Categorized | हरदोई

पूर्व विधायक को आया गुस्सा, कर ली हाथी की सवारी

Posted on 25 January 2012 by admin

photo-news-no-04साण्डी विधानसभा से घोषित प्रत्याशी सपा का टिकट कटने से खफा हो गये और पूर्व विधायक शिवप्रसाद वर्मा ने सोमवार को वसपा का दामन थामकरके हाथी की सवारी करने की घोषणा कर दी है। कैबिनेट मन्त्री अब्दुल मन्नान की मौजूदगी मे उन्होने कहा कि सपा से टिकट कटने की पीडा को उन्होने रोते रोते बयान किया और कहा कि अन्तिम समय मे हमसे टिकट छीना गया है अब सपा को हराना ही हमारा मकसद रहेगा। मन्त्री मन्नान ने उनका घर वापसी पर स्वागत किया। प्रेस वार्ता मे पूर्व विधायक शिवप्रसाद ने कहा कि उनका घोषित टिकट काटकर राजेश्वरी को दिया गया है और पार्टी ने हमे धोखा दिया है ये सुनकर हमारी हालत ऐसी बिगड गई कि हम लखनऊ के एक अस्पताल मे एक माह तक भर्ती रहे और अपने चिकित्सक से अनुमति लेकर आप लोगो के बीच मे आये है। अपनी पीड़ा व्यक्त करके वो रो पडे़ और कहा कि अब हम डोर टू डोर अपने अपमान का बदला लोगो को बताकर सपा को हराऊगाॅ। सपा प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करके उसे जीतने नही दूगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in