बसपा के पूर्व मंत्री/विधायक ने पार्टी से दिया त्याग पत्र

Posted on 28 January 2012 by admin

बसपा सरकार में पूर्व खेल मंत्री व जयसिंहपुर से बसपा विधायक ओ0पी0 सिंह ने टिकट कटने से आक्रोशित हो कर बसपा से त्याग पत्र दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसपा की पूर्व वर्ती सरकार में  खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जयसिंहपुर से बसपा विधायक ओ0पी0 सिंह ने आज पार्टी से त्याग पत्र दे दिया। ज्ञात हो कि इस बार जयसिंहपुर(सदर)सीट से वर्तमान विधायक ओ0पी0सिंह का टिकट काट कर पार्टी मुखिया मायावती ने राज बाबू उपाध्याय को सदर सीट पर बसपा का उम्मीद्ववार बनाया है। टिकट कटने से नाराज चल रहे बसपा विधायक ने आज दोपहर बाद अपना त्याग पत्र बसपा सुप्रीमों को प्रेषित कर दिया। ओ0पी0 सिंह के त्यागपत्र देने की चर्चा जनपद में तरह-तरह से की जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in