Archive | राज्य

अराजकता एवं भ्रष्टाचार का भांगड़ा कर लोगों को मुंगेरीलाल के सपने दिखा रहे

Posted on 04 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (राज्यसभा) अरूण जेटली एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रामलीला मैदान रामपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कागें्रस-सपा-बसपा तिकड़ी की जमकर खिंचाई की। जनसभा को संबोधित करते हुए श्री जेटली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार टीम की कैप्टन है। सपा-बसपा-कांग्रेस तीनों पार्टियां भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एकजुट भी हैं और एक दूसरे को बचाने में भी लगी हैं। श्री जेटली ने कहा कि 0प्र0 में सरकार में आने पर हम जहां एक तरफ पिछड़े वगों के आरक्षण के कोटे को बांटने के षडयंत्र को समाप्त करेंगे वहीं दूसरी तरफ अगड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों की तरक्की के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे।

श्री जेटली ने 2-जी मामले में आज निचली अदालत द्वारा दिए गए फैसले पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि 1लाख 76 हजार करोड़ के इस घोटाले के जिम्मेदार यदि चिदम्बरम नहीं तो कौन ? श्री जेटली ने एक बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय ने स्पेक्ट्रम आवंटन के 122 लाइसेन्स निरस्त कर दिए हैं। इससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि स्पेक्ट्रम आवंटन में खुली लूट हुई है और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में जिस समय का जिक्र किया गया है उस समय कांग्रेस नेतृत्व के समय की सरकार सत्ता में थी। इसलिए सरकार को यह बताना होगा कि इस लूट का जिम्मेदार कौन है। श्री जेटली ने लोगों से अपील की कि भाजपा ही आम आदमी को विकास, न्याय और सुशासन दे सकती है। उन्होंने भाजपा को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केन्द्रीय चुनाव प्रबन्धन प्रभारी श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार का भांडा और प्रदेश सरकार के घोटालों का घड़ा फूट चुका है। आज रामपुर में पश्चिमी 0प्र0 के चुनावी अभियान की शुरूआत करते हुए विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल दल जातिवादी एवं सम्प्रदायवाद के सहारे सिंघासन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहेहैं। जातिवाद एवं सम्प्रदायवाद की मानसिकता घोटालों एवं भ्रष्टाचार से ज्यादा खतरनाक अपराध है।

श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा चुनावी चौपाल पर मजहबी आरक्षण की अराजकता एवं भ्रष्टाचार का भांगड़ा कर लोगों को मुंगेरीलाल के सपने दिखा रहे हैं। यह दल अपने शासनकाल के घोटाले, भ्रष्टाचार, अपराध एवं महंगाई पर आपराधिक चुप्पी क्यों साधे हुए हैं ? उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि इनके शासनकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, बेराजगारी, आतंकवाद क्यों बढ़ा। श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने जातिवाद के साथ भी घोटाला कर डाला है। किसीसैम को बढ़ई, ’जार्जको गंगवार, ’लारेन्सको लोधी, ’साइमंडको सैनी बनाकर पेश कर रही है। कांग्रेस को जब जातिवाद सम्प्रदायवाद का इतना जुनून सवार है तो वह श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका बढ़ेरा को भी धर्म जाति लोगों को बता देती।

श्री नकवी ने कहा कि भाजपा धर्म-जाति के आधार पर नहीं राष्ट्रवाद और विकासवाद के संकल्प के साथ लोगों के बीच है। सुशासन एवं सभी की विकास का हमारा लक्ष्य है, हम समाज को तोड़ कर नहीं जोड़ कर देश की तरक्की चाहते हैं। जबकि सपा-बसपा कांग्रेस समाज में विखराव-टकराव कर सत्ता के सिंहासन पर कब्जा करने की साजिश कर रहे हैं। श्री नकवी ने कहा कि ना मजहबी जुनून, ना घोटाला, ना भ्रष्टाचार, भाजपा देगी साफ सुथरी सरकार।

श्री नकवी ने कहा हम मुसलमानों को भी यकीन दिलाना चाहते हैं कि वोट के सौदागरों और राजनैतिक शोषकों के चक्रव्यूह से बाहर निकलंे, आर्थिक, सामाजिक शैक्षणिक मुद्दो पर अपने वोटों को दें। आंकलन करें कि पिछले 60 वर्षो में उनकी बदहाली के जिम्मेदार कौन हैं, किसने उनके वोटों और सामाजिक-आर्थिक सरोकार का शोषण किया है। वोटों का फैसला मजहबी जुनून या जातिवादी जहर से नहीं बल्कि देश एवं अपने भविष्य को ध्यान मे ंरखकर होना चाहिए। भाजपा मुसलमानों की सुरक्षा एवं समृद्धि की गारंटी देती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा दिखाएगी स्वराज से सुराज का रास्ता-आडवाणी

Posted on 04 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने देवरिया जनपद के पथरदेवा विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आम जनता से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को जिताने की जोरदार अपील की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश में स्वराज से सुराज का रास्ता दिखाएगी क्योंकि अन्य पार्टियों ने भारत की गौरवशाली परम्परा को क्षतिग्रस्त किया है। यही ऐसा देश है जहां के केन्द्रीय मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाते है। आज केन्द्र की कांग्रेस सरकार को सदन में नेताओं और मीडिया की आलोचना तो सहनी ही पड़ती है साथ ही न्यायालयों की भी फटकार पड़ती है।
श्री आडवाणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को वोट बैंक समझती रही है लेकिन मुसलमानों की भलाई के लिए आज तक इसने कोई भी काम नहीं किया है। एन0डी0ए0 के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय मंहगाई नहीं थी। जनता सुखी और प्रसन्न थी। वर्तमान सरकार से देश की प्रतिष्ठा को काफी धक्का लगा है। देश के विभाजन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विभाजन के समय 500 रजवाड़ों को भारत या पाकिस्तान को चुनने की आजादी दे दी गयी। यहीं से देश के दुर्दशा की नींव पड़ी। 20वीं सदी में आधी सदी अंग्रेजों के कब्जे में रही आधी सदी कांग्रेस के। इस सदी में भारत अपनी क्षमता के अनुरूप विकास नहीं कर पाया।
श्री आडवाणी ने कहा कि 40 दिन के सुराज यात्रा को भारतीय जनता पार्टी को केरल और तमिलनाडु जैसे क्षेत्रों में अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ जहां से पार्टी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इससे प्रतीत होता है कि लोग भ्रष्टाचार से ऊब चुके हैं। और बदलाव चाहते हैं। अयोध्या के राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करना चाहिए और भव्य राम मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए। 20वीं सदी में यह मंदिर नहीं बन सका किन्तु 21वीं सदी में कोई ताकत राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 का चुनाव क्षेत्रवाद और जातिवाद में सिमट कर रह गया है। उ0प्र0 के ही चुनाव से देश की राजनीतिक भविष्य तय होगा। भारत का भविष्य बनाने के लिए उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस को कहीं भी समर्थन नहीं मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होने सपा और बसपा को भी देश के विकास में रोड़ा मानते हुए कहा कि उन्हें भी जनता अपना समर्थन न दे क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने ही आजादी के 63 वर्षों में 44 वर्षों तक राज किया है। अब जब कि कांग्रेस पार्टी के लोग घूम घूम कर प्रचार कर रहे हैं कि उ0प्र0 में 22 वर्षों से कांग्रेस की सरकार न बनने से विकास कार्य अवरूद्ध है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उ0प्र0 की सरकार केन्द्र सरकार से भ्रष्टाचार का मुकाबला कर रही है।
श्री आडवाणी ने कहा कि जिन प्रदेश में भाजपा की सरकार है वहां आम आदमी खुशहाल है। उन्होंने पुनः अपील की प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए भारी बहुमत से आप भाजपा की सरकार बनाएं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चुनावी सरगर्मियाॅ बढ़ी, राजनैतिक धुरंधरों की प्रतिष्ठा दाॅव पर

Posted on 04 February 2012 by admin

कुड़वार,विधानसभा चंुनाव की राजनैतिक सरगर्मियाॅ धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सभी उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के भरसक प्रयास में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। विधानसभा चंुनाव का पारा जैसे-जैसे चढ़ता जा रहा है, क्षेत्रों में वैसे-वैसे  नेताओं की चहल कदमी बढ़ती जा रही है। जनपद की पाॅचों विधान सभा क्षेत्रों में सबसे दिलचस्प मुकाबला इसैाली विधान सभा क्षेत्र में है, जहाॅ कई राजनैतिक धुरंधरों व धनाढ्य वाहुबलियों की प्रतिष्ठाा दाॅव पर है। नये परिसीमन के बाद बदले समीकरण से इसौली की हृदय स्थली कुड़वार राजनैतिज्ञों का अखाड़ा बन गया है। जातिगत समीकरणों के आधार पर सपा ने अबरार खाॅ को, बसपा ने नरगिस नायाब को, भाजपा ने राम चन्द्र मिश्रा को तथा कांग्रेस ने मुईद अहमद को मैदान में उतारा है जबकि  इसौली विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू के अनुज यश भद्र  सिंह मोनू पीस पार्टी से, लोक मंच से निर्भय सिंह, कौमी एकता दल से मो0 इमरान, ब्राह्मण नेता पवन पाण्डेय के अनुज कृृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय मोस्ट वैक वर्ड पार्टी से तथा कई निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं।  जातिगत समीकरणों के आधार पर उभरे तस्वीरों में चतुष्कोणीय संघर्ष के आसार हैं। परन्तु धुरन्धर व बाहुबली माफियाओं के मैदान में शिरकत करने से त्रिकोणीय संघर्ष की प्रबल सम्भावना है। बसपा अपने सिटिंग विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू को दर किनार कर पवन पाण्डेय को हरी झण्डी दिया  था ,जिन्होंने  चुनाव के पूर्व क्षेत्र में सघन जन सम्पर्क कर बसपा के पक्ष में माहौल बनाया । परन्तु ऐन वक्त पर पवन पाण्डेय का टिकट काटकर रिजवान की पत्नी नरगिस नायाब को प्रत्याशी बना दिया । अपमान का बदला लेने तथा बसपा को सबक सिखाने के लिये अपने भाई कक्कू पाण्डेय को, तो चन्द्र भद्र सिंह सोनू ने यश भद्र सिंह मोनू को मैदान में उतार कर अपने आधार वोट बैंक के सहारे सबकी गणित को बड़बड़ा दिया। सपा- बसपा- भाजपा  भी अपने आधार मतों को संजोय रखने के लिए मसक्त कर रही है तो कांग्रेस अपने क्ष्ेात्रीय नेताओं की नूरा कुश्ती से परेशान  हैं। सपा प्रत्याशी अबरार खाॅ अपने स्वजातीय मत व पार्टी के परम्परागत वोट यादव मत के सहारे अपने को अजेय मान रहे हैे। जबकि बसपा अपने दलित मतों के सहारे मुस्लिम मतों पर डोरे डाल अपनी जीत पक्की करने की चाह में हैं। वहीं भाजपा को अपने सवर्ण मतों के साथ हिन्दूवादी मतों का धु्रवीकरण करने की प्रयास में है। कांग्रेस को अपनी नैया पार लगाने को राहुल गाॅधी व स्टार प्रचारक प्रियंका गाॅधी बाड्रा के जादुई करिष्मे का भरोसा है।  इसी कड़ी में कक्कू पाण्डेय  ने भाजपा व बसपा मतों में तथा मोनू सिंह सपा व भाजपा मतों में सेंध मारी कर मुकाबला रोचक बना दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपदवासियों की निगाहें सण्डीला विधानसभा क्षेत्र पर

Posted on 04 February 2012 by admin

सण्डीला विधानसभा क्षेत्र पर पूरे जनपद की निगाहे गड़ी है। इस क्षेत्र मे 6 माह पहले ही चुनावी संग्राम पूरे जोर से चल रहा है, क्योकि यह विधानसभा क्षेत्र प्रदेश सरकार के कैबिनेट मन्त्री का है, और उनका मुकाबला भी दोबारा विधायक रह चुके सपा के कद्दावर नेता महावीर और काग्रेस की दिग्गज प्रत्याशी बेगम इशरत रसूल से दोबारा हो रहा है। मन्त्री जी की प्रतिष्ठा के साथ ही प्रदेश सरकार की प्रतिष्ठा का क्षेत्र बन गया है। कैबिनेट मन्त्री अब्दुल मन्नान वर्ष 1996 मे पहली बार सण्डीला विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि चुने गये थे। 2002 तथा 2007 के चुनाव में उन्हें सफलता प्राप्त हुई, लेकिन इस बार जितनी मेहनत उन्हें करनी पड़ रही है, सम्भवतः उतनी मेहनत पिछले चुनावो मे नही करनी पड़ी थी। इस समय पनघट की राह काॅटो से भरी है। मुसीबत इसलिये और परवान चढ़ गई क्योकि कुॅवर महावीर भाजपा छोड़कर सपा से जुड़ गये है, क्योकि 1991 तथा 1993 मे वह चुनाव जीत चुके है। इसके अलावा 1980 से 1990 तक वह भरावन ब्लाक प्रमुख रहें तो क्षेत्र मे उनका वर्चस्व भी है। ऐसे विजेताओ की सीटो का मुकाबला दिलचस्प एवं और कठिन बनाने की कोशिश करके काग्रेस प्रत्याशी बेगम इशरत रसूल जो पूर्व मे काग्रेस पार्टी का क्षेत्र सण्डीला विधानसभा क्षेत्र रहा है और इसी परिवार का क्षेत्र कहा जाता रहा है, सत्ता सघर्ष मे त्रिकोणीय अवस्था मे कहा जाने लगा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्याशियों ने किया सघन जनसम्पर्क

Posted on 03 February 2012 by admin

नर्गिस नायाब
इसौली विधान सभा  क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी नर्गिस नायाब ने अपने चुनावी अभियान में क्ष्ेात्र के मतदाताओं से सम्पर्क  किया। जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र की विकास करने एवं जनता की समस्याओं के निस्तारण का पूरा भरोसा दिलाया। क्षेत्र के गाॅव कतकौली, देहली मुबारकपुर, कानूपुर टिकरिया, कुतुबपुर, बीसापुर , सरैया पूरे साउॅ आदि गावों में प्रत्येक घरों में जाकर मतदाताओं से मिली तथा उनसे अपने चुनाव निशान हाथी के सामने वाली बटन दबाने की अपील की। जन सम्पर्क में रिजवान उर्फ पप्पू भाई, अशोक, अख्तर अहमद प्रधान, राम कलप यादव, अरविन्द, दयाराम यादव आदि साथ रहे।

अनूप सण्डा
सुलतानपुर विधान सभा सीट से समाजवादी  पार्टी प्रत्याशी  एवं विधायक अनूप सण्डा ने  भुलकी, नकराही, सोनबरसा, परउपुर, लाला का पुरवा, धरौली, छतौना व झरियावाॅ आदि गाॅवों का अपने समर्थकों अब्दुल मन्नान, सलाउद्दीन,ज्ञान प्रकाश जायसवाल, मुकेश दुवे, डा0 उदय नाथ यादव ,अशोक वर्मा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल के साथ सघन दौरा किया। नेता मुलायम सिंह यादव के द्वारा जारी घोषणा पत्र के अनुसार गरीबों, मजलूमों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करने की बात करते हुए साईकिल के सामने वाली बटन दबाने की अपील की।

संदीप तिवारी उर्फ पिण्टू
सुलतानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस  युवा प्रत्याशी संदीप तिवारी उर्फ पिण्टू ने अपने साथियों के साथ रुद्र नगर, माल गोदाम, मोहल्ले के क्षेत्रों का सघन दौरा  राधेरमण मिश्र, राम चन्द्र रावत, आशिक हुसैन रिजवी, रियाज प्रधान, कमल श्रीवास्तव, पं0 राम चन्द्र शुक्ला, ठाकुर प्रसाद के साथ बृहद रुप से जन सम्पर्क  किया। क्षेत्र में जन सम्पर्क के दौरान जज्जौर गाॅव वासियों से कहा कि राहुल गाॅधी के सपनों को साकार करना है जिससे प्रदेश का चहुमुखी विकास हो सके। यहाॅ के लोगों से कहा कि राज कुमार यादव  लेखपाल की जघन्य हत्या को लेकर युवा प्रत्याशी संदीप तिवारी ने ही सर्व प्रथम आवाज उठाई थी। उस समय सामन्ती ताकतों के खिलाफ आवाज उठाने वाला और कोई नही पिण्टू तिवारी ही था। जिसे सुलतानपुर की जनता भूली नहीं है। आज समय आ गया है  कि युवा प्रत्याशी एवं क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करने वाले संतीप तिवारी के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे के सामने वाली बटन दबा कर जितावें।

कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय
एम0बी0सी0आई0 समर्थित  इसौली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय ने अपने समर्थकों के साथ  क्षेत्र के विकास करने की बात कही। जनसम्पर्क क दौरान चुनाव चिन्ह केतली को बताना नही भूल रहे हैं।  क्षेत्र के पारा बाजार चैराहे पर एक जन सभा को संबोधित करते हुए बामसेफ के पूर्व अध्यक्ष स्वदेश कुमार कोरी ने कहा कि इसौली से कृष्ण कुमार उर्फ कक्कू पाण्डेय  भारी मतों के अन्तर से विजयी हो रहे हैं। उन्होंने ने जातीय समीकरण का हवाला देते हुए कहा कि बसपा सुप्रिमों से कोरी समाज नाखुश होकर  कोरी समाज कक्कु पाण्डेय के पक्ष में मतदान करेगा। क्षेत्र के 41 हजार ब्राम्हण तथा 65 हजार पिछड़े वर्ग के मतदाता तथा  44 हजार कोरी समाज के मतदाता इस चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा करेंगे। जिससे एम0बी0सी0आई0 प्रत्याशी कक्कू पाण्डेय भारी मतों के अन्तर से जीत कर विधान सभा पहुॅचेगें। मतदाताओं से जन सम्पर्क के दौरान कक्कू पाण्डेय ने उन्हें भरोेसा दिलाया कि उनके मान,सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा करने में कभी पीछे नहीं रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलितों के संवैधानिक अधिकार - आरक्षण पर कुठाराघात करने का कांग्रेस का षड़यन्त्र

Posted on 02 February 2012 by admin

  • यू0पी0ए0 सरकार का उत्तर प्रदेश के साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार
  • कांग्रेस की गलत आर्थिक नीति के कारण गरीबों-बेरोजगारों ने किया दूसरे राज्यों का रूख
  • यू0पी0ए0 सरकार नहीं कर रही है प्रदेश सरकार की मद्द
  • केन्द्र ने प्रदेश की अनेक योजनाओं को लटकाए रखा है
  • विद्युत क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने  विगत चार वर्षों में किया सराहनीय काम
  • प्राचीन तथा ऐतिहासिक शहरों के  विकास पर 2500 करोड़ रूपये खर्च
  • बी0एस0पी0 की लोकप्रियता एवं बढ़ते जनाधार से  विरोधी पार्टियां पूरी तरह हताश
  • माननीया मुख्यमंत्री की अम्बेडकर नगर तथा  फैजाबाद में हुई विशाल चुनावी जनसभाएं

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने आज अम्बेडकर नगर तथा फैजाबाद में अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने इन दोनों जनसभाओं में कहा कि बी0एस0पी0 ने उत्तर प्रदेश में सर्वसमाज के विकास के साथ ही प्रदेश की तरक्की के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ आम आदमी को सुलभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती गैर बी0एस0पी0 सरकारों ने उत्तर प्रदेश के सर्वागीण विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण उत्तर प्रदेश, अन्य राज्यों से पिछड़ता चला गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने विकास की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करते हुए विकास को नया आयाम दिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लम्बे समय से कांग्रेस, बीजेपी व इनके सहयोगी दलों की सरकारें आम आदमी की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रदेश में बी0एस0पी0 की सरकार फिर से बनाने के लिए एकजुट होकर तैयार हो जायें और बी0एस0पी0 के उम्मीदवारों को भारी मतों से जितायें।
माननीया सुश्री मायावती जी ने कहा कि बी0एस0पी0 अपने बलबूते पर विधान सभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है और किसी भी दल से उसने कोई चुनावी समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशियों को ही टिकट दिये हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के टिकट देने में सर्वसमाज को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से गरीबी, बेरोजगारी एवं महंगाई की समस्या के समाधान के लिए बी0एस0पी0 को पुनः सत्ता में लाने और गरीबों की उपेक्षा करने वाली कांग्रेस पार्टी, सपा, बी0जे0पी0 तथा उनके सहयोगी दलों को सत्ता में आने से रोकने की आज सबसे बड़ी जरूरत है। बी0एस0पी0 ही केवल ऐसी पार्टी है जो दलितों, शोषितों, पीडि़तों, मजदूरों, और गरीबों आदि की बात करती है।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार के कार्यकाल में प्रदेश मंे कानून-व्यवस्था में हुए आशातीत सुधार के फलस्वरूप बने विकास के माहोैल से विरोधी दल आज पूरी तरह घबराए हुए हंै। यही कारण है कि बी0एस0पी0 सरकार की छवि को धूमिल करने की साजिश रचते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था के नाम पर जंगलराज और अराजकता थी। बी0एस0पी0 सरकार ने विरासत में मिली गुण्डों, माफियाओं और अपराधियों पर जब शिकन्जा कसना शुरू किया, तो अराजक तत्व या तो प्रदेश से पलायन कर गये या सलाखों के पीछे पहुंुच गये। प्रदेश में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था व अपराध नियत्रंण तथा अमन चैन हेतु उठाये गये कदमों के फलस्वरूप ही आज भयमुक्त, अपराधमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अन्यायमुक्त एवं विकासयुक्त वातावरण बना है।
बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अमन-चैन का माहौल इसी से स्पष्ट हो जाता है कि अध्योया के विवादित परिसर श्री रामजन्म भूमि/बाबरी मस्जिद के वाद में न्यायालय के आने वाले फैसले को दृष्टिगत रखते हुए पूरे प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर मजबूत सुरक्षा के प्रबन्ध किये गये। इन प्रबन्धांे के कारण प्रदेश में पूरी तरह शान्ति व्यवस्था एवं सम्प्रादायिक सौहार्द का माहौल बना रहा और कहीं से किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटने पायी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता ने हमारे इन कदमों की भरपूर सराहना की।
बी0एस0पी0 प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, बीजेपी तथा उनके सहयोगी दलों द्वारा दलितों के संवैधानिक अधिकार, आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जो इनके संवैधानिक अधिकर पर कुठाराघात है। इसको लेकर बी0एस0पी0 काफी चिंतित है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के अथक प्रयासों के कारण एस0सी0/एस0टी0 तथा अन्य पिछड़े वर्गों के लिए केन्द्र व राज्यों की सरकारी नौकरी के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी। विरोधी पार्टियां इस आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहती हैं, और आरक्षण के नाम पर दलितों तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को बांटना चाहती है, लेकिन बी0एस0पी0 ऐसा नहीं होने देगी।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यू0पी0ए0 सरकार ने मुस्लिम समाज से आरक्षण के नाम पर विश्वासघात किया है। इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री जी को कई पत्र भी लिखे, लेकिन उनके पत्रों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। कांग्रेस पार्टी देश में मुस्लिम समाज के पिछड़े हुए लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण देने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह बात एक साजिश के तहत पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण के कोटे में से 9 प्रतिशत आरक्षण देकर इन दोनों वर्गों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि कांग्रेस आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्गाें को निजी क्षेत्र तथा उन सभी क्षेत्रों में (जहां अभी तक इन्हें आरक्षण की सुविधा नहीं मिली है) आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए भी उन्होंने कई बार केन्द्र को पत्र लिखकर अनुरोध किया। इसके अलावा अपर कास्ट के गरीब लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के लिए भी केन्द्र से अनुरोध किया। किन्तु केन्द्र सरकार ने उनके पत्रों को कोई तवज्जों नहीं दी और न ही कोई आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। दलितों के आरक्षण के नाम पर कांग्रेस पार्टी दलित व अति दलित को बांटना चाहती है, ताकि इनकी सामाजिक स्थिति में कोई बदलाव न आ सके। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी इन वर्गों को साजिश के तहत आपस में बांटकर इन्हंे कमजोर करने में भी लगी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अगड़ी जातियों के लोगों के हितों का पूरा-पूरा ख्याल रखा और उनके विकास के लिए भी कई योजनाएं सचंालित कीं।
बी0एस0पी0 प्रमुख ने युवाओं का सबसे बड़ी हितैषी होने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि केन्द्र की सत्ता में काबिज कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने युवाओं तथा बेरोजगारों को रोजगार के अवसर सुलभ कराने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की, इसी कारण गरीब बेरोजगारों को दूसरे राज्यों की ओर रूख करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी की नीतियों के कारण ही आज किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी एवं अन्य कारोबार में लगे लोग काफी दुःखी और पीडि़त हैं।
माननीया सुश्री मायावती जी कहा बी0एस0पी0 ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के लोगों का पलायन रोकते हुए उन्हें प्रदेश में ही रोजी-रोटी के अवसर सुलभ कराने की व्यवस्था की हैं। बी0एस0पी0 की प्रभावी रणनीति के तहत ही 60 लाख से अधिक लोगों को सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्रों में नौकरियां उपलब्ध कराई गयी। यदि कांग्रेस सरकार राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी दे देती, तो प्रदेश की बी0एस0पी0 सरकार एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ करा सकती थी। उन्होंने कांग्रेस द्वारा पंाच साल में लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 40 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी रोजगार के दरवाजे युवाओं के लिए नहीं खोल पाई, फिर पांच साल में वह कौन से चमत्कार कर देगी। केन्द्र सरकार प्रवासी भारतीयों के साथ भी सौतेला व्यवहार कर रही है।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को पूरी तरह ध्यान में रखकर ही बी0एस0पी0 सरकार की हर नीति ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के सिद्धान्त पर आधारित है। प्रदेश में उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त गैरबराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था को बदलकर समतामूलक समाज को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों की सरकारों में उपेक्षित, दलितों का खास ध्यान रखने के साथ-साथ उनकी सरकार ने अपर कास्ट के खिलाफ कोई जुल्म ज्यादती भी नहीं होने दी। बी0एस0पी0 की हर नीति सर्वसमाज के लिए है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सत्ता एवं संगठन में सभी वर्गाें को उचित भागीदारी दी गयी है।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यह मात्र एक छलावा दस्तावेज है, गत 40 वर्षों से केन्द्र व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रही हैं लेकिन अभी तक उसने अपने पूर्व में घोषित घोषणा पत्रों के वायदों को कभी भी पूरा नहीं किया है। यदि इन वायदों को पूरा कर दिया गया होता तो उत्तर प्रदेश आज विकास के नये रास्ते पर होता और उसे बदहाली का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस सहित समाजवादी पार्टी तथा भाजपा हमेशा से कोरे आश्वासन देने की रणनीति एवं कार्य पद्धति पर काम करती रही है। इन सभी दलों द्वारा जो वायदे किये गये हैं यह कभी-भी पूरे नहीं होने वाले हैं।    बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2007 में जब प्रदेश में उनके नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनी थी, तो उत्तर प्रदेश विरासत में उन्हें बदहाल हालत में मिला था। उन्होंने कहा कि यू0पी0ए0 की केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के साथ सदैव सौतेला व्यवहार किया है। उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए उन्होंने केन्द्र से 80 हजार करोड़ रूपये के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की, परन्तु केन्द्र ने जातिवादी मानसिकता के कारण कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दी। इसके बावजूद उनकी सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश की जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये हैं, जिनके बेहतर नतीजे आज जनता के सामने हैं।
माननीया मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अन्य विभिन्न विकास कार्यों के लिए केन्द्र की वर्तमान कांग्रेस सरकार से कई हजार करोड़ रूपये की योजनाओं के पैकेज दिये जाने का अनुरोध भी किया, किन्तु केन्द्र ने इन योजनाओं को आज भी लटकाए रखा है और इनके लिए कोई भी धनराशि आज तक नहीं मंजूर की। इसके बावजूद उन्होंने अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के विकास एवं जनता की भलाई हेतु अपने बलबूते पर काम किया। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त होकर केन्द्र पोषित योजनाओं के लिए उपलब्ध कराये जाने वाली धनराशि को भी समय से जारी नहीं किया।
सुश्री मायावती जी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र में पिछले 31 महीनों की सरकार के कार्यकाल में लगभग 62 बड़े घोटाले हुए हैं। इन घोटालों में लगभग 20 लाख करोड़ रुपये के घोटालों की सम्भावना है, किन्तु इन घोटालों की आज तक न तो तेजी से जांच हुई और न ही इसमें सी0बी0आई0 जैसी अन्य संस्थाओं ने कोई सक्रियता ही दिखाई। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को महाभ्रष्टाचारी करार देते हुए कहा कि इसी प्रकार अमर सिंह, शान्तिभूषण व मुलायम सिंह की वार्ता की सी0डी0 पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। कांग्रेस-बीजेपी-सपा एण्ड कम्पनी के लोगों के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अब बोलना ज्यादा उचित नहीं है, ये सभी दल नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को-वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बहुत बड़ा खाद्यान्न घोटाला हुआ, जिसकी सी0बी0आई0 द्वारा जांच की जा रही है किन्तु इसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।
बी0एस0पी0 सुप्रीमों ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा ऐतिहासिक, प्राचीन और प्रमुख शहरों में बुनियादी सुविधायें सुचारू रूप से उपलब्ध कराने की प्रभावी व्यवस्था की। इन शहरों के लोगों को मूलभूत सुविधाओं को प्राप्त करने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए 2500 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि व्यय करके बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनता की बेहतरी के लिए केन्द्र सरकार से यदि आर्थिक मद्द मिल जाती तो और भी शहरों/नगरों में बुनियादी सुविधाओं का जाल फैलाया जा सकता था।
माननीया मुख्यमत्री जी ने बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सम्बन्ध में अपने सरकार की उलपब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में जब उनकी सरकार सत्ता में आयी थी, तो बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी, उनके अथक प्रयासों के फलस्वरूप बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। वर्ष 2007 से 2011 के बीच प्रदेश में 3000 मेगावाट अतिरिक्त ऊर्जा का उत्पादन हुआ। विभिन्न योजनाओं से आगामी मार्च 2012 तक प्रदेश को लगभग 5346 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत क्षमता का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों में जितना काम बी0एस0पी0 सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में किया गया है, शायद ही किसी अन्य प्रदेश में हुआ है। उनकी सरकार ने अब ऐसी विद्युत रणनीति को अपनाया है कि बिजली के क्षेत्र में भविष्य में जनता को काफी राहत प्राप्त होगी, और सन् 2017 तक उत्तर प्रदेश बिजली उत्पादन के मामले में न केवल आत्मनिर्भर होगा, बल्कि देश का सरप्लस विद्युत प्रदेश भी बन जायेगा।
माननीया सुश्री मायावती जी ने कहा कि उन्होंने बुन्देलखण्ड, पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभाजन का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा, किन्तु केन्द्र ने इस मामले में कोई संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं निभाई। उन्होंने विरोधी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये दल उत्तर प्रदेश का वास्तविक रूप से विकास नहीं चाहते हैं, जिसके कारण उनके उत्तर प्रदेश के विभाजन के प्रस्ताव का घोर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपेक्षा की कि वे इस विधान सभा चुनाव में ऐसे विरोधी दलों को वोट के माध्यम से करारा जवाब देने से बिल्कुल मत चूकें।
बी0एस0पी0 प्रमुख नेे जनता से विरोधी पार्टियों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से गुमराह न होने की अपील करते हुए कहा कि बी0एस0पी0 की लोकप्रियता एवं बढ़ते जनाधार से विरोधी पार्टियां पूरी तरह हताश हैं, इसीलिए विरोधी दल चुनाव के समय कोई भी हथकण्डा अपनाकर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि विरोधी दलों के षड़यन्त्रों को किसी भी कीमत पर कामयाब न होने दें। उन्होंने मतदाताओं से यह भी अपील की कि मतदान के दिन सबसे पहले वोट डालने जायें।
बी0एस0पी0 प्रमुख ने चुनावी जनसभाओं में पार्टी के विधान सभा उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की भी अपील को पुनः दोहराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश में अलगाववाद फैलाने वाले दलों से अब जनता को सावधान हो जाना चाहिए

Posted on 02 February 2012 by admin

rभारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज गहसी विधानसभा क्षेत्र के बेड़नापुर रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांगे्रस-सपा-बसपा की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि देश में अलगाववाद फैलाने वाले दलों से अब जनता को सावधान हो जाना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि स्पेक्ट्रम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने ए0 राजा के साथ ही पी0 चिदम्बरम को भी घोटाले में बराकर का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के मंत्रियों की ओर से किए जा रहे घोटालों की ही देन है कि जो आज देश महंगाई की आग में जल रहा है। गरीब किसान भूखों मरने के कगार पर है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
श्री सिंह ने जनसभा के दौरान बसपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार बनने के बाद लूट, चोरी, बलात्कार, और इस घूसखोरी की घटनाएं निरंतर बढ़ती चली गई। सरकार के मंत्री बलात्कार जैसे जघन्य मामलों में जेल की सलाखों के पीछे हैं। भ्रष्टाचार में डूबे मंत्रियों को चुनाव आने पूर्व बसपा से निकाला जा रहा है। यह सब प्रदेश की मुखिया का पाखंड है।  उन्होंने सपा की मुखिया की भी जमकर आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश की खुशहाली का माहौल भाजपा ही वापस ला सकती है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों को एक फीसदी ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने और एक लाख तक किसानों को कर्ज माफ करने की बात भी की। उन्होंने कहा कि गांव और शहर में इंटर पास छात्रों को लैपटाप मुहैया कराया जाएगा।
जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने जनसमूह से वादा करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर ंिसह के विजयी होने के बाद इसी मैदान में आकर क्षेत्र की जनता को निजी तौर पर मैं अभिवादन करूंगा। भाजपा प्रत्याशी ने अपील करते हुए कहा कि उनके पांच साल में कराए गए विकास कार्यो में जो कार्य अधूरे रह गए हैं उसे इस बार पूरा करते हुए क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में क्षेत्र में जो भी उत्पीड़न हुआ उन सभी को पूर्णरूप से सुरक्षा प्रदान कराई जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

People change Governments, Not political Parties : Rahul

Posted on 02 February 2012 by admin

Congress General Secretary Shri Rahul Gandhi today said it is the common man who brings about a change in Government, not political parties. Shri Gandhi was addressing a joint rally with Shri Ajit Singh at Meerut.   Earlier Addressing meetings in Ambedkar Nagar on Thursday, Shri Gandhi said, “Mulayam Singh has said that he will give 18 per cent reservation to Muslims but that is not possible due to the Supreme Court ceiling. Still, he is making promises because elections are here and you can ask him fro the moon and he will agree.
Shri Gandhi said that during the Mulayam Singh regime, centre had set food grains under the public distribution system but it did not reach the poor and his party leaders looted it all. And now he says he will change Uttar Pradesh.   Shri Gandhi then said that Mayawati was also living under the illusion that in her regime UP is shining.   Recalling the 2004 Lok Sabha elections, he said that other parties made 20-25 promises and forgot about hem after the polls but eh Congress had made only one promise– that the Congress government will be a government of the common man and we have fulfilled out promise.   “I am telling you this story because the leaders here do not reach out to the people and do not talk to them. They deliver long speeches and then forget about it. The Congress launched MNREGA so that people get employment in their villages. For this we did not have to watch television. We simply spoke to you, understood your needs and acted accordingly,” he said.   Shri Gandhi further said that when we spoke to farmers they told us that the banks were shutting doors on them because they could not pay back debts. He said that the Congress decided to open the banks’ doors for you by bringing in the loan waiver scheme.
He said the when they bring schemes and programmes for the poor, the opposition terms it a ‘nautanki’ and says that it will not benefit anyone. “You work hard and bring progress in the country and this is your money which we bring back to you,” he said.

A woman stood up and said that no one was ready to hear her out. Shri Gandhi said, “If no one listens to you, I will listen to you. This is my fault, I should come to you more often. If I have come here 20-25 times, I should have come here 100 times.”   He said that, at least, he came to the people but Mayawati never ventured out of her high-walled house. She believes whatever her people tell her and now thinks that everything in fine here and UP is shining.   Shri Gandhi further said that the Congress had given weavers’ package which included loan up to Rs two lakhs, subsidy on thread and weavers credit card. This was done to solve their problems and simplify their lives.   He said that he was here to change Uttar Pradesh and he could not do it alone He asked the people to vote for congress and bring in a government that belongs to them and works for them.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कुल 154 प्रत्याशिओं ने जनपद मे नामांकन भरा

Posted on 02 February 2012 by admin

बुधवार को अन्तिम दिन दोपहर बाद 3 बजे तक 154 प्रत्याशिआंे ने जनपद मे नामांकन पर्चा भरा। सबसे अधिक नामांकन पर्चे को दाखिल करने वाला विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम मल्लावाॅ का रहा। हालाॅकि सदर हरदोई तथा शाहाबाद का  क्षेत्र बराबर का रहा। इस प्रकार जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रो मे 154 प्रत्याशिओं ने अपने पर्चे दाखिल कियें जिसमे बसपा, सपा, भाजपा, काग्रंेस प्रमुख पार्टिआंे के अलावा कई छोटी पार्टिया और निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहें। सबसे अधिक मल्लावाॅ बिलग्राम सीट पर 25 प्रत्याशिआंे ने नामांकन सेट दाखिल किये। सवायजपुर तथा सन्डीला दूसरे नम्बर पर रही। सवायजपुर और सन्डीला कुल संख्या 22-22 की रही। इसी प्रकार सान्डी विधानसभा क्षेत्र मे 20 ने नामांकन कराया, गोपामऊ 18, बालामऊ मे 17, सदर सीट हरदाई तथा शाहाबाद क्षेत्र मे सबसे कम 15-15 नामांकन सेट दाखिल किये। सदर सीट से नामांकन दाखिल करने वालो मे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे गरिमा अग्रवाल निवर्तमान विधायक नितिन अग्रवाल की पत्नी, पीस पार्टी के प्रत्याशी डा0 अरूण कुमार मौर्या लोकमन्च प्रत्याशी अरविन्द प्रमुख रूप से सामिल रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्र गौरव के लिए भाजपा ही सूबे में रामराज्य लाएगी

Posted on 02 February 2012 by admin

uभारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता उमाश्री भारती ने आज रामनगर में कहा किह राष्ट्र गौरव के लिए भाजपा ही सूबे में रामराज्य लाएगी।  राष्ट्र गौरव के लिए भाजपा ही आवश्यक है क्योंकि भाजपा मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्शो को लेकर चुनाव लड़ रही है। जिस प्रकार श्रीराम ने रावण से युद्ध के दौरान मर्यादाओं का पालन किया था उसे प्रकार भाजपा भी मर्यादाओं का पालन करते हुए सूबे में पूर्व बहुमत की सरकार बनाएगी।
सुश्री उमा भारती रामनगर में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम एंव रफीगंज में (जलालपुर) भाजपा प्रत्याशी विधायक अरूण कांत के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। साध्वी उमाश्री भारती ने मुलायम ंिसह, मायावती, सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर सभाओं में जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि बसपा-सपा-कांगे्रस तीनों ही दल भ्रष्टाचार के पोषक हैं। इन दलों ने प्रदेश केा खोखला कर दिया हैे। मुझे तो यू0पी0 के हालत पर तरस आता है बसपा-सपा-कागें्रस के ही आज सूबे में समस्या है। अराजकता, नक्सलवाद की विषम समस्याओं से प्रदेशवासी जूझ रहे हैैं। भ्रष्टाचार, घपलों एवं महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सुश्री उमा भारती ने कहा कि अयोध्या मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है, राम हमारे आस्था के प्रतीक हैं लिहाजा अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होकर रहेगा। भाजपा मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर माया एवं मुलायम राज के घपलों, घोटालांे की जांच करवाकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in