निदेशक (सिविल), श्री जय किशोर, महा प्रबन्धक (यांत्रिक), श्री विनोद कुमार, मुख्य परियोजना प्रबन्धक, गोरखपुर तथा श्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक अभियंता (यांत्रिक) का गठन कर टीम को कार्यस्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। प्राथमिक जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त इस घटना की जाॅच आई0आई0टी0 से भी कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in