निर्वाचन आयोग ने गाजियाबाद के थाना नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर को तत्काल स्थानान्तरित करने के दिये निर्देश

Posted on 25 January 2012 by admin

चुनाव से संबंधित एवं फील्ड ड्यूटी से भी हटाया
इंस्पेक्टर के विरूद्ध सर्विस रूल के तहत सख्त कार्यवाई करने के निर्देश

गत दिनों गाजियाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर गाजियाबाद श्री एस0एल0 मौर्य के विरूद्ध कैश सीजर में अनियमितता बरतने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्राप्त शिकायतों की जांच डी.आई.जी. एस.टी.एफ. द्वारा करायी गयी।
एस.टी.एफ. की जांच रिपोर्ट के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने थाना प्रभारी कोतवाली नगर गाजियाबाद श्री एस0एल0 मौर्य को उनके वर्तमान पद से तत्काल स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये हैं। आयोग ने यह भी निर्देश दिये हैं कि श्री मौर्या की विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 में चुनाव से संबंधित कोई ड्यूटी न लगाई जाय और न ही उनकी कहीं फील्ड में तैनाती की जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in