Archive | राज्य

ताज महोत्सव-2012 की थीम ‘‘अतिथि देवो भवः‘‘ निर्धारि

Posted on 02 February 2012 by admin

महोत्सव हेतु नेट टिकिटिंग की सुविधा होगी
सूफी गायन की परम्परा पर फतेहपुर सीकरी में होगें कार्यक्रम

commissioner-agra-alongwith-dm-dig-and-ceo-of-cantt-board-holding-meeting-of-night-bazar-and-taj-mahotsav-2012ताज महोत्सव 2012 के आयोजन के लिए ‘‘अतिथि देवो भव‘‘ की थीम सर्व सम्मति से तय हो गयी है। महोत्सव के अवसर पर स्टेडियम,सूरसदन, फतेहपुर सीकरी आदि स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कराये जायेगें। इस वर्ष भी प्रवेश टिकिट की दर गत वर्ष की भांति बीस रूपया ही रहेगी। परन्तु इस बार टिकट के लिए ई-टिकटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने पर विचार किया गया है। मेगा कार्यक्रमों में भीड प्रबन्धन व सुरक्षा आदि को ध्यान में रखे हुए टिकिट लगाने पर सहमति प्रकट की गई है। मेगा कार्यक्रमों में 12 वर्ष तक के बच्चों तथा स्टुडेन्ट के लिए 25 रूपये तथा अन्य के लिए 50 रूपये प्रवेश शुल्क निर्धारित करने के सुझाव पर सर्वसम्मति प्रकट की गई।
मण्डलायुक्त/अध्यक्ष ताज महोत्सव समिति अमृत अभिजात की अध्यक्षता में शिल्प ग्राम में आयोजित बैठक ताज महोत्सव-2012 के आयोजन हेतु विस्तार से चर्चा की गई। बैठक से पूर्व उन्होंने शिल्पग्राम परिसर तथा मुक्ताकाशीय मंच का निरीक्षण किया।
मण्डलायुक्त ने महोत्सव स्थल का ले-आउट प्लान अविलम्ब तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि आगरा विकास प्राधिकरण के अभियंता, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अग्निशयन अधिकारी तथा उप निदेशक पर्यटन स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर ले आउट प्लान तीन दिन में प्रस्तुत करें। उन्होंने मंच शिफ्ट किये जाने हेतु टैक्नीकल फिजीविलिटी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उन्होंने महोत्सव परिसर में मरम्मत कार्य की तत्परता से कराने के निर्देश दिये। बैठक में अवगत कराया गया कि शिल्प ग्राम के तीनों आर0ओ0 प्लांट तथा 6 हाईड्रेन्ट सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। विद्युत सुरक्षा को देखते हुए अन्डर ग्राउन्ड वायरिंग के निर्देश दिये  । टोरन्ट पावर द्वारा अनवरत विद्युत आपूर्ति हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के अन्तर्गत 120 के.वी0 के जेनेरेटर की व्यवस्था रहेगी ।
शिल्प ग्राम परिसर में नव निर्मित डारमेटरी को राजकीय निर्माण निगम द्वारा तीन दिन में संचालन हेतु पर्यटन विभाग को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। शिल्प ग्राम में स्थापित सेमी हाईमास्ट लाइटों को चालू करने के निर्देश दिये।
महोत्सव के दौरान सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था हेतु ट्रैफिक प्लान बनाने तथा अतिरिक्त पार्किंग स्थलों  के चिन्हाकंन का दायित्व पुलिस अधीक्षक यातायात को दिया गया है।
मण्डलायुक्त ने बताया कि इस वर्ष भारतीय पुरातत्व विभाग अपनी स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार कर रहा है। महोत्सव के दौरान खेल गति विधियों को प्रोत्साहन हेतु स्थानीय एकलब्य स्टेडियम में कार्यक्रम, फोटोग्राफी प्रतियोगिता हेतु इण्टरनेट पर आन लाइन एन्ट्री, पर्यटन विकास पर होटलों में सेमीनार आयोजन, फतेहपुर सीकरी में उच्च स्तरीय सूफी गायन कार्यक्रमों आदि पर विचार किया जा रहा है।
बैठक में ताज महोत्सव के दौरान सदर बाजार में नाइट बाजार के अन्तर्गत कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन उप निदेशक पर्यटन अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान, डीआईजी असीम अरूण आरटीओ विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा सुधीर नारायन, राकेश चैहान, ए.के.तिवारी आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Rahul Gandhi blames rivals for 22 years of misruled in UP

Posted on 02 February 2012 by admin

Shri Rahul Gandhi, on Wednesday, questioned the achievements of non-Congress parties in Uttar Pradesh in the past five years.

“The Congress, since 2004, has given schemes like MNREGA, loan waiver, Bundelkhand package, weavers’ package, RTI, RTE and now the food security scheme. Tell me what these parties have given you in the same period?” he asked while addressing a series of election rallies in Uttar Pradesh.

Shri Gandhi said that since the past 22 years, UP has seen the same story- the elephant (BSP), then the cycle (SP) and the lotus (BJP) in between.

He said that people cast votes, leaders become chief ministers and forget the public and this chain is being repeated since the past 22 years.

The Congress general secretary said that the centre had been sending maximum funds to UP which was the biggest state and this was the money of its own people. But all the money went waste because the government did not put it to good use.

In the Samajwadi regime, the food grain scam took place and in BSP regime, it was the NRHM scam.

“The elephant in Lucknow eats it all up and his appetite is growing by the day. Lucknow needs a Congress government so that the money we send for you, reaches you in time,” he said. Shri Gandhi said that the Congress had changed states like Haryana, Rajasthan, Maharashtra and Andhra Pradesh and it made him angry when he saw Uttar Pradesh running backward instead of going forward.

“Other states have developed because people from UP are working there. Do you not want your own state to develop in a similar manner? Time has now come for a change. You have given 22 years to these parties– give us five now and I promise you we will change the face of UP,” he said.

Shri Gandhi said that if the Congress was voted to power in UP, the responsibility for building the future would lie on the shoulders of the youth.

Shri Gandhi further said that the day Uttar Pradesh untied its hands, that would be the day when things would begin to change.

He said that Mulayam Singh had been the chief minister of UP thrice but each time, his cycle got punctured. “The police stations were ruled by goondas in his regime and that was all you got,’ he said.

He further said that UP had not seen progress because its leaders did not see dreams.

“I dream that people do not die of hunger, do not have to leave their homes for jobs. Why don’t these leaders also dream? He asked and said that in the past 22 years, UP had not got new industries, no power plants and yet these leaders promise electricity in elections. He said that voters should usher in a new future for themselves with the Congress and help UP regain its lost glory.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनावी समर मे ताल ठोकनें उतरें पाचवें दिन 37 प्रत्याशी

Posted on 01 February 2012 by admin

विधानसभा के पाचवें दिन मंगलवार को 37 प्रत्याशिओं ने अपने पर्चे दाखिल किये, जिसमे भाजपा, सपा, बसपा, पीस पार्टी के कई प्रत्याशी शामिल रहें। प्रमुख उम्मीदवारों मे सदर विधानसभा सीट से शैलेन्द्र सिह भवानी भाजपा से, बसपा से राजाबख्श सिह फिर दोबारा दो दो सेट दाखिल किये। बसपा के बब्बू खाॅ शाहाबाद से जनक्रान्ति पार्टी के कमलाकान्त बाजपेई रहंे। भाजपा के मानवेन्द्र सिह उर्फ रानू ने फिर दोबारा दो सेट दाखिल किये। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सर्वेेश जनसेवा, बसपा की प्रत्याशी अनीता वर्मा, मल्लावाॅ विधानसभा से ब्रजेश पाठक, कांग्रेस के धर्मग्य मिश्रा ने दोबारा सेट पर्चा दाखिल किया। सन्डीला विधानसभा क्षेत्र से अब्दुल मन्नान से अपना पर्चा दाखिल करके मैदान मे कमर कसी। निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता मित्रा सहित कई प्रत्याशिओं ने पर्चे दाखिल किये। इसी प्रकार अभी सही आकलन पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही पता चल सकेगां कि जनपद मे कुल कितने प्रत्याशी मैदान मे है। क्यांेकि कई लोगो ने कई कई बार अपने सेट दाखिल किये। परन्तु मोटे अनुमान मे एक हिसाब से ये संख्या एक सैकड़ा के पार हो जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा प्रत्याशी अब्दुल मन्नान है तो करोड़पति, परन्तु है कर्जदार भी

Posted on 01 February 2012 by admin

विधानसभा सन्डीला बसपा के प्रत्याशी कैबिनेट मन्त्री अब्दुल मन्नान जो सन्डीला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भी है उन्होनें चुनाव आयोग को बताया कि वो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविघालय से बीकाम0 स्नातक है तथा कोई भी मुकदमा उनके उपर पंजीकृत नही है केवल लोकायुक्त के यहा के समस्त कागजात और प्रपत्र उन्होनंे दाखिल किया। सम्पत्ति विवरण मे 80,000 की नगदी, उनके पास है। पत्नी के पास 15000 रूपये मात्र है, बैक खाते मे 18,92,836 है, और पत्नी के पास 3,79,836 है। दो पुत्रियो के पास 5,75,000 बैको मे जमा है। दो लाख रूपये की बीमा पालिसी स्वयं की है, पत्नी के पास 50,000 का बीमा है, अपने पास एक पन्द्रह लाख की गाडी है, पत्नी के पास 8.40 लाख के आभूषण है। शस्त्रो के शौकीन है अतयव 1,67,000 के तीन शस्त्र है, कृषि योग्य भूमि 8,50,000 की। सन्डीला तथा लखनऊ मिलाकर 7 आवास है, जो पचीस लाख के है। हालाकि उन पर 6,48,315 रूपये का वाहन ऋण तथा 3,10,480 रूपये का आवास ़ऋण भी देना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गजब परन्तु सत्य, मनरेगा के मजदूर रामदेई ने पर्चा भरा

Posted on 01 February 2012 by admin

सन्डीला विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को एक महिला जो मनरेगा श्रमिक है उसने अपन पर्चा दाखिल किया, सन्डीला के लालपुर बजरा निवासी रामदेई की प्रेरणा स्रोत है मैग्से से पुरूस्कार विजेता सन्दीप पान्डेय उनके प्रेरणा स्रोत है, चुनाव लड़ने और अपनी बात कहने के लिये वो मैदान मे उतरी है। सोशलिस्ट पार्टी इन्डिया अगेस्न्ट पार्टी लोकतान्त्रिक मंच के संयुक्त बैनर तले उन्होनंे पर्चा दाखिल किया, महिला रामदेई ने कहा काफी राजनैतिक प्रतिद्वन्दता चल रही है, बात तो सभी नेता करते है, उसका भुगतान गरीब श्रमिक ही करता है। नेता एैश करता और हमे बेवकूफ समझता। हम अपनी लड़ाई खुद लड़ेगे। हम चुनाव तो नही जीत पायेगे, परन्तु एक मिशाल और अपनी बात जनता तक जरूर पहुॅचायेगंे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बीप की ध्वनि 2749 बूथो पर जनपद मे आयेगी

Posted on 01 February 2012 by admin

हरदोई विधानसभा मे पूर जनपद मे 2600 की बजाय 2749 मतदेय स्थलों पर ईवीएम मशीनो से वीप की आवजे निकलेगी। चुनाव आयोग ने 1600 वोटरों के हिसाब से गणना करके भेजी गई। जनपदीय मांग को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। अब पूरे जनपद मे 2035  मतदान केन्द्र और 2749 मतदेय स्थलो पर वोट डाला जायेगा। आयोग के निर्देश पर पहले जिला स्तर पर 1500 वोटरो के हिसाब से 1 बूथ बनाया गया था। जिस पर अनुुमति के बाद जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों मे 2600 से ज्यादा मतदेय स्थल बनाये गये है। परन्तु अब इसके बाद आयोग ने निर्देश दिया कि बूथांे की संख्या 1600 से ज्यादा वोटर बनने की बात कही, इसलिये बढ़े हुये वोटरो के खातिर अब जो सूची जिलास्तर पर बनाई गई है उसका अनुमोदन आ गया है। इसलिये उस गणना से 8 विधानसभा मे से बूथांे की सख्या 2749 हो गई। निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारियांे का ये कहना है कि 2749 बूथों पर लगाई गई ईवीएम मशीनांे पर वोट डाल सकेगंे, जिसमे 154 सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र मे 384 बूथांे की संख्या है। 155 शाहाबाद मे बूथों की संख्या 327 है, 156 हरदोई मे बूथों की सख्या 352 है, 157 गोपामऊ मे बूथों की संख्या 309 बनाई गई है। 158 सान्डी मे बूथ संख्या 309, 159 बिलग्राम मल्लावाॅ मे 354, 160 बालामऊ कछौना की संख्या 360 है। 161 सन्डीला विधानसभा क्षेत्र मे 354 है। इस प्रकार 2749 बूथों को बनाया गया जिसमे बीप की आवाज सुनाई देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केवल कांग्रेस ही हकीकत के धरातल पर खड़ी है- अशोक तंवर

Posted on 01 February 2012 by admin

drअखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के सचिव अशोक तंवर व केंद्रीय इस्पात बेनी प्रसाद वर्मा ने मिशन 85 के तहत बस्ती में आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी पार्टियां प्रदेश की जनता को बस सब्जबाग दिखाने का काम कर रही हैं, जबकि कांग्रेस हकीकत के धरातल पर खड़ी होकर बात कर रही है। अशोक तंवर ने कहा कि घोषणाएं रेवडि़यों की तरह बंट रही है, लेकिन प्रदेश की जनता जानती है कि लैपटॉप-टैबलेट और 24 घंटे बिजली देने का वादों से कहीं ज्यादा जरूरत बेहतर रोजगार व भ्रष्टाचार मुक्त समाज की है। और केवल कांग्रेस ही है जो इन मुद्दों के लिए लड़ रही है। सभा को संबोधित करते हुए  बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव  परिवारवाद के पोषक हैं, मायावती प्रदेश को लूटने वाली मुख्यमंत्री है और भाजपा इनकी लंगोटिया यार है।
.कांग्रेस सचिव और सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने  कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और नतीजे चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और मुसलमानों का झुकाव बढ़ रहा है। इस कारण परंपरागत राजनीतिक समीकरण टूट रहे हैं और नए समीकरण बन रहे हैं। अशोक तंवर ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि यह नए समीकरण इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि आपके सहयोग से कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
अशोक तंवर ने कहा कि अमेरिका में भी रोजगार सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बना है। केवल कांग्रेस ही एक पार्टी है जो प्रदेश के नौजवानों के साथ है और उनके लिए नए रोजगार सृजित करने की बात कर रही है। हम प्रदेश को 20 लाख नौजवानों को रोजगार का सपना नहीं दिखा रहे हैं, आंकड़े इस बात की गवाही है कि कांग्रेस सरकारों ने ही केंद्र और राज्य में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर उपल्बध कराए हैं। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा और बसपा सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं एक दुत्कारती है तो एक पुचकारती है, यानि इरादा सबका एक ही है बस प्रदेश की जनता को लूटना।
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव को परिवारवाद का पोषक बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह परिवारवाद से जकड़ी हुई है। उन्होने कहा कि सपा का संचालन केवल एक जाति के लोग कर रहे हैं। बसपा को भी कठघरे में खड़ा करते हुए उन्होने कहा कि पांच साल में बसपा ने उत्तर प्रदेश को तबाह कर दिया है। मायावती ने विकास के नाम पर केवल मूर्तियों का निर्माण कराया है और केंद्रीय योजनाओं के पैसों को लूटा है। इस्पात मंत्री ने कहा कि शाही इमाम निजी स्वार्थ के चलते किसी भी दल के पक्ष में अपना फतवा जारी कर सकते हैं। मुसलमानों को उनकी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद में सात प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस

Posted on 01 February 2012 by admin

ऽ    जाॅच में तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र हुआ खारिज

190 विधानसभा लम्भुआ क्षेत्र में  आज पर्चा वापसी के बाद चुनावी मैदान में 17 प्रत्याशी शेष रह गये, जिससे अब जिला निवार्चन अधिकारी को दो मशीनों की व्यवस्था करनी पड़ेगी। शेष  चार विधान सभाओं में 16-16 प्रत्याशी मैदान में रहने से एक ही वोटिंग मशीन ईवीएम से काम चल जायेगा। नामांकन की स्ििित 28 जनवरी तक 187 विधान सभा क्षेत्र इसौली में 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें  एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब इस विध्धन सभा में मुख्य चुनावी लड़ाई बसपा, भाजपा, कांग्रेस, पीस पार्टी तथा कनर्दलीय प्रत्याशी कक्कू पाण्डेय के बीच होन के आसार बन गये हैं। 188 सुलतानपुर विधानसभा में 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था  जिसमें आज चार प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया अब  यहाॅ शेष 16 प्रत्याशी बचने से एक ही ईवीएम मशीन से चुनाव सम्पन्न हो जायेगा। इस विधान सभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा, सपा एवं बसपा के बीच होने के आसान बन गये हैे।  189 सदर विधानसभा में कंल नामांकन 17 लोगों ने किया था  जिसमें एक प्रत्याशी हेमन्त कुमार का पर्चा खारिज हो जाने से अब चुनावी मैदान में 16 प्रत्याशी बजे हैं। यहाॅ भी एक ही ईवीएम मशीन से चुनाव सम्पन्न होगा। यहाॅ पर मुख्य मुकाबला सपा, बसपा,कांगे्रस व भाजपा में होने के आसार लग रहे हैं। क्यों कि यहाॅ पर और कोई प्रत्याशी सशक्त नहीं लग रहा है।  191 कादीपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल  18 प्रत्याशियों ने नामाकंन किया था जिसमे दो लोगों  ने अपना नाम वापस ले लिया। अब यहाॅ 16 प्रत्याशी शेष बचने से एक ही ईवीएम से मतदान सम्पन्न कराया जा सकेगा। यहाॅ पर मुख्य लड़ाई चार प्रमुख दलों के प्रत्याशियों में  होने की सम्भावना है। सभी विधान सभा क्षेत्रों से मतदाताओं से जानकारी की गई तो सुलतानपुर सीट पर मुख्य मुकाबला बसपा व कांग्रेस  तथा सपा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष,लम्भुआ सीट पर सपा व कांगे्रस के बीच में ,सदर (जयसिंहपुर) सीट पर  बसपा व सपा के बीच में ईसौली सीट पर निर्दल प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय व सपा प्रत्याशी व बसपा में त्रिकोणीय संघर्ष तथा कादीपुर सीट पर सपा व कांग्रेस के बीच में मुख्य मुकाबला होने के रुझान प्राप्त हुए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0 प्र0 के मुख्यमंत्री की तकदीर तय करता है जयसिंहपुर

Posted on 01 February 2012 by admin

कल का जयसिंहपुर विधानसभा आज नये परिसीमन में सदर विधानसभा के नाम से जाना जा रहा है। यहाॅ की कुलमतदाता संख्या 2लाख 77 हजार 983 हे। 309 मतदेय स्थलों पर यहाॅ के मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें 01 लाख 49 हजार 515 परुष तथा 01 लाख 28 हजार 468 महिलाएं सामिल हैं। तजातिगत आधार पर देखा जाय तो हरिजन 58 हजार, ब्राम्हण 52 हजार, क्षत्रिय 42 हजार, वर्मा 36 हजार, यादव 18 हजार, वैष्य 12 हजार, मल्लाह 8 हजार, मुसलमान 8 हजार, कायस्थ 6 हजार, मौर्या 7 हजार तथा लगभग 40 हजार अन्य जाजियाॅ हैं। 15 फरवारी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 247 मतदान कन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 308 बूथों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। साथ में एक सहायक मतदेय स्थल होने से 309 मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने मतों को डालेंगे। 28 जनवरी ते हुए नामांकन में भाजपा से पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, कांग्रेस से जय नारायन तिवारी, बसपा से राज प्रसाद उपाध्याय, सपा से अरुण वर्मा राष्ट्रीय इन्साफ पार्टी से राम चन्द्र चैधरी, जो जन शक्ति पार्टी से राम लगन, प्रगतिशील मानव समाजपार्टी से राम प्रसाद, राष्ट्रीय लोक मंच से वंश राज, अपना दल से हरेन्द्र प्रताप सिंह, पीस पार्टी से हेमन्त कुमार, जदयू से मनोज कुमार, राष्ट्रीय कांग्रेस से नन्द लाल तथा निर्दल प्रत्याशी के रुप में जय लाल, संतोष कुमार, वीरेन्द्र, वीरेन्द्र कुमार, छवि लाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। इतिहास गवाह है कि जय सिंह पुर विधानसभा क्षेत्र जो अब सदर के नाम से जाना जा रहा है, ने हमेशा ही उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री की तकदीर तय करता है। वर्ष 1991 में भारतीय जनता पार्टी से अर्जुन सिंह ने जनता दल प्रत्याशी सूर्य भान सिंह को लगभग 16 हजार मतों से पराजित किया तब भाजपा ने उ0 प्र0 मं अपनी सरकार बनाई। 1993 में सपा एवं बसपा गठबन्धन के प्रत्याशी रईस अहमद ने भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन सिंह को लगभग 2 हजार 7 सौ वोटों से हरा कर विधायक बने तब सपा ने सरकार बनाई। 1996 में बसपा उम्मीद्ववार राम रतन यादव ने भाजपा के प्रत्याशी दुख हरन वर्मा को करीब 2 हजार 5 सौ वोटों से हरा कर सीट पर कब्जा किया। उस वक्त कांग्रेस के सहयोग से बसचा ने अपनी सरकार बनाइ्र। 2002 में के चुनाव में बसपा प्रत्याशी ओ0 पी0 सिंह अपने प्रतिद्ववन्दी जय नारायन तिवारी को हराया व प्रदेश में बसपा की सरकार बनी। 2007 में पुनः बसपा के ओ0 पी0 सिंह कांगे्रस प्रत्याशी जय नारान तिवारी को हराया और प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत में सरकार बनी। 2012 के विधान सभा चुनाव में 15 फरवरी को होने वाले चुनाव में मुख्य मुकाबला समाज वादी पार्टी के अरुण वर्मा, बसपा प्रत्याशी राज प्रसाद उपाध्याय, भाजपा के अर्जुन सिं एवं कोग्रेस प्रत्याशी जय नारायन तिवारी के बीच होने के आसार लग रहे हैं। सत्ता परिवर्तन की लहर चलती है कि नहीं यह 15 फरवरी को क्षेत्र के जागरुक मतदाता तय करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नारी जाति के प्रति घोर असंवेदनशील हैं मुलायम

Posted on 30 January 2012 by admin

कोड़ियाबाजार - भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता साध्वी उमा भारती ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव का बलात्कार पीड़ित महिलाओं को नौकरी देना समूची नारी जाति का अपमान है। ऐसी पीड़ित महिलाओं की गोपनीय तरीके से मदद की जा सकती हैए लेकिन उनको चिन्हित कर नौकरी देना उनका सरासर अपमान है। भारती ने गोण्डा, बहराइच और बाराबंकी में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा संबोधित  करते हुए मुलायम पर हमला बोला कि उनका बयान समूची नारी जाति के प्रति असंवेदनशीलता का परिचायक है।
सभा में भारती ने सपाए बसपा और कांग्रेस तीनों पर हमला बोलते हुए कहा कि यह तीनों पार्टियां अपनी जिंदगी की आंखिरी लड़ाई लड़ रही हैं। लेकिन इस लड़ाई में वह दलितों और पिछड़े वर्गों की जिंदगी ले रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के एन वक्त पर मुसलमानों को आरक्षण देने के मामले में तीनों पार्टियों की एक ही जुबान है। तीनों ही घिनौना खेल खेल रही हैं। दलितों और पिछड़ों का पेट काटकर अल्पसंख्यकों को प्रसन्न करने का कुचक्र संविधान विरोधी है। लेकिन इससे मुसलमानों का भला नहीं होने वाला। पूरे देश में उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की सबसे दयनीय स्थिति है। इसके लिए सपाए बसपा और कांग्रेस तीनों ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने से उनकी तरक्की नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि तमाम रिपोर्ट इस बात की गवाह कि गुजरात में मुसलमानों ने बिना आरक्षण के ही तरक्की की है। भाजपा के विकास के एजेंडे में कोई धर्म भेद नहीं है। उनकी  पार्टी रोटी.रोजी और इज्जत के मामले में कोई भेद नहीं करती। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की कोशिश हुई तो वह सड़कों पर संघर्ष करेंगी। उनका कहना था कि देश भर में वक्फ बोर्ड की जमीन पर उनके ही समाज के दबंगों ने कब्जा किया हुआ हैए उनसे जमीन छुड़ाकर उस पर स्कूलए कालेज और अस्पताल बनना चाहिए ताकि अल्पसंख्यकों का विकास हो सके।
भारती ने कहा कि चुनाव के बाद मायावती और मुलायम जेल में होंगे क्योंकि दोनों के भ्रष्टाचार से राज्य तबाह हो चुका है। माया की खिल्ली उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मूर्ति के हाथ में भी पर्स हैए इससे पता चलता है कि उन्होंने दलितों और पिछड़ों का का कितना धन हजम किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को राज्य के विकास की बात करनी चाहिए। राज्य में बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा हैए लेकिन इसका निराकरण करने की बजाए भाजपा विरोधी राजनीतिक दल केवल तुष्टीकरण में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को अपनाकर ही रामराज्य लाया जा सकता है जिसमें सबकी तरक्की छुपी है। हिंदुत्व किसी का विरोधी नहीं हैं क्योंकि रामराज्य सबके कल्याण की बात करता है। कांग्रेस पर हमलावर भारती ने कहा कि यह पार्टी अपने नेता राहुल गांधी को भगवान की तरह प्रस्तुत करती है। ऐसा लगता है कि वह अमीर हैं और बाकी सब भिखारी हैं। उनको समूचा उत्तर प्रदेश भिखारी लगता है। वह हमेशा ही उद्धारक की मुद्रा में रहते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in