प्रदेश का बॅटवारा नहीं होना चाहिए- मुलायम सिंह यादव

Posted on 25 January 2012 by admin

photo-n1प्रदेश के बूटवारे के पक्ष में नहीं हूॅ। बॅटवारे से सम्बन्ध टूट जाते हैं। प्रदेश में सपा की सरकार आई तो शिक्ष्कों की सारी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से हल किया जायेगा। उक्त बातें समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने जनपद मुख्यालय के ओमनगर स्थित आवास विकास क्षेत्र में जनसभा को को सम्बोधित करते हुए कही। जनपद की पाॅचों विधानसभा के सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील के साथ ही जनपद से अलग हुई विधानसभा सीटों के पार्टी प्रत्याशियों को भी विजयी बनाने की अपील की। अल्प संख्यक मतदाताओं पर डोरे डालते हुए कहा कि सबसे अधिक सरकारी नौकरियों में भर्ती मुसलमानों की हुई। उन्होंने कहा कि जब मैं केन्द्र  सरकार में रक्षा मंत्री था तो डा0 अब्दुल कलाम रक्षा सलाहकार थे। मैंनें उनका नाम राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित किया था और आप जानते हैं कि वे देश के राष्ट्रपति बने थे। मंच पर पाॅचों विधान सभा सीटों के प्रत्याशियों सहित एम0एल0सी0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, महिला सपा नेत्री डा0 सुरभि शुक्ला सहित परिष्ठ नेता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in