Categorized | हरदोई

बसपा प्रत्याशी अब्दुल मन्नान है तो करोड़पति, परन्तु है कर्जदार भी

Posted on 01 February 2012 by admin

विधानसभा सन्डीला बसपा के प्रत्याशी कैबिनेट मन्त्री अब्दुल मन्नान जो सन्डीला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भी है उन्होनें चुनाव आयोग को बताया कि वो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविघालय से बीकाम0 स्नातक है तथा कोई भी मुकदमा उनके उपर पंजीकृत नही है केवल लोकायुक्त के यहा के समस्त कागजात और प्रपत्र उन्होनंे दाखिल किया। सम्पत्ति विवरण मे 80,000 की नगदी, उनके पास है। पत्नी के पास 15000 रूपये मात्र है, बैक खाते मे 18,92,836 है, और पत्नी के पास 3,79,836 है। दो पुत्रियो के पास 5,75,000 बैको मे जमा है। दो लाख रूपये की बीमा पालिसी स्वयं की है, पत्नी के पास 50,000 का बीमा है, अपने पास एक पन्द्रह लाख की गाडी है, पत्नी के पास 8.40 लाख के आभूषण है। शस्त्रो के शौकीन है अतयव 1,67,000 के तीन शस्त्र है, कृषि योग्य भूमि 8,50,000 की। सन्डीला तथा लखनऊ मिलाकर 7 आवास है, जो पचीस लाख के है। हालाकि उन पर 6,48,315 रूपये का वाहन ऋण तथा 3,10,480 रूपये का आवास ़ऋण भी देना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in